Wednesday, July 8, 2026 9:15 am

मध्यप्रदेश के 32 पुलिस अधिकारी – कर्मचारी को राष्ट्रपति से मिलेगा सम्मान

भोपाल  केंद्र सरकार ने स्वाधीनता दिवस की पूर्वसंध्या पर बुधवार को राष्ट्रपति पदकों की घोषणा कर दी है। मध्य प्रदेश के 32 पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों को राष्ट्रपति की ओर से दिए जाने वाले गैलेंट्री अवार्ड (वीरता पदक), विशिष्ट सेवा पदक (डिस्टिंग्विश्ड सर्विस अवार्ड) और सराहनीय सेवा पदक (मेरिटोरियस सर्विस अवार्ड) के लिए चुना गया है। इनमें वीरता पदक के लिए 12, विशिष्ट सेवा पदक के लिए 4 और सराहनीय सेवा पदक के लिए 14 अधिकारी, कर्मचारियों को चयनित किया गया है। इसके अलावा होमगार्ड कैटेगरी में भी दो सैनिकों अवार्ड के लिए चुने गए हैं। एडीजी रॉय, साईं मनोहर, चौधरी और अबसार को विशिष्ठ सेवा के लिए मिलेगा राष्ट्रपति का पुलिस पदक  अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अग्निशमन सेवा) आशुतोष रॉय, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक/ओएसडी मप्र भवन नई दिल्ली ए.साईं मनोहर, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त भोपाल योगेश चौधरी, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ईओडब्ल्यू भोपाल मोहम्मद शाहिद अबसार, पुलिस महानिरीक्षक कानून और व्यवस्था इंदौर (सेवानिवृत्त) मनीष कपूरिया, उप सेनानी 7वीं वाहिनी विसबल, भोपाल (सेवानिवृत्त) भारत भूषण राय, मानसेवी उप पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा जबलपुर शारदा प्रसाद चौधरी तथा कायज़्वाहक निरीक्षक पीटीसी इंदौर अशोक कुमार रघुवंशी को प्रदान किया गया। भोपाल, चंबल व इंटेलीजेंस आईजी को सराहनीय सेवा के लिए मिलेगा पदक पुलिस महानिरीक्षक देहात जोन भोपाल रेंज भोपाल अभय सिंह, पुलिस महानिरीक्षक चंबल जोन, मुरैना सुशांत कुमार सक्सेना, पुलिस महानिरीक्षक (गुप्तवार्ता) डॉ. आशीष, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त क्राइम/मुख्यालय इंदौर मनोज कुमार श्रीवास्तव, उप पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन) पु.मु. भोपाल सत्येन्द्र कुमार शुक्ला, उप पुलिस महानिरीक्षक नर्मदापुरम प्रशांत खरे, उप पुलिस महानिरीक्षक खरगौन रेंज अतुल सिंह, पुलिस उपायुक्त,जोन-3 इंदौर पंकज कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक पीटीएस रीवा सुरेन्द्र कुमार जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेल इंदौर मनीषा पाठक सोनी, पुलिस अधीक्षक पीटीएस तिघरा ग्वालियर सुमन गुर्जर, सहायक पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण पु.मु. भोपाल मलय जैन, पुलिस अधीक्षक पीटीएस सागर दिनेश कुमार कौशल, पुलिस अधीक्षक एटीएस मुख्यालय भोपाल प्रणय कुमार नागवंशी, पुलिस अधीक्षक लोकायुक्ल ग्वालियर रामेश्वर सिंह यादव, स्टॉफ आफीसर टू डीजीपी पुमु भोपाल संदेश कुमार जैन, सहायक सेनानी आरएपीटीसी इंदौर वेदान्त शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू उज्जैन अजय कैथवास, उप पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन सुनील कुमार तालान, कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक म.प्र. पुलिस अकादमी भौंरी भोपाल तिलकराज प्रधान, का.वा. निरीक्षक प्रेस पु.मु. भोपाल  सैयद अशफाक अली, निरीक्षक (एम) विशेष शाखा पु.