MY SECRET NEWS

दल से खदेड़ कर बाद में बुला लेती हैं हथिनियां, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में बरसात में हाथियों का बढ़ता है उत्पात

रायगढ़. जंगल प्रकृति का एक बेहद ही खूबसूरत चेहरा है। जंगल हरे-भरे पेड़ और कई प्रकार के जीव-जंतुओं के अलावा अनेकों प्रकार के पशु-पक्षियों का आशियाना है। छत्तीसगढ़ का रायगढ़ जिला चारों तरफ घने जंगलों और पहाड़ों से घिरा हुआ है और यहां के जंगलों में कई तरह के वन्यप्राणी विचरण करते हैं। जंगली हाथियों की बात करें तो जिले के रायगढ़ व धरमजयगढ़ दोनों वन मंडलों में बीते कई सालों से जंगली हाथियों का उत्पात लगातार जारी है। इनकी लगातार बढ़ती संख्या ग्रामीणों के लिये समस्या बनी हुई है। हर साल 12 अगस्त को विश्व हाथी दिवस के रूप में मनाया जाता है और यह दिन हाथियों के संरक्षण और उनकी सुरक्षा के लिये कई प्रकार के जागरूक कार्यक्रम करके मनाया जाता है। रायगढ़ जिले में जंगली हाथियों की मौजूदगी साल भर रहती है। रायगढ़ एक ऐसा जिला है, जिसमें दो वन मंडल हैं। रायगढ़ व धरमजयगढ़ वन मंडल दोनों एक ही जिले में होनें से यहां जंगली हाथियों का आना-जाना दोनों ही वन मंडल में लगा रहता है। 108 हाथी कर रहे विचरण रायगढ़ जिले का जंगल कोरबा एवं पड़ोसी राज्य ओडिसा के जंगलों से जुड़ा हुआ था, जिस वजह से इसे हाथियों का कॉरीडोर भी कहा जाता है। वर्तमान स्थिति की अगर बात करें तो अभी मौजूदा समय में दोनों वन मंडलों को मिलाकर जिले में कुल 108 हाथी अलग-अलग दलों में विचरण कर रहे हैं। जिसमें धरमजयगढ़ वन मंडल जहां 103 हाथी तो वहीं रायगढ़ वन मंडल में कुल 5 हाथी अलग-अलग दलों में विचरण कर रहे हैं। किस रेंज में कितने हाथी हाथियों के इस दल में सबसे अधिक हाथी छाल रेंज के पुरूंगा बीट में 37 हाथी, लैलूंगा रेंज के कहरचुवां बीट में 21 हाथी, छाल रेंज के एडु बीट में 14 हाथी, कापू रेंज में 10 हाथी के अलावा अलग-अलग रेंज व बीट में हाथियों का दल विचरण कर रहा है। हाथियों के इस दल में नर हाथी 29, मादा हाथी 49 के अलावा 30 बच्चे शामिल हैं। रायगढ़ जिले के जंगलों में विचरण करने वाले हाथियों का दल कभी कोरबा तो कभी सरगुजा क्षेत्र के जंगलों में चले जाने के कारण इनकी संख्या में कभी कमी तो कभी बढ़ोतरी देखी जाती रही है। 12 किसानों की फसलों को पहुंचाया नुकसान शनिवार रात जंगली हाथियों ने 12 से अधिक जगहों में जमकर उत्पात मचाया है। इसमें धरमजयगढ़ क्षेत्र के शेरबन में चार किसानों की फसलों को नुकसान, छाल क्षेत्र के कुडेंकेला में चार किसानां की झटका मशीन एवं पाइप को नुकसान, छाल के पुरूंगा में चार किसानों की धान की फसल को नुकसान पहुंचाया गया है। जिले में हाथियों की बढ़ी हुई संख्या के