अभिमन्यु अभियान के तहत महिला जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

शहडोल तहसील ब्यौहारी अंतर्गत महिला सुरक्षा जागरूकता हेतु चलाये जा रहे अभिमन्यु अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन शिवालय पैलेस मैरिज गार्डन परिसर में किया गया। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के प्रति सजगता, जागरूकता, और उनकी रोकथाम के प्रति समुदाय को संवेदनशील बनाना था। इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को महिला संबंधी अपराधों, कानूनी अधिकार, पुलिस की ओर से प्रदान की जाने वाली सुरक्षा सेवाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। शहडोल पुलिस की पहल का उद्देश्य यह है कि महिलाएं स्वयं के प्रति अधिक जागरूक रहें और किसी भी आपात स्थिति में अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें।       कार्यक्रम में छात्राओं के बीच संवाद सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने अपने सवालों को साझा किया। पुलिस अधिकारियों ने सभी सवालों के उत्तर देकर छात्राओं का मार्गदर्शन किया। इस दौरान महिला हेल्पलाइन नंबर, सोशल मीडिया संबंधी अपराधों, ईव-टीजिंग के खिलाफ कानून और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों को भी साझा किया गया।      कार्यक्रम में विधायक ब्यौहारी श्री शरद जुगलाल कोल, एसडीएम ब्यौहारी श्री नरेंद्र सिंह धुर्वे, एसडीओपी ब्यौहारी श्री रवि प्रकाश कोल, पत्रकारगण सहित काफी संख्या में स्कूली छात्राएं व संबंधित अधिकारी उपस्थित थें। recent visitors 49

शासकीय उ.मा.वि. देवहरा में गुड टच-बैड टच की दी गई जानकारी

अनूपपुर  कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली के निर्देशन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले के विभिन्न स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में गुड टच-बैड टच एवं लैंगिक अपराधों से बालकों को संरक्षण अधिनियम की जानकारी दी जा रही है। इसी तारतम्य में गुरूवार 03 अक्टूबर को विकासखण्ड जैतहरी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवहरा में छात्र-छात्राओं को पॉस्को अधिनियम 2012 अंतर्गत गुड टच-बैड टच, बाल विवाह के संबंध में जानकारी प्रदान की गई एवं किसी भी अप्रिय घटनाओं से बचाव हेतु चाइल्ड हेल्प लाइन टोल फ्री नंबर 1098 की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महिला बाल विकास विभाग के विधि सह परिवीक्षा अधिकारी श्री अशोक कुमार त्रिपाठी, विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती प्रेमशिला तिर्की एवं विद्यालय के शिक्षक उपस्थित थे। recent visitors 45

राहुल गांधी की मृतक के परिवार के सदस्यों से फोन पर हुई बातचीत, न्याय दिलाने व दोषियों को सजा का दिया आश्वासन

अमेठी उत्तर प्रदेश के अमेठी में दलित परिवार के चार सदस्यों की गोली मारकर हत्या की वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच हुआ है। इस बीच अमेठी के सांसद किशोरी लाल (केएल) शर्मा ने लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की मृतक के परिवार के सदस्यों से फोन पर बातचीत कराई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राहुल गांधी ने न्याय दिलाने व दोषियों को सजा दिलाने का आश्वासन दिया है। इसके अलावा राहुल गांधी ने हरसंभव मदद व मुआवजा दिलाने का भी आश्वासन दिया है। केएल शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी को कल इस घटना की जानकारी दी गई थी। राहुल गांधी ने मुझे परिवार के साथ रहने को कहा है। मैं कल से लगातार परिवार के संपर्क में हूं। आज राहुल गांधी ने पीड़ित परिवार से फोन पर बात की है। इस वारदात को लेकर सांसद शर्मा ने सरकार और प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि मैं लगातार मृतक के परिजनों के संपर्क में हूं और उनकी समस्याओं को समझ रहा हूं। यह घटना एक गंभीर अपराध है और इसमें रायबरेली पुलिस की बड़ी लापरवाही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि समय रहते कार्रवाई की गई होती, तो शायद यह दुखद घटना न होती। किशोरी लाल ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए ताकि समाज में कानून और व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखा जा सके। उन्होंने कहा, “हमारी जिम्मेदारी है कि हम ऐसे मामलों में तुरंत और सख्त कदम उठाएं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।” बता दें कि जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के अहोरवा भवानी चौराहे के पास गुरुवार को एक सरकारी स्कूल के शिक्षक सुनील (35), उनकी पत्नी पूनम (32) और दो बच्चों की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। अमेठी के पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने बताया था कि सुनील रायबरेली के मूल निवासी थे और वह पन्हौना के एक सरकारी स्कूल में शिक्षक थे। अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर सुनील और उनके परिवार को गोली मारकर हत्या कर दी।   recent visitors 71

