Tuesday, July 7, 2026 12:38 pm

रायपुर-दुर्ग में भी होगी हल्की बारिश, छत्तीसगढ़ के सरगुजा और बिलासपुर संभागों में आज जमकर बरसेंगे बदरा

रायपुर. छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून एक्टिव हो रहा है। इन दिनों प्रदेश के अधिकांश जगहों पर हल्की मध्यम बारिश हो रही है। आगामी कुछ दिनों तक बारिश की गतिविधियां जारी रहेगी। इसके साथ ही एक दो जगह पर भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। वहीं बारिश की स्थिति भी बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी के उत्तर पश्चिम भाग में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है यह अगले 48 घंटे के दौरान इसके उत्तर उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके प्रभाव से प्रदेश में आगामी चार दिनों तक बारिश की गतिविधियां जारी रहेगी और अधिकांश जगहों पर बारिश होगी। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि सिस्टम बनने की वजह से छत्तीसगढ़ के सरगुजा और बिलासपुर संभाग के जिलों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि सुबह का निम्न दबाव का क्षेत्र बंगाल की उत्तर-पश्चिम खड़ी और पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के आसपास के क्षेत्र पर बना हुआ है। संबंधित चक्रवती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 4.5 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है। दूसरी ओर औसत समुद्र तल पर मानसून ट्रफ फलोदी, वनस्थली, शिवपुरी, सिद्धि और रांची से होकर गुजर रही है। साथ ही उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश से सटी निम्न दबाव क्षेत्र के केंद्र से होकर गुजर रही है, जो औसत समुद्र तल से 0.9 किमी तक फैला हुआ है। यही वजह है कि प्रदेश में अनेक जगहों पर आज शनिवार को हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने। अलर्ट जारी किया है कि सरगुजा और बिलासपुर संभाग के जिलों में एक दो जगह पर गरज चमक के साथ वज्रपात और भारी बारिश की संभावना है। वही आज राजधानी रायपुर में मेघमय रहने और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। recent visitors 86

CM यादव ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से कोलकाता में डॉक्टर से दुष्कर्म के मामले में सार्वजनिक रूप से गलती स्वीकार करने की मांग की

भोपाल  पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में एक महिला चिकित्सक के साथ हैवानियत के मामले को लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि वहां की मुख्यमंत्री को सार्वजनिक तौर पर ये स्वीकार करना चाहिए कि उनकी सरकार से गलती हुई है। डॉ यादव ने कल देर रात अपने बयान में कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार करना चाहिए कि उनकी सरकार से गलती हुई है। किसी भी बहन बेटी, वो भी एक चिकित्सक के साथ ऐसी घटना निंदनीय और दुखद है। इस तरह की घटना किसी भी बहन या बेटी के साथ नहीं होना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी की महिला शाखा ने भोपाल में एक मोमबत्ती मार्च का आयोजन किया, जिसमें पार्टी की महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान, उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से इस्तीफा देने की मांग की, आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं और डॉक्टर रेप कांड में सरकार ने लीपापोती की है। उन्होंने ममता बनर्जी पर संवेदनहीनता और सांप्रदायिक तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाया। महिला कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी के खिलाफ नारेबाजी भी की।   recent visitors 100

लखनऊ एयरपोर्ट पर रेडियोएक्टिव मटेरियल लीक होने से हड़कंप, खाली कराया गया 1.5 KM का एरिया