कारण इस तरह के नुकसान के आंकड़े रोजाना आ रहे हैं। ड्रोन कैमरे से रखी जाती है नजर रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल के घने जंगलों में हाथियों की मौजूदगी हमेशा से ही अधिक रही है। इस वजह से हाथी मित्र दल एवं हाथी ट्रैकरों के द्वारा यहां हाथियों पर विशेष रूप से ड्रोन कैमरे के जरिये नजर रखी जाती है, ताकि हाथी के हर मूवमेंट की जानकारी लेकर प्रभावित गांव के ग्रामीणों को सचेत किया जा सके। इस दौरान हाथियों के मस्ती करते हुए के अलावा नहाते हुए कई मनमोहन वीडियो भी अब तक ड्रोन कैमरे में कैद हो चुके हैं। किया जाता है प्रचार-प्रसार वन विभाग की टीम भी हाथी और मानव के बीच द्वंद्व को रोकने हाथी प्रभावित गांवों में लगातार प्रचार-प्रसार करते हुए हाथी विचरण करने वाले जंगलों में ग्रामीणों को किसी भी हाल में जंगल तरफ नही जाने की समझाइश दी जाती रही है, ताकि किसी तरह की जनहानि की घटना घटित न हो। साथ ही साथ गांव-गांव में मुनादी कराकर हाथी से सावधानी बरतने की बात कही जाती है। दल से भटकता नहीं हाथी बताया जाता है कि नर हाथी दल से बिछड़ता नहीं है, बल्कि बरसात के समय उनका उत्पात अधिक हो जाने के चलते मादा हथनियां जो कि हाथियों के दल की प्रमुख होती हैं, उनके द्वारा ही उस नर हाथी को दल से खदेड़ दिया जाता है जो कि कुछ समय बाद पुनः अपने दल में वापस मिल जाता है। फसलों से प्रभावित होते हैं हाथी जानकार लोगों का कहना है कि हाथियों में सूंघने की शक्ति अधिक होती है। इस वजह से जंगलों में विचरण करने वाले हाथी अक्सर ग्रामीण क्षेत्रों में लगे फसलों केला, गन्ना, कटहल, धान से प्रभावित होकर गांव तक पहुंच जाते हैं और यहां उत्पात मचाकर वापस जंगलों में लौट जाते हैं। झटका मशीन का करते हैं उपयोग एक अन्य जानकारी के मुताबिक, धरमजयगढ़ वन परिक्षेत्र के कई किसान ऐसे भी हैं जो जंगली हाथियों से अपनी फसलों को बचाने के लिये झटका मशीन का उपयोग करते हैं, ताकि जंगली हाथी जब उनके खेतों में धान की फसल को खाने पहुंचते हैं, तब तार के संपर्क में आते ही हल्का सा हटका लगने पर जंगली हाथी वापस भाग जाते हैं। इस झटका मशीन से जंगली हाथियों को किसी प्रकार की कोई हानि नही होती।  हाथी मानव द्वंद्व रोकने की गई पहल देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी मन की बात में छत्तीसगढ़ में हाथियों के लिए शुरू किये गये रेडियो कार्यक्रम ‘हमर हाथी हमर गोठ’ का जिक्र किया था। 2017 में छत्तीसगढ़ में हाथी और मानव के बीच द्वंत और उनके आतंक को कम करने के उद्देश्य से आकाशवाणी के रायपुर केंद्र से ‘हमर हाथी-हमर गोठ’ कार्यक्रम का प्रसारण किया गया। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले … Read more

