Wednesday, July 8, 2026 1:38 am

Google Pixel 9 Series के जानें फीचर्स से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल्स

गूगल 13 अगस्त को Made by Google 2024 इवेंट आयोजित करेगा. इस इवेंट में गूगल अपने लेटेस्ट Pixel 9 सीरीज को लॉन्च करने वाला है.   भारतीय यूजर्स बेसब्री से लॉन्च का इंतजार कर रहे हैं. हर कोई यही जानना चाहते हैं कि कंपनी Pixel 9 सीरीज में कौन-से नए एडवांस फीचर्स देने वाली है. गूगल अपने इस इवेंट में Google Pixel 9, Pixel 9 Pro, Pixel 9 pro XL और  Pixel 9 pro Fold को लॉन्च कर सकता है. वहीं, सोशल मीडिया पर आए दिन Pixel 9 सीरीज से जुड़ी जानकारियां लीक हो रही हैं. भारत में लॉन्च होगा Pixel 9 Pro Fold कंपनी पहली बार पिक्सल फोल्ड यानी गूगल का फोल्डेबल फोन भारत में लॉन्च करने जा रही है. इसके अलावा Pixel 9 सीरीज के सभी मॉडल्स को भारत में लॉन्च किया जाएगा. इससे पहले आई रिपोर्ट में दावा किया गया था कि गूगल पिक्सल 9 प्रो फोल्ड फोन Samsung Galaxy Z Fold 6 से भी पतला होगा. इसके अलावा  Pixel 9 Pro Fold में 6.3-इंच का बाहरी डिस्प्ले और अनफोल्ड होने पर 8-इंच की बड़ी मुख्य स्क्रीन होने का अनुमान है AI फीचर्स से लैस होगी Pixel 9 सीरीज रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी अपनी लेटेस्ट सीरीज के सभी मॉडल्स को Gemini एआई से लेस करेगी. इसके अलावा गूगल पिछले साल एआई के साथ स्मार्टफोन लॉन्च करा था. इस बार यूजर्स को Pixel 9 सीरीज से ज्यादा उम्मीदें हैं. प्रो मॉडल्स की बात करें तो 8 सीरीज के मुकाबलें में नए प्रो मॉडल्स में अधिक कॉम्पैक्ट डिजाइन दिया हुआ है. इसमें 6.3 इंच का डिस्पले दिया गया है. वहीं Pixel 9  प्रो XL में 6.5 और 6.9 इंच के बीच बड़ी स्क्रीन मिल सकती है. वहीं अगर हम कैमरे की बात करें तो सीरीज में 48एमपी टेलीफोटो लेंस और 42एमपी का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया जा सकता है. Pixel 9 सीरीज की कीमत लीक हुई जानकारी से सामने आया है कि pixel 9 Pro XL की  संभावित कीमत 1099 डॉलर (लगभग 92,000 रुपये) हो सकती है. इसके अलावा बाकी अन्य मॉडल्स की कीमत को लेकर कोई भी खुलासा नही हुआ है. recent visitors 98

गांधीनगर से सुपर कारिडोर होते हुए रेडिसन की ओर धरा के ऊपर मेट्रो का आकार नजर आने लगा

इंदौर गांधीनगर से सुपर कारिडोर होते हुए रेडिसन की ओर धरा के ऊपर मेट्रो का आकार नजर आने लगा है। अब मेट्रो ने गांधीनगर स्टेशन से एयरपोर्ट की ओर भी रुख कर लिया है। इस हिस्से में पिलर निर्माण होने के साथ लांचर के माध्यम से वायडक्ट तैयार करने का काम भी शुरू हो गया है। फिलहाल गांधीनगर से बिजासन मंदिर के सामने वाले रोड के डिवाइडर पर 225 मीटर हिस्से में मेट्रो के नौ पिलर खड़े किए जा रहे हैं। सबसे पहले एयरपोर्ट वाले हिस्से से काम इसके बाद रैंप के माध्यम से मेट्रो को अंडर ग्राउंड किया जाएगा। फिलहाल मौजूदा निर्माण एजेंसी मेट्रो के ओवरहेड हिस्से को तैयार करेगी। इसके बाद अंडर ग्राउंड रूट के लिए तय होने वाली एजेंसी सबसे पहले एयरपोर्ट वाले हिस्से से काम शुरू करेगी। इस तरह मेट्रो से एयरपोर्ट को जोड़ने की कवायद तेज हो गई है। सिंहस्थ के पहले एयरपोर्ट के यात्रियों को मेट्रो में बैठकर लवकुश चौराहे होते हुए रेडिसन चौराहे तक पहुंचने की सुविधा मिलेगी। recent visitors 124

