मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन ने संभाला पदभार, नवरात्रि के पहले दिन नई पारी का किया शुभारंभ

भोपाल राज्य शासन के 35 वें मुख्य सचिव के रूप में 1989 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अनुराग जैन ने आज मंत्रालय में पदभार ग्रहण किया। मुख्य सचिव जैन को वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्प-गुच्छ भेंट किए। मुख्य सचिव जैन का जन्म 11 अगस्त 1965 को मध्यप्रदेश के ग्वालियर में हुआ। भारतीय प्रशासनिक सेवा में जॉइनिंग के बाद जैन की पहली पोस्टिंग सागर में सहायक कलेक्टर के पद पर जून 1990 में हुई। बहुमुखी प्रतिभा के धनी जैन की शैक्षणिक योग्यता बी.टेक. इंजीनियरिंग एवं एम.ए.लोक प्रशासन (यू.एस.ए.) है। मुख्य सचिव जैन मंडला, मंदसौर, भोपाल जिलों में कलेक्टर के पद पर पदस्थ रहें। जैन ने मध्यप्रदेश शासन में सचिव, प्रमुख सचिव, और अपर मुख्य सचिव के रूप में विभिन्न विभागों के दायित्वों का निर्वहन किया। मुख्य सचिव जैन भारत सरकार में भी प्रतिनियुक्ति पर प्रमुख पदों पर पदस्थ रहे।   recent visitors 110

इंदौर में भिखारियों के ऐश ! दिनभर मांगते भीख, रात को होटल में करते आराम

इंदौर इंदौर में पुलिस ने भिखारियों के ऐसे गुट को पकड़ा है जो कि राजस्थान से यहां आया है. 22 लोगों का यह समूह दिनभर शहर में भीख मांगता है और रात को होटल में आराम फरामाता है. पुलिस ने 22 लोगों के इस समूह जसमें 11 बच्चे भी शामिल हैं, उन्हें वापस राजस्थान भेज दिया है. महिला एवं बाल विकास विभाग के एक अधिकारी ने इस समूह को लेकर बुधवार को जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को मिली एक शिकायत के आधार पर जांच की गई, तो पता चला कि राजस्थान से 22 लोगों का एक ग्रुप भीख मांगने इंदौर आया है. सभी लोग एक होटल में ठहरे थे. उन्होंने कहा, ‘इस समूह में 11 नाबालिग बच्चे और 11 महिलाएं शामिल थीं. ये लोग दिन भर शहर के अलग-अलग स्थानों पर भीख मांगते और रात में होटल में आकर सो जाते.’ अधिकारी ने बताया कि इस समूह के लोगों को समझा-बुझाकर राजस्थान में उनके मूल निवास स्थान भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि शहर के सभी होटलों, लॉज और अन्य रुकने वाली जगहों के संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे भीख मांगने वाले लोगों को कतई न ठहरने दें. वरना उनके खिलाफ कानूनी कदम उठाए जाएंगे. केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने इंदौर समेत देश के 10 शहरों को भिक्षावृत्ति से मुक्त बनाने के लिए प्रायोगिक (पायलट) परियोजना शुरू की है/ इंदौर में प्रशासन ने भीख मांगने वालों पर प्रतिबंध लगा रखा है. इंदौर में पकड़ी गई थी लखपति महिला भिखारी इससे पहले इस साल फरवरी में जब इंदौर को भिखारी मुक्त बनाने का अभियान चला था तो एक ऐसी महिला भिखारी पकड़ में आई थी, जो अपने दोनों बच्चों समेत भीख मांगने का काम करती थी. वह उज्जैन रोड पर लवकुश चौराहे पर भीख मांगती थी. उसका कहना था कि उसने पौने दो महीने में चौराहे पर भीख मांगकर ढाई लाख रुपए कमाए थे और एक लाख रुपए उसने अपने सास-ससुर को भेजे थे. पूछताछ में महिला ने अपने पास कई संपत्ति होने का खुलासा भी किया था. उसने बताया था कि उसके पास एक जमीन, दो मंजिला घर, एक बाइक, 20 हजार रुपए का स्मार्टफोन भी है. इस महिला ने भी अपना घर राजस्थान में होना बताया था.   recent visitors 67

विवादित गाने को लेकर कांग्रेस के खिलाफ मध्य प्रदेश पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली

