MY SECRET NEWS

मध्यप्रदेश समृद्ध-साक्षर-स्वस्थ हो और शांति का टापू हमारा प्रदेश, देश में सबसे आगे बढ़े यही है कामना

युवा शक्ति, नारी सशक्तिकरण, गरीब कल्याण और किसान कल्याण मिशन प्रदेश के स्थापना दिवस से होंगे आरम्भ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव अस्पतालों में आरंभ होंगे जन- आरोग्य केन्द्र राज्य सरकार प्रदेश का बजट अगले 5 वर्ष में दोगुना करने के लक्ष्य से कर रही है कार्य प्रशासन जनोन्मुखी हो, नागरिक विकास में भागीदार बनें और गरीब कल्याण की योजनाएं अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए भी किया जा रहा है तत्परता से कार्य प्रदेश में ई-संपदा 2.0 सॉफ्टवेयर लागू : पूर्णत: डिजीटल प्रक्रिया से होगी रजिस्ट्री भारतीय सभ्यता के संरक्षकों के योगदान को सहेजने के लिए स्थापित होंगे वीर भारत संग्रहालय मध्यप्रदेश समृद्ध-साक्षर-स्वस्थ हो और शांति का टापू हमारा प्रदेश, देश में सबसे आगे बढ़े यही है कामना मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 78वें स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं मुख्यमंत्री ने पदक अलंकरण समारोह में पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को किया सम्मानित भोपाल के लाल परेड मैदान से किया प्रदेशवासियों को संबोधित   भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 78वें स्वतंत्रता दिवस की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज भारत माता को स्वतंत्र कराने के लिए अपनी जान न्यौछावर करने वाले वीरों, राष्ट्रभक्तों और स्वतंत्रता सेनानियों का पुण्य-स्मरण करने का दिन है। प्रशासन जनोन्मुखी हो, नागरिक विकास और सामाजिक सद्भाव में भागीदार बनें, गरीबों के कल्याण की योजनाएं अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे ऐसी पुख्ता व्यवस्था करने के लिए हमारी सरकार कटिबद्ध है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्व की पांचवीं अर्थव्यवस्था बनने के सफर को तय कर तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। मध्यप्रदेश, प्रधानमंत्री मोदी के संकल्पों की सिद्धि में अपना योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव लाल परेड ग्राउण्ड भोपाल पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रदेशवासियों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने ली परेड की सलामी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर लाल परेड ग्राउण्ड में ध्वजारोहण के बाद निरीक्षण वाहन से परेड का अवलोकन कर सलामी ली। परेड के सशस्त्र दलों ने तीन चरणों में हर्ष फायर किया। पुलिस बैंड ने राष्ट्रगान जन-गण-मन की धुन के साथ अन्य देशभक्ति के गीतों की धूनें प्रस्तुत की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पदक अलंकरण समारोह में पुलिस अधिकारी और कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा, सराहनीय सेवा और वीरता के लिए सम्मानित किया। प्रधानमंत्री की प्रेरणा से मिशन मोड में होंगे कार्य : बन रहे है 4 मिशन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश के विकास में 4 वर्गों यथा युवा, महिला, किसान और गरीब को आधार स्तम्भ के रूप में परिभाषित किया है। मध्यप्रदेश सरकार प्रधानमंत्री मोदी के विचारों से प्रेरणा लेकर चार मिशन, युवा शक्ति, गरीब कल्याण, किसान कल्याण और नारी सशक्तिकरण मिशन बनाकर काम करने जा रही है। मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस आगामी एक नवम्बर से यह मिशन अपना काम प्रारंभ करेंगे। युवा शक्ति मिशन में शिक्षा, कौशल विकास, रोज़गार, उद्यमिता, नेतृत्व