Friday, July 3, 2026 9:11 am

असली सुपर सीएम के सवाल पर दोनों पार्टियां एक दूसरे को घेरने का कर रही प्रयास

रायपुर छत्तीसगढ़ में एक बार फिर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई है। कांग्रेस-बीजेपी के बीच 'असली सुपर सीएम' के सवाल पर तकरार बढ़ गई है। असली सुपर सीएम के सवाल पर दोनों पार्टियां एक दूसरे को घेरने का प्रयास कर रही है। सोशल मीडिया पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने लिखा कि अभी तक यह पता नहीं चल रहा था कि सरकार कौन चला रहा है, अब स्पष्ट है। वहीं इस पर बीजेपी ने पलटवार करते हुए लिखा कि पूरा छत्तीसगढ़ जानता है असली सुपर सीएम तो 'आपकी सौम्या' थी। दरअसल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि मैंने बिना टिकट मांगे, बिना चुनाव लड़े, दूसरों को लड़वाया और मैं एक क्षेत्र की विधायक और सांसद बन गई। अब मैं सुपर सीएम के नाम से जानी जाती हूं। कौशल्या साय के इस बयान को लेकर कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार को घेरने में लग गई है। पूर्व सीएम बघेल ने इस बयान को लेकर सवाल उठाया है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने किया टिप्पणी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया एक्स पर सीएम की पत्नी कौशल्या साय के बयान को राजनीतिक रंग देते हुए एक वीडियो साझा किया है। भूपेश बघेल ने लिखा कि अभी तक यह पता नहीं चल रहा था कि सरकार कौन चला रहा है, अब स्पष्ट है। बीजेपी ने किया ऐसा पलटवार वहीं भूपेश बघेल के टिप्पणी को लेकर भाजपा ने भी पलटवार किया है। बीजेपी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि भूपेश जी, एक भोली-भाली आदिवासी महिला की ओर से मजाक में कही गई बातों को कपट पूर्वक पेश कर आप एक आदिवासी परिवार के निजी जीवन में घुस रहे हैं। पूरा छत्तीसगढ़ जानता है असली सुपर सीएम तो 'आपकी सौम्या' थी। recent visitors 82

रेगिस्तान तरबतर और ऑरेंज अलर्ट भी, राजस्थान-जयपुर में सुबह से हो रही झमाझम बारिश

जयपुर. प्रदेश में मानसून की टर्फ लाइन अपनी सामान्य स्थिति से शिफ्ट हो रही है। इससे प्रदेश के उत्तर-पूर्वी भागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। राजधानी जयपुर में बुधवार सुबह से ही हल्की फुहारों का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के लिए जयपुर तथा सवाई माधोपुर में मध्यम से तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञानियों ने अनुमान जताया है कि आगामी दिनों में जयपुर, भरतपुर, कोटा तथा बीकानेर संभाग में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। बीते 24 घंटों में राज्य में कहीं-कहीं तीव्र से अत्यंत तीव्र बारिश दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा बारिश रेगिस्तानी इलाके जैसलमेर में हुई है। यहां 260 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई है, वहीं जोधपुर में 246 एमएम बारिश, पाली 257 एमएम बारिश हुई है। इसके अलावा अजमेर में 165, बाड़मेर में 193, जालौर में 157 और पाली में 166 एमएम बारिश दर्ज की गई। recent visitors 98

