Thursday, July 9, 2026 10:44 pm

मुख्यमंत्री निवास पर आज रक्षाबंधन थीम पर होगा महिला जन-प्रतिनिधि सम्मेलन

भोपाल प्रदेश में महिलाओं के सशक्तिकरण और सम्मान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आतिथ्य में 12 अगस्त को मुख्यमंत्री निवास में दोपहर 12 बजे देवी अहिल्या बाई होल्कर महिला जन-प्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. यादव महिला जन-प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। सम्मेलन के माध्यम से समाज में महिला सम्मान और उनके योगदान को सराहने का संदेश दिया जायेगा। सम्मेलन में महिला उत्थान से संबंधित विषयों पर चर्चा भी की जायेगी। सम्मेलन में महिला महापौर, निकाय अध्यक्ष, सभापति एवं महिला पार्षदों की सहभागिता रहेगी। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रदेश के प्रत्येक नगरीय क्षेत्र की महिला जनप्रतिनिधि की सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा है। आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास भरत यादव ने नगरीय निकायों के प्रशासनिक अधिकारियों को सम्मेलन की व्यवस्था के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किये है। सम्मेलन में रक्षाबंधन पर केन्द्रित होंगे कार्यक्रम रक्षाबंधन के पर्व को देखते हुए सम्मेलन में विविध कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम स्थल पर "भाई के नाम बहन की पाती" संबंधी हस्ताक्षर काउंटर की व्यवस्था की गई है। इस दौरान अतिथियों को महिला उद्यमियों द्वारा निर्मित प्रतीक चिन्ह और उपहार दिये जायेंगे। महिला जन-प्रतिनिधियों के सम्मेलन में व्यवस्थित आवागमन और समुचित व्यवस्थाओं के लिये नगरीय निकायों के अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है। सम्मेलन की थीम "देवी अहिल्या बाई होल्कर नगरीय महिला जनप्रतिनिधि सम्मेलन तथा रक्षाबंधन कार्यक्रम" पर रखी गई है। प्रदर्शनी सम्मेलन में राष्ट्रीय शहरी आजिविका मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, पीएम-स्वनिधि, प्रधानमंत्री आवास योजना और स्व-सहायता समूह के उत्पादों का प्रदर्शन और योजना की जानकारी दी जायेगी। पूर्व में यह कार्यक्रम में भोपाल के हंस ध्वनि सभागार रविन्द्र भोपाल में होना प्रस्तावित था। अब यह सम्मेलन 12 अगस्त को मुख्यमंत्री निवास में दोपहर 12 बजे आयोजित किया जा रहा है।   recent visitors 129

शेयर मार्केट में गिरावट, अडानी ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयर में गिरावट

मुंबई  हिंडनबर्ग 2.0 की रिपोर्ट का असर सोमवार को शेयर मार्केट में दिखाई दिया। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों गिरावट के साथ खुले। वहीं अडानी ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयर लाल रंग के निशान पर खुले। सबसे ज्यादा गिरावट अडानी टोटल गैस के शेयरों में देखी गई। इस गिरावट के बाद शुरुआती एक घंटे में ही अडानी ग्रुप के निवेशकों के 53 हजार करोड़ रुपये डूब गए। इस गिरावट से अडानी ग्रुप की 10 कंपनियों का मार्केट 16.7 लाख करोड़ रुपये तक गिर गया। शेयर मार्केट में गिरावट थमी, अडानी ग्रुप के शेयर संभले इस समय शेयर मार्केट में गिरावट थमती नजर आ रही है। वहीं अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में भी गिरावट पर कुछ ब्रेक लगे हैं। सेंसेक्स करीब 189 अंकों की गिरावट के साथ 79,516.30 पर है। वहीं निफ्टी में भी सुधार आया है। अडानी टोटल गैस में गिरावट 4.70% रह गई है। अडानी एंटरप्राइजेस के शेयर भी संभल गए हैं। अब इनमें गिरावट करीब 2.60% रह गई है। अडानी के शेयर बुरी तरह टूटे हिंडनबर्ग रिसर्च ने अपने आरोप में सेबी प्रमुख माधबी बुच का कनेक्शन कथित अडानी घोटाले के साथ जोड़ा था। फिर से इसका असर अडानी ग्रुप की कंपनियों पर दिखाई दे रहा है। मार्केट खुलने के शुरुआत एक घंटे में अडानी ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयरों की बुरी स्थिति है। अडानी टोटल गैस का शेयर सबसे ज्यादा गिरा है। इसमें 6 फीसदी से ज्यादा गिरावट आई है। इसके अडानी पावर के शेयरों में 4.40%, अडानी एंटरप्राइजेस के शेयरों में 4.25%, अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयरों में करीब 4% और अडानी विल्मार के शेयरों में 4.10% की गिरावट दर्ज की गई।  सेंसेक्स 450 अंक से ज्यादा गिरा शेयर मार्केट में जबरदस्त गिरावट आई। मार्केट खुलने के करीब एक घंटे में ही सेंसेक्स 475 अंक गिर गया। इस गिरावट के साथ यह 79,230.80 पर आ गया है। वहीं निफ्टी में भी काफी गिरावट आई। यह करीब 153 अंकों की गिरावट के साथ 24,213.75 अंकों पर है। recent visitors 94

