भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव बोले – छात्र जीवन, अपने जीवनकाल का स्वर्णिम समय होता है

जगदलपुर. जगदलपुर शहर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या क्रमांक 2 परिसर ,हाई स्कूल पंडरीपानी , महारानी लक्ष्मीबाई परिसर, पनारापारा, केवरा मुंडा, भैरमगंज, जगतु माहरा विद्यालय परिसर (बस्तर हाई स्कूल), हाटकचौरा में सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने 326 छात्राओं को  साइकिल का वितरण किया। सरस्वती साइकिल वितरण कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जलवन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। इस दौरान विधायक देव ने कहा कि बेटियां है तो कल है, सभी बच्चें बेहतर ढंग से पढ़ाई करें और अपने विद्यालय का नाम रोशन करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सोच है कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल एवं सभी क्षेत्रों में प्रदेश का समग्र विकास करना है। देव ने कहा कि शिक्षा को और बेहतर रूप से करने के साथ हमारी छात्राओं को स्कूल आने में परेशानी ना हो जिसके लिये सरस्वती साइकिल योजना के तहत सरकार द्वारा साइकिल वितरण किया जा रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों के लिए अच्छा अवसर देना हमारा कर्तव्य है। हमारी सरकार के मंशा के अनुरूप शिक्षा के क्षेत्र में आगे की ओर अग्रसर होते हुए प्रदेश में बेहतर शिक्षा देना हमारा कर्तव्य है क्योंकि छात्र जीवन, अपनें जीवनकाल का स्वर्णिम समय होता है। जगदलपुर विधानसभा के सभी स्कूलों को व्यवस्थित और बेहतर बनाया जाएगा, किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होगी। महापौर श्रीमती सफीरा साहू एवं मनीराम कश्यप ने भी छात्राओं को संबोधित किया । शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या क्रमांक 2 में 41,पंडरीपानी 47 ,महारानी लक्ष्मी बाई 151 ,पनारापारा 13, भैरमगंज 09, जगतु माहरा (बस्तर हाई स्कूल )08, हाटकचौरा 28 ,केवरामुड़ां 27 साइकिल का वितरण किया गया ।   recent visitors 89

बदलापुर यौन शोषण मामले में क्राइम ब्रांच ने स्कूल के अध्यक्ष उदय कोतवाल और सचिव तुषार आप्टे को गिरफ्तार किया

ठाणे बदलापुर यौन शोषण मामले में ठाणे क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई की। क्राइम ब्रांच ने स्कूल के अध्यक्ष उदय कोतवाल और सचिव तुषार आप्टे को गिरफ्तार कर लिया है। ठाणे क्राइम ब्रांच अब दोनों आरोपियों को एसआईटी को सौंप देगी, जो इस पूरे मामले में जांच कर रही है। बॉम्बे उच्च न्यायालय द्वारा उदय कोतवाल और सचिव तुषार आप्टे की अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद ये गिरफ्तारियां हुई है। बता दें कि एक सफाई कर्मचारी ने दो नाबालिग लड़कियों का यौन उत्पीड़न किया था। इस मामले में मुख्य आरोपी अक्षय शिंदे पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था। जानकारी के अनुसार अक्षय शिंदे को तलोजा जेल से बदलापुर स्थानांतरित किया जा रहा था। इसी दौरान कथित तौर पर उसने एक पुलिसकर्मी से हथियार छीनकर गोली चला दी था। पुलिस की ओर से जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया था और बाद में इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मुख्य आरोपी शिंदे के एनकाउंटर पर कोर्ट ने भी सवाल उठाया। महाराष्ट्र सरकार से कोर्ट ने कहा था, “हम यह कैसे मान लें कि चार अफसर एक आरोपी को संभाल नहीं पाए। हथकड़ी भी लगी थी, अगर सेल्फ डिफेंस जैसी स्थिति थी तो आरोपी के पैर पर गोली मारते हैं, सिर में नहीं।” इस एनकाउंटर की जांच के लिए एक आयोग का गठन किया गया है। आयोग इस बात की जांच करेगा कि अक्षय शिंदे की मौत कैसे हुई थी और इसके अलावा आयोग इसके कारणों तथा परिणामों का विश्लेषण भी करेगा। आयोग यह जांच करेगा कि क्या कोई व्यक्ति, समूह या संगठन, प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से इस घटना के लिए जिम्मेदार था। आयोग यह जांच करेगा कि पुलिस ने घटना के दौरान क्या उचित उठाए थे और इससे जुड़े सभी पहलुओं की विस्तृत जांच करेगा। इस मुठभेड़ को लेकर विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) ने भी प्रदेश सरकार की आलोचना की। सुप्रिया सुले ने कहा था कि बदलापुर यौन उत्पीड़न मामले में महायुति सरकार का रवैया भयावह है! पहले एफआईआर दर्ज करने में देरी हुई और अब मुख्य आरोपी की हिरासत में हत्या कर दी गई! यह न्याय प्रणाली की पूर्ण विफलता को दर्शाता है। यह महाराष्ट्र के लोगों को न्याय से वंचित करता है जिसके वे हकदार हैं।   recent visitors 62

