ओला पीड़ित किसानों को मिला 9 लाख का मुआवजा, छत्तीसगढ़-बिलासपुर जिले के 4 गावों को सहायता

रायपुर. राज्य शासन द्वारा किसानों को खेती-किसानी में प्राकृतिक रूप से 33 प्रतिशत से अधिक नुकसान होने पर प्रति हेक्टेयर के हिसाब से मुआवजा दिए जाने का प्रावधान है। इस कड़ी में बिलासपुर जिले के बेलगहना तहसील के 4 गावों के 164 ओला पीड़ित किसानों को 9 लाख रुपए की मुआवजा राशि के चेक का वितरण किया गया है। कलेक्टर श्री अवनीश शरण के निर्देश पर एसडीएम युगल किशोर उर्वशा ने कोनचरा में आयोजित कार्यक्रम में प्रभावित किसानों को मुआवजा राशि के चेक वितरित किए। शेष किसानों को आरटीजीएस के जरिए राशि बैंक खातों में जमा करा दी गई। उल्लेखनीय है कि प्राकृतिक आपदा के अंतर्गत प्रति हेक्टेयर नुकसान के लिए 8500 रुपए की मुआवजा दी जाती है। 33 प्रतिशत अथवा इससे अधिक नुकसान पर मुआवजा दिए जाने का प्रावधान है। गौरतलब है कि बेलगहना के ग्राम पहांदा, कोनचरा, सुखेना और जरगा के किसानों का रबी धान की फसल को ओला वृष्टि से नुकसान पहुंचा था। उन्होंने जनदर्शन में कलेक्टर को आवेदन देकर मुआवजा की मांग की थी। कलेक्टर ने टीएल में रखकर इसकी प्रगति की समीक्षा की। राजस्व निरीक्षक और पटवारियों को तेजी से सर्वे कर प्रकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। लाभान्वित किसानों में पहांदा के 116, कोनचरा के 33, सूखेना के 11 और जरगा के 4 किसान शामिल हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 84

जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की पहली प्राथमिकता – विधायक सिन्हा

महासमुंद. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप और नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव के मार्गदर्शन में जनसमस्या निवारण पखवाड़ा शिविर नागरिकों की समस्याओं और मांगों के समाधान के लिए नगरीय निकायों में सतत जारी है। शनिवार कों आज शिविर के अंतिम दिन महासमुंद के वार्ड क्रमांक 27,28 और 29 के नागरिकों की समस्याओं और मांगों के समाधान के लिए महिला जिम के पास पखवाड़ा का आयोजन किया गया था। महासमुंद मे कुल 11 शिविरों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा और अध्यक्षता पूर्व राज्य मंत्री पूनम चंद्राकर ने की। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि एवं स्थानीय विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि शिविर मे प्राप्त आवेदनो का निश्चित रूप से हल होगा। यहाँ गौरव पथ का जल्दी ही निर्माण होगा। नहर लींकिंग रोड भी बहुत जल्दी तैयार होगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में नगर पालिका मे विकास तेजी से होगा। समस्या का मिल जुलकर समाधान किया जायेगा। ज्यादा से ज्यादा आवास बनाने का प्रयास किया जाएगा। हमारी सरकार की प्राथमिकता जनता की समस्याओं का प्राथमिकता से हल करना है। शिविर की अध्यक्षता कर रहे पूर्व राज्य मंत्री पूनम चंद्राकर ने कहा कि जब से सरकार आई है तब से विकास के रास्ते खुल रहे है। अब तेजी से विकास हो रहा है। समस्या का समाधान किया जाएगा। मुलभुत सुविधा का विस्तार किया जाएगा। इस अवसर पर चंद्रहास चंद्राकर ने कहा कि स्थानीय समास्यो का समाधान होगा। सतपाल सिँह पाली ने कहा कि विकास का काम कर रहे है, निरंतर विकास कार्य जारी है। आम जनता विधायक से सीधे बात कर सकते है और अपनी समस्या का हल कर सकते है। शिविर में संदीप दीवान ने कहा कि27 जुलाई से लगातार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना और समस्यों का समाधान करना प्राथमिकता मे है।राज्य के सभी नगरीय निकायों मे शिविर का आज अंतिम दिन है। प्रदीप चंद्राकर ने कहा कि जनसमस्या निवारण पखवाड़ा का उदेश्य है एक मंच के नीचे सभी विभाग मौजूद है ताकि आम जन को भटकना मत पड़े। स्थानीय समस्या को यही समाधान करें. बड़े स्तर की समस्या को उपर भेजा जाएगा। शिविर मे पार्षद गण देवी चंद राठी, महेन्द्र जैन, मनीष शर्मा एवं प्रकाश शर्मा, श्रीमती सुजाता विश्वनाथन, श्याम साकरकर, विश्वनाथन, धरम साहू, देवेंद्र चंद्राकर, निरंजना शर्मा, प्रीति सोनी, सुधा साहू, सुनीता, उमा साहू, मधु यादव, रेखा बेहरा, राधारानी सहित बड़ी संख्या मे वार्ड वासी और विभाग के अधिकारी मौजूद थे। शिविर में राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास निर्माण, पेयजल, राजस्व विभाग, विद्युत विभाग से संबंधित आवेदनों के अलावा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, शहरी आजीविका मिशन, समाज कल्याण, महिला बाल विकास, भवन अनुज्ञा, सामाजिक पेंशन, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।जिसके निराकरण के निर्देश दिए गए है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 69