लखनऊ लखनऊ एयरपोर्ट के कार्गो एरिया में रेडियोएक्टिव एलिमेंट मिलने से हड़कंप मच गया. जिसके बाद कार्गो एरिया को खाली करा लिया गया है. मौके पर एनडीआरएफ की टीमों को भी बुला लिया गया है. जानकारी के मुताबिक  रेडियोएक्टिव एलिमेंट तब पकड़ में आया, जब जांच के लिए लगेज की स्कैनिंग की जा रही थी. फिलहाल जांच की जा रही है कि आखिर कैसे एयरपोर्ट पर रेडियोएक्टिव एलिमेंट पहुंचा? मामले में सीसीएसआई (चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डा) एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने कहा एक बयान भी जारी किया है. जिसमें कहा गया है कि मेडिकल कंसाइनमेंट ने रेडियोधर्मी पदार्थ के लिए अलार्म सक्रिय कर दिया है. अलार्म के कारण का पता लगाने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल को बुलाया गया है. स्थिति पूरी तरह से कंट्रोल में है. इसका एयरपोर्ट के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा है. एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, शनिवार को एक फ्लाइट लखनऊ से गुवाहाटी जा रही थी। लखनऊ एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर स्कैनिंग के दौरान मशीन ने बीप किया। कैंसर रोधी दवाएं लकड़ी के बॉक्स में पैक थीं, जिसमें रेडियो एक्टिव एलिमेंट का इस्तेमाल होता है। रेडियो एक्टिव मटेरियल लीक हो गया। अलार्म बजते ही सुरक्षा एजेंसियों को सूचना दी गई। इसके साथ ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ को भी बुला लिया गया। इस दौरान हड़कंप मच गया। एरिया खाली कराया गया। मामले की जांच चल रही है। यात्रियों को हटाकर स्पेस खाली करवाया गया है। बताया जाता है कि रेडियोएक्टिव एलिमेंट लकड़ी के बॉक्स में पैक था. इसी दौरान वह लीक हो गया. जिससे अलार्म बजने लगा. अलार्म बजते ही सुरक्षा में तैनात जवान एक्टिव हो गए. इसके बाद एनडीआरएफ की टीमों को भी बुलाया है. फिलहाल  अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है कि कहां से यह पदार्थ एयरपोर्ट पहुंचा. recent visitors 105

बागसेवनिया में हेलमेट पहनकर ज्वेलरी शॉप लूट के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया

भोपाल बागसेवनिया इलाके में हेलमेट पहनकर ज्वेलरी शॉप में घुसे दो बदमाशों द्वारा बंदूक की नोंक पर की गई लूट के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। मंगलवार देर रात हुई इस वारदात को जीजा-साले की जोड़ी ने मिलकर अंजाम दिया था, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों ने दुकानदार को नकली पिस्टल दिखाकर डराया और सोने-चांदी के गहने व कैश लूटकर फरार हो गए थे। लूट की ये वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। आरोपित दुकान में करीब करीब 7 मिनट तक रहे थे। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार दोनों आरोपित मूलत: रायसेन जिले के रहने वाले हैं। हालांकि वह लंबे समय से भोपाल के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में किराये से रह रहे थे। वारदात स्थल से महज 400 मीटर की दूरी पर ही एक किराये के मकान में उन्होंने अपना ठिकाना बना रखा था। पुलिस ने उन्हें मकान से ही दबोचा है। ऐसे की थी वारदात गौरतलब है कि रचना नगर के रहने वाले मनोज चौहान की बागसेवनिया इलाके के कृष्णा आर्केड में एसएस ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। मंगलवार रात करीब 10 बजे वह दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी में थे। इसी दौरान दोनों बदमाश उनकी दुकान में घुसे। मनोज के सीने पर पिस्टल अड़ाकर कहा- जो भी नकदी है, वह निकाल दो। उन्होंने मनोज चौहान से झूमाझटकी की। उनकी सोने के जेवर की अलमारी में चाबी लगी थी। आरोपित उसमें से जेवरात लेकर फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और दुकानदार के बयानों के आधार पर लुटेरों की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने आरोपितों पर 30 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। recent visitors 92

रामपुर के तकलेच में बादल फटने से आया सैलाब , जान बचाने के लिए लोग रात को अपने घरों व दुकानों को छोड़कर भागे