नामांतरण, बंटवारा तथा सीमांकन के प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में अभियान चलाकर करें राजस्व अधिकारी- कलेक्टर

उमरिया राजस्व अधिकारी नामांतरण, बंटवारा तथा सीमांकन के प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में अभियान चलाकर करें, इसके साथ ही राजस्वो वसूली तथा डायवर्सन की वसूली का कार्य भी प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। सभी पटवारी अपने मुख्यालय में रहें तथा राजस्व अधिकारी नियमित रूप से मैदानी क्षेत्र का भ्रमण कर औचक निरीक्षण करें। यह निर्देश कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने राजस्व  अधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठक में दिए। बैठक में अपर कलेक्टर शिवगोविंद सिंह मरकाम, एसडीएम बांधवगढ रीता डेहरिया, एसडीएम मानपुर कमलेश नीरज, एसएलआर एल के शर्मा, जिला प्रबंधक लोक सेवा गारंटी शुभांगी मित्तल तथा जिले के तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।     कलेक्टर ने कहा कि जिन अधिकारियों व्दारा राजस्व प्रकरणों का निराकरण समय सीमा मे नही किया जाएगा , उन पर प्रावधानों के अनुसार दंड अधिरोपित किया जाएगा तथा सेवा पुस्तिका में इंद्राज किया जाएगा। आपने कहा कि नक्साा तरमीम तथा किसानों की ई केवायसी का कार्य पूर्व की तरह अभियान के रूप में किया जाए , इसके साथ ही पीएम किसान योजना के हितग्राही किसानों की ई केवायसी तथा आधार सीडिंग के कार्य में प्रगति लाएं। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री कार्यालय, आयुक्त कार्यालय तथा जिला स्तर पर प्राप्त होने वाली शिकायतों , जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों , सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों तथा समय सीमा के पत्रों की समीक्षा की तथा उनके निराकरण के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने कहा कि जिन किसानों व्दारा धान खरीदी के लिए पंजीयन कराया गया है उन किसानों के पंजीयन भी राजस्व अधिकारी सत्यापित करना सुनिश्चित करें । recent visitors 57