छत्तीसगढ़ हरित शिखर सम्मेलन का भव्य हुआ आयोजन, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया उद्घाटन

रायपुर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित साइंस कॉलेज ग्राउंड परिसर में आज *प्रथम छत्तीसगढ़ हरित शिखर सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया। कार्यक्रम में प्रदेश की पारंपरिक वन संपदा, औषधीय उत्पादों और सांस्कृतिक धरोहर को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल और प्रदर्शनी लगाई गई थी। मुख्यमंत्री ने इन स्टॉलों का भ्रमण कर उत्पादों की जानकारी ली और कलाकारों व कारीगरों के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप भी उपस्थित थे। *पारंपरिक औषधियों की जानकारी प्राप्त की*   मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ वैद्य संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री दशरथ नेताम द्वारा प्रदर्शित पारंपरिक औषधियों का अवलोकन किया। श्री नेताम ने बताया कि ये औषधियाँ जंगलों से विशेष रूप से चुनकर लाई गई जड़ी-बूटियों से तैयार की जाती हैं, जो स्वास्थ्य के लिए अत्यंत प्रभावी हैं। उन्होंने इन औषधियों की निर्माण प्रक्रिया और उनके उपयोग के लाभों पर भी चर्चा की। मुख्यमंत्री ने इन पारंपरिक विधियों के संरक्षण और प्रसार की आवश्यकता पर जोर दिया। *महिला स्व-सहायता समूहों के उत्पादों की सराहना*   मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी मर्यादित संघ के स्टॉल पर जाकर विभिन्न वन-आधारित उत्पादों जैसे जशपुर के हैंडमेड ग्रीन टी, हर्बल च्यवनप्राश, और बस्तर क्षेत्र के आदिवासी समुदाय द्वारा तैयार किए गए शुद्ध हर्बल उत्पादों का अवलोकन किया। उन्होंने ‘हर्बल छत्तीसगढ़’ ब्रांड के तहत तैयार शहद, रागी-कोदो कुकीज, आँवला कैंडी, और जामुन रस जैसे उत्पादों को देखकर हर्ष व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा, “इन हर्बल उत्पादों को बढ़ावा देने से न केवल स्थानीय महिलाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी सशक्त बनाएगा।” *लोक कलाकारों के अनोखे प्रदर्शन की प्रशंसा*   मुख्यमंत्री ने देवरी (आरंग) के मोहरी वादक श्री विशाल राम यादव और कोलिहापुरी, दुर्ग के चिकारा वादक श्री मनहरण दास बंजारे के लोक वाद्य प्रदर्शन का आनंद लिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पारंपरिक लोक कलाएँ हमारी सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न हिस्सा हैं, जिन्हें प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। उन्होंने दोनों कलाकारों को उनके संगीत के प्रति समर्पण के लिए बधाई दी। *रजवार कला के भित्ति चित्रों की सराहना*   भित्ति चित्र कलाकार डॉ. शशिप्रिया उपाध्याय ने मुख्यमंत्री को उनकी टीम द्वारा बनाए गए भित्ति चित्रों के बारे में बताया, जिनमें रजवार कला के माध्यम से छत्तीसगढ़ की आदिम संस्कृति, लोक जीवन, और पारंपरिक वेशभूषा को दर्शाया गया है। उन्होंने कहा कि रजवार कला का उद्देश्य छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति को जीवित रखना और इसे नए आयाम देना है। मुख्यमंत्री ने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि, "ऐसी लोककलाओं के संरक्षण और प्रचार-प्रसार से हमारी सांस्कृतिक धरोहर का भविष्य सुरक्षित रहेगा।" *दिव्यांग बच्चों की कला का सम्मान*   मुख्यमंत्री ने शासकीय दिव्यांग महाविद्यालय, माना कैम्प के मूक-बधिर विद्यार्थियों द्वारा लगाई गई चित्रकला प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। इस दौरान छात्र धनदास बरमते ने स्वनिर्मित लोककला आधारित चित्र मुख्यमंत्री को भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस उपहार को स्वीकारते हुए धनदास की कला की प्रशंसा की और कहा, "आपकी यह कला हमारी संस्कृति को नई पहचान देने का कार्य करेगी।" उन्होंने धनदास के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। *45 वर्षों से पारंपरिक वाद्य यंत्रों का संरक्षण कर रहे श्री रिखि क्षत्रिय का अभिनंदन*   कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की पारंपरिक वाद्य यंत्रों के संरक्षण में योगदान देने वाले श्री रिखि क्षत्रिय ने मुख्यमंत्री को अपनी यात्रा के बारे में विस्तार से बताया। श्री क्षत्रिय ने कहा कि वे पिछले 45 वर्षों से छत्तीसगढ़ी वाद्य यंत्रों—जैसे रुंजू बाजा, घूमरा बाजा और चिरई बाजा—का संरक्षण और प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर छत्तीसगढ़ की झांकी में पारंपरिक वाद्य यंत्रों का प्रदर्शन कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। श्री क्षत्रिय ने मुख्यमंत्री को रुंजू बाजा भेंट किया और अपने अद्भुत कौशल का प्रदर्शन करते हुए घूमरा बाजा से शेर की आवाज और चिरई बाजा से चिड़िया की आवाज निकालकर उन्हें आश्चर्यचकित कर दिया। मुख्यमंत्री ने उनके इस अनूठे योगदान की सराहना की और कहा कि ऐसे कलाकार हमारी लोक परंपराओं के सच्चे रक्षक हैं। *छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को मिला मंच*   इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा, “छत्तीसगढ़ हरित शिखर सम्मेलन जैसे आयोजन प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर, पारंपरिक उत्पादों और हस्तशिल्प को प्रोत्साहित करने के लिए एक अनूठा मंच प्रदान करते हैं। ये आयोजन हमारे पारंपरिक ज्ञान और संस्कृति को सहेजने के साथ-साथ, इसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में भी सहायक हैं।” कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कला प्रेमियों और स्थानीय निवासियों की उपस्थिति रही, जिन्होंने छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के प्रयासों की सराहना की। साथ ही, मुख्यमंत्री ने सभी कलाकारों, कारीगरों, और प्रतिभागियों को प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित और संवर्धित करने के लिए प्रोत्साहित किया। recent visitors 70

