Tuesday, July 7, 2026 11:25 am

एकजुट होकर चुनाव न लड़ने से मिली हार, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में कांग्रेस नेता चरणदास महंत का फूटा दर्द

बिलासपुर. कांग्रेस नेता चरणदास महंत अल्प प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे थे इस दौरान उनका बड़ा बयान सामने आया है। पार्टी के अंदर की फूट को हार की वजह माना है, महंत ने अपने ही नेताओं पर सवाल उठाते कहा की एकजुट होकर नहीं लड़ा चुनाव इसलिए हार का सामना करना पडा, लेकिन अब सब एकजुट हो गये हैं। दरअसल महंत ने कहा की पार्टी में संगठनात्मक बदलाव की जरूरत हैv हार के बाद समीक्षा होने की बात भी उनके द्वारा कही गई है। महंत ने यह भी कहा की इस बार हम साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे और कांग्रेस की सरकार बनायेंगे। चर्चा के दौरान संकेत दिए कि पार्टी के अंदरूनी मतभेदों को दूर करने के लिए संगठन में बदलाव होंगे। महंत ने कहा की कुछ लोगों को लगा था की सीजीपीएससी मे भष्टाचार हुआ है, इसकी जांच भी हो रही है जितने लडके पास हुए है वो कांग्रेस के हैं या कांग्रेस समर्थित लोगों के। वहीं बिलासपुर के कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला के घर कुछ दिनो पहले सीबीआई ने दबीश दी थी इस पर उन्होंने कहा की मुझे खुशी है की उनके घर पर कुछ नहीं मिला। बच्चे पढ़ने मे बहुत होशियार हैं उनको न कम नंबर मिले हैं और न ही इस तरह का कोई रिकॉर्ड उनके घर से मिला है। मुझे खुशी है की हम साफ सुथरे हैं जो गंदे है उनपर कार्रवाई होगी। recent visitors 92

मध्यप्रदेश में प्राइवेट अस्पतालों ने भी बंद की OPD, हाईकोर्ट बोला- हड़ताल का ये तरीका कतई ठीक नहीं

जबलपुर/ भोपाल कोलकाता रेप और मर्डर को लेकर डॉक्टरों के प्रदर्शन का मामला अब मध्य प्रदेश हाईकोर्ट तक पहुंच गया है। डॉक्टरों की हड़ताल को लेकर जबलपुर हाईकोर्ट में दो जनहित याचिकाएं दाखिल की गई है, जिसे लेकर आज सुनवाई हुई। एक्टिंग चीफ़ जस्टिस की बेंच ने इस मामले पर सुनवाई के दौरान कई तल्ख टिप्पणियां की। कोर्ट ने कहा कि हड़ताल का यह तरीका ठीक नहीं है। अगर किसी की जान निकल रही होगी तो आप कहिएगा कि दो दिन बाद दवाई देंगे। हाईकोर्ट ने डॉक्टरों को काम पर लौटने की सलाह दी है। इधर, अपने जवाब के लिए जूनियर डॉक्टरों ने जवाब के लिए वक्त मांगा है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि कोलकाता की घटना और डॉक्टर्स की सुरक्षा पूरे देश का मुद्दा है। हड़ताल का यह तरीका ठीक नहीं है। अगर किसी की जान निकल रही होगी तो आप कहिएगा कि दो दिन बाद दवाई देंगे। कोर्ट ने हड़ताली संगठनों से बात करके जवाब देने का निर्देश दिए हैं। याचिकाकर्ता IMA को भी अब पक्षकार बनाया जाएगा। बेंच ने कहा कि कोलकाता की घटना और डॉक्टर्स की सुरक्षा पूरे देश का मुद्दा है। कोर्ट ने जूडा को हड़ताली संगठनों से बात करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही याचिकाकर्ता IMA को भी पक्षकार बनाएगा। थोड़ी देर बाद फिर मामले की सुनवाई होगी। बता दें कि कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर की रेप और हत्या के विरोध में ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल के सभी जूनियर डॉक्टर दूसरे दिन भी हड़ताल पर हैं। भोपाल में नेशनल हॉस्पिटल, हजेला हॉस्पिटल, अक्षय हार्ट हॉस्पिटल, सिद्दांता रेडक्रॉस हॉस्पिटल, गेस्ट्रो केयर हॉस्पिटल और चिरायु के साथ ही कई निजी अस्पताल OPD बंद रखकर विरोध जता रहे हैं। कुछ अस्पताल बाहर नोटिस चस्पा कर OPD बंद रखने की सूचना भी दे रहे हैं। इंदौर में सोमवार को भी जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल के चलते आयुष विभाग और मेडिकल कॉलेज के दूसरे कंसल्टेंट को ओपीडी ड्यूटी पर लगाया गया है। इंदौर में सभी विभाग की ओपीडी शुरू है। वहीं इंदौर के सभी प्राइवेट अस्पतालों की ओपीडी बंद रखी गई है जबकि एडमिट मरीजों का इलाज किया जा रहा है। प्रदेश में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल जारी है। भोपाल में हमीदिया और एम्स के बाद अब निजी अस्पतालों ने भी आज ओपीडी बंद रखी है। प्राइवेट अस्पताल अक्षय हार्ट, नेशनल अस्पताल, सिद्धांता सहित भोपाल के कई अस्पतालों में सिर्फ इमरजेंसी सुविधा चालू है। recent visitors 86