विकास, सांस्कृतिक और सामाजिक विकास की कार्य योजना तैयार कर मिशन मोड में कार्य किया जाएगा। गरीब कल्याण मिशन में स्व-रोज़गार योजनाएँ, सामाजिक सुरक्षा योजनाएँ, आवास, शिक्षा और स्वास्थ्य की सुविधा आदि की दिशा में कार्य करेगा। नारी सशक्तिकरण मिशन के तहत बालिका शिक्षा, लाड़ली, लक्ष्मी योजना, लाड़ली बहना योजना, लखपति दीदी योजना, महिला स्व-सहायता समूहों के सशक्तिकरण आदि कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता से किए जाएंगे। किसान कल्याण मिशन में सरकार कृषि एवं उद्यानिकी को लाभ का व्यवसाय बनाने की दिशा में कार्य करेगी। किसानों को राहत प्रदान करने के साथ एवं कृषि की पैदावार बढ़ाने की दिशा में ठोस प्रयास किए जाएंगे। पूँजीगत व्यय में हुई 29 प्रतिशत की वृद्धि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश का बजट अगले पांच वर्ष में दो गुना करने की दिशा में सरकार काम कर रही है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में पूँजीगत व्यय 60 हजार 689 करोड़ रुपये किया गया। वर्ष 2022-23 की तुलना में यह वृद्धि लगभग 29 प्रतिशत है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए पूँजीगत व्यय का लक्ष्य 64 हजार 738 करोड़ रुपये रखा गया है। ए.आई., मशीन लर्निंग और कोडिंग जैसी नवीन तकनीकी शिक्षा के लिए कर रहे है विशेष प्रावधान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युवाओं को सिर्फ पारंपरिक शिक्षा तक सीमित नहीं रहना है, बल्कि ए.आई., मशीन लर्निंग और कोडिंग जैसी नवीन तकनीकों की भी शिक्षा प्राप्त करनी है। इसके लिए उच्च शिक्षा में 485 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। प्रदेश के 55 जिलों के एक-एक महाविद्यालयों को पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में परिवर्तित किया गया है। कौशल विकास को राज्य शासन ने प्राथमिकता पर रखा है। मुख्यमंत्री सीखो-कमाओं योजना में 8 हजार प्रशिक्षणार्थियों को 6 करोड़ 60 लाख रुपये का स्टायपेंड प्रदान किया गया है। नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख विद्यालयों में इन्क्यूवेशन केन्द्र स्थापित किए गए हैं। राज्य में 10 हजार करोड़ रुपये की लागत से 60 से अधिक नई औद्योगिक इकाइयों की स्थापना की जा रही है। इसमें 17 हजार से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकारी नौकरियों के रिक्त पदों को भरने के लिए तेजी से कार्य किया गया है। विगत 8 महीनों में शासकीय नौकरियों में 11 हजार से अधिक नियुक्ति पत्र जारी किए गए हैं। संबल योजना का 1 करोड़ 67 लाख से अधिक पंजीकृत असंगठित श्रमिकों को मिल रहा है लाभ मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में 1 करोड़ 67 लाख से अधिक पंजीकृत असंगठित श्रमिकों को मुख्यमंत्री जन-कल्याण संबल योजना का लाभ मिल रहा है। इसके लिए इस वर्ष 600 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। योजना के दूसरे चरण में 30 हजार 500 से अधिक श्रमिक परिवारों को 670 करोड़ रुपये से अधिक की अनुग्रह सहायता राशि का अंतरण किया गया। प्रदेश सरकार ने इन्दौर की हुकुमचंद मिल के 4 हजार 800 श्रमिक परिवारों को 224 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान किया गया। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में प्रदेश के 7 लाख 50 हजार हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना में ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 7 लाख मकानों का निर्माण कर दिया गया है। हर महीने 117 लाख पात्र परिवारों को नि:शुल्क अनाज प्रदान किया जा रहा है। … Read more