पेरिस ओलंपिक 2024 भव्य समापन, मनु भाकर-श्रीजेश ने लहराया तिरंगा, जानें क्लोजिंग सेरेमनी की खास बातें

पेरिस पेरिस ओलंप‍िक 2024 की क्लोज‍िंग सेरेमनी रविवार (11 अगस्त) देर रात खत्म हुई. लगभग तीन सप्ताह तक चले ओलंप‍िक खेलों का समापन हो गया है. सीन नदी पर आयोजित ओपन‍िंग सेरेमनी के विपरीत, ओलंपिक क्लोजिंग सेरेमनी अध‍िक पारंपर‍िक हुई. इसका आयोजन 80,000 दर्शकों से खचाखच भरे स्टेड डी फ्रांस स्टेडियम में हुई. सेरेमनी में एथलीटों की उपलब्धियों और मेजबान शहर पेरिस की सफलता का जश्न मनाया गया. श्रीजेश और मनु भाकर को ध्वजवाहक चुना गया भारत की ओर से दो बार के ओलंपिक पदक विजेता हॉकी ख‍िलाड़ी पीआर श्रीजेश और मनु भाकर को क्लोजिंग सेरेमनी में 'परेड ऑफ नेशंस' के ल‍िए भारतीय ध्वजवाहक चुना गया. 'भारत की दीवार' के नाम से फेमस श्रीजेश ने ओलंप‍िक गेम्स में भारत को कांस्य पदक दिलाने के साथ ही अपने कर‍ियर को विराम दिया. भारत ने जो कांस्य पदक हॉकी में स्पेन को 2-1 से हराकर जीता, उसमें श्रीजेश ने स्पेन के कई गोल अटैक को विफल कर दिया. वहीं ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल शूट-आउट में उनके शानदार बचाव भी किया, यह मैच भारतीय हॉकी टीम 10 ख‍िलाड़‍ियों के साथ खेलने उतरी थी. पेरिस में इन 6 भारतीय एथलीट्स ने दिलाया मेडल 🥈नीरज चोपड़ा 🥉मनु भाकर 🥉मनु भाकर/सरबजोत सिंह 🥉स्वप्निल कुसाले 🥉अमन सहरावत 🥉हॉकी पेरिस ओलंप‍िक में भारत के मेडल पेर‍िस ओलंप‍िक में सबसे पहला मेडल मनु भाकर ने ब्रॉन्ज 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता. फ‍िर मनु भाकर-सरबजोत सिंह की जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता. इसके बाद स्वप्निल कुसाले ने ब्रॉन्ज मेडल मेन्स 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में अपने नाम किया. वहीं भारतीय हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत को चौथा पदक दिलाया. इसके बाद नीरज चोपड़ा  ने जैवल‍िन थ्रो में स‍िल्वर मेडल जीता. वहीं पहलवान अमन सहरावत ने 57 क‍िग्रा कुश्ती में ब्रॉन्ज मेडज जीतकर छठा मेडल दिलाया.   recent visitors 100

कोटा से होकर चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का किराया रेलवे ने तय कर दिया

