भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में युवा महत्वपूर्ण, राजस्थान-उदयपुर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू

उदयपुर/जयपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को पाने में वर्तमान पीढ़ी का योगदान महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग स्वार्थ का रास्ता अपनाते हैं, लेकिन सभी के हितों को प्राथमिकता देने से छात्रों की प्रतिभा निखरेगी। राष्ट्रपति उदयपुर में मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि शिक्षा सशक्तीकरण का सबसे अच्छा माध्यम है।उन्होंने कहा, ‘‘हमने वर्ष 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनने का लक्ष्य रखा है। आपकी पीढ़ी के योगदान के बल पर ही यह राष्ट्रीय लक्ष्य प्राप्त करना संभव होगा। मैं आशा करती हूं कि आप राष्ट्र निर्माण में यथाशक्ति का सर्वाधिक योगदान देंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे आशा है कि आप अपने आचरण और कार्यों से अपने परिवार, समाज तथा देश का गौरव बढ़ाएंगे। इसी से आपकी शिक्षा की सार्थकता सिद्ध होती है।’’ बाबा साहेब आंबेडकर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘बाबा साहेब का मानना था कि चरित्र, शिक्षा से भी ज्यादा महत्वपूर्ण है। वह मानते थे कि ऐसा शिक्षित व्यक्ति जिसमें चरित्र और विनम्रता न हो वह हिंसक जीव से भी ज्यादा खतरनाक होता है। उसकी शिक्षा से यदि गरीबों को हानि हो वह व्यक्ति समाज के लिए अभिशाप हो सकता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरा आप सभी से ये कहना है कि आप जहां भी हों, कोई ऐसा कार्य न करें जिससे आपके चरित्र पर लांछन आये।’’ मुर्मू ने कहा कि आज के बदलते परिवेश में जब विज्ञान और प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से बदलाव हो रहे हैं ऐसे में विद्यार्थियों की ‘‘विद्यार्थी की भावना’’ को सदैव बनाए रखना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा, ‘‘आपको व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा और सामाजिक संवेदनशीलता दोनों का समन्वय बनाकर आगे बढ़ना चाहिए। संवेदना एक प्राकृतिक गुण है।’’ उन्होंने कहा कि कुछ लोग स्वार्थ का मार्ग पकड़ लेते हैं लेकिन सबके हित को प्राथमिकता देने की विचारधारा आपकी प्रतिभा और अधिक निखारेगी। recent visitors 84

हरियाणा चुनाव के बीच BJP को बड़ा झटका, पूर्व सांसद अशोक तंवर की हुई घर वापसी

 महेंद्रगढ़ हरियाणा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ भाजपा का करारा झटका लगा है। वोटिंग से ठीक दो दिन पहले पूर्व सांसद और दलित नेता अशोक तंवर ने कांग्रेस में वापसी कर ली है। महेंद्रगढ़ की चुनावी रैली में राहुल गांधी की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी में वापसी की। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी मौजूद थे। बड़ी बात यह है कि अशोक तंवर घंटे भर पहले भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांग रहे थे लेकिन कुछ ही समय बाद उनका हृदय परिवर्तन हो गया। उनकी घर वापसी पर कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा, "कांग्रेस ने लगातार शोषितों, वंचितों के हक़ की आवाज़ उठाई है और संविधान की रक्षा के लिए पूरी ईमानदारी से लड़ाई लड़ी है। हमारे इस संघर्ष और समर्पण से प्रभावित होकर आज BJP के वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद, हरियाणा में BJP की कैंपेन कमेटी के सदस्य और स्टार प्रचारक श्री अशोक तंवर (@Tanwar_Indian) कांग्रेस में शामिल हो गए। दलितों के हक़ की लड़ाई को आपके आने से और मज़बूती मिलेगी। कांग्रेस परिवार में आपका पुनः स्वागत है, भविष्य के लिए शुभकामनाएं। बता दें कि अशोक तंवर हिसार से लोकसभा सांसद रह चुके हैं। वह हरियाणा कांग्रेस के भी अध्यक्ष रह चुके हैं। अक्तूबर 2019 में उन्होंने हुड्डा से कथित मनमुटाव की वजह से कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। जब आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन की बातें होने लगी तब उन्होंने जनवरी 2024 में आप का भी साथ छोड़ दिया और भाजपा में शामिल हो गए थे। उन्हें खुद मनोहर लाल खट्टर ने पार्टी में शामिल करवाया था। हरियाणा चुनाव के लिए प्रचार थमने से कुछ घंटे पहले अशोक तंवर ने राहुल गांधी की जींद रैली में पहुंचकर कांग्रेस का हाथ थाम लिया. अशोक तंवर हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. कांग्रेस ने अशोक तंवर के राहुल गांधी के मंच पर पहुंचने, पार्टी में शामिल होने का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है. पार्टी के ऑफिशियल एक्स हैंडल से वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा गया है, "कांग्रेस ने लगातार शोषितों, वंचितों के हक की आवाज उठाई है और संविधान की रक्षा के लिए पूरी ईमानदारी से  लड़ाई लड़ी है. हमारे इस संघर्ष और समर्पण से प्रभावित होकर आज BJP के वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद, हरियाणा में BJP की कैंपेन कमेटी के सदस्य और स्टार प्रचारक अशोक तंवर कांग्रेस में शामिल हो गए. दलितों के हक की लड़ाई को आपके आने से और मजबूती मिलेगी. कांग्रेस परिवार में आपका पुनः स्वागत है, भविष्य के लिए शुभकामनाएं." recent visitors 96

