दो महीने में 908 नए मामले, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा केस: विश्व स्वास्थ्य संगठन

नई दिल्ली कोरोना के मामलों में फिर से उछाल देखने को मिल रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में इस साल जून और जुलाई के बीच कोविड के 908 नए मामले और दो मौतें देखी गई हैं। संयुक्त राष्ट्र निकाय के लेटेस्ट कोविड महामारी विज्ञान अपडेट से पता चला है कि 24 जून से 21 जुलाई के बीच 85 देशों में हर हफ्ते SARS-CoV-2 के लिए औसतन 17,358 नमूनों का परीक्षण किया गया। इस अवधि के दौरान दुनिया भर में नए मामलों में 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, 26 प्रतिशत मौतें हुईं। 96 देशों में 1,86,000 से अधिक नए मामले सामने आए और 35 देशों में 2,800 से अधिक नई मौतें हुईं। WHO ने नोट किया कि 21 जुलाई तक, 'महामारी की शुरुआत के बाद से वैश्विक स्तर पर 775 मिलियन से अधिक मामले और सात मिलियन से अधिक मौतें दर्ज की गई हैं।' यहां मिले सबसे ज्यादा कोविड केस अमेरिका और यूरोपीय क्षेत्र के देशों में कोविड संक्रमण के कारण सबसे अधिक अस्पताल में भर्ती होने और आईसीयू में भर्ती होने की सूचना मिली। दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में, थाईलैंड से सबसे अधिक नए मामले और मौतें दर्ज की गईं हैं। इसके अलावा, रिपोर्ट में कहा गया है कि वैश्विक स्तर पर, JN.1 कोरोना का सबसे अधिक बताया जाने वाला प्रकार (VOI) है, जो 135 देशों में मौजूद है। इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के कोविड डैशबोर्ड के अनुसार, भारत के कई राज्यों में कोविड मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, महाराष्ट्र, मेघालय, राजस्थान और पश्चिम बंगाल पांच प्रतिशत से अधिक की दर सकारात्मकता का अनुभव कर रहे हैं। इनमें महाराष्ट्र में सबसे अधिक 417 मामले थे, उसके बाद पश्चिम बंगाल में 157 और उत्तराखंड में 64 मामले सामने आए।   क्यों बढ़ें कोरोना केस? भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) और राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) के अनुसार, अत्यधिक संक्रमणीय केपी.1 और केपी.2 स्ट्रेन, जो जेएन.1 ओमिक्रॉन वेरिएंट से विकसित हुए हैं, इस बढ़ोतरी के लिए जिम्मेदार हैं। recent visitors 126

केरल और हिमाचल के प्राकृतिक आपदा पीड़ितों के लिए चैरिटी मैच कराएगा एआईएफएफ

नई दिल्ली  अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) प्राकृतिक आपदाओं की तबाही का सामना करने वाले केरल और हिमाचल प्रदेश में राहत कार्य के लिए धन जुटाने हेतु दो चैरिटी फुटबॉल मैचों का आयोजन करेगा। एआईएफएफ पहला चैरिटी मैच 30 अगस्त को केरल के मलप्पुरम में कोलकाता की टीम मोहम्मद स्पोर्टिंग क्लब और एक सुपर लीग केरल एकादश के बीच कराने का प्रयास कर रहा है। एआईएफएफ ने दूसरा चैरिटी मैच दो सितंबर को लखनऊ में कराने का प्रस्ताव रखा है। देश में खेल की संचालन संस्था इस मुकाबले को लेकर संभावित क्लबों के संपर्क में है। एआईएफएफ अध्यक्ष कल्याण चौबे ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि भारत के सबसे पुराने क्लबों में से एक मोहम्मडन स्पोर्टिंग ने मानवता के लिए हमारे प्रस्ताव पर तुरंत सहमति जता दी। हम लखनऊ मैच के लिए दो क्लबों से बातचीत कर रहे हैं।’’ दोनों राज्य विनाशकारी प्राकृतिक आपदाओं का सामना कर रहे हैं। केरल के वायनाड में 30 जुलाई को कुछ हिस्सों में बड़े पैमाने पर भूस्खलन हुआ जिसमें जान और माल का काफी नुकसान हुआ। हिमाचल प्रदेश में भी पिछले सप्ताह भारी बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ में 100 से अधिक लोगों की जान चली गई और कई स्थानों पर जनजीवन प्रभावित हुआ है।   recent visitors 91

