बेहतरीन नींद के लिए करें इन तेलों से पैर के तलवों की मालिश

पैरों के तलवों की मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनता है और मांसपेशियां उत्तेजित हो जाती हैं, जिससे तनाव, थकान और नींद की समस्या जैसी परेशानियां दूर होती हैं। जिन लोगों की एड़ियां हमेशा फटी रहती हैं। उनके लिए भी तेल मालिश काफी मददगार साबित होती है। आजकल लोग सुकून भरी नींद पाने के लिए जाने कौन-कौन से तरीके अपनाते हैं लेकिन भाग दौड़ भरी जिंदगी और काम के प्रेशर के कारण लोगों को अनिद्रा की शिकायत हो जाती है, जिसकी वजह से पूरी रात नींद नहीं आती और दिन में इसके साइड इफेक्ट्स भी नजर आते हैं। वहीं, कई लोग मोबाइल को देखकर देर रात तक जागते हैं और उन्हें अनिद्रा की शिकायत होने लगती है। सही तरीके से लाइफस्टाइल चलाने के लिए कम तनाव और सुकून भरी नींद बेहद जरूरी होती है। हेल्थ एक्सपर्ट भी पर्याप्त नींद लेने की सलाह देते हैं। जिन लोगों को शारीरिक थकान, पैरों में दर्द, अनिद्रा और तनाव की परेशानी बनी रहती है। उन्हें रात में सोने से पहले अपने पैरों के तलवों की मालिश करना फायदेमंद साबित हो सकता है। डॉक्टर तेजस्विनी, नेचुरोपैथ के मुताबिक, रात में नींद ना आने पर तेल से पैरों के तलवों की मालिश करने से अच्छी नींद आती हैं। पैरों की मालिश करने से बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे हमारी बॉडी रिलैक्स महसूस करती है। लेकिन कई लोग इस बात को लेकर कंफ्यूजन में रहते हैं कि पैरों के मसाज के लिए आखिर कौन सा ऑयल सबसे अच्छा होता है। सरसो का तेल सरसों के तेल को आयुर्वेद में भी सेहत के लिए बेहद लाभकारी बताया गया है। पैरों में इस तेल की मालिश करने से मांसपेशियों को आराम मिलता है और ब्लड सर्कुलेशन की स्पीड बेहतर होती है। इसके मालिश से पीरियड्स के दौरान पेट में होने वाले दर्द और ऐंठन की शिकायत दूर होती है। इनसोम्निया की समस्या होने पर गुनगुना सरसों के तेल की मालिश करने से आराम मिलता है। वहीं एंग्जायटी और स्ट्रेस को दूर भगाने में यह मददगार माना जाता है। बादाम का तेल बादाम के तेल से अगर पैरों की मसाज की जाए तो तनाव से छुटकारा मिलता है और डिप्रेशन को दूर किया जा सकता है। मानसिक शांति के लिए रोजाना इस तेल से अपने पैरों के तलवे की मालिश करें। इससे कई अन्य फायदे भी मिलेंगे। नारियल का तेल नारियल तेल से पैरों की मालिश करने से मेंटल हेल्थ में सुधार होता है और चिंता, अवसाद, तनाव जैसी समस्याओं से निजात मिलती है। इसके साथ ही मांसपेशियों या पैरों में दर्द और ऐंठन होने पर इस तेल को लगाने से आपको काफी आराम महसूस होगा। तिल का तेल मेडिकल न्यूज टुडे के मुताबिक तनाव और अनिद्रा को दूर करने के लिए सोने से पहले इस तेल से रोजाना अपने पैरों के तलवों की मालिश करें। इसमें टायरोसिन अमीनो एसिड होता है, जो सेरोटोनिन हार्मोन को बढ़ावा देता है, जो एक हैप्पी हार्मोन होता है। इससे आपका मूड अच्छा होता है, गहरी नींद आती है और आप तनाव मुक्त होते हैं। लैवेंडर ऑयल इस तेल में एंटीबैक्टीरियल, एंटीसेप्टिक, एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। ‌पैरों की मालिश के लिए इसका इस्तेमाल करना दवा की तरह आराम दिलाएगा। चिंता, तनाव, थकान को कम करने में यह मददगार होता है। अनिद्रा को दूर करने के लिए यह सबसे अच्छे नेचुरल ट्रीटमेंट में से एक है। इसके साथ-साथ जिन लोगों के बाल ज्यादा झड़ते हैं। उनके लिए भी यह सिद्ध उपाय साबित हो सकता है। इससे ब्लड सरकुलेशन अच्छा होता है।   recent visitors 105