छठी क्लास की छात्रा की मौत, पिता ने कहा- बेटी को नहीं थी कोई बीमारी

कानपुर कानपुर के कल्याणपुर स्थित जीडी गोयनका स्कूल में 15 अगस्त का सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने जा रही 11 साल की छात्रा मंच की सीढ़ी पर गिरकर बेहोश हो गई। उसे पहले संजीवनी अस्पताल और फिर कॉर्डियोलॉजी ले जाया गया। डॉक्टरों ने वहां उसे मृत घोषित कर दिया। पिता का कहना है कि बेटी पूरी तरह से स्वस्थ थी। परिजनों ने बगैर पोस्टमार्टम कराए गुरुवार को ही छात्रा का अंतिम संस्कार कर दिया। कल्याणपुर निवासी व्यापारी विपिन गुप्ता और वैष्णवी गुप्ता की बेटी अवनि गुप्ता जीडी गोयनका स्कूल में कक्षा छह की छात्रा थी। अवनि ने कक्षा पांच से गोयनका स्कूल में दाखिला लिया था। पिता विपिन ने बताया कि अवनि को स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में डांस में प्रतिभाग करना था। वह सुबह नाश्ता कर घर से निकली थी। उसको किसी तरह की कोई परेशानी नहीं थी। स्कूल में उसका डांस दो चरण में था। पहली डांस प्रस्तुति देने के बाद ग्रुप को 20 मिनट का ब्रेक दिया गया और उसके बाद फिर उनकी डांस प्रस्तुति होनी थी। दूसरे बार में मंच पर जाने के लिए वह सीढ़ी पर चढ़ने के दौरान अवनि अचानक गिरकर बेहोश हो गई। छात्रा के गिरते ही प्रबंधन सकते में आ गया। प्रबंधन ने पहले छात्रा को स्कूल में ही फर्स्ट एड दिया गया। परिजनों को सूचना देने के बाद उसे लेकर संजीवनी अस्पताल पहुंचे। जहां छात्रा की पल्स न मिलने की बात कहकर डॉक्टरों ने उसे काॅर्डियोलॉजी रेफर कर दिया गया। पिता विपिन गुप्ता का कहना है कि स्कूल प्रबंधन की सूचना पर कॉर्डियोलॉजी में पहले से ही प्रबंध कर दिए गए थे। कॉर्डियोलॉजी में डॉक्टरों ने अवनि को मृत घोषित कर दिया। कॉर्डियोलॉजी के निदेशक डॉ. राकेश कुमार वर्मा ने बताया कि छात्रों को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था।   कार्यक्रम के दौरान बेहोश हो गई थी छात्रा छात्रा कार्यक्रम के दौरान स्कूल में बेहोश हो गई थी। उसे तत्काल पहले संजीवनी और फिर कार्डियोलॉजी ले जाया गया। साथ ही उनके अभिभावकों को सूचना दे दी गई थी। अस्पताल में ही छात्रा का निधन हो गया। –चंदन अग्रवाल, चेयरमैन, जीडी गोयनका स्कूल अचानक हृदय पैदाइशी बीमारी में रुकता है गुरुवार को एक स्कूल में डांस की प्रस्तुति देने जा रही छात्रा अचानक बेहोश होकर गिर गई और उसकी मौत हो गई। मामले में एलपीएस कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट के निदेशक प्रोफेसर राकेश कुमार वर्मा का कहना है कि ऐसे मामले पैदाइशी हृदय रोग में होते हैं।   उन्होंने बताया कि इतने छोटे बच्चे को हार्ट अटैक नहीं होता है। पैदाइशी दिक्कतों में हार्ट का वाॅल्व चोक हो सकता है। इसके अलावा कंजेनाइटल एओर्टिक स्टेनोसिस हो सकती है। इसमें हृदय के अंदर मांसपेशी बढ़ी हुई होती है जो रक्त के प्रवाह को प्रभावित करती है। जब इस तरह का रोगी डांस, व्यायाम आदि कार्य करता है तो हृदय को अधिक संचार की जरूरत पड़ती है। रोग के कारण रक्त संचार नहीं हो पाता और हृदय रुक जाता है। अक्सर ऐसी घटनाएं इन्हीं कारणों की वजह से होती हैं। डिहाइड्रेशन के कारण बेहोशी, चक्कर आ सकता है पर हार्ट अटैक नहीं पड़ता। recent visitors 97

