डॉक्टर रेप-मर्डर केस में बड़ा ऐक्शन, CM ममता को झटका, कलकत्ता हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच के आदेश दिए

कोलकाता  कोलकाता हाई कोर्ट ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक महिला डॉक्टर के रेप और मर्डर मामले में CBI जांच के आदेश दिए हैं। यह फैसला देशभर में हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बाद आया है। हाईकोर्ट ने पुलिस को मामले से जुड़े सभी दस्तावेज तुरंत CBI को सौंपने को कहा है। दरअसल शुक्रवार सुबह आरजी कर अस्पताल के एक सेमिनार हॉल में एक पोस्टग्रेजुएट ट्रेनी डॉक्टर का शव मिला था। बताया जा रहा है कि उसके साथ रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। इस मामले में शनिवार को एक सिविक वॉलंटियर को गिरफ्तार किया गया था। हाईकोर्ट ने जताई चिंता इससे पहले दिन में हाई कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार को दोपहर 1 बजे तक मामले की केस डायरी पेश करने का निर्देश दिया था। सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने अस्पताल प्रशासन की ओर से मामले को संभालने के तरीके पर गंभीर चिंता व्यक्त की। कोर्ट ने कहा कि अस्पताल प्रशासन की तरफ से कई खामियां रही हैं। अस्पताल प्रशासन को ही मामला दर्ज कराना चाहिए था। पीड़िता के मा-बाप पहुंचे कोर्ट ट्रेनी डॉक्टर के माता-पिता ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। उन्होंने मामले की अदालत की निगरानी में जांच की मांग की थी। इसके अलावा कई अन्य जनहित याचिकाएं (PIL) भी दायर की गई थीं, जिनमें CBI जांच की मांग की गई थी। देशभर में विरोध-प्रदर्शन इस घटना के विरोध में देशभर के सरकारी अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन किया। पश्चिम बंगाल और दिल्ली में रेजिडेंट डॉक्टरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी, जिससे OPD सेवाएं और गैर-आपातकालीन सर्जरी प्रभावित हुई हैं। यह हड़ताल फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (FORDA) के आह्वान पर शुरू हुई थी। FORDA ने कहा है कि जब तक न्याय नहीं मिलता और हमारी मांगें पूरी नहीं होतीं, हड़ताल खत्म नहीं होगी। कोर्ट ने क्या कहा? इससे पहले याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश टीएस शिवज्ञानम और न्यायमूर्ति हिरण्मय भट्टाचार्य की खंडपीठ ने पाया कि जांच में कुछ कमी है। खंडपीठ ने पूछा कि क्या मेडिकल कॉलेज के तत्कालीन प्रधानाचार्य संदीप घोष का बयान दर्ज किया गया था, जिस पर राज्य सरकार की तरफ से पेश वकील ने ‘ना’ में जवाब दिया। यह सवाल करते हुए कि आरजी कर अस्पताल के प्रधानाचार्य पद से इस्तीफा देने वाले घोष को कुछ ही घंटों के भीतर कलकत्ता नेशनल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के प्रधानाचार्य के रूप में कैसे बहाल कर दिया गया। पुलिस के रवैये पर उठे सवाल वकील बिल्वदल भट्टाचार्य के मुताबिक एफआईआर में देरी और उसके बाद किसी को गिरफ्तार करना, यह बताने के लिए पर्याप्त था कि पुलिस का रवैया कितना लापरवाह था. हम अदालत के आभारी हैं कि मामला अब सीबीआई को सौंप दिया गया है न्यायालय द्वारा निगरानी की जाएगी. अब कोर्ट ने सीबीआई को समय-समय पर रिपोर्ट दाखिल करने का भी निर्देश दिया है. यदि मृत लड़की के