देवेंद्र फडणवीस ने लगाए गंभीर आरोप- ‘मुझे जेल में डालने के लिए अधिकारियों को दिया गया कॉन्ट्रैक्ट’

महाराष्ट्र महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य की पिछली महाविकास अघाड़ी गठबंधन सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने शनिवार को दावा किया कि एमवीए की सत्ता के दौरान उन्हें और भाजपा के दूसरे नेताओं को फंसाने व जेल में डालने के लिए अधिकारियों को सुपारी दी गई थी। उन्होंने कहा, 'महाविकास अघाड़ी सरकार के दौरान झूठे मामले बनाकर मुझे गिरफ्तार करने की साजिश रची गई। मगर, यह गनीमत रही कि हम उस समय इनका पर्दाफाश करने में सफल रहे। इसे लेकर हमने वीडियो सबूत भी सीबीआई को सौंपे। आज तक हमारे पास इसके कई वीडियो सबूत हैं।' देवेंद्र फडणवीस ने कहा, 'एमवीए शासन के दौरान कुछ अधिकारियों को मेरे, गिरीश महाजन और प्रवीण दरेकर जैसे नेताओं को जेल में डालने का कॉन्ट्रैक्ट दिया गया था। कुछ अधिकारियों ने इसे ले भी लिया, लेकिन वे ऐसा नहीं कर सके। ऐसा इसलिए क्योंकि उस समय कई अधिकारियों ने यह करने से इनकार कर दिया था।' डिप्टी सीएम ने मुंबई के पूर्व टॉप पुलिस ऑफिसर परमबीर सिंह के आरोप को लेकर सवाल का जवाब देते हुए यह बात कही। उन्होंने आरोप लगाया था कि राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने उन पर भाजपा नेताओं के खिलाफ झूठे मामले दर्ज करने के लिए दबाव डाला। 'झूठे मामलों में गिरफ्तार करने की साजिश' उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा, 'उन्होंने (परमबीर सिंह) मुझे और दूसरे भाजपा नेताओं को गिरफ्तार करने की कोशिशों पर जो कहा, वह पूरी तरह सच है। उन्होंने तो केवल एक ही घटना के बारे में बात की है। मगर, ऐसी 4 घटनाएं हैं जिनमें मुझे झूठे मामलों में गिरफ्तार करने की साजिश रची गई।' महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने बीते दिनों दावा किया कि फडणवीस ने परमबीर सिंह को गिरफ्तारी से बचाने की कोशिश की थी। साथ ही, एमवीए सरकार को गिराने के लिए सिंह से उनके खिलाफ आरोप लगाने को कहा था। 'फडणवीस को बदनाम करने की रणनीति' भाजपा ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह फडणवीस को बदनाम करने की रणनीति थी। बीजेपी ने यह सवाल भी उठाया कि एक नेता जो उस समय विपक्ष में था, वह पुलिस अधिकारी से ऐसा कैसे कह सकता है? फडणवीस और सिंह दोनों ने वरिष्ठ राकांपा नेता (शरदचंद्र पवार) की ओर से उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों को अलग-अलग खारिज कर दिया। देशमुख के दावों के बारे में पूछे जाने पर उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने विस्तार से बताए बिना कहा, 'झूठ बोले कौवा कटे… काले कौवे से डरियो।' सिंह ने आरोप लगाया था कि देशमुख ने गृह मंत्री के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान पुलिस अधिकारियों से बार और रेस्तराओं से हर माह 100 करोड़ रुपये वसूलने को कहा था। इस आरोप के मद्देनजर देशमुख ने 2021 में गृह मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 70

मलबे में दबकर मां-बेटी की मौत और तीन अन्य घायल, राजस्थान-भरतपुर में बारिश से गिरा दो मंजिला मकान

