ग्रामीणों में मचा हड़कंप, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में गिद्ध के पैर में लगा मिला कैमरा और जीपीएस

जगदलपुर/बीजापुर. बीजापुर और तेलंगाना सीमा से लगे एक गांव में काम कर रहे ग्रामीणों को अचानक से एक गिद्ध को दिखा। इतने पास गिद्ध को देख उसे देखने लोगों की हुजूम लग गया। वहीं, गिद्ध भी उड़ना छोड़ ग्रामीणों तक पहुंच गया। ग्रामीणों ने गिद्ध को भूखा समझ बकरे का मांस खिलाना शुरू किया तो गिद्ध खाने लगा। लोगों ने उसका वीडियो भी बनाना शुरू कर दिया। गिद्ध के जाने से पहले ग्रामीणों ने उसके पैर में जीपीएस सिस्टम के साथ ही कैमरा को भी देखा। जिससे कुछ अनहोनी की शंका जाहिर किया गया है।  recent visitors 93

प्रधानमंत्री ने दी सौगात, छत्तीसगढ़-अंबिकापुर की भटगांव जल प्रदाय योजना का शिलान्यास

अंबिकापुर/सूरजपुर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गांधी जयंती के उपलक्ष्य में नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से सूरजपुर जिले के भटगांव नगर पंचायत के लिए अमृत मिशन 2.0 के तहत 56 करोड़ 78 लाख रुपए की लागत की जल प्रदाय योजना का शिलान्यास किया। इस जल प्रदाय योजना का काम अगले दो वर्षों में पूर्ण होना बताया जा रहा है। वही इस कार्यक्रम मे उपमुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव, विधायक इंद्रजीत सिंह, धरमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह, सुशांत शुक्ला भी बिलासपुर से एक साथ जुड़े रहे। वहीं भटगांव में आयोजित कार्यक्रमों में पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा, नगर पंचायत अध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता,मंत्री प्रतिनिधि ठाकुर प्रसाद राजवाड़े,बीजेपी प्रदेश मंत्री परमेश्वरी राजवाड़े, बीजेपी जिला मंत्री अशोक सिंह समेत सभी पार्षद व जनप्रतिनिधि वर्चुअली शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने वर्चुअल उद्बोधन महात्मा गांधी की जयंती तथा लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सभी को बधाई दिया और सभी देशवासियों से स्वच्छता सेवा अपने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री मोदी ने वर्चुअली अन्य परियोजनाओं के साथ नगर पंचायत भटगांव के वाटर सप्लाई परियोजना का भी शिलान्यास किया। नगर पंचायत भटगांव के संस्कृति भवन में आयोजित कार्यक्रम तथा शिलालेख का पूर्व गृह मंत्री रामस्वरूप पर तथा नगर पंचायत अध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता में अनावरण ने किया। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने भी भटगांव में मौजूद लोगों को वर्चुअली सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि इस नई जल प्रदाय योजना के प्रारंभ होने के बाद भटगांव वासियों की पेयजल की समस्या दूर होगी। महान नदी के पानी को साफ कर घरों तक पहुंचाया जाएगा। योजना के पूर्ण होने के बाद भटगांव के लोगों को राष्ट्रीय मानक के अनुरूप 135 लीटर जल प्रति व्यक्ति प्रतिदिन उपलब्ध हो सकेगा। श्री साव ने कहा कि हमने ही छत्तीसगढ़ राज्य को बनाया है और इसके विकास की जिम्मेदारी भी हमारी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को उच्च गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में योजना से जुड़े सभी निर्माण कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। भटगांव में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पर ने कहा कि भटगांव की यह बहुत पुरानी मांग थी यहां पर जल की समस्या थी जिसका निराकरण हमारी सरकार के द्वारा किया जा रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष सूरज गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का मै सदैव आभारी रहूंगा। जिन्होंने आज ऐतिहासिक दिन पर भटगांव में 56.78 करोड़ की लागत से वाटर सप्लाई परियोजना का शिलान्यास किया। जिसका साक्षी मुझे बनाया। वही श्री गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय में इस परियोजना का आकलन कर टेडर निकला गया था। परंतु किसी कारणवश प्रक्रिया में देरी होने की वजह से आज इस मंच के माध्यम से उक्त कार्य का शिलान्यास किया जा रहा है। इसलिए इस मंच के माध्यम से मैं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव व पूर्व विधायक भटगांव पारसनाथ राजवाड़े का भी आभार व्यक्त करना चाहूंगा जिनके प्रयासों से यह परियोजना स्वीकृत हुई थी। वही स्वच्छता की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए बताया कि हमारे सब के लिए ख़ुशी की बात है कि तीन बार स्वच्छता रैंकिंग में अच्छा प्रदर्शन के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार मिल चुका है। वही मंत्री प्रतिनिधि ठाकुर प्रसाद राजवाड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन तथा शौचालय निर्माण में ऐतिहासिक काम किया है। हम सभी को अपने तन मन के साथ-साथ आसपास वातावरण को भी स्वच्छ करने की आवश्यकता है। वहीं कार्यक्रम को भाजपा प्रदेश मंत्री परमेश्वरी राजवाड़े, जिला मंत्री अशोक सिंह व पार्षद आशीष बाजपेई ने भी संबोधित किया। तत्पश्चात शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भटगांव के बच्चों ने स्वच्छता संदेश का नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नगर पंचायत की ओर से समय समय पर आयोजित स्वच्छता अभियान तथा अन्य कार्यक्रम में शामिल बच्चों को तथा स्वच्छता कर्मचारियों व दीदियों को इस अवसर पर अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। मिशन अमृत 2.0 के तहत स्वीकृत 56 करोड़ 78 लाख रुपए लागत की इस जल प्रदाय योजना में महान नदी के गोंडा एनीकट में इंटेकवेल का निर्माण कर पेयजल भटगांव पहुंचाया जाएगा। एनीकट से रॉ-वॉटर पाइपलाइन के माध्यम से सतही जल को योजना के अंतर्गत प्रस्तावित जल शोधन संयंत्र में शुद्ध कर स्वच्छ पेयजल भटगांव शहर को उपलब्ध कराया जाएगा। वर्तमान में भटगांव शहर में प्रति व्यक्ति 49 लीटर जल प्रतिदिन उपलब्ध हो रहा है। भटगांव की इस नई जल प्रदाय योजना के शुरू होने के बाद वहां प्रति व्यक्ति 135 लीटर प्रतिदिन पेयजल उपलब्ध कराया जा सकेगा। भटगांव जल प्रदाय योजना के अंतर्गत दो एमएलडी क्षमता के जल शोधन संयंत्र, कुल 750 किलो लीटर क्षमता के तीन उच्च स्तरीय जलागार 46  किलोमीटर की वितरण पाइपलाइन तथा कुल 3586 निजी नल कनेक्शन प्रदान किए जाएंगे। विगत अगस्त माह में इसके लिए कार्यादेश जारी किया जा चुका है। योजना का काम आगामी 24 महीनों में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। recent visitors 122

कांच तोड़कर चालक को निकाला, छत्तीसगढ़-कोरबा की गेवरा खदान में 80 फीट नीचे खाई में गिरा डंपर