माता-पिता को खतरा महसूस होता है, तो सीबीआई को गवाह सुरक्षा योजना के तहत उन्हें सुरक्षा देने के लिए हमेशा सभी आवश्यक कदम उठाने चाहिए. बता दें कि कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में लेडी डॉक्टर से रेप और मर्डर केस के बाद जहां देशभर में चिकित्सकों में आक्रोश है तो वहीं इस घटना के बाद एक बार फिर महिला सुरक्षा जैसे मामलों में पुलिसिया चूक को लेकर सवाल उठने लगे हैं. दुष्कर्म और हत्या के इस केस में कई खुलासे हुए हैं. वहीं, कोलकाता में रेप और मर्डर का शिकार हुई लेडी डॉक्टर के परिजनों को पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट सौंप दी है. क्या है पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में? इस रिपोर्ट में हत्या, मौत से पहले की प्रकृति और सेक्सुअल पेनेट्रेशन की बात की कही गई है. इसमें बताया गया है कि पीड़िता की हत्या गला घोंटकर हुई थी. उससे पहले उसके साथ बलात्कार हुआ था. आरोपी ने दो बार उसका गला घोंटा था. उसकी मौत सुबह 3 से 5 बजे के बीच हुई थी. पुलिस की गिरफ्त में आरोपी आरोपी भी गिरफ्त में है वहीं, पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी अपराधी संजय रॉय शराब पीते हुए अश्लील फिल्में देखने का आदी था. वारदात वाली रात वो अस्पताल के अंदर कई बार आया गया था. आरोपी से पूछताछ, परिस्थितिजन्य साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कई सनसनीखेज बातें सामने आई हैं. पुलिस पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज के जरिए इस पूरे मामले की टाइमलाइन सामने आई है, साथ ही यह भी कि अब तक जांच किस नतीजे पर पहुंची है. 8-9 अगस्त के रात की है वारदात ये खौफनाक वारदात 8-9 अगस्त की रात की है, जब कोलकाता के 'राधा गोबिंद कर मेडिकल कॉलेज से ट्रेनी डॉक्टर की लाश मिली थी. इस डॉक्टर की उम्र 31 वर्ष थी, जो उस दिन तीन और डॉक्टर्स के साथ नाइट ड्यूटी पर थी. इनमें दो डॉक्टर चेस्ट मेडिसिन डिपार्टमेंट थे, एक ट्रेनी थी. एक कर्मचारी अस्पताल के हाउस स्टाफ से था. उस रात को इन सभी डॉक्टर्स और कर्मचारियों ने साथ में खाना खाया था. पीछे के रास्ते अस्पताल सेमिनार हॉल में आया था आरोपी इसके बाद महिला डॉक्टर रात को करीब दो बजे सोने के लिए अस्पताल के सेमिनार हॉल में चली गई. इसके बाद संजय रॉय पीछे के रास्ते से इस सेमिनार हॉल में आया और पहले उसने इस लड़की की निर्ममता से हत्या की और फिर उसका रेप किया. सबसे बड़ी बात ये है कि ये आरोपी ना तो अस्पताल के स्टाफ से था, ना ही किसी मरीज का कोई रिश्तेदार था. वो कोलकाता पुलिस के लिए सिविक वांलटियर का काम करता था. आरोपी अस्पताल में था सिविक वालंटियर इस मेडिकल कॉलेज में जब कोई पुलिसकर्मी भर्ती होता, तो वो उसकी दवाइयां लाने के लिए और उसकी दूसरी मदद के लिए सहायक के तौर पर मौजूद रहता था. लेकिन जिस दिन ये घटना हुई, उस दिन आरोपी किसी काम से अस्पताल नहीं आया था. उस दिन ये अस्पताल के पीछे वाले हिस्से में शराब पीने के लिए आया और इसने शराब पीने के बाद अपने मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो देखे थे. फिर वारदात को अंजाम दिया. सुबह 4ः45 बजे सेमिनार हॉल से बाहर निकला आरोपी इसके बाद सुबह करीब 4.45 बजे उसे सेमिनार हॉल से बाहर निकले हुए … Read more

