बांग्लादेश की मोहम्मद यूनुस सरकार ने भारत सहित पांच देशों से वापस बुलाए अपने राजदूत, अधिकारी नाराज

 ढाका बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के पतन के बाद अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने बड़ा प्रशासनिक निर्णय लिया है। बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने एक आदेश जारी कर अपने पांच राजदूतों को वापस ढाका बुला लिया है। बांग्लादेश ने भारत, ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम, पुर्तगाल और संयुक्त राष्ट्र के अपने राजदूतों को वापस ढाका लौटने का आदेश दिया है। बांग्लादेशी विदेश मंत्रालय के आदेश के मुताबिक, भारत में उच्चायुक्त मुस्तफिजुर रहमान के अलावा न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में स्थायी प्रतिनिधि, ऑस्ट्रेलया, बेल्जियम और पुर्तगाल के राजदूत शामिल हैं। सूत्रों का कहना है मुस्तफिजुर रहमान सहित वापस बुलाए गए राजदूत कुछ महीनों में रिटायर होने वाले थे। सरकार के फैसले से अधिकारी नाराज वहीं, नाम न छापने की शर्त पर कुछ अधिकारियों ने अंतरिम सरकार के आदेश पर नाराजगी जाहिर की है। मामले से परिचित लोगों ने बताया कि बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय के प्रशासनिक विभाग द्वारा जारी आदेश से विदेश सेवा के अधिकारी नाराज हैं। अधिकारियों का कहना है कि भारत में उच्चायुक्त समेत वापस बुलाए गए अन्य राजदूतों की नियुक्ति राजनीतिक तौर पर नहीं की गई थी। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 56

बंगला नंबर-5; पूर्व मुख्यमंत्री को मिल गया नया पता, सांसद आवास में रहेंगे AAP मुखिया

नई दिल्ली दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को अपना आवास खाली करेंगे। मुख्यमंत्री वाला घर छोड़कर केजरीवाल अब एक सांसद आवास में शिफ्ट होने जा रहे हैं। यह आम आदमी पार्टी के एक राज्यसभा सांसद के नाम आवंटित है, जो नई दिल्ली में फिरोजशाह रोड पर है। यानी आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक का नया पता है- बंगला नंबर 5, फिरोजशाह रोड, नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद आम आदमी पार्टी के नेताओं, पार्षदों, विधायकों और सांसदों ने केजरीवाल को अपना घर देने की पेशकश की थी। केजरीवाल के लिए एक ऐसे घर की तलाश थी जो पार्टी मुख्यालय से नजदीक हो। ऐसे में फिरोजशाह रोड स्थिति बंगला नंबर 5 का चुनाव किया गया। यहां रहने से केजरीवाल को कई फायदे होंगे। एक तरफ जहां वह अपनी विधानसभा सीट को साध सकते हैं तो दूसरी तरफ पार्टी मुख्यालय तक उनकी पहुंच आसान रहेगी। कथित शराब घोटाले में कई महीने जेल में रहकर निकले अरविंद केजरीवाल ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। नियम मुताबिक उन्हें सीएम आवास खाली करना है। अब इस घर में दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी शिफ्ट होने जा रही हैं। अभी उनके नाम जो आवास आवंटित है उसमें दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का परिवार रह रहा है। पहले यह आवास सिसोदिया के नाम आवंटित था। आम आदमी पार्टी ने कहा था कि केजरीवाल नवरात्रि के दौरान मुख्यमंत्री आवास खाली कर देंगे। इस आवास को लेकर काफी राजनीति भी होती रही है। भाजपा आरोप लगाती है कि केजरीवाल ने सीएम आवास में करोड़ों रुपए खर्च किए। भाजपा इसे शीशमहल कहकर केजरीवाल को घेरती रही है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 79

