डांस और फैंसी प्रतियोगिताएं बनीं आकर्षण, राजस्थान-सिरोही में अग्रसेन जयंती महोत्सव शुरू

सिरोही. सिरोही में अग्रसेन जयंती महोत्सव के 6वें दिन विष्णु धर्मशाला परिसर में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। इसमें डांस एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताएं मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। खेलकूद प्रतियोगिता संयोजक पवन अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में 400 से ज्यादा बच्चो ने सम्मिलित होकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बालकों की 4 से 6 वर्ष आयुवर्ग में जलेबी दौड़ एवं 20 मीटर दौड़, 6 से 10 वर्ष में जलेबी दौड़ एवं 50 मीटर दौड़, 10 से 15 वर्ष आयु वर्ग में चम्मच दौड़ एवं 75 मीटर दौड़,15 से 18 वर्ष आयु वर्ग में बोरी दौड़, 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग में गोला फेंक, व 40 वर्ष से ऊपर में गोला फेक प्रतियोगिता कराई गई। बालिकाओं में 4 से 6 वर्ष तक जलेबी दौड़ और 20 मीटर दौड़, 6 से 10 वर्ष में जलेबी 50 मीटर की दौड़, 10 से 15 वर्ष में सुई धागा और चम्मच दौड़, 15 से 18 वर्ष तक सुई धागा दौड़ और 50 मीटर की दौड़ कराई गई। खेलकूद प्रतियोगिता के सभी सांत्वना पुरस्कार पवन सतीश अग्रवाल सांतपुर की तरफ से दिए गए। इन दौरान अनुज गर्ग कृष्णा मेडिकल, सुभाष ऐरन, धीरज अग्रवाल, अमित बंसल, आशुतोष गर्ग, टिटू मंगल, कमल अग्रवाल, विकास अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, नरेंद्र अग्रवाल छोटू भाई, महावीर टैनी, कृष्णा अग्रवाल, दीपांशु विजेंद्र अग्रवाल, हिमांशु गर्ग, राकेश सांतपुर इन सभी अग्रबंधुओं ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग दिया। इसी प्रकार निबंध प्रतियोगिता तीन चरणों में हुई। कार्यक्रम संयोजक मुकेश अग्रवाल के अनुसार निबंध प्रतियोगिता का आयोजन 3 चरणों मे किया गया। सर्वप्रथम कक्षा 6 से 8 में 36 बच्चों ने भाग लिया। कक्षा 9 से 12वीं में 24 बच्चों ने भाग लिया तथा 12वीं से ऊपर में 10 बच्चों ने भाग लिया। सांत्वना पुरुष्कार तरुण कुमार शंकरलाल की तरफ से दिए गए। कार्यक्रम में रामगोपाल, मनीष सिंघल, महावीर टेनी, शैलेश ओरिया एवं अरविंद गर्ग आदि ने व्यवस्था संभाली। सांस्कृतिक कार्यक्रम में डांस एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता अग्रसेन जयंती महोत्सव के दौरान अग्रवाल महिला मंडल द्वारा सांस्कृतिक प्रोग्राम का आयोजन किया गया। समाज महामंत्री उमा ओरिया ने बताया कि इसमें अग्रवाल की महिलाओं एवं बालिकाओं ने बड़ी ही शानदार प्रस्तुतियां दी। महिला मंडल अध्यक्ष सुनीता जैन ने बताया कि डांस और फैंसी ड्रेस के साथ नाटक की प्रस्तुतियों में बालिकाओं ने नाटक के माध्यम से हमें यह दर्शाया कि आज की महिलाएं व बालिकाएं कोमल जरूर है, लेकिन कमजोर नहीं हैl साथ ही माता-पिता अपने बच्चों को डॉक्टर इंजीनियर बनने पर जोर न देकर जो वो करना चाहे,उसी को बढ़ावा देकर उनके उत्साहवर्धन करना चाहिए। पूर्व अध्यक्ष ममता ने बताया कि प्रोग्राम में जज के रूप में योगिता एवं नीता रहे। एकल डांस में अविवाहित में देवासी प्रथम, लक्षिका द्वितीय एवं  दीपिका तीसरे स्थान पर रही। युगल में अक्षय व चार्मी प्रथम साथ ही विवाहित में रूपल अग्रवाल प्रथम, अंकित हितेश अग्रवाल दुसरे स्थान एवं अनीता गोयल तीसरे स्थान पर रहे। इसी के साथ फैंसी मैं अविवाहित में सुहानी फर्स्ट, एकता सेकेंड तथा आरती व भवया थर्ड पर रहे l विवाहित में अन्नपूर्णा ग्रुप फर्स्ट सोनाली ग्रुप सेकेंड और रिंकू ग्रुप थर्ड पर रहे। recent visitors 84