छात्रसंघ चुनाव सरकार की प्राथमिकता नहीं, राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा की दो टूक

जयपुर. छात्र संघ चुनावों पर दो साल से लगी रोक हटाने को लेकर प्रदेश की सभी यूनिवर्सिटी के छात्र लगातार चुनाव कराए जाने को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने रींगस में मीडिया के साथ बातचीत में कहा कि छात्रसंघ चुनाव अभी हमारी प्राथमिकता नहीं है। गौरतलब है कि छात्रसंघ चुनावों को लेकर छात्र लगातार प्रदर्शन करते हुए सरकार पर आरोप लगा रहे हैं कि सरकार ने छात्रसंघ चुनाव का वादा किया था लेकिन अब इसे कराने के पक्ष में नहीं है। कुछ यूनिवर्सिटी के कुलपति भी छात्रसंघ चुनाव करवाने को लेकर छात्रों के पक्ष में हैं। एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रींगस के सिद्ध पीठ भेरूबाबा मंदिर पहुंचे उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा से मंदिर कमेटी अध्यक्ष सुवालाल गुर्जर और फूलचंद गुर्जर ने विधिवत भेरूजी महाराज की पूजा-अर्चना करवाई। इसके बाद बैरवा ने रींगस में नवनिर्मित वेदांता फाउंडेशन मुंबई द्वारा नवनिर्मित बालिका छात्रावास भवन का लोकार्पण किया। यहां मीडिया के साथ बातचीत के दौरान छात्रसंघ को लेकर पूछे गए सवाल को टालते हुए उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि फिलहाल यह सरकार की प्राथमिकता नहीं है। गौरतलब है कि प्रदेश के छात्र ही नहीं कई बड़े नेताओं भी चुनाव करवाने के पक्ष में अपनी राय जाहिर कर चुके हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 113

गुस्साए ग्रामीणों ने तुरंत गिरफ्तारी का दिया धरना, राजस्थान-बाड़मेर में 10 से ज्यादा हिरणों का शिकार

बाड़मेर. बाड़मेर के चौहटन थाना इलाके में कल रात 10 से ज्यादा हिरणों के शिकार की घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और शिकारियों की गिरफ्तारी के लिए धरने पर बैठ गए। हिरणों के शिकार पर गुस्साए ग्रामीणों ने प्रशासन से शिकारियों को तुरंत गिरफ्तार किए जाने की मांग की है। जानकारी के अनुसार कल रात शेरपुरा गांव के करीब सुनसान जगह पर कल रात ग्रामीणों को शिकारियों की हलचल दिखाई दी। इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो गांव वालों को देखकर शिकारी भाग निकले लेकिन वहां हिरणों के क्षत-विक्षत शव मिले हैं। इस घटना के बाद ग्रामीणों में रोष फैल गया। मामले में वन विभाग और स्थानीय पुलिस को सूचना मिलने पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शिकारियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद ग्रामीणों की नाराजगी को देखते हुए डीएफओ सविता दहिया, बाड़मेर एएसपी जसराम बोस, चौहटन डीएसपी कृतिका यादव, धोरीमन्ना डीएसपी सुखराम बिश्नोई और चौहटन एसडीएम सूरजभान बिश्नोई सहित वन विभाग पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से समझाइश की। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 107

कोलकाता की घटना के बाद बढ़ा आक्रोश, राजस्थान-जयपुर और अजमेर में हड़ताल पर रेजिडेंट डॉक्टर

जयपुर. जयपुर में एसएमएस मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर कोलकाता में हुई घटना के बाद हड़ताल पर चले गए हैं। डॉक्टरों का कहना है कि बात सिर्फ बंगाल या राजस्थान की नहीं है, बात सुरक्षा और अधिकारों की है। हमारे यहां भी सुरक्षा का अभाव है। वादे बहुत किए जाते हैं पर सुरक्षा नहीं दी जाती। एक महिला रेजिडेंट डॉक्टर का कहना था कि मरीज कैसे किसी डॉक्टर को थप्पड़ मार सकता है, उसके साथ बदतमीजी कर सकता है। सरकार सुरक्षा का वादा करे तो हम तुरंत प्रभाव से हड़ताल खत्म कर देंगे और काम पर वापस आ जाएंगे। कोलकाता में मेडिकल कॉलेज की महिला रेजिडेंट डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना के बाद आज अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय की केजुअल्टी के बाहर डॉक्टर्स की ओर से प्रदर्शन किया गया। रेजिडेंट डॉक्टरों ने कार्य बहिष्कार करते हुए इमरजेंसी यूनिट के बाहर विरोध जताया। रेजीडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. दिलराज मीणा ने बताया कि कोलकाता में हमारी बहन के साथ जो घटना हुई, उसके विरोध में दूसरे दिन भी रेजिडेंट डॉक्टर्स के द्वारा अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही सभी डॉक्टर कार्य बहिष्कार पर हैं लेकिन इमरजेंसी सेवाओं को चालू रखा गया है। मीणा ने बताया कि उनकी मांग है कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सीबीआई जांच की जाए। पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 72

प्रेमी ने खुद की भी दे दी जान, छत्तीसगढ़-कबीरधाम में लिव-इन प्रेमिका का घोंटा गला