विदेश मंत्री एस जयशंकर जाएंगे पाकिस्तान, जानें आखिर क्यों जा रहे पड़ोसी देश

नईदिल्ली  पाकिस्तान में होने वाली एससीओ समिट में भारत की ओर से हिस्सा लेने विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर जाएंगे. वहां की राजधानी इस्लामाबाद में यह बैठक 15-16 अक्टूबर, 2024 को होगी, जिसमें एस जयशंकर ही इंडिया का प्रतिनिधित्व करेंगे. इस बात की जानकारी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार (04 अक्टूबर) को दी. विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर फिलहाल श्रीलंका  के दौरे पर हैं, वहां पर उन्होंने श्रीलंका के राष्ट्रपति और विदेश मंत्री से मुलाकात की है. एबीपी न्यूज़ के सवाल क्या ये दौरा पाकिस्तान से रिश्ते सुधारने के तौर पर देखा जाए? इस पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि विदेश मंत्री का इस्लामाबाद जाना SCO को लेकर है. इससे ज़्यादा इस बारे में ना सोचा जाए. पड़ोसी पहले की नीति पर हो रहा काम विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि इन दिनों पड़ोसी प्रथम की नीति पर काम हो रहा है और इसी नीति पर हम आगे बढ़ रहे हैं. मालदीव के राष्ट्रपति 7 अक्टूबर से भारत दौरे पर आ रहे हैं. वो दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु का भी दौरा करेंगे. यह उनकी पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी. इजरायल-ईरान संघर्ष पर क्या है भारत का रुख? एबीपी न्यूज़ के सवाल पर कि क्या भारत तनाव को कम करना का प्रयास करेगा? इस पर रणधीर जायसवाल ने कहा कि ईरान-इजरायल तनाव में सभी पक्ष संयम से काम लें. इस हालात में आम लोगों की सुरक्षा आवश्यक है. सभी मामलों को बातचीत से सुलझाया जाए. क्या है SCO का महत्व? शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन से पहले मंत्रिस्तरीय वार्ता और वरिष्ठ अधिकारियों की कई दौर की बैठकें होंगी। इसमें सदस्य देशों के बीच वित्तीय, आर्थिक, सामाजिक-सांस्कृतिक और मानवीय सहयोग पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। आपको बता दें कि SCO भारत, चीन, रूस, पाकिस्तान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और उजबेकिस्तान का एक प्रभावशाली आर्थिक व सुरक्षा समूह है। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय की प्रवक्ता मुमताज ज़हरा बलूच ने कहा था कि 15-16 अक्टूबर को होने वाली बैठक में भाग लेने के लिए सदस्य देशों के प्रमुखों को निमंत्रण भेजा गया है. इसी के तहत भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी निमंत्रण भेजा गया है. उन्होंने कहा कि कुछ देशों ने पहले ही बैठक में भागीदारी की पुष्टि कर दी है, जिसके बारे में उचित समय पर जानकारी दी जाएगी. वरिष्ठ अधिकारियों के बीच होंगी कई दौर की बैठकें बता दें कि इस्लामाबाद में होने वाले इस समिट से पहले मंत्रिस्तरीय बैठक और वरिष्ठ अधिकारियों की कई दौर की बैठकें होंगी जो SCO सदस्य देशों के बीच वित्तीय, आर्थिक, सामाजिक-सांस्कृतिक और मानवीय सहयोग पर केंद्रित होंगी. SCO में भारत, चीन, रूस, पाकिस्तान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान शामिल हैं, भारत ने पिछले साल की थी मेजबानी भारत ने पिछले साल वर्चुअल मोड में आयोजित SCO शिखर सम्मेलन की मेजबानी की थी और इसमें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ऑनलाइन हिस्सा लिया था. हालांकि पाकिस्तान के तत्कालीन विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी गोवा में SCO विदेश मंत्रियों की परिषद की 2 दिवसीय बैठक में भाग लेने के लिए मई 2023 में भारत आए थे, जो लगभग 12 वर्षों में भारत का दौरा करने वाले पहले पाकिस्तानी विदेश मंत्री थे. भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण संबंधों का एक लंबा इतिहास रहा है, जिसका मुख्य कारण कश्मीर मुद्दा और पाकिस्तान से होने वाला सीमा पार आतंकवाद है. भारत ये कहता रहा है कि वह पाकिस्तान के साथ सामान्य पड़ोसी संबंध चाहता है. recent visitors 58

सड़कों और पुल-पुलियों के निर्माण के साथ ही रेलमार्ग तथा हवाईमार्ग से रीवा जिले को अन्य शहरों से जोड़ने के कार्य किये जा रहे – उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि रीवा जिले का चौतरफा विकास हमारी प्राथमिकता है। सड़कों और पुल-पुलियों के निर्माण के साथ ही रेलमार्ग तथा हवाईमार्ग से रीवा जिले को अन्य शहरों से जोड़ने के कार्य किये जा रहे हैं। रीवा-ब्यौहारी मार्ग में नहर में इस पुल के बनने से सड़क का घुमाव समाप्त हो जाएगा तथा होने वाली दुर्घटना की संभावनाएं भी पूरी तरह खत्म हो जाएंगी। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने 4 करोड़ रुपए की लागत से अमिलकी में नहर पर बनने वाले लघु पुल का भूमि-पूजन किया तथा शीघ्र कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। रीवा से शहडोल मार्ग के विकास कार्य में पुल का निर्माण शामिल नहीं था। इसकी अतिरिक्त स्वीकृति देकर कार्य प्रारंभ कराया गया है, जो दिसंबर माह तक पूरा किया जायेगा। ग्रामवासियों ने समवेत स्वर में पुल के निर्माण की जरूरत बताई तथा उप मुख्यमंत्री शुक्ल को इस कार्य के लिए साधुवाद दिया। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि रीवा-शहडोल मार्ग की छुहिया घाटी में सड़क मार्ग में सुरंग बनाने का डीपीआर तैयार किया जा रहा है। शीघ्र ही केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से स्वीकृति के लिए अनुरोध करेंगे। विधायक गुढ़ नागेंद्र सिंह ने कहा कि रीवा का कायाकल्प उप मुख्यमंत्री शुक्ल के मार्गदर्शन में हो रहा है। गत दिवस रीवा को अटल पार्क के तौर पर बड़ी सौगात मिली है, जिससे रीवावासियों का महानगर की तर्ज पर बड़े पार्क का सपना साकार हुआ है। स्थानीय जन-प्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।   recent visitors 51

