शारदीय नवरात्रि के पहले दिन दर्शन करने लगा तांता, राजस्थान-जयपुर के ज्वाला माता मंदिर में उमड़ी भीड़

जयपुर. शारदीय नवरात्रि के पहले दिन जोबनेर कस्बे में स्थित पहाड़ी पर बने ज्वाला माता मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। देशभर से श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे हैं, जहां भक्ति का माहौल चरम पर है।नवरात्रि के मौके पर ज्वाला माता मंदिर में आज अखंड दीप और आरती हुई। इस दौरान भक्त उपवास रखते हुए माता से अपनी मनोकामनाएं पूरी होने की कामना कर रहे हैं। वहीं नवरात्रि के दौरान भक्तों की सेवा के लिए मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही, ध्वज लहराते हुए भक्त जागरण में माता की भक्ति में लीन हो गए हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम जोबनेर ज्वाला माता मंदिर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किये गए हैं। मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।ऐसे इसलिए ताकि भक्तों को दर्शन करने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 130

राज्य सरकार सिंग्रामपुर को पर्यटन के रूप में विकसित करने के प्रस्ताव पर कैबिनेट में मोहर लग सकती है

भोपाल मप्र सरकार की डेस्टिनेशन कैबिनेट पॉलिटिक्स का अगला पड़ाव दमोह का सिंग्रामपुर बनने जा रहा है, जहां नवदुर्गा के तीसरे दिन 5 अक्टूबर को डॉ. मोहन सरकार की कैबिनेट बैठक होगी। इस दिन वीरांगना रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती है। राज्य सरकार सिंग्रामपुर को पर्यटन के रूप में विकसित करने के प्रस्ताव पर भी कैबिनेट में मोहर लग सकती है। यहां दुर्गावती के नाम पर संग्रहालय, ऑडिटोरियम, सीएम राइज स्कूल, आईटीआई की स्थापना और पेयजल और सिंचाई के लिए तालाब निर्माण के प्रस्तावों समेत बुंदेलखंड क्षेत्र की प्रस्तावित विकास परियोजनाओं को भी मंजूरी दी जा सकती है। इसके अलावा प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों के साथ घट रही दुष्कर्म और अत्याचार की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार रानी दुर्गावती के नाम पर वुमन सेफ्टी से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय ले सकती है। सिंग्रामपुर में हिल टॉप एक हेलीपैड का निर्माण किया गया है। रानी दुर्गावती के सम्मान में वुमन सेफ्टी से जुड़ा नया कदम उठा सकती है सरकार तीसरी डेस्टिनेशन कैबिनेट सिंग्रामपुर कैबिनेट मीटिंग मोहन सरकार की तीसरी डेस्टिनेशन केबिनेट होगी। इससे पहले उज्जैन और जबलपुर में भी राज्य सरकार की कैबिनेट बैठकें हो चुकी हैं। मोहन यादव अगली कैबिनेट बैठक लोकमाता अहिल्या देवी के 300वें जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में उनकी राजधानी रहे खरगोन के ऐतिहासिक शहर महेश्वर में करने की घोषणा कर चुके हैं। 31 मई 2025 को होल्कर रियासत की महान शासक अहिल्या देवी की 300वीं जयंती है। शिवराज , कमलनाथ भी कर कर चुके ऐसी कैबिनेट बैठकें कांग्रेस की 15 महीने की सरकार में तत्कालीन सीएम कमलनाथ भी उज्जैन और जबलपुर में कैबिनेट बैठकें कर चुके हैं। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान भी अपने कार्यकाल में उज्जैन और पचमढ़ी में कैबिनेट बैठकें कर चुके हैं। मोहन सरकार की पिछली दो डेस्टिनेशन कैबिनेट बैठकें उज्जैन कैबिनेट- सरकार बनने पर दिसंबर माह में मोहन सरकार की पहली केबिनेट बैठक उज्जैन में हुई थी। इस बैठक में सिंहस्थ की तैयारियों और उज्जैन शहर से जुड़ी विकास योजनाओं को प्रमुखता से मंजूरी दी गई थी। जबलपुर कैबिनेट: यह 3 जनवरी को हुई थी। तब यहां 800 करोड़ की लागत से प्रदेश के सबसे लंबे एलिवेटेड कॉरीडोर, 400 करोड़ से आईटी पार्क और 65 करोड़ की लागत के गारमेंट और फैशन डिजाइन क्लस्टर के विकास को मंजूरी दी गई थी। जबलपुर में नर्मदा के 17 घाटों को हरिद्वार की तरह विकसित करने और रानी दुर्गावती की जीवनी को मप्र के स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने का निर्णय लिया गया था। जबलपुर में 409.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण भी किया था। बरगी डेम के प्रभावित 10 ग्राम के 1414 परिवारों को भू-अभिलेख के पट्टे भी दिए थे।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 71