CM मोहन ने निकायों के जनप्रतिनिधियों को दी सौगात, मानदेय में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी

 भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने एक बड़ी घोषणा की हैं। उन्होंने निकायों के जनप्रतिनिधियों के मानदेय में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। जिसके बाद अब नगर निगम के महापौर को 36 हजार रुपए मानदेय राशि मिलेगी। वहीं उन्होंने टीडीआर पोर्टल भी लॉन्च किया हैं। सोमवार को सीएम मोहन यादव नगरीय महिला जनप्रतिनिधि सम्मेलन में शामिल हुए। जहां उन्होंने टीडीआर पोर्टल लॉन्च किया। इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन ने यादव ने निकायों के जनप्रतिनिधियों को एक बड़ी सौगात दी हैं। CM ने नगर पालिका, नगर परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, नगर निगम, नगर पालिका, नगर परिषद के पार्षदों का भी मानदेय बढ़ाने का ऐलान किया है। उन्होंने मानदेय में 20 फीसदी वृद्धि करने की घोषणा की है। यानी नगर निगम के महापौर को अब 36 हजार रुपए मानदेय राशि मिलेगी। मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने यह ऐलान सोमवार को सीएम हाउस में आयोजित महिला महापौर सम्मेलन में किया। यहां 413 नगरीय नगरीय निकायों और 3300 जनप्रतिनिधियों का सम्मेलन हो रहा है। कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि अच्छा काम करने वाले निकाय को संभाग में नगर निगम में 5 करोड़ दिए जाएंगे। नगर पालिका में 2 करोड़ दिए जाएंगे। TDR पोर्टल लॉन्च मुख्यमंत्री ने टीडीआर पोर्टल लॉन्च किया है। आपको बता दें कि पोर्टल पर ट्रांसफरेबल डेवलपमेंट राइट्स (TDR) से जुड़े सभी नियम अपलोड किए जाएंगे। पोर्टल पर अतिरिक्त एफएआर की खरीद-बिक्री हो सकेगी। सरकार सड़क सहित अन्य सार्वजनिक प्रोजेक्ट बनने पर निजी जमीन लेकर मुआवजा नहीं टीडीआर सर्टिफिकेट देगी। टीडीआर के रूप में मिलने वाला एफएआर शेयर की तरह रहेगा। उसी शहर में 24 मीटर या उससे चौड़ी सड़क के किनारे दोगुनी गहराई तक मान्य होगा। एफएआर या तो खुद किए जाने वाले निर्माण में उपयोग होगा या फिर किसी बिल्डर या डेवलपर को बेचा जा सकेगा। सीएम ने सिंगल क्लिक के माध्यम से TDR का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा, 'जहां-जहां सड़क चौड़ीकरण हुआ, वहां मुआवजे का मुद्दा था। आज के बाद नगर निगम एरिया में 24 मीटर से बड़ी सड़कों के चौड़ीकरण के लिए किसी भी जमीन या मकान लेंगे, तो उसे FAR के हिसाब से मुआवजा देंगे। पैसा नगर निगम के पास आएगा। उद्योग आधारित वर्ष मनाने वाले हैं। कोशिश है कि लघु, कुटीर महिला स्व सहायता समूह को मिलाकर रोजगार उपलब्ध कराएं। भविष्य में हर जिले में सम्मान के साथ पुलिस बैंक के साथ कार्यक्रम हो सकेंगे।' सीएम यादव के संबोधन के मुख्य point     मुख्यमंत्री ने कहा- हमारे लिए सरकारों का बनना चुनाव है। सरकार का सरोकार अपनी संस्कृति के साथ जोड़ना चाहिए। आसपास के देश देख लीजिए उथल-पुथल दिख जाएगी। सारे संस्कृति से कट गए। इसलिए हमने तय किया कि सारे तीज त्योहार धूमधाम से सरकार के माध्यम से मनाएं।     आप बहनें अकेली नहीं आपके पीछे सरकार की पूरी ताकत है। लाड़ली बहनों ने एक साथ 25 हजार जगहों पर राखी बांधी। बात पैसे की नहीं भाव की है। 