कृषि और तेंदूपत्ता संग्रहण से मनकुंवारी सालाना कमाती हैं 2.7 लाख, अब PM मोदी करेंगे बातचीत

रायपुर छत्‍तीसगढ़ की पहाड़ी कोरवा की मनकुंवारी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बातचीत करेंगी। बुधवार दो अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन झारखंड के हजारीबाग में होने वाले पीएम जनमन के आयोजन में पीएम मोदी हितग्राहियों से बातचीत करेंगे। जशपुर जिले में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों को पीएम जनमन योजना का लाभ दिया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले के बगीचा विकासखंड के ग्राम कुटमा निवासी मनकुंवारी बाई को इस आयोजन के लिए आमंत्रित किया गया है। विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवार की मनकुंवारी कृषि कार्य के साथ ही अन्य गतिविधियों में जुड़कर अतिरिक्त आय अर्जित कर रही हैं। वह कृषि कार्य के साथ-साथ बत्तख पालन, तेंदूपत्ता, महुआ, चिरौंजी एवं साल बीज संग्रहण कर बिक्री का कार्य कर रही हैं एवं वर्तमान में प्रतिवर्ष दो लाख 70 हजार की आय प्राप्त कर लखपति दीदी बन गई है। मुनकंवारी बाई सोमवार को जशपुर से झारखंड हजारीबाग के लिए रवाना हो गई है। यह है योजना लखपति दीदी योजना केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही महिलाओं के लिए एक खास तरह की स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम है। योजना के जरिए सरकार महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ाना चाहती है। इससे महिलाएं आर्थिक स्तर पर मजबूत होंगी। योजना के तहत देश भर में तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है। recent visitors 37

मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, हमारे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं

नई दिल्ली देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज अपना 79वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन के अवसर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “हमारे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। समाज के प्रति उनकी सेवा और राष्ट्रीय प्रगति में योगदान के लिए उन्हें व्यापक रूप से सम्मान दिया जाता है। विभिन्न विषयों पर उनकी अंतर्दृष्टि भी बहुत समृद्ध है। मैं उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।” यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा, “पूर्व राष्ट्रपति माननीय श्री राम नाथ कोविंद जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! प्रभु श्री राम से आपके लिए दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना है।” भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने एक्स पर लिखा, “पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपने सार्वजनिक जीवन में सुचिता के उच्च आदर्श स्थापित किए। साथ ही हमेशा गरीबों और वंचितों के सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी। प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं।” भाजपा सांसद रवि किशन ने एक्स पर लिखा, “सहज-सरल स्वभाव के धनी, सादगी की प्रतिमूर्ति, देश के सर्वांगीण विकास में उत्कृष्ट योगदान देने वाले, भारत के पूर्व राष्ट्रपति आदरणीय रामनाथ कोविंद को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम जी से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें और हम सबका” राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने लिखा, “पूर्व राष्ट्रपति, आदरणीय रामनाथ कोविंद को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपकी देश और देशवासियों के प्रति कल्याण भावना और प्रखर विचार सदैव हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत रहेगें। ईश्वर आपको दीर्घायु बनाए और सदैव प्रसन्नचित रखे यह कामना करता हूं।”   recent visitors 85

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के गृह गांव डूंडा में अब शराब पर प्रतिबंध लगा दिया गया

