हमास ने युद्ध विराम पर इजरायल के साथ 15 अगस्त को होने वाली अंतिम वार्ता के निमंत्रण को अस्वीकार किया

गाजा  फिलीस्तीनी आंदोलन हमास ने गाजा पट्टी में युद्ध विराम पर इजरायल के साथ 15 अगस्त को होने वाली अंतिम वार्ता में भाग लेने के लिए अमेरिका, कतर और मिस्र के निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया है। यह जानकारी एक्सियोस पोर्टल ने अपनी रिपोर्ट में हमास के बयान का हवाला देते हुए अपनी रिपोर्ट में दी है।इससे पहले, मिस्र, कतर और अमेरिका ने इजरायल और हमास से 14-15 अगस्त को युद्ध विराम की शर्तों पर चर्चा फिर से शुरू करने का आह्वान किया था। तीनों देशों के नेताओं ने कहा था कि वे किसी समझौते पर पहुंचने के लिए अंतिम प्रस्ताव पेश करने के लिए तैयार हैं। एक्सियोस ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि हमास ने वार्ता से पीछे हटने के लिए इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू द्वारा हाल ही में पेश की गई नई शर्तों, हमास के राजनीतिक नेता इस्माइल हनीयेह की हत्या और गाजा पट्टी पर इजरायल के नवीनतम हमलों का हवाला दिया है। एक्सियोस की रिपोर्ट के अनुसार इस वार्ता में शामिल एक वरिष्ठ इजरायली अधिकारी ने कहा, "अगर हमास वार्ता की मेज पर नहीं आएगा, तो हम गाजा में उनकी सेना को खत्म करना जारी रखेंगे।" इससे पहले न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने हमास के एक बयान का हवाला देते हुए बताया कि हमास ने इजरायल के साथ वार्ता के लिए मध्यस्थता कर रहे देशों से कहा है कि वे गाजा पट्टी में युद्ध विराम की योजना पेश करें, जिस पर जुलाई में आंदोलन द्वारा सहमति व्यक्त की गई थी, बजाय इसके कि वे नई वार्ता शुरू करें। एजेंसी के अनुसार, हमास ने 02 जुलाई को आंदोलन द्वारा सहमत दस्तावेज़ के कार्यान्वयन की मांग की और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव के दृष्टिकोण पर आधारित है। गौरतलब है कि जुलाई में, इजरायल और हमास ने बंधकों की रिहाई के बदले में गाजा पट्टी में युद्ध विराम पर मध्यस्थों के माध्यम से बातचीत फिर से शुरू की।     Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 96

गाडरवारा में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए स्कूल शिक्षा मंत्री सिंह

भोपाल स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा है कि राष्ट्रीय ध्वज के गौरवगान और राष्ट्र की आजादी में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर सपूतों का स्मरण करने का दिन है तिरंगा यात्रा। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले पा रहे हैं। स्कूल शिक्षा मंत्री सिंह नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में  आयोजित तिरंगा यात्रा को संबोधित कर रहे थे। तिरंगा यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई जनपद पंचायत चीचली के सरस्वती विहार स्टेडियम में सम्पन्न हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में नागरिकगण शामिल थे। मंत्री सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में 9 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान तिरंगा रैली, तिरंगा वाहन रैली और देशभक्तिपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी का दायित्व है कि वो वीर सपूतों के बलिदान को चिरस्थायी बनाने के लिए सबके बीच देशभक्ति की भावना मजबूत करें। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सुभाषचंद्र बोस, रामप्रसाद बिस्मिल, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह जैसे अनेक स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का स्मरण किया। स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष 2047 के लिए विकसित भारत का विजन देखा है। इस विजन को पूरा करने के लिए प्रत्येक नागरिक का सक्रिय सहयोग जरूरी है। उन्होंने तिरंगा रैली में नागरिकों को देश की रक्षा करने का संकल्प भी दिलाया। गाडरवारा में होगी राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता स्कूल शिक्षा मंत्री सिंह ने बताया कि इस वर्ष नवम्बर माह में गाडरवारा में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी स्कूलों के छात्र-छात्राएं शामिल होंगी। उन्होंने बताया कि चीचली में स्टेडियम निर्माण के लिए टेण्डर की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। कार्यक्रम में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत स्कूल शिक्षा मंत्री सिंह ने पौधरोपण किया। नागरिकों ने नगरीय निकाय गाडरवारा की सड़कों के डिवाइडर पर पौधरोपण किया।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 98