इंदौर में विगत वित्तीय वर्ष की अपेक्षा 8.86 प्रतिशत अधिक संपत्तियां बिकी, जिले को 3077 करोड़ का लक्ष्य

इंदौर प्रदेश में संपत्तियों की खरीदी-बिक्री से सर्वाधिक राजस्व इंदौर से प्राप्त होता है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के पहले 4 माह अप्रैल से जुलाई तक इंदौर में विगत वित्तीय वर्ष की अपेक्षा 8.86 प्रतिशत अधिक संपत्तियां बिकी है। 31 जुलाई तक जिले में 57498 दस्तावेज पंजीकृत किए गए और 724.73 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त हुआ। अगस्त माह में 12 तारीख तक 6124 दस्तावेज और 12.92 करोड़ राजस्व प्राप्त हो चुका है। इंदौर जिले में संपत्तियों की खरीदी-बिक्री की उंची छलांग लगातार जारी है। इस वित्तीय वर्ष के 4 माह में जिले में 57498 दस्तावेज पंजीकृत हुए है, जो विगत वर्ष से 8.86 प्रतिशत अधिक है। विगत वर्ष इस दौरान 52816 दस्तावेज पंजीकृत हुए थे। इस बार 4682 दस्तावेज अधिक पंजीकृत हो चुके है। राजस्व भी विगत वर्ष की अपेक्षा इस वित्तीय वर्ष में 64.37 करोड़ अधिक राजस्व मिला है। इस वित्तीय वर्ष में 724.73 करोड़ और विगत वित्तीय वर्ष में 660.37 करोड़ राजस्व आया था। वरिष्ठ पंजीयक दीपक शर्मा का कहना है कि जिले में लगातार संपत्तियों के दस्तावेज पंजीकृत हो रहे है। शहर के बाहरी क्षेत्रों में अधिक दस्तावेज पंजीकृत हो रहे है। जिले को 3077 करोड़ का लक्ष्य पंजीयन विभाग ने इंदौर जिले को वित्तीय वर्ष 2024-25 में 3077 करोड़ का राजस्व लक्ष्य दिया है। वार्षिक लक्ष्य का 23 प्रतिशत राजस्व इंदौर जिले ने अर्जित कर लिया है। इस बार गाइडलाइन दरों में बढ़ोतरी के बाद भी बड़ी संख्या में दस्तावेज पंजीकृत हो रहे है।जिले में 5100 से अधिक लोकेशन पर दस्तावेज पंजीकृत हो रहे है। जुलाई में 202 करोड राजस्व इंदौर जिले में जुलाई माह में 16457 संपत्तियों के दस्तावेज पंजीयन कार्यालय में पंजीकृत हुए है, जबकि विगत वित्तीय वर्ष के जुलाई माह में 14287 दस्तावेज पंजीकृत हुए थे।इस माह 2170 संपत्तियां अधिक बिकी। बात राजस्व की करें तो इसमें भी विगत वित्तीय वर्ष जुलाई माह की अपेक्षा 36.24 करोड़ रुपये अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है।जुलाई माह में इस बार 202.81 करोड़ राजस्व प्राप्त हुआ। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 53

स्वतंत्रता दिवस के समारोह के कुछ स्कूली बच्चों के द्वारा आपत्तिजनक नारे लगाए, भाजपा नेताओं ने कार्रवाई की मांग

विदिशा जिले के लटेरी तहसील मुख्यालय पर स्वतंत्रता दिवस के समारोह के कुछ स्कूली बच्चों के द्वारा आपत्तिजनक नारे लगाए। इसका वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा नेताओं ने नगर निरीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा। साथ ही पुलिस ने इस मामले में एक छात्र के हिरासत में भी लिया है। कार्यक्रम में बनी विवाद की स्थिति भाजपा नेता संजय भंडारी ने बताया गुरुवार को जनपद परिसर में स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के समापन पर कुछ छात्र भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे, इसी दौरान एक धर्म विशेष के लोगों और छात्रों ने आपत्तिजनक नारे लगा दिए, जिसके चलते कार्यक्रम स्थल पर ही विवाद की स्थिति बन गई। नारे लगाने वाले छात्र को हिरासत में लिया जिस पर पुलिस ने मौके से ही एक छात्र को पकड़ लिया, बाकी लोग भाग गए। भाजपा ने पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन देकर नारे लगाने वालों को गिरफ्तार करने की मांग की है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 58