दक्षिण अमेरिकी देश के फुटबॉल संघ ने बताया- मेसी विश्व कप क्वालीफायर के लिए अर्जेंटीना की टीम में लौटे

ब्यूनस आयर्स लियोनेल मेसी वेनेजुएला और बोलीविया के खिलाफ फीफा विश्व कप क्वालीफायर के लिए अर्जेंटीना की टीम में लौट आए हैं, दक्षिण अमेरिकी देश के फुटबॉल संघ ने यह जानकारी दी है। 37 वर्षीय मेसी टखने की चोट के कारण चिली और कोलंबिया के खिलाफ सितंबर में एल्बिसेलेस्टे के क्वालीफायर से चूक गए थे, लेकिन उसके बाद से वह अपने क्लब इंटर मियामी के लिए मैदान पर लौट आए हैं। अर्जेंटीना 10 अक्टूबर को वेनेजुएला से और पांच दिन बाद ब्यूनस आयर्स में बोलीविया से खेलेगा। मौजूदा विश्व कप और कोपा अमेरिका चैंपियन वर्तमान में 10 टीमों के दक्षिण अमेरिकी समूह में आठ मैचों में 18 अंकों के साथ शीर्ष पर है, जो दूसरे स्थान पर मौजूद कोलंबिया से दो अंक आगे है। शीर्ष छह टीमें स्वचालित रूप से 2026 विश्व कप के लिए क्वालीफाई करेंगी, जिसकी संयुक्त मेजबानी संयुक्त राज्य अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा करेंगे। सातवें स्थान पर रहने वाली टीम अंतरमहाद्वीपीय प्लेऑफ में आगे बढ़ेगी। अर्जेंटीना टीम: गोलकीपर: वाल्टर बेनिटेज़ (पीएसवी आइंडहोवेन), गेरोनिमो रूली (ओलंपिक मार्सिले), जुआन मुसो (एटलेटिको मैड्रिड)। डिफेंडर्स: गोंजालो मोंटिएल (सेविला), नहुएल मोलिना (एटलेटिको मैड्रिड), क्रिस्टियन रोमेरो (टोटेनहम), जर्मन पेज़ेला (रिवर प्लेट), मार्कोस एक्यूना (रिवर प्लेट), लियोनार्डो बलेरडी (ओलंपिक मार्सिले), निकोलस ओटामेंडी (बेनफिका), लिसेंड्रो मार्टिनेज (मैनचेस्टर यूनाइटेड), निकोलस टैग्लियाफिको (ल्योन)। मिडफील्डर: लिएंड्रो पेरेडेस (रोमा), एलेक्सिस मैक एलिस्टर (लिवरपूल), एंज़ो फर्नांडीज (चेल्सी), जियोवानी लो सेल्सो (रियल बेटिस), निकोलस पाज़ (कोमो), एक्सक्विएल पलासियोस (बायर लीवरकुसेन), रोड्रिगो डी पॉल (एटलेटिको मैड्रिड), वैलेन्टिन कार्बोनी (ओलंपिक मार्सिले), थियागो अल्माडा (बोटाफोगो)। फॉरवर्ड: लियोनेल मेसी (इंटर मियामी), निकोलस गोंजालेज (जुवेंटस), एलेजांद्रो गार्नाचो (मैनचेस्टर यूनाइटेड), जूलियन अल्वारेज़ (एटलेटिको मैड्रिड), पाउलो डायबाला (रोमा), लुटारो मार्टिनेज (इंटर मिलान)।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 117