प्रदेश में मानसून अभी भी सक्रिय , भोपाल सहित जबलपुर, नर्मदापुरम व इंदौर संभाग में हल्की वर्षा की संभावना

भोपाल प्रदेश में मानसून अभी भी सक्रिय है, लेकिन राहत की बात है कि प्रदेश में कहीं पर भी बहुत ज्यादा वर्षा की चेतावनी नहीं है। भोपाल, जबलपुर, नर्मदापुरम, इंदौर एवं उज्जैन संभाग के जिलों में भी हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं रीवा, शहडोल, ग्वालियर, चंबल संभाग में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र अनुसार मानसून द्रोणिका बीकानेर, उरई, मध्यप्रदेश के सीधी से रांची, दीघा से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। उत्तर-पश्चिम राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। दक्षिणी गुजरात पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात मौजूद है। पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र एवं उससे लगे बांग्लादेश पर भी हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बन गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय इन मौसम प्रणालियों के असर से बंगाल की खाड़ी एवं अरब सागर से नमी आ रही है। इस वजह से प्रदेश में रुक-रुककर वर्षा हो रही है। गुरुवार से उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश में वर्षा की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। गुरुवार-शुक्रवार को रीवा, शहडोल, ग्वालियर, चंबल संभाग में कहीं-कहीं भारी वर्षा भी हो सकती है। भोपाल, जबलपुर, नर्मदापुरम, इंदौर एवं उज्जैन संभाग के जिलों में भी हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। recent visitors 139

रक्षाबंधन पर श्रवण कुमार की पूजा की परंपरा सदियों से चल रही है, राजा दशरथ से जुड़ी है कथा

भोपाल हिंदू धर्म में रक्षाबंधन का त्योहार काफी खास माना जाता है। इस दिन बहनें अपने भाईयों को राखी बांधती हैं। यह त्योहार देशभर में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। हर घर में इस पर्व को लेकर उत्साह देखने को मिलता है। इस साल रक्षाबंधन 19 अगस्त, सोमवार को मनाया जाएगा। हम सभी जानते हैं कि यह पर्व मनाने से पहले रक्षाबंधन पर श्रवण कुमार की पूजा की जाती है। इस दिन सबसे पहले उनको रक्षा सूत्र अर्पित किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दिन श्रवण कुमार की पूजा क्यों की जाती है। आइए, जानते हैं इससे जुड़ी पौराणिक कथा।   इस कारण की जाती है श्रवण कुमार की पूजा पौराणिक कथाओं में बताया गया है कि अयोध्या के राजा दशरथ ने अपने शिकार की तलाश में अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र श्रवण कुमार को तीर से मार दिया था। श्रवण कुमार की मृत्यु ने उन्हें अंदर तक झकझोर कर रख दिया था, इसलिए उन्होंने सबसे पहले पूरी दुनिया में सावन की पूर्णिमा के दिन उनकी पूजा करने का प्रचार किया। तभी से सावन की पूर्णिमा के दिन राखी बांधने से पहले श्रवण कुमार की पूजा की जाती है। दशरथ जी ने मारा श्रवण कुमार को तीर पौराणिक कथाओं के अनुसार, ऐसा माना जाता है कि श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन अयोध्या के राजा दशरथ जंगल में शिकार करने गए थे और उसी दिन नेत्रहीन माता-पिता का इकलौता पुत्र श्रवण कुमार भी उसी जंगल से गुजर रहा था। उनके माता-पिता को रात में प्यास लगी। श्रवण कुमार कभी अपने माता-पिता को प्यासे नहीं देख सकते थे, इसलिए वे पानी लाने के लिए जंगल के अंदर चले गए। दशरथ जी भी वहीं छुपे हुए थे और शिकार के लिए हिरण की प्रतीक्षा कर रहे थे। यह रात थी। जंगल में घना अंधेरा था, दशरथ जी आवाज सुनकर निशाना लगा रहे थे। तभी उन्हें श्रवण कुमार के जग में पानी भरने की आवाज सुनाई दी और दशरथ जी ने यह समझ कर कि यह किसी जानवर की आवाज है, तीर चला दिया। वह तीर श्रवण कुमार को लगा और उनकी मृत्यु हो गई।   राजा दशरथ ने किया था प्रचार यह देखकर राजा दशरथ बहुत दुखी हुए। उन्होंने माफी मांगी और श्रवण कुमार के माता-पिता को घटना के बारे में बताया। यह जानकर उनके माता-पिता बहुत दुखी हुए। तब दशरथ जी ने अपने अपराध का प्रायश्चित करने के लिए श्रावणी के दिन श्रवण पूजा का विश्व भर में प्रचार किया और उसी दिन से सभी सनातनी राखी के दिन श्रवण पूजा करते हैं। recent visitors 94