मु. भोपाल सुनील कुमार राय, का.वा. सूबेदार (अ) कायाज़्लय उमनि ग्रामीण भोपाल डी.पी. सक्सेना, उप निरीक्षक (रेडियो) पी.आर.टी.एस. इंदौर भंवरलाल जायसवाल, सूबेदार (अ) 23 वीं वाहिनी विसबल भोपाल रेवाधर पंत, कायज़्वाहक सूबेदार (अ) शाजापुर विष्णु प्रसाद व्यास, सूबेदार (एम) ई.ओ.डब्ल्यू भोपाल राम कुमार मोरन्दानी, कार्यवाहक सउनि डीपीओ बालाघाट नन्दकिशोर कोसरकर,का.वा. सहायक उप निरीक्षक छिंदवाड़ा केशव राव इंगले, का.वा. सउनि (चालक) एम.टी.पुल भोपाल सी.डी.डैनियल,प्रधान आरक्षक पुलिस लाईन ग्वालियर अशोक सिंह भदौरिया, प्रधान आरक्षक 32 वीं वाहिनी विसबल उज्जैन राम रतन नन्देड़ा, प्रधान आरक्षक 293 आरएपीटीसी इंदौर अमरनाथ यादव, प्रधान आरक्षक 580 सातवीं वाहिनी विसबल भोपाल रामचंन्द्र सिंह, का.वा. प्रधान आरक्षक आरएपीटीसी इंदौर मोहनलाल सिंह तिवारी तथा का.वा. प्रधान आरक्षक 10 वीं वाहिनी विसबल सागर रमेश जोशी को प्रदान किया गया। भोपाल केंद्रीय जेल के अधीक्षक भी मिलेगा पदक जेल अधीक्षक केन्द्रीय जेल भोपाल राकेश कुमार भांगरे, सहायक जेल अधीक्षक सब जेल डबरा महेश शर्मा, सहायक जेल अधीक्षक सब जेल लवकुश नगर अनिल कुमार पाठक, शिक्षक केन्द्रीय जेल सागर गीता रायकवार, शिक्षक जिला जेल देवास शोभाल सिंह ठाकुर, प्रमुख मुख्य प्रहरी केन्द्रीय जेल भोपाल सूरज सिंह रांणा, कार्यवाहक प्रमुख मुख्य प्रहरी सब जेल रहली करुणेन्द्र सिंह परिहार, मुख्य प्रहरी सब जेल करैरा चंद्रभान सिंह नामदेव तथा प्रहरी जिला जेल खरगौन जगदीश पाटीदार को प्रदान किया गया। एमपी के पदक विजेताओं में एडीजी चंचल शेखर, आईजी अरविंद सक्सेना और राजेश हिंगणकर, डीआईजी पंकज श्रीवास्तव, राजेश सिंह, विनीत कपूर के अलावा पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी समीर सौरभ, मोती उर रहमान और इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल शामिल हैं। इन्हें मिलेगा वीरता पदक मो. अयूब खान – सब इंस्पेक्टर आशीष शर्मा – सब इंस्पेक्टर हनुमत टेकाम – हेड कांस्टेबल समीर सौरभ – आईपीएस (पुलिस अधीक्षक) मोती उर रहमान – आईपीएस (कमांडेंट) आशीष शर्मा – इंस्पेक्टर मोहनलाल मरावी – सब इंस्पेक्टर राजेश धुर्वे – असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर नामदेव शर्मा – सब इंस्पेक्टर अरुण मिश्रा – असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर अतुल कुमार शुक्ला – असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर पुनीत गहलोत – असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर विशिष्ट सेवा पदक के लिए ये हुए चयनित चंचल शेखर – एडीजी अरविंद कुमार सक्सेना – आईजी राजेश हिंगणकर – आईजी रामाधर भारद्वाज – एसपी ये हैं सराहनीय सेवा पदक विजेता संजय कुमार दुबे – डीएसपी पंकज श्रीवास्तव – डीआईजी राजेश सिंह – डीआईजी विनीत कपूर – डीआईजी अंजना तिवारी – डिप्टी कमांडेंट योगेश्वर शर्मा – एसपी महावीर सिंह मुजाल्दे – एएसपी इरमीन शाह – एएसपी सुरेश कुमार बजंघाटे – इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह कुशवाह- डीएसपी रवि कुमार द्विवेदी – डीएसपी प्रवीण नारायण बघेल – डीएसपी सुरेंद्र सिंह सिकरवार – डीएसपी शैलेंद्र सिंह राजपूत – सब इंस्पेक्टर होमगार्ड एंड सिविल डिफेंस मोहनलाल शर्मा – सैनिक (वालेंटियर) श्याम सिंह राजपूत – सैनिक (वालेंटियर) recent visitors 59

