Thursday, July 9, 2026 10:44 pm

दक्षिण कोरिया के उद्योगपतियों ने प्रदेश में 20 प्रोजेक्ट में 2 हजार करोड़ के निवेश प्रस्तावित किये

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से दक्षिण कोरिया और भारत की ज्वाइंट वेंचर कंपनी मरकबा ईसीडीएस के प्रतिनिधि मंडल ने समत्व भवन में भेंट की। प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश में विभिन्न सेक्टरों में निवेश योजनाओं के संबंध में प्रस्तुतिकरण दिया। मरकबा ईसीडीएस कम्पनी द्वारा प्रथम चरण में लगभग 20 प्रोजेक्टस में 2 हजार करोड़ के निवेश प्रस्तावित किए गए हैं, जिससे 25 हजार से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे। इस अवसर पर प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन राघवेंद्र कुमार सिंह तथा दक्षिण कोरिया प्रतिनिधि मंडल के सदस्य सर्वजोओंग जोंग चेओल, खवांग ओन रेह्यू, जूनव्ही जो, गेल खांग, जुनसंग ली और वोसिओक चंग और राजेश भारद्वाज उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से चर्चा में कम्पनी ने प्रदेश की औद्योगिक नीति का लाभ लेते हुए वाटर एंड सीवेज पाईप मैन्यूफेक्चरिंग, फार्मा, बायो टेक्नोलाजी, मेडिकल डिवाइसेस, टूल मेन्यूफेक्चरिंग, आईटी, नॉन फैरस मेटल, कारबन फाईबर, बैटरी निर्माण, इलेक्ट्रानिक कंपोनेन्टस, नेनो फाइबर फ्रेम्स, बिग डेटा सोल्यूशन्स, ड्रोन टेक्नोलाजी इत्यादि में निवेश की इच्छा व्यक्त की है।   recent visitors 84

सुप्रीम कोर्ट शंभू बॉर्डर पर किसानों के चक्का जाम पर सख्त, कहा- हाईवे ट्रैक्टरों की पार्किंग के लिए नहीं

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट शंभू बॉर्ड  को आंशिक रूप से खोले जाने को लेकर गंभीर हो गया है। अदालत ने आदेश दिया की इसे जल्द खोला जाए। इसके लिए पंजाब और हरियाणा के डीजीपी को एक सप्ताह के भीतर बैठक करने और समाधान निकालने को कहा है। दरअसल, किसान एमएसपी को लेकर पिछले कई सालों से आंदोलन पर हैं। केंद्र सरकार से कई राउंड की उनकी वार्ता भी हो चुकी है, मगर समाधान नहीं निकल सका। इस साल फरवरी में एक बार फिर किसानों ने दिल्ली की ओर रुख किया तो उन्हें रोकने के लिए हरियाणा सरकार ने शंभू बॉर्डर पर बैरिकेड लगा दिए। तब से किसान वहीं बैठे हैं। । इसके अलावा एम्बुलेंस, आवश्यक सेवाओं और स्थानीय यात्रियों की आवाजाही के लिए शंभू बॉर्डर पर सड़क को आंशिक रूप से खोलने की आवश्यकता है। अदालत ने पंजाब सरकार से यह भी कहा है कि वह किसानों से बात करे और उन्हें शंभू बॉर्डर से ट्रैक्टरों को हटाने के लिए राजी करे। बेंच ने पंजाब सरकार से प्रदर्शनकारी किसानों को शंभू बॉर्डर पर सड़क से ट्रैक्टर हटाने के लिए समझाने को कहा। न्यायालय ने कहा कि राजमार्ग वाहन पार्किंग के लिए नहीं हैं। इस तरह शीर्ष अदालत ने प्रदर्शनकारी किसानों पर भी तीखी टिप्पणी की, जो कई महीने से ट्रैक्टरों को लेकर शंभू बॉर्डर पर डटे हैं। अदालत ने शंभू बॉर्डर पर सड़कों को आंशिक रूप से फिर से खोलने के लिए पंजाब, हरियाणा के पुलिस महानिदेशकों से एक सप्ताह में पड़ोसी जिलों के पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक करने का निर्देश दिया। बेंच ने इस दौरान शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी किसानों से बातचीत करने के वास्ते प्रस्तावित समिति के लिए गैर-राजनीतिक नाम सुझाने के लिए पंजाब, हरियाणा सरकारों की सराहना की। उच्चतम न्यायालय ने कहा कि वह शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों से बातचीत करने के लिए गठित की जाने वाली समिति की शर्तों पर संक्षिप्त आदेश पारित करेगा।  यात्रियों के लिए एक-एक लेन खोली जा सकती सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को हुई सुनवाई में कहा कि शंभू बॉर्डर पर यात्रियों के लिए एक-एक लेन खोली जा सकती है। अदालत ने पंजाब और हरियाणा के डीजीपी को पटियाला और अंबाला जिलों के पुलिस अधीक्षकों के साथ एक सप्ताह के भीतर बैठक करने को कहा है। इसके अलावा, कोर्ट ने पंजाब सरकार से कहा कि वह किसानों को सड़क से ट्रैक्टर हटाने के लिए राजी करे। पंजाब और हरियाणा सरकार की सराहना न्यायमूर्ति सूर्य कांत और न्यायमूर्ति उज्जल भुइयां की पीठ ने एक समिति गठित करने के लिए गैर-राजनीतिक नाम सुझाने के लिए पंजाब और हरियाणा सरकार की सराहना की, जो प्रदर्शनकारी किसानों के साथ बैठक करेगी। कोर्ट ने कहा कि एम्बुलेंस, आवश्यक सेवाओं और स्थानीय यात्रियों की आवाजाही के लिए शंभू बॉर्डर पर सड़क को आंशिक रूप से खोलने की आवश्यकता है। उच्चतम न्यायालय ने पंजाब सरकार से प्रदर्शनकारी किसानों को शंभू बॉर्डर पर सड़क से ट्रैक्टर हटाने के लिए समझाने को कहा। न्यायालय ने कहा कि राजमार्ग वाहन पार्किंग के लिए नहीं हैं। recent visitors 101

