मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दैवीय आराधना पर्व नवरात्र प्रारंभ होने पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में शक्ति को नमन और नारी शक्ति का वंदन करते हुए कहा है कि बिटिया, कन्या, बहन और मां हर रूप में नारी, माता के 9 स्वरूपों के समान वंदनीय है। राज्य सरकार नारी को देवी स्वरूप मानकर अपनी योजनाओं के माध्यम से नारी शक्ति का वंदन करती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नागरिकों के सुखी और समृद्ध होने की कामना की है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 68

आवंटन समिति अध्यक्ष हों पर भी सरकारी गाड़ी-आवास से दूर, राजस्थान कैबिनेट तक पहुंचे मंत्री किरोड़ी लाल

जयपुर. मौजूदा भजनलाल सरकार में बीजेपी नेता और कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के साथ सब कुछ ठीक नहीं है। मंत्री पद से इस्तीफा देने के चलते सरकारी दफ्तर से पहले ही दूरी बना रखी है, दूसरी तरफ उन्हें जो मंत्री श्रेणी वाला सरकारी बंगला आवंटित है उसमें भी वे शिफ्ट नहीं हो पा रहे क्यूंकि बंगला खाली नहीं है। ऐसा नहीं है कि किरोड़ी लाल मीणा को आवास आवंटित नहीं हुआ। खुद किरोड़ी लाल मीणा ही आवास आवंटन समिति के अध्यक्ष हैं, लेकिन दिक्कत यह है कि उन्हे आवंटित आवास में अब भी पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत का परिवार रहता है। भजनलाल सरकार की तरफ से 14 जनवरी को 17 मंत्रियों को राजकीय आवास आवंटन किया गया था। इसके बाद 9 फरवरी को 6 मंत्रियों को सरकारी बंगलों का आवंटन हुआ, जिसमें खुद डॉक्टर किरोडी लाल मीणा को 14 सिविल लाइंस आवंटित किया गया। गौरतलब है कि यह बंगला पूर्व उपराष्ट्रपति और पूर्व मुख्यमंत्री भैरोंसिंह शेखावत की मृत्यु के बाद उनके परिजनों के पास है। जिसमें बीजेपी के पूर्व विधायक नरपत सिंह राजवी का परिवार रहता है। अब बार-बार किरोड़ी लाल मीणा के लिए सरकारी आवास आवंटन को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग में मशक्कत जारी है। मशक्कत इसे लेकर भी है कि यदि किरोड़ी लाल को आवंटित 14 सिविल लाइंस खाली नहीं हो पाया तो, उन्हें सरकारी आवास कहां पर दिया जाए ? इसका कारण यह है कि कैबिनेट मंत्री के हिसाब से उनकी श्रेणी का सरकारी आवास कमोबेश उपलब्ध नहीं है। सिविल लाइंस में तो इसकी उपलब्धता लगभग शून्य है और गांधीनगर व अन्य स्थानों पर भी उपलब्धता की समस्या है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 106