कांग्रेस हरियाणा में पार्टी के भीतर जारी कलह को साधने की पुरजोर कोशिश कर रही

रोहतम पिछले वर्ष मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों में भाजपा के साथ सीधे मुकाबले में मिली हार से आहत कांग्रेस हरियाणा में जीत की तलाश में है। इसके लिए पार्टी के भीतर जारी कलह को साधने की पुरजोर कोशिश कर रही है। मतभेदों को दूर करने के लिए अत्यधिक सावधानी से कदम उठा रही है। हालांकि, देश की सबसे पुरानी पार्टी को इसमें उतनी सफलता मिलती नहीं दिख रही है। राहुल गांधी ने भले ही दो कद्दावर नेताओं कुमारी शैलजा और भूपेंद्र सिंह हुड्डा को एक मंच पर हाथ मिलवाया, लेकिन दोनों के रिश्ते उतने भी सहज नहीं हैं। कुमारी शैलजा से जब सीएम पद की उम्मीदवारी और भूड्डा से उनके संबंधों के बारे में पूछा गया तो दोनों के बीच की दूरी साफ झलकने लगी। उनसे जब पूछा गया कि आपकी हुड्डा से आखिरी बार बात कब हुई तो वह सोच में पड़ गईं। कुमारी शैलजा के बयान से यही बात लगती है कि दोनों के रिश्तों में आज भी दूरी बनी हुई है। कुमारी शैलजा ने कहा कि मैं याद करने की कोशिश कर रही हूं कि मेरी हुड्डा जी से आखिरी बार कब बात हुई थी। इंटरव्यू के दौरान ही कुमारी शैलजा ने बताया कि जब वह हरियाणा कांग्रेस की अध्यक्ष थीं तो भूपेंद्र सिंह हुड्डा से उनकी बात हो जाती थी। हालांकि 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद दोनों की बातचीत नहीं होती हैं। आपको बता दें कि प्रचार अभियान के अंतिम चरण में एकता का परिचय देते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी ने सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनकी धुर विरोधी और सिरसा की सांसद कुमारी शैलजा को अंबाला जिले के नारायणगढ़ से हरियाणा विजय संकल्प यात्रा शुरू करने से पहले हाथ मिलाकर बधाई दी थी। नारायणगढ़ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का पैतृक स्थान भी है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 80

