Wednesday, July 8, 2026 4:37 am

सीएम मोहन यादव ने चिकित्सा विभाग में 25 हजार पदों पर भर्ती का किया ऐलान

भोपाल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सीएम मोहन यादव ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने प्रदेश में युवाओं के लिए रोजगार के लिए बड़ी बात कही है. दरअसल, मध्य प्रदेश में सरकारी भर्ती को लेकर हमेशा युवा इस बात का जवाब चाहते हैं कि सरकारी नौकरी मिलेगी तो कब मिलेगी? इसी बात को लेकर सरकार की एक बड़ी योजना तैयार हो गई है. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सीएम मोहन यादव ने इसका बाकायदा ऐलान भी कर दिया है. सीएम मोहन यादव ने बताया कि कितने पदों पर आने वाले दिनों में भर्ती की जाएगी.     जब शिवराज सिंह चौहान भी मुख्यमंत्री थे तब 1 लाख पदों पर सरकारी भर्ती की बात सामने आई थी, लेकिन मिले कितने को इस बार सीएम ने जान जानकारी भी दे दी  है कि कितने महीने में कितनों को सरकारी नौकरी मिली है और आनेवाले वक्त  में कितने लोगों को रोजगार मिलेगा इसे लेकर भी सीएम मोहन यादव ने जानकारी दे दी है. 1 लाख 77 हजार नौकरियां सीएम मोहन यादव ने कहा कि राज्य में 10 हजार करोड़ की लागत से 60 से अधिक नई औद्योगिक इकाइयों की स्थापना की जा रही है, जिनसे 1 लाख 77 हजार से अधिक रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे. कौशल विकास को राज्य शासन ने प्राथमिकता पर रखा है. मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना में 8000 चयनित प्रशिक्षणार्थियों को 6 करोड़ 60 लाख करोड़ का स्टाइपेंड प्रदान किया गया है, ताकि वे अपने कौशल को और निखार सकें और बेहतर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकें. चिकित्सा विभाग में 25 हजार भर्ती का ऐलान सीएम मोहन यादव ने ऐलान करते हुए कहा कि चिकित्सा विभाग में 25 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी. उन्होंने कहा कि प्रदेश में चिकित्सा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आगामी 2 वर्ष में लगभग 25 हजार पदों को भरने की कार्य योजना है. प्रदेश में मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए  200-250 एकड़ के क्षेत्र में मेडिकल पार्क विकसित होंगे. प्रत्येक जिला अस्पताल में आयुष विंग बनाया जा रहा है. प्रदेश में शीघ्र ही 11 नए आयुर्वेद महाविद्यालय/चिकित्सालय प्रारंभ होंगे. 11 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरी दी सीएम मोहन यादव ने जानकारी देते हुए कहा कि सरकारी नौकरियों के रिक्त पदों को भरने के लिए भी तेजी से कार्य किया गया है और विगत आठ महीनों में शासकीय नौकरी के 11000 से अधिक नियुक्ति पत्र जारी किए जा चुके हैं. यानी यह सरकार का आंकड़ा है, जिसे सीएम ने खुद ही स्पष्ट कर दिया सीएम के ऐलान के बाद से माना जा रहा है कि मध्य प्रदेश में प्राइवेट सेक्टर में सरकारी नौकरियों की तुलना में ज्यादा नौकरी मिलेगी.  सीएम के इस ऐलान से मध्य प्रदेश में इतने वर्षों से सरकारी पदों पर या सरकारी नौकरियों का इंतजार कर रहे युवाओं को कितना फायदा होगा यह देखने वाली बात होगी. recent visitors 72