कोरबा. एसईसीएल गेवरा परियोजना में दुर्घटनाओं का सिलसिला लगातार जारी है। बीती रात लगभग 3:15 बजे गेवरा खदान के पार्था फेस में एक बड़ा हादसा हो गया। जहां एक डंपर करीब 80 फिट नीचे खदान में जा गिरा। इस घटना के बाद डंपर में ब्लास्ट हो गया। वहीं वाहन में फंसे चालक को कांच तोड़कर बाहर निकाला गया। इस दुर्घटना में कुचेना निवासी डंपर ऑपरेटर पुष्पराज 56 वर्ष को सीने और हाथ में गंभीर चोटें आईं। जहां मौके पर मौजूद सहकर्मियों ने तुरंत घायल ऑपरेटर को प्राथमिक उपचार के लिए एसईसीएल के विभागीय एनसीएच अस्पताल गेवरा में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार जारी है। सहकर्मियों की माने तो हादसे का कारण खदान में पर्याप्त विद्युत व्यवस्था नहीं होना है। खदान के कुछ क्षेत्रों में विद्युत लाइट की उचित व्यवस्था नहीं है, जिससे खदान में काम करने में कठिनाई होती है। वहीं घटना के बाद एसईसीएल के सहकर्मी घायल का हाल चाल जानने पहुंचे और और इस घटना को लेकर काफी आक्रोशित हैं। दीपका थाना प्रभारी प्रेम साहू ने बताया कि एसईसीएल में हुई घटना के संबंध में किसी तरह की जानकारी नहीं दी गई है। सूचना आने पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। recent visitors 82

ICC महिला T20 विश्व कप 2024 का पूरा कार्यक्रम, प्रारूप, लाइव समय, स्ट्रीमिंग

ICC Women’s T20 World Cup 2024 full schedule, format, live timings, streaming ICC महिला T20 विश्व कप 2024 में, दस टीमों को पाँच-पाँच टीमों के दो समूहों में विभाजित किया गया है, जिसमें प्रत्येक समूह से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। भोपाल ! ICC महिला T20 विश्व कप का 9वाँ संस्करण गुरुवार, 3 अक्टूबर, 2024 को संयुक्त अरब अमीरात में शुरू होगा। ICC महिला T20 विश्व कप 2024 पहले बांग्लादेश में होने वाला था, लेकिन देश में चल रही नागरिक अशांति को देखते हुए, ICC ने खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए आयोजन स्थल को UAE में स्थानांतरित करने का फैसला किया। हालाँकि, बांग्लादेश को अभी भी टूर्नामेंट के लिए मेजबान टीम माना जाएगा। T20 World Cup 2024 ICC महिला T20 विश्व कप 2024 में, ICC ने 10 योग्य टीमों को पाँच-पाँच टीमों के दो समूहों में विभाजित किया है। टीमें 3 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक अपने ग्रुप की चार अन्य टीमों के खिलाफ एक-एक मैच खेलेंगी, जिसमें प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष दो टीमें 17 और 18 अक्टूबर को सेमीफाइनल मैचों के लिए क्वालीफाई करेंगी। इन दो सेमीफाइनल के विजेता फिर 20 अक्टूबर को फाइनल मैच में एक-दूसरे से भिड़ेंगे। Read more : https://mysecretnews.com/ टूर्नामेंट के सभी 23 मैच शारजाह और दुबई में खेले जाएंगे।“ICC महिला T20 विश्व कप 2024: ग्रुप A की टीमें और कार्यक्रम”ग्रुप A में, टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम और गत विजेता ऑस्ट्रेलिया को भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के साथ रखा गया है।ग्रुप A के पूरे कार्यक्रम ICC महिला T20 World Cup 2024 ग्रुप B की टीमें और कार्यक्रमग्रुप B में, मेजबान बांग्लादेश को वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और दक्षिण अफ्रीका के साथ रखा गया है।ग्रुप बी के पूरे कार्यक्रम ICC महिला T20 विश्व कप 2024 सेमीफाइनल और फाइनल का पूरा कार्यक्रम और समयICC महिला T20 विश्व कप 2024 के नॉकआउट चरण में ग्रुप ए और बी की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में ग्रुप चरण के मैचों के बाद खेलेंगी, जबकि उन दो सेमीफाइनल के विजेता 20 अक्टूबर, 2024 को ग्रैंड फ़ाइनल में भिड़ेंगे।प्ले-ऑफ़ कार्यक्रम 2024 महिला T20 ICC विश्व कप की शुरुआत गुरुवार 3 अक्टूबर को बांग्लादेश और स्कॉटलैंड के बीच मैच से होगी। भारत में 2024 ICC महिला T20 World Cup 2024 का सीधा प्रसारण कहाँ देखें?भारत में 2024 महिला T20 ICC विश्व कप के मैचों का सीधा प्रसारण स्टार्ट स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध होगा।भारत में 2024 ICC महिला T20 World Cup 2024 की लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ देखें?2024 आईसीसी महिला टी20 विश्व कप मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।भारत 2024 आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में अपना पहला मैच कब खेलेगा? recent visitors 229