चिकित्सालय में उपलब्ध चिकित्सा से संबंधित उपकरणो देखा एवं निर्देश दिये कि आम जन मानस को अधिक से अधिक देवे लाभ

सिंगरौली कलेक्टर श्री चन्द्रशेखर शुक्ला ने जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को एवं मरीजो को देने वाले चिकित्सकीय व्यवस्थाओं का जायजा लेने हेतु औचक रूप से जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर का निरीक्षण किया गया। कलेक्टर ने एसडीयू वार्ड, डायलिसिस यूनिट, शिशु गहन चिकित्सा कंक्ष, एस.एन.सीयू वार्ड नेत्र चिकित्सालय वार्ड, बर्न यूनिट, सीटी स्केन, ब्लड स्टोरेज, फिजियो थैरेपी वार्डो, पैथालाजी वार्ड, अर्थोपैडिक वार्ड का निरीक्षण करने के पश्चात मौके पर उपस्थित सीएमएचओ एवं सिविल सर्जन को निर्देश दिये कि जिला चिकित्सालय में इतनी अच्छी व्यवस्थाएं उपलंब्ध है साथ ही उपचार से संबंधित मशीने उपकरण भी मौजूद है आपरेट करने वाले चिकित्सक उपलंब्ध है। इसका पूरा लाभ आम जन मानस को दिया जाये। किसी भी मरीज को अनायास रूप से प्राईवेट हस्पिटलो में रेफर न करे। जिस प्रकार की चिकित्सालय से संबंधित सम्पूर्ण व्यवस्थाएं जिला चिकित्सालय में उपलंब्ध है इस प्रकार के उपकरण प्राईवेट हास्पिटलो में नही मिलेगा।        कलेक्टर ने आम जन मानस से भी अपील किया है कि जिला चिकित्सालय में सर्व सुविधायुक्त उपकरण है इसका लाभ उठाएं। वही भर्ती मरीजो से मिलकर उनको प्रदान की जाने वाली चिकित्सा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। एवं निर्देश दिये गये कि भर्ती मरीजो का समुचित ईलाज करे। सभी डाक्टर अपने समयानुसार ओपीडी सहित वार्डो में उपलब्ध रहे। कलेक्टर ने गहन शिशु कक्ष का भी अवलोकन किया जिसमें बच्चो को दी जाने वाली अक्सीजन मशीनो की जानकारी तथा बच्चो के भर्ती की संख्या आदि की जानकारी ली गई। वही सीटी स्केन कक्ष का निरीक्षण कर जानकारी प्राप्त किये। जिसमें बताया गया कि आयुष्मान कार्ड वालो एवं बीपीएल कर्डधारियों का निःशुल्क सीटी स्केन किया जाता है। साथ ही सामान्य मरीजो से निर्धारित फीस ली जाती है। उन्होंने निर्देश दिया कि आम जन मानस के सुविधा के लिए बनाये गये हेल्प डेस्क में तैनात किये गये कर्मचारी बराबर बैठे साथ ही डाक्टरो से भी अपेक्षा किया कि भर्ती मरीजो से सौहार्द पूर्ण बात करेगे। यह भी निर्देश दिये गये कि यदि अनावश्यक