रक्षाबंधन त्यौहार मानाने के लिए निकले थे परिवार में परसरा मातम, तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला भाई-बहन को, हुई मौत 

सागर बहेरिया थाना क्षेत्र के बंडा रोड पर बाइक सवार भाई-बहन को ट्रक ने कुचल दिया। मौके पर ही बाइक सवार युवक और युवती की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपित ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। पुलिस वाहन की तलाश कर रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दोनों शवों को शिनाख्ती के बाद पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। कर्रापुर चौकी प्रभारी भूपेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि शाम करीब 5 बजे बंडा से बाइक क्रमांक एमपी 34 ZC-6142 से ग्राम खमरिया थाना नोहटा जिला दमोह निवासी 27 वर्षीय रोहित लोधी और 22 वर्षीय उसकी चचेरी बहन टीना लोधी रक्षाबंधन पर अपने गांव खमरिया जा रहे थे, तभी सागर कानपुर हाईवे पर कुटीर के पास सामने से आ रहे माल से लदे एक अज्ञात ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।   घटनास्थल पर हो गई दोनों की मौत बाइक में सवार रोहित और टीना ट्रक के नीचे आ गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक का पहिया दोनों के ऊपर से निकल गया, जिससे युवक युवती का शव बुरी तरह से कुचल गया। टक्कर के बाद आरोपित चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। पुलिस वाहन की तलाश कर रही है। दोनों शवों को घटनास्थल से उठाकर जिला अस्पताल पहुंचा दिया गया है। शिनाख्त के बाद मृतकों के स्वजन को सूचना दे दी गई है। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 63

Good news! मध्य प्रदेश को मिलने जा रही है स्लीपर वंदे भारत ट्रेन, जानें क्या होगा इसका रूट

 भोपाल  भोपाल-मुंबई ट्रेन रूट काफी व्यस्त रहता है. दरअसल, ये रूट साउथ इंडिया को नॉर्थ इंडिया से जोड़ता है. यही वजह है कि भोपाल से मुंबई के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को टिकट के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. अब ऐसे यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. जल्द ही इस रूट पर एक शानदार ट्रेन की शुरुआत होने जा रही है. भोपाल से मुंबई के बीच चलेगी ये ट्रेन एमपी की राजधानी भोपाल से मुंबई के बीच वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत होने जा रही है. खास बात ये है कि ये वंदे भारत स्लीपर ट्रेन होगी, जिसमें आप आराम से सोते हुए सफर कर सकते हैं. जानाकारी के मुातबिक, जल्द ही इस रूट पर इसका ट्रायल शुरू हो सकता है.     देशभर में कुल 10 वंदे भारत की स्लीपर ट्रेन चलाने की योजना है. इन ट्रेनों के रूट भी सामने आ गए हैं. जिसमें से एक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन मध्य प्रदेश से भी चलाई जाएगी. 822 किमी का सफर मात्र 8 घंटे में रेलवे के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार देशभर में स्लीपर वाली ऐसी 10 वंदे भारत ट्रेन चलाई जाएंगी। इन्हीं में से एक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन मध्य प्रदेश से भी चलाई जानी है। यह ट्रेन मुंबई से भोपाल के बीच के 822 किलोमीटर के सफर को महज 8 घंटे में पूरा कर देगी। गौरतलब है कि भोपाल से राजधानी दिल्ली के लिए तो कई ट्रेनें हैं, लेकिन भोपाल-मुंबई के लिए कम होने से यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ता है। मुंबई वाला यह रास्ता दक्षिण भारत को उत्तरी राज्यों से जोड़ता है। ऐसी होगी नई वंदे भारत स्लीपर वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का रंग भगवा और ग्रे कलर को मिलाकर बनाया गया है। इससे यात्री लंबी दूरी की यात्रा आराम से सोते हुए कर सकेंगे। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे। इनमें से 10 कोच एसी थ्री क्लास, 4 कोच सेकंड क्लास एसी, और एक कोच फर्स्ट क्लास एसी वाला होगा। दिलचस्प बात यह है कि इसमें 4 कोच द्वितीय क्लास स्लीपर श्रेणी के भी होंगे। 8 घंटे में पूरा हो जाएगा सफर मुंबई से भोपाल के बीच की दूरी करीब 800 किलोमीटर है.आम ट्रेन से भोपाल से मुंबई के बीच का सफर तय करने में करीब 15 घंटे का समय लगता है. लेकिन स्लीपर वंदे भारत ट्रेन से ये सफर महज 8-9 घंटे में पूरा हो जाएगा.   भोपाल-मुंबई रूट पर चेलगी ट्रेन फिलहाल देशभर में जो वंदे भारत ट्रेनें चलाई जा रही हैं, वे सभी सिटिंग हैं. ऐसे में लंबी दूरी का सफर तय करने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. यही वजह है कि अब भारतीय रेलवे ने वंदे भारत की स्लीपर ट्रेन चलाने का फैसला लिया है. भोपाल-मुंबई रूट पर यात्रियों की भीड़ देखते हुए इस रूट पर भी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है. भोपाल-मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का टाइम टेबल फिलहास सामने नहीं आया है. जानकारी के मुताबिक, रेलवे बोर्ड जल्द ही स्लीपर वंदे भारत के शेड्यूल और शुरू होने की तारीख जारी कर सकता है.  Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 52