ईरान ने बरसाई मिसाइलें मारा सिर्फ एक ,वो भी फिलिस्तीनी, हमला रहा नाकाम

तेहरान इजरायल पर अचानक 180 से ज्यादा मिसाइलें दागकर ईरान ने पूरी दुनिया को चौंका दिया. ईरान के इस कदम से पूरा मिडिल ईस्ट जंग के मुहाने पर खड़ा हो गया है. चिंता की बात यह है कि इजरायल ने अब तक ईरान पर कोई जवाबी कार्रवाई नहीं की है, जिससे इजरायल के मंसूबों का पता नहीं चल पा रहा है. इजरायल पर किये गये मिसाइल अटैक को ईरान भले ही दुनिया के सामने बड़े एक्शन के तौर पर पेश कर रहा है, लेकिन सच्चाई यह है कि ईरानी हमले से इजरायल को कुछ खास नुकसान नहीं पहुंचा है. इजरायल के मिसाइल डिफेंस सिस्टम ने ईरान की ज्यादातर मिसाइलों को हवा में ही खत्म कर दिया. इन हमलों में सिर्फ एक शख्स की मौत हुई और वह भी इजरायली नहीं, बल्कि फिलिस्तीनी नागरिक था. जेरिको शहर में आकर लगी मिसाइल ईरानी मिसाइल से जिस शख्स की मौत हुई उसका नाम समेह अल-असाली था, जो पेशे से मजदूर असाली की मौत फिलिस्तीन के जेरिको शहर के पास पश्चिमी तट के नुइमा गांव में हुई. जिस समय (रात) उसे मिसाइल लगी, वह सड़क पर टहल रहा था. दरअसल, जेरिको, फिलिस्तीन के पश्चिमी तट पर स्थित एक शहर है. जेरिको जॉर्डन घाटी में बसा है, जिसके पूर्व में जॉर्डन नदी और पश्चिम में यरुशलम है. चार फिलिस्तीनी घायल भी हुए जेरिको के गवर्नर हुसैन हमायल ने एजेंसी को बताया कि रॉकेट के टुकड़ा सीधे फिलिस्तीनी मजदूर के ऊपर गिर गया, जिसमें गाजा पट्टी के जबालिया का रहने वाले समेह अल-असाली की मौत हो गई. रॉकेट के कुछ टुकड़े लगने से 4 फिलिस्तीनी घायल भी हो गए. जानकारी के मुताबिक तीन बच्चों का पिता अल-असली गाजा के उन हजारों मजदूरों में से एक था, जिनके पास इजरायली वर्क परमिट था. इजरायली राजदूत ने हमले पर क्या कहा? बता दें कि ईरान के हमले के बाद भारत में इजरायल के राजदूत रेवेन अजार इंडिया टुडे को एक इंटरव्यू दिया, जिसमें अजार ने कहा कि ईरान ने 181 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, जिनमें प्रत्येक में 700 से 1,000 किलोग्राम तक विस्फोटक भरा हुआ था और उससे बड़ा नुकसान हो सकता था. हमले के बाद जो बाइडेन ने क्या कहा? ईरान के मिसाइल अटैक के बाद दोनों मुल्कों में तनाव कम करने के लिए G7 देश एक आपात बैठक कर चुके हैं. इसी दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा था कि वह इजरायल का साथ दे रहे हैं, लेकिन अगर इजरायल ईरान की न्यूक्लियर साइट्स पर हमला करता है तो अमेरिका इसमें उसका साथ नहीं देगा. कैसे फेल हुईं ईरान की मिसाइलें? इजरायल का दावा है कि ईरान की 181 मिसाइलों में से 90 फीसदी फेल हो गईं. इसकी वजह इजरायल के 3-3 सुरक्षा चक्र हैं, जो कि मिसाइल डिफेंस सिस्टम हैं. जिन्होंने एक बार फिर अपना लोहा साबित कर दिया है. पहला मिसाइल डिफेंस सिस्टम आयरन डोम है. जो 152 किलो मीटर के दायरे में और 12 किलो मीटर ऊंचाई के अंदर आने वाले रॉकेट को मार गिराता है. दूसरा मिसाइल डिफेंस सिस्टम डेविड्स स्लिंग है, जिसकी रेंज 301 किलो मीटर है. जो 49 किलो मीटर की ऊंचाई के अंदर आने वाले खतरे को तबाह करने की क्षमता रखता है. तीसरा मिसाइल डिफेंस सिस्टम द एरो सिस्टम है. जो पृथ्वी के वायुमंडल के बाहर ही मिसाइल को ध्वस्त कर देता है. इस तरह इजरायल के तीन-तीन सुरक्षा चक्र ने उसे एक बार फिर बचा लिया.   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 67

अयोध्या रेप केस आरोपी सपा नेता मोईद खान ने PNB को चूना लगा रखा था, अब इस कांड में भी फंस गया