कबीरधाम/भिलाई. कबीरधाम जिले में एक हत्या का मामला सामने आया है। लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को 280 किमी दूर केशकाल घाट में फेंक दिया। हत्या के बाद प्रेमी ने बेमेतरा की शिवनाथ नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। शव को ठिकाने लगाने साथ देने वाले मकान मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस उलझे हुए प्रकरण को सुलझाने में तीन जिले कबीरधाम, बेमेतरा व कोंडागांव की पुलिस लगी रही। क्योंकि, प्रेमिका कबीरधाम जिले में शिक्षक थी। शव को कोड़ागांव जिले के केशकाल से बरामद किया। प्रेमी के शव को बेमेतरा पुलिस ने शिवनाथ नदी से बरामद किया है। इस वारदात के संबंध में कबीरधाम एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि आठ अगस्त को सावित्री विश्वकर्मा पत्नी कृष्ण विश्वकर्मा ने पिपरिया थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी दशरंगपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बेटी सपना विश्वकर्मा 23 जुलाई शाम चार बजे से शासकीय स्कूल बाघामुड़ा से घर के लिए निकली थी। लेकिन अभी तक घर नहीं आई है। रिपोर्ट पर गुम इंसान दर्ज कर जांच शुरू की। गुम महिला के मोबाइल नंबर का सीडीआर लेकर अवलोकन किया गया, जिसके बाद संदेही राम आशीष उपाध्याय निवासी भिलाई नगर जिला दुर्ग व रघुनाथ साहू निवासी ग्राम लोलेसरा थाना बेमेतरा जिला बेमेतरा की पतासाजी की गई। टीम लोकेशन के आधार पर भिलाई गई। भिलाई पहुंचकर लोकेशन लिया तो संदेही राम आशीष उपाध्याय का लोकेशन बेमेतरा-दुर्ग रोड में मिला। टीम बेमेतरा के लिए लौटी और जब फिर लोकेशन लिया गया तो संदेही राम आशीष उपाध्याय का फोन बंद था। दूसरे संदेही रघुनाथ साहू निवासी ग्राम लोलेसरा थाना बेमेतरा की पतासाजी की गई। उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि सपना विश्वकर्मा व उसका साथी राम आशीष उपाध्याय उसके घर में 1500 रुपये मासिक किराये पर रह रहे थे। दोनों के बीच हमेशा वाद-विवाद मारपीट होती रहती था। राम आशीष उपाध्याय 1-2 अगस्त की दरमियानी रात करीब तीन बजे फोन कर बताया कि घर में सांप घुस गया है। तुम तुरंत आ जाओ, तब किराये के घर में गया। जाकर देखा की सपना बिस्तर में मरी हुई हालत में पड़ी थी। मुझे देखने से ऐसा लगा कि राम आशीष उपाध्याय ही अपने साथी सपना विश्वकर्मा का झगड़ा के दौरान गला घोंटकर हत्या किया है। इसके बाद राम आशीष मुझे अपनी बाइक में बैठाकर भिलाई लेकर गया। भिलाई में अपने घर से अपनी सफेद कलर की स्कॉर्पियो वाहन सीजी 07-एमबी-4577 को लेकर वापस ग्राम लोलेसर आया। दिन के करीब 11 बजे गए थे। दोनों ने मिलकर सपना के मृत शरीर को चादर में लपेटकर घर से बाहर निकालकर वाहन के पीछे में रखे व ग्राम लोलेसरा से धमतरी होते हुए केशकाल घाटी में शाम सात बजे पहुंचे। घाट में गाड़ी खड़ी कर सपना के शव को गाड़ी से निकालकर घाट के नीचे फेंक दिए। सहआरोपी रघुनाथ साहू के निशानदेही पर सपना के शव को बरामद कर अग्रिम कार्रवाई के लिए घटनास्थल ग्राम लोलेसरा थाना बेमेतरा होने से थाना बेमेतरा को सौंपी जा रही है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 120

स्कूल की छत पर देखने पहुंचे थे पानी का भराव, राजस्थान-दौसा में एलडीसी की करंट से मौत