मोदी सरकार संसद के शीतकालीन सत्र में MV Act में संशोधनों का प्रस्ताव पेश करेगी

नई दिल्ली सड़क परिवहन मंत्रालय ने मोटर वाहन अधिनियम में महत्वपूर्ण संशोधनों का प्रस्ताव दिया है। जिसमें मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण (एमएसीटी) को दावों के समाधान के लिए 12 महीने की समय-सीमा देना और मोटरसाइकिलों को कॉन्ट्रैक्ट कैरिज (अनुबंध गाड़ी) के तहत शामिल करके उनके व्यावसायिक इस्तेमाल की अनुमति देना शामिल है। इसमें रैपिडो और उबर जैसे एग्रीगेटर्स द्वारा उनके उपयोग की अनुमति देना भी शामिल है। कॉन्ट्रैक्ट कैरिज का मतलब यात्रियों को ले जाने के लिए किराए पर लिए गए वाहन हैं। जबकि मौजूदा कानून कॉन्ट्रैक्ट कैरिज के तहत सभी वाहनों के इस्तेमाल की अनुमति देता है। वहीं, प्रस्तावित संशोधन का मकसद मोटरसाइकिलों के संबंध में कानूनी स्पष्टता प्रदान करना है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह कुछ राज्यों द्वारा राइड-हेलिंग सर्विस के लिए दोपहिया वाहनों के इस्तेमाल को प्रतिबंधित करने के मद्देनजर किया गया है। इसके अलावा, मंत्रालय यात्री सुरक्षा को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करते हुए मोटरसाइकिलों को शामिल करने के लिए 'कैब एग्रीगेटर्स गाइडलाइंस' को संशोधित कर रहा है। संसद के शीतकालीन सत्र में पेश किए जाने वाले 67 प्रस्तावित संशोधनों में 'शैक्षणिक संस्थानों की बसों' की नई परिभाषा और हल्के मोटर वाहनों (एलएमवी) को उनके सकल भार (ग्रॉस वेट) के आधार पर वर्गीकृत करने का प्रस्ताव शामिल है। पहली बार, तिपहिया वाहनों की परिभाषा भी सुझाई गई है। ये बदलाव सुप्रीम कोर्ट के एक मामले के बाद किए गए हैं। एक प्रमुख संशोधन में 'शैक्षणिक संस्थान बस' को किसी भी वाहन के रूप में फिर से परिभाषित करने की कोशिश की गई है। जिसमें चालक को छोड़कर छह से ज्यादा व्यक्ति होते हैं, जो छात्रों और कर्मचारियों के परिवहन के लिए संस्थान द्वारा स्वामित्व में, लीज पर या किराए पर लिया जाता है। मंत्रालय ने ड्राइवरों और नियोक्ताओं की जवाबदेही बढ़ाने के लिए ऐसी बसों द्वारा किए गए ट्रैफिक उल्लंघन के लिए दंड को दोगुना करने का भी प्रस्ताव किया है।   सरकार सुप्रीम कोर्ट को दिए गए आश्वासन को पूरा करने के लिए शीघ्र संसदीय मंजूरी के लिए दबाव बना रही है। जो इस बात की जांच कर रहा है कि क्या हल्के वाहन लाइसेंस वाला व्यक्ति 7,500 किलोग्राम तक के भार रहित परिवहन वाहन को चला सकता है। जिसे 'माल हल्के मोटर वाहन' के रूप में जाना जाता है। एक अन्य प्रस्तावित संशोधन राज्यों को कैब एग्रीगेटर्स, ऑटोमेटेड टेस्ट स्टेशनों (एटीएस) और 'मान्यता प्राप्त ड्राइवर प्रशिक्षण केंद्रों' के लिए अनुमोदन प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए प्रोत्साहित करेगा। जिसके लिए आवेदन जमा करने के छह महीने के भीतर फैसला लेना आवश्यक होगा। अगर राज्य इस समय सीमा के भीतर कार्रवाई करने में नाकाम रहते हैं, तो केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों को प्राथमिकता दी जाएगी। recent visitors 75

