Wednesday, July 8, 2026 10:29 am

दो लाख का इनामी भी शामिल, छत्तीसगढ़-सुकमा में छह नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

सुकमा. स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले सुकमा जिले में सक्रिय कुल छह नक्सलियों के द्वारा आत्मसमर्पण किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन की 'छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’ एवं ‘नियद नेल्ला नार’ योजना से प्रभावित होकर तथा अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार नवीन सुरक्षा कैंप स्थापित कर पुलिस के बढ़ते प्रभाव से आत्मसमर्पण किया गया। आत्मसमर्पण करने वाले एक नक्सली पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दो लाख रुपये का इनाम घोषित है। नक्सलियों को आत्मसमर्पण के लिए प्रोत्साहित कराने में नक्सल सेल आसूचना शाखा एवं 74 वाहिनी सीआरपीएफ के आसूचना शाखा का विशेष प्रयास रहा है। मामले की पुष्टि करते हुए सुकमा एसपी किरण चौहान ने बताया कि नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों के द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाली हिंसा से तंग आकर नक्सली संगठन में सक्रिय कुल छह नक्सलियों ने सरेंडर किया है। जिसमें पहले नक्सली की पहचान दो लाख के इनामी राकेश उर्फ पदाम भीमा पिता स्व. हड़मा निवासी चिमलीपेंटा भण्डारपारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा के रूप में हुई है। इसके अलावा गांधी देवा उर्फ माड़वी देवा पिता गंगा (तुमालपाड आरपीसी मिलिशिया सदस्य) निवासी तुमालपाड सरपंचपारा थाना चिंतागुफा जिला सुकमा, वेट्टी जोगा पिता स्व. मुत्ता (सुरपनगुडा आरपीसी चिमलीपेंटा डीएकेएमएस सदस्य) निवासी चिंमलीपेंटा पटेलपारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा, सोड़ी देवा पिता स्व. भीमा (सुरपनगुडा आरपीसी ग्राम चिमलीपेंटा डीएकेएमएस उपाध्यक्ष) निवासी चिंमलीपेंटा भण्डारपारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा और बारसे रमेश पिता बारसे आदि (सुरपनगुडा आरपीसी ग्राम चिमलीपेंटा सीएएनएम सदस्य) निवासी चिंमलीपेंटा पटेलपारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा एवं इरफा गनपत पिता स्व. लक्ष्मैया (सुरपनगुडा आरपीसी अन्तर्गत ग्राम चिमलीपेंटा अध्यक्ष) निवासी चिंमलीपेंटा पटेलपारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा के रूप में पहचान हुई है। नक्सलियों ने बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया है। कई घटनाओं में रह चुके शामिल उपरोक्त सभी सदस्य प्रतिबंधित नक्सली संगठनों में जुड़कर विभिन्न नक्सली गतिविधियों जैसे पुलिस गश्त पार्टी की रेकी कर हमला करना, पुलिस पार्टी के आने-जाने वाले मार्गों पर स्पाइक/बम लगाना, मुख्य मार्गों को खोदकर मार्ग अवरूद्ध करना, शासन-प्रशासन के खिलाफ बैनर प्रसारित करना, नक्सली पर्चा-पम्पलेट लगाने समेत आदि घटनाओं में शामिल रहे है। आत्मसमर्पण करने वाले उक्त सभी नक्सलियों को ‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’ के तहत सहायता राशि व अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। recent visitors 85