कोटा  राजस्थान के रेल यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। यह अच्छी खबर वंदे भारत ट्रेन से जुड़ी हुई है। दरअसल 2 सितंबर से कोटा से होकर चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का किराया रेलवे ने तय कर दिया है। यह वंदे भारत ट्रेन कोटा होकर उदयपुर-आगरा आएगी और जाएगी। वंदे भारत चेयरकार का कोटा से आगरा तक का किराया 830 और एग्जीक्यूटिव चेयरकार का 1635 रुपये रखा गया है। इसी तरह साधारण चेयर कर का किराया कोटा से उदयपुर का 745 और एग्जीक्यूटिव चेयरकार 1465 रुपये तय किया गया है। इसके अलावा साधारण चेयरकार में आगरा से उदयपुर का किराया 1275 रुपये और एग्जीक्यूटिव चेयरकार का किराया 2545 रुपये रखा गया है। खाने की कीमत अलग-अलग ट्रेन में आने जाने का किराया समान है, लेकिन खाने की दर अलग-अलग हैं। कोटा से आगरा जाते समय साधारण चेयरकार में खाने के 225 रुपये और एग्जीक्यूटिव में 245 रुपये देने होंगे। इसी तरह वापसी में यह राशि 65 और 105 रुपये है। इसी तरह उदयपुर से कोटा के बीच खाने की रेट 120 और 155 रुपये हैं। जबकि कोटा से उदयपुर के बीच खाने के साधारण चेयरकार यात्रियों से 285 और एग्जीक्यूटिव चेयरकार वालों से 350 रुपये वसूले जाएंगे। इसी तरह उदयपुर से आगरा तक खाने का चार्ज 340 और 400 रुपये और आगरा से उदयपुर यह राशि 285 और 350 रुपये है। 2 सितंबर से शुरू होगी ट्रेन बता दें, इस ट्रेन का संचालन 2 सितंबर से शुरू होगा। इसके चलते रेलवे ने इसकी टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी है। यात्री आईआरसीटीसी के जरिए यह टिकट ऑनलाइन और विंडो से भी बुक करवा सकते हैं। recent visitors 90

परमाणु-संचालित मिसाइलों से लैस भारत दूसरी पनडुब्बी को बेड़े में शामिल होने को रेडी

नई दिल्ली भारतीय नौसेना लगातार समंदर में अपनी ताकत बढ़ाने में जुटी है। चीन की ओर से बढ़ते खतरे को देखते हुए इंडिया भी अपनी नौसैनिक पावर को मजबूत करना चाहता है। यही वजह है कि देश को जल्द ही दूसरी परमाणु मिसाइल पनडुब्बी मिलने जा रही। न्यूक्लियर पावर से लैस ये सबमरीन जल्द ही तैनाती के लिए तैयार है। सिर्फ यही नहीं देश में दो और न्यूक्लियर पावर अटैक सबमरीन के निर्माण से प्रोजेक्ट को भी अंतिम मंजूरी मिलने वाली है। इससे हिंद महासागर क्षेत्र में चीन की बढ़ती नौसैनिक धमक पर लगाम लग सकती है। जानिए आईएनएस अरिघाट की पावर, जिसके आने से चीन को समंदर में मिलेगी कड़ी चुनौती। INS अरिघाट कमीशनिंग के लिए तैयार विशाखापत्तनम के शिप-बिल्डिंग सेंटर (SBC) में निर्मित 6,000 टन की आईएनएस अरिघाट कमीशन के लिए तैयार है। समंदर में इसकी तैनाती से पहले सभी जरूरी ट्रायल्स पूरे हो चुके हैं। इन ट्रायल्स में सफलता के बाद अब ये औपचारिक तौर पर कमीशनिंग के लिए पूरी तरह से तैयार है। इन परीक्षणों में कुछ तकनीकी मुद्दों को दूर किया गया। टीओआई से बातचीत में एक सोर्स ने बताया कि एसएसबीएन को एक या दो महीने के भीतर कमीशन कर दिया जाएगा। इसके बाद आईएनएस अरिघाट अपनी सहयोगी आईएनएस अरिहंत के साथ मिलकर भारतीय नौसेना को मजबूती देगी। आईएनएस अरिहंत 2018 से पूरी तरह ऑपरेशनल है। INS अरिघाट की खूबियां जानिए आईएनएस अरिघाट भी आईएनएस अरिहंत की तरह 750 किलोमीटर रेंज की K-15 मिसाइलों से लैस होगी। हालांकि, तीसरा SSBN आने से इंडियन नेवी और मजबूत होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि 7,000 टन का INS अरिदमन 3,500 किलोमीटर रेंज की K-4 मिसाइलों के साथ अगले साल शुरू होगा। चौथा SSBN, जो अधिक K-4 मिसाइलों को ले जाने में सक्षम होगा, इसका निर्माण भी दशकों पहले शुरू की गई गुप्त 90,000 करोड़ रुपये की उन्नत प्रौद्योगिकी पोत (ATV) परियोजना के तहत किया जा रहा है। 13,500 टन के SSBN को और अधिक शक्तिशाली 190 मेगावाट रिएक्टरों के साथ बनाने की योजना है। लंबी दूरी की मिसाइलों वाले बड़े SSBN भारत के प्रतिरोध को अधिक विश्वसनीयता प्रदान करेंगे। नौसेना की और बढ़ेगी ताकत इसके साथ ही, भारतीय नौसेना की ताकत में इजाफे के लिए कुछ और प्रोजेक्ट को मंजूरी का इंतजार है। इसमें पारंपरिक (नॉन न्यूक्लियर) वारफेयर फ्रंट, टॉरपीडो, एंटी शिप और लैंड अटैक मिसाइलों से लैस, दो परमाणु-ऊर्जा से चलने वाली पनडुब्बियों की भी तैयारी है। इसके स्वदेश में निर्माण के लिए लगभग 40,000 करोड़ रुपये की परियोजना अंतिम मंजूरी के लिए पीएम की अध्यक्षता वाली सुरक्षा पर कैबिनेट समिति के समक्ष रखा गया है। समंदर में मजबूत दावेदारी का प्लान एसबीसी में 'प्रोजेक्ट-77' के तहत शुरुआत में छह ऐसी 6,000 टन 'हंटर-किलर' सबमरीन, जिसे एसएसएन कहा जाता है, को बनाने की प्लानिंग थी। हालांकि, इसे पहले घटाकर तीन कर दिया गया और अब यह दो जहाजों पर आ गया है। पहले दो SSN के निर्माण में कम से कम एक दशक लगेगा, जो लगभग 95 फीसदी स्वदेशी होंगे, जबकि अगले चार को बाद के फेज में मंजूरी दी जाएगी। लंबे समय से स्वीकृत योजनाओं के अनुसार, भारत को चीन और पाकिस्तान से दोहरे खतरे से निपटने के लिए कम से कम 18 डीजल-इलेक्ट्रिक पनडुब्बियों, चार एसएसबीएन और छह एसएसएन की आवश्यकता है। समंदर में इंडिया Vs चीन मौजूदा स्थिति पर गौर करें तो देश में इस समय आईएनएस अरिहंत में केवल एक एसएसबीएन है। जो इसके मूल में 83 मेगावाट के प्रेसराइज्ड रिएक्टर से संचालित है। इसके अलावा 16 डीजल-इलेक्ट्रिक पनडुब्बियां हैं। वहीं पारंपरिक पानी के नीचे के लड़ाकू बेड़े में छह पुरानी रूसी और चार जर्मन HDW पनडुब्बियां शामिल हैं। इसके अलावा छह नए फ्रांसीसी मूल के स्कॉर्पीन भी शामिल हैं। दूसरी ओर, चीन के पास पहले से ही 60 पनडुब्बियां हैं। वह तेजी से और अधिक निर्माण कर रहा है। इसके बेड़े में छह जिन-श्रेणी के एसएसबीएन शामिल हैं, जो JL-3 मिसाइलों से लैस हैं जिनकी स्ट्राइक रेंज 10,000 किमी है, और छह एसएसएन हैं। आईएनएस अरिघाट के आने से भारत की समंदर में न्यूक्लीयर सबमरीन की पावर में इजाफा होगा। इससे जमीन, हवा और समुद्र से परमाणु हथियार दागने की क्षमता को मजबूती मिलेगी। recent visitors 98