250 रुपए का शगुन दिया गया। 10 तारीख को पैसा डाला। मंडला में साढ़े 3 लाख बहने हैं। वहां घर घर से साढ़े 3 लाख राखियां इकट्ठी कर लीं। हमने अपनी योजना में सबको भागीदार बनाया तो साढ़े 3 लाख राखियां एकत्रित कर ली।     सीएम ने कहा बहनों का ये महीना अलग से चमक दर्शाता है। बहनें अपने मायके की तरफ निगाहे दौड़ाने लगतीं हैं। हमारे लिए तो 12 महीना और 13 त्योहार हैं। हमारे यहां पर्व का मतलब अलग है। जैसे ही उपवास की बात आए समझ लो पर्व है। और त्योहार की बात करो तो लो मिठाई खाओ। अंग्रेजी में एक शब्द है फेस्टिवल उसमें पर्व त्योहार का मतलब ही समझ नहीं आता।     टीकमगढ़ की गुजिया और ग्वालियर में बहादुरा के लड्डू त्योहारों पर खाने का आनंद ही अलग है। हमारे यहां माताओं से 90% त्योहार पूरे हो रहे। भाई का एकाध त्योहार है। नवरात्रि नौ दिन की दशहरा तो बेचारा अकेला। यानी बहनों की ताकत कितनी अपार है। हमारे यहां सोकर उठते हैं धरती पर पैर धरना है तो धरती माता को प्रणाम करते हैं। हमारे लिए दीवाली में पूजा होगी धन संपदा के लिए लक्ष्मी जी की पूजा होगी। ज्ञान की देवी सरस्वती की पूजा होगी। महिला सशक्तिकरण भाजपा का लक्ष्य नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा भगवान शिव में शक्ति है तो शिव है। बिना महिला शक्ति के समाज की कल्पना नहीं की जा सकती। महिला सशक्तिकरण भाजपा का लक्ष्य है। इसलिए महिलाओं के लिए लाडली बहाना योजना हो या कोई अन्य योजना हो ये सब महिला सशक्तिकरण के लिए शुरू की है। एमपी पहला राज्य है जिसने स्थानीय निकाय के चुनाव में 50% आरक्षण महिलाओं को दिया। कार्यक्रम में कैलाश विजयवर्गीय ने दिया नया नारा सबके भैया मोहन भैया बहनों के भैया मोहन भैया भाइयों के भैया मोहन भैया बहनें भाजपा की ताकत- वीडी शर्मा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा – इतनी बड़ी संख्या में बहनें नेतृत्व कर रही हैं। भारतीय जनता पार्टी की यही बहनें ताकत हैं। उसी का परिणाम है कि कोई भी चुनाव हो लोग कहते हैं कि पता नहीं क्या होगा। लेकिन, विधानसभा चुनाव में 163 सीटें जितने का रिकॉर्ड बहनों के आशीर्वाद से बना। छिंदवाड़ा में उपचुनाव हुआ सम्पतिया उईके वहां प्रभारी थीं। उपचुनाव जीतकर आए। मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश को नम्बर 1 का राज्य बनाने का काम करेंगे। तीर- तलवार की लड़ाई से ज्यादा कलम की लड़ाई महत्वपूर्ण इस मौके पर नगरीय प्रशासन राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने कहा – कभी-कभी तीर-तलवार की लड़ाई से ज्यादा कलम की लड़ाई महत्वपूर्ण होती है। देवी अहिल्या बाई होल्कर की याद में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने अपने पुत्र और पति को खोने के बाद जब राज संभाला तो आसपास के पेशवाओं ने उनके राज्य पर कब्जा करने की कोशिश की। वो जब आए तो रानी ने नारियों की सेना की ओर से पत्र लिखा कि हम महिलाओं की सेना के साथ युद्ध करेंगे। लेकिन, यदि हम हार गए तो लोग कहेंगे कि शोक में डूबी नारियों को आपने हरा दिया। यदि हम जीत गए तो कहा जाएगा कि नारियों ने आपको हरा दिया। मंत्री वियजवर्गीय ने महिला जनप्रतिनिधियों ने बंधवाई राखी सीएम हाउस में हो रहे मेयर, नगर पालिका … Read more

