गांधी जयंती पर विवादों में घिरे सीएम सिद्धारमैया, जूते उतरवाने का वीडियो हो रहा वायरल

बेंगलुरु कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया फिर विवादों में हैं. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक कांग्रेस कार्यकर्ता हाथ में तिरंगा लिए है और वो कर्नाटक के CM के पैरों से जूते उतार रहा है. इस वीडियो के सामने आने पर राजनीति भी गरमा गई है. बीजेपी ने कहा कि कांग्रेस के मन में देश के लिए कोई सम्मान नहीं है और वो राष्ट्रीय ध्वज का भी सम्मान नहीं करती है. कर्नाटक बीजेपी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, सिद्धारमैया अपने राजनीतिक जीवन के अंतिम पड़ाव पर हैं, उन्हें कुर्सी बचाए रखने की चिंता है तो वो राष्ट्रीय ध्वज थामकर भी मंत्रमुग्ध हैं. महात्मा गांधी को नमन करने पहुंचे थे सीएम सिद्धारमैया दरअसल, सीएम सिद्धारमैया बुधवार सुबह गांधी भवन में महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें नमन करने पहुंचे थे. मौके पर मौजूद एक कार्यकर्ता को देखा जा रहा है कि वो सिद्धारमैया के जूते उतारने में मदद कर रहा है. इस दरम्यान उस कार्यकर्ता के हाथ में तिरंगा है और वो जमीन से टकरा रहा है. यह देखकर एक अन्य व्यक्ति ने कार्यकर्ता के हाथों से झंडा हटाया और उसे अपने हाथ में ले लिया. वहीं, सीएम सिद्धारमैया जब गांधी जयंती समारोह में हिस्सा ले रहे थे, तभी मामूली आग लगने की घटना हुई. सीएम की शर्ट में हल्की आग लग गई. हालांकि, सुरक्षा कर्मी ने देख लिया और तुरंत उसे बुझा दिया. किसी को चोट नहीं आई. MUDA प्लॉट को लेकर विवादों में आए सिद्धारमैया इससे पहले कर्नाटक में MUDA प्लॉट स्कैम को लेकर विवाद बढ़ा था और सिद्धारमैया को अपनी पत्नी के नाम अलॉट प्लॉट वापस लौटाने पड़े थे. सीएम सिद्धारमैया के खिलाफ ईडी ने MUDA स्कैम मामले में FIR दर्ज कर ली है. सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि मेरी पत्नी पार्वती ने MUDA (मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण) द्वारा अधिग्रहित भूमि के लिए मुआवजे के रूप में दिए गए प्लॉट्स को बिना किसी भूमि अधिग्रहण के वापस कर दिया है. सीएम ने कहा कि विपक्षी दलों ने राजनीतिक प्रतिशोध के तहत मेरे खिलाफ झूठे आरोप लगाकर मेरे परिवार को विवाद में घसीटा है और राज्य के लोग इस बात से वाकिफ हैं. जानें कब दर्ज हुआ था केस कर्नाटक के राज्यपाल ने16 अगस्त को इस घोटाले में सिद्धारमैया के खिलाफ जांच के आदेश दिए थे। सिद्धारमैया ने इसके खिलाफ हाईकोर्ट की शरण ली थी, लेकिन अदालत ने 24 सितंबर को जांच के आदेश को सही बताया है। अब सिद्धारमैया की पत्नी पार्वती ने सभी 14 विवादित प्लाट प्राधिकरण को वापस लौटाने की पेशकश की है। वहीं सिद्धारमैया ने उम्मीद जताई है कि सत्य की जीत होगी। 'नफरत की राजनीति'सीएम ने कहा था कि पार्वती अपने परिवार तक ही सीमित थीं लेकिन नफरत की राजनीति के कारण उन्होंने मानसिक यातना झेली। सिद्धारमैया ने एक पोस्ट में कहा कि मेरी पत्नी पार्वती ने मैसूर में MUDA द्वारा जब्त की गई जमीन के मुआवजे के रूप में मिली जमीनें वापस कर दी हैं। मेरा रुख इस अन्याय के आगे झुके बिना लड़ने का था, लेकिन मेरे खिलाफ चल रही राजनीतिक साजिश से परेशान मेरी पत्नी ने इस जमीन को वापस करने का फैसला किया है, जिससे मैं भी हैरान हूं।   recent visitors 70

प्रचार प्रसार सामग्री बरामद, छत्तीसगढ़-बीजापुर में महिला समेत सात नक्सली गिरफ्तार

बीजापुर. एरिया डॉमिनेशन के दौरान मिरतुर व नेलसनार थाना क्षेत्रों से सुरक्षाबल के जवानों ने एक महिला सहित सात नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए नक्सलियों के कब्जे से विद्युत वायर, पेंसिल सेल, भारी मात्रा में दवाइयां, नक्सली प्रचार प्रसार की सामग्री, बैनर व पाम्पलेट बरामद किया गया है। जानकारी के मुताबिक, जिले में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत नेलसनार से जिलाबल की टीम एरिया डॉमिनेशन पर निकली हुई थी। इस दौरान बांगापाल डोंगरीपारा के जंगल से पुलिस पार्टी को देखकर भागने का प्रयास करते हुए पांच संदिग्ध को पकड़ा गया। जिनसे पूछताछ करने पर अपना नाम डीएकेएमएस सदस्य सन्नू उरसा पुत्र (38) स्व. बुधराम उरसा निवासी पोमला, सीएनएम सदस्य मुन्ना उरसा पिता स्व. मंगू उरसा उम्र 38 निवासी पोमरा, सप्लाई टीम सदस्य मेडिकल यूनिट सोमलु उरसा पिता स्व. सन्नू उरसा उम्र 33 निवासी पोमरा, मिलीशिया सदस्य कमलू मड़काम उम्र 28 निवासी पोमरा व मिलिशिया सदस्य विजय कुंजाम पिता सन्नू कुंजाम उम्र 19 निवासी थाना मिरतुर होना बताया। पकड़े गए नक्सलियों के कब्जे से विद्युत वायर, पेंसिल सेल, भारी मात्रा में दवाइयां, नक्सली प्रचार प्रसार की सामग्री, बैनर व पाम्पलेट बरामद किया गया है। पकड़े गए नक्सली संगठन में पांच से छह साल से लगातार सक्रिय होकर काम कर रहे थे। वही दूसरी ओर मिरतुर थाना की कार्यवाही में चेरली विजगुफा के जंगल से दो सक्रिय नक्सलियों को विस्फोटक के साथ पकड़ा गया। इनमें शंकर कारम पिता स्व. बोडडा कारम उम्र 26 निवासी चेरली कोकोडीपारा व पाण्डे कारम पति शंकर कारम उम्र 26 निवासी चेरली कोकोडीपारा थाना मिरतुर शामिल है। पकड़े गए नक्सलियों के कब्जे से टिफिन बम, कॉर्डेक्स वायर, जिलेटिन सटीक, पेंसिल सेल व इलेक्ट्रिक वायर बरामद किया गया। पकड़े गए नक्सलियों के कब्जे से बरामद प्रतिबंधित सामग्री के परिवहन व रखने के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहे जाने पर कोई दस्तावेज नहीं होना बताया। नेलसनार व मिरतुर थाना के द्वारा विधि संगत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार नक्सलियों को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया हैं। recent visitors 77