लाखों Google और माइक्रोसॉफ्ट के यूजर पर बड़ा खतरा, बैंक अकाउंट खाली होने का डर, तुरंत हो जाएं अलर्ट

मुंबई इंटरनेट यूजर के ऊपर एक बार फिर से बड़ा खतरा मंडरा रहा है। यह खतरा गूगल क्रोम और माइक्रोसॉफ्ट एज के ब्राउजर एक्सटेंशन्स को यूज करने वाले यूजर्स के लिए है। इससे हैकर बड़ी आसानी से आपके कंप्यूटर में सेव सेंसिटिव डेटा, बैंकिंग डीटेल और पासवर्ड्स को चुरा सकते हैं। साइबर सिक्योरिटी कंपनी ReasonLabs की रिपोर्ट के अनुसार मैलवेयर वाले ये ब्राउजर एक्सटेंशन साल 2021 से यूजर्स को अपना शिकार बना रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनियाभर में अब तक कम से कम 3 लाख गूगल क्रोम और माइक्रोसॉफ्ट एज यूजर इससे प्रभावित हो चुके हैं। क्यों है खतरनाक? इन मैलवेयर एक्सटेंशन को खतरनाक बताया गया है। रिपोर्ट के अनुसार ये एक्सटेंशन एक छोटे सॉफ्टवेयर प्रोग्राम होते हैं, जो यूजर्स के ब्राउजिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने का काम करते हैं। हैकर्स के मैलवेयर वाले एक्सटेंशन दिखने में असली टूल्स की तरह होते हैं और यूजर इस पर बिना शक किए इसे इंस्टॉल कर लेते हैं। एक बार इंस्टॉल हो जाने के बाद ये एक्सटेंशन सिस्टम में मौजूद सेंसिटिव डेटा के साथ पासवर्ड, ब्राउजिंग हिस्ट्री और बैंक डीटेल से जुड़ी जानकारियों का ऐक्सेस हैकर्स को दे देते हैं। चिंता की बात यह कि एक्सटेंशन को डिलीट करने के बाद भी मैलवेयर कंप्यूटर में छिपा रहता है और सिस्टम ऑन होते ही यह ऐक्टिवेट हो जाता है। हैकर यूजर्स को इस मैलवेयर वाले एक्सटेंशन के जाल में फंसाने के लिए Malvertising (मैलवेयर+ऐडवर्टाइजिंग) ट्रिक का इस्तेमाल करते हैं। सिस्टम को ऐसे करें चेक आपके कंप्यूटर में यह मैलवेयर है या नहीं, इसे आप चेक कर सकते हैं। अगर आपका सिस्टम इस मैलवेयर से इंफेक्टेड है, तो आप की स्क्रीम गूगल क्रोम और एज से रीडायरेक्ट हो कर हैकर के सर्च पोर्टल पर ओपन होगी। इसके अलावा आप सिस्टम फोल्डर में भी फाइल्स को चेक करके इस मैलवेयर का पता लगा सकते हैं। रीजनलैब्स की मानें, तो इस मैलवेयर के एक्सटेंशन को हटाने के लिए यूजर्स को पहले Scheduled Tasks को रिमूव करना होगा। इसके बाद डिलीट Registry Keys करके आप इस मैलवेयर से छुटकारा पास सकते हैं। इसके स्टेप-बाइ-स्टेप गाइड के लिए आपको https://reasonlabs.com/research/new-widespread-extension-trojan-malware-campaign पर विजिट करना होगा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 58