7 अलग-अलग तरीकों से करें बालों पर कॉफी का इस्तेमाल, मिलेगा बेहतरीन रिजल्ट

आज हम आपको बालों पर कॉफी का इस्तेमाल करने के 7 अलग-अलग तरीकों के बारे में बताने वाले हैं, जो फ्रिजी हेयर से लेकर बालों में शाइन लाने तक, हर एक नुस्खा बहुत ही असरदार है। आइए जानते हैं इन नुस्खों के बारे में… बालों पर कॉफी इस्तेमाल करने के तरीके आज हम आपको बालों की सात समस्याओं को कॉफी से बना 7 अलग-अलग नुस्खों से ठीक करने का तरीका बताने वाले हैं। दरअसल हम आपको बताएंगे बालों पर कॉफी को इस्तेमाल करने के 7 ऐसे तरीके जो फ्रिजी हेयर से लेकर बालों की ग्रोथ को बढ़ाने कर, हर समस्या को ठीक कर देंगे। फ्रिजी बालों के लिए कॉफी आपने एक कटोरी लेनी है और उसमें चम्मच कॉफी और 2 चम्मच दही अच्छे से मिलाकर बालों पर लगानी है। 30 मिनट रखने के बाद बालों को हेयर वॉश कर लें। इस नुस्खे को 2 हफ्ते तक यूज करने से बाल फ्रिज फ्री हो जाएंगे। पतले बालों को ऐसे दें वॉल्यूम अगर आपके बालों की वॉल्यून कम है तो 1 चम्मच कॉफी को अंडे के सफेद भाग में मिलाकर अपने बालों पर लगाएं और 30 मिनट तक लगाकर रखें। बाद में नॉर्मल पानी से हेयर वॉश कर लें। कॉफी से पाएं डैंड्रफ से छुटकारा डैंड्रफ के लिए 1 चम्मच कॉफी पाउडर में टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदे मिलकर अपने बालों पर लगाएं। लगभग 20 मिनट तक इसे बालों पर लगाए रखने के बाद हेयर वॉश कर लें। आप इसे हफ्ते में 1 बार इस्तेमाल कर सकते हैं। लंबे बालों के लिए असरदार नुस्खा 1 चम्मच कॉफी और 1 चम्मच नारियल का तेल अच्छे से मिलाकर बालों पर लगाएं और लगभग 1 घंटे तक ऐसे ही रहने दें। आप हफ्ते में 1 बार इस नुस्खे का इस्तेमाल करके अपने लंबे बालों को हेल्दी बना सकते हैं। बालों में ऐसे पाएं शाइन बालों में शाइन पाने के लिए आप एक चम्मच शहद में 1 चम्मच कॉफी मिलकर अच्छे से बालों पर लगाएं और 20-30 मिनट तक लगाकर छोड़ दें। हेयर वॉश करने के बाद ही आपको असर दिखने लगेगा। बाल बढ़ाने का नुस्खा 1 चम्मच कॉफी और 1 चम्मच रोजमेरी एसेंशियल ऑयल मिक्स करके हफ्ते में एक बार बालों पर इस्तेमाल करें। फिर देखिए कैसे ये नुस्खा अपना असर दिखाता है। ऐसे पाएं सॉफ्ट एंड सिल्की हेयर 1 चम्मच कॉफी और 1/2 चम्मच मैश किया हुआ एवोकाडो एकसाथ मिलाकर बालों पर लगाएं और 30 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें। फिर देखे कैसे आपके बालों में चमक आती है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 59

विक्रम यूनिवर्सिटी के कुलगुरु बने प्रो. अर्पण भारद्वाज, गर्वनर मंगुभाई पटेल ने की नियुक्ति