भोपाल में व्यापारी को लाखों क्विंटल गेहूं का लालच, फिर ऐंठे 40 लाख रुपए, मामला दर्ज

भोपाल राजधानी के दो जालसाजों ने छिंदवाड़ा के अनाज व्यापारी को सस्ते दाम पर 50 लाख मीट्रिक टन गेहूं दिलवाने का झांसा देकर 40 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने व्यापारी को 2021 में भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) से गेहूं दिलवाने का वादा किया था, लेकिन एडवांस रकम मिलते ही उन्होंने व्यापारी का फोन उठाना बंद कर दिया और फरार हो गए। व्यापारी की शिकायत पर मिसरोद थाना पुलिस ने दो जालसाजों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार अरुण कुमार साहू छिंदवाड़ा में रहते हैं और अनाज के थोक व्यापारी हैं। मई 2020 में एक मित्र के माध्यम से उनकी मुलाकात अरुण मालवीय व तरुण मालवीय से हुई थी। उनका आशिमा मॉल के तीसरे तल पर मालवीय कार्पोरेशन के नाम से कार्यालय था। अरुण व तरुण ने व्यापारी अरुण साहू को झांसा दिया कि वह भारतीय खाद्य निगम से उन्हें 50 हजार मीट्रिक टन गेहूं सस्ते दाम में दिलवा देंगे। एफसीआई के अधिकारियों से उनकी अच्छी जान-पहचान है। इतना ही नहीं, उन्होंने व्यापारी को एफसीआइ का फर्जी लेटर भी दिखा दिया की इस तिथि को गेहूं मिल जाएंगे। व्यापारी उनकी बातों में फंस गया और उसने जालसाजों को 30 लाख रुपए नकद और 10 लाख रुपये चेक के माध्यम से अदा किये। निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी जब व्यापारी को गेहूं नहीं मिला तो उन्होंने तकाजा करना शुरू कर दिया। पहले तो आरोपी बहाना बनाकर टाल-मटौल करते रहे, बाद में उन लोगों ने अपना मोबाइल बंद कर लिया। व्यापारी अरुण ने 2022 में इसकी शिकायत मिसरोद थाना में की थी। पुलिस ने जांच के बाद दोनों आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है। recent visitors 59

नौ योजनाओं के माध्यम से नारी शक्ति का वंदन कर रही भाजपा सरकार : यादव

भोपाल  नवरात्रि पर्व के प्रथम दिन नारी शक्ति को नमन करते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार अपनी नौ योजनाओं के माध्यम से नारी शक्ति को वंदन करती है। डॉ यादव ने अपनी एक्स पोस्ट में कहा, 'शक्ति को नमन, नारी शक्ति का वंदन। एक बिटिया के रूप में, एक कन्या के रूप में, एक बहन के रूप में, एक मां के रूप में; नारी हर रूप में माता के 9 स्वरूपों के समान वंदनीय है। भाजपा सरकार नारी को देवी स्वरूप मानकर अपनी 9 योजनाओं के माध्यम से नारी शक्ति का वंदन करती है।' इसके साथ ही डॉ यादव ने एक वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें इन नौ योजनाओं जैसे लाड़ली लक्ष्मी योजना, लाड़ली बहना योजना, पोषण आहार अनुदान योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के नामों का भी उल्लेख है। डॉ यादव ने कहा कि शारदीय नवरात्रि की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं माता के नौ स्वरूपों में प्रथम स्वरूप 'मां शैलपुत्री' के चरणों में कोटि-कोटि वंदन। मां की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं मंगल का आगमन हो, यही प्रार्थना है।   recent visitors 40

सरवटे बस स्टैंड से हर दिन यात्रा करने वाले 20 हजार यात्रियों के लिए अब रेस्टोरेंट शुरू किया जाएगा