अयोध्या अयोध्या गैंगरेप के आरोपी और समाजवादी पार्टी के नेता मोईद खान की मुश्किल बढ़ गई हैं. आरोपी सपा नेता के खिलाफ एक और केस दर्ज किया गया है. बता दें कि इस बार मुईद खान के खिलाफ बैंक के साथ धोखाधड़ी करने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है. पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर की तरफ से सपा नेता के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है. अयोध्या के पूरा कलंदर थाने में पंजाब नेशनल बैंक भदरसा के ब्रांच मैनेजर श्री प्रकाश ने ये केस दर्ज करवाया है. केस दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. क्या है पूरा मामला? मिली जानकारी के मुताबिक, भदरसा में जिस जगह पर सपा नेता मुईद खान ने जमीन कब्जाई थी और जहां शॉपिंग कंपलेक्स बनाया था, उसी में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा भी खोली गई थी. पंजाब नेशनल बैंक जमीन के जिस हिस्से खुला था, वह गाटा संख्या 1672 थी, जबकि मुईद खान के नाम दर्ज जमीन की गाटा संख्या 1683 थी. मुईद खान का पंजाब नेशनल बैंक के साथ एग्रीमेंट 15 अक्टूबर 2020 के दिन हुआ था. बता दें कि अब सामने आया है कि मोईद खान ने जिस जमीन का एग्रीमेंट पंजाब नेशलन बैंक के साथ किया था, वह जमीन सपा नेता मोईद खान की थी ही नहीं. दरअसल 17 अगस्त 2024 के दिन अयोध्या विकास प्राधिकरण ने बैंक को दी नोटिस जारी किए, तब जाकर इस बात का खुलासा हुआ. मोईद खान ने उस जमीन का एग्रीमेंट बैंक के साथ कर दिया था, जो जमीन उसके नाम पर नहीं थी और वह बैंक से किराए की मोटी रकम भी ले रहा था. ये मामला सामने आते ही अब अयोध्या के पूराकलंदर थाने में पंजाब नेशनल बैंक के भदरसा ब्रांच मैनेजर की तहरीर पर जेल में बंद मोईद खान पर एक और एफआईआर दर्ज करवा दी गई है. गैंगरेप केस में फंसा है सपा नेता मोईद खान आपको बता दें कि दलित नाबालिग के साथ हुए गैंगरेप केस में सपा नेता मोईद खान फंसा हुआ है. सपा नेता के खिलाफ दलित नाबालिग पीड़िता को धमकाने का भी आरोप है. इस मामले में योगी सरकार की तरफ से मोईद खान की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर कार्रवाई भी की गई है. फिलहाल ये पूरा मामला गरमाया हुआ है. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 70

देश में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को अपनी केवल एक ही जाति याद रखनी चाहिए और वह जाति है हिंदुस्तानी-राजस्व मंत्री वर्मा

सामाजिक समरसता से हम सभी मिलकर बनाएंगे एक भारत, श्रेष्ठ भारत: राजस्व मंत्री वर्मा राजस्व मंत्री वर्मा ने समय-सीमा में सीमांकन नहीं करने वाली नायब तहसीलदार को किया निलंबित देश में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को अपनी केवल एक ही जाति याद रखनी चाहिए और वह जाति है हिंदुस्तानी-राजस्व मंत्री वर्मा भोपाल देश में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को अपनी केवल एक ही जाति याद रखनी चाहिए और वह जाति है हिंदुस्तानी। एक भारत, श्रेष्ठ भारत एवं विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए हमें पिछड़ी जातियों जैसे अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजातियों का विकास करना होगा एवं उन्हें आगे लाना होगा। यह बात राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने सीहोर जिला के जावर में आयोजित जिला स्तरीय अस्पृश्यता निवारणार्थ सदभावना शिविर एवं सहभोज कार्यक्रम में कही। राजस्व मंत्री वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश का निरतंर विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि एक सभ्य समाज वह होता है, जिसमें व्यक्ति के गुणों के आधार पर सम्मान होता है, जाति के आधार पर नहीं। उन्होंने कहा कि सच्चे भारत का निर्माण तभी संभव होगा जब हम अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के भाईयों-बहनों को आगे बढ़ने में सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि आमजन की राजस्व संबंधी कार्यों के निराकरण के लिए प्रदेश में दो बार राजस्व महा अभियान चलाया गया। इसमें आमजन की राजस्व संबंधी कार्यों नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा एवं अन्य राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया। मंत्री वर्मा ने कहा कि जिन किसानों की सोयाबीन की फसल बारिश के कारण खराब हुई है, उनके सर्वे कराने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। सर्वे के पश्चात किसानों को फसल बीमा उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में निरंतर कार्य किया जा रहा है। महिलाओं के लिए लाड़ली बहना योजना चलाई जा रही है। जिसके तहत महिलाओं को हर महीने एक हजार दो सौ पचास रूपये की राशि खाते में अंतरित की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा आमजन को निशुल्क राशन प्रदान किया जा रहा है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बेघर लोगों के पक्के घर के सपने को साकार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में स्वच्छ भारत अभियान चलाया गया, जिसके कारण आज देश स्वच्छता के क्षेत्र में नये आयाम स्थापित कर रहा है। राजस्व मंत्री वर्मा ने कहा कि सरकार किसानों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सोयाबीन की फसल खरीदेगी। इसके लिए सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि फसल खरीदी के लिए सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त कर ली जाएं। राजस्व मंत्री ने नायब तहसीलदार को मंच से किया निलंबित राजस्व मंत्री वर्मा के संबोधन के दौरान ग्राम निपानिया के किसान रमेश द्वारा समय सीमा में सीमांकन नहीं होने की शिकायत करने पर राजस्व मंत्री वर्मा ने मंच से ही नायब तहसीलदार सुचंचल जैन को निलंबित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी उत्कृष्ट कार्य करेंगे उन्हें सम्मानित किया जाएगा तथा जो अधिकारी-कर्मचारी कार्य में लापरवाही करेंगे उनके विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। अंतरजातीय प्रोत्साहन राशि वितरित अस्पृश्यता निवारणार्थ सद्भावना शिविर एवं सहभोज कार्यक्रम के दौरान राजस्व मंत्री वर्मा ने अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 04 दंपत्तियों को प्रोत्साहन राशि एवं प्रमाण प्रमाण पत्र वितरित किए। अन्तर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत विवाह करने वाले दंपत्तियों को अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग द्वारा 2 लाख रूपये की राशि प्रदान की जाती है। कार्यक्रम में नए 4 दंपत्तियों को 8 लाख रूपये प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री वर्मा ने निबंध तथा भाषण प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 66