 इंदौर मध्य प्रदेश में यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह मुश्किलों में घिर गए हैं। लाडली बहना योजना और मुख्यमंत्री मोहन यादव को लेकर एक गाना पोस्ट करने की वजह से उनके खिलाफ मध्य प्रदेश पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली गई है। भाजपा की शिकायत पर इंदौर में एफआईआर दर्ज की गई है। सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किए गए वीडियो को डिलीट किया जा चुका है। भाजपा के विधि प्रकोष्ठ की ओर से शिकायत देने के साथ यह मांग की गई है कि तुरंत मितेंद्र दर्शन सिंह का एक्स अकाउंट स्थाई रूप से बन कर दिया जाए। भाजपा ने कहा है कि इस तरह के वीडियो डालकर वह प्रदेश में शांति व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। शिकायत में कहा गया है, 'मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र सिंह ने लाडली बहना योजना का मजाक उड़ाने के साथ मुख्यमंत्री मोहन यादव के खिलाफ भ्रामक वीडियो एक्स पर पोस्ट किया।' भाजपा ने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति का इस तरह मजाक उड़ाना राजद्रोह की श्रेणी में आता है। पार्टी ने कहा, 'जिन शब्दों का चयन किया 'घर-घर में खौफ हो' यह मध्य प्रदेश की शांति व्यवस्था बिगाड़ने और आम जन में खौफ पैदा करने का इरादा रखता है।' पुलिस को पैन ड्राइव में वीडियो भी सौंपा गया है।' यूथ कांग्रेस नेता के खिलाफ इंदौर क्राइम ब्रांच में बीएनएस की धारा 353(2) और 356(2) के तहत केस दर्ज किया गया है। क्या है उस वीडियो में जिस वीडियो को लेकर यह विवाद खड़ा हुआ है उसमें गाने के बोल कुछ इस तरह हैं- ‘जीवन में छाया है घना अंधेरा, एमपी में फैला है रेप का डेरा। मोहन भैया से दूर रहना, अब रोएला लाडली बहना, खून से लाडली बहना। ओढ़े जख्म का गहना, भाजपा अब दूर ही रहना। घर-घर में खौफ का साया हो, मोहन का इरादा है। अत्याचारी का मान बढ़े, कंस का यही इरादा है। आंखों से आंसू गिरते हैं, दिल डर से धरकते हैं, बिटिया बाहर निकलने से डरते हैं। खून से सनी लाडली बहना, ओढ़े जख्म का गहना, भाजपा अब दूर ही रहना।’ वीडियो में मोहन यादव और पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की तस्वीरों का भी इस्तेमाल किया गया है। recent visitors 75

