JK पुलिस ने जारी किए 4 आतंकियों के स्केच, सूचना देने वाले को 5 लाख का इनाम

जम्मू  जून-जुलाई के महीने से जम्मू रेंज में लगातार हो रहे आतंकी हमलों के बीच जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शनिवार को सीमावर्ती जिले कठुआ में 4 और आतंकियों के स्केच जारी किए. जम्मू कश्मीर पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी में सहायक सूचना देने वाले को 5 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है. उन्हें संदेह है कि वे कठुआ जिले के मल्हार, बानी और सियोजधार के ऊपरी इलाकों में हो सकते हैं. पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कठुआ पुलिस ने 04 आतंकवादियों के स्केच जारी किए हैं, जिन्हें आखिरी बार मल्हार, बानी और सोजधार के धोकों में देखा गया था. अधिकारियों ने आगे बताया कि प्रत्येक आतंकवादी पर कार्रवाई योग्य सूचना के लिए 5 लाख का इनाम रखा गया है. आतंकवादियों की विश्वसनीय सूचना देने वाले को भी उचित इनाम दिया जाएगा. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लोगों से इन आतंकवादियों के किसी भी तरह के देखे जाने या उनकी गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने को कहा है. इससे पहले पुलिस ने रियासी में बस पर हमले में शामिल एक आतंकवादी का स्केच जारी किया था और आतंकवादी के बारे में सूचना देने पर 20 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी. पुलिस ने डोडा में दो हमलों में शामिल चार आतंकवादियों के स्केच भी जारी किए थे और उनकी गिरफ्तारी के लिए सूचना देने वाले को 20 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी. यह बताना उचित होगा कि 8 जुलाई को सीमावर्ती जिले कठुआ में आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले में सेना के पांच जवान शहीद हो गए थे और पांच घायल हो गए थे. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 66

प्रधानमंत्री मोदी कन्नूर हवाई अड्डे से वायुसेना के हेलीकॉप्टर के जरिए वायनाड पहुंचे, पीड़ितों से भी की बातचीत

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को केरल के भूस्खलन प्रभावित वायनाड जिले पहुंचे। उन्होंने चूरलमाला में पैदल चलकर आपदा से हुए नुकसान का आकलन किया। अधिकारियों ने बताया कि मोदी कन्नूर हवाई अड्डे से वायुसेना के हेलीकॉप्टर के जरिए वायनाड पहुंचे। 30 जुलाई को बड़े पैमाने पर हुई भूस्खलन की घटनाओं से प्रभावित चूरलमाला क्षेत्र में उन्होंने पैदल चलकर नुकसान का जायजा लिया। इससे पहले, पीएम मोदी ने भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर से भूस्खलन प्रभावित चूरलमाला, मुंडक्कई और पुंचिरीमट्टम का हवाई सर्वे किया था। अधिकारियों के मुताबिक, हवाई सर्वे के बाद पीएम मोदी का हेलीकॉप्टर कलपेट्टा में एसकेएमजे विद्यालय में उतरा। यहां से वह सड़क मार्ग से चूरलमाला के लिए रवाना हुए। चूरलमाला में सेना ने आपदा के बाद राहत और बचाव कार्यों में मदद के लिए 190 फुट लंबा बेली ब्रिज बनाया है। मोदी नुकसान का जायजा लेते हुए इस पुल से पैदल गुजरे। पीएम मोदी ने बचाव कर्मियों, राज्य के मुख्य सचिव वी वेणु और जिले के अधिकारियों से बातचीत की, फिर पैदल ही पत्थरों और मलबे से भरे क्षेत्र का सर्वेक्षण किया।   इस दौरान केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और केंद्रीय पर्यटन व पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी भी उनके साथ थे। अधिकारियों ने बताया कि हवाई सर्वेक्षण में उन्होंने भूस्खलन के केंद्र बिंदु को देखा, जो इरुवाझिनजी पुझा (नदी) के उद्गम स्थल पर है। उन्होंने पुंचिरीमट्टम, मुंडक्कई और चूरलमाला के सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों का भी जायजा लिया। वायनाड से चूरलमाला के बीच प्रधानमंत्री के काफिले के मार्ग पर सैकड़ों लोग उनकी एक झलक पाने के लिए सड़कों के किनारे एकत्र थे। केरल के वायनाड जिले में 30 जुलाई को बड़े पैमाने पर हुई भूस्खलन की घटनाओं में 226 लोगों की मौत हो गई थी। क्षेत्र में कई लोग अब भी लापता हैं।   प्रधानमंत्री ने 30 जुलाई को वायनाड त्रासदी की सूचना मिलते ही बैठक की समीक्षा की थी। उन्होंने एनडीआरएफ, सेना, वायु सेना और नौसेना को राहत व बचाव कार्य में लगाने का निर्देश दे दिया था। सेना के तीनों अंगों और केंद्रीय बलों के साथ-साथ अग्निशमन तथा सिविल डिफेंस के 1200 से अधिक कर्मी मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में लगा दिए थे। सेना ने वायनाड में प्रभाव क्षेत्र में 190 फुट का वेलीफुट शीघ्रता से स्थापित कर, आवागमन के लिए सुचारू बनाया। इससे राहत कार्य के लिए एंबुलेंस और भारी मशीनरी का आवागमन संभव हो सका था। केंद्र ने इलाके के दौरे के लिए अंतरमंत्रालीय दल भी भेजा है जो 8 अगस्त से दौरा कर प्रभावित इलाकों में नुकसान का जायजा ले रहा है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 100