उज्जैन मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने आदेश जारी कर प्रोफेसर अर्पण भारद्वाज को विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन का कुलपति बनाया गया है। वर्तमान में प्रोफेसर भारद्वाज शासकीय माधव विज्ञान महाविद्यालय उज्जैन के प्रभारी प्राचार्य के पर हैं। आदेश में चार वर्ष के लिए उन्हें कुलपति बनाने की बात लिखी गई है। विक्रम विश्वविद्यालय में नए कुलपति की नियुक्ति के लिए राज्यभवन को प्राप्त आवेदन के बाद पिछले दिनों स्क्रुटनी कर 11 प्रोफेसर के नाम निकाले थे। इसके बाद चयनीत तीन प्रोफेसरों की राजभवन में 27 सितंबर साक्षात्कार प्रक्रिया हुई थी। इसमें उज्जैन,रीवा, जबलपुर के प्रोफेसर शामिल हुए थे। इस प्रक्रिया के बाद तीन नामों का लिफाफा राज्यपाल को सौंप दिया था। इसके बाद 3 अक्टूबर को विक्रम विश्वविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. शैलेंद्र शर्मा, शासकीय माधव विज्ञान महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अर्पण भारद्वाज व अवधेश प्रताप सिंह रीवा के कैमेस्ट्री विभागाध्यक्ष प्रो. आरएन पटेल को राजभवन बुलाया गया था। राजभवन में राज्यपाल मंगुभाई पटेल विश्वविद्यालय के विस्तार व विकास पर चर्चा करने के बाद कुलगुरू का चयन कर प्रो.अर्पण भारद्वाज के आदेश जारी किए है। प्रो. भारद्वाज ने कहा कि भगवान महाकाल की कृपा से पद मिला है। प्रयास रहेगा कि शिक्षा के क्षेत्र सर्वोच्च कार्य करते हुए विश्वविद्यालय को नई दिशा और नई उंचाईयों की ओर ले जाएं। प्रो. भारद्वाज संभवत: 4 अक्टूबर को विक्रम विश्वविद्यालय पहुंचकर कुलगुरू का पद संभालेंगे। वर्तमान कुलगुरू प्रो. अखिलेश कुमार पांडे गुरूवार को बाहर है। बता दें कि विक्रम विश्वविद्यालय में शा. माधव विज्ञान महाविद्यालय के दूसरे शिक्षक विश्वविद्यालय के कुलगुरू बने है। इसके पहले प्रो. टीआर थापक शासन द्वारा धारा-52 लगाने के बाद माधव विज्ञान महाविद्यालय से आकर विक्रम विश्वविद्यालय के कुलगुरू का पद संभाल चुके है। माधव सांईस कॉलेज को दिलाया ए प्लस प्लस का दर्जा- प्रो.अर्पण भारद्वाज के प्राचार्य कार्यकाल के दौरान जुलाई 2022 में उज्जैन का माधव विज्ञान महाविद्यालय को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) से सर्वोच्च 'ए-प्लस प्लसÓ ग्रेड प्राप्त करने वाला शासकीय महाविद्यालय का दर्जा प्राप्त हुआ है। सम्पूर्ण राष्ट्र में ये ग्रेड सिर्फ 28 महाविद्यालय को प्राप्त है। प्रो. भारद्वाज ने प्राचार्य पद के पहले उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त संचालक के पद का भी दायित्व निभाया है। इधर प्रो. भारद्वाज के कुलगुरू पद के लिए नाम के आदेश होने के बाद माधव विज्ञान महाविद्यालय व विक्रम विश्वविद्यालय में खुशी की लहर फैल गई। शिक्षक अधिकारियों व कर्मचारियों ने प्रो. भारद्वाज को मोबाईल पर बधाई दी है। यह है आदेश विक्रम विश्वविद्यालय के कुलगुरू पद के लिए राजभवन से जारी हुए आदेश कहा गया है कि मध्यप्रदेश विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 (क्रमांक 22 सन् 1973) की धारा 13 की उपधारा (1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए मैं, मंगुभाई पटेल, कुलाधिपति, विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन एतद् द्वारा प्रो. अर्पण भारद्वाज प्राचार्य शासकीय माधव विज्ञान महाविद्यालय उज्जैन, (म.प्र.) को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से चार वर्ष की कालावधि अथवा 70 वर्ष की आयु जो भी पूर्वतर हो के लिए के लिए विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन का कुलपति नियुक्त करता हूं। इनकी सेवा शर्ते एवं निबंधन विश्वविद्यालय के परिनियम-1 के अनुसार शासित होगी । Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 134

बांदीकुई को बड़ा इंडस्ट्रियल हब बनाएंगे, राजस्थान-दौसा पहुंचे मंत्री राज्यवर्धन सिंह ने की घोषणा

दौसा. दौसा में आज राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ दौसा पुलिस लीग के उद्घाटन मौके पर दौसा पहुंचे थे। उन्होंने जहां पुलिस और आमजन के बीच हो रहे इस T20 क्रिकेट मैच का टॉस करते हुए खिलाड़ियों से परिचय लिया और उन्हें खेल को खेल की तरह कहने की बात भी कही। इस मौके पर राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने दौसा एसपी रंजीता शर्मा को खेल आयोजन के लिए बधाई भी दी। इधर, राइजिंग राजस्थान पर बोलते हुए कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन राठौर ने कहा कि अब ERCP आने के बाद दौसा जिले सहित कई जिलों में पानी की समस्या खत्म हो जाएगी। जिसका सीधा लाभ दौसा जिले को मिलेगा और उसी के चलते हम लोग बांदीकुई में एक बड़ा इंडस्ट्रियल हब तैयार करने पर काम कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि बांदीकुई से गुजरे एक्सप्रेस हाईवे का फायदा दौसा जिले को सीधा मिले। क्योंकि जयपुर दिल्ली एक्सप्रेस हाईवे पर अब बड़े उद्योग निकाल कर आएंगे, जिसके चलते यहां बेरोजगारी की समस्या भी खत्म हो जाएगी। मंत्री राठौर ने कहा कि करीब साढ़े 12 लाख करोड़ के MOU हमने पहले ही साल में साइन कर दिए है, वह भी इसलिए किया है कि ऐसा नहीं कि पहले चौथे साल उतरे थे। अब हमारी योजना है कि पहले साल मनाई गई योजनाओं को हमारे समय में इंप्लीमेंट करके लोगों को रोजगार दिया जाए साथ ही हम रोजगार के लिए पूरे राजस्थान भर में काम कर रहे हैं। उधर, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि राजस्थान भर में लगने वाले इंडस्ट्रियल को हमने 400 जगह पार्क के माध्यम से बसाने की योजना पर भी काम किया है। इसके अलावा हम प्राइवेट इंडस्ट्रियल पार्क की भी जगह देंगे और पहले साल साइन हुए एमओयू को धरातल पर उतारेंगे। जिस रोजगार के और अवसर बढ़े। हमने जो एमओयू साइन किए हैं, उनमें मेडिसिन इक्विपमेंट बनने के पार्क, टेक्सटाइल पार्क के साथ डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग पार्क सहित शहीद कई जगहों पर रोजगार के अवसर मिलेंगे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 137