आस्ट्रेलिया में टेस्ट श्रृंखला जीतने की हैट्रिक बना सकता है भारत : शास्त्री

दुबई  पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री को लगता है कि भारत अपने बेहतरीन गेंदबाजी स्तर तथा रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे मजबूत बल्लेबाजी लाइन अप को देखते हुए आस्ट्रेलिया में टेस्ट श्रृंखलाओं की जीत की हैट्रिक लगाने में सक्षम है। भारत ने आस्ट्रेलिया में पिछली दो टेस्ट श्रृंखला जीतकर प्रतिष्ठित बॉर्डर-गावस्कर ट्राफी पर कब्जा बना रखा है जबकि आस्ट्रेलिया ने 2015 के शुरु में घरेलू श्रृंखला में 2-0 से जीत हासिल की थी। शास्त्री ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से कहा, ‘‘जसप्रीत बुमराह फिट हैं, मोहम्मद शमी फिट हैं, आपके पास मोहम्मद सिराज भी है। आपके पास रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा जैसे खिलाड़ी और कुछ अच्छी ‘बेंच स्ट्रेंथ’ भी है। इस श्रृंखला के शुरु होने के लिए बेताब हैं और मुझे लगता है कि भारतीय टीम आस्ट्रेलिया में श्रृंखलाओं की जीत की हैट्रिक लगा सकती है।’’ आस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर रिकी पोंटिंग ने हाल में भविष्यवाणी की थी कि उनका देश यह श्रृंखला 3-1 से जीतेगा लेकिन शास्त्री ने कहा कि भारतीय गेंदबाज अपना काम बखूबी कर सकते हैं बशर्ते उनके बल्लेबाज चुनौती के लिए तैयार रहें। शास्त्री ने कहा, ‘‘यह एक बेहतरीन श्रृंखला होने जा रही है और भारत के पास हैट्रिक बनाने का पूरा मौका है क्योंकि उनके गेंदबाज फिट हैं और अगर वे अच्छी बल्लेबाजी कर सकते हैं तो वे ऑस्ट्रेलिया को एक बार फिर हरा सकते हैं।’’ भारत इस साल आस्ट्रेलिया में पांच मैचों की श्रृंखला खेलेगा जिसकी शुरूआत पर्थ में टेस्ट मैच से होगी। पैट कमिंस की अगुआई वाली आस्ट्रेलियाई टीम पिछले साल ‘द ओवल’ में विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के दौरान रोहित शर्मा की टीम से बदला लेने के बाद इस श्रृंखला के लिए उत्साहित है और शास्त्री को लगता है कि घरेलू टीम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को फिर हासिल करने के लिए बेताब होगी। उन्होंने कहा, ‘‘आस्ट्रेलिया में पांच टेस्ट मैच की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी एक रोमांचक मुकाबला होने जा रहा है।’’     recent visitors 100

युजवेंद्र चहल नार्थम्पटनशर में वनडे कप और काउंटी मैच में खेलेंगे

लंदन  भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ‘काउंटी चैम्पियनशिप डिवीजन टू’ में बचे हुए पांच मैच और वनडे कप के अंतिम मुकाबलों में खेलने के लिए नार्थम्पटनशर से जुड़ गये हैं। चौंतीस साल के चहल ने अभी तक भारत के लिए 72 वनडे और 80 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और दोनों ही प्रारूपों में 217 विकेट झटके हैं। नार्थम्पटनशर ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि भारत के लिए टी20 विश्व कप के विजयी अभियान में भूमिका निभाने वाले चहल केंट के खिलाफ मैच के लिए कैंटरबरी की यात्रा से पहले बुधवार को टीम से जुड़ेंगे। नार्थम्पटनशर ने एक बयान में कहा, ‘‘नार्थम्पटनशर काउंटी क्रिकेट क्लब को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल केंट में अंतिम वनडे कप मैच और बचे हुए पांच काउंटी चैम्पियनशिप मुकाबलों के लिए क्लब से जुड़ेंगे।’’ नार्थम्पटनशर इस समय आठ टीम के काउंटी डिवीजन 2 तालिका में सात ड्रा और दो हार से सातवें स्थान पर है। वहीं वनडे कप में भी क्लब अभी तक एक जीत और छह हार से तालिका में आठवें स्थान पर है। recent visitors 107