एम.पी. ट्रांसको मुख्यालय में हुआ वृहद पौधारोपण

भोपाल ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निर्देशानुसार म.प्र. की बिजली कंपनियों में ‘‘ एक पेड़ मॉ के नाम ‘‘ पौध-रोपण अभियान के तहत एम.पी. ट्रांसकों (मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी) की नयागांव जबलपुर स्थित आवासीय कॉलोनी परिसर में वृहद पौध-रोपण किया गया। इस महा अभियान में कॉलोनी परिसर में रहने वाले कार्मिकों व उनके परिवार के सभी सदस्यों ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम में एम.पी. ट्रांसको के प्रबंध संचालक इंजी. सुनील तिवारी सहित मुख्यालय के सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। पौध-रोपण कार्यक्रम में परिसर में निवास करने वाले सभी श्रेणी के कार्मिकों ने सपरिवार विभिन्न प्रजाति के लगभग 100 पौधों का रोपण किया एवं सपरिवार इन पौधों के देखरेख की जिम्मेदारी लेने की शपथ भी ली। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी में 19 हजार पौधों का रोपण किया जा रहा है। एम.पी. ट्रांसको के भोपाल कार्यालय में हुआ पौध-रोपरण एम.पी. ट्रांसको (मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी) के गोविंदपुरा भोपाल स्थित परिसर एवं भोपाल के विभिन्न एकस्ट्रा हाईटेंशन सबस्टेशनों में भी पौध-रोपण किया गया। “एक पेड़ मॉ के नाम” अभियान के तहत प्रदेश भर में एम.पी. ट्रांसको के सभी 42 ट्रांसमिशन लाइन मेटेनेन्स (टी.एल.एम.), 416 एकस्ट्रा हाईटेंशन सबस्टेशनों तथा प्रदेश में एम.पी. ट्रांसकों के सभी कार्यालयों में करीब 19 हजार से अधिक पौधों का रोपण किया जा रहा है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 51