टीकमगढ पूरे प्रदेश में शराब बंदी को लेकर अपनी ही सरकार को घेरने वाली पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के गृह गांव डूंडा में अब शराब पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अब गांव में शराब बेचने और पीने वाले पर न केवल जुर्माना लगाया जाएगा, बल्कि उसका बहिष्कार भी किया जाएगा। शराब बंदी को लेकर हुई बैठक में लिए गए इस सख्त फैसले के बाद सबसे ज्यादा खुश वह महिलाएं है, जो अपने परिजनों की शराब की लत से परेशान थी। ग्राम पंचायत डूडा के मंदिर में शाम गांव की बैठक का आयोजन किया गया। यहां पर गांव में शराब बंद करने का फैसला लिया है। इसमें तय किया गया है कि गांव में शराब बेचने पर 21 हजार और पीने पर 11 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही शराब बेचनेए उसका निर्माण निर्माण करने की सबूत सहित सूचना देने वाले को 5100 रुपए का नकद ईनाम दिया जाएगा। यह जुर्माना धार्मिक स्थल पर जमा कराया जाएगा।  विदित हो कि अखिल भारती लोधी समाज द्वारा शराब मुक्त के लिए पूरे प्रदेश में अभियान चलाया जाना है। इसकी शुरूवात टीकमगढ़ जिले से की गई है। कुछ दिन पूर्व इस संबंध में समाज के लोगों ने कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर पूरे प्रदेश में शराब बंदी की मांग की है। अब इसकी शुरूवात पूर्व मुख्यमंत्री के गांव से की गई है। बैठक में शामिल उमा भारती के भाई एवं बड़ागांव नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष अमृत लोधी ने बताया कि शराब से कई परिवार तबाह हो गए है। यह बुराई लगातार समाज में फैलती जा रही है और लोग परेशान है। ऐसे में सभी की सहमति से यह निर्णय लिया गया है। बैठक में घनेंद्र प्रताप सिंह, राम किशोर तिवारी, देशराज लोधी, जगदीश यादव, जानकी प्रसाद नापित सहित अन्य लोग शामिल रहे। राजाओं के समय से बसा था डूडा गांव डूंडा ग्राम टीकमगढ़ जनपद क्षेत्र का हिस्सा है। इस गांव की बसाहट राजशाही दौर में हुई थी। यह गांव की मुख्य पहचान यहां पर जन्मी पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के गृह ग्राम के कारण बनी है। वर्तमान में गांव में 900 के लगभग परिवार है और 3900 आबादी है। कृषि यहां का मुख्य रोजगार का जरिया है। recent visitors 105

बैंकॉक के स्कूली बस में लगी आग, छात्रों समेत 25 लोगों के जलकर मारे जाने की खबर

बैंकॉक  थाईलैंड के एक स्कूली बस में आग लग जाने से छात्रों समेत कम से कम 25 लोगों के मारे जाने की आशंका है। दमकल और बचाव दल मौके पर हैं। अधिकारियों और बचावकर्मियों ने ही यह जानकारी दी है। हादसे के दौरान झुलसने से कई लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जाहिर की जा रही है। हादसा किस वजह से हुआ, इस बारे में अभी कोई सटीक जानकारी सामने नहीं आई है। स्थानीय लोग भी बचाव और राहत दलों के साथ आग बुझाने और पीड़ितों की मदद करने में जुटे थे। बैंकॉक पोस्ट के अनुसार यह बस उथाई थानी में एक स्कूल से छात्रों को ले जा रही थी। इसी दौरान इसमें आग लग गई। बचावकर्मियों ने कहा कि आग की लपटों में कई युवा यात्रियों की मौत हो गई या वे घायल हो गए। जोर सोर 100 ट्रैफिक रेडियो नेटवर्क ने दोपहर 12.30 बजे ज़ीर रंगसिट शॉपिंग मॉल के पास इनबाउंड फाहोन योथिन रोड पर बस में आग लगने की सूचना दी। फायर एंड रेस्क्यू थाईलैंड और थाई पीबीएस ने कहा कि बस 38 छात्रों और छह शिक्षकों को शैक्षिक यात्रा के लिए उथाई थानी के लैन सक जिले के वाट खाओ प्रया संगखारम से ले गई थी। उनका गंतव्य ज्ञात नहीं था। ट्रैफिक पुलिस रेडियो ने कहा कि कई यात्रियों की मौत हो गई या वे घायल हो गए। ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर बोले- CNG से चल रही थी बस थाइलैंड की प्रधानमंत्री पाइतोंग्तार्न शिनावात्रा ने हादसे में जाने गंवाने वाले बच्चों के परिजनों के प्रति शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर को घटनास्थल पर जाकर हालात का जायजा लेने का आदेश दिया है। वहीं देश के गृह मंत्री अनुतिन चर्नविराकुल ने कहा कि बचावकर्मियों के पहुंचने के बाद भी बस इतनी ज्यादा गर्म थी कि उसके अंदर जाना बेहद मुश्किल था। इस वजह से हादसे के काफी देर बाद तक शव बस में ही थे। मरने वालों की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। थाइलैंड के ट्रांसपोर्ट मंत्री ने कहा कि बस कॉम्प्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) से चल रही थी। यह बेहद दुखद घटना है। मैंने मंत्रालय से इस तरह के पैसेंजर व्हीकल्स के लिए CNG जैसे फ्यूल का इस्तेमाल बैन कर कोई और विकल्प तलाशने को कहा है। उन्होंने कहा कि जीवित बचे लोगों की संख्या के आधार पर 25 लोगों के मारे जाने की आशंका है। उन्होंने यह भी कहा कि बस अभी भी इतनी गर्म थी कि वे सुरक्षित रूप से अंदर नहीं जा सके। सोशल मीडिया पर आए इस घटना के वीडियो में नजर आ रहा है कि बस जल रही है है और इससे काले धुएं का गुबार निकल रहा है। छात्रों की उम्र और इस घटना के संबंध में अन्य विवरण की जानकारी नहीं है। घटनास्थल पर मौजूद एक बचावकर्मी ने सूरिया को बताया कि संभवतः बस का एक टायर फटने और फिर सड़क अवरोधक से उसके टकरा जाने के कारण आग लगी। बचाव समूह ‘होंगसाकुल खलोंग लुआंग 21’ ने सोशल मीडिया मंच ‘फेसबुक’ पर बताया कि बस से कम से कम दस शव बरामद किए गए हैं। recent visitors 83