मगराना में अस्पृश्यता निवारण सदभावना शिविर में मंत्री नारायण सिंह पंवार

मगराना में अस्पृश्यता निवारण सदभावना शिविर में मंत्री नारायण सिंह पंवार टेटवाल एवं पंवार शामिल हुए भोपाल गांधी जयंती पर राजगढ़ जिले के विकासखण्ड सारंगपुर के ग्राम मगराना में अस्पृश्यता निवारण एवं सदभावना शिविर हुआ। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विभाग नारायण सिंह पंवार थे। तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल ने शिविर की अध्यक्षता की। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पंवार ने अपने संबोधन में कहा कि समाज में भेदभाव या अस्पृश्यता का कोई स्थान नहीं होना चाहिए। सामाजिक समरसता से हम संगठित होकर देश का विकास कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों का कोई स्थान नहीं है, जो समाज में भेदभाव या अस्पृश्यता फैलते हैं। अस्पृश्यता को समाज से समूल रूप से नष्ट होना चाहिए। हम सब मिलकर सभी के हित में काम करें। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) टेटवाल ने कहा कि देश की आजादी में समाज के सभी वर्गों का बराबरी से योगदान रहा है। देश के विकास में भी समाज के सभी वर्गो का योगदान है। आज समाज में अस्पृश्यता और भेदभाव का कोई स्थान नहीं है। हमारी सरकार सभी वर्गो की समानता एवं विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सभी वर्गों को प्राथमिकता से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा उपस्थित जनसमुदाय को स्वच्छता एवं नशा नही करने की शपथ भी दिलाई गई। शिविर के दौरान स्कूली छात्राओं द्वारा लघु नाटिका एवं अन्य माध्यमों से समाज से अस्पृश्यता की बुराई नष्ट करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में अस्पृश्यता निवारण पर आधारित निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को भी अतिथियों ने पुरस्कृत किया। इस दौरान स्वच्छता ही सेवा अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पंचायत प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया गया। शिविर में अन्तजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में दो दंपत्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आयोजित सहभोज में सभी वर्ग के लोगों ने एक साथ बैठकर भोजन किया। शिविर की शुरूआत अतिथियों द्वारा कन्या पूजन कर की गई। इस अवसर पर अतिथियों ने एक पेड मां के नाम अभियान के तहत पौध रोपण भी किया। शिविर में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बडी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 72