अपराधियों को बचा रही है ममता सरकार : भाजपा

नई दिल्ली भाजपा ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुई डॉक्टर की हत्या और दुष्कर्म के मामले में बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोला। भाजपा ने आरोप लगाया कि बंगाल में अपराधियों को बचाया जा रहा है। साथ ही भाजपा ने घटनास्थल के पास ही मरम्मत कार्य शुरू होने पर भी राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए और दावा किया कि सबूतों को मिटाने और उनसे छेड़छाड़ करने के उद्देश्य से मरम्मत कार्य शुरू कराया गया है। सीबीआई जांच में देरी पर उठाए सवाल भाजपा ने सीबीआई को जांच सौंपने में देरी को लेकर भी ममता बनर्जी पर निशाना साधा। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि ''मीडिया रिपोर्ट्स और हाईकोर्ट का फैसला पढ़ने के बाद ऐसा लगता है कि ममता बनर्जी किसी को बचाने की कोशिश कर रही हैं। उन्हें इसका जवाब देना होगा…पहले 48 घंटे सबूत इकट्ठे करने के लिहाज से बेहद अहम थे और ममता बनर्जी ने बयान दिया कि वह इस मामले को कुछ दिनों बाद सीबीआई को सौंपेंगी। ऐसे में सवाल उठता है कि ऐसा क्यों किया गया? अगर यह मामला जल्द सीबीआई को सौंप दिया जाता तो वे निष्पक्ष जांच करती और क्राइम सीन को भी सुरक्षित रखती।' गौरव भाटिया ने कहा कि 'हत्याकांड के बाद 48 घंटे जांच के लिहाज से बेहद अहम थे, लेकिन आपने (ममता बनर्जी) सीबीआई को जांच सौंपने में देरी की।' साथ ही घटनास्थल के नजदीक मरम्मत कार्य शुरू होने पर भी भाजपा ने निशाना साधा और राज्य सरकार पर अपराधियों को बचाने का आरोप लगाया। भाजपा ने कोलकाता में महिला डॉक्टर की हत्या और दुष्कर्म की घटना को दिल्ली के निर्भया कांड से तुलना करते हुए इसे निर्भया कांड 2 करार दिया। भाजपा ने इस हत्याकांड को लेकर सीएम ममता बनर्जी से इस्तीफा देने की मांग की और कहा कि जब तक ममता बनर्जी सीएम पद पर रहेंगी तो राज्य की कोई भी महिला खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करेगी। प्रिंसीपल के इस्तीफे पर भी उठाए सवाल भाजपा प्रवक्ता ने ये भी कहा कि दावा किया जा रहा है कि पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म होने की आशंका है, लेकिन कोलकाता पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म की आशंका से साफ इनकार कर दिया है और सिर्फ एक आरोपी को पकड़ा है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि तो क्या ऐसा मान लेना चाहिए कि मामले की जांच समाप्त हो गई है? भाजपा ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसीपल के इस्तीफे पर भी सवाल उठाए और कहा कि क्या उन्हें प्रदर्शन कर रहे छात्रों का समर्थन नहीं करना चाहिए था। सरकार ने उन्हें इस्तीफे के बाद नई नियुक्ति दे दी है, लेकिन हाईकोर्ट ने इसे लेकर सरकार को फटकार लगाई है और उन्हें छुट्टी पर भेजने का निर्देश दिया है।     recent visitors 93

न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन टेस्ट मैच की सीरीज के लिए जसप्रीत बुमराह की वापसी की उम्मीद