भाजपा उपाध्यक्ष ने की शिकायत, छत्तीसगढ़-बलरामपुर में कागजों में बनाया प्रधानमंत्री आवास

बलरामपुर रामनुजगंज. बलरामपुर रामनुजगंज जिला मुख्यालय के ग्राम पंचायत भनौरा में प्रधानमंत्री आवास योजना में हुए व्यापक भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी ने जनपद सीईओ को ज्ञापन सौप दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज करवाने एवं राशि की रिकवरी करने की मांग की वहीं इसकी शिकायत प्रधानमंत्री कार्यालय एवं छत्तीसगढ़ के पंचायत मंत्री से भी की है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी ने बताया कि सन 2016-17 से अब तक करीब 61 प्रधानमंत्री आवास भनौरा पूर्ण बताए जा रहे हैं लेकिन वास्तविकता इससे परे है करीब 30 से 34 प्रधानमंत्री आवास सिर्फ कागजों में पूर्ण है वास्तविकता में नीव तक की खुदाई नहीं हुई है। सोनी ने 14 प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों की सूची भी जनपद सीईओ को सौंप जिसमें उन्होंने हितग्राहियों के नाम एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के आवास की स्थिति की जानकारी दी है। सूची में कई ऐसे प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही है जिनका कोई अतः पता नहीं है और उनके नाम से प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ है मौके पर प्रधानमंत्री आवास नहीं है इसी प्रकार से प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुए हैं जो आज तक पूर्ण नहीं हो पाए हैं। सोनी ने आरोप लगाया कि अपात्र लोगों को भी प्रधानमंत्री आवास योजना के आवास स्वीकृत किए गए हैं मनमानी रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि बंदरबाट की गई है उन्होंने संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज कर राशि की वसूली किए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जब जिला मुख्यालय के गांव की यह स्थिति है तो दूरस्थ ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना की क्या स्थिति होगी समझा जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा गरीबों के लिए आवास दिया जा रहा है परंतु प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर फर्जीवाड़ा का खेल चल रहा है यह बंद होना चाहिए एवं पात्र लोगों को प्रधानमंत्री आवास मिलना चाहिए। recent visitors 75

बैंड वादक को लगी गोली, राजस्थान-जोधपुर में इंस्पेक्टर के रिटायरमेंट कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग

जोधपुर. जोधपुर के बासनी थाना क्षेत्र में उसे समय सनसनी फैल गई जब एक रिटायरमेंट कार्यक्रम के दौरान एक युवक ने बंदूक से फायर कर दिया। फायर से रिटायरमेंट कार्यक्रम में बैंड बजाने आए कर्मचारी को गोली जा लगी। गोली लगने से बैंड वादक मौके पर ही घायल हो गया। वहीं, आनन फानन में मौके पर मौजूद लोगों ने उसे जोधपुर के एम्स अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही बासनी थाना के थाना अधिकारी मोहम्मद शफीक खान अपने पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और मौके का मुआयना किया। एसीपी छवि शर्मा ने बताया विजय नामक व्यक्ति जो केंद्रीय जीएसटी के इंस्पेक्टर जिनका रिटायरमेंट का कार्यक्रम चल रहे था। इस दौरान कार्यक्रम में सम्मिलित हुए अजीत सिंह द्वारा 12 बोर राइफल से फायर किया। जिससे वहां मौजूद फखरुद्दीन मौके पर ही घायल हो गया। घायल का इलाज एम्स अस्पताल में चल रहा है। एसीपी छवी शर्मा ने बताया कि घायल व्यक्ति के द्वारा जो भी रिपोर्ट दी जाएगी उसके अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। वहीं, बताया जा रहा है कि जिस युवक ने गोली चलाई। वह युवक मौके से फरार हो चुका था। फिलहाल पुलिस फरार हुए युवक का नाम अजीत सिंह बता रही है और बंदूक से निकली गोली जिस बैंड कर्मचारियों को लगी उसका नाम फखरुद्दीन बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस बैंड कर्मचारी का इलाज करवा रही है। उपचार के बाद ही पुलिस इस बैंड कर्मचारियों के बयान दर्ज करेगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी। recent visitors 110