बाजार से सहेलियों के साथ जा रही थी घर, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में बच्ची से जंगल में युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

जगदलपुर. भानपुरी थाना क्षेत्र के मुरकुची गांव में चार युवकों ने बाजार से घर जा रही एक नाबालिग लड़की को जबरदस्ती उठाकर ले गए। युवकों ने उसके साथ अनाचार किया गया। पीड़िता मामले की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि भानपुरी में साप्ताहिक बाजार लगा हुआ था। अलग-अलग गांवों से लोग बाजार में खरीददारी करने आये थे। एक नाबालिग लड़की भी अपनी सहेलियों के साथ बाजार में खरीददारी करने के लिए गई थी। खरीददारी करने के बाद नाबालिग अपनी सहेलियों के साथ पैदल घर जा रही थी, तभी गांव के चार लड़कों ने उसे पकड़ लिया। इसमें एक नाबालिग व तीन रमेश ठाकुर, पीला भद्रे और दुलार भद्रे शामिल थे। बताया जा रहा है कि चारों लड़के दो बाइकों पर सवार थे। नाबालिग को देखकर उसे रोक लिया। इसके बाद उसे उठाकर मुरकुची जंगल ले गए। जंगल में लड़कों ने नाबालिग लड़की के साथ अनाचार किया। घटना की जानकारी पीड़िता ने अपने परिजनों को दी। इसके बाद मामले की रिपोर्ट भानपुरी थाना में दर्ज कराई गई। तहरीर की आधार पर पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 96

भारत में बांग्लादेश जैसा ना हो इसीलिए मैं कई वर्षों से हिंदू राष्ट्र की मांग करता रहा हूं – धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

छतरपुर बीते दिनों बांग्लादेश में तख्तापलट हो गया। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को इस्तीफा देने के बाद देश छोड़कर भागना पड़ा। इस दौरान बांग्लादेश में नई अंतरिम सरकार भी बन गई है, लेकिन वहां से डरावने वीडियोज और फोटोज भी सामने आ रहे हैं। इसमें दावा किया जा रहा है कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर अत्याचार किया जा रहा है। अब इस मामले पर बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बयान सामने आया है। उन्होंने एक बड़ी आशंका जाहिर की है। कहां जाएंगे भारत के हिंदू? बांग्लादेश में उपजे हालात पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बयान जारी करते हुए कहा कि बांग्लादेश से आने वाले हिंदुओं के लिए भारत सरकार सरल नियम बनाए। इस दौरान बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र शास्त्री ने एक बड़ी आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि आज जिस तरह के हालात बांग्लादेश में बने हैं तो वहां के हिंदू भारत आ रहे हैं, लेकिन ऐसे हालात अगर भारत में बने तो यहां के हिंदू कहां जाएंगे? हिंद महासागर या अटलांटिक? भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि जो हालात आज बांग्लादेश में बने हैं, ऐसा भारत ऐसा भारत में ना हो इसीलिए मैं कई वर्षों से हिंदू राष्ट्र की मांग करता रहा हूं, लेकिन तब लोगों को यह लग रहा था कि यह सब मैं टीआरपी के लिए कर रहा हूं। आज जो हालात हिंदुओं के भारत में है, वहां रहने वाले एक धर्म विशेष के लोग हिंदू मंदिरों को तोड़ रहे हैं और हिंदुओं को भागना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कल अगर यही सब भारत में हुआ तो फिर हिंदू क्या करेंगे? कौन हैं धीरेंद्र शास्त्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मशहूर कथावाचक हैं। कथावाचन के लिए शास्त्री देश-विदेश में कई जगहों पर जाते रहते हैं। इसके साथ ही शास्त्री अपने विवादित बयानों के लिए भी कई बार सुर्खियों में रहे हैं। अब उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रही हिंसा पर चिंता जाहिर करते हुए बड़ी आशंका जताई है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 66