छत्तीसगढ़-भिलाई में रुपये-स्कूटी लूटकर हुईं फरार, दो बहनों ने की नानी की हत्या

भिलाई. उतई थाना क्षेत्र में पैसों को लेकर नातिन ने अपनी नानी की हत्या कर लूट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को नागपुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट का सामान को बरामद किया है। उतई थाना क्षेत्र पुरई स्थित कुबेर अपार्टमेंट में रहने वाली अतिंदर शाहनी की अज्ञात लोग हत्या कर लूटपाट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे। पुलिस ने बुजुर्ग महिला के घर का दरवाजा तोड़कर अंदर गई तो बुजुर्ग महिला की सड़ी गली लाश मिली। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई थी। इसी दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि महिला की लड़की नागपुर में रहती है और उनकी दोनों बेटियों ने महिला से पैसे की मांग की थी और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद पुलिस की एक टीम नागपुर के लिए रवाना हुई, जहां पहले तो आरोपियों द्वारा पुलिस को गुमराह किया गया। लेकिन पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद लूटपाट करना स्वीकार की है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि 24 जून को दोनों बहन नागपुर से छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में बैठकर दुर्ग स्टेशन पहुंची, जहां से ऑटो में अपने नानी के घर पुरई कुबेर अपार्टमेंट पहुंचे। दरवाजा खटखटाने पर मृतका ने दरवाजा खोलते ही बड़ी नातिन दीपजोत कौर ने अपनी नानी के मुंह को हाथ से दबा दिया, जिसके बाद उसकी नाबालिग छोटी बहन के साथ मिलकर महिला के हाथ-पैर अपने दुपट्टा से बांधकर मुंह में तकिया दबाकर तथा स्टील के पानी बॉटल से सिर पर वार कर हत्या कर दी। आरोपिया ने हत्या करने के बाद महिला के शरीर में पहने जेवरात, मोबाइल, नकदी और आलमारी में रखे दस्तावेजों को अपने साथ लेकर महिला की स्कूटी लेकर फरार हो गईं। दोनों स्कूटी से राजनांदगांव पहुंची, जहां स्कूटी को बस में डलवाकर नागपुर पहुंची और स्कूटी को नागपुर की रेलवे पटरी के किनारे खड़ी कर अपने घर पहुंच गईं थी। पाटन एसडीओपी आशीष बंछोर ने बताया कि मामला दर्ज करने के बाद जांच की गई और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। recent visitors 74

फ्लोरोसिस नियंत्रण के आवश्यक कदम उठाएं, छत्तीसगढ़-कोरिया कलेक्टर चंदन त्रिपाठी के निर्देश

कोरिया. फ्लोरोसिस रोकथाम व नियंत्रण कार्यक्रम के तहत छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी ने उक्त कार्यक्रम के तहत जिले के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, शिक्षा, पंचायत, समाज कल्याण एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि फ्लोरोसिस एक सार्वजनिक लोक स्वास्थ्य समस्या है, जो लंबे समय तक पीने के पानी, खाद्य उत्पादों एवं औद्योगिक उत्सर्जन के माध्यम से फ्लोराइड के अत्यधिक सेवन के कारण होता है, जिसके कारण दंत फ्लोरोसिस, स्केलेटल फ्लोरोसिस एवं नान – स्केलेटल फ्लोरोसिस जैसी प्रमुख स्वास्थ्य संबंधी बीमारियां होने की संभावना बनी होती है। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देश के अनुसार भारतीय मानक ब्यूरो ने फ्लोराइड की वांछनीय सीमा एक पीपीएम यानी एक मिलीग्राम प्रति लीटर बताया है। यदि ग्रामीण क्षेत्र के पेयजल स्रोतों में फ्लोराइड की मात्रा 1.5 मिलीग्राम प्रति लीटर सीमा से अधिक मिलने पर, उस क्षेत्र के समस्त पेयजल स्रोतों का परीक्षण प्रयोगशाला से पेयजल स्रोत के फ्लोराइड से प्रभावित होने का जांच आवश्यक है। ऐसे में संबंधित विभाग से समन्वय करते हुए फ्लोरोसिस से प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण, चयनित क्षेत्र में फ्लोरोसिस नियंत्रण, फ्लोरोसिस के रोकथाम, निदान और प्रबंधन के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने के साथ आम लोगों में जागरूकता लाने की जरूरत है। कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने  स्वास्थ्य विभाग द्वारा संबंधित क्षेत्रों के स्कूली बच्चों सहित समुदाय में फ्लोरोसिस की जांच करने के निर्देश दिए हैं। लोगों में फ्लोरोसिस की अधिकता से होने वाले रोगों के उपचार व रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाने व मरीजों का चिन्हांकन कर समय पर उनका इलाज करने के निर्देश दिए हैं। फ्लोरोसिस नियंत्रण के लिए फ्लोराइड आधिक्यता से होने वाली बीमारियों की पहचान एवं जागरूकता लाने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार करने के सम्बंधित विभागों को निर्देश दिए हैं। बता दें कोरिया सहित प्रदेश के सात जिलों बालोद, कांकेर, कोरबा, कोंडागांव, महासमुंद, रायपुर में भारत सरकार द्वारा संचालित फ्लोरोसिस रोकथाम एवं नियंत्रण कार्यक्रम संचालित है। recent visitors 105