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी शोर गुल ख़त्म, मतदान 5 अक्टूबर को, बीजेपी-कांग्रेस के बीच टक्कर

चंडीगढ़ हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार थम गया है । अब 90 सीटों के लिए मतदान 5 अक्टूबर को होने जा रहा है । हरियाणा चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा-कांग्रेस में है। लेकिन, कुछ सीटों पर निर्दलीय और कांग्रेस-भाजपा के बागियों ने चुनाव दिलचस्प बना दिया है। वहीं हरियाणा में 30 से ज्यादा सीटों पर त्रिकोणीय संघर्ष बना हुआ है। इस पूरे चुनाव में जातीय समीकरण और स्थानीय मुद्दे ही केंद्र में है। यदि जातिगत समीकरणों के लिहाज से देखें ती राज्य की आबादी में 221% हिस्सेदासी रखने वाला एससी बोट महत्वपूर्ण और निर्णायक हो गया है। जहां कांग्रेस तगड़ी चुनौती पेश कर रही है. वहीं भाजपा ने मोदी की 4. शाह व योगी की 6-6 सभाएं कराकर पूरी ताकत लगा दी है। हालांकि इन सबसे इतर निर्दलीय और दोनों बड़े दलों के बागियों ने मुकाबला रोचक कर दिया है। बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा रहा, जिसे दोनों दलों ने अपने-अपने हिसाब से उठाया। महंगाई और स्थानीय मुद्दे जैसे परिवार पहचान पत्र, सम्पति आईडी, सड़क, पानी भी चर्चा में रहे। किसान, जवान और पहलवान के मुद्दे की गूंज तो बहुत रही, लेकिन इन पर पार्टियां अपने घोषणा पत्रों से इस ज्यादा कुछ नहीं कह पाई। अब 5 अक्टूबर को पता चलेगा कि हरियाणा के रण में मतदान का मन किसकी तरफ जाता है । वहीं 8 अक्टूबर को मतगणना होगी । recent visitors 80

सैलजा और सोनिया की मुलाकात ऐसे समय हुई जब हरियाणा कांग्रेस में खटपट मची हुई, आधे घंटे चली मुलाकात

हरियाणा हरियाणा में आज शाम चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। उससे पहले कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की है। सूत्रों के मुताबिक प्रचार थमने से पहले सैलजा और सोनिया का मुलाकात महत्वपूर्ण मानी जा रही है। ये मुलाकात आधे घंटे चली। सैलजा और सोनिया की मुलाकात ऐसे समय हुई जब हरियाणा कांग्रेस में खटपट मची हुई है। प्रदेश कांग्रेस में एक ओर जहां भूपेंद्र सिंह हुड्डा है तो दूसरी ओर कुमारी सैलजा हैं। दोनों  मुख्यमंत्री के पद की दावेदारी ठोक रहे हैं और गुटबाजी से बचने के लिए कांग्रेस ने राज्य में किसी को सीएम का चेहरा नहीं बनाया। बता दें कि चुनाव के बीच हाल ही में एक इंटरव्यू में कुमारी सैलजा की नाराजगी पर सवाल पर हुड्डा ने कहा यह मीडिया द्वारा पैदा किया हुआ है, यह कोई प्रकरण नहीं है। कांग्रेस एकजुट है। हुड्डा ने कहा पहले भी सब कुछ ठीक था और आज भी है। हुड्डा से पहले सैलजा ने भी कहा था कि मुख्यमंत्री पद को लेकर कांग्रेस आलाकमान का फैसला उन्हें स्वीकार होगा। हुड्डा ने सैलजा और रणदीप सुरजेवाला की मुख्यमंत्री पद की दावेदारी के बारे में पूछे जाने पर कहा कि अच्छी बात है, जितने ज्यादा दावेदार होंगे, कांग्रेस को उतनी ही अधिक मजबूती मिलेगी। कुमारी सैलजा को BJP से मिला था ऑफर चुनाव के बीच कुमारी सैलजा को बीजेपी से भी ऑफर मिला था। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उन्हें बीजेपी में शामिल होने का ऑफर दिया था। हालांकि बीजेपी के ऑफर को सैलजा ने ज्यादा भाव नहीं दिया। recent visitors 99