फिल्मों में कम, सोशल मीडिया पर ज्यादा चर्चा में रहती है अनन्या

मुंबई अभिनेत्री अनन्या पांडे फिल्मों में कम नजर आती हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वे हमेशा चर्चा में रहती हैं। हाल ही में, वे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल हुईं। इस शादी में वे वॉकर ब्लैंको के साथ दिखीं, जिससे उनके नए रिलेशनशिप को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं। बता दें, वॉकर ब्लैंको अमेरिका के शिकागो, इलिनोइस के निवासी हैं। उन्होंने अपनी ज्यादातर जिंदगी मियामी और फ्लोरिडा में बिताई है। उन्होंने फ्लोरिडा के वेस्टमिंस्टर क्रिश्चियन स्कूल से अपनी शिक्षा पूरी की है। वॉकर ब्लैंको सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और उनकी पोस्ट में जानवरों से जुड़ी कई तस्वीरें देखने को मिलती हैं, जैसे कि सांप, तोते और मगरमच्छ।  इसके अलावा, वे ट्रैवलिंग के भी शौक़ीन हैं और अपने इंस्टाग्राम पर स्कूबा डाइविंग, यॉट की सवारी, सनसेट और बीच की तस्वीरें साझा करते रहते हैं। वॉकर ब्लैंको एक पूर्व मॉडल हैं और रिपोर्ट्स के अनुसार, अब वे जामनगर के वंतारा में अंबानी के साथ काम कर रहे हैं। हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं है कि वे भारत में नौकरी के लिए हैं या किसी अन्य वजह से यहां आए हैं। ऐसा लगता है कि अनन्या पांडे को अब नया प्यार मिल गया है और उनकी निजी जिंदगी के नए चैप्टर पर सबकी निगाहें हैं। बता दें कि बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे की निजी जिंदगी अक्सर चर्चा में रहती है। इस बार चर्चा का केंद्र उनके नए रूमर्ड बॉयफ्रेंड वॉकर ब्लैंको हैं। पहले एक्ट्रेस का नाम एक्टर आदित्य राय कपूर के साथ जुड़ा था, लेकिन हाल ही में दोनों के ब्रेकअप की खबरें आईं। अब उनका नाम वॉकर ब्लैंको के साथ जोड़ा जा रहा है।   recent visitors 89