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा पिथोडे की पुस्तक का किया विमोचन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा तरुण कुमार पिथोडे की पुस्तक ‘मास्टर योर डेस्टिनी-लैसंस फ्रॉम लोहानी’ का नई दिल्ली में विमोचन किया। इस अवसर पर भारतीय रेलवे सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी अश्वनी लोहानी भी उपस्थित थे, जिनके सार्वजनिक प्रशासन और प्रबंधन में उल्लेखनीय कैरियर और जीवन से यह पुस्तक प्रेरित है। ‘मास्टर योर डेस्टिनी-लेसंस फ्रॉम लोहानी’ पिथोड़े द्वारा लिखी हुई 6ठी पुस्तक है। यह पुस्तक प्रबंधन के विविध पहलुओं को अनोखे ढंग से प्रस्तुत करती है। पुस्तक में लोहानी द्वारा विभिन्न स्तरों पर आई चुनौतियों का बखूबी सामना करने के जिक्र के साथ-साथ उनके वरिष्ठों, मित्रों, सहकर्मियों और कनिष्ठों के अनुभवों और फीडबैक पर प्रकाश डाला गया है। उनके द्वारा विभिन्न संगठनों को सफलता की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए अपनाई गई रणनीतियों का भी वर्णन इस पुस्तक में है। पिथोडे द्वारा लिखी गई यह पुस्तक पूर्व अधिकारी लोहानी के सुदीर्घ अनुभवों को समेटे हुए यह पुस्तक भावी अधिकारियों और कॉर्पोरेट जगत को बेहतर प्रबंधन की विशिष्ट सीख देती है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 53

गूगल क्रोम की सेटिंग ऑन करते ही नहीं दिखेगा कोई ऐड, जाने डिटेल

गूगल क्रोम वेब ब्राउजर इस समय दुनिया का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला ब्राउजर है। इस ब्राउजर का इस्तेमाल स्मार्टफोन के साथ-साथ पीसी पर भी किया जाता है। जब भी आप कोई वेबसाइट ओपन करते हैं तो आपको कई ऐड दिखने लगते हैं। ऐसे में आपको ब्राउजर में कोई न्यूज आर्टिकल पढ़ने या फिर किसी चीज के बारे में जानने का मन नहीं करता है। गूगल ने यूजर्स की इस दिक्कत को दूर कर दिया है। टेक कंपनी ने पीसी और स्मार्टफोन यूजर्स के लिए गूगल क्रोम में Reading Mode नाम का फीचर जोड़ दिया है। इस फीचर को इनेबल करते ही आप बिना किसी ऐड के अपनी पसंदीदा आर्टिकल को पढ़ सकते हैं या फिर किसी चीज के बारे में इंटरनेट पर जानकारी ले सकते हैं। रीडिंग मोड को एक्टिवेट करना बेहत आसान है। हम आपको पीसी और स्मार्टफोन में इसे एक्टिवेट करने के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं। पीसी में इस तरह ऑन करें Reading Mode सबसे पहले अपने पीसी में गूगल क्रोम ओपन करें। अब जिस आर्टिकल को पढ़ना चाहते हैं उसे ओपन करें। इसके बाद ऊपर दाहिनी तरफ बने तीन डॉट्स पर क्लिक करें। फिर ‘More Tools’ ऑप्शन में जाएं और Reading Mode पर क्लिक करें। ऐसा करते ही आर्टिकल नए विंडो में ओपन होगा और आप बिना ऐड के उसे पढ़ सकते हैं। इस टूल में आपको टेक्स्ट की साइज को बड़ा या छोटा करने का ऑप्शन भी मिलेगा। साथ ही, आप बैकग्राउंड कलर को भी अपने हिसाब से बदल सकते हैं। Smartphone में करे यह काम सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Google Play Store ओपन करें और Reading mode ऐप डाउनलोड करें। ऐप इंस्टॉल होने के बाद ओपन करें और Accesbility में जाकर शॉर्टकट बटन पर टैप करें। फिर गूगल क्रोम में जाकर उस पेज को ओपन करें, जिसे आप रीडिंग मोड में पढ़ना चाहते हैं। आपको स्क्रीन पर फ्लोटिंग शॉर्टकट बटन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करके आप वेब पेज में मौजूद आर्टिकल को आसानी से पढ़ सकेंगे। यहां पर आपको टेक्स्ट कस्टामाइज करने की सुविधा मिलेगी।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 92