 इंदौर  सरवटे बस स्टैंड से हर दिन यात्रा करने वाले 20 हजार यात्रियों के लिए अब रेस्टोरेंट शुरू किया जाएगा। साथ ही यात्रियों को एलईडी स्क्रीन के माध्यम से भी बसों के आवागमन की जानकारी भी मिल सकेगी। दरअसल हाल ही में एआईसीटीएसएल सीईओ दिव्यांक सिंह ने बस स्टैंड का निरीक्षण किया था। इस दौरान बस स्टैंड पर कई सुविधाएं शुरू करने और मौजूद व्यवस्थाओं को बेहतर करने के निर्देश जारी किए गए हैं। निरीक्षण के दौरान बस स्टैंड प्रभारी राहुल श्रुति भी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान सीईओ सिंह ने सफाई कर्मचारियों को बेहतर सफाई करने के लिए कहा है। स्टैंड परिसर में एलईडी स्क्रीन लगाने के लिए टेंडर जारी करने के निर्देश दिए गए, ताकि यात्रियों को स्टैंड परिसर के बाहर ही बसों के आवागमन, समय आदि जानकारी मिल सके। पार्किंग के लिए देना होगा शुल्क वर्तमान में स्टैंड परिसर में तलघर में पार्किंग बनी हुई है। यह पूरी तरह से मुफ्त है। इसके चलते वाहन चोर गिरोह बाइक चोरी कर यहां खड़ी कर जाते हैं। स्टैंड प्रबंधन अब तक 20 से अधिक लावारिस वाहन पुलिस को सौंप चुका है। वहीं आसपास के लोग भी अपने वाहन यहां पार्क कर जाते हैं। इसलिए पार्किंग को सशुल्क किया जाएगा। नायता मुंडला में भी बना है नया बस स्टैंड इंदौर के नायता मुंडला में नया बस स्टैंड आईएसबीटी बनाया गया है। यहां से भी पिछले महीने से बसों का संचालन शुरू किया गया है। अभी इस स्टैंड से लंबी दूरी की बसों को चलाया जा रहा है। recent visitors 57

अनूपपुर पुलिस के सतत प्रयास का असर, सितंबर माह में सड़क दुर्घटनाओ में 14% की आई कमी

अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोतिउर रहमान का मुख्य लक्ष्य सड़क दुर्घटना में कमी लाकर दुर्घटना में हो रही असमय  मृत्युओ  को रोकना है। इस दिशा में कार्य करने हेतु सभी को निर्देशित किया गया है , सभी इस दिशा में कार्य कर रहे है, प्रतिदिन इसकी समीक्षा भी की जा रही है जिसके परिणाम स्वरूप अनूपपुर जिले में लगातार 2 महीने से सड़क दुर्घटनाओं में पिछली वर्ष की तुलना में अभूतपूर्व कमी परिलक्षित हो रही है, सितंबर माह में एक्सीडेंट की संख्या में 14% की कमी आई ,घायलों की संख्या में 57% की कमी आई तथा मृतकों की संख्या आधी हो गई। थाना क्षेत्र राजेंद्रग्राम एवं रामनगर में नहीं दर्ज हुआ एक भी एक्सीडेंट थाना क्षेत्र चचाई , भालूमाडा ,अमरकंटक एवं karanpthar में दर्ज हुआ एक एक्सीडेंट अनूपपुर जिले के 6 थाना क्षेत्र में हुए न के बराबर एक्सीडेंट सितंबर माह में एक्सीडेंट रोकने की दिशा में किए गए कार्य   शराब के नशे में वाहन  चलाने वाले 74 वाहन चालकों पर कार्रवाही 15 वाहन चालको के लाइसेंस निलंबन के लिए भेजे गए प्रस्ताव साय कालीन समयअवधि मे एक्सीडेंट होने की दर सर्वाधिक होती है, इस समय प्रतिदिन सभी  थाना क्षेत्रों में मुख्य मार्गो पर ब्रेथ एनालाइजर से प्रत्येक वाहन चालक की चेकिंग की जा रही है, जिसके परिणाम स्वरूप नशे में वाहन चलाने की प्रवृत्ति में कमी आ रही है ,जिससे एक्सीडेंट की संख्या  लगातार  कम हो रही है।  ,शराब के नशे में वाहन चलाना दुर्घटना का मुख्य कारण है। जिस पर अनूपपुर पुलिस द्वारा अंकुश  लगाने का प्रयास किया जा रहा है। सड़क किनारे खड़े वाहनों को  व्यवस्थित  करवाना और पार्किंग लाइट जलवाने का कार्य*पुलिस में अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार प्रतिदिन सभी थानों की पेट्रोलिंग मोबाइल सड़क किनारे खड़े हैवी वाहनों की पार्किंग लाइट जलवाने का कार्य कर रही है ,जिससे अंधेरे के कारण खड़े वाहनों से टकराने से होने वाले एक्सीडेंट को रोका जा सके।  पिछले 6 माह में अनूपपुर जिले में खड़े वाहनों से मोटरसाइकिलों के टकराने  घटनाएं ज्यादा घटित हुई है, जिसमे इस माह में कमी आई है। गति नियंत्रण की दिशा में प्रयास*तेज गति से वाहन चलाना सड़क दुर्घटना का मुख्य कारण है जिस दिशा में प्रयास करते हुए अनूपपुर कस्बा एवं कस्बा से संलग्न मुख्य मार्गों पर वाहन चालकों की गति नियंत्रण हेतु गति अवरोधक  के रूप में ड्रम एवं स्टॉपर लगवाए  गए स्टॉपर लगवाए गए, जिससे शहर के अंदर होने वाले एक्सीडेंट में कमी आई है। स्कूलों एवं कस्बाई क्षेत्र में लगातार प्रचार प्रसार कार्यक्रम यातायात पुलिस सहित जिले के सभी थानों द्वारा स्कूलों में जाकर बच्चों को ,बच्चों के माध्यम से उनके परिजनों को एवं कस्बा मुख्य बाजारों में नुक्कड़ के माध्यम से ट्रैफिक रूल्स का पालन करने एवं सावधानी से वाहन चलाने की समझाइस देने का लगातार कार्य किया जा रहा है, जिससे वाहन चालकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता आई है । हमारे यह प्रयास निरंतर जारी रहेंगे। ट्रैफिक रूल्स का पालन करें और सुरक्षित रहें यातायात पुलिस अनूपपुर recent visitors 56