भरतपुर. भरतपुर रेंज के डीग जिले के जुरहरा थाना इलाके के गावड़ी गांव में बारिश के कारण एक मकान ढह गया। मलबे में दबने से महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई, वहीं पिता, एक बेटा और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जुरहरा से भरतपुर के आरबीएम अस्पताल इलाज के लिए भर्ती किया गया है। घटना देर रात 1 बजे की है, जब पूरा परिवार घर के अंदर सो रहा था। गांव के पूर्व सरपंच शेरू ने बताया कि दो दिन से पूरे इलाके में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। बीती रात साजिद (27) अपनी पत्नी समसीदा (25), बड़ी बेटी सहवाना (8) बेटे मोहिन (4) छोटी बेटी आनिया (2) के साथ घर में सो रहा था। करीब 1 बजे अचानक साजिद का मकान भरभराकर गिर गया, जिसमें पूरा परिवार दब गया। मकान गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत साजिद के घर पहुंचे, जहां पूरा परिवार मलबे में दबा हुआ था, इसके बाद गांव वालों ने करीब 1 घंटे की कोशिश के बाद सभी को बाहर निकाला लेकिन तब तक समसीदा और उसकी बेटी आनिया की मौत हो चुकी थी। वहीं साजिद, उसका बेटा मोहिन और बेटी सहवाना गंभीर रूप से घायल थे, जिन्हें तुरंत जुरहरा अस्पताल भिजवाया गया गया। जहां उनकी गंभीर हालत देखते हुए, उन्हें भरतपुर के आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और मौका-मुआयना कर रहे हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 90

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी टी वी सोमनाथन मोदी सरकार में बने कैबिनेट सचिव

नई दिल्ली वरिष्ठ आईएएस अधिकारी टी वी सोमनाथन को शनिवार को राजीव गौबा की जगह कैबिनेट सचिव नियुक्त किया गया है। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार सोमनाथन, तमिलनाडु कैडर के 1987-बैच के आईएएस अधिकारी हैं, जो फिलहाल केंद्रीय वित्त सचिव और सचिव, व्यय के रूप में कार्यरत हैं। उनकी नियुक्ति को लेकर जारी आधिकारिक आदेश में कहा गया कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने 30 अगस्त 2024 से दो साल के कार्यकाल के लिए कैबिनेट सचिव के रूप में श्री टी वी सोमनाथन, आईएएस की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। राजीव गौबा की 2019 में हुई थी नियुक्ति कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने आधिकारिक आदेश में कहा, 'कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने श्री टी वी सोमनाथन, आईएएस को कैबिनेट सचिवालय में विशेष कर्तव्य अधिकारी के रूप में नियुक्ति की तारीख से लेकर कैबिनेट सचिव के रूप में कार्यभार संभालने तक की नियुक्ति को भी मंजूरी दे दी है।' इससे पहले राजीव गौबा ने पांच वर्ष पूर्व 30 अगस्त 2019 को कैबिनेट सचिव का पदभार संभाला था। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 68

रविचंद्रन अश्विन ने कहा- विनेश के लिए यह फैसला दिल तोड़ने वाला रहा होगा डिस्‍क्‍वालिफाई होने पर अपना दर्द बयां किया