सर्राफा बाजार में कमजोरी से सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी घटी चमक

नई दिल्ली घरेलू सर्राफा बाजार में आज मामूली गिरावट नजर आ रही है। इस गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 70,450 रुपये से लेकर 70,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी 64,590 रुपये से लेकर 64,440 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में भी आज मामूली कमजोरी आई है, जिसकी वजह से दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी आज 83,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रहा है। देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 70,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 64,590 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इसी तरह मुंबई में 24 कैरेट सोना 70,300 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 64,440 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जबकि चेन्नई में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 70,300 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 64,440 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना आज 70,350 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 64,490 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 70,300 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 64,440 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है। लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 70,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 64,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। वहीं पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 70,350 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 64,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना 70,450 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 64,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने सस्ता हुआ है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 70,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 64,440 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।     Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 39

हर घर तिरंगा का आयोजन किया गया

मोहगांव  मंडला जिला के ग्राम मोहगांव में अमृत महोत्सव के उपलक्ष में हर घर तिरंगा का आयोजन किया गया जिसमे स्कूली बच्चों के द्वारा भी तिरंगा यात्रा निकाला गया । ग्राम मोहगांव के सैकड़ों लोग इस कार्यक्रम में सामिल हो कर सरकार के इस अमृत महोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया इस दौरान कार्यक्रम में भा जा पा के मंडल अध्यक्ष श्री रूपेंद्र खदगारे जी,आजीविका मिशन मोहगांव से मुकेश नंदा जी,राज कुमार यादव जी , रवितेज झरिया,रामू साहू ,दीपक कच्छवाहा जी, एवम अन्य ग्रामीण जन जनप्रतिनिधि गण सामिल हुए। इसी दौरान लगभग हजारों की संख्या में कावड़ यात्रियों ने भी मां नर्मदा जी का जल भर कर यात्रा की जिसमे मोहगांव,रामपुरी के कावड़ियों ने कावड़ यात्रा निकाली। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 40

बांग्लादेश जैसी परिस्थितियों से सतर्क रहने की जरूरत, राजस्थान-अजमेर में विभाजन विभीषिका पर संगोष्ठी

अजमेर. राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि हमारे पड़ोसी देश बांग्लादेश में जैसी परिस्थितियां उत्पन्न हुई हैं, उससे सतर्क रहने की जरूरत है। सिंधी समाज एक पुरूषार्थी कौम है जो विभाजन विभीषिका में सब कुछ खोकर फिर से उठ खड़ा हुआ। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने रविवार को सूचना केन्द्र में विभाजन विभीषिका विषय पर आयोजित संगोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। राष्ट्रीय सिन्धी भाषा विकास परिषद, नई दिल्ली तथा सिंधु साहित्य एवं कल्चरल सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान मेें यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। देवनानी ने कहा कि देश के विभाजन के समय सिन्धी समाज ने बहुत बड़ा नुकसान सहा। पाकिस्तान के सिंध में सिंधियों ने अपना सब कुछ खो दिया। सिंधी खाली हाथ भारत आए लेकिन उन्होंने किसी के आगे हाथ नहीं फैलाया। वे पुरूषार्थी बने और काम किया। उन्होंने अपने अथक प्रयासों से समाज और देश की तरक्की में सहयोग किया। देवनानी ने कहा कि सिंधी समाज ने कभी परिस्थितियों से हार नहीं मानी। विपरीत हालातों में भी सिंधी दृढ़ प्रतिज्ञ होकर पुरूषार्थी बने रहे। आज देश में सिंधी जहां भी है वे एक सच्चे राष्ट्रभक्त के रूप में भारत की तरक्की में हाथ बंटा रहे हैं। उन्होंने सिंधी समाज के युवाओं से आग्रह किया कि अपने विपुल और समृद्ध इतिहास को सदैव याद रखें और अगली पीढ़ी को बताएं तभी हमारा इतिहास जिंदा रहेगा। बांग्लादेश के हालात बेहद चिंताजनक उन्होंने कहा कि आज पड़ोसी राष्ट्र बांग्लादेश में जिस तरह के हालात है, वे बेहद चिंताजनक है। वहां भी विभाजनकारी शक्तियां सिर उठा रही है। हमें इससे सतर्क रहने की जरूरत है। बंगाल एवं अन्य राज्यों में धुसपैठ की कोशिशें हो रही हैं। इसका असर दूसरे राज्यों पर पड़ सकता है। हमने अजमेर में भी पुलिस को निर्देश दिए है कि रोहिंग्या व अन्य घुसपैठियों पर नजर रखें और उन्हें बाहर भेंजे। विभाजन के समय सिंधी समाज ने झेली तकलीफें सिंधी समाज के युवा व समाज संगठित एवं संस्कारवान बनें। सिंधु साहित्य एवं कल्चरल सोसायटी के अध्यक्ष सुन्दर मटाई ने कहा कि सिंधी समाज पुरूषार्थी समाज है। विभाजन में समाज ने बहुत तकलीफें झेली हैं। इसके बावजूद सिंधी समाज ने देश में अपनी पहचान बनाई है। युवा पीढ़ी को आगे आकर समाज निर्माण को अपने हाथों में लेना होगा। इस संगोष्ठी में मुख्य वक्ता डॉ. हासो दादलानी एवं डॉ. परमेश्वरी पमनाणी ने अपना उद्बोधन किया। संस्था सचिव श्री लक्ष्मण चैनानी, सदस्य मन्जू चैनानी, ऋतु मोतिरमानी, पूनम लालवानी, श्वेता शर्मा, दयाल प्रियानी, महेश लौगानी, किशन बदलानी आदि ने विरह के गीतों एवं नृत्य से समां बांध दिया। सर्वानन्द माध्यमिक विद्यालय, हरी सुन्दर बालिका विद्यालय, संत कंवरराम विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने गीत एवं नृत्य प्रस्तुत करके श्रोताओंं में जोश जगा दिया। संस्था सचिव लक्ष्मण चैनानी ने धन्यवाद प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक सचिव श्वेता शर्मा एवं संगठन सचिव दयाल प्रियानी ने मंच संचालन किया। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 35

