कूनो नेशनल पार्क में जल्द ही चीतों को जंगल में छोड़ा जाएगा, अब कुल 24 है सख्यां

श्योपुर  कूनो नेशनल पार्क में रह रहे चीतों के साम्राज्य में अब विस्तार होगा। उन्हें जल्द ही खुले जंगल में छोड़ा जाएगा। इसके बाद वह मध्य प्रदेश ही नहीं, यूपी और राजस्थान में भी छुट्टा घूमेंगे। वो जब चाहे तब जंगल में खुद से लौंटेगे लेकिन उन्हें ट्रैंकुलाइज नहीं किया जाएगा। यह निर्णय तीन राज्यों के वन विभाग के अधिकारियों की हुई मीटिंग में लिया गया है। एमपी, यूपी और राजस्थान के 27 जिलों में चीते घूम सकेंगे। तीन राज्य के अधिकारियों ने की प्लानिंग कूनो नेशनल पार्क में अभी बड़े और छोटे मिलाकर चीतों की संख्या 24 है। मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के वन अधिकारियों ने इस बारे में योजना बनाई है। चीतों को ट्रेंकुलाइज करके वापस नहीं लाया जाएगा, केवल जान का खतरा होने पर ही उन्हें रेस्क्यू किया जाएगा। विस्तृत योजना की जाएगी तैयार इससे पहले, लगभग दो साल का एक विस्तृत कार्य योजना तैयार किया जाएगा। इस योजना में चीतों के लिए शिकार की व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और वन कर्मचारियों को चीतों की देखभाल का प्रशिक्षण शामिल होगा। पूरी योजना बनने के बाद ही साफ होंगी चीजें कूनो नेशनल पार्क के सीसीएफ उत्तम कुमार शर्मा ने कहा कि पूरी योजना बनने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। सबसे पहले, कूनो से सटे जिलों में चीतों के लिए भोजन की उपलब्धता की जांच की जाएगी। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि इन जिलों के जंगलों में चीतों के लिए पर्याप्त शिकार उपलब्ध हो। खुले जंगल में पहले छोड़े जाएंगे चीते वहीं, कूनो नेशनल पार्क के 24 चीते जल्द खुले जंगल में छोड़े जाएंगे। खास बात यह है कि इस बार चीतों के विचरण का दायरा बड़ा होगा। ये बाघों की तरह 3 राज्यों के 27 जिलों में घूम सकेंगे। इन्हें ट्रेंकुलाइज कर वापस नहीं लाया जाएगा। जान का खतरा होने पर ही रेस्क्यू किया जाएगा। कूनो से सटे जिलों को किया जाएगा शामिल इस योजना में कूनो से सटे जिलों को भी शामिल किया जाएगा, जहां चीतों के लिए शिकार की व्यवस्था की जाएगी। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि चीतों को जंगल में पर्याप्त भोजन मिले और उन्हें किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। चीतों के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम यह कदम चीतों के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। चीतों को खुले जंगल में छोड़ने से पहले यह सुनिश्चित करना ज़रूरी है कि उनके लिए सुरक्षित और अनुकूल वातावरण तैयार हो। इसके लिए वन विभाग द्वारा कई ज़रूरी कदम उठाए जा रहे हैं, जैसे कि शिकार की व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और वन कर्मचारियों को प्रशिक्षण देना। इससे चीतों की आबादी को बढ़ाने में मदद मिलेगी।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 70

भाजपा ने जाट और दलित समुदाय की गोलबंदी की काट के लिए नई रणनीति बनाई, हर विधानसभा में अलग रणनीति

