Sunday, July 5, 2026 7:38 am

2 लाख 8 हजार 444 सफाई मित्रों-परिजनों की 8 शिविरों में हुई स्वास्थ्य जाँच, 2 लाख से अधिक विद्यार्थियों से संवाद कर बताया स्वच्छता का महत्व

स्वच्छता ही सेवा-2024 अभियान स्वच्छता पखवाड़े की उपलब्धियों के परिणाम स्वच्छता सर्वेक्षण में दिखेंगे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्वच्छता ही सेवा-2024 अभियान में प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में 42 हजार 500 स्वच्छता गतिविधियाँ हुई 2 लाख 8 हजार 444 सफाई मित्रों-परिजनों की 8 शिविरों में हुई स्वास्थ्य जाँच, 2 लाख से अधिक विद्यार्थियों से संवाद कर बताया स्वच्छता का महत्व "स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता" थीम पर केन्द्रित रहा अभियान भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश को सवच्छ बनाने के लिए स्वच्छता पखवाड़े में जन भागीदारी के साथ चलाई गई विभिन्न गतिविधियों से बेहतर परिणाम प्राप्त हुए है। इसके परिणाम भविष्य में होने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण-2024 में भी दिखेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन 17 सितम्बर से शुरू हुए स्वच्छता पखवाड़े में पूरे प्रदेश में स्वच्छता के प्रति आम नागरिकों ने जो सहभागिता की, वह जन-आंदोलन बन गया। पखवाड़े का समापन गांधी जयंती 2 अक्टूबर को होगा, जिसमें स्वच्छता संबंधी 685 करोड़ रूपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया जायेगा। स्वच्छ भारत मिशन की 10वीं वर्षगाँठ के मौके पर इस वर्ष “स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता’’ थीम पर स्वच्छता अभियान 17 सितम्बर से शुरू हुआ। अभियान में प्रदेश के 413 नगरीय निकायों में करीब 42 हजार 500 से अधिक गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इनमें 34 हजार 22 स्वच्छता में जन-भागीदारी, वृहद स्वच्छता अभियान की 2355 और 7 हजार 990 सफाई मित्र सुरक्षा शिविर प्रमुख रूप से शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 8 हजार स्वास्थ्य शिविरों में 2 लाख 8 हजार 444 सफाई मित्रों और उनके परिजनों की स्वास्थ्य जाँच की गई। प्रदेश में 968 ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर उनके सुधार और सौंदर्यीकरण का कार्य किया गया। मानव श्रृंखला और सफाई मित्रों का सम्मान स्वच्छता ही सेवा अभियान में स्कूल शिक्षा विभाग और नगरीय प्रशासन विभाग ने मिलकर शालाओं में संवाद कार्यशालाओं का आयोजन किया। इनमें 2 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं से संवाद कर उन्हें स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही सार्वजनिक रूप से सफाई मित्रों को सम्मानित किया गया। प्रदेश की 850 शालाओं में एक लाख 2 हजार 200 से अधिक विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला का निर्माण कर जन-सामान्य को स्वच्छता का संदेश दिया। प्रदेश के नगरीय निकायों में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से 2333 वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान संचालित किये गये, जिसमें लाखों नागरिकों, जन-प्रतिनिधियों और स्वयंसेवी संगठनों के सदस्यों की भागीदारी रही। सार्वजनिक कार्यक्रम के जरिये शामिल सदस्यों को शहरों को साफ रखने की शपथ दिलाई गई। स्वच्छता शिविरों का आयोजन प्रदेश में नगरीय निकायों में लगभग 8 हजार स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से 2 लाख 8 हजार 444 सफाई मित्र और उनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसके अलावा इन कार्यक्रमों में शासकीय योजनाओं का हित-लाभ दिलाने के लिये विशेष शिविर भी लगाये गये। नगरीय निकायों में 968 ब्लैक स्पॉट को उपचारित किया गया। अपशिष्ट प्र-संस्करण इकाई और पॉलीथिन के उपयोग पर रोक स्वच्छता ही सेवा अभियान के दौरान संग्रहित होने वाले कचरे के पृथक्कीकरण के बारे में नागरिकों को समझाइश दी गई। छात्रों एवं युवाओं को प्र-संस्करण इकाइयों का भ्रमण कराया गया। उन्हें कचरे के सुरक्षित निपटान की जानकारी दी गई। स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता इस वर्ष का स्वच्छता अभियान का मुख्य विषय “स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता’’ रखा गया था। अभियान के दौरान बच्चों को शुरू से ही स्वच्छता की आदत डालने के बारे में बताया गया। बच्चों के पालकों को अपने व्यवहार में स्वच्छता को आत्मसात करने के बारे में बताया गया। शहरी क्षेत्रों में प्लास्टिक कचरा प्रबंधन, अमृत महोत्सव, कचरा मुक्ति जैसे विषयों पर नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से नागरिकों को जागरूक किया गया।   recent visitors 49