कंगना ने राहुल पर हमला किया, अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, ‘राहुल गांधी सबसे खतरनाक आदमी

मंडी हिमाचल प्रदेश की मंडी से सांसद कंगना रनौत ने अडानी समूह और सेबी चीफ पर लगाए हिंडनबर्ग के आरोपों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जोरदार हमला किया है। कंगना रनौत ने लोकसभा में नेता विपक्ष को सबसे खतरनाक, कड़वा, जहरीला और विनाशक व्यक्ति कह डाला। कुछ महीने पहले ही बॉलिवुड से राजनीति में आईं कंगना ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी देश की सुरक्षा और अर्थव्यवस्था को अस्थिर करने के लिए हर प्रयास कर रहे हैं। कंगना की यह टिप्पणी राहुल गांधी की ओर से सरकार पर किए गए ताजे हमले के जवाब में आई है। कंगना रनौत ने सोमवार सुबह एक्स पर लिखा, 'राहुल गांधी सबसे खतरनाक आदमी हैं, वह कड़वे हैं, जहरीले और विनाशक हैं। उनका अजेंडा है कि यदि वह प्रधानमंत्री नहीं बन सकते हैं तो वह इस देश को तबाह कर सकते हैं। हमारे शेयर बाजार को टारगेट करने वाली हिंडनबर्ग की रिपोर्ट बेकार साबित हुई, जिसका राहुल गांधी ने कल रात समर्थन किया।' भाजपा सांसद ने आगे कहा, 'वह (राहुल) देश की सुरक्षा और अर्थव्यवस्था को अस्थिर करने के लिए हर कोशिश कर रहे हैं। मिस्टर गांधी जिंदगीभर विपक्ष में बैठने के लिए तैयार रहिए और जिस तरह से आप पीड़ित हैं उसी तरह इस देश के लोगों के गौरव, विकास और राष्ट्रवाद से दुखी रहें। वे आपको कभी नेता नहीं बनाएंगे। आप कलंक हैं।' कंगना ने पोस्ट के साथ हिंडनबर्ग और सेबी हैशटैग का इस्तेमाल किया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने हिंडनबर्ग के दावों को लेकर मोदी सरकार पर जोरदार प्रहार किया। राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, 'छोटे खुदरा निवेशकों की संपत्ति की सुरक्षा का दायित्व निभाने वाले सेबी की शुचिता, इसकी अध्यक्ष के खिलाफ लगे आरोपों से गंभीर रूप से प्रभावित हुई है। देश भर के ईमानदार निवेशकों के मन में सरकार के लिए कई सवाल हैं: सेबी की अध्यक्ष माधवी पुरी बुच ने अभी तक इस्तीफा क्यों नहीं दिया? अगर निवेशकों की गाढ़ी कमाई डूब जाती है, तो इसके लिए कौन जिम्मेदार होगा- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, सेबी अध्यक्ष या गौतम अडाणी?' गांधी ने सवाल किया कि सामने आए नए और 'बेहद गंभीर' आरोपों के मद्देनजर क्या उच्चतम न्यायालय इस मामले की फिर से स्वतः संज्ञान लेकर जांच करेगा। उन्होंने कहा, 'अब यह पूरी तरह से स्पष्ट हो गया है कि प्रधानमंत्री मोदी जेपीसी (संयुक्त संसदीय समिति) जांच से इतना क्यों डरते हैं और इससे क्या खुलासा हो सकता है।' कांग्रेस नेता ने इस मुद्दे पर अपना एक वीडियो बयान भी पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता के रूप में यह उनका कर्तव्य है कि वह लोगों के ध्यान में लाएं कि भारतीय शेयर बाजार में 'काफी जोखिम' है, क्योंकि बाजार को नियंत्रित करने वाली संस्था 'समझौता' कर चुकी है। गांधी ने वीडियो में कहा, 'कल्पना कीजिए कि आप भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच देख रहे हैं और मैच देखने वाला और खेलने वाला हर व्यक्ति जानता है कि अंपायर ने समझौता कर लिया है। क्या मैच निष्पक्ष होगा, नतीजा क्या होगा। मैच में भाग लेने वाले व्यक्ति के रूप में आपको कैसा लगेगा?' कांग्रेस नेता ने कहा कि भारतीय शेयर बाजार में बिल्कुल यही हो रहा है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 48