लव जिहाद बढ़ाने का आरोप, विरोध के बाद इंदौर में गरबा पंडाल हटाया

इंदौर  मध्यप्रदेश का आर्थिक राजधानी इंदौर के भंवरकुआ इलाके में होने वाला मूर्ति स्थापना और गरबा आयोजन को निरस्त कर दिया गया है। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने आयोजक पर लव जिहाद फैलाने का आरोप लगाया था। शिकायत मिलते ही पुलिस ने जांच की और आयोजन स्थल से टेंट, जगह-जगह लगे पोस्टर भी हटवा दिए। टीआई राजकुमार यादव ने बताया कि बजरंग दल के राम दांगी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने इस संबंध में शिकायत की थी। कार्यकर्ताओं ने पुलिस से शिकायत की है कि भावना नगर में पिछले कई सालों से फिरोज खान शिखर गरबा मंडल के नाम से नौ दिवसीय मूर्ति स्थापना के साथ गरबे का आयोजन करता है। यह आयोजन लव जिहाद को बढ़ाने देने के लिये किया जाता है। उन्हें सोशल मीडिया से इस बात की जानकारी लगी है। मूर्ति कलाकारों द्वारा माता की मूर्ति को बुर्के जैसी ड्रेस पहनाने की सूचना पर हिंदूवादियों ने हंगामा किया। हंगामे के बाद हिंदूवादियों ने थाने पहुंचकर पुलिस से मूर्तिकार और मूर्ति को नौ दिनों के लिए स्थापित करने वाले पर कार्रवाई की मांग की। घटना बुधवार देर शाम की है। टीआई मनोज सेंधव ने बताया कि हिंदूवादी नेता लक्की रघुवंशी ने अपने साथियों के साथ थाने पहुंचकर खजराना इलाके में रहने वाले बंगाली कारीगर द्वारा बुर्के वाली माताजी बनाने की शिकायत की है। शिकायत के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तफ्तीश की तो बुर्के जैसी बात नहीं मिली। लेकिन मूर्तिकार को थाने में लाकर पूछताछ की गई है। आयोजन की अनुमति दीपक हार्डिया के नाम से ली बजरंग दल के राम दांगी ने कहा- जो मूर्ति पूजा पर विश्वास नहीं करते वो विधि-विधान से किस तरह से नौ दिन मां की पूजा-अर्चना करेंगे। चेतावनी के बाद विवाद की स्थिति को देखते हुए यह आयोजन पुलिस प्रशासन ने देर रात निरस्त कर दिया। यहां पुलिस ने टेंट और अन्य सामान हटवाया। आयोजन की अनुमति दीपक हार्डिया के नाम से ली गई थी। उन्होंने कहा कि 24 सितंबर को ही बजरंग दल इस तरह के आयोजनों में वर्ग विशेष के लोगों की एंट्री के खिलाफ पुलिस प्रशासन को अलर्ट कर चुका है। recent visitors 58

30 हजार लोगों से ठगी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, एल्विश-भारती समेत 5 को समन