कौन बनेगा करोड़पति का 16वां सीज़न सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न पर आज 12 अगस्त से

मुंबई सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न के क्विज़ शो के 16 वें सीजन में महानायक अमिताभ बच्चन गेमप्ले में नए एलिमेंट्स जोड़ते करते हुए दिखाई देंगे। आम आदमी/महिला की क्षमता और दृढ़ संकल्प को सेलिब्रेट करते हुए, कौन बनेगा करोड़पति सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न पर अपने 16वें सीजन के साथ वापसी कर रहा है। इस सीज़न का कैम्पेन, ‘ज़िंदगी है'। हर मोड़ पर सवाल पूछेगी। जवाब तो देना होगा’, दर्शकों को आत्मनिरीक्षण के लिए प्रेरित करता है और इस विश्वास को दर्शाता है कि महत्वपूर्ण पलों में, ज़िंदगी हमारे सामने चुनौतियां पेश करके हमारी परीक्षा लेती है, इन हालातों के प्रति हमारा जवाब ही हमारी आगे की राह को प्रशस्त करता है। आज 12 अगस्त से शुरू होने वाला, यह गेम शो हर सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे प्रसारित होगा, जिसमें महानायक अमिताभ बच्चन अपनी मेज़बानी की भूमिका को जारी रखते हुए हमें प्रेरित करते रहेंगे। इस साल, प्रतियोगियों के समक्ष एक आकर्षक नया ट्विस्ट पेश किया जाएगा: ‘सुपर सवाल’। सुपर सवाल प्रश्न 5 और 6 के बीच दिया जाने वाला बोनस सवाल है, जिसमें खिलाड़ियों को बिना किसी विकल्प या लाइफलाइन के जवाब देने की चुनौती दी जाती है। सही जवाब ‘दुगनास्त्र’ को अनलॉक कर देता है, जिससे प्रतियोगियों को सवाल 6 से 10 के बीच अपनी पसंद के किसी भी एक सवाल पर बज़र दबाने और अपनी राशि को दोगुनी करने का मौका मिलता है। फास्ट-पेस्ड ‘सुपर संदूक’ इस सीज़न में भी बना रहेगा और गेम के रोमांच को बढ़ाते हुए; 3,20,000 रुपये के पड़ाव को सफलतापूर्वक पार करने के बाद, प्रतियोगी के समक्ष 10-सवालों का रैपिड-फायर क्विज़ पेश किया जाएगा, जिनके जवाब उन्हें 90 सेकंड में देना होगा। 22 ब्रैंड्स को शामिल करते हुए, कौन बनेगा करोड़पति का 16वां सीज़न हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड और आदित्य बिड़ला ग्रुप द्वारा सह-प्रस्तुत किया गया है, और माउंटेन ड्यू पेप्सिको इंडिया, मोंडेलेज़ इंडिया, अल्ट्राटेक सीमेंट और पराग मिल्क फूड्स (गोवर्धन घी) द्वारा सह-प्रायोजित है। स्पेशल पार्टनर पतंजलि दंतकांति, सीएट और लॉरित्ज़ नडसन इलेक्ट्रिकल एंड ऑटोमेशन, और बैंकिंग पार्टनर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ, इस शो के एसोसिएट स्पॉन्सर एशियन पेंट्स, कल्याण ज्वैलर्स, रेमंड, भारतीय जीवन बीमा निगम, बीकाजी, डोरसेट, आरसी प्लास्टो टैंक ऐंड पाइप्स प्राइवेट लिमिटेड, अमेजॉन.इन और आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड हैं। इस रियलिटी क्विज़ शो ने भारतीय रिज़र्व बैंक, जीएसके और डॉ. मोरपेन के साथ बड़ी साझेदारी डील्स भी की हैं।     recent visitors 96