कमिश्नर ग्रीम स्मिथ ने बताया- एसए20 लीग के तीसरे सत्र के लिए अक्टूबर में होगी खिलाड़ियों की नीलामी

नई दिल्ली एसए20 लीग के तीसरे सत्र के लिए खिलाड़ियों की नीलामी एक अक्टूबर को होगी जिसमें 13 खिलाड़ी चुने जाएंगे। लीग के कमिश्नर ग्रीम स्मिथ ने यह जानकारी दी। एसए20 का अगला सत्र नौ जनवरी से आठ फरवरी 2025 के बीच खेला जाएगा। सत्र से पहले रिटेंशन (खिलाड़ियों को बरकरार रखना) और पहले ही करार करने की विंडो खत्म होने के बाद टीमों को 13 और खिलाड़ियों को चुनने का मौका मिलेगा। भारत के रिटायर्ड विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक हाल ही में पार्ल रॉयल्स से जुड़े हैं जो इस लीग में खेलने वाले पहले भारतीय होंगे। इसके अलावा हर टीम को तीसरे सत्र के लिए नया खिलाड़ी चुनना होगा, जबकि तीन टीमों को 30 दिसंबर से पहले वाइल्ड कार्ड की घोषणा करनी है। कार्तिक के अलावा बेन स्टोक्स, केन विलियमसन, जो रूट, ट्रेंट बोल्ट, जॉनी बेयरस्टो, डेवोन कोंवे, जाक क्राउली, राशिद खान और रहमानुल्लाह गुरबाज जैसे अंतरराष्ट्रीय सितारे भी इसमें भाग लेंगे। स्मिथ ने एक विज्ञप्ति में कहा, ''स्थानीय सितारों एडेन माक्ररम, कैगिसो रबाडा और हेनरिच क्लासेन के साथ अंतरराष्ट्रीय दिग्गजों के आने से यह बेहतरीन सत्र होने वाला है। हमें टीमों द्वारा बरकरार रखे गए सभी घरेलू क्रिकेटरों पर गर्व है।'' डरबन सुपर जाइंट्स : ब्रेंडन किंग, क्विंटोन डिकॉक, नवीनुल हक, केन विलियमसन, क्रिस वोक्स, प्रेनेलान सुब्रायेन, ड्वेन प्रिटोरियस, केशव महाराज , नूर अहमद, हेनरिच क्लासेन, जोन जोन स्मट्स, वियान मूल्डर, जूनियर डाला, ब्रायन पर्संस, मैथ्यू ब्रीज्के, जैसन स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस । जोबर्ग सुपर किंग्स : फाफ डु प्लेसी, मोईन अली, जॉनी बेयरस्टो, महीष तीक्षणा, डेवोन कोंवे, गेराल्ड कोएत्जी, डेविड वीसे, लियूस डु प्लोय, लिजाड विलियम्स, नांद्रे बर्गर, डोनावोन फरेरा, इमरान ताहिर, सिबोनेलो मखांया, तबरेज शम्सी। एमआई केपटाउन : राशिद खान , बेन स्टोक्स, कैगिसो रबाडा, ट्रेंट बोल्ट, अजमतुल्लाह उमरजई, डेवाल्ड ब्रेविस, रियान रिकेलटन, जॉर्ज लिंडे , नुवान तुषारा, कोनोर ईस्टरहुइजेन, डेलानो पी, रासी वान डेर डुसेन, थॉमस काबेर, क्रिस बेंजामिन प्रिटोरिया कैपिटल्स : एनरिच नॉर्किया, जिम्मी नीशाम, विल जैक्स, रहमानुल्लाह गुरबाज, विल स्मीड, मिगेल प्रिटोरियस, रिली रोसोयू, ईथान बॉश, वेन परनेल , सेनुरान मुथुसामी, काइल वेरेने , डेरिन डुपाविलोन, स्टीव स्टोक, टियान वान वुरेन पार्ल रॉयल्स : डेविड मिलर, मुजीबुर रहमान, सैम हैन, जो रूट, दिनेश कार्तिक, क्वेना माफाका, लुआन ड्रे प्रिटोरियस, ब्योर्न फोर्टुन, लुइंग एंगिडि, मिचेल वान बूरेन, कीथ डजोन, एनकाबा पीटर, एंडिले फेलिकुवायो, कोडी युसूफ, जॉन टर्नर, डी गालियेम, जैकब बेथेल। सनराइजर्स ईस्टर्न केप : एडेन माक्ररम, जाक क्राउली, रोल्ड वान डेर मर्वे, लियाम डॉसन, ओटनील बार्टमैन, मार्को जेनसन, बेयेर्स स्वानपोएल, कालेब सेलेका, ट्रिस्टन स्टब्स, जोर्डन हर्मान, पैट्रिक क्रगर, क्रेग ओवर्टन, टॉम एबेल, सिमोन हार्मर, एंडिले सिमेलेन, डेविड बेडिंघम। recent visitors 93