कमला हैरिस ने कई प्रमुख चुनावी प्रांतों में लोकप्रियता में बढ़त की हासिल

वाशिंगटन  अमेरिका की उपराष्ट्रपति एवं राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस ने कई प्रमुख चुनावी प्रांतों में लोकप्रियता में बढ़त हासिल कर ली है। चुनाव प्रचार के लिए चंदा एकत्र करने का भारतीय अमेरिकी हैरिस (59) का अभियान जारी है। उनकी रैलियों में रिकॉर्ड भीड़ देखने को मिल रही है। हैरिस ने सैन फ्रांसिस्को में चंदा जुटाने के एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘हम यह चुनाव जीतेंगे।’’ उन्होंने इस कार्यक्रम में 1.2 करोड़ अमेरिकी डॉलर का चंदा जुटाया जिसमें कई भारतीय अमेरिकियों सहित लगभग 700 दानदाताओं ने भाग लिया। अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन के चुनावी दौड़ से बाहर होने के फैसले के बाद राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार बनने के एक महीने से भी कम समय में हैरिस ने लोकप्रियता के मामले में अपने प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप की राष्ट्रीय स्तर पर बढ़त को लगभग समाप्त कर दिया है। सभी प्रमुख राष्ट्रीय और राज्य सर्वेक्षणों की निगरानी करने वाली मीडिया कंपनी ‘रियल क्लियर पॉलिटिक्स’ के अनुसार, लोकप्रियता रेटिंग में हैरिस अब सभी राष्ट्रीय सर्वेक्षणों के औसत में ट्रंप से 0.5 प्रतिशत अंक आगे हैं। इसके अनुसार, हैरिस ने लोकप्रियता के मामले में विस्कॉन्सिन और मिशिगन जैसे महत्वपूर्ण प्रांतों में भी बढ़त बना ली है जहां पहले बाइडन पीछे थे। ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ के ताजा सर्वेक्षण में कहा गया कि पेंसिल्वेनिया, विस्कॉन्सिन और मिशिगन में हैरिस चार प्रतिशत अंकों से आगे हैं। क्या कहते हैं सर्वेक्षण अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन के चुनावी दौड़ से बाहर होने के फैसले के बाद राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार बनने के एक महीने से भी कम समय में हैरिस ने लोकप्रियता के मामले में अपने प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप की राष्ट्रीय स्तर पर बढ़त को लगभग समाप्त कर दिया है। सभी प्रमुख राष्ट्रीय और राज्य सर्वेक्षणों की निगरानी करने वाली मीडिया कंपनी ‘रियल क्लियर पॉलिटिक्स’ के अनुसार, लोकप्रियता रेटिंग में हैरिस अब सभी राष्ट्रीय सर्वेक्षणों के औसत में ट्रंप से 0.5 प्रतिशत अंक आगे हैं। इसके अनुसार, हैरिस ने लोकप्रियता के मामले में विस्कॉन्सिन और मिशिगन जैसे महत्वपूर्ण प्रांतों में भी बढ़त बना ली है जहां पहले बाइडेन पीछे थे। ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ के ताजा सर्वेक्षण में कहा गया कि पेंसिल्वेनिया, विस्कॉन्सिन और मिशिगन में हैरिस चार प्रतिशत अंकों से आगे हैं। हैरिस ने किया बड़ा वादा बता दें कि, हाल ही में कमला हैरिस ने लास वेगास में जनता से वादा किया कि वह रेस्तरां कर्मचारियों और अन्य सेवा कर्मचारियों को दिए जाने वाले टिप पर लागू करों को समाप्त करने की दिशा में काम करेंगी। हैरिस ने कहा, ‘‘सभी से मेरा वादा है कि जब मैं राष्ट्रपति बनूंगी तो हम अमेरिका के कामकाजी परिवारों के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। इसमें न्यूनतम वेतन बढ़ाना और सेवा तथा आतिथ्य कर्मचारियों को दिए जाने वाले टिप पर करों को खत्म करना शामिल है।’’ जानें दिलचस्प बात दिलचस्प बात यह भी है कि, राष्ट्रपति पद के दोनों उम्मीदवार अपने चुनाव प्रचार में लगभग एक जैसी ही बात कर रहे हैं। लास वेगास की अर्थव्यवस्था काफी हद तक होटल, रेस्तरां और मनोरंजन उद्योगों पर निर्भर है। ट्रंप ने भी जून में एक रैली में कमोबेश यही बात कही थी, लेकिन हकीकत यह है कि कांग्रेस (संसद) के समर्थन के बिना ना तो यह कदम ट्रंप उठा सकते हैं और ना ही हैरिस।     Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 83

रोहित शर्मा और विराट कोहली के दलीप ट्रॉफी में खेलने की उम्मीद, भारत की अगली सीरीज बांग्लादेश के खिलाफ