एक्शन में एसपी शशि मोहन सिंह: ‘ऑपरेशन शंखनाद’ के तहत पशु तस्करी पर कार्रवाई

जशपुर छत्तीसगढ़ राज्य के अंतिम गांव साईं टांगरटोली में आज सुबह 4:00 बजे पुलिस ने "ऑपरेशन शंखनाद" के तहत बड़ी कार्रवाई की जा रही है। यह गांव छत्तीसगढ़ के मवेशियों को तस्करी के जरिये झारखंड के रास्ते पश्चिम बंगाल होकर बांग्लादेश तक भेजने का एक प्रमुख निकास द्वार है। इस ऑपरेशन में पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित सोनी के नेतृत्व में 125 पुलिसकर्मियों का दल बलवा ड्रिल सामग्री और आंसू गैस के साथ गांव में पहुंचा। एसपी शशि मोहन सिंह ने मीडिया को बताया कि इस कार्रवाई में 37 गौ वंश, 16 गाड़ियां और 10 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और कार्रवाई अभी भी जारी है। उन्होंने यह भी बताया कि ऑपरेशन के दौरान मुस्लिम बाहुल्य बस्ती की महिलाओं ने विरोध करने की कोशिश की, जिसे महिला पुलिस बल ने नियंत्रित किया। इस इलाके में ड्रोन से नजर रखी जा रही है, जिससे तस्करी कर लाए गए मवेशियों के बाड़े भी दिखे। कुछ मवेशियों को पिकअप में भरकर झारखंड की ओर तस्करी करने की कोशिश करते हुए तस्कर रंगे हाथ पकड़े गए हैं। एसपी शशि मोहन सिंह ने सख्त लहजे में कहा कि यह गांव मवेशी तस्करों का गांव है और पुलिस की कई बार की कार्रवाई के दौरान झड़पें भी हो चुकी हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए मवेशी तस्करों के खिलाफ "ऑपरेशन शंखनाद" चलाया जा रहा है। शंख नदी के किनारे दो राज्यों की सीमा पर बसे इस गांव में तस्करी के खिलाफ यह ऑपरेशन तब तक जारी रहेगा जब तक मवेशी तस्करी पूरी तरह से खत्म नहीं हो जाती। इस दौरान कुछ वारंटी भी गिरफ्तार किए गए हैं और आगे भी और गिरफ्तारियां होने की संभावना है। पशुप्रेमी इस ऑपरेशन को मवेशी तस्करी की अंतर्राष्ट्रीय चैनल तोड़ने की बड़ी कार्रवाई मान रहे हैं। यह कार्रवाई जशपुर जिले में मवेशी तस्करी को रोकने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है, जिससे छत्तीसगढ़ से होकर बांग्लादेश तक पहुंचने वाली तस्करी की श्रृंखला को तोड़ा जा सके। recent visitors 83

सुशासन की सरकार में घोटालों की तह तक होगी जांच, नहीं बचेंगे कोई भी भ्रष्टाचारी, युवाओं को मिलकर रहेगा न्याय

रायपुर छत्तीसगढ़ में सीजीपीएससी घोटाले की जांच के लिए सीबीआई ने आज कई शहरों में छापा मारा है. इस कार्रवाई पर सीएम विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर कहा, सुशासन का नया अध्याय लिख रहे हैं. प्रदेश के युवाओं को न्याय मिलेगा. सीएम साय ने आगे लिखा है, छत्तीसगढ़ की पिछली कांग्रेस सरकार ने पीएससी जैसी स्वच्छ छवि वाले संस्थान में घोटाला कर उसको बदनाम किया. प्रदेश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया. अब सुशासन की सरकार में घोटालों की तह तक जांच हो रही है, कोई भी भ्रष्टाचारी नहीं बचेंगे. युवाओं को न्याय मिलकर रहेगा.     लिख रहे हैं सुशासन का नया अध्याय – प्रदेश के युवाओं को मिलेगा न्याय     छत्तीसगढ़ की पिछली कांग्रेस सरकार ने पीएससी जैसी स्वच्छ छवि वाले संस्थान में घोटाला कर उसको बदनाम किया, प्रदेश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया। अब सुशासन की सरकार में घोटालों की तह तक जांच हो रही है,… recent visitors 91

लोकसभा में गृह राज्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ के 15 जिले नक्सल प्रभावित

नई दिल्ली देश में भले ही नक्सल प्रभावित जिलों की संख्या घट रही हो, लेकिन छत्तीसगढ़ में प्रभावित जिलों की संख्या कम होने की बजाए बढ़ रही है. प्रदेश के एक-दो नहीं बल्कि 15 जिले नक्सल प्रभावित हैं. लोकसभा में अनिल यशवंत देसाई के देश में नक्सलियों की सक्रियता को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बताया कि देश बीते कई दशकों से वामपंथी उग्रवाद का सामना कर रहा है. इस समस्या से निपटने के लिए भारत सरकार ने वर्ष 2015 में ‘राष्ट्रीय नीति और कार्य योजना’ को अनुमोदित किया था. नीति में एक बहुआयामी कार्यनीति की परिकल्पना की गई है, जिसमें सुरक्षा संबंधी उपाय, विकासपरक पहलें, स्थानीय समुदायों के अधिकारों एवं हकदारियों को सुनिश्चित करना आदि शामिल हैं. गृह राज्यमंत्री ने बताया कि वामपंथ उग्रवाद (नक्सली) वर्ष 2013 में 10 राज्यों में 126 जिलों से घटकर वर्ष 2024 में 9 राज्यों में केवल 38 जिलों तक रह गए हैं. इनमें आंध्र प्रदेश का एक, छत्तीसगढ़ के 15, झारखण्ड, केरल दो, मध्य प्रदेश के तीन, महाराष्ट्र के दो, ओडिशा के सात, तेलंगाना के दो और पश्चिम बंगाल का एक जिला शामिल है. छत्तीसगढ़ के प्रभावित जिलों में बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, धमतरी, गरियाबंद, कांकेर, कोंडागांव, महासमंद, नारायणपुर, राजनांदगांव, मोहल्ला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, खैरागढ़- छुईखदान-गंडई, सुकमा, कबीरधाम, मुंगेली शामिल हैं. नित्यानंद राय ने बताया कि वर्ष 2010 की तुलना में वर्ष 2023 में नक्सली घटनाओं में 73% की कमी आई है. इसी अवधि के दौरान नक्सली हिंसा से होने वाली मौतों (सिविलियन सुरक्षा बल) में भी 86% की कमी आई है. वहीं वामपंथी उग्रवाद से संबंधित हिंसा की रिपोर्ट करने वाले पुलिस स्टेशनों की संख्या वर्ष 2010 में 465 पुलिस स्टेशनों से घटकर वर्ष 2023 में 171 पुलिस स्टेशनों तक रह गई है. वर्ष 2024 (जून तक) में 89 पुलिस स्टेशनों द्वारा वामपंथी उग्रवाद संबंधी हिंसा की सूचना दी गई है. गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने इसके साथ बताया कि वामपंथी उग्रवाद संबंधी हिंसा में पिछले पांच वर्षों (01 जनवरी 2019 से 15 जुलाई 2024 तक) के दौरान 647 वामपंथी उग्रवादी कैडरों को मार गिराया गया, वहीं 207 सुरक्षा बल कार्मिकों ने शहादत प्राप्त की. recent visitors 79