 नई दिल्ली भारत की टी0 विश्व कप जीत के बाद मिले ब्रेक के बाद 16 अक्टूबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन टेस्ट मैच की सीरीज के लिए जसप्रीत बुमराह की वापसी की उम्मीद है लेकिन सितंबर में बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले दो टेस्ट मैच के लिए इस तेज गेंदबाज को आराम दिया जा सकता है। भारतीय टीम प्रबंधन और चयनकर्ता तेज गेंदबाजी आक्रमण में और अधिक विविधता लाना चाहते हैं। इसलिए टेस्ट 'कैप' हासिल करने के लिए तेज गेंदबाजों की सूची में बाएं हाथ के सीम और स्विंग गेंदबाजों को शामिल किया जा सकता है। अनुभव के मामले में चयनकर्ताओं के पास अर्शदीप सिंह और खलील अहमद के रूप में दो विकल्प हैं। अर्शदीप टी20 प्रारूप में नियमित रूप से खेलते हैं। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने नाम नहीं बताने की शर्त पर पीटीआई को बताया, ‘‘बुमराह अपने शरीर को अच्छी तरह से जानते हैं और यह उन पर निर्भर करेगा कि वह बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट में खेलना चाहते है या नहीं। टीम प्रबंधन और चयनकर्ता इस बात को लेकर बहुत स्पष्ट हैं कि भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सभी पांच टेस्ट मैच के लिए शत प्रतिशत फिट जसप्रीत बुमराह की जरूरत है। पर इससे पहले न्यूजीलैंड की टीम भारत आएगी, जिसमें शायद वह खेलेगा और कठिन चुनौती के लिए तैयार होगा।'' अर्शदीप को लाल गेंद के क्रिकेट में खिलाने की योजना राहुल द्रविड़ के कार्यकाल में भी थी इसलिए उन्हें पिछले साल कुछ काउंटी मैच खेलने के लिए केंट भेजा गया था। खलील बेहतर गेंदबाज है लेकिन उनकी गेंदबाजी काफी अनियमित रहती है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के लिए दूसरा विकल्प यश दयाल है लेकिन वह इस दौड़ में खलील और अर्शदीप से पीछे है। वहीं समझा जा रहा है कि सलिल अंकोला का कार्यकाल आखिरकार खत्म हो गया है और उन्हें बताया गया है कि श्रीलंका दौरे के लिए चयन बैठक उनकी आखिरी बैठक थी। पूर्व भारतीय विकेटकीपर अजय रात्रा पांचवें स्थान के चयनकर्ता के लिए सबसे पसंदीदा विकल्प हैं, जो परंपरा के अनुसार उत्तर क्षेत्र के उम्मीदवार को दिया जाता है। यह स्थान पूर्व चयन समिति के अध्यक्ष चेतन शर्मा को एक निजी चैनल के स्टिंग ऑपरेशन के दौरान हटाए जाने के बाद खाली हुआ था। रात्रा का अजय मेहरा, शक्ति सिंह और आरएस सोढ़ी के साथ साक्षात्कार लिया गया था। recent visitors 122

भोपाल के हमीदिया अस्पताल में राज्य का पहला स्किन बैंक शुरू, ब्लड और ऑर्गन की तरह त्वचा भी हो सकेगी दान

भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में स्किन बैंक शुरू हो गई है। हमीदिया अस्पताल परिसर के कमला नेहरू अस्पताल की पहली मंजिल में बनी स्किन बैंक में जिंदा और मृत दोनों तरह के व्यक्ति अपनी त्वचा यानि स्किन दान कर सकते हैं। इस मामले पर डॉ. कविता एन. सिंह ने बताया कि विभिन्न हादसों और आग से झुलसे लोगों के इलाज के लिए त्वचा की आवश्यकता होती है। बर्न एंड प्लास्टिक डिपार्टमेंट द्वारा स्किन बैंक शुरू की गई है। भोपाल के हमीदिया मेडिकल कॉलेज से पहले जबलपुर के नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के प्लास्टिक सर्जरी विभाग में पहले से ही स्किन बैंक संचालित है। डॉक्टर्स के अनुसार 30 प्रतिशत से 60 प्रतिशत से अधिक जलने वाले मरीजों की खुद की चमड़ी पूरी जल जाती है। उन्हें स्किन की जरूरत पड़ती है, लेकिन स्किन मिलने में दिक्कत होती है। अब यह बैंक उस कमी को पूरा करेगी। जिस तरह से लोग ऑर्गन, ब्लड, किडनी डोनेशन करते हैं, ठीक उसी तरह स्किन भी डोनेट की जा सकती है। डीप फ्रीजन में डोनेट स्किन एक साल तक सुरक्षित डोनेशन के बाद स्किन को डीप फ्रीजन में एक साल तक सुरक्षित रखा जा सकता है। लाइव डोनर को 24 घंटे बाद छुट्‌टी भी दी जा सकती है। 15 दिन में डोनर की स्किन भी पूरी तरह हील हो जाती है। इसके अलावा मृत व्यक्ति के शरीर से भी स्किन ली जा सकती है। यह स्किन हाथ और पैरों से ली जाती है। मरने से 6 घंटे बाद तक स्किन ले सकते हैं। मृत्यु के बाद शव को प्रिजर्व कर दिया जाये तो 12 घंटे तक भी स्किन ली जा सकती है। एक व्यक्ति के स्किन डोनेशन से 20 से 25 मरीजों को लाभ मिल सकता है। recent visitors 98