चौहान वंश की कुलदेवी हैं मां चामुंडा, राजस्थान-अजमेर महाराज पृथ्वीराज युद्ध से पहले करते थे दर्शन

अजमेर. अजमेर के फायसागर रोड स्थित बोराज गांव की पहाड़ी पर विराजमान चामुंडा माता का मंदिर है। जहां पर साल भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। यह लाखों लोगों का आस्था का केंद्र है। बता दें कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान ने इस मंदिर की स्थापना की थी और वे स्वयं यहां पूजा अर्चना किया करते थे। मंदिर के पुजारी मदन रावत ने बताया कि मंदिर की स्थापना 1160 वर्ष पूर्व हुई थी। तब से लेकर आज तक चामुंडा माता की पूजा अर्चना नित्य होती है। मंदिर प्रांगण में गंगा मैया, भगवान भोलेनाथ, हनुमान जी और भैरव बाबा का भी मन्दिर है। गंगा मैया के मंदिर में जल का एक छोटा सा कुंड है, जिसका पानी कभी भी समाप्त नहीं होता। इस कुंड के जल को गंगा के समान पवित्र माना जाता है। पृथ्वीराज चौहान की है कुलदेवी चामुंडा माता मंदिर को सम्राट पृथ्वीराज चौहान की कुल देवी माना जाता है। स्थानीय लोग चामुंडा माता को चामुंडा माई कह कर पुकारते है। कहा जाता है कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान माता के अनन्य भक्त थे। यहीं, वह स्थान है जहां माता ने उन्हें दर्शन दिये थे। बोराज गांव से मंदिर के सेवादार पूजा अर्चना किया करते है। पृथ्वीराज चौहान इस चामुंडा माता मंदिर युद्ध का आशीर्वाद लेने के लिए युद्ध में जाने से पहले माता का आशीर्वाद लेने इसी चामुंडा माता मंदिर में जाते थे। यह ऐतिहासिक मंदिर अजमेर के एक झील फॉयसागर के पास में पहाड़ी के ऊपर स्थित है, जहां तक गाड़ी भी जाती है और ऊंचाई से बहुत ही सुंदर दिखाई देता है। पहाड़ी पर बने इस मंदिर को 1000 से भी ज्यादा वर्ष बीत चुके हैं। बताया जाता हैं कि यहां सम्राट पृथ्वीराज चौहान आते थे और विशेष तौर से युद्ध में जाने से पहले माता का आशीर्वाद लेने के लिए और पूजा-अर्चना करते थे। पृथ्वीराज चौहान से भी पहले का यह मंदिर है जो मंदिर के ऊपर लिखे शिलालेख बताते हैं। मंदिर में एक ऐसा माता गंगा का कुंड है जिसमें पानी कभी समाप्त नहीं होता जितना उसमें से पानी निकालो आ जाता है। मंदिर में महादेव का स्थान भी है। कहा जाता है यहां पर सिर्फ माता का मुख ही बाहर की तरफ है बाकी शरीर धरती माता के अंदर है। यहां बहुत ही धूमधाम से आरती की जाती है नवरात्रा में विशेष तौर से मेला लगता है। कहा जाता है कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान माता के अनन्य भक्त थे, यही वह स्थान है जहां माता ने उन्हें दर्शन दिये थे। आज भी माना जाता है कि चामुंडा माता मंदिर में आने वाले हर भक्त के दुख दर्द को हर लेती है और मनवांछित फल प्रदान करती है। कुंड का पानी नहीं होता खत्म मंदिर प्रांगण में गंगा मैया, भगवान भोलेनाथ, हनुमान जी और भैरव बाबा का भी मन्दिर है । गंगा मैया के मंदिर में जल का एक छोटा सा कुंड है, जिसका पानी कभी भी समाप्त नहीं होता, इस कुंड के जल को गंगा के समान पवित्र माना जाता है। आज शारदीय नवरात्रि के पहले दिन चामुंडा माता मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और नवरात्रि में माता रानी का विशेष श्रृंगार कर उनकी पूजा-अर्चना की गई, आने वाले दिनों में मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहेगा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 221