शिमला हिमाचल प्रदेश में मानसून का रौद्र रूप जारी है। समेज में 17 दिन पहले मानसून से हुई भारी तबाही के बाद एक बार फिर रामपुर उपमंडल में बादल फटने की घटना सामने आया है। रामपुर के तकलेच में बीती रात बादल फटने से आए सैलाब ने लोगों को डरा दिया। जान बचाने के लिए लोग रात को अपने घरों व दुकानों को छोड़कर भागे। बादल फटने की घटना रामपुर के तकलेच पंचायत के अंतर्गत डमराली में हुई है। इससे यहां के नाले में बाढ़ आ गई और कई घर खतरे की जद में आ गए। सड़क का कई मीटर हिस्सा सैलाब में बह गया, जिससे इलाके में परिवहन सुविधा ठप पड़ गई है। शिमला के उपायुक्त अनुपम कश्यप और पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी देर रात नोगली पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि इस घटना से अभी तक जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। जिला प्रशासन हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि डमराली और तकलेच के कारण देर शाम को भारी बारिश हुई। तकलेच के ऊपर वाले हिस्से डमराली में बादल फटने से पानी का भारी सैलाब साथ लगते नाले में आ गया। जिस वक्त यह सैलाब आया तकलेच वासियों ने इस नाले की गड़गड़ाहट साफ सुनी। लोग घरों से बाहर निकल गए। इसी वजह से बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। डमराली स्थित मोबाइल टावर भी बंद हो गया। इस कारण यहां की छह पंचायत का मोबाइल सिग्नल प्रभावित हो चुका है। रामपुर के एसडीएम निशांत तोमर ने बताया कि मौके पर बचाव टीम नहीं पहुंच पाई है, क्योंकि एक जगह से सड़क टूट गई है। लेकिन स्थानीय पंचायत प्रधान से फोन पर बात हुई और उन्होंने किसी भी प्रकार से जानी नुकसान की सूचना से इंकार किया है। उधर, भारी बारिश से ऊना में भी जनजीवन प्रभावित हुआ है। देर रात हुई भारी बारिश से आई बाढ़ की वजह से ऊना-संतोषगढ़ रोड पर स्थित रामपुर पुल का एक कोना टूटू गया है। इससे पुल सभी वाहनों के लिए बंद हो गया है और वैकल्पिक सड़क से वाहनों की आवाजाही की जा रही है।राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक भूस्खलन से राज्य भर में दो नेशनल हाइवे व 58 सड़कें बंद हैं। सिरमौर जिला में एनएच 707 और किन्नौर जिला के निगुलसारी में एनएच-5 अवरुद्ध है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार शाम से शनिवार सुबह तक बिलासपुर जिला के नैना देवी में सर्वाधिक 108 मिमी वर्षा हुई है। इसके अलावा हमीरपुर में 76, पालमपुर में 68, ऊना में 67, गोहर में 65 और बागी में 48 मिमी वर्षा हुई है। मौसम विभाग ने लाहौल स्पीति, चम्बा, हमीरपुर, ऊना, कुल्लू और कांगड़ा जिलों में अगले 24 घंटे भारी वर्षा को लेकर आगाह किया है। वहीं चम्बा व कांगड़ा जिलों में आज शनिवार के लिए फ्लैश फ्लड की चेतावनी दी गई है। विभाग के मुताबिक आगामी 22 अगस्त तक राज्य के मैदानी व मध्यपर्वतीय इलाकों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट रहेगा। recent visitors 120

झंडा ना फेरने से जनप्रतिनिधि हुए नाराज

देवास खातेगांव तहसील की उप स्वास्थ्य केंद्र मोरझाल पर प्रभारी डॉक्टर परवेज मंसूरी ने नहीं किया झंडा बंधन,नाराज ग्रामीणों ने उप स्वास्थ्य केंद्र का किया घेराव और एसडीएम तहसीलदार सहित जिला कलेक्टर को दी इसकी जानकारी,सूचना मिलने पर खातेगांव स्वास्थ्य केंद्र की टीम पहुंची !उप स्वास्थ्य केंद्र मौके पर बनाया पंचनामा, ग्रामीणों ने बनाया वीडियो और डॉक्टर को जमकर खरी खोटी सुनाई। देश में सभी शासकीय एवं भावनाओं पर ध्वजारोहण किया है मगर उप स्वास्थ्य केंद्र में ध्वजारोहण ना होने से जनप्रतिनिधियों ने डॉक्टर से सवाल कर वीडियो वायरल किया डॉक्टर ने जनप्रतिनिधियों को कहा की तबीयत खराब होने की वजह से समय पर नहीं पहुंच पाया ऐसा कहते नजर आ रहे हैं। recent visitors 75