गरबा पंडाल में हर आने वाले के माथे पर तिलक, गोमूत्र का प्रसाद … चिंटू वर्मा के बयान, भड़की कांग्रेस

इंदौर नवरात्र से पहले गरबा आयोजन की तैयारियां जोरों पर है। इस पर मध्य प्रदेश के इंदौर में भाजपा जिलाध्यक्ष चिंटू वर्मा का एक बयान चर्चा में बना हुआ है। चिंटू वर्मा के अनुसार, विधर्मियों को रोकने के लिए गरबा पंडाल में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के माथे पर तिलक लगाया जाए। पंडालों में गोमूत्र प्रसाद के रूप में दिया जाए। मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि गरबा माता की आराधना का पर्व है। इसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल होना चाहिए। उनके मुताबिक, माता की आराधना हमारी बहन और बेटियां करती हैं। हम पंडालों में प्रसाद वितरण करते हैं, तो गो माता जो हमारी माता है, गोमूत्र हम पीते हैं, उसे प्रसाद स्वरूप सभी को देना चाहिए। गरबा पंडाल में पहचान पत्र अनिवार्य हो, सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध रहें इस बीच अलीराजपुर में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास को ज्ञापन दिया है। इसमें मांग की गई है कि गरबा पंडाल में प्रवेश के लिए पहचान पत्र अनिवार्य हो। गैर हिंदू समुदाय के लोगों का प्रवेश सख्ती से प्रतिबंधित किया जाए। गरबा पंडाल में सुरक्षा के लिए पर्याप्त प्रबंध किए जाएं। ज्ञापन में मांग की गई है कि गरबा पंडाल में अमर्यादित बोल वाले गीत पूरी तरह प्रतिबंधित किए जाएं। गरबा पंडाल से लेकर पहुंच मार्ग तक सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की जाए। विवादित कलाकार अथवा गैर हिंदू अतिथि को गरबा उत्सव कार्यक्रम में आमंत्रित न किया जाए। गरबा स्थल पर प्रतिदिन बाल स्वरूप कन्या का पूजन हो। पंडाल में गैर सामाजिक तत्वों द्वारा मोबाइल फोन या अन्य माध्यम से वीडियोग्राफी पर सख्ती से प्रतिबंध लगाया जाए। recent visitors 90

छत्‍तीसगढ़ में 15 नवंबर धान खरीदी, जानिए कितना होगा समर्थन मूल्‍य

रायपुर छत्‍तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी करने की तैयारी है। राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2023-24 की तुलना में 16 लाख मीट्रिक टन ज्यादा धान खरीदी का अनुमान है। इस वर्ष सरकार करीब 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने की तैयारी में है। खाद्य मंत्री दयाल बघेल की अध्यक्षता में सोमवार को खरीफ सीजन में वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी एवं कस्टम मिलिंग की नीति की समीक्षा हुई। इस बैठक में मंत्रीमंडलीय उपसमिति ने दीपावली के बाद धान खरीदी का निर्णय लिया है। बैठक के बाद समिति के अध्यक्ष व खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने बताया कि 3,100 रुपये के भाव से 21 क्विंटल प्रति एकड़ के भाव से धान खरीदी की जाएगी। सभी धान खरीदी केंद्र में इलेक्ट्रानिक वेइंग मशीन से ही खरीदी की जाएगी और इसके लिए 30 हजार गठान बारदाने की खरीदी होगी।   उन्होंने कहा कि राज्य मंत्रि परिषद की बैठक में ही इसका अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इस बैठक में कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, अपर मुख्य सचिव ऋचा शर्मा, कृषि उत्पादन आयुक्त रेणु पिल्ले सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। प्रदेश में लगभग 37.46 लाख किसान परिवार प्रदेश में लगभग 37.46 लाख किसान परिवार है। इनमें से 80 प्रतिशत किसान लघु और सीमांत श्रेणी में आते है। वहीं यहां धान, सोयाबीन, उड़द और अरहर मुख्य खरीफ फसलें है। पिछले वर्ष समर्थन मूल्य पर रिकार्ड 144.92 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई थी। इस पर भी हुई चर्चा बैठक में धान उठाव और कस्टम मिलिंग, केंद्रीय पूल और छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम में चावल जमा कराने तथा परिवहन के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की गई। चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी धान खरीदी के साथ-साथ धान का उठाव किया जाएगा। 31 मार्च तक अनिवार्य रूप से धान उठाव का निर्णय लिया गया है। धान खरीदी व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए कंप्यूटर, इंटरनेट के साथ ही उपार्जन केंद्र आने वाले किसानों के लिए बैठक व पेयजल की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए। recent visitors 51