दौसा. जिले के बांदीकुई में राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल, भांवता में मंगलवार सुबह बिजली का करंट लगने से एक एलडीसी की मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने शव साथ स्कूल में ही धरना दे दिया। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक मौके पर उच्च अधिकारी नहीं पहुंचेंगे, वे शव को नहीं उठाएंगे। स्कूल की छत पर बरसात के पानी का भराव देखने गए एलडीसी मांगीलाल सैन की छत से गुजर रही 11 हजार केवी बिजली लाइन से करंट लगने के कारण मौत हो गई। बताया जा रहा है कि स्कूल की छत पर पानी भरा था, जिसे निकालने के लिए एलडीसी छत पर चढ़ा और करंट लगने से ये हादसा हो गया। मामला दौसा जिले के बांदीकुई के भांवता राजकीय स्कूल का है, जहां छत पर बनी नाली रुकने से बरसात का पानी भर गया था, जिसे खोलने के लिए यह कर्मचारी छत पर गया, जहां करंट लगने से कर्मचारी की मौत हो गई। बांदीकुई डिप्टी एसपी रोहिताश देवेंद्र ने बताया कि छत पर नजदीक से गुजर रही 11000 केवी की लाइन टच होने से यह कर्मचारी की मौत हो गई। इधर दुर्घटना की सूचना के बाद गांव में कोहराम मच गया और मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई, ग्रामीण अब जिला कलेक्टर को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े हैं। मौके पर पुलिस और ग्रामीण के बीच वार्ता चल रही है, जहां ग्रामीण खबर लिखे जाने तक मांगीलाल के शव को स्कूल में लेकर बैठे हुए हैं। करौली में 380 मिमी बारिश बीते 24 घंटे के दौरान राजस्थान में भारी बारिश ने रिकॉर्ड कायम कर दिया. करौली में सबसे अधिक 380 मिमी बारिश दर्ज की गई. बारिश के कारण कई जगह आवागमन ठप हो गया है. तो कई सड़कें जलमग्न हो गईं. 10 साल बाद भरतरी पुलिया पर पानी आने से करीब 3 घंटा जयपुर-अलवर मार्ग बंद रहा, जिससे सैंकड़ों वाहनों की कतार लग गई. दौसा में भारी बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है. बाढ़ एवं आपदा नियंत्रण कक्ष की स्थापना के साथ हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं. कई रास्तों पर आवागमन ठप बारिश के कारण रणथंभौर त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग पर आवाजाही पर रोक लगा दी गई. रणथंभौर स्थित त्रिनेत्र गणेश मंदिर जाने वाले मार्ग को पूरी तरह से बंद कर दिया. ऐसे में अल सुबह त्रिनेत्र गणेश मंदिर जाने वाले करीब 100 श्रद्धालु वापस आते वक्त रास्ते में तेज पानी आने के कारण जंगल में ही फस गए. इसके बाद एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया और पहाड़ी पर चढ़कर के जंगल के रास्ते कुछ लोगों को बाहर निकाला. सीएम शर्मा ने अधिकारियों के साथ की बैठक राज्य में भारी बारिश के अलर्ट और मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों के साथ बैठक की. इसके बाद सीएम शर्मा ने कहा कि आज मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रदेश में हो रही भारी बारिश के संबंध में अधिकारियों की बैठक ली व आपदा प्रबंधन से संबंधित समस्त व्यवस्थाओं को अविलंब सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए. उन्होंने जलाश्यों व जल भराव के क्षेत्रों से दूर रहने, बारिश में बिजली के पोल व बिजली के तारों से दूरी बनाए रखने, भवनों में बने बेसमेंट का उपयोग करने से बचने की सलाह दी है. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 76

सीसीटीवी में दर्ज हुई वारदात, राजस्थान-कोटा में महिला के गले से चेन खींचकर भागे बदमाश

कोटा. कोटा के तलवंडी इलाके में चेन स्नेचिंग का मामला सामने आया है। कल रात बाइक सवार बदमाश रक्षाबंधन की खरीददारी करके घर लौट रही महिला के गले से चेन खींचकर फरार हो गए। शहर के तलवंडी इलाके में हुई इस घटना में बदमाशों ने गली में अंधेरे का फायदा उठाते हुए वारदात को अंजाम दिया। घटना से घबराए दंपति ने वारदात के बाद शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। वारदात की सूचना पाकर मौके पर पहुंची जवाहर नगर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिससे पता चला कि चोर पहले से ही दंपति की बाइक का पीछा कर रहे थे। पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 94