लाल किले पर मोदी फहरायेंगे तिरंगा, छह हजार विशेष मेहमान आमंत्रित

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को राजधानी के ऐतिहासिक लाल किले से 78 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में देश का नेतृत्व करेंगे। वह राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और प्रतिष्ठित स्मारक की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस वर्ष के स्वतंत्रता दिवस की विषय वस्तु ‘विकसित भारत@2047’ है। यह 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में सरकार के प्रयासों को नए सिरे से बढ़ावा देने के लिए एक मंच के रूप में काम करेगा। राष्ट्रीय महत्व के इस उत्सव में जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से इस वर्ष लाल किले पर समारोह देखने के लिए लगभग 6,000 विशेष मेहमानों को आमंत्रित किया गया है। युवाओं, आदिवासी समुदाय, किसानों, महिलाओं और अन्य विशिष्ट अतिथियों के रूप में वगीर्कृत जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के इन लोगों ने सरकारी योजनाओं की मदद से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने लाल किले पर पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे। रक्षा सचिव दिल्ली क्षेत्र के जनरल आॅफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार का परिचय प्रधानमंत्री से कराएंगे। इसके बाद जीओसी, दिल्ली क्षेत्र मोदी को सलामी मंच तक ले जाएंगे जहां एक संयुक्त इंटर-सर्विसेज और दिल्ली पुलिस गार्ड प्रधानमंत्री को सामान्य सलामी देंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री गार्ड आॅफ आॅनर का निरीक्षण करेंगे। प्रधानमंत्री के गार्ड आॅफ आॅनर दल में सेना, नौसेना, वायु सेना और दिल्ली पुलिस से एक-एक अधिकारी और 24 कर्मी शामिल होंगे। नौसेना इस वर्ष के समारोह में समन्वय की जिम्मेदारी संभाल रही है। गार्ड आॅफ आॅनर की कमान कमांडर अरुण कुमार मेहता संभालेंगे। प्रधानमंत्री के गार्ड में सेना की टुकड़ी की कमान मेजर अर्जुन सिंह, नौसेना की टुकड़ी की कमान लेफ्टिनेंट कमांडर गुलिया भावेश एनके और वायु सेना की टुकड़ी की कमान स्क्वाड्रन लीडर अक्षरा उनियाल के हाथों में होगी। दिल्ली पुलिस की टुकड़ी की कमान एडिशनल डीसीपी अनुराग द्विवेदी संभालेंगे. गार्ड आॅफ आॅनर का निरीक्षण करने के बाद प्रधान मंत्री लाल किले की प्राचीर की ओर बढ़ेंगे जहां रक्षा मंत्री, रक्षा राज्य मंत्री और रक्षा सचिव, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान, सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी और वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी उनका स्वागत करेंगे। दिल्ली क्षेत्र के जीओसी प्रधानमंत्री को राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्राचीर पर बने मंच तक ले जाएंगे। लेफ्टिनेंट संजीत सैनी राष्ट्रीय ध्वज फहराने में प्रधानमंत्री की सहायता करेंगे। इसे 1721 फील्ड बैटरी (सेरेमोनियल) के बहादुर बंदूकधारियों द्वारा 21 तोपों की सलामी के साथ समन्वित किया जाएगा। स्वदेशी 105 मिमी लाइट फील्ड गन का उपयोग करने वाली औपचारिक बैटरी की कमान मेजर सबनीस कौशिक के हाथ में होगी और गन पोजिशन आॅफिसर नायब सूबेदार (एआईजी) अनुतोष सरकार होंगे। राष्ट्रीय ध्वज गार्ड में सेना, नौसेना और वायु सेना के एक-एक अधिकारी, 32 अन्य रैंक के अधिकारी और दिल्ली पुलिस के 128 कर्मी शामिल हैं। यह गार्ड प्रधान मंत्री द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाने के समय राष्ट्रीय सलामी पेश करेंगे। इस इंटर-सर्विसेज गार्ड और पुलिस गार्ड की कमान कमांडर विनय दुबे संभालेंगे। राष्ट्रीय ध्वज गार्ड में सेना की टुकड़ी की कमान मेजर दिनेश नगांगोम, नौसेना की टुकड़ी की कमान लेफ्टिनेंट कमांडर सचिन धनखड़ और वायु सेना की टुकड़ी की कमान स्क्वाड्रन लीडर सीएस श्रवण देवैया के हाथों में होगी। दिल्ली पुलिस की टुकड़ी की कमान एडिशनल डीसीपी अचिन गर्ग संभालेंगे। तिरंगे को फहराए जाने के बाद ह्यराष्ट्रीय सलामीह्ण दी जाएगी। पंजाब रेजिमेंट मिलिट्री बैंड, जिसमें एक जेसीओ और 25 अन्य रैंक शामिल होंगे, राष्ट्रीय ध्वज फहराने और ‘राष्ट्रीय सलामी’ के दौरान राष्ट्रगान बजाएंगे। बैंड का संचालन सूबेदार मेजर राजिंदर सिंह करेंगे। जैसे ही प्रधान मंत्री द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा, लाइन एस्टर्न फॉर्मेशन में भारतीय वायु सेना के दो उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर ध्रुव द्वारा कार्यक्रम स्थल पर फूलों की पंखुड़ियों की वर्षा की जाएगी। हेलीकॉप्टरों के कप्तान विंग कमांडर अंबर अग्रवाल और विंग कमांडर राहुल नैनवाल होंगे। पुष्पवर्षा के बाद प्रधानमंत्री राष्ट्र को संबोधित करेंगे। उनके भाषण के समापन पर राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के कैडेट राष्ट्रगान गाएंगे। देश भर के विभिन्न स्कूलों से कुल 2,000 लड़के और लड़की कैडेट (सेना, नौसेना और वायु सेना) समारोह में भाग लेंगे। इन कैडेटों को प्राचीर के सामने ज्ञानपथ पर बैठाया जाएगा। वे अनुकूलित तिरंगे किटों के साथ ह्यमेरा भारतह्ण लोगो बनाएंगे। कुल 500 राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) स्वयंसेवक भी भाग लेंगे। समारोह में विशेष रूप से आमंत्रित लोगों में अटल नवाचार मिशन और राइजिंग इंडिया के लिए प्रधान मंत्री स्कूल (पीएम एसएचआरआई) योजना से लाभान्वित छात्र, ह्यमेरी माटी मेरा देशह्ण के तहत मेरा युवा भारत (एमवाई भारत) और राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक भी इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। अतिथियों में जनजातीय कारीगर, वन धन विकास सदस्य और राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति वित्त एवं विकास निगम द्वारा वित्त पोषित जनजातीय उद्यमी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लाभार्थी और किसान उत्पादक संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल हैं। मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता (आशा), सहायक नर्स मिडवाइफ (एएनएम), आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, निर्वाचित महिला प्रतिनिधि, संकल्प के लाभार्थी, महिला सशक्तिकरण केंद्र, लखपति दीदी, ड्रोन दीदी पहल, सखी केंद्र योजना, बाल कल्याण समिति और जिला बाल संरक्षण इकाइयों के कार्यकर्ता भी समारोह के गवाह बनेंगे। हाल ही में संपन्न पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय दल को भी समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के प्रत्येक ब्लॉक से एक अतिथि, सीमा सड़क संगठन के कार्यकर्ता, प्रेरणा स्कूल कार्यक्रम के छात्र, और ग्राम पंचायतों के सरपंच भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा पारंपरिक पोशाक पहने विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 2,000 लोगों को भी इस भव्य समारोह को देखने के लिए आमंत्रित किया गया है। माई गोव और आकाशवाणी के सहयोग से रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित विभिन्न आॅनलाइन प्रतियोगिताओं के तीन हजार विजेता भी समारोह का हिस्सा होंगे।     recent visitors 107

