Thursday, July 16, 2026 11:02 pm

हिमाचल 78वां स्थापना दिवस विशेष : CM सुक्खू पांगी में, जिलों में मंत्री फहराएंगे तिरंगा

Himachal Foundation Day Special: CM Sukhu in Pangi, ministers will hoist the tricolor in districts

  • हिमाचल के 78वे स्थापना दिवस पर पांगी  पहुंचे सीएम  सुखविंदर सिंह सुक्खू।

शिमला। हिमाचल आज अपना 78वां स्थापना दिवस मना रहा है। चंबा के दुर्गम क्षेत्र पांगी में हिमाचल दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम होगा। यहां पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ध्वजारोहण करेंगे। वहीं जिलों में कैबिनेट मंत्री झंडा फरहाएंगे।

वहीं प्रदेशवासियों की नजरे आज सीएम सुखविंदर सुक्खू के संबोधन और उनकी घोषणाओं पर टिकी हैं, क्योंकि मुख्यमंत्री हर बार हिमाचल दिवस पर बड़ी बड़ी घोषणाएं करते हैं। सीएम सुक्खू आज पांगी क्षेत्र की 2200 से ज्यादा महिलाओं के लिए 1500-1500 रुपए की घोषणा कर सकते हैं।

इसके अलावा कर्मचारी-पेंशनर को भी एरियर और महंगाई भत्ता (DA) मिलने की आस है। सीएम सुक्खू आज समाज के दूसरे वर्गों के लिए भी कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं।

सीएम ने पांगी के लोगों के साथ बिताई रात

सीएम सुक्खू ने स्थापना दिवस की पूर्व संध्या जनजातीय क्षेत्र के लोगों के बीच बिताई। वह प्रदेश की स्थापना के 77वर्षों के सफर में आज तक हिमाचल दिवस से पूर्व संध्या पर ट्राइबल क्षेत्र पांगी में रुकने वाले पहले सीएम बन गए हैं। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और क्षेत्र में कई विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।

जिलों में मंत्री फहराएंगे झंडा

प्रदेश में आज हिमाचल दिवस हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। बिलासपुर जिला में विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। मंडी में डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और कांगड़ा के धर्मशाला में स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल तिरंगा फहराएंगे।

शिमला में अनिरुद्ध सिंह फहराएंगे तिरंगा

ऊना में कृषि मंत्री चंद्र कुमार, सोलन में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, लाहौल स्पीति में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, नाहन में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, शिमला में पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, कुल्लू में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, किन्नौर में टीसीपी मंत्री राजेश धर्माणी और हमीरपुर में पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष आरएस बाली तिरंगा फहराएंगे।

Loading spinner
Advertisement