नई दिल्ली हरियाणा में 10 साल की ऐंटी-इनकम्बैंसी के बाद तीसरी बार सत्ता की रेस में उतरी भाजपा के लिए चुनावी राह आसान नहीं है। एक तरफ जाटों की नाराजगी है और वे गोलबंद दिख रहे हैं तो वहीं दलितों के भी एक हिस्से में कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में सेंध लगा दी थी। इससे भाजपा की चिंता बढ़ गई है, जो 2014 से 2024 तक हरियाणा में 4 चुनाव जीत चुकी है। लेकिन यह पहला मौका है, जब वह एक तरह से अग्निपरीक्षा से गुजर रही है। इस बीच खबर है कि भाजपा ने जाट और दलित समुदाय की गोलबंदी की काट के लिए नई रणनीति बना ली है। इसके तहत भाजपा के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान खुद जुटे हैं। भाजपा गैर-जाट ओबीसी बिरादरियों में शामिल यादव, गुर्जर, सैनी, पाल, नाई, कुम्हार, खाती और कश्यप पर फोकस कर रही है। इसके अलावा ब्राह्मण, बनिया, पंजाबी समुदाय के लोगों पर उसे समर्थन का भरोसा है। अग्निपथ स्कीम, किसान आंदोलन और फिर पहलवानों के आंदोलन के चलते जाटों का एक बड़ा वर्ग भाजपा के खिलाफ लामबंद दिखता है। स्थिति यह है कि जाटों का कहना है कि आईएनएलडी और जेजेपी को वोट देना भी विभाजन होगा। ऐसे में भाजपा के खिलाफ आगे दिख रही कांग्रेस को ही वोट दिया जाए। अब इसकी काट के लिए भाजपा ने विधानसभा वार प्लानिंग की है। खुद धर्मेंद्र प्रधान ये मीटिंगें ले रहे हैं। इन मीटिंगों में धर्मेंद्र प्रधान के साथ ही सीएम नायब सिंह सैनी भी रहते हैं। इनमें बताया जाता है कि कैसे भाजपा सरकार ने ओबीसी समुदाय के हित में कदम उठाए हैं। इसके अलावा कांग्रेस के मुकाबले ओबीसी वर्ग के लोगों को ज्यादा टिकट बांटे हैं। धर्मेंद्र प्रधान खुद ओबीसी हैं और सैनी को भी भाजपा ने गैर-जाट ओबीसी में पकड़ के लिए ही प्रमोट किया था। अब उसी को पार्टी आम लोगों के बीच ले जा रही है। पार्टी का मानना है कि इस रणनीति के चलते वह यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, पानीपत, करनाल बेल्ट में सफल हो सकती है। इसके अलावा अहीरवाल कहलाने वाले रेवाड़ी, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़ और भिवानी में भी उसे उम्मीद है। ऐसा ही जिला फरीदाबाद भी है, जहां से भाजपा को बढ़त की उम्मीद है। इस क्षेत्र में गुर्जरों की अच्छी आबादी है और इसके अलावा दूसरे राज्यों के प्रवासी भी बड़ी संख्या में रहते हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 100

निर्माणाधीन सड़क क्षेत्र में अतिक्रमण को प्रशासन ने बुलडोजर से रौंदा, बुलडोजर की गर्जना से अतिक्रमणकारियों के हौंसले पस्त

उरई (जालौन) शहर के मुख्य मार्ग पर निर्माणाधीन सड़क क्षेत्र में अनुमन्य से अधिक जगह पर बने अवैध निर्माण को हटाने के लिये पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों का अमला फील्ड पर उतर पड़ा। सिटी मजिस्ट्रेट अजीत कुमार जायसवाल, एसडीएम, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नेहा व्याडवाल, सीओ उमेश कुमार पाण्डेय, ईओ रामअचल कुरील सहित नपा टीम के साथ भारी पुलिस बल की मौजूदगी में शहर के सबसे व्यस्ततम क्षेत्र से अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान तमाशवीनों की भीड़ नजर आयी। वहीं बुलडोजर की गर्जना से अतिक्रमणकारियों के हौंसले पस्त दिखे। प्रदेश सरकार अतिक्रमण हटाओ अभियान गौरतलब रहे कि शहरों की सुन्दरता बनाने और सुगम यातायात बनाने के लिए प्रदेश सरकार अतिक्रमण हटाओ अभियान को जोर दे रही है। फिर भी लोग मान नहीं रहे हैंं। प्रशासन के बार-बार नोटिस देने के बावजूद भी लोगों ने जब अतिक्रमण नहीं हटाया तो प्रशासन सख्त हुआ और अतिक्रमण हटाने की कारवाई की। उरई शहर में प्रांतीय खण्ड लोक निर्माण विभाग द्वारा पुराना एनएच-25 में सोनी मन्दिर इलाहाबाद बैंक तिराहे के पास से शहीद भगत सिंह चौराहा तक अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। इस दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा सहायक अभियंता नंद किशोर, अवर अभियंता इंदल सिंह, कर अधीक्षक गणेश प्रसाद और भारी पुलिस मौजूद रही। कार्यवाही के दौरान व्यापारी नेता भी मौजूद रहे। अतिक्रमण हटाने के दौरान कई बड़ी सिफारिश भी आयीं, लेकिन प्रशासन ने किसी की एक न सुनी और अतिक्रमण पर बुलडोजर चलता रहा। गौरतलब रहे कि शहरी भाग में चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य चल रहा है, जहां पर जगह जगह अस्थाई अतिक्रमण भी है। जिसको लेकर जिलाधिकारी के निर्देश पर सिटि मजिस्ट्रेट अजीत कुमार जायसवाल की अगुवाई में पालिका की टीम व कोतवाली फोर्स द्वारा कड़ी कार्यवाही की गई। इस दौरान कई बार मौके पर भवन स्वामियों ने पीडब्ल्यूडी द्वारा अतिक्रमण हटाने का विरोध भी किया, लेकिन कार्यवाही नहीं रुकी। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान बड़े वाहनों एवं जेसीबी का इंतजाम किया गया था। प्रशासन ने इलाहाबाद बैंक तिराहे से लेकर घण्टाघर तक यातायात बन्द करके फिर अतिक्रमण की कार्यवाही अमल में लायी। इस दौरान वाहनों का आवागमन डायवर्जन किया गया। छोटे-बड़े वाहन सारे मौनी मंदिर होते हुए स्टेशन रोड के लिए रवाना किए गए और कोतवाली के पास से लेकर मौनी मंदिर होते हुए रामनगर झांसी बाईपास की ओर डायवर्ट किए गए। अतिक्रमण की कार्यवाही की लोगों को भनक तक नहीं लगी, इस कार्यवाही के दौरान लोगों की भारी भीड़ खड़ी रही खड़े। खड़े लोग अपने अतिक्रमण हटाने कार्रवाई मोबाइल में कैद करते नजर आए। भारी फोर्स रहा मौजूद सीओ सिटी उमेश कुमार पाण्डे की मौजूदगी में भारी पुलिस फोर्स इस दौरान मौजूद रहा। महिला पुलिस एवं कोतवाली पुलिस में फोर्स यातायात पुलिस अपनी अपनी व्यवस्थाएं संभलते नजर आए। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 74