ग्राम हर्रहवा मे पहुचकर कलेक्टर ने प्रभावित ग्रामीणो जनों का जाना हाल चाल

सिंगरौली कलेक्टर श्री चन्द्रशेखर शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता के द्वारा संयुक्त रूप से सासन पावर द्वारा निर्मित किये गये ऐस डाईक का निरीक्षण किया गया। तथा सासन पावर के उपस्थित अधिकारियों से डैम के गुणवत्ता के संबंध में सभी विंदुओ पर जानकारी ली गई। साथ ही निर्देश दिये गये कि ऐस डाईक  डैम से किसी भी प्रकार की जन धन हानि नही होनी चाहिएं। इसके लिए डैम की निरंतर निगरानी की जाये। डैम में जो कमिया है उनका तत्काल सुधार कराये ताकि अतिवृष्टि के दौरान किसी प्रकार की दुघर्टना घटित न होने पाये।  कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने हर्रहवा गाव में पहुचकर आम जन मानस से चर्चा कर लोगो का हालचाल जाना तथा  जिन स्थलो पर पानी का भराव था मौके पर ही  जेसीबी तथा लगभग 100 मजूदरो का लगवाया जाकर भराव वाले पानी की निकासी का कार्य प्रारंभ कराया गया।  कलेक्टर ने अतिवृष्टि को दृष्टिगत रखते हुये ऐसे आवास जहा जल भराव होने की संभावना बनी रहती है उन परिवारो को मौके पर उपस्थित एसडीएम को निर्देश दिये कि इन्हे सुरंक्षित स्थान पर सिफ्ट किया जाये।तथा सासन पावर के अधिकारियो को निर्देश दिये गये कि सिफ्ट किये जाने वाले परिवारो के लिए व्यवस्थित स्थल का तत्कल प्रबंध करे। एवं इनके रहने खाने का उचित प्रबंध कराने में सहयोग करे। साथ ही जल भराव वाले स्थलो से पानी निकासी की समुचित व्यवस्था करे। तथा अनउपयोगी कूपो का भराव कराये। साथ ही पात्र व्यक्तियों को जिन्हे अभी तक पात्रता पर्ची नही मिली है उन्हें पात्रता पर्ची उपलंब्ध कराया जाये। भ्रमण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार बर्मा, एसडीएम सृजन बर्मा सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी एवं सासन पावर के वरिष्ट अधिकारी उपस्थित रहे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 52

समग्र ईकेवाईसी के कार्य शत प्रतिशत पूर्ण करने एसडीएम ने दिए निर्देश, ली बैठक

शहडोल अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतपुर श्रीमती अमृता गर्ग ने तहसील कार्यालय जैतपुर के सभागार में पीडीएस के संचालकों, ग्राम पंचायत के पेशा मोबिलाइजरों व सीएससी सेंटर के संचालकों की बैठक ली। उन्होंने कहा की समग्र ईकेवाईसी का कार्य शत प्रतिशत पूर्ण कराना सुनिश्चित करें , कोई भी किसान समग्र ईकेवाईसी से न छूटे इसके लिए सभी मिलकर कार्य करें।   एसडीएम ने सीएससी सेंटर के संचालकों को निर्देश दिए कि सीएससी सेंटर के द्वारा समग्र ई-केवाईसी का कार्य किया जाएगा इसके लिए संचालक पटवारियों से सम्पर्क स्थापित करें व समग्र ई-केवाईसी कार्य की राशि लोगो से न ली जाए यह भी सुनिश्चित किया जाए।    बैठक में जनपद पंचायत बुढार अन्तर्गत पी०डी०एस० संचालित समस्त विक्रेताओ को माह अगस्त की खाद्यान्न वितरण के संबंध में भी जानकारी  ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 58