नई दिल्ली एल्विश यादव, लक्ष्य चौधरी, अभिषेक मल्हान@फुकरा इंसान, पूर्व झा के साथ कॉमेडियन भारती और रिया चक्रवर्ती एक नए मामले में फंसते नजर आ रहे हैं. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की IFSO यूनिट ने HiBox निवेश घोटाले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है. इसी मामले में इन सभी का नाम सामने आया है. ये कंपनी के मुख्य साजिशकर्ता और रजिस्ट्रार में से एक है, साथ ही भुगतान गेटवे का मालिक भी है और निवेश पेमेंट के लिए इस्तेमाल किए गए चार बैंक खातों का मालिक भी है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की IFSO यूनिट के मुताबिक इन यू ट्यूबर्स को नोटिस इशू किया गया है उनमें एल्विश यादव, लक्ष्य चौधरी, अभिषेक मल्हान@फुकरा इंसान और पूर्व झा का नाम शामिल है. सभी को 4 अक्टूबर को पूछताछ के लिए शामिल होने का नोटिस दिया गया. कल सभी से पूछताछ किया जा सकता है. इसके सभी चार बैंक खातों को ब्लॉक कर दिया गया है और कुल लगभग 18 करोड़ रुपये की राशि जब्त कर ली गई है. कुछ सह-साजिशकर्ता अभी भी फरार हैं. FSO यूनिट, स्पेशल सेल, दिल्ली पुलिस ने “HIBOX” एप्लिकेशन जिसमें गारंटीड रिटर्न देने का वादा किया गया था, में निवेश के बहाने लोगों को ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. IFSO यूनिट, स्पेशल सेल, दिल्ली पुलिसद्वारा “HIBOX” धोखाधड़ी से जुड़े दो मामलों की जांच की जा रही है. अब तक कुल 151शिकायतें एक साथ जोड़ी गई हैं. मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसके चार बैंक खाते हैं, इन खातों में 18 करोड़ रुपये जब्त किए गए. लगभग 500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी सामने आई है. सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स/यूट्यूबर्स को नोटिस जारी किये गये हैं. “EASEBUZZ” और “PHONEPE” की भूमिका की जांच जारीहै. IFSO यूनिट ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो HIBOX मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से 30,000 से अधिक लोगों को ठगने वाले बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी का मुख्य आरोपी है. इस धोखाधड़ी में निवेशकों को 1% से 5% तक की दैनिक ब्याज दर के झूठे आश्वासन देकर उच्च रिटर्न का वादा किया गया था. कई पीड़ितों को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और यूट्यूबर्स द्वारा इस ऐप में निवेश करने के लिए प्रेरित किया गया था. सूत्रों के मुताबिक इस मामले में स्पेशल सेल phone pay (फोन पे) का रोल और पेमेंट गेटवे की पड़ताल कर रही है ये दोनों पेमेंट मोड हैं जो स्पेशल सेल के रडार पर है. वहीं कॉमेडियन भारती को स्पेशल सेल ने स्मन्स भेजा है. रिया चक्रवर्ती को भी स्पेशल सेल IFSO जल्द स्मन्स करेगी. recent visitors 65

ग्राम बम्हनगवां से युवाओ का दल पदयात्रा कर पहुंचा मैहर माता के लिए दर्शन

खुशियों की दास्तां उमरिया मानपुर के बम्हनगवा से नीरज पांडेय के नेतृत्व में युवाओ का जत्था  मैहर जिला सतना की शारदा माई के दर्शन के लिए मैहर धाम पहुंच चुके है , जहां पर उन्होने माता के दर्शन किए । विदित हो कि 80 किलोमीटर का पैदल सफर तय करके शारदा माई के धाम पहुंचे और माता के दर्शन किए । विदित हो विगत 13 वर्षाे से युवा पैदल सफर तय करके शारदा माई के दर्शन करने जा रहे है।     नीरज पांडे से प्रेरित होकर इस बार 50 की संख्या पर युवा हाथ में ध्वज लेकर पैदल यात्रा तय की । नीरज पांडे द्वारा बताया गया कि हम निरंतर 13 वर्षों से शारदीय नवरात्र में पैदल चलकर माई के दर्शन करने जाते हैं और इस बार भी मां का सहारा लेकर घर से निकले है । माता के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते हैं, और जहां पर शाम हुई तो डेरा जमाकर विश्राम करते हैं। स्वयं भोजन पकाते हैं और प्रसाद स्वरूप ग्रहण आगे की यात्रा की तैयारी में जुट जाते हैं। श्री पांडे द्वारा बताया गया कि भगवती मां शारदा को विद्यादात्री माना जाता है। ब्रह्म परमेश्वरी मां शारदा के शरीर का रंग कुंद पुष्प तथा चंद्रमा के समान धवल है और उनका वाहन हंस है। वे चार भुजाओं वाली हैं, जिनके एक हाथ में वीणा, दूसरे में पुस्तक, तीसरे में माला है मां के दर पर जो भी अपनी अर्जी लगाने आता है उसकी अर्जी स्वीकार होती है मनवांछित फल मिलता है ।   recent visitors 72