बिटक्वाईन और बिग बिटबुल कंपनी के संस्थापक गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-धमतरी में 18 लाख की धोखाधड़ी

धमतरी. औरा बीटक्वाईन और बिग बीटबुल कंपनी के संस्थापक को धोखाधड़ी के मामले में बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इससे पहले एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। बताया जा रहा है कि भूपेश चौधरी के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि औरा बिटकॉइन और बिग बीटबुल नामक कंपनी में पैसा इन्वेस्ट कर फायदा देने का प्रलोभन देकर निर्मल सार्वा और मेहताब आलम द्वारा 18 लाख 27 हजार रुपये की धोखाधड़ी की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुड़ गई थी। इस दौरान आरोपी मेहताब आलम को पड़कर पूछताछ किया गया। जिस पर राजू गुप्ता को औरा बीटक्वाईन और बिग बीटबुल कम्पनी के संस्थापक सहित मुख्य आरोपी होना बताया। जिसके तहत पुलिस ने कोलकाता से राजू गुप्ता को पड़कर पूछताछ किया गया। जिस पर आरोपी द्वारा विभिन्न लोगों से अपनी कंपनी में पैसा इंवेस्ट करवा धोखाधड़ी करना स्वीकार किया। वहीं, कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बता दें कि इससे पूर्व कुछ दिनों पहले एक अन्य आरोपी निर्मल सार्वा को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया था। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 67

108 टीमों की छात्राएं दिखाएंगी दमखम, राजस्थान-केकड़ी में होगी राज्य सॉफ्ट बॉल प्रतियोगिता

केकड़ी. 68वीं राज्य स्तरीय माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालय 17 व 19 वर्ष छात्रा सॉफ्ट बॉल प्रतियोगिता राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी के तत्वावधान में आगामी 4 से 10 अक्टूबर तक आयोजित होने जा रही है, जिसमें प्रदेश की कुल 108 टीमें हिस्सा लेंगी। संयोजिका व प्रधानाचार्य हेमन पाठक ने बताया कि प्रतियोगिता में राजस्थान के 50 जिलों से 17 व 19 वर्ष की 100 टीमें व स्पोर्ट्स अकादमी की 8 टीमें मिलाकर कुल 108 टीमें भाग ले रही है। खिलाड़ियों के आवास के लिए केकड़ी में राजकीय व निजी विद्यालयों में व्यवस्था की गई है। रजिस्ट्रेशन, मैदान संबंधित सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। जिला शिक्षा अधिकारी गोविंद नारायण शर्मा, संयुक्त निदेशक प्रतिनिधि विष्णु शर्मा, संयोजिका हेमन पाठक, उप जिला शिक्षा खेल अधिकारी भंवर नरेंद्र सिंह, खेल अधिकारी व निर्णायक गुलाब चंद मेघवंशी, महेश शर्मा, सत्यनारायण जाट, अरविंद अग्रवाल, कमलेश अहीर, हरिनारायण बिदा, कैलाश जैन व जोरावर सिंह की मौजूदगी में आज बुधवार को मैचों के ड्रॉ निकाले गए तथा प्रत्येक टीम की व्यवस्थाओं के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए। खेल मीडिया प्रभारी पारस जैन ने बताया कि प्रतियोगिता के सभी मैच अजमेर रोड स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के खेल मैदान में खेले जाएंगे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 117