एमपी सरकार अंगदान को प्रोत्साहित करने ऑर्गन डोनर्स को राजकीय सम्मान देगी

भोपाल  मध्य प्रदेश सरकार अंगदान को बढ़ावा देने के लिए अनोखी पहल करने जा रही है। इस पहल के तहत अंगदान करने वाले लोगों को राजकीय सम्मान गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। इसके साथ ही परिवार के लोगों को स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय त्योहारों पर सम्मानित भी किया जाएगा। इस कदम का उद्देश्य अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। यह प्रस्ताव चिकित्सा शिक्षा संचालनालय द्वारा तैयार किया गया है। इसे जल्द ही मंजूरी के लिए शासन को भेजा जाएगा। यदि सब कुछ योजना के अनुसार रहा तो यह नई व्यवस्था सितंबर से लागू हो जाएगी। इस पहल के पीछे का विचार यह है कि अंगदान करने वाले परिवारों को दुख की घड़ी में भी गर्व का अनुभव हो। एमपी को केंद्र से मिला सम्मान मध्य प्रदेश सरकार के इस कदम की सराहना की जा रही है। हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने अंगदान के क्षेत्र में तेजी से उभरते राज्य के रूप में मध्य प्रदेश को सम्मानित किया था। राज्य में अब तक 60 ब्रेन स्टेम डेथ रोगियों का अंगदान हो चुका है। तमिलनाडु, ओडिशा और आंध्र प्रदेश जैसे राज्य पहले ही अंगदानियों को राजकीय सम्मान देने की व्यवस्था लागू कर चुके हैं। इन राज्यों में अंगदान के प्रति जागरूकता का स्तर भी अच्छा है। देश में सबसे अधिक ब्रेन डेथ रोगियों का अंगदान इन्हीं राज्यों में होता है। पहली बार यहां हुआ ब्रेन डेथ रोगी का अंगदान मध्य प्रदेश में ब्रेन डेथ रोगियों का अंगदान सबसे पहले इंदौर में शुरू हुआ था। उसके बाद भोपाल में होने लगा। इन दोनों शहरों के कुछ बड़े अस्पतालों में लिवर, किडनी, पैंक्रियाज (अग्नाशय), फेफड़ा और कार्निया निकालने और जरूरतमंद मरीजों में प्रत्यारोपित करने की सुविधा उपलब्ध है। कई बार जब हृदय प्रत्यारोपण के लिए स्थानीय स्तर पर मरीज नहीं मिलते हैं, तो देश के अन्य बड़े अस्पतालों से डॉक्टरों की टीम आकर हृदय ले जाती है। ब्रेन डेथ की स्थिति में मस्तिष्क काम करना बंद कर देता है, लेकिन शरीर के अन्य अंग कुछ समय तक काम करते रहते हैं। इसी दौरान इन अंगों को निकालकर जरूरतमंद मरीजों में प्रत्यारोपित किया जा सकता है। इस पहल में सरकार अंगदान के प्रति जागरूकता लाकर अधिक से अधिक लोगों को नया जीवन देने के लिए प्रेरित करना चाहती है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 41