इजराइल-ईरान संघर्ष से सहमा भारतीय शेयर बाजार, 1344.45 Point की गिरावट

मुंबई इजरायल और ईरान के बीच तनाव (Israel-Iran Conflict) से दुनिया टेंशन में है. इसका असर दुनियाभर के बाजारों पर दिखा है. भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market) भी इससे अछूता नहीं रहा और गुरुवार को मार्केट ओपन होने के साथ ही धड़ाम हो गया. एक ओर जहां बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (Sensex) 995.92 अंक या 1.18% की तगड़ी गिरावट के साथ 83,270.37 के स्तर पर ओपन हुआ, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी (Nifty) ने भी 269.80 अंक या 1.05% फिसलकर 25,527.10 के स्तर पर कारोबार शुरू किया. ये गिरावट और बढ़ती नजर आ रही है और दोपहर 12 बजे तक सेंसेक्स 1300 अंक से ज्यादा का गोता लगा गया था.    सेंसेक्स 1300 अंक से ज्यादा फिसला इस सप्ताह मंगलवार को Iran ने Israel पर मिसाइल अटैक करके दोनों देशों में तनाव को जंग की आग में झोंकने का काम किया. इसके असर से कच्चे तेल के कीमतों (Crude Oil Price) में तेजी आई, तो ग्लोबल मार्केट टूट गए. बुधवार को गांधी जयंती की छुट्टी के बाद आज जब भारतीय शेयर बाजार खुला, तो यहां भी ईरान-इजराइल जंग का असर देखने को मिला. BSE Sensex अपने पिछले बंद 84,266 की तुलना में 995 अंक टूटकर 83,270 के लेवल पर ओपन हुआ, अगले ही पल 83,002 तक फिसल गया. इसके बाद कुछ रिकवरी जरूर देखने को मिली, लेकिन ये ज्यादा देर तक कायम नहीं रही. दोपहर के 12 बजते-बजते मार्केट पूरी तरह क्रैश नजर आया. Sensex खबर लिखे जाने तक 1344.45 अंक या 1.60 फीसदी की गिरावट के साथ 82,921.84 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था. यही नहीं कारोबार के दौरान ये 82,870.43 तक फिसला था. दूसरी ओर सेंसेक्स के कदम से कदम मिलाकर चलते हुए NSE Nifty ने भी अपने पिछले बंद 25,796.90 की तुलना में 270 अंक गिरकर 25,527 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की और दोपहर 12 बजे तक ये 400 अंक से ज्यादा गिरकर 25,382.85 के लेवल पर आ गया था. मार्केट ओपन होने के साथ जहां करीब 620 शेयरों में तेजी आई, तो वहीं 2024 कंपनियों के शेयरों ने गिरावट के साथ लाल निशान पर कारोबार शुरू किया. वहीं 149 शेयरों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला. शुरुआती बाजार में सबसे टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स, टाटा कंज्यूमर, हीरो मोटोकॉर्प और आईसीआईसीआई बैंक में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली. पहले ही मिलने लगे थे संकेत शेयर बाजार में बड़ी गिरावट के संकेत पहले से ही मिलने लगे थे. अमेरिकी बाजार (US Market) में गिरावट के साथ ही गिफ्ट निफ्टी (Gifty Nifty) ने 200 अंकों का गोता लगा दिया था. वहीं प्रो-ओपन मार्केट में भी सेंसेक्स बुरी तरह से टूटा नजर आया था. प्री-मार्केट में Sensex 1200 अंक तक फिसल गया था और जब शेयर बाजार में कारोबार शुरू हुआ, तो सेंसेक्स-निफ्टी धराशायी हो गए. ईरान-इजराइल जंग ने बिगाड़ा बाजार का मूड Israel-Iran में बढ़े तनाव ने बाजार का मूड बिगाड़ दिया है. अगर सबसे बड़े डर की बात करें, तो मंगलवार को ईरान ने करीब 180 मिसाइलों से इजरायल पर हमला किया था और इसके बाद Israel ने चेतावनी देते हुए बड़ा पलटवार करने का ऐलान किया था. अब शेयर बाजार को सबसे बड़ा डर ये सता रहा है, कि इजरायल क्या कदम उठाएगा. BSE के 30 में से 28 शेयर बिखरे शेयर बाजार में गुरुवार को आए भूचाल के बीच सबेस ज्यादा गिरावट वाले शेयरों की बात करें, तो लार्जकैप कंपनियों में शामिल BPCL Share 4.60% फिसलकर 351.30 रुपये पर आ गया, तो वहीं Eicher Motors Share 2.62% की गिरावट के साथ 4842.75 रुपये पर आ गया. Tata Motors Share 3.80% फिसलकर 928.70 रुपये पर कारोबार कर रहा था, तो वहीं Asian Paints Share 3.66% टूटकर 3157 रुपये पर आ गया था. BSE की 30 में से 28 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे. इसमें L&T Share (3.41%), Reliance Share (2.55%), Bajaj Finance Share (2.51%), Axis Bank Share (2.45%), Adani Ports Share (2.30%) गिरकर कारोबार रहे थे. तो वहीं Kotak Bank (2.16%), Maruti Share (2.16%), ICICI Bank Share (1.90%) की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे थे.   मिडकैप कंपनियों की बात करें, तो Phonix Ltd Share 4.37% गिरकर 1675 रुपये पर, Hindustan Petrolium Share 3.49% फिसलकर 429.20 रुपये पर आ गया था. इसके अलावा Godrej India Share 3.54% की गिरावट के साथ 1149 रुपये पर कारोबार कर रहा था. स्मालकैप कंपनियों में शामिल KamoPaints Share 9.97% की गिरावट के साथ 30.24 रुपये पर, KIMS Share 6.09% टूटकर 522.55 रुपये पर और Raclgear Share 6.14% की गिरावट लेकर 969.90 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. recent visitors 81

देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के 9 वें सीजन का समापन

देहरादून राजधानी देहरादून में पिछले तीन दिन से चल रहे हैं देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के 9 वें  सीजन का समापन बहुत ही शानदार तरीके से हुआ पिछले तीन दिनों में देहरादून पहुंचकर सभी सितारों ने न सिर्फ अपने अनुभव साझा किया बल्कि फिल्म और एक्टिंग का कोर्स कर रहे छात्र छात्राओं युवाओं लोगों को बहुत कुछ सीखने का मौका भी दिया कार्यक्रम का उद्घाटन हरिद्वार रोड से होटल सॉलिटेयर में किया गया था जिसमें मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल एवं कैबिनेट मंत्री सौरभ  बहुगुणा मौजूद रहे । इस मौके पर दोनों ने ही कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि फिल्म से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन होते रहना चाहिए जिससे कि देहरादून उत्तराखंड के युवाओं को फिल्म मेकिंग से संबंधित जानकारी मिलती रहे। कार्यक्रम में अभिनेत्री व राजस्थानी लोक पॉप गायिका इला अरुण अभिनेता राजेश शर्मा अभिनेता गजेंद्र चौहान आदिल हुसैन मनोज जोशी जाकिर हुसैन शरीफ हाशमी  दीपक केजरीवाल पंकज बेरी फिल्म निर्देशक पुष्पेंद्र सिंह कमल चंद्र अग्नि देव चटर्जी को सम्मानित किया गया।  इस मौके पर मिजोरम से आए युवा सेबेस्टियन जेसिका और सब रीना ने अपनी प्रस्तुति से सबको मंत्र मुग्ध किया। फेस्टिवल डायरेक्टर राजेश शर्मा जी ने बताया कार्यक्रम के दूसरे दिन सभी कलाकार तुला कॉलेज पहुंचे जहां इला अरुण ने कहा खुद की अलग पहचान बनाने के लिए युवाओं को पहले खुद को तरास ना होगा और अपनी खूबियों को जानकर उन पर काम करना होगा उन्होंने वहां पर छात्रों के साथ डांस भी किया।  इस मौके पर के के रैना ने कहा कि अभिनय सिर्फ संवाद बोलने तक सीमित नहीं है बल्कि हर भाव को जीवंत करना होता है।  इसी तरह से सभी कलाकारों ने कॉलेज में छात्र-छात्राओं के साथ  अपने अनुभव साझा किया।  छात्र भी सभी कलाकारों को अपने बीच पाकर खासे उत्साहित दिख रहे थे ।  वहीं तीसरे दिन सिल्वर सिटी में इला अरुण के साथ अभिनेता के के रहना का टॉक शो आयोजित किया गया था जिससे पूर्व उनकी फिल्म त्रिकाल प्रदर्शित की गई जिसके बारे में उन्होंने विस्तार पूर्वक चर्चा की।  लोगों को तकनीकी विषयों की जानकारी देते हुए बताया कि एक फिल्म में किन-किन बातों का ध्यान रखना पड़ता है । वही सिल्वर सिटी में तीन दिनों में लगभग 75 फिल्मों की स्क्रीनिंग की गई जिनमे शॉर्ट फिल्म , डाक्यूमेंट्री के अलावा पर्शियन, इजरायल , फिल्मों को भी प्रदर्शित किया गया वहीं कमल चंद्र की फिल्म हमारे बारह ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया । तीन दिनों में प्रदर्शित फिल्मों के डायरेक्टर्स को अभिनेताओं को मोमेंटो दे कर सम्मानित किया। उनके काम की सराहना भी की।   उत्तराखंड टैलेंट हंट में युवाओं ने दिखाया अपनी प्रतिभा का जलवा फिल्म फेस्टिवल के साथ साथ ही अंजना शर्मा जी ने उत्तराखंड टैलेंट हंट का आयोजन भी किया गया जिसका उद्घाटन व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज मेसन एवं उद्यमिता राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार विनोद उनियाल ने दीप प्रज्वलित कर किया । तीनों दिन युवाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस मौके पर युवाओं ने न सिर्फ एक्टिंग मिमिक्री की वही डांस और सिंगिंग में भी अपना हुनर दिखाया । इस मौके पर बतौर जज  रक्षिमा तोमर किरण सिंह सोनाली सरकार राजीव सच्चर पी एस कोचर कोमल वोहरा मुक्तेश हांडा आदि मौजूद रहे इस मौके पर अंतिम दिन सभी विजेताओं को मोमेंट तो ट्रॉफी देकर एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया । तीन दिनों में वहां पर पहुंचे लगभग ढाई सौ प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट देकर उनको भी प्रोत्साहित किया गया। उत्तराखंड टैलेंट हंट के विजेताओं में कैटिगरी ए में सिंगिंग में प्रथम स्थान क्रियांश द्वितीय स्थान नायरा एवं तृतीय स्थान पर अंतरिक्ष रहे । वही कैटिगरी बी सिंगिंग में प्रथम स्थान पर चारु द्वितीय स्थान पर कनक नौटियाल एवं तृतीय स्थान पर रवीना रहे।  डांसिंग की ए कैटिगरी में अनन्या सिंह प्रथम स्थान पर इशा द्वितीय स्थान पर एवं आराध्या बलोनी तृतीय स्थान पर रहे।  क्रांतिकारी बी में प्रथम स्थान पर विशाल एवं द्वितीय स्थान पर तन्मय व तृतीय स्थान पर राहुल रहे वही एक्टिंग में प्रथम स्थान पर गौरव द्वितीय स्थान पर सिद्धार्थ व शायरी में प्रथम स्थान पर प्रज्ञा व द्वितीय स्थान पर कनक व तृतीय स्थान पर डॉक्टर पी के सरोहा रहे । ग्रुप डांस में व ग्रुप सिंगिंग में अनंत म्यूजिक एंड डांस एकेडमी व उकामना डी आई टी से रहीं। recent visitors 62