जैश-ए-मोहम्मद के नाम की चिट्ठी से फैली सनसनी, राजस्थान के रेलवे स्टेशनों को धमकी

जोधपुर, बीकानेर. जैश-ए-मोहम्मद के नाम से लिखे गए पत्र में धमकी दी गई है कि 'आने वाले 30 अक्टूबर को गंगानगर, हनुमानगढ़, जोधपुर, बीकानेर, कोटा, बूंदी, उदयपुर, जयपुर के रेलवे स्टेशन और जगहों को बम से उड़ा दिया जाएगा.' जैश-ए-मोहम्मद पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन है. मीणा ने कहा कि खत की जानकारी के बाद से सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी),स्थानीय पुलिस, बीएसएफ के जवानों ने कई जगह तलाशी ली है. जीआरपी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और पत्र भेजने वाले का पता लगाने के लिए मामले की जांच की जा रही है. प्राइवेट स्कूलों को मिली थी धमकी — राजस्थान में इससे पहले भी कई बार ऐसी धमकियों भरे मेल और चिट्ठियां मिली है. इससे पहले इसी साल मई में  जयपुर में प्राइवेट स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी के बाद हड़कंप मच गया था. यह धमकी ई-मेल के जरिए दी गई थी जिसके बाद स्कूलों को खाली करवा लिया गया. सबसे पहले धमकी भरा मेल एमपीएस स्कूल के प्रिंसिपल को मिला जिसके बाद तुरंत उन्होंने पुलिस को इन्फॉर्म किया. मौके पर पुलिस और एटीएस कमांडो ने मोर्चा संभाला ही था कि पता चला जयपुर में ही माहेश्वरी स्कूल, विद्या आश्रम, सेंट टेरेसा सहित करीब 44 स्कूलों को भी ऐसा मेल भेजा गया है. धमकी भरे ई-मेल में लिखा था, 'स्कूल की बिल्डिंग में बम है, जो कि कभी भी फट सकता है'. इसके बाद पुलिस ने सभी स्कूलों को खाली करवा सभी बच्चों और शिक्षकों को सुरक्षित जगह ले जाया गया. वहीं, बम निरोधक दस्ते ने डॉग स्क्वायड टीम के साथ स्कूलों में घंटों सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन किसी स्कूल में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. recent visitors 67

फिल्मी रामलीला में मिस यूनिवर्स इंडिया रिया सिंघा माता सीता का किरदार निभाएंगी

अयोध्या फिल्मी रामलीला तीन अक्तूबर से 12 अक्तूबर तक होगी। फिल्मी रामलीला में इस बार माता सीता का किरदार मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 रिया सिंघा निभाएंगी। जबकि सांसद मनोज तिवारी बालि व सांसद रवि किशन सुग्रीव के किरदार में नजर आएंगे। पिछले साल फिल्मी रामलीला को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर 36 करोड़ लोगों ने देखा था। इस बार यह संख्या 50 करोड़ पहुंचने की संभावना है। फिल्मी रामलीला के अध्यक्ष सुभाष मलिक (बॉबी) और निदेशक शुभम मलिक ने संयुक्त रूप से कहा इस बार हम कुछ बदलाव कर रहे हैं। विश्व की सबसे बड़ी रामलीला अयोध्या की रामलीला में मां सीता के किरदार में मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 रिया सिंघा दिखेंगी। ये पहली बार होगा जब कोई मिस यूनिवर्स इंडिया सीता का किरदार निभाने वाली है। रिया कहती हैं कि ये वर्ष मेरे लिए कई मायनों में खास है। प्रभु श्री राम के आशीर्वाद से मुझे विश्व की सबसे बड़ी रामलीला अयोध्या की रामलीला में सीता का किरदार निभाने का अवसर मिला। ये अनुभव काफी रोमांचित करने वाला है। सुभाष मलिक के अनुसार इस बार रामलीला में कुल 42 फिल्मी कलाकार विभिन्न भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसके अलावा 20 कलाकार अयोध्या से भी विभिन्न भूमिकाओं में रामकथा को जीवंत करते दिखेंगे। recent visitors 160

ASI ने आर्केस्ट्रा में डांसरों के साथ लगाए ठुमके, छत्तीसगढ़-जांजगीर-चांपा में वर्दी शर्मशार

जांजगीर-चांपा. जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा थाना में पदस्थ एएसआई फूलेश्वर सिंह सिदार का आर्केस्ट्रा में वर्दी पहनकर लड़कियों के साथ डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले में तत्काल प्रभाव से निलंबन किया है। जानकारी अनुसार, 30 सितंबर की रात को ग्राम सोनादह गांव में ग्रामीणों के द्वारा आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। पुलिस वर्दी में एएसआई फुलेश्वर सिंह सिदार पहुंचा हुआ था। इस दौरान डांस कर रही लड़कियों के साथ स्टेज पर ठुमके लगाते वीडियो में नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने तुरंत संज्ञान लिया। वीडियो में नजर आ रहे पुलिसकर्मी की पहचान करवाई। इसके बाद एएसआई फूलेश्वर सिंह सिदार को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने इस घटना को अनुशासनहीनता और पुलिस की गरिमा के खिलाफ बताया और कड़ी कार्रवाई की बात कही। इस घटना ने एक बार फिर से खाकी वर्दी को शर्मसार किया है, जहां कानून के रखवाले खुद नियमों का उल्लंघन करते नजर आए। recent visitors 106