रूप से किसी भी मरीज को प्राईवेट हास्पिटल में रेफर किया जाता है। तो संबंधित चिकित्सक के विरूद्ध कार्रवाही की जायेगी। वही महिला वार्ड में भर्ती मरीजो को समुचित चिकित्सा व्यवस्था उलब्ध कराने के निर्देश दिये गये। भ्रमण के दौरान एसडीएम सृजन बर्मा, मुख्य स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी एन.के जैन, सिविल सर्जन डॉ. देवेन्द सिंह आदि उपस्थित रहे। recent visitors 97

पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया, छत्तीसगढ़-कोरबा में हाथियों के हमले में मृतिका के घर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष

कोरबा. हरदी बाजार ग्राम रलिया में कुछ दिनों पहले हाथी के हमले से एक महिला की मौत हो गई थी। मृतिका का नाम गायत्री देवी राठौर था, जो रलिया के व्यावसायिक रामचरण राठौर की भाभी और अमित राठौर की माता  थी। आंगन बाड़ी के कार्यकर्ता थीं। मृतक के परिवार से दुख के घड़ी में दुख व्यक्त करने शुक्रवार की रात उनके निवास स्थान पर छत्तीसगढ़ शासन के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत पहुंचे। उनके साथ पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ,पूर्व विधायक राज्य मंत्री पुरुषोत्तम कंवर और महिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रभा सिंह तंवर के द्वारा हाथी प्रभावित मृतक के परिवार से भेंट की। दुख व्यक्त कर ढांढस बांधा। इस दौरान कांग्रेस के और अन्य कार्यकर्ता ग्रामीणजन उपस्थित रहे।डॉक्टर चरण दास महंत ने कहा कि दुख की घड़ी में हम आपके साथ हैं। वहीं घटनाक्रम की जानकारी ली गई। दंतैल हाथी अब तक तीन महिलाओं को मौत के घाट उतार चुका है। रलिया के बाद खैरभवना में दो महिलाओं के मौत के घाट उतारा था। उसके बाद जांजगीर चांपा जिले कोरबा के सीमा से लगी खिसोरा जंगल में पिछले तीन दिनों से डेरा डाला हुआ है। जहां हाथी अब तक जंगल से बाहर नहीं निकला है। हाथी की निगरानी के लिए तीन जिले के वनकर्मी लगे हुए हैं। कटघोरा वन मंडल, जांजगीर चांपा वन मंडल, बिलासपुर वन मंडल के कर्मचारी तैनात हैं। कटघोरा डीएफओ निशांत कुमार झा ने बताया कि हाथी किशोर जंगल में अभी भी विचरण कर रहा है। इसके लिए आसपास गांव में मुनादी कराई जा रही है। वहीं ग्रामीणों को जंगल जाने से रोका जा रहा है। recent visitors 84