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजपुर ग्राम नवापारा और वाड्रफनगर में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के नवीन भवन का भूमिपूजन

मुख्यमंत्री साय ने बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में 192.60 करोड़ रूपए की लागत के 108 कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कुसमी-सामरी मार्ग का 33.10 करोड़ रूपए की लागत से होगा उन्नयन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजपुर ग्राम नवापारा और वाड्रफनगर में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के नवीन भवन का भूमिपूजन नवापारा में 33.95 करोड़ रूपए और वाड्रफनगर में 28.96 करोड़ रूपए की लागत से होगा एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के नवीन भवन का निर्माण 16.41 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित होगी बांकी नदी व्यपवर्तन योजना पीवीटीजी की 9 बसाहटों में पीएम जनमन योजना में बनेंगे बहुउद्देशीय केन्द्र भवन बलरामपुर जिला चिकित्सालय में पीडियाट्रिक केयर यूनिट का लोकार्पण बलरामपुर (तामेश्वर नगर) हवाई पट्टी का 4.07 करोड़ रूपए की लागत से होगा उन्नयन रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा आज बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के राजपुर में आयोजित ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ के शुभारंभ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में 192 करोड़ 60 लाख रुपए की लागत के 108 विकास कार्यों का भूमिपूजन, शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया। उन्होंने जिलेवासियों को विकास कार्याे के लिए शुभकामनाएं दी। विकास कार्याे में 97 लाख 57 हजार रुपए के 5 कार्यों का लोकार्पण तथा 191 करोड़ 63 लाख रुपए के 103 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। मुख्यमंत्री ने जिले से गुजरने वाली प्रमुख सड़कों के मजबूतीकरण, राजपुर के नवापारा और वाड्रफनगर में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के नवीन भवन, स्कूल और छात्रावास के नवीन भवन के निर्माण कार्य, छात्रावास आश्रमों में अतिरिक्त कक्ष के निर्माण, जलाशयों के जीर्णोद्धार, आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण, बलरामपुर तामेश्वर नगर हवाई पट्टी के उन्नयन के कार्यों का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने जिन कार्यों का भूमिपूजन किया, उनमें 33.10 करोड़ रूपए की लागत से कुसमी-सामरी तक 16.60 किलोमीटर सड़क के उन्नयन एवं मजबूतीकरण का कार्य, 33.95 करोड़ रूपए की लागत से राजपुर ग्राम नवापारा में और 28.96 करोड़ रूपए की लागत से वाड्रफनगर में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के नवीन भवन का निर्माण कार्य, 14.18 करोड़ रूपए की लागत से बसंतपुर रामनगर मार्ग में 14 किलोमीटर सड़क उन्नयन का कार्य, बलरामपुर-रामानुजंगज के लरंगसाय चौक से रिंगरोड एवं पावर हाऊस से जय स्तंभ चौक, 3.81 करोड़ रूपए की लागत से भारत माता चौक से रेस्ट हाऊस एवं जय स्तंभ तक 5.825 किलोमीटर मार्ग का मजबूतीकरण, 13.16 करोड़ रूपए की लागत से जिले में अम्बिकापुर धनवार-वाराणसी मार्ग पर 11.60 किलोमीटर सड़क का उन्नयन, 4.07 