Sunday, July 5, 2026 12:48 pm

मुख्यमंत्री साय ने सर्किट हाऊस परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत केसर आम का पौधा लगाया

रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान सर्किट हाऊस परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत केसर आम का पौधा लगाया। इस दौरान छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमनसिंह ने आम एवं वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने नारियल का पौधा लगाया। इस अवसर पर सांसद बस्तर श्री महेश कश्यप ने बादाम एवं विधायक श्री चैतराम अटामी द्वारा कटहल का पौधा लगाया गया। उल्लेखनीय है कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत लगातार पौधरोपण किया जा रहा है। इसी क्रम में दंतेवाड़ा जिले में अब तक 12 लाख से अधिक पौधे लगाए गए हैं। recent visitors 48

लिधौरा पