राज्यपाल ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. शास्त्री को राजभवन में दी श्रद्धांजलि

राज्यपाल ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. शास्त्री को राजभवन में दी श्रद्धांजलि राजभवन में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती आज राजभवन में मनाई। राज्यपाल पटेल ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर राज्यपाल के अपर सचिव उमाशंकर भार्गव एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।   recent visitors 58

राज्यपाल पटेल प्रार्थना सभा में हुए शामिल

राज्यपाल पटेल प्रार्थना सभा में हुए शामिल गांधी भवन में आयोजित कार्यक्रम में विजेता बच्चों का किया सम्मान भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल गांधी जयंती के अवसर पर गांधी भवन सभागृह में आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने गांधी स्मृति स्थल पर आदरांजलि अर्पित की। राज्यपाल पटेल ने कार्यक्रम में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.लालबहादुर शास्त्री के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने गांधी सप्ताह के अंतर्गत “आओ जानें गांधी” प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। राज्यपाल पटेल का शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया। उन्होंने गांधी जी की चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रिय भजनों की प्रस्तुति दी गई।   recent visitors 57

सामूहिक स्वच्छता कार्यक्रम राजभवन के कर्मचारी आवास परिसर में हुआ आयोजित

भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गांधी जयंती के अवसर पर राजभवन में आयोजित सामूहिक स्वच्छता कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने राजभवन के कर्मचारी आवास परिसर में झाड़ू लगाकर कचरा साफ किया। परिसर के रहवासियों को स्वच्छता को अपने व्यवहार में आत्मसात करने के लिये प्रेरित किया। सफाई कर्मचारियों के साथ चर्चा की। राज्यपाल पटेल , गांधी जयंती के अवसर पर आज प्रात: राजभवन कर्मचारी आवास परिसर में आयोजित सफाई कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने राजभवन के सभी अधिकारी-कर्मचारियों के साथ मिलकर राजभवन के कर्मचारी आवास परिसर में सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर राजभवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।   recent visitors 69

पितृमोक्ष अमावस्या देहरी घाट पर स्नान के दौरान पांच लोग डूब, तीन की जान बचाई, दो की तलाश जारी

 सीहोर  सीहोर और शाजापुर जिले की सीमा पर बहने वाली पार्वती नदी में पितृमोक्ष अमावस्या पर स्नान करने पहुंचे पांच लोग डूब गए। इनमें से तीन लोगों को तो तुरंत बचा लिया गया, लेकिन दो लोग गहरे पानी में डूब गए। रेस्क्यू टीम उनकी तलाश में जुटी है। घटना पार्वती और अजनाल नदी के संगम पर बुधवार सुबह घटित हुई। जो दो युवक गहरे पानी में डूब गए, वो रिश्ते में मामा-भांजा हैं। पुलिस और एनडीआरफ की टीम उनकी तलाश में जुट गई है। हादसा ग्राम पंचायत अमलाहा के पास देहरी घाट पर सुबह करीब 8 बजे हुआ। पितृमोक्ष अमावस्या होने के कारण नदियों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। जिनके साथ घटना घटित हुई, वे पांचों युवक पितृमोक्ष अमावस्या पर स्नान के लिए नदी में उतरे थे। इसी दौरान गहराई में चले गए। ये सभी आपस में रिश्तेदार हैं। कालापीपल के रहने वाले कृपाल मेवाड़ा (30) और उसका भांजा बीरबल मेवाड़ा (19) लापता हैं। बचाए गए तीन लोगों को सीहोर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो जिलों की सीमा पर है देहरी घाट पार्वती नदी ने देहरी घाट पर जहां यह हादसा हुआ, वहां दो जिलों की सीमा लगती है। नदी के एक तरफ शाजापुर जिला और दूसरी तरफ सीहोर जिला लगता है। पितृमोक्ष अमावस्या को लेकर बुधवार सुबह से ही देहरी घाट पर स्नान के लिए आए लोगों की भीड़ लगी है। आसपास के कई गांवों के लोग नदी में स्नान करने पहुंचे हैं। recent visitors 111

अस्पताल में इलाज के लिए कराया भर्ती, छत्तीसगढ़-कोरबा में 16 बच्चों से फूड प्वाइजनिंग

कोरबा. कोरबा के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के के ग्राम कटोरी नगोई कन्या आश्रम में रहकर पढाई करने वाले लगभग 16 बच्चे फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। जहां एक के बाद एक सभी बच्चों कों उल्टी दस्त और चक्कर आने लगे। इस घटना के बाद आश्रम में हड़कंप मच गया और इसकी सूचना तत्काल 108 वाहन को दी गई। जहां मौके पर पहुंच सभी बच्चों को कटघोरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया सभी का उपचार अभी जारी है। बताया जा रहा है कि सभी बच्चे पोड़ी उपरोड़ा के जटगा आसपास के रहने वाले बच्चे हैं। जिनकी उम्र लगभग 7 से 10 साल तक बताई जा रही है। जो कक्षा पहली से पांचवी तक की पढ़ाई करते हैं। कन्या आश्रम में खाना खाने के बाद बच्चों की हालत बिगड़ने लगी। उल्टी दस्त से परेशान हो गए। 16 छात्रों को कटघोरा स्थित स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया हैं। कटघोरा बीएमओ बी आर रात्रे ने बताया कि सभी बच्चों की हालत में अब सुधार है, सभी खतरे से बाहर हैं। recent visitors 84

मध्य प्रदेश से आवागमन करने वाली ये 22 ट्रेनें निरस्त: इन ट्रेनों के बदले रूट, सफर करने से पहले यहां चेक करें शेड्यूल

भोपाल  नवरात्र में अगर आप भोपाल से रायपुर और लखनऊ की ओर जाने के बारे में सोच रहे हैं, तो रेल यात्रा में काफी परेशानियों को सामना करना पड़ेगा। इसका मुख्य कारण यह है कि पश्चिम मध्य रेल जोन से जाने वाली 22 ट्रेनों को निरस्त किया गया। वहीं इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में तीसरी रेल लाइन परियोजना का कार्य किया जा रहा है। इसके अंतर्गत बीरसिंहपुर रेलवे स्टेशन को तीसरी लाइन से जोड़ने के लिए यार्ड रिमाडलिंग का कार्य चल रहा है। इसके कारण से 22 यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। यह ट्रेन रहेंगी रद्द     ट्रेन (18235) भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस – 2 से 12 अक्टूबर     ट्रेन (18236) बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस – 30 सितंबर से 10 अक्टूबर     ट्रेन (11265) जबलपुर-अम्बिकापुर एक्सप्रेस – 2 से 11 अक्टूबर     ट्रेन (11266) अम्बिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस – 3 से 12 अक्टूबर     ट्रेन (18247) बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस – 1 से 9 अक्टूबर     ट्रेन (18248) रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस – 2 से 10 अक्टूबर     ट्रेन (11751) रीवा-चिरमिरी एक्सप्रेस – 4, 7, 9 और 11 अक्टूबर     ट्रेन (11752) चिरमिरी-रीवा एक्सप्रेस – 5, 8, 10 एवं 12 अक्टूबर     ट्रेन (06617) कटनी-चिरमिरी एक्सप्रेस – 2 से 11 अक्टूबर     ट्रेन (06618) चिरमिरी-कटनी एक्सप्रेस – 3 से 12 अक्टूबर पश्चिम मध्य रेलवे से गुजरने वाली निरस्त ट्रेन     ट्रेन (18233) इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस – 1 से 12 अक्टूबर     ट्रेन (18234) बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस – 30 सितंबर से 11 अक्टूबर     ट्रेन (12535) लखनऊ-रायपुर गरीबरथ एक्सप्रेस – 3, 7 एवं 10 अक्टूबर     ट्रेन (12536) रायपुर-लखनऊ गरीबरथ एक्सप्रेस – 4, 8 एवं 11 अक्टूबर     ट्रेन (22867) दुर्ग-निजामुद्दीन एक्सप्रेस – 4, 8 एवं 11 अक्टूबर     ट्रेन (22868) निजामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस – 5, 9 एवं 12 अक्टूबर     ट्रेन (18203) दुर्ग-कानपूर एक्सप्रेस – 6 एवं 8 अक्टूबर     ट्रेन (18204) कानपूर-दुर्ग एक्सप्रेस – 7 एवं 9 अक्टूबर     ट्रेन (18213) दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस – 6 अक्टूबर     ट्रेन (18214) अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस – 7 अक्टूबर     ट्रेन (18205) दुर्ग-नवतनवा एक्सप्रेस – 3 एवं 10 अक्टूबर     ट्रेन (18206) नवतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस – 5 एवं 12 अक्टूबर रानी कमलापति-दानापुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन में चार कोच अतिरिक्त लगेंगे यात्रियों की सुविधा व प्रतीक्षा सूची को ध्यान में रखते हुए ट्रेन 01661-01662 रानी कमलापति-दानापुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन चलायी जा रही है। इस ट्रेन में स्थायी रूप से दो शयनयान श्रेणी (स्लीपर) और दो वातानुकूलित तृतीय श्रेणी (एसी थर्ड) के अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया गया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि यह अतिरिक्त कोच 01661 रानी कमलापति-दानापुर एक्सप्रेस स्पेशल में 26 अक्टूबर से तथा ट्रेन 01662 दानापुर-रानी कमलापति एक्सप्रेस स्पेशल में 27 अक्टूबर से प्रारंभिक स्टेशन से गंतव्य के लिए लगाए जाएंगे। ऐसे में 288 अतिरिक्त यात्रियों को फायदा होगा। recent visitors 72