करोड़ रूपए की लागत से बलरामपुर (तामेश्वर नगर) हवाई पट्टी का उन्नयन एवं सुधार कार्य, 2.16 करोड़ रूपए की लागत से बलरामपुर-रामानुजगंज के महाराजगंज-पचावल 4 किलोमीटर मार्ग का मजबूतीकरण के कार्य प्रमुख हैं। इसी प्रकार मुख्यमंत्री ने 1.21 करोड़ रूपए की लागत से बरियों में हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन के निर्माण, 67-67 लाख रूपए की लागत से नीलकंठपुर और लुरगीखुर्द शासकीय माध्यमिक शाला भवन के निर्माण कार्य, 3 करोड़ रूपए की लागत से छात्रावास-आश्रमों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के 29 कार्य, 60-60 लाख रूपए की लागत से पीवीटीजी बसाहटों में पीएम जनमन योजना अंतर्गत 9 बहुउद्देशीय केन्द्र भवन के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। पीवीटीजी बसाहटों – शंकरगढ़ विकासखण्ड के आमाकोना ग्राम पोंड़ीखुर्द, कुसमी विकासखण्ड के ढोढ़ाचॉपी ग्राम पंचायत भुलसीखुर्द, महुआटोली ग्राम चरहु, खासपारा ग्राम पेंडारडीह, भुताही ग्राम पुन्दाग, रजुआढोढ़ी ग्राम पोंडीखुर्द, पतरापारा ग्राम भोंदना, जम्होर और शंकरगढ़ विकासखण्ड के दशनी कोरवापारा ग्राम खैरडीह में बनने वाले एक-एक बहुउद्देशीय केन्द्र भवन का भूमिपूजन किया। इसी प्रकार मुख्यमंत्री ने 2.75 करोड़ रूपए की लागत से शंकरगढ़ के धारानगर हायर सेकेण्डरी स्कूल में बालक छात्रावास निर्माण, 1.86-1.86 करोड़ रूपए की लागत से सामरी और बरियों के हायर सेकेण्डरी स्कूल में बनने वाले 50-50 सीटर बालक छात्रावास निर्माण कार्य, 39.01 करोड़ रूपए की लागत से बदौली जलाशय, करवां जलाशय, मुरका जलाशय, जगिमा जलाशय, झिक्की व्यपवर्तन योजना, खर्रा जलाशय, श्रीकोट व्यपवर्तन योजना, कोरंधा जलाशय, उलियाबांध एवं नहर के जीर्णोद्धार तथा बांकी नदी व्यपवर्तन योजना के निर्माण का भूमिपूजन किया। बांकी नदी व्यपवर्तन योजना का निर्माण 16.41 करोड़ रूपए की लागत से किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने सामरी रामानुजगंज और प्रतापपुर 4.79 करोड़ रूपए की लागत से 41 नवीन आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए 5 कार्यों का लोकार्पण मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए 97 लाख रूपए की लागत के 5 कार्यों का लोकार्पण किया। इन कार्यों में 24 लाख रूपए की लागत से कुसमी विकासखण्ड के हर्री में निर्मित नवीन उप स्वास्थ केन्द्र भवन, जिला चिकित्सालय बलरामपुर में 25 लाख रूपए की लागत से निर्मित पीडियाट्रिक केयर यूनिट, विकासखण्ड रामानुजगंज के ग्राम बुद्धुटोला में 23 लाख रूपए की लागत से निर्मित शहरी हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर भवन, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शंकरगढ़ में 13 लाख रूपए की लागत से निर्मित 10 बिस्तरीय अतिरिक्त वार्ड और जिला चिकित्सालय बलरामपुर में 9 लाख रूपए की लागत से निर्मित मितानिन शेल्टर शामिल है। इस अवसर पर आदिमजाति कल्याण मंत्री रामविचार नेताम, महिला एवं बाल विकास मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद चिंतामणि महराज, विधायकगण राजेश अग्रवाल, प्रबोध मिंज, श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा, श्रीमती शकुन्तला पोर्ते भी उपस्थित थीं।   recent visitors 115