दौसा में मचाया कहर, राजस्थान के कई जिलों में लगातार बारिश

दौसा. राजस्थान के कई जिलों में लगातार बारिश का दौर जारी है। दौसा में 258 एमएम तथा करौली में आज 207 एमएम  बारिश हो चुकी है। राजधानी जयपुर में सोमवार सुबह साढ़े तीन बजे से शुरू हुई बारिश के चलते जगह-जगह जलभराव हो गया। सुबह साढ़े 8 बजे तक यहां 135 एमएम बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 घंटों के लिए यहां रुक-रुककर तेज वर्षा का दौर जारी रहने का अनुमान है। प्रदेश में आज सवेरे से अत्यंत तेज वर्षा हो रही है। करौली और दौसा में समेत जयपुर, गंगापुर सिटी, कोटपूतली, बहरोड़, सवाई माधोपुर और भरतपुर में भारी वर्षा हुई है। करौली व दौसा में पहले से ही बाढ़ जैसे हालात बन चुके हैं, वहीं सोमवार को हुई भीषण बारिश ने यहां स्थिति और ज्यादा विकट कर दी है। आज दौसा में 258 एमएम तथा करौली में 207 एमएम बारिश हो चुकी है। भरतपुर में 74 एमएम, गंगापुर सिटी में 117 एमएम, जयपुर में 135 एमएम, कोटपूतली में 71 एमएम, सवाई माधोपुर में 168 एमएम बारिश हुई है। recent visitors 148

एक की मौत और दूसरा गंभीर, छत्तीसगढ़-गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में कार ने स्कूटी को मारी टक्कर

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही. जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक बार फिर एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की जान चली गई है तो दूसरा गंभीर रूप से घायल है। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। पूरा मामला जिले के खोडरी चौकी क्षेत्र के रतनपुर केंवची मुख्यमार्ग के बनझोरखा मोड़ का है। जहां पर आज बिलासपुर जिले के तखतपुर के आजाद नगर वार्ड क्रमांक 5 के रहने वाले लगभग 20 युवक दस अलग-अलग मोटर साइकिल से तखतपुर से मध्य प्रदेश के अमरकंटक जाने को निकले थे। सभी युवक आगे-पीछे अपनी अपनी मोटरसाइकिल रखखर चल रहे थे। इनमें से एक स्कूटी में राहुल सूर्यवंशी और सुखदेव कुर्रे भी चल रहे थे। उसी दौरान बनझोरखा मोड़ के पास जैसे ही इनकी स्कूटी पहुंची ही थी कि उसी समय विपरीत दिशा से आ रही एक अज्ञात कार ने स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मारी। जिससे राहुल सूर्यवंशी, निवासी आजाद नगर वार्ड क्रमांक 5 तखतपुर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सुखदेव कुर्रे गंभीर रूप से घायल हो गया था। recent visitors 99