बस्तर-जांजगीर-चांपा में हर तरफ लहराया तिरंगा, छत्तीसगढ़ स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डूबा

रायपुर. देशभर में आज आजादी का जश्न बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। आजादी के उत्सव को देखते हुए देशभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। छत्तीसगढ़ में भी सुरक्षा का कड़ा पहरा है। लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। बस्तर जिले के लालबाग मैदान में को स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा पहुंचे। जहां उन्होंने ध्वजारोहण किया। उसके बाद परेड का निरीक्षण करने के बाद मंच पर पहुंचे। परेड में 15 टुकडियां शामिल हुईं, जिसमें सीआरपीएफ बस्तरिया बटालियन, सीआरपीएफ 80 बटालियन, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, 19वीं पोखरण वाहिनी, जिला बल पुलिस, वन विभाग, नगर सेना, जिला बल, एनसीसी और स्काउट गाइड के जवान थे। वहीं, कवर्धा के पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बिलासपुर विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री अमर अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया।  ततपश्चात परेड का निरीक्षण किया। शांति के प्रतीक सफेद, सौहार्द्र और उत्साह के प्रतीक कपोत (कबूतर) और रंगबिरंगे गुब्बारे आसमान पर छोड़े। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मनेन्द्रगढ़ जिला मुख्यालय के आमाखेरवा ग्राउंड में ध्वजारोहण किया। जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने ध्वजरोहण किया। जांजगीर चांपा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने फहराया झंडा जांजगीर चांपा जिले के हाईस्कूल मैदान में छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने झंडा फहराया। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सीएम विष्णुदेव साय के संदेशों का वाचन किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के हर नागरिकों का विकास ही सरकार की पहली प्राथमिकता है। युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए उद्योग  की स्थाना की जाएगी। उन्होंने कहा कि पीएम आवास योजना से हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। महतारी वंदन योजना से महिला दीदी के खाते में 1000 रुपये प्रतिमाह जमा करते छह माह हो चुका है। यह उपहार सरकार ने दिया है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने शहीद वीर जवानों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें साल श्रीफल देकर उनका सम्मान बढ़ाया है। recent visitors 109

कपिल शर्मा ने किया ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ सीजन 2 की पुष्टि