सेंसेक्स 150 अंक उछला, भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में बंद

मुंबई भारतीय शेयर बाजार के लिए बुधवार का कारोबारी सत्र मिलाजुला रहा। बाजार ने एक सीमित दायरे में काम किया। हालांकि, कारोबार के अंत में सेंसेक्स 149.85 अंक या 0.19 प्रतिशत बढ़कर 79,105 और निफ्टी 4.75 अंक की मामूली बढ़त के साथ 24,143 पर बंद हुआ। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली का ट्रेंड देखने को मिला। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 334 अंक या 0.59 प्रतिशत गिरकर 56,547 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 116 अंक या 0.64 प्रतिशत गिरकर 18,087 पर बंद हुआ। सेक्टर के हिसाब से देखें तो आईटी, सर्विस सेक्टर और कंजप्शन इंडेक्स ही हरे निशान में बंद हुए हैं। पीएसयू बैंक, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल और रियल्टी इंडेक्स में गिरावट थी। निफ्टी बैंक 104 अंक या 0.21 प्रतिशत कम होकर 49,727 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में टीसीएस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, एमएंडएम, विप्रो और भारती एयरटेल टॉप गेनर्स थे। अल्ट्राटेक सीमेंट, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक टॉप लूजर्स थे। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 2,408 शेयर लाल निशान, 1,511 शेयर हरे निशान और 117 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए हैं। बाजार के जानकारों का कहना है कि कमजोर घरेलू संकेतों के कारण बाजार ने एक सीमित दायरे में कारोबार किया। हालांकि, अमेरिका में महंगाई कम होने की उम्मीद के कारण वैश्विक स्तर पर तेजी दिखी। इस कारण आईटी शेयरों में उछाल देखने को मिला। recent visitors 110

उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने राज्यपाल से मिल कर सिकल सेल एनीमिया के नियंत्रण के प्रयासों और प्रगति से अवगत कराया

भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल से उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने राजभवन में सौजन्य भेंट कर सिकल सेल एनीमिया के नियंत्रण के लिए किए जा रहे प्रयासों और प्रगति से अवगत कराया। उन्होंने हीमोग्लोबिनोपैथी मिशन अन्तर्गत किए जा रहे कार्यों, सिकल सेल रोगियों एवं वल्नरेबल क्षेत्र के नागरिकों के बचाव एवं उपचार के प्रयासों और संचालित जागरूकता गतिविधियों की जानकारी दी। उप-मुख्यमंत्री शुक्ल ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र का हर नागरिक सिकल सेल एनीमिया की रोकथाम के लिए सावधानियों को समझे और आत्मसात करे, इसके लिए जागरूकता और आउटकम की मॉनिटरिंग के प्रयास किए जा रहे हैं, इन प्रयासों से सिकल सेल एनीमिया को जड़ से समाप्त किया जायेगा। उप-मुख्यमंत्री शुक्ल ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश के 33 ज़िलों में सिकल सेल मरीज़ों की स्क्रीनिंग का कार्य किया जा रहा है। अब तक 59 लाख से अधिक नागरिकों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है, जिनमें एक लाख 34 हज़ार नागरिक सिकल सेल वाहक और 20 हज़ार 526 सिकल सेल एनीमिया के मरीज़ पाये गये हैं। 32 लाख 37 हज़ार 842 व्यक्तियों को सिकल सेल कार्ड वितरित किए जा चुके हैं। मरीजों के उपचार एवं प्रबंधन के लिए चिन्हांकित जिलों में 6 से 10 बिस्तरीय एकीकृत उपचार केंद्र स्थापित कर उपचार के साथ हाइड्रॉक्सी-यूरिया, फोलिक एसिड दवाइयों का वितरण किया जा रहा है। एकीकृत उपचार केन्द्रों में रिप्लेसमेंट फ्री एवं सुरक्षित रक्त की निःशुल्क सुविधा है। वर्ष 2024-25 में सिकल सेल मरीजों को लगभग 9 लाख 22 हज़ार 500 हाइडॉक्सी-यूरिया का वितरण एवं 3 हज़ार 37 यूनिट निःशुल्क रक्ताधान किया गया है।   recent visitors 114

नर्स ने डिलीवरी के लिए 15 हजार रुपये की वसूली की गई, कलेक्टर ने किया निलंबित

शाजापुर  जिला अस्पताल में पदस्थ नर्सिंग ऑफिसर लक्ष्मी पंवार को निलंबित कर दिया गया है। लक्ष्मी पर ऑपरेशन से डिलीवरी के नाम पर 15000 रुपये की अवैध वसूली किए जाने का आरोप है। रुपए लेनदेन में सहयोग करने वाली आशा कार्यकर्ता को भी चेतावनी दी गई है। मामले की शिकायत पर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने ये बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर ने की कार्रवाई सीएमएचओ डॉक्टर अजय साल्विया ने मामले में की गई कार्रवाई की जानकारी दी। अजय ने बताया कि मामले में कलेक्टर ऋजु बाफना ने जिला अस्पताल शाजापुर में पदस्थ नर्सिंग ऑफिसर लक्ष्मी पंवार को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधी में नर्सिंग ऑफिसर लक्ष्मी पंवार का मुख्यालय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालापीपल रहेगा। आशा कार्यकर्ता को चेतावनी गर्भवती महिला ममता बाई की डिलीवरी के लिए रुपए लेनदेन में सहयोग करने वाली आशा कार्यकर्ता सीताबाई को सीएमएचओ डॉ. अजय साल्विया द्वारा चेतावनी पत्र दिया गया है। इसी मामले की जांच के दौरान स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की टीम ने शाजापुर बस स्टैंड स्थित हरिओम मेडिकल पर भी जांच की थी। डिप्टी कलेक्टर के नेतृत्व में की गई जांच शिकायत पर कार्रवाई के लिये डिप्टी कलेक्टर राजकुमार हलधर के नेतृत्व में जांच की गई। जांच में सामने आया कि ग्राम मूलीखेड़ा निवासी गोविन्द की पत्नी ममता बाई की डिलेवरी के लिये 15 हजार रुपये का लेन देन हुआ है। जांच में सामने आया कि मेडिकल स्टोर में बने कक्षा में क्लीनिक संचालित किया जाता है। इसी मेडिकल पर नर्स लक्ष्मी पंवार बैठकर गर्भवती महिलाओं को परामर्श देती थी। जिसके चलते मेडिकल भी सील किया गया था। मामले में नर्स लक्ष्मी पंवार से भी स्पष्टीकरण लिया गया, किंतु यह संतोषजनक नहीं होने पर नर्स पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। सात हजार नकद और आठ हजार ऑनलाइन लिये मामले में शिकायतकर्ता भेरूलाल व उनके बेटे गोविंद (प्रसूता के पति) ने बताया कि लेनदेन की राशि में से सात हजार रुपये आशा कार्यकर्ता सीताबाई को नगद व आठ हजार रुपये आनलाइन भुगतान किए गए थे। ऑनलाइन किया गया भुगतान मामले की कार्रवाई में बड़ा सबूत रहा। इसके अलावा शिकायतकर्ता और आशा कार्यकर्ता द्वारा दिए गए बयान भी महत्वपूर्ण रहे। recent visitors 81