सावन के चौथे सोमवार को अवधपुरी भगवान महाकाल की निकली शाही सवारी

भोपाल भोपाल अवधपुरी क्षेत्र में आज सावन माह के चौथे सोमवार को भगवान महाकाल अवधपुरी की प्रजा एवम भक्तों का हाल चाल जानने के लिए निकले। आपको बता दें कि यह भव्य आयोजन शिव शक्ति धाम मंदिर अवधपुरी के द्वारा किया गया ।   भगवान महाकाल सरकार की भव्य शाही सवारी का जगह जगह भव्य स्वागत किया गया ।यह सवारी शिव शक्ति मंदिर से शुरू होकर अवधपुरी की कालोनियों  में भ्रमण करते हुए रीगल सिविक सेंटर सौम्या पार्कलैंड तुलसी विहार रीगल टाउन रीगल पैराडाइज बीडीए रोड एवं अन्य मार्गो से होते हुए भव्य शाही सवारी निकाली गई ।भगवान महाकाल की सवारी में ढोल ताशे डमरू मजीरे बजाकर भव्य प्रस्तुति दी गई। शाही सवारी में बड़े हर्ष उल्लास पूर्वक महिलाओं पुरुष बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। recent visitors 87

कनेरा चौकी पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है

कनेरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता कनेरा चौकी पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है कनेरा आपको बता दें कल शाम बमहौरी कला थाना की चौकी कनेरा पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था जिसमें चौकी पुलिस को मऊरानीपुर तरफ से आ रहा  एमपी 36 एच 1338 एक ट्रक दिखाई दिया इसके ड्राइवर ने सीट बेल्ट नहीं लगाया था, अधिक जांच करने के दौरान पाया गया कि ट्रक ड्राइवर के द्वारा कागज नहीं थे जिस पर कनेरा चौकी पुलिस द्वारा कागजी कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक पर मुकदमा दर्ज किया गया, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मऊरानीपुर से जतारा की ओर आ रहा क्र० एमपी 36 एच 1338 ट्रक जिसमें सीमेंट पत्थर सीट भरकर मऊरानीपुर से जतारा लाई जा रही थी, चौकी प्रभारी आकाश रूसिया ने बताया यह ट्रक आकाश अग्रवाल कंस्ट्रक्शन कंपनी जतारा का है जिसने सीट बेल्ट नहीं लगाया था ना कागज पेश किये जिसके चलते हमने धारा 132,177(1) 138(3),194B,130,177(3) में मुकदमा दर्ज किया है। recent visitors 72

चंद्रयान-4 की डिजाइन का काम भी पूरा हो गया, 2028 तक लॉन्च करने की तैयारी है- एस सोमनाथ

नई दिल्ली चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक लैंडिंग को 1 साल पूरा होने जा रहा है। इसी बीच ISRO यानी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के प्रमुख एस सोमनाथ ने एक और खुशखबरी दे दी है। उनका कहना है कि अब भी चंद्रयान-3 का ऑर्बिटर काम कर रहा है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि चंद्रयान-4 की डिजाइन का काम भी पूरा हो गया है। चंद्रयान-3 ने 14 जुलाई को लॉन्च होने के बाद एक महीने से ज्यादा लंबी यात्रा की और 23 अगस्त को चांद की सतह पर लैंड हो गया था।  बातचीत में सोमनाथ से अगले मिशन को लेकर सवाल पूछा गया था। उन्होंने बताया कि चंद्रयान-3 का ऑर्बिटर अब भी काम कर रहा है। साथ ही उन्होंने चंद्रयान-4 की भी तैयारी की बात कही। उन्होंने बताया कि चंद्रयान-4 की डिजाइन का काम पूरा हो गया है और इसे 2028 तक लॉन्च करने की तैयारी है। उन्होंने जानकारी दी कि इस मिशन के तहत चंद्रमा पर जाकर वहां से सैंपल जुटाकर वापस आना है। खास बात है कि प्रज्ञान रोवर और विक्रम लैंडर (चंद्रयान-3) ने लंबी नींद में जाने से पहले कई अहम जानकारियां पृथ्वी पर भेजी थीं। चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग में अब तक सिर्फ चार ही देश सफलता प्राप्त कर सके हैं। चंद्रयान-3 के बाद इस लिस्ट में भारत का नाम भी शामिल हो गया था। इससे पहले यह उपलब्धि अमेरिका, रूस और चीन के नाम ही दर्ज थी। जिस स्थान पर चंद्रयान-3 ने लैंडिंग की थी, उसका नाम शिव शक्ति पॉइंट रखा गया था। भारत इससे पहले चंद्रयान-2 के जरिए भी लैंडिंग की कोशिश कर चुका था, लेकिन पूरी तरह सफलता नहीं मिल सकी थी। recent visitors 87