माहौल बिगाड़ने कीं मूर्तियां खंडित, राजस्थान-उदयपुर के रजवाडिया समाज के मंदिर में तोड़फोड़

उदयपुर. बीते कुछ महीनों से उदयपुर क्षेत्र से लगातार सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की खबरें सामने आ रही हैं। पिछले दिनों जहां भीलवाड़ा में एक धार्मिक स्थल के बाहर पशुओं अवशेष मिलने से माहौल बिगड़ गया था, वहीं अब उदयपुर के एक देवरे ( मंदिर) पर तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। यह देवरा उदयपुर के स्वरूप सागर झील के पास स्थित है, जो रजवाडिया समाज का बताया जा रहा है। मंदिर में तोड़फोड़ किए जाने की बात पता चलते ही समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। सूचना मिलने के बाद हाथीपोल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ की रजवाडिया समाज ने कड़ी निंदा की है और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। तोड़फोड़ कब और किसने की अब तक इस बात की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। खबर अपडेट की जा रही है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 88

धरना देकर एसपी व सीईओ को सौंपा ज्ञापन, राजस्थान-करौली में ग्राम विकास अधिकारी से मारपीट का विरोध

करौली. ग्राम विकास अधिकारी से मारपीट के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ का जिला मुख्यालय पर पंचायत समिति में अनिश्चितकालीन धरना 21वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान राजकीय दायित्वों के क्रियान्वयन एवं अभियान का भी पूर्ण बहिष्कार किया। ग्राम विकास अधिकारियों ने सीईओ एवं एसपी को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जिला अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी आनंद सिंह अलीपुरा 10 सितंबर की शाम भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र अलीपुरा ग्राम पनवेडे होते हुए ग्राम सिकंदरपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के आवेदन व स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत ब्लैक स्पॉट के फोटो लेने जा रहा था। इस दौरान सिकंदरपुर श्मशान के पास उदयराज मीणा निवासी सिकंदरपुर ने आनंद सिंह को रोककर मारपीट की और राजकीय दस्तावेज छीनकर नष्ट कर दिए। साथ ही सोने की चेन व घड़ी लूटकर ले गया। पीड़ित ने सदर थाना हिंडौन में एफआईआर दर्ज कराई है। ग्राम विकास अधिकारियों की ओर से प्रशासन को ज्ञापन भी दिया गया लेकिन 21 दिन बीत जाने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है, इससे ग्राम विकास अधिकारियों में रोष व्याप्त है। उन्होंने बताया कि आरोपी पीड़ित को वीडियो के माध्यम से लगातार धमकियां भी दे रहा है। जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक अनिचितकालीन धरना जारी रहेगा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 133