ऐश्वर्या राय और सलमान खान के गुप्त निकाह की अफवाहों पर अभिनेत्री ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

पिछले कुछ महीनों से अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच मनमुटाव की खबरें आ रही हैं। यहां तक दावा किया जा रहा है कि दोनों ग्रे डिवोर्स ले सकते हैं। लेकिन एक समय था जब ऐश्वर्या राय, सलमान खान से बेशुमार प्यार करती थीं। दोनों बॉलीवुड के पॉपुलर कपल्स में शुमार थे। पब्लिकली भी वो एक-दूसरे के लिए अपना प्यार दिखाने से पीछे नहीं हटते थे। पर नियति को शायद कुछ और ही मंजूर था। ऐश्वर्या और सलमान का ब्रेकअप हो गया। जहां सलमान आज भी सिंगल हैं, वहीं ऐश्वर्या ने 2007 में अभिषेक बच्चन के साथ घर बसा लिया था। लेकिन जब ऐश्वर्या, सलमान के साथ रिलेशनशिप में थीं, तो ऐसी अफवाहें उड़ी थीं कि उन्होंने सलमान के साथ गुपचुप शादी कर ली है। यह भी दावा किया गया कि एक्ट्रेस ने धर्म परिवर्तन भी किया था। इस पर ऐश्वर्या ने रिएक्ट किया था और करारा जवाब दिया था। 'बॉलीवुडशादीज' के मुताबिक, फिल्म इंडस्ट्री में एक तगड़ी अफवाह उड़ी थी कि सलमान और ऐश्वर्या ने चुपके से शादी कर ली है। उन्होंने लोनावला स्थित एक बंगले में गुपचुप निकाह किया था। उनका निकाह एक काज़ी ने करवाया था। हालांकि, इन खबरों पर तब सलमान या ऐश्वर्या ने कुछ नहीं कहा था। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया था कि ऐश्वर्या ने सलमान खान से शादी के लिए इस्लाम कबूल कर लिया था। इस निकाह में उनके और सलमान के करीबी दोस्त शामिल हुए थे। यह भी कहा गया कि सलमान और ऐश्वर्या के पैरेंट्स नाराज थे और वो इस निकाह में शामिल नहीं हुए थे। अफवाहें यहीं नहीं थमी थीं। यह तक चर्चा हुई कि निकाह के बाद सलमान खान और ऐश्वर्या राय हनीमून के लिए न्यू यॉर्क गए थे और वहां से लौटने पर उन्हें साथ में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। ऐश्वर्या के पैरेंट्स हमेशा से ही सलमान संग उनके रिश्ते के खिलाफ थे। यह बात एक इंटरव्यू में खुद सलमान ने भी बताई थी और कहा था कि उन्हें उनके अतीत के अफेयर्स के बारे में पता चला था और वो खुश नहीं थे। और फिर सलमान के साथ ऐश्वर्या के गुपचुप निकाह की अफवाहों ने आग में घी डालने का काम किया। ऐश्वर्या और सलमान की शादी की खबरों से उनकी फिल्मों के प्रोड्यूसर्स तक चिंता में पड़ गए थे कि अब क्या होगा। लेकिन मीडिया से बातचीत में ऐश्वर्या ने इसका खंडन किया था। ऐश्वर्या ने कहा था कि अगर शादी हुई होती तो पूरी फिल्म इंडस्ट्री को इस बारे में पता होता। ऐश्वर्या ने कहा था, 'अगर ऐसा हुआ होता तो क्या पूरी इंडस्ट्री को इसकी जानकारी नहीं होती? इंडस्ट्री इतनी छोटी जगह है, इसके अलावा मुझे अपनी मां के एक्सीडेंट के बाद अपने परिवार के साथ बिताने का भी समय नहीं मिला। मैं उन लोगों में से नहीं हूं जो छुपाते हैं। अगर ऐसा हुआ होता तो मैं दुनिया के सामने गर्व से अपनी शादी की घोषणा करती, फिर भी, शादी करने का समय कहां है? यह सब बकवास खबर है।' recent visitors 93