फेसबुक द्वारा ट्रैक करने से रोकने के लिए यह प्रोसेस करें फॉलो

  आज के समय में वॉट्सऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी के बारे में जानने के बाद यह डर सताता है कि क्या हम जिस सोशल मीडिया साइट को इस्तेमाल कर रहे हैं वह हमारे लिए सेफ तो है? हाल ही में सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर कई सवाल उठे थे कि यह यूजर्स के डेटा का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करता है। जब आप फेसबुक साइट पर अपनी प्रोफाइल अकाउंट बनाते हैं तो उसके बाद से फेसबुक आपकी गतिविधियों और आपके डेटा पर नजर रखना शुरू कर देता है। वैसे तो हर कोई चाहता है कि उसकी गतिविधियों पर नजर न रखी जाए, लेकिन कई लोगों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी गतिविधियों पर किसी भी प्रकार की नजर न रखी जाए तो उसके लिए आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा। यहां हम आपको उन तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जिनके जरिए आप फेसबुक को अपनी रोजाना की गतिविधियों पर नजर रखने या डेटा को ट्रैक करने की अनुमति देने से रोक सकते हैं। एक यूजर अगर नहीं चाहता है कि उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जाए तो उसके लिए वह गैरजरूरी अनुमतियों को काम करने के रोक सकता है। अगर आप ऐसा करना चाहते हैं तो उसके लिए आपको फेसबुक की सेटिंग में जाना होगा। फोन की सेटिंग में जाने के बाद फोन और नोटिफिकेशन परमिशन में गैजरूरी अनुमति ऑप्शन को टर्न ऑफ करना होगा।। अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर इंटनरेट एक्टिविटी को फेसबुक द्वारा ट्रैक करने से रोकने के लिए इस स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस को फॉलो कीजिए: स्टेप 1 : इस प्रोसेस के लिए सबसे पहली बात तो आपके पास एक एंड्रॉयड स्मार्टफोन होना चाहिए। इसके अलावा अन्य ऑपरेटिंग सिस्टम जैसे एप्पल का आईओएस नहीं होना चाहिए। सबसे पहले अपने स्मार्टफोन पर फेसबुक ऐप को ओपन कीजिए। उसके बाद स्क्रीन में सीधी ओर टॉप पर दी गई तीन होरिजोंटल लाइन पर क्लिक कीजिए। स्टेप 2: इसके बाद स्क्रीन के टॉप पर लिस्ट को डाउनलोड कीजिए। उसके बाद 'कर्टेन अबव' और सेटिंग्स और प्राइवेसी ऑप्शन पर क्लिक कीजिए। स्टेप 3: अब सेटिंग्स ऑप्शन पर क्लिक कीजिए और ऑफ फेसबुक एक्टिविटी ऑप्शन पर स्क्रॉल कीजिए। इसके बाद आपको इस पेज पर वो एप्लिकेशन और साइट नजर आएंगी, जिन पर आप गए हैं या फिर फेसबुक के साथ यूजर डेटा शेयर किया है। सभी जानकारी को एक एक करके देखने के लिए वर्टिकल डोट्स पर क्लिक कीजिए। यह जानकारी आपके बारे में एकत्रित की गई होगी। स्टेप 4: अब इसके बाद क्लियर हिस्ट्री ऑप्शन पर क्लिक कीजिए। इस ऑप्शन में आपके द्वारा एकत्रित किए गए सारे डेटा को डिलीट कर दिया जाएगा। स्टेप 5: यह कदम बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसके बिना फेसबुक आपको फॉलो करने और आपको मॉनिटर करने में सक्षम होगा। डेटा एकत्रित करने से रोकने के लिए आपको कई ऑप्शन पर क्लिक करने की जरूरत है। इसके बाद फ्यूचर एक्टिविटी को मैनेज कीजिए। स्टेप 6: फ्यूचर एक्टिवी को मैनेज करने के लिए ऑप्शन पर क्लिक कीजिए। इसके बाद ऑफ फेसबुक एक्टिविटी पर क्लिक कीजिए। recent visitors 78