आइडिया वोडाफोन में 10 करोड़ से ज्यादा की चोरी, दो इंजीनियर बिहार से गिरफ्तार

इंदौर  टेलीकॉम कंपनी आइडिया वोडाफोन में 10 करोड़ से ज्यादा की चोरी का मामला सामने आया है।अपराध शाखा ने दो इंजीनियर को बिहार से पकड़ लिया है।आरोपित प्रदेश के 115 स्थानों से 3जी 4जी नेटवर्क के उपकरण चुरा चुके है। पुलिस आतंकी और नक्सली गतिविधियों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।चोरी सामान नेपाल और चाइना तक सप्लाई होता है। पुलिस आयुक्त राकेश गुप्ता को कंपनी के जनरल मैनेजर अंबरीश तिवारी ने शिकायत दर्ज करवाई थी। कंपनी ने डिजायर नेटवर्क एंड सॉल्यूशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड अमरोली सायन रोड सूरत (गुजरात) को ठेका दिया था।कंपनी ने उप ठेकेदारों को काम का जिम्मा सौंपा गया।ठेकेदारों को नेटवर्क अपडेट करना था। उन्होंने पुराने उपकरण (टावर,पैनल,केबल, ब्रॉडबैंड) हटाए और नए उपकरण लगा दिए लेकिन पुराने उपकरणों को गोदाम में जमा न करवाते हुए ट्रांसपोर्ट के माध्यम से प्रदेश से बाहर भिजवा दिए।तिवारी ने आयुक्त को बताया कि कंपनी का बिचौली मर्दाना में गोदाम है। सारे उपकरण गोदाम में ही जमा करवाने थे। चोरी सामग्री 3जी और 4जी नेटवर्क से संबंधित 3 जी आरआरयू, एसएफपी, आरआरयू कनेक्टर,जंपर,फीडर केबल,6 के आइडी कैबिनेट है उसकी करीब 10 करोड़ से अधीक कीमत है। पुलिस ने गोपनीय जांच की और एडिशनल डीसीपी (अपराध) राजेश दंडोतिया की टीम ने शुक्रवार को दो आरोपित संजीव कुमार व सचिन को पटना से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित इलेक्ट्रानिक इंजीनियर है। दिल्ली के उस्मान का नाम कबूला है।अधिकारी के मुताबिक चोरी उपकरणों से नेटवर्क स्थापित किया जा सकता है। इसलिए सभी बिंदूओं पर जांच व पूछताछ चल रही है। recent visitors 105

MP में 1981 का नियम खत्म, डाकुओं की मुखबिरी करने वालों को अब नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

भोपाल मध्य प्रदेश सरकार ने डाकुओं की सूचना देने वाले मुखबिरों को सरकारी नौकरी देने के नियम को खत्म कर दिया है। यह नियम 1981 में अर्जुन सिंह की सरकार में लाया गया था, लेकिन अब डॉ मोहन यादव की सरकार ने इसे खत्म करने का फैसला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है और प्रदेश के सभी विभागों के अधिकारियों और कमिश्नर को निर्देश दिए हैं। साल 1981 में अर्जुन सिंह के सीएम रहते डाकुओं की मुखबिरी करने वालों को सरकारी नौकरी देने का फैसला किया था। जिसे मध्यप्रदेश की मोहन सरकार ने खत्म कर दिया है। इसके लिए सभी विभागों के अधिकारियों और कमिश्नरों को सामान्य प्रशासन विभाग ने निर्देश जारी कर दिए हैं। एमपी के ग्वालियर-चंबल और चित्रकूट में डाकुओं का बोलबाला रहा है। recent visitors 90