महाकाल मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, जैश-ए-मोहम्मद के नाम से मिला खत

उज्जैन  राजस्थान के हनुमानगढ़ रेलवे स्टेशन पर 1 अक्टूबर को एक पत्र मिला है, जिसमें उज्जैन के महाकाल मंदिर सहित कई रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। पत्र में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का नाम लिखा है। इस घटना के बाद पुलिस अलर्ट हो गई और सुरक्षा जांच कड़ी कर दी गई है।  जिसमें 2 नवंबर को उज्जैन के महाकाल मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसके साथ ही जयपुर, उदयपुर, बूंदी, कोटा, बीकानेर, जोधपुर, हनुमानगढ़ और गंगानगर रेलवे स्टेशनों को बम 30 अक्टूबर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हनुमानगढ़ स्टेशन मास्टर को भेजे गए पत्र में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का नाम लिखा हुआ है। यह पत्र डाक के जरिए भेजा गया है। स्टेशन मास्टर ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने स्टेशन पहुंचकर पत्र की जांच की और इसकी जानकारी सुरक्षा एजेंसियों को दी। पत्र मिलने के बाद से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। महाकाल मंदिर में रोज बम स्क्वाड की टीम करती है जांच उज्जैन के महाकाल मंदिर में रोज बम स्क्वाड की टीम जांच करती हैं। इसके साथ ही मंदिर के प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर भी लगाए हैं। धमकी वाला पत्र भेजने वाले ने खुद को आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का एरिया कमांडर बताया है। महाकाल मंदिर के साथ उसने राजस्थान के धार्मिक स्थलों को भी निशाना बनाने की बात लिखी है। इस धमकी भरे पत्र के सामने आने के बाद आरपीएफ और जीआरपी जांच में जुट गए हैं। अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच की जा रही है। पत्र किसने भेजा इसे लेकर अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि, रेलवे स्टेशन पर कोई संदिग्ध वास्तु नहीं मिली। इधर मध्यप्रदेश में बाबा महाकाल का मंदिर भी पूरी तरह सुरक्षित है। हनुमानगढ़ अधीक्षक को मिले पत्र में लिखा है कि, "हम जम्मू कश्मीर में मारे जा रहे हमारे जिहादियों की मौत का बदला जरूर लेंगे। ठीक 30 अक्टूबर को जोधपुर, जयपुर, उदयपुर, अलवर, बीकानेर, बूंदी, श्री गंगानगर, मंडल और मध्यप्रदेश के रेलवे स्टेशन, 2 अक्टूबर को उज्जैन महाकाल मंदिर समेत कुछ सैन्य ठिकानों पर बम विस्फोट किया जाएगा।" पुलिस अधिकारी इस लेटर की जांच में जुटे हैं। recent visitors 67