नाडा में बेरोजगारी ले रही विकराल रूप,वेटर की जॉब के लिए भी मारामारी, भारतीयों पर भी स्थिति का असर

ओटावा  कनाडा में बढ़ती बेरोजगारी और घरों के संकट पर एक बार फिर बहस तेज हो गई है। कनाडा के ब्रैम्पटन से वेटर की जॉब के लिए लगी का वीडियो सामने आने के बाद ये बहस हो रही है। वेटर बनने के लिए हजारों की संख्या में छात्र इंटरव्यू के लिए पहुंचे हैं, जिनमें ज्यादातर भारतीय हैं। इसने उन हजारों भारतीयों की चिंता को बढ़ा दिया है, जो किसी भी तरह से कनाडा जाने का सपना देखते हैं। वेटर के लिए हजारों लोगों का पहुंचना बताता है कि कनाडा में अच्छी स्थिति नहीं बची है। रमनदीप सिंह मान ने एक्स पर कनाडा में वेटर की जॉब के लिए लाइन में लगे भारतीय छात्रों का ये वीडियो शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'ब्रैम्पटन में एक रेस्तरां ने वेटर की कुछ जॉब के लिए विज्ञापन निकाला। इसके बाद करीब 3000 छात्र इंटरव्यू के लिए आए। नौकरी के लिए आए इन छात्रों में ज्यादातर भारतीय हैं।' कनाडा जाने से पहले सोचें छात्र रमनदीप सिंह ने आगे कहा कि कनाडा में रोजगार की स्थिति खराब होने के साथ-साथ घरों की कमी ने जीवनयापन की लागत को काफी ज्यादा बढ़ा दिया है। इसने वहां के लोगों, खासतौर से विदेशियों के जीवन को मुश्किल बनाकर रख दिया है। ऐसे में सुनहरे सपनों लेकर कनाडा जाने वाले छात्रों को इस पर फिर से सोचने की जरूरत है। कनाडा में कुछ महीने के भीतर इस तरह कई मामले सामने आ गए हैं। इसी साल जून में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में टोरंटो में टिम हॉर्टन्स आउटलेट के बाहर नौकरी के लिए छात्रों की लंबी कतार देखी गई थी। इन छात्रों में भी ज्यादातर संख्या भारतीयों की थी, जो इस फास्ट फूड चेन में एक छोटी नौकरी की तलाश में थे। कनाडा रहा है भारतीयों का फेवरेट कनाडा काफी समय से भारतीयों का पसंदीदा स्थान रहा है। छात्र वीजा से वर्क परमिट, स्थायी निवास और फिर नागरिकता मिल जाने से कनाडा में बसना भी आसान रहा है। ये चीजें कनाडा को एक सपनों का देश बनाती थीं, जहां जाकर अच्छा जीवन जिया जा सके। ऐसे में बड़ी तादाद में भारतीय युवा बीते वर्षों में कनाडा गए हैं। कनाडा इस समय प्रॉपर्टी की ऊंची कीमतें, नौकरियों की कमी और बढ़ते अपराध की वजह से खूबसूरत ख्वाब की जगह एक दुःस्वप्न में बदल रहा हैं। कनाडा में सबसे बड़ी परेशानी जो लोगों के सामने आ रही है, वह नौकरियों का संकट है।फिलहाल कनाडा में काम पाने के लिए लोगों को काफी ज्यादा संघर्ष करना पड़ रहा है। recent visitors 80