विपक्ष ने कहा- ‘गांधी’ दिखाते तो जरूर जाते, राजस्थान के सीएम और विधायकों ने देखी ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’

जयपुर. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंत्री परिषद के सदस्यों एवं विधायकों के साथ जयपुर के जवाहर सर्किल स्थित एंटरटेनमेंट पैराडाइज मल्टीप्लेक्स में महान स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर के संघर्ष एवं बलिदान पर आधारित फिल्म स्वातंत्र्य वीर सावरकर की स्पेशल स्क्रीनिंग देखी। मीडिया से वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महान स्वन्त्रता सेनानी  वीर सावरकर का जीवन राष्ट्र को पूर्ण रूप से समर्पित था। उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया, कई यातनाएं झेलीं, दो बार आजीवन कारावास की सजा काटी और कालापानी की सजा को भी भुगता। उनका संघर्ष हम सबके लिए प्रेरणापुंज है। आज उनके जीवन पर आधारित फिल्म देखने का मुझे सुअवसर मिला है। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा एवं राज्यसभा सांसद मदन राठौर भी उपस्थित रहे। लेकिन विपक्ष ने सीएम भजनलाल के इस न्योते को ठुकरा दिया। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा- अगर गांधी पर बनी फिल्म दिखाते तो हम जरूर जाते। मैं उस दिन जाऊंगा, जिस दिन यह गांधी पर बनी फिल्म दिखाएंगे। उन्होंने कहा- जिस तरह से इनका रवैया है, उस रवैए के चलते हम न आज जाएंगे, न कल जाएंगे। हम इनके निमंत्रण का बहिष्कार करते हैं। recent visitors 89

गंगरेल और नरहरा में पानी के अधिक बहाव की दशा में सेल्फी लेने पर रोक

धमतरी बरसात के मौसम में जिले के पर्यटन स्थल गंगरेल जलाशय सहित नरहरा जल प्रपात इत्यादि को देखने ना केवल जिलेवासी बल्कि दूर-दराज से भी पर्यटक पहुंचते हैं। इसके मद्देनजर कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी और पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बैठक लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने गंगरेल और नरहरा में पानी के अधिक बहाव की दशा में सेल्फी लेने के लिए जाने वाले पर्यटकों को रोक लगाने और सावधानी बरतने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही पार्किंग व्यवस्था बनाने, नरहरा में मगरलोड की ओर से आने वालों के लिए पार्किंग, नोटिस बोर्ड लगाने, रूद्रेश्वर घाट रूद्री में बारिकेटिंग, विद्युत, कंट्रोल रूम तैयार कर जगह चिन्हांकित करने कहा गया। कलेक्टर ने कहा कि नियमों का पालन नहीं करने वालों से फाईन भी लें। इस अवसर पर कलेक्टर ने चिटफंड कंपनी वालों पर कार्यवाही करने, आवारा मवेशियों की धरपकड़ करने, रेत का अवैध भण्डारण रोकने राजस्व, पुलिस, खनिज इत्यादि विभाग को संयुक्त रूप से कार्यवाही करने के निर्देश बैठक में दिए। इस मौके पर कोटवारों को बेहतर प्रशिक्षण देने, कानून व्यवस्था बनाने, यातायात, शारीरिक दक्षता, पीटी परेड, बाढ़ राहत इत्यादि की दिशा में कार्य करने के लिए एएसआई श्री रामावतार राजपूत को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।   recent visitors 69