नई दिल्ली  भारतीय क्रिकेट टीम को अपनी अगली इंटरनेशनल सीरीज बांग्लादेश के खिलाफ खेलनी है। 19 सितंबर से दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी। उससे पहले कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के दलीप ट्रॉफी में खेलने की उम्मीद है। यह टूर्नामेंट 5 सितंबर से शुरू हो रहा है। इसमें भारत ए, भारत बी, भारत सी और भारत डी नाम की चार टीमें हिस्सा लेंगी। बीसीसीआई की सीनियर चयन समिति इन टीमों का चयन करेगी और इसमें कई स्टार खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा। सिर्फ बुमराह को मिली छूट दलीप ट्रॉफी में भारतीय क्रिकेट के लगभग सभी बड़े नाम नजर आ सकते। विराट कोहली और रोहित शर्मा एक-एक मैच में नजर आ सकते हैं। चयनकर्ता चाहते हैं कि सभी प्रमुख खिलाड़ी इसमें खेलें। शुभमन गिल, केएल राहुल, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, यशस्वी जयसवाल, सूर्यकुमार यादव, और कुलदीप यादव जैसे खिलाड़ियों को भी दलीप ट्रॉफी खेलने के लिए कहा गया है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है और वह इस टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे। वेन्यू में हो सकता है बदलाव इस बार दलीप ट्रॉफी जोनल फॉर्मेट में नहीं खेली जाएगी। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति चार टीमें- भारत ए, भारत बी, भारत सी और भारत डी का चयन करेगी। टूर्नामेंट का आयोजन आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में होना है। हालांकि यहां एयरपोर्ट नहीं है और स्टार खिलाड़ियों ने इसमें भाग लेने की सहमति जताई है। इस स्थिति में बीसीसीआई अब एक राउंड बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कराने की योजना बना रहा है। ईशान किशन की वापसी संभव ईशान किशन को दलीप ट्रॉफी के लिए चुनने जाने की पूरी उम्मीद है। रिपोर्ट की मानें तो चयन समिति चाहती है कि अगर किशन भारतीय टीम में वापसी करना चाहते हैं तो उन्हें रेड बॉल से क्रिकेट खेलना शुरू करना होगा। पिछले सीजन में रणजी ट्रॉफी न खेल पाने के कारण ईशान और श्रेयस अय्यर को बीसीसीआई ने कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया था। किशन ने बीसीसीआई की चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया। वहीं चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे को दलीप ट्रॉफी की किसी भी टीम में जगह मिलने की उम्मीद न के बराबर है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 144

देश के प्रत्येक नागरिक को अपने घर में झण्डा फहराकर आजादी के पर्व में उत्साह से शामिल- उप-मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य है कि सभी लोग अपने घरों में तिरंगा फहराकर आजादी का जश्न मनाएं। जिस प्रकार देश के प्रधानमंत्री एवं अन्य विशिष्टजन ध्वजारोहण करते हैं उसी प्रकार प्रत्येक नागरिक अपने घर में झण्डा फहराकर आजादी के पर्व में उत्साह से शामिल हों। उप-मुख्यमंत्री शुक्ल आज रीवा में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। उप-मुख्यमंत्री शुक्ल ने तिरंगा लेकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरी तिरंगा यात्रा में सहभागिता निभाई। तिरंगा यात्रा कालेज चौराहा होकर मानस भवन के सामने से शिल्पी प्लाजा होते हुए मार्तण्ड स्कूल क्रमांक तीन के ग्राउण्ड में समाप्त हुई। हर घर तिरंगा अभियान की बाइक रैली को दिखाई हरी झण्डी हर घर तिरंगा अभियान के तहत पुलिस विभाग द्वारा आयोजित बाइक रैली को उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने पुलिस लाइन से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उप मुख्यमंत्री स्वयं भी खुली जीप में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए। सांसद जनार्दन मिश्र, आईजी एमएस सिकरवार, डीआईजी एसपी पाण्डेय, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह, सीईओ जिला पंचायत डॉ सारैभ सोनवणे सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तथा बड़ी संख्या में पुलिस बल के सदस्य शामिल हुए।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 70

राज्यपाल पटेल ने प्रो. स्मिता सहस्रबुद्धे को कुलपति नियुक्त किया

राज्यपाल पटेल ने प्रो. स्मिता सहस्रबुद्धे को कुलपति नियुक्त किया राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय ग्वालियर की होंगी कुलपति भोपाल राज्यपाल एवं कुलाध्यक्ष मंगुभाईपटेल ने राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला  विश्वविद्यालय, ग्वालियर का कुलपति प्रो. स्मिता सहस्रबुद्धे को नियुक्त किया है। शासकीय कमलाराजा कन्या स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, ग्वालियर की संगीत प्राध्यापक प्रो. स्मिता सहस्रबुद्धे को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 4 वर्ष की कालावधि अथवा 70 वर्ष की आयु, जो भी पूर्वतर होगी के लिए कुलपति नियुक्त किया गया है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 64