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल नगर निगम के 43.39 करोड़ रुपए के उपकरणों एवं विकास कार्यों का लोकार्पण किया

भोपाल 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर आज स्वच्छ भारत एवं अमृत योजना में प्रदेश में 685 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन और लोकार्पण हुआ है। राजधानी भोपाल में स्थित कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में सुबह 10 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। स्वच्छता दिवस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी वर्चुअली शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में चलाए गए स्वच्छता पखवाड़े में जिस जूनून से प्रदेशवासियों ने सहभागिता की, वह सराहनीय हैं। उज्जैन के सफाई मित्रों को सौगात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 में नगर पालिक निगम उज्जैन को थ्री स्टार रेटिंग प्राप्त करने पर उज्जैन के 2314 सफाई मित्रों को सिंगल क्लिक से 69 लाख 42 हजार रुपए ट्रांसफर किए। इस योजना में हर सफाई मित्र के खाते में 3 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि पहुंचाई गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्वच्छता ही सेवा अभियान-2024 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को सम्मानित किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल नगर निगम के 43.39 करोड़ रुपए के उपकरणों एवं विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया। इन परियोजना का भी भूमि पूजन और लोकार्पण -इन योजनाओं का हुआ भूमिपूजन सागर निकाय की 299.20 करोड़ रुपए की सीवरेज योजना का लोकार्पण, सिवनी-मालवा निकाय की 61.17 करोड़ रुपए की जल प्रदाय योजना और छिंदवाड़ा निकाय की 75.34 करोड़ रुपए की जल प्रदाय योजना का वर्चुअली भूमि पूजन किया। मुख्यमंत्री प्रदेश की 19 नगरीय निकायों में सीवरेज और जल प्रदाय परियोजना का भूमि पूजन किया। -इन परियोजनाओं की भी सौगात इनमें विदिशा की 19.90 करोड़ रुपए की सीवरेज परियोजना, शाजापुर की 15.75 करोड़ रुपएकी, शाहपुर की 12.40 करोड़ रुपए की, शाहगढ़ की 13.05 करोड़ रुपए की, रौन की 11.91 करोड़ रुपए की, पीथमपुर की 24.58 करोड़ रुपए की, महू कैंट की 40.30 करोड़ रुपए की, डोला की 10.67 करोड़ रुपए की, दमोह की 12.52 करोड़ रुपए की, बरगवां (अमलाई) की 22.55 करोड़ रुपए की और बंडा की 10.16 करोड़ रुपए की सौगात दी। -ये सौगातें भी दी गईं वहीं, बिस्टान की 31.71 करोड़ रुपए की, सतवास की 3.09 करोड़ रुपए की, नामली की 3.10 करोड़ रुपए की, सुवासरा की 3.15 करोड़ रुपए की, बड़ौद की 3.20 करोड़ रुपए की, रतनगढ़ की 3.22 करोड़ रुपए की, पिपलोदा की 3.92 करोड़ रुपए की और कन्नौद की 3.97 करोड़ रुपए की जलप्रदाय योजना का वर्चुअली भूमिपूजन किया। इस मौके पर गौवंश के उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यों और स्वच्छता ही सेवा अभियान -2024 पर केंद्रित फिल्मों का प्रदर्शन भी हुआ। recent visitors 53

SI और ASI समेत 55 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, छत्तीसगढ़-रायपुर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल

रायपुर. रायपुर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। विभाग ने एसआई, एएसआई और हेड कांस्टेबल समेत 55 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, छह एसआई, 13 एएसआई, एक महिला प्रधान आरक्षक, 10 प्रधान आरक्षक और 25 आरक्षकों का तबादला किया गया है। इसे लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने देर रात आदेश जारी किया है। पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों के अनुसार, इन तबादलों का मुख्य उद्देश्य (cg police officer transfer) राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में कानून और व्यवस्था बनाए रखना है और पुलिस बल को बेहतर ढंग से तैनात करना है ताकि शहर में सुरक्षा और शांति व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके. recent visitors 71