हॉकी इंडिया का लिया बड़ा फैसला PR Sreejesh के सम्मान में, जर्सी नबंर-16 को कर दिया रिटायर

 नई दिल्ली भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता था. भारत ने ब्रॉन्ज मेडल के मुकाबले में स्पेन को 2-1 से हराया था. भारतीय हॉकी टीम ने लगातार दूसरे ओलंपिक गेम्स में ब्रॉन्ज जीता है. इससे पहले उसने टोक्यो ओलंपिक (2020) में भी ये उपलब्धि हासिल की. श्रीजेश को लेकर हॉकी इंडिया का बड़ा फैसला भारतीय टीम की जीत में गोलकीपर पीआर श्रीजेश की अहम भूमिका रही. बतौर गोलकीपर पीआर श्रीजेश पूरे टूर्नामेंट में चट्टान की तरह भारतीय गोल की रक्षा करते रहे. पेरिस ओलंपिक के साथ ही गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने इंटरनेशनल हॉकी को अलविदा कह दिया. श्रीजेश ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि पेरिस ओलंपिक उनका आखिरी टूर्नामेंट होने जा रहा है.    पीआर श्रीजेश को हॉकी इंडिया ने 25 लाख रुपये का चेक दिया है. यही नहीं हॉकी इंडिया ने श्रीजेश की जर्सी नंबर 16 को रिटायर करने का फैसला किया. श्रीजेषश की प्रतिष्ठित नंबर 16 जर्सी अब किसी अन्य भारतीय हॉकी खिलाड़ी के लिए इंटरनेशनल लेवल उपलब्ध नहीं होगी. कहने का अर्थ यह है कि कोई भारतीय प्लेयर इंटरनेशनल हॉकी में 16 नंबर की जर्सी नहीं पहन पाएगा. हालांकि जूनियर लेवल पर 16 नंबर की जर्सी उपलब्ध रहेगी, ताकि श्रीजेश की तरह नए स्टार की खोज हो सके. सचिन-धोनी के क्लब में शामिल हुए श्रीजेश खेल जगत में दिग्गज खिलाड़ियों की जर्सी को रिटायर करना कोई नई बात नहीं हैं. भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) की ओर से 2017 में महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की नंबर-10 जर्सी को रिटायर करने का फैसला लिया गया. फिर बीसीसीआई ने 2023 में महेंद्र सिंह धोनी की नंबर 7 जर्सी  को रिटायर कर दिया था. हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने यह भी घोषणा की कि लगभग दो दशक तक 16 नंबर की जर्सी पहनने वाले 36 साल के श्रीजेश जूनियर राष्ट्रीय कोच की भूमिका निभाएंगे. भोला नाथ ने श्रीजेश के सम्मान में आयोजित समारोह में कहा, 'श्रीजेश अब जूनियर टीम के कोच बनने जा रहे हैं और हम सीनियर टीम के लिए 16 नंबर की जर्सी रिटायर कर रहे हैं. हम जूनियर टीम के लिए 16 नंबर की जर्सी को रिटायर नहीं कर रहे. श्रीजेश दूसरे श्रीजेश को जूनियर टीम में तैयार करेंगे (श्रीजेश जूनियर टीम में अपने जैसे किसी खिलाड़ी को तैयार करेंगे जो 16 नंबर की जर्सी पहनेगा.   recent visitors 140

भारत दर्शन: मां वैष्णो देवी घूमने से पहले जाने कहां कहां घूमे सम्पूर्ण यात्रा विडियो के माध्यम से

Bharat Darshan: Before visiting Maa Vaishno Devi, know where to visit through complete journey video.

Bharat Darshan: Before visiting Maa Vaishno Devi, know where to visit through complete journey video.