ओडिसा से लाया था तस्कर, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में कार समेत शराब की अवैध खेप जब्त

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पड़ोसी राज्य ओडिसा का अंग्रेजी शराब अवैध परिवहन करते हुए एक युवक को पकड़ा है। पुलिस ने शराब के अलावा तस्करी में प्रयुक्त वाहन को जब्त कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक 01 अक्टूबर की शाम चक्रधरनगर थाना प्रभारी प्रशांत राव आहेर को सूचना मिली कि एक व्यक्ति वैन्यू कार सीजी 13 एएन 6101 में अवैध अंग्रेजी शराब लेकर एक युवक एकताल रोड से मेडिकल कॉलेज रायगढ़ की तरफ जा रहा है। थाना प्रभारी ने इस सूचना के आधार पर मुख्य मार्ग पर नाकेबंदी करते हुए वाहनों की जांच शुरू कर दी थी, इसी दौरान एमसीएच अस्पताल के आगे मेन रोड पर वैन्यू कार को रोका गया। इस दौरान कार चालक ने अपना नाम विवेक महंत पिता स्व. बाबा दास महंत, उम्र 25 वर्ष, निवासी रेलवे बंगलापारा, दशरथ पान ठेला बताया। पुलिस टीम को वाहन की तलाशी में खाकी रंग के 03 कार्टूनों में 96 पाव मैकडॉल नंबर वन अंग्रेजी शराब और 12 बोतल किंग फिशर स्ट्रोंग बीयर जिस पर फोर सेल इन ओडिसा आॅनली लिखा हुआ) बरामद की गई। पूछताछ में यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी विवेक महंत अवैध रूप से शराब की बिक्री के लिए इसे परिवहन कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 25.08 लीटर शराब कुल मूल्य 19 हजार 80  रुपये और वैन्यू कार कीमत लगभग 9 लाख रुपये को जब्त किया है। इस तरह कुल 9 लाख 19 हजार 80 रूपये की सामग्री जब्त की गई है। आरोपी विवेक महंत के खिलाफ चक्रधर नगर पुलिस नेधारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। recent visitors 70

10 बिंदुओं पर सौंपा ज्ञापन, छत्तीसगढ़-बलरामपुर में आरक्षण अधिकार पदयात्रा निकाली

बलरामपुर. बलरामपुर रामनुजगंज में अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ (अजाक्स) एवम् सामाजिक संगठन जिला इकाई बलरामपुर ने जिलाध्यक्ष  शिव प्रसाद रवि के नेतृत्व में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर छुट्टी के दिन आरक्षण अधिकार पद यात्रा निकालकर कर  राज्यपाल एवम् मुख्यमंत्री  के नाम तहसीलदार बलरामपुर को 10 बिंदु का ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मुख्य मांग एसटी, एससी वर्ग को पदोन्नति में आरक्षण सर्वोच्च न्यायालय के उक्त आदेश का पालन करते हुए भर्ती के साथ पदोन्नति में आरक्षण लागू करने संशोधित अधिसूचना जारी किया जावे, एसटी, एससी वर्ग में विशेष बैकलाक 2003 से लंबित है उसे बहाल किया जावे,एसटी, एससी के आधिकारी कर्मचारियों को अनावश्यक शिकायत करके निलंबित,विभागीय जांच संस्थित कर दिया जाता है,जबकि सामान्य प्रशासन विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा इन वर्गों के लिए स्पष्ट निर्देश जारी किया है कि कोई कठोर कार्यवाही न करते हुए समझाइश दी जावे,गंभीर शिकायत पर ही कार्रवाई करें। उक्त आदेश का अक्षरश पालन किया जावे।इसके अलावा भी अन्य मांगों को ज्ञापन में उल्लेख किया। हुए उक्त सभी ज्ञापन सौंपने के दौरान उपस्थित  शिव प्रसाद रवि,  अमर विजय, साकेत कुमार रवि, अनिल लकड़ा सुनील एक्का, इक्कू नागवंशी, अनुरंजन लकड़ा, राज कुमार निकुंज, उमेश बड़ा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। शिव प्रसाद रवि ने बताया कि जिले के सभी विकास खंडों में आरक्षण अधिकार पदयात्रा निकाली गई। recent visitors 74