पिता को मुखाग्नि देने से पहले मां से पैसे की मांग करने लगा कलयुगी बेटा

शहडोल शहड़ोल जिले में कलयुगी बेटे ने अपने पिता के शव को मुखाग्नि देने से इसलिए इनकार कर दिया क्योंकि मां ने उसे डेढ़ लाख रुपये नहीं दिए थे. जब बेटे ने मां की बात नहीं मानी तो फिर उन्होंने खुद ही अपने पति को मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया. इसको लेकर पीड़िता ने पुलिस से अपने बेटे की शिकायत की है. शहडोल जिले के ब्यौहारी के रहने वाले रामस्वरूप बर्मन (65) और पार्वती के एक बेटे और दो बेटियां हैं. इकलौते बेटे मनोज बर्मन विवाहित हैं. शादी के बाद से ही रुपयों को लेकर उसकी पिता के साथ अनबन रहती थी. आए दिन मनोज पैसों की मांगकर झगड़ा करता रहता था. रुपयों की मांग पूरी नहीं होने पर वह ब्यौहारी में अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहने लगा था.   पिता की मौत से पहले मांगे थे डेढ़ लाख रुपये पिता की मौत से एक दिन पहले भी वह अपने पिता के घर आया था और डेढ़ लाख रुपये की, लेकिन मां ने रुपये नहीं होने की बात कहकर उसे मना कर दिया. जिससे नाराज होकर वह रात में वहां से चला गया. अगली सुबह पहले से ही बीमार चल रहे मनोज के पिता का निधन हो गया. मां ने बेटे से मोबाइल पर बात करते हुए पिता की मौत की खबर देकर जल्दी घर आने को कहा, लेकिन उसने मां से दो टूक शब्दों में कहा कि मुझे पैसे भेजो. पिता की लाश घर में होने बाद भी बेटे का दिल नहीं पसीजा और उसने मां से यह तक कह दिया कि घर बेचकर मुझे पैसे दो, वरना मैं पिता को मुखाग्नि देने नहीं आऊंगा. पत्नी ने ही किया पति का अंतिम संस्कार मनोज ने मां की बात नहीं मानी और उल्टे अपना मोबाइल भी स्विच ऑफ कर लिया. मृतक की पत्नी पार्वती ने स्वयं ही पति को मुखाग्नि देने का निर्णय लिया और पति को मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया. पति के अंतिम संस्कार के दो दिन बाद पार्वती अपनी बेटी सुषमा और सुमन के साथ ब्यौहारी थाना गई और पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी देते हुए शिकायत दर्ज कराई. हालांकि पुलिस को भी समझ नहीं आया कि वह क्या करे तो उसने महिला को NCR काट कर दे दिया. पुलिस ने स्वयं को इस मामले में हस्तक्षेप करने योग्य नहीं पाया. recent visitors 56