महिला सुरक्षा और सम्मान की जताई प्रतिबद्धता, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय ने दी नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को देवी उपासना के पर्व नवरात्रि की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने देवी दुर्गा से सबके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। नवरात्रि की पूर्व संध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में सीएम साय ने कहा है कि नवरात्रि में शक्ति स्वरूपा देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की 9 दिनों तक पूरी श्रद्धा और भक्ति-भाव के साथ पूजा की जाती है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि कन्याओं को देवी स्वरुप मानकर उनको भोजन कराया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नवरात्रि देवी की आराधना के साथ नारी शक्ति के सम्मान का पर्व है। छत्तीसगढ़ सरकार महिला सुरक्षा, उनके मान-सम्मान की रक्षा और उन्हें आवश्यक सेवा प्रदान करने के लिये प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति मान-सम्मान के भाव और उनके गौरव को बनाए रखने के साथ उनके विरूद्ध हिंसा के विरोध के संकल्प से ही सच्चे अर्थों में देवी पूजा सार्थक होगी। recent visitors 96

ईडी के लपेटे में पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन, किया तलब, जानिए क्या है मामला

नई दिल्ली हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने कांग्रेस नेता और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन को तलब किया है। अजहरुद्दीन सितंबर 2019 में एचसीए अध्यक्ष चुने गए थे। जून 2021 में उन्हें अपना पद छोड़ना पड़ा था। उन्हें एपेक्स काउंसिल ने फंड की हेराफेरी के आरोप में एक्शन लिया था। यह मामला हैदराबाद के उप्पल में राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम के लिए डीजल जनरेटर, अग्निशमन प्रणाली और छतरियों की खरीद के लिए आवंटित 20 करोड़ रुपये की कथित हेराफेरी से जुड़ा है। कांग्रेस नेता को जारी किया गया यह पहला समन है, जिसके तहत उन्हें आज जांच एजेंसी के सामने पेश होना है। इससे पहले नवंबर 2023 में मेडचल मलकाजगिरी जिले के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बी आर मधुसूदन राव ने हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (एचसीए) के पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद अजहरुद्दीन को हैदराबाद में उप्पल पुलिस द्वारा दर्ज तीन अलग-अलग आपराधिक मामलों में अग्रिम जमानत दी थी। पुलिस ने अजहर और अन्य पर उप्पल में एचसीए स्टेडियम के लिए क्रिकेट बॉल, जिम उपकरण और अग्निशमन यंत्र खरीदते समय अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है। वकील कोंडा कृष्णा ने उस वक्त अजहरुद्दीन की ओर से कहा था कि पुलिस ने उन्हें केवल इसलिए आरोपी बनाया है, क्योंकि वह संबंधित समय में एचसीए के अध्यक्ष थे। उन्होंने बताया था कि 3.5 करोड़ रुपये के काम के लिए टेंडर आवंटित किया गया था, जिसका काम निर्धारित समय के भीतर काम पूरा नहीं कर सका। दूसरी ओर, सरकारी वकील बुची रेड्डी ने कहा था कि भुगतान किया गया, जबकि काम पूरा नहीं हुआ। उन्होंने कहा था कि हमने खातों का ऑडिट करवाया और यह एचसीए के पैसे के दुरुपयोग का स्पष्ट मामला निकला। अजहरुद्दीन की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील के रमाकांत रेड्डी ने तब कहा कि यह विडंबना है कि एचसीए के वही सीईओ, जिन्होंने जुलाई 2021 में ऑर्डर दिया था। उन्हीं ने शिकायत दर्ज कराई, जबकि वह निलंबन भी झेल चुके हैं। वकील का आरोप था कि CEO अपने निलंबन की वजह से अजहरुद्दीन को फंसा रहे हैं। नित्यानंद पाठक recent visitors 113