रक्षाबंधन से पहले लाडली बहनों के लिए सौगात ! 1.29 करोड़ महिलाओं के खाते में 1500 का शगुन

भोपाल / टीकमगढ़ मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 1.29 करोड़ लाभार्थी बहनों के लिए खुशखबरी है। आज शनिवार 10 अगस्त को सीएम डॉ मोहन यादव श्योपुर के विजयपुर से लाड़ली बहनों के खाते में योजना की 15वीं किस्त के 1250 रूपये जारी कर दिए है। इसके अलावा बहनों को रक्षाबंधन के स्वरुप 250 रूपये भी भेजे गए है, ऐसे में अगस्त में लाड़ली बहनों के खाते में कुल 1500 रुपए भेजे गए । इसके अलावा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विजयपुर में आयोजित कार्यक्रम में ₹450 में गैस सिलेंडर रीफिल योजना अंतर्गत 25 लाख से अधिक बहनों को 52 करोड़ से अधिक की अनुदान राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण किया।वही सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत 332 करोड की सहायता राशि का अंतरण भी किया गया। सीएम डॉ. मोहन यादव शनिवार को श्योपुर जिले के विजयपुर में आयोजित 'स्व-सहायता समूह सम्मेलन तथा रक्षाबंधन एवं श्रावण उत्सव' कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने सिंगल क्लिक के माध्यम से लाड़ली बहनों के खाते में रुपए भेजे और बहनों को शुभकामनाएं दीं। साथ 450 रुपए में गैस सिलेंडर रीफिल योजना के अंतर्गत 25 लाख से अधिक बहनों के खाते में 52 करोड़ रुपए भी ट्रांसफर किए। इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को टीकमगढ़ में लाठियां घुमाईं। वे लाड़ली बहना उपहार और आभार कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। यहां लाड़ली बहनों ने उन्हें 30 फीट लंबी राखी बांधी। सीएम ने कन्या पूजन किया। छोटी बच्ची को झूला भी झुलाया। इसके बाद जनसभा को संबोधित किया। सीएम डॉ. मोहन ने जनसभा में कहा कि टीकमगढ़ के लिए सब कुछ मिलेगा, कांग्रेस ने कुछ नहीं दिया। सीएम ने किसानों से कहा कि अपनी जमीन मत बेचना। आने वाले समय में खेती से बहुत लाभ होगा। सरकार पशु पालकों के लिए भी बोनस चालू करेगी। मृत्यु भोज और शादी में अनावश्यक खर्च न करें सीएम ने कहा कि आप मृत्यु भोज और शादी विवाह में अनावश्यक खर्च न करें। पैसा बचाकर बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाएं। उन्होंने टीकमगढ़ की गुजिया और मुंगौड़ी की भी तारीफ की। कार्यक्रम में टीकमगढ़ जिले की करीब 25 हजार लाड़ली बहनें शामिल हुईं। टीकमगढ़ में जल्द बनेगा मेडिकल कॉलेज सीएम यादव ने कहा कि टीकमगढ़ में मेडिकल कॉलेज का निर्माण जल्द शुरू होगा। बहुत जल्द ग्वालियर में इन्वेस्टर मीट होगी और उसके बाद सागर में इनवेस्टर्स मीट का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में उद्योग लगाने की चेन तैयार की जाएगी। कांग्रेस सरकार ठन-ठन गोपाल थी मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के समय सरकार ठन-ठन गोपाल थी। 2003 से पहले मध्य प्रदेश का बजट केवल 20 हजार करोड़ का था। अब मध्यप्रदेश का बजट साढ़े 3 लाख करोड़ हो गया है। आने वाले समय में प्रदेश के बजट को दोगुना यानी करीब 7 लाख करोड़ किया जाएगा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 76