हमारा देश तकनीकी के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

वर्तमान समय आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री ने मण्डीदीप में भविष्य की संभावनाओं तथा निवेश के अवसर कार्यक्रम का शुभारंभ किया  हमारा देश तकनीकी के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है  : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रायसेन जिले के मंडीदीप स्थित नेटलिंक परिसर में ’भविष्य की संभावनाओं तथा निवेश के अवसर’ विषय पर कार्यक्रम का शुभारंभ कर नेटलिंक के सॉफ्टवेयर लूमिनोर 2.O को लांच किया। साथ ही नेट लिंक की जर्नी पर आधारित पत्रिका का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश तकनीकी के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी के इस युग में हमारे देश के युवाओं ने दुनिया में अपना लोहा मनवाया है। वर्तमान समय आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का है। राज्य सरकार सूचना प्रौद्योगिकी को आगे बढ़ाने के लिए सदैव सहयोग करती रहेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लूमिनोर की टीम के लिए बनाए गए ऑफिस का भी लोकार्पण किया। आज हमारा देश पाँचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है तथा तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। नेटलिंक द्वारा बनाया लूमिनोर 2.0 एआई बेस्ड एक सॉफ्टवेयर है इसकी सहायता से कोई भी एप कुछ ही मिनटों में बना सकता है। इसमें सूचना और तकनीकी का अद्भुत समन्वय है। पहले जो काम कई दिनों और घण्टों में होते थे, अब वह मिनटों में हो जाते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नेटलिंक ने सॉफ्टवेयर फील्ड में अपना महत्वपूर्ण स्थान बनाया है। नेटलिंक ने 10 हजार से अधिक लोगों को रोजगार दिया है। कार्यक्रम में विधायक द्वय सुरेन्द्र पटवा, डॉ. प्रभुराम चौधरी और ऑल इंडस्ट्रीज ऑफ मण्डीदीप एसोसिएशन राजीव अग्रवाल तथा नेटलिंक कम्पनी के सीईओ अनुराग श्रीवास्तव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा नेटलिंक के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।   recent visitors 74

भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का प्रण लें : उप-मुख्यमंत्री शुक्ल

भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का प्रण लें : उप-मुख्यमंत्री शुक्ल तिरंगा यात्रा में हुए शामिल भोपाल उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि आज़ादी का अमृतकाल चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत आर्थिक महाशक्ति बन चुका है। आज पूरा देश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उप-मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि आज भारत में बेहतर कार्य करने की अनंत संभावनायें और अवसर हैं। उप-मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि जिस प्रकार स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने देश की आज़ादी के लिए अपना बलिदान दिया, उसी प्रकार हर नागरिक को भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का प्रण लेना है। उप-मुख्यमंत्री शुक्ल भोपाल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम शुभकामनाएँ दीं एवं हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होकर उत्साहपूर्वक गर्व से स्वतंत्रता दिवस को मनाने का संदेश दिया। प्रातः 9 बजे जयप्रकाश चिकित्सालय परिसर से प्रारंभ हुई तिरंगा यात्रा चिनार पार्क, बोर्ड ऑफिस चौराहा, नूतन कॉलेज में देशभक्ति की अलख जगाते हुए चार इमली में समाप्त हुई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ. प्रभाकर तिवारी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी और आमजन तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।   recent visitors 71

देश के नवनिर्माण में अपना सर्वस्व लगाएं, मंत्री सारंग ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ

भोपाल सहकारिता और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि आजादी को चिरस्थायी बनाये रखने और देश के नवनिर्माण में अपना सर्वस्व लगायें। मंत्री सारंग ने कहा है कि सैकडों वर्ष की गुलामी और हजारों क्रांतिकारियों की कुर्बानी के बाद हमें यह आजादी मिली है। वह शहीद जिन्होंने आजादी के लिए अपनी शहादत दी, हमें उन सबके प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित करना चाहिए। हम स्वतंत्रता दिवस का पर्व इस संकल्प के साथ मनायें कि हम उन शहीदों की शहादत के प्रति नमन करेंगे, जिन्होंने हमें आजादी दिलाई है। इस आजादी को हम चिरस्थायी रखें, यह हम सबका कर्तव्य होना चाहिए। हम संकल्प लें कि देश की एकता-अखंडता बनायें रखने और देश को शक्तिशाली, वैभवशाली हिंदुस्तान बनाने के महायज्ञ में अपनी सार्थक आहुति देंगे। हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह देश हर स्तर पर विकास एवं कल्याण कर रहा है। विश्व के मानचित्र पर आज हिंदुस्तान एक सफल राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है। आईए हम सब मिलकर देश के नवनिर्माण में अपना सर्वस्व लगाएं। सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।   recent visitors 91

परिजनों ने अस्पताल पर लगाया लापरवाही का आरोप, राजस्थान-अलवर में समय पर ब्लड नहीं चढ़ाने से प्रसूता की मौत

अलवर. अलवर महिला चिकित्सालय में भर्ती प्रसूता की मौत पर उसके परिजनों ने डॉक्टर और अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रसूता प्रियंका सैनी को डिलीवरी के लिए राजगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया था, जहां उसने बेटे को जन्म दिया लेकिन ब्लीडिंग नहीं रुकने के चलते उसे जिला महिला चिकित्सालय रैफर कर दिया गया। मृतका के भाई कैलाशचंद सैनी ने बताया कि ज्यादा ब्लीडिंग के कारण जब प्रसूता को खून की कमी हो गई थी तो अस्पताल स्टाफ को  तत्काल खून चढ़ाया जाना चाहिए था लेकिन मंगलवार सुबह जब स्टाफ को खून चढ़ाने के लिए बोला तो उन्होंने कहा पहले अन्य मरीजों की छुट्टी हो जाने दो, उसके बाद खून चढ़ाया जाएगा। इसके बाद भी शाम महिला को खून नहीं चढ़ाया गया, जिससे उसकी तबियत ज्यादा बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। recent visitors 93

देश के प्रति सेवा और समर्पण की ली शपथ, राजस्थान-अजमेर जेल में हार्डकोर कैदियों ने निकाली तिरंगा रैली

अजमेर. जिले में घूघरा स्थित राज्य की एकमात्र हाई सिक्यूरिटी जेल में बंद हार्डकोर, गैंगवार तथा अतिसुरक्षा वाले कैदियों के लिए कल शाम हर घर तिरंगा अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जेल के कैदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत घूघरा की हाई सिक्यूरिटी जेल में आयोजित कार्यक्रम में हार्डकोर कैदियों ने देश सेवा और समर्पण की शपथ ली। डिप्टी जेलर सुमन धींवा ने बताया कि कार्यक्रम के तहत कैदियों ने अपनी बैरकों में तिरंगा लगाया और देशभक्तिपूर्ण नारे लगाए। साथ ही देशप्रेम के गीतों व कविताओं का पाठ किया। उन्होंने बताया कि कैदियों ने तिरंगे के साथ खड़े होकर देश के प्रति अपनी निष्ठा और सम्मान का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक पारस जांगिड ने कहा कि हमारा उद्देश्य कैदियों के व्यवहार में सुधार और उनके बीच सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना है। साथ ही कैदियों की अपराधवृत्ति को रोकने के सभी संभव उपाय करना है। recent visitors 76

भाजपा से राज्यसभा सीट पर होगा गुर्जर प्रत्याशी!, राजस्थान में कोर वोट बैंक की मनव्वल