नई दिल्‍ली भारतीय टीम के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने पेरिस ओलंपिक्‍स 2024 में गोल्‍ड मेडल मैच से पहले डिस्‍क्‍वालीफाई होने वाली पहलवान विनेश फोगाट के लिए अपना दर्द बयां किया है। पता हो कि फाइनल बाउट से पहले विनेश 100 ग्राम वजन ज्‍यादा होने के कारण मेडल रेस से बाहर हुईं। अश्विन ने बताया कि खिलाड़ी की पूरी यात्रा ओलंपिक्‍स के ईर्द-गिर्द होती है और दुनिया के कई एथलीट्स के लिए यह सबसे ऊपर है। उन्‍होंने कहा कि विनेश के लिए यह फैसला दिल तोड़ने वाला रहा होगा। रविचंद्रन अश्विन ने क्‍या कहा अपने यूट्यूब चैनल पर अश्विन ने कहा, ''यह बहुत बुरी चीज है। चार साल, आठ साल। यह ध्‍यान लगाने जैसा है। यह ओलंपिक एथलीट्स के लिए रीति-रिवाज जैसा है। वो वहां कई सालों की मेहनत के बाद पहुंचते हैं। विनेश फोगाट वहां जरूर मेडल जीतती। वो देश के लिए कई मेडल लेकर आतीं। उन्‍होंने कई मुश्किलों का सामना किया। अब वह संन्‍यास ले चुकी हैं। विनेश फोगाट के लिए यह वाकया बेहद दर्दनाक होगा।'' पता हो कि विनेश फोगाट ने डिस्‍क्‍वालीफाई होने के बाद कुश्‍ती से संन्‍यास लिया। भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर्स सचिन तेंदुलकर और हरभजन सिंह ने विनेश के पक्ष में पोस्‍ट किए थे। अश्विन ने शूटिंग दल को दी बधाई बहरहाल, रविचंद्रन अश्विन ने भारतीय निशानेबाजी दल को मेडल जीतने पर शुभकामनाएं दी हैं। याद दिला दें कि मनु भाकर ने दो ब्रॉन्‍ज मेडल जीते जबकि सरबजोत सिंह और स्‍वप्निल कुसाले ने भी कांस्‍य पदक जीते। भारत ने शूटिंग में कई मेडल जीते। शूटिंग हमारे यहां काफी प्रचलित है। मुझे याद है कि अभिनव बिंद्रा ने इसकी शुरुआत की थी। मनु भाकर बड़े जश्‍न के साथ घर लौटीं। स्‍वप्निल कुसाले, सरबजोत सिंह। इन दोनों ने शानदार प्रदर्शन किया। मेडल पाने के लिए आपको थोड़े भाग्‍य की जरुरत है। यह मायने नहीं रखता कि आपने कितनी कड़ी मेहनत की, उन्‍हें भाग्‍य का साथ मिला। उन्‍होंने अच्‍छा प्रदर्शन किया। भारत ने हमेशा की तरह काफी कड़ा प्रयास किया। अश्विन ने इस बात पर प्रकाश डाला कि एथलीट्स को प्रोत्‍साहित करने की जरुरत है। उन्‍होंने उम्‍मीद जताई कि युवा देश के लिए भविष्‍य में ज्‍यादा मेडल जीतेंगे। अश्विन ने साथ ही कहा कि वो समझते हैं कि प्रक्रिया में समय लगेगा और ऐसे में भारतीय एथलीट्स को देशवासियों के समर्थन की जरुरत है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 79

धनबाद के मशहूर रेस्टोरेंट की खाने की थाली में निकला कीड़ा, फूड इंस्पेक्टर राजा कुमार ने कार्रवाई की, लिया बड़ा एक्शन

धनबाद। धनबाद के प्रसिद्ध न्यू बॉम्बे स्वीट्स पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने ₹25000 का जुर्माना लगाया है। पिछले दिनों प्रीतम कुमार नामक ग्राहक अपने परिवार के साथ पनीर की सब्जी खा रहे थे। इसमें उन्हें कीड़ा मिला था। प्रीतम ने इसकी शिकायत मुख्यालय रांची से की थी। शनिवार को फूड इंस्पेक्टर राजा कुमार ने कार्रवाई की। और प्रतिष्ठान पर ₹25000 का जुर्माना काटा। प्रीतम कुमार नावाडीह के रहने वाले हैं। पत्नी और बच्चों के साथ गए थे न्यू बॉम्बे स्वीट्स 6 अगस्त की रात 9:00 बजे वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ खाना खाने के लिए न्यू बॉम्बे स्वीट्स गए थे। प्रीतम ने अपनी शिकायत में कहा है उन्होंने यहां पर स्पेशल थाली के लिए आर्डर किया था। स्पेशल थाली में कई प्रकार के भोजन परोसे गए थे। इसमें पनीर की भी सब्जी थी। सभी लोग खाना खा रहे थे इस दौरान पनीर की सब्जी से कीड़ा निकलने लगा। जब इसकी शिकायत यहां के कर्मचारियों से की गई, तो उसने बताया कि शिमला मिर्च में कीड़ा होगा। खाद्य सुरक्षा कमिश्नर से की शिकायत ग्राहक प्रीतम कुमार ने इसके बाद खाद्य सुरक्षा कमिश्नर से इसकी शिकायत की। उन्होंने बताया कि स्पेशल थाली के नाम पर ग्राहकों से पैसे वसूले जा रहे हैं, लेकिन खाने में कीड़ा मिल रहा है। इसके साथ ही प्रतिष्ठान पर कार्रवाई की मांग। कई खाद्य सामग्री मिली एक्सपायर शनिवार के कार्रवाई के दौरान फूड इंस्पेक्टर राजा कुमार न्यू बॉम्बे स्वीट्स पहुंचे। यहां पर विभिन्न प्रकार के ब्रेड की उन्होंने जांच की। ब्रेड समेत कई खाद्य सामग्री एक्सपायर डेट में मिली। इसके बाद सभी खाद्य सामग्री को फूड इंस्पेक्टर ने जप्त कर लिया। इसके बाद ₹25000 का जुर्माना लगाया गया। फूल इंस्पेक्टर राजा कुमार ने बताया खाद्य सुरक्षा के नियमों के विरुद्ध कोई भी कार्य नहीं किया जा सकते। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 69