नेटफ्लिक्स ने कुछ महीने पहले ही हिंट दिया था कि 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का दूसरा सीजन जल्द ही आएगा, और अब कपिल शर्मा ने नया सीजन अनाउंस कर दिया है। साथ ही यह भी बताया है कि 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के दूसरे सीजन की थीम क्या होगी। 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पहला सीजन नेटफ्लिक्स पर 30 मार्च को शुरू हुआ था, और 22 जून तक चला था। अब Kapil Sharma ने नए सीजन कन्फर्म किया है। उन्होंने 15 अगस्त को इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें फूलों का गुलदस्ता और शो की कास्ट की तस्वीर नजर आ रही है। साथ में उन्होंने लिखा, 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का दूसरा सीजन आ रहा है। दूसरे सीजन की थीम की झलक।' 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के दूसरे सीजन की थीम तस्वीर में एक तरफ The Great Indian Kapil Show के पहले सीजन की कास्ट की फोटो है, जिसमें पूरी कास्ट एयरपोर्ट वाली थीम की कॉस्ट्यूम है। इस एयरपोर्ट थीम को अमन पंत ने बनाया था। लेकिन दूसरे सीजन की थीम भी उन्होंने शेयर की है। कपिल ने तस्वीर के साथ नए सीजन की इंस्ट्रूमेंटल थीम का म्यूजिक लगाया, जिसे अमन पंत ने ही बनाया है। ये होंगे दूसरे सीजन के पहले एपिसोड के गेस्ट? दूसरे सीजन के पहले एपिसोड की कास्ट कौन होगी, इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है, पर रिपोर्ट्स हैं कि 'फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' की टीम मेहमान बनकर पहुंचेंगी। इसका हिस्सा गौरी खान, नीलम कोठारी, महीप कपूर, सीमा खान और भावना पांडे हैं 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो 2' की कास्ट मालूम हो कि 17 जून को नेटफ्लिक्स ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के पहले सीजन के हाइलाइट्स का एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो का मकसद पहले सीजन के फिनाले के बारे में बताना था, जोकि 22 जून को था, पर साथ ही इसमें दूसरे सीजन को लेकर भी हिंट दिया गया था। दूसरे सीजन में कपिल शर्मा के अलावा सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, अर्चना पूरन सिंह और राजीव ठाकुर रहेंगे। बाकी देखना होगा कि नए कलाकार कौन-कौन जुड़ते हैं। recent visitors 147

राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख बने रहेंगे भारत के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण

नई दिल्ली भारत के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख के रूप में अपना कार्यकाल कम से कम एक साल के लिए बढ़ाएंगे। उनका शुरुआती तीन साल का अनुबंध इस सितंबर तक था। ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार, लक्ष्मण को आईपीएल की एक फ्रेंचाइजी मुख्य कोच पद के लिए चुन रही थी, लेकिन अब एनसीए में उनकी ड्यूटी के कारण यह पद संभव नहीं है। उन्हें भारतीय घरेलू क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ियों शितांशु कोटक, साईराज बहुतुले और ऋषिकेश कानितकर सहित कोचों की उनकी टीम द्वारा सहायता प्रदान किए जाने की संभावना है। लक्ष्मण के अनुबंध का विस्तार बेंगलुरु के बाहरी इलाके में एक नए अत्याधुनिक एनसीए परिसर के उद्घाटन से पहले हुआ है, जिसकी नींव कर्नाटक सरकार द्वारा 99 साल के पट्टे पर भूमि स्वीकृत किए जाने के 14 साल बाद जनवरी 2022 में रखी गई थी। माना जा रहा है कि एनसीए में कम से कम 100 पिचें, 45 पिचों वाली इनडोर सुविधाएं, तीन अंतरराष्ट्रीय आकार के मैदान, एक आधुनिक पुनर्वास केंद्र, आवास सुविधाएं और ओलंपिक आकार के पूल के अलावा कई अन्य सुविधाएं होंगी। एनसीए निर्माण के अंतिम चरण में है। अगले साल की शुरुआत से इसके चालू होने की संभावना है। लक्ष्मण की चुनौतियों में से एक पहले से ही व्यापक इंडिया ए टूर प्रोग्राम को आगे बढ़ाना होगा, जिसे उन्होंने राहुल द्रविड़ के कार्यकाल से आगे बढ़ाया है। हालांकि, हाल ही में व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर के कारण इसमें बाधा आई है। एनसीए में अपने पहले तीन साल के कार्यकाल के दौरान, लक्ष्मण ने चोट प्रबंधन, खिलाड़ी पुनर्वास, कोचिंग कार्यक्रमों और वरिष्ठ टीमों, आयु-समूह और महिला क्रिकेट के लिए रोडमैप तैयार करने के लिए निर्धारित मजबूत प्रक्रियाओं पर काम किया है।   recent visitors 102