जयपुर. राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 14 अगस्त से शुरू होने जा रही है। प्रदेश में एक सीट के लिए चुनाव होना हैं, जो कि केसी वेणुगोपाल के लोकसभा निर्वाचन के चलते खाली हुई है। यूं तो राज्यसभा में भेजे जाने के लिए प्रदेश से कई नामों पर चर्चा जोरों पर है परंतु भाजपा आलाकमान हमेशा ही चौंकाने वाले फैसले लेकर सभी को विस्मित करते आया है, संभावना है कि इस बार भी फैसला आश्चर्यजनक हो। भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व एक लंबी सोच के साथ काम करने वाला माना जाता है, इसलिए इस बार प्रदेश में बीजेपी और गुर्जर समाज का प्रतिरोध तोड़ने का प्रयास किया जा सकता है। राजस्थान में गुर्जर समाज दौसा, अलवर, भरतपुर, सवाई माधोपुर, टोंक, कोटा, करौली, धौलपुर तक अपनी पकड़ रखने वाला माना जाता है। इस समाज की खूबी यही रही है कि जिसको हाथ पकड़ाया उसका राजनीतिक बेड़ा पार लगा दिया, जिसको छोड़ा उसकी नाव डूब गई, राजस्थान की राजनीति यह कई बार अनुभव कर चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने पूरे प्रयास के बाद भी 2023 में सरकार नहीं बना सके। 2024 के लोकसभा चुनाव मे कांग्रेस ने प्रहलाद गुंजल को कोटा से और भाजपा ने सुखबीरसिंह जौनपुरिया को सवाई माधोपुर से चुनाव में उतारा था परंतु ये दोनों ही गुर्जर नेता चुनाव हार गए और राजस्थान से गुर्जर समाज का एक भी सांसद लोकसभा नहीं पहुंच पाया। मार्शल कम्युनिटी के नाम से पहचान रखने वाली इस कौम को सचिन पायलट और डॉ. किरोड़ीलाल बैसला ने एक नई पहचान दी। हालांकि राजेश पायलट भी गुर्जर समाज के बड़े नेता के रूप में जाने जाते रहे परंतु इस कौम का राजनीतिक उदय सचिन पायलट के ही कार्यकाल में हुआ जब यह समाज सरकार बनाने और हटाने के लिए अहम बन गया। गुर्जर समाज को देश के स्तर पर डॉ. बैसला ने पहचान दिलाई और समाज को एकजुट किया। गुर्जर समाज हमेशा से ही भाजपा के कोर वोट बैंक रहा है जो पिछले कुछ समय से हालातों के चलते भाजपा से अलग-थलग पड़ गया। इसका नुकसान भी भाजपा को झेलना पडा और लोकसभा चुनाव में इस समाज की नाराजगी ने भाजपा को पूर्वी राजस्थान से साफ कर दिया। गुर्जर समाज में सचिन पायलट के अलावा कोई नेता अभी प्रदेश की राजनीति में नहीं नजर आता है। भाजपा आगामी राज्यसभा चुनाव में गुर्जर समाज को आगे लाकर एक बड़ा संदेश दे सकती है और पूर्वी राजस्थान में पुनः अपनी पकड़ मजबूत कर सकती है, हालांकि पिछले राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस ने बैसला परिवार की बेटी सुनीता बैसला को राज्यसभा भेजने के प्रयास किए थे लेकिन इसमें सफलता नहीं मिल पाई। डॉ. किरोड़ी बैसला के बेटे विजय बैसला जो कि भाजपा की विचारधारा से जुड़े हुए हैं, उन्हें राज्यसभा में भेजने का निर्णय केंद्रीय नेतृत्व द्वारा लिया जा सकता है। विजय बैसला ने अपने पिता के साथ गुर्जर आंदोलन में अहम भूमिका निभाई थी और भाजपा में अच्छी पकड़ भी रखते हैं। युवा नेता के रूप में भाजपा इन्हें मौका देकर गुर्जर समाज को संदेश देते हुए अपने लिए समाज में एक नेतृत्व तैयार कर सकती है। recent visitors 89