Independence Day पर मिल रहा 70% का बंपर डिस्काउंट, करें हजारों रुपये की बचत

भारत के 78वें स्वतंत्रता दिवस पर लगभग सभी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अप्लायंस पर भारी सेल चल रही है. इसी कड़ी में विजय सेल्स भी शामिल है. यहां पर लोगों को स्मार्टफोन से लेकर फ्रिज और AC जैसे होम अप्लायंस और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस पर 70% तक का डिस्काउंट मिल रहा है. लोगों के लिए यह सेल 6 अगस्त से शुरू हो चुकी है और 18 अगस्त तक चलेगी. Apple प्रोडक्ट पर मिल रहा है भारी डिस्काउंट आईफोन 15 की ओरिजनल प्राइस 79,600 रुपये है लेकिन सेल में आप इसे सिर्फ 65,690 रुपये में खरीद सकते हैं. इसके अलावा एप्पल MacBook Air सेल में आपको 67,590 रुपये के डिस्काउंट प्राइस में मिलेगा. यहां पर आपको ICICI और SBI बैंक कार्ड यूजर्स को काफी फायदा मिलने वाला है. वहीं एलजी की 7.5 KG की फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन आपको 19,490 रुपये में मिल रही है. जबकि सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन की शुरूआत 7,990 रुपये से हो रही है. सेल में साउंडबार और प्ले स्टेशन पर 50 फीसदी तक डिस्काउंट मिल रहा है. इसके साथ ही में ईयरबड्स पर भी 75 फीसदी कर का डिस्काउंट मिल रहा है. सेल में लैपटॉप की कीमत 29,999 रुपये से शुरू हो रही हैं. सेल में लोगों को मिलने वाले बैंक ऑफर्स लोगों को इस सेल पर कई सारे बैंक ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं, जिसमें 20,000 रुपये या उससे ज्यादा की खरीदारी पर एचडीएफसी बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर 3,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है. इसके अलावा एचडीएफसी बैंक यूजर 50,000 रुपये के कार्ड ट्रांजैक्शन पर 4,500 रुपये तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं. वहीं Yes बैंक वनकार्ड, एमेक्स कार्ड होल्डर्स के लिए भी ऑफर्स हैं. वहीं एचएसबीसी क्रेडिट कार्ड होल्डर 20,000 रुपये के ईएमआई ट्रांजैक्शन पर 5,000 रुपये तक की 7.5% की इंस्टैंट डिस्काउंट मिल रहा है. recent visitors 110

रक्षाबंधन का पर्व के लिए डाक विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी, जारी किया विशेष वाटरप्रूफ लिफाफा

गुना रक्षाबंधन का पर्व 19 अगस्त को मनाया जाएगा। इसके लिए डाक विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। डाक विभाग ने भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के त्यौहार राखी पर एक विशेष पहल शुरू की है। डाक विभाग ने वाटर प्रूफ लिफाफा जारी किया है, जो भीगने पर भी राखी को सुरक्षित रखेगा। यह लिफाफा अन्य लिफाफों से अलग है, जिससे डाकिए को इस लिफाफे को पहचाने में दिक्कत नहीं होगी और रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले देश- विदेश में राखी समय पर पहुंच सकेगी। डाक अधीक्षक गुना संभाग विनय श्रीवास्तव ने लिफाफा के बारे में बताया कि भारत सरकार के द्वारा स्पेशल वाटरप्रूफ लिफाफे गुना डाक संभाग को भेजे गए हैं, ताकि रक्षाबंधन के त्यौहार पर बहनें अपने भाई को वर्षा के मौसम में राखी सुरक्षित भेज सकें। वाटरप्रूफ लिफाफे के बाएं हिस्से के ऊपरी भाग में भारतीय डाक के लोगो और रक्षाबंधन की डिजायन के साथ अंग्रेजी में राखी लिफाफा और नीचे दाहिने तरफ हैप्पी राखी लिखा गया है। इस लिफाफे की मदद से बहनें देश-विदेश तक अपने भाइयों को राखी भेज सकती हैं। इसमें वर्षा के मौसम में भी राखियां प्रभावित नहीं होंगी और बहनों की राखियां सुदूर रहने वाले भाइयों तक सुरक्षित पहुंच सकेंगी। राखी भेजने के लिए भी डाक विभाग के द्वारा विशेष इंतजाम किए गए हैं।   recent visitors 152

गर्भवती पत्नी की खुदकुशी के सदमे में पति ने की आत्महत्या, दोनों के बीच होता था झगड़ा

भोपाल अयोध्या नगर में एक युवक ने पत्नी की मौत के ठीक पांच दिन बाद एसिड पी लिया, जिसके बाद इलाज के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई। युवक ने बीते दिसंबर को नेपाल से आई युवती से शादी की थी। तीन अगस्त को उसकी पत्नी ने पारिवारिक विवाद के बाद फांसी लगा ली थी। युवक तब से ही सदमे में था और उसने आठ अगस्त को एसिड पी लिया था। अब मामले की जांच कर रही पुलिस छह दिन तक एक निजी अस्पताल में युवक का इलाज चला और बुधवार को मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। मामले की जांच कर रहे एएसआई अनिल साहू के अनुसार 35 वर्षीय रवि जाटव अयोध्या नगर के पास झील नगर में रहकर मजदूरी का काम करता था। दोनों के बीच होता था झगड़ा उसने करीब आठ महीने पहले नेपाल से आई युवती लक्ष्मी से शादी की थी। दोनों के बीच हुए झगड़े के बाद पांच माह की गर्भवती लक्ष्मी ने खुदकुशी कर ली थी। स्वजनों ने बताया कि दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। लक्ष्मी की मौत के बाद रवि सदमे में था और उसने अपनी जान दे दी। युवक की पत्नी लक्ष्मी करीब एक साल पहले नेपाल से भागकर भोपाल में अपने प्रेमी के साथ रहने आई थी। साथ में रहने के कुछ दिनों बाद प्रेमी उसे छोड़कर भाग गया। इसके बाद उसी क्षेत्र में रहने वाले रवि जाटव से उसकी दोस्ती हुई और दोनों ने 9 दिसंबर 2023 को शादी कर ली थी। recent visitors 103