Mahindra Thar Roxx की बुकिंग पहले नवरात्र से शुरू, घंटे भर में 1.76 लाख से ज्‍यादा यूनिट्स बुक

 नई दिल्‍ली  भारत की प्रमुख वाहन निर्माता Mahindra की ओर से फाइव डोर Thar Roxx को अगस्‍त महीने में लॉन्‍च किया गया था। जिसके बाद तीन अक्‍टूबर से इसके लिए बुकिंग को शुरू किया गया था। कंपनी को इसके लिए पहले एक घंटे में कितनी बुकिंग मिली है। किस कीमत पर इसे खरीदा जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। मिली बेहतरीन प्रतिक्रिया महिंद्रा को Thar Roxx के लिए देशभर से बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी ने तीन अक्‍टूबर से ही बुकिंग को शुरू किया था। सुबह 11 बजे से इसके लिए बुकिंग को खोला गया था। जिसके बाद सिर्फ एक घंटे में ही एसयूवी को 176218 यूनिट्स की बुकिंग मिल गई है। recent visitors 85

मंत्री सुरेखा ने सामंथा-चैतन्य नागा पर दिया बयान सोशल मीडिया पर बिना शर्त बयान वापस लते हुए अपना मकसद बताया

हैदराबाद तेलंगाना की वन एवं पर्यावरण मंत्री कोंडा सुरेखा ने अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु के तलाक को लेकर दिया गया बयान वापस ले लिया है।उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बिना शर्त बयान वापस लते हुए अपना मकसद बताया है। सामंथा द्वारा उनकी टिप्पणियों पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करने के बाद, सुरेखा ने ‘एक्स’ पर अपना मकसद स्पष्ट किया। कहा टिप्पणियों का उद्देश्य उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था, बल्कि एक नेता द्वारा महिलाओं को नीचा दिखाने पर सवाल उठाना था। मंत्री ने सामंथा की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह न केवल आत्म-शक्ति के साथ जीवन में जिस तरह से आगे बढ़ी हैं, उसकी प्रशंसा करती हैं, बल्कि उनके लिए एक आदर्श भी हैं। मंत्री ने लिखा, “यदि आप या आपके प्रशंसक मेरी टिप्पणियों से आहत हैं, तो मैं बिना शर्त अपनी टिप्पणियों को वापस लेती हूं।” दरअसल, मंत्री सुरेखा ने मीडिया के सामने भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने स्टार कपल नागा चैतन्य और सामंथा रूथ प्रभु के तलाक की वजह भी केटीआर को बताया था। कहा था कि बतौर मंत्री उन्होंने कई अभिनेत्रियों के फोन टैप कराए और फिर ब्लैकमेल भी किया। सामंथा, नागा चैतन्य, उनका परिवार, सब इससे वाकिफ हैं। उनके इस बयान पर केटी रामा राव ने मानहानि का नोटिस भेजा था और 24 घंटे के भीतर माफी न मांगने पर लीगल एक्शन की धमकी दी थी। केटीआर ने 2 अक्टूबर को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर मानहानि का नोटिस चस्पा किया। जिसमें लिखा था कि अगर उनके क्लाइंट से 24 घंटों के भीतर माफी नहीं मांगी गई तो वो कोर्ट पहुंचेंगे। नोटिस में लिखा गया है कि कुछ मीडिया हाउस संग मिलकर मंत्री उन पर अनर्गल आरोप लगा रही हैं। लिखा है कि कोंडा सुरेखा अडागोलू ने सामंथा-नागा चैतन्य का नाम लेकर उनकी इमेज खराब करने की कोशिश कर रही हैं और इस तरह मंत्री अपने पद का दुरुपयोग कर रही हैं। वहीं, मंत्री की इस टिप्पणी पर एक्ट्रेस ने भी रिएक्ट किया। उन्होंने इंस्टास्टोरी में एक महिला के तौर पर दूसरी महिला की इज्जत करने की अपील की थी। उन्होंने लिखा, कोंडा सुरेखा..