भारत-बांग्लादेश मुकाबले के खिलाफ प्रदर्शन, बंद का आह्वान

ग्वालियर       हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में विरोध प्रदर्शन किया और 6 अक्टूबर को होने वाले भारत-बांग्लादेश क्रिकेट मैच को रद्द करने की मांग की.पड़ोसी देश में हिंदुओं के खिलाफ 'अत्याचार' के खिलाफ यह विरोध प्रदर्शन किया गया. अब दक्षिणपंथी संगठन ने 6 अक्टूबर को ग्वालियर बंद का आह्वान किया है. शहर के पुलिस अधीक्षक (CSP) अशोक जादौन ने कहा कि बिना अनुमति के प्रदर्शन करने के लिए महासभा के 20 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है और निवारक कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारी स्टेडियम जाने की योजना बना रहे थे. हिंदू महासभा के उपाध्यक्ष जयवीर भारद्वाज ने केंद्र सरकार और बीसीसीआई से 6 अक्टूबर को ग्वालियर में होने वाले टी20 मैच को रद्द करने की अपील की है. ​​महासभा के कार्यकर्ताओं ने मैच के विरोध में दौलतगंज इलाके से जुलूस निकाला.   नारे और काले झंडे के साथ भारी विरोध प्रदर्शन और आंदोलन की चेतावनी के बाद 2 अक्टूबर को हिंदू महासभा के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ नारे लगाते हुए दौलतगंज स्थित महासभा कार्यालय से विरोध रैली निकाली. बांग्लादेश में हो रहे अल्पसंख्यक हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में हिंदू महासभा बांग्लादेश क्रिकेट टीम के ग्वालियर आने पर विरोध कर रही है. हिंदू महासभा नेता जयवीर सिंह भारद्वाज ने कहा सरकार दोहरी नीति अपना रही है. दौलतगंज हिंदू महासभा कार्यालय से रैली के रूप में हिंदू महासभा के कार्यकर्ता ग्वालियर के हृदय स्थल महाराज बाडा पहुंचे थे, जहां उन्होंने 6 अक्टूबर को क्रिकेट मैच के दिन लश्कर बंद कराने की चेतावनी दी. यहां प्रदर्शनकारी हिंदू महासभा के 20 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर थाना कोतवाली भेजा. पुलिस का क्या कहना है? सीएसपी अशोक जादौन का कहना है कि बिना अनुमति के हिंदू महासभा ने रैली निकाल कर प्रदर्शन किया है. इन्हे प्रशासन ने कोई अनुमति नहीं दी थी. अब हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं का पुलिस बॉन्ड ओवर कराएगी. इससे पहले भी पुलिस हिंदू महासभा के खिलाफ नोटिस भेज कर प्रतिबंधात्मक करवाई कर चुकी है. उन्होंने बताया कि भारत-बांग्लादेश की दोनों क्रिकेट टीमें आ चुकी हैं. ग्वालियर कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें होटल पहुंचाया गया है. क्रिकेट मैच के दौरान शहर का माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 68