मास्टर माइंड समेत 3 पर केस, छत्तीसगढ़-जांजगीर-चांपा में पकड़ी फर्जी SBI ब्रांच

जांजगीर-चांपा. छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के नाम से उसकी फर्जी ब्रांच चलाने का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने रविवार को बताया कि फर्जी ब्रांच 18 सितंबर से मालखरौदा थाना क्षेत्र के छपोरा गांव में चल रही थी। पुलिस ने इस मामले में तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रमा पटेल ने बताया कि फर्जी ब्रांच एसबीआई के पोस्टर और बैनर के साथ किराए की दुकान में चल रही थी। गिरोह का भंडाफोड़ स्थानीय लोगों को इस पर संदेह होने के बाद हुआ। स्थानीय लोगों को लगा कि कुछ गड़बड़ है, तब उन्होंने शिकायत दर्ज कराई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रमा पटेल ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद कोरबा में एसबीआई के क्षेत्रीय कार्यालय की एक टीम मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया। टीम ने पुष्टि की कि यह ब्रांच फर्जी है। पुलिस ने शुक्रवार को छापा मारा और कंप्यूटर एवं अन्य सामग्री जब्त की। शाखा में पांच कर्मचारी काम करते पाए गए। इन कर्मचारियों ने दावा किया कि उन्हें इंटरव्यू के जरिए भर्ती किया गया था। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत तीन संचालकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। बताया जाता है कि इनमें कथित मास्टरमाइंड भी शामिल है। वह खुद को शाखा प्रबंधक बताता था। पुलिस की जांच टीमें इस बात की छानबीन कर रही हैं कि योजना के तहत कितने लोगों को ठगा गया और कितना पैसा जमा किया गया। साल 2020 में तमिलनाडु में भी इसी तरह का एक अन्य केस सामने आया था। तब तमिलनाडु पुलिस ने कुड्डालोर जिले के पनरुति में एक फर्जी एसबीआई ब्रांच चलाने के आरोप में तीन को गिरफ्तार किया था। recent visitors 56

निर्वाचन आयोग जल्द कराएगा रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव

रायपुर छत्‍तीसगढ़ के रायपुर सांसद निर्वाचित होने पर बृजमोहन अग्रवाल के विधायक पद से इस्तीफे देने के बाद से ही प्रदेश में रायपुर दक्षिण विधानसभा की सीट खाली है। जल्द ही यहां उपचुनाव की की घोषणा होगी और चुनाव की तारीख घोषित होते ही आचार संहिता लागू हो जाएगी। इस संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने संकेत दिए हैं। वह विधानसभा उप निर्वाचन के लिए रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग आफिसर, नोडल अधिकारियों और तकनीकी अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में यह जानकारी दी हैं। मुख्य निर्वाचन अदिकारी ने विधानसभा उप निर्वाचन के दौरान सभी प्रक्रियाएं पारदर्शिता और निष्पक्षता से संपन्न कराने कहा। उन्होंने कहा कि रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट के लिए उप चुनाव होगा। उप चुनाव की तारीख घोषित होते ही आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो जाएगी। उन्होंने चुनाव के लिए संबंधित अधिकारियों को विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुविधाओं का जायजा लेने कहा। सभी मतदान केंद्रों में छाया, पेयजल, शौचालय, रैंप आदि व्यवस्थाएं उपलब्ध करने के निर्देश दिए। नौ सत्रों में अधिकारियों को आदर्श आचरण संहिता, नामांकन प्रक्रिया, मीडिया प्रमाणन एवं अनुश्रवण समिति (एमसीएमसी), निर्वाचक नामावली, पोस्टल बैलेट, ईटीपीबीएस, निर्वाचन व्यय मॉनिटरिंग, जिला निर्वाचन प्रबंधन योजना, मतदान दलों एवं मतदान के दिन की व्यवस्थाओं, ईवीएम, मतगणना तथा निर्वाचन के दौरान प्रयुक्त आइटी एप्लीकेशंस की बारीकियों के बारे में बताया गया। नेशनल लेवल मास्टर ट्रेनर पुलक भट्टाचार्य ने कहा कि चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद जो व्यक्ति उस क्षेत्र के निवासी नहीं है, उसे क्षेत्र से बाहर जाना होगा। आदर्श आचार संहिता के प्रभावी रहने के दौरान जिले में किसी भी तरह के आयोजन के लिए प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। पेड न्यूज पर रखें नजर नेशनल लेवल मास्टर ट्रेनर यूएस अग्रवाल ने प्रशिक्षण के दौरान नामांकन की प्रक्रिया के बारे में बताया।उन्होंने उम्मीदवारों की पात्रता, नामांकन के समय संलग्न किए जाने वाले दस्तावेजों, नामांकन शुल्क, नामांकन पत्रों की संवीक्षा, चुनाव चिन्ह आवंटन, उम्मीदवारों द्वारा दिए जाने वाले शपथ पत्रों तथा रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय में नामांकन के लिए जरूरी सुविधाओं के बारे में बताया। पेड न्यूज पर भी नजर रखने के भी निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित तिथियों के बीच जनमत सर्वेक्षण और एक्जिट पोल प्रतिबंधित रहेगा। recent visitors 53

मासूम की मौत और दो गंभीर, छत्तीसगढ़-कोरबा में मां ने दो बच्चों के साथ पिया जहर

कोरबा. बांकी मोंगरा थाना अंतर्गत ग्राम बुंदेली गांव में  घटना सामने आई है। जहां मां ने दो बच्चों के साथ जहर का सेवन कर जान देने का प्रयास किया। वहीं इस घटना में एक चार साल के मासूम की मौत हो गई। मां और बेटी जिंदगी और मौत से जूझ रही हैं। इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया।  देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि बुंदेली गांव में मधु कश्यप का परिवार निवास करता है। जो खेती किसानी का काम करता है। पत्नी और दो बच्चों का भरण पोषण करते आ रहा है। मंगलवार की सुबह यह घटना सामने आए जहां मधु कश्यप किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था। इस दौरान उसकी पत्नी संगीता कश्यप ने अपनी बड़ी बेटी 7 वर्षीय शिवानी और 4 वर्षीय छोटे बेटे शिवम को जहर पिला दिया। उसके बाद उसने खुद जहर का सेवन कर लिया। इस घटना के बाद तीनों की हालत बिगड़ती चली गई। परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तब वो मौके पर पहुंचे और तत्काल उन्हें अस्पताल के लिए रवाना किया गया। जहां कटघोरा स्थित स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। तीनों की हालत को देखते हुए मां को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा में भर्ती कराया गया। वहीं बेटों की हालत को देखते हुए कोरबा के निजी अस्पताल में रेफर किया गया। डॉक्टर ने चार वर्ष के मासूम बच्चे को मृत घोषित कर दिया। संगीता कश्यप की चाची जानकी भाई ने बताया कि पति-पत्नी और दो बच्चे घर पर रहते हैं। जहां संगीता का पति मधु किसी काम से बाहर गया हुआ था। जब उन्हें घटना की जानकारी मिली। इस दौरान में मौके पर पहुंची और तीनों की हालत गंभीर थी। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है । पहले संगीता ने जहर सेवन किया उसके बाद अपने दोनों बच्चों को जहर पिला दिया। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते संगीता ने यह आत्मघाती कदम उठाया है। मोगरा थाना प्रभारी तेज यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। चार साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई है। वहीं मां और बेटी की हालत गंभीर बताई जा रही है। पति से जानकारी ली जा रही है। recent visitors 63