मुझे आशा है कि आपको एहसास होगा कि एक मंत्री के रूप में आपके शब्द काफी अहमियत रखते हैं। मैं आपसे किसी की गोपनीयता के प्रति जिम्मेदार और सम्मानजनक होने की अपील करती हूं। मेरा तलाक एक निजी मामला है और मेरा आग्रह है कि आप इसके बारे में अटकलें लगाने से बचें। नागा चैतन्य ने भी मंत्री के बयान को शर्मनाक करार दिया है। उन्होंने लंबे चौड़े सोशल पोस्ट में लिखा कि सुर्खियों में बने रहने के लिए सेलेब्स का नाम लेना शर्मनाक है।   recent visitors 72

हैवानियत की हदें पार..! नाबालिग के साथ किडनैपर ने रेप किया, फिर 3 लाख में बेचा, पुलिस ने किया रेस्क्यू

रीवा रीवा जिले की नाबालिग लड़की को पुलिस ने बचा लिया है। लड़की को किडनैप करने के बाद राजस्थान के एक शख्स को बेंच दिया गया था। इस बीच लड़की के साथ लगातार रेप होता रहा। पुलिस ने नाबालिग को राजस्थान से रेस्क्यू किया। साल 2023 में तस्करी के दौरान लड़की की उम्र 15 साल थी, अब वह 16 साल की हो चुकी है। पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है, बाकी के दो आरोपियों की धरपकड़ जारी है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। किडनैपर ने सूरत ले जाकर की दरिंदगी साल 2023 में मिसिंग होने की कंप्लेन दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने टीम गठित करके जांच-पड़ताल शुरू करी, लेकिन किसी भी तरह की कोई सफलता हाथ नहीं लगी थी। मगर पुलिस लगातार जांच करती रही और आखिरकार लड़की को छुड़ाने में सफलता हाथ लगी। स्थानीय लोगों से पूछताछ में एक व्यक्ति पर शक हुआ, इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्त में लेकर पूछताछ की तो उसने सारा राज उगल दिया। उसने बताया कि वह सबसे पहले लड़की को सूरत लेकर गया। इसके बाद वहां कुछ दिन रुका। इस दौरान उसने नाबालिग लड़की का रेप भी किया। किडनैपर ने राजस्थानी युवक को बेचा सूरत में वह दो अन्य आरोपियों से मिला। दोनों उत्तर प्रदेश के फरीदाबाद के रहने वाले थे। इसके बाद तीनों ने मिलकर राजस्थान के जालौर जिले के एक शख्स को नाबालिग लड़की 3 लाख रुपए में बेच दी। इसके बाद वो आदमी लड़की को अपने साथ ले गया और महीनों उसका रेप करता रहा। कोतवाली पुलिस स्टेशन के थाना इनचार्ज जेपी पटेल ने टाइम्स ऑफ इंडिया को इसके बारे में जानकारी दी। दो आरोपीयों की हुई गिरफ्तारी, धरपकड़ अभी जारी जेपी पटेल ने बताया कि हमारी टीम द्वारा लड़की को जालौर से रेस्क्यू किया गया। हालांकि इस बीच आरोपी और उसका एक साथी भागने में कामयाब हो गए। फिर अभी मंगलवार को हमने दो अन्य आरोपियों को दमोह से पकड़ा है। इन दोनों के किसी काम से वहां आने की खूफिया जानकारी मिली थी। बाकी बचे दो अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए खोजबीन जारी है।   recent visitors 91