संगीत के माध्यम से हमेशा अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति के साथ न्याय करने की कोशिश की: आयुष्मान खुराना

मुंबई,  बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता और गायक आयुष्मान खुराना ने कहा है कि उन्होंने अपने संगीत के माध्यम से हमेशा अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति के साथ न्याय करने की कोशिश की है और उन्हें खुशी है कि लोगों ने इसे स्वीकार किया है और उन्हें इतना प्यार दिया है। आयुष्मान खुराना ने इंटरनेशनल म्यूजिक डे पर कहा कि मेरी फिल्मों की तरह मेरा म्यूजिक भी किसी फॉर्मूले में बंधा नहीं है। मेरी फि‍ल्में और मेरा संगीत हमेशा इस विश्वास को बनाए रखेंगी जो मैं खुद के लिए रखता हूं। मैं एक कलाकार होने के नाते कोई खास रूल फॉलो नहीं करता और न ही कभी करना चाहता हूं। आयुष्मान खुराना ने कहा कि हर बार कुछ नया बनाना, दूसरों की तरह न करना, किसी ट्रेंड को फॉलो करने के जाल में न फंसना, मेरे लिए बेहद ही रोमांचक चीज है। यदि संभव हो तो मैं एक ट्रेंड सेट करना चाहूंगा। आयुष्मान जल्दा ही "जचदी" ट्रैक में नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि इस गाने के लिए वह अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकले हैं।मैं अपने आप को बेहद भाग्यशाली मानता हूं कि मुझे फिल्मों और अपने संगीत के लिए दर्शकों का बेहद प्यालर मिला है। मेरे प्रयासों में निरंतर सहयोग देने के लिए मैं सभी का शुक्रिया अदा करता हूं।मेरे जीवन के उतार-चढ़ाव में संगीत हमेशा से मेरा साथी रहा है। ये वो चीज है, जिससे मैं हर रोज गुजरता हूं। मैंने 'जचदी' में अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलकर काम किया है। इसमें पंजाबी धुनों को गरबा बीट्स के साथ मिलाना बेहद खास है। मैं आगे भी अलग-अलग चीजें करता रहूंगा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 79

मध्याह्न भोजन खाने के बाद सात और बच्चे बीमार पड़े, अब तक अस्पताल में भर्ती कराए बच्चों की संख्या 45 हुई

ठाणे (महाराष्ट्र) महाराष्ट्र में ठाणे शहर के समीप एक निजी स्कूल में मध्याह्न भोजन खाने के बाद संदिग्ध रूप से खाद्य विषाक्तता के कारण सात और बच्चे बीमार पड़ गए हैं, जिससे अभी तक अस्पताल में भर्ती कराए बच्चों की संख्या 45 हो गयी है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अस्पताल के चिकित्सा अधिकारियों के अनुसार, आठ से 11 वर्ष की आयु के इन बच्चों को मंगलवार को दोपहर के भोजन के बाद चक्कर आने, मितली, सिरदर्द और पेट में दर्द की शिकायत के बाद कलवा शहर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुरुआत में मंगलवार को 38 बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। देर रात सात और बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉ. अनिरुद्ध मलगांवकर ने बताया कि बच्चों के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है और अगर उनकी स्थिति ठीक पायी जाती है तो उन्हें बुधवार दोपहर तक छुट्टी दे दी जाएगी। ठाणे नगर निगम (टीएमसी) के अतिरिक्त आयुक्त संदीप मालवी ने मंगलवार को बताया कि सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर है और उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। उन्होंने पुष्टि की कि बच्चों ने निजी स्कूल में मध्याह्न भोजन किया था। एक अन्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि बच्चों को भोजन में चावल और मोठ की सब्जी परोसी गयी थी। खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों ने छात्रों को परोसे गए भोजन के नमूने एकत्रित किए हैं। अधिकारियों के अनुसार, शुरुआत में पांच छात्रों ने बेचैनी की शिकायत की और धीरे-धीरे उनकी संख्या बढ़ती गई। उन्होंने बताया, ‘‘स्कूल प्रशासन ने एम्बुलेंस बुलाई और छात्रों को अस्पताल पहुंचाया।’’ बच्चों के परिजन भी अस्पताल में मौजूद हैं।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 90