पैरंट्स के लिए टेंशन वाली बात?बच्चों के खाने में मिलावट, बेबी फूड के 5 फीसदी सैंपल अनसेफ

नई दिल्ली  अब बच्चों के खाने में भी मिलावट पाई जाने लगी है। बेबी फूड के 5 पर्सेंट सैंपल अनसेफ पाए गए हैं। इसका खुलासा संसद में एक सवाल के जवाब में हुआ है। डॉक्टरों का कहना है नवजात बच्चे के फूड में मिलावट चिंता की बात है। अगर इस तरह का मिलावटी फूड बच्चे को दिया जाता है तो उसे तुरंत डायरिया से लेकर उल्टी हो सकती है। पैरंट्स को अलर्ट रहना चाहिए। बेबी फूड को लेकर चौंकाने वाला खुलासा दरअसल, राज्यों के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के जरिए सैंपल उठाए जाते हैं और इसकी जांच फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) अपनी लैब में करते हैं। इसी के तहत, इस साल 22 अप्रैल से 31 मई के बीच 111 सैंपल लिए गए। इसमें से 99 सैंपल की रिपोर्ट आई। इसमें से 5 सैंपल अनसेफ पाए गए। क्या कहते हैं डॉक्टर्स पीडियाट्रिक्स डॉक्टर विकास तनेजा ने कहा कि सबसे जरूरी बात यह है कि नवजात बच्चे जो छह महीने तक हैं, उन्हें केवल ब्रेस्ट फीड देना चाहिए और छह महीने के बाद भी अगर फूड देते हैं तो सेमी लिक्विड फूड दें, जो घर का बना हो। बाहर का दूध या अन्य फूड प्रोडक्ट बेबी के लिए अच्छे नहीं होते। मिलावटी फूड का रिएक्शन इस बात पर निर्भर करता है कि उसमें किस प्रकार का केमिकल मिलाया गया है, उसका क्या असर होता है। 'बच्चों के फूड में मिलावट चिंता की बात' पीडियाट्रिक्स डॉक्टर विकास तनेजा ने कहा, 'अमूमन बच्चों में मिलावटी फूड से तुरंत असर होता है। वह बीमार हो जाएगा। उसे डायरिया या टायफाइड तक हो सकता है। इसलिए बच्चों के फूड के साथ मिलावट करना बड़ी चिंता की बात है।' इस सवाल के जवाब में बताया गया है कि एफएसएसआई अपने क्षेत्रीय ऑफिस और राज्यों के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के साथ मिलकर रेगुलर सर्विलांस, मॉनिटरिंग, इंस्पेक्शन और सैंपलिंग करते हैं। जिन मामले में सैंपल फेल हो जाते हैं, तो एएसएस एक्ट के तहत एक्शन लिया जाता है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 59