पंचायत चुनाव: लेने गए थे चुनाव के लिए फार्म लेकिन रिवाल्वर निकाल कर दूसरे को धमकाने के चलते पहुंच गए जेल

फिल्लौर (भाखड़ी) सरपंच अभी बना नहीं, सरपंची के फार्म लेने आए व्यक्ति में इतना जोश आ गया कि मामूली सी बात पर रिवाल्वर निकाल कर दूसरे को धमकाने लग पड़ा। पुलिस ने रिवाल्वर जब्त कर व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त सूचना के अनुसार चुनाव आयोग द्वारा गांव में होने वाले पंचों-सरपंचों के चुनावों की घोषणा के बाद स्थानीय बी.डी.पी.ओ. कार्यालय के बाहर फार्म लेने वाले उम्मीदवार काफिलों की शक्ल में गांवों से आ रहे हैं। लोगों में चुनावों को लेकर उत्साह के चलते शहर की प्रमुख नवांशहर रोड जहां तहसील कॉम्प्लैक्स, एस.डी.एम. कर्यालय के साथ डी.एस.पी. का दफ्तर भी है वहां प्रातः से लेकर शाम 6 बजे तक जाम लगा रहता है। जाम खुलवाने को लेकर पुलिस को भारी मुशक्कत करनी पड़ रही है। दोपहर बाद बी.डी.पी.ओ. कार्यालय के बाहर माहौल उस वक्त तनावपूर्ण हो गया जब सरपंची का फार्म लेने आया गांव लोहगढ़ का एक उम्मीदवार गुरजीत सिंह जो अपनी कार में परिवार के साथ आया था वह बिना किसी की प्रवाह किए कार को मेन रोड के बीच ही खड़ा कर फार्म लेने अंदर चला गया जिसके चलते वहां जाम लग गया। जाम समाप्त करने के लिए गांव सैफाबाद के अशोक कुमार जोकि वह भी सरपंची का फार्म लेने आए थे उन्होंने कार में बैठी महिला से आग्रह किया की वह उनकी कार को एक तरफ कर देते हैं जिससे जाम समाप्त हो जाएगा। जैसे ही अशोक कुमार ने गाड़ी को एक तरफ साइड पर खड़ा किया तभी गुरजीत सिंह भी वहां पर पहुंच गया। अपनी कार को सड़क के बीच से हटाने को लेकर गुरजीत सिंह इस कदर खफा हो गया कि उसने रिवाल्वर निकाल अशोक कुमार को धमकाते हुए कहा कि उसकी कार में एक ओर रिवाल्वर पड़ी थी वह हर वक्त अपने पास दो रिवाल्वर रखता है उसकी हिम्मत कैसे पड़ गई उसकी कार कोई साइड पर करने की। उसने उसकी कार में से जो दूसरी रिवाल्वर चोरी कर ली है वह उसे अभी वापस करे नहीं तो उसके अंजाम बुरे भुगतने पड़ेगे। व्यक्ति के हाथ में रिवाल्वर देख वहां माहौल तनावपूर्ण बन गया। अशोक कुमार ने उससे कहा कि उसने केवल साइड कार में की है वह उसकी तलाशी ले सकता है। उसने उसकी कोई रिवाल्वर चोरी नहीं की। तभी वहां पर पहुंचे थाना प्रभारी इंस्पैक्टर सुखदेव सिंह और उनकी पुलिस पार्टी ने उक्त व्यक्ति को दबोच उसके हाथ से रिवाल्वर पकड़ उसे थाने ले गए। थाना प्रभारी ने बताया कि चुनाव अचार संहिता लगने के कारण उक्त व्यक्ति ने डिप्टी कमिश्नर के कानून की उल्लंघना की है जिसके अंतर्गत गुरजीत सिंह पर मुकदद्दमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा जिस किसी के पास भी लाइसैंसी हथियार है वह जमां करवा दे। उक्त घटना के बाद उक्त व्यक्ति की सोशल मीडिया पर खूब वीडियो वायरल हो रही है। सरपंच बना नहीं पहले ही रिवाल्वर निकाल धौंस जमाने लग पड़ा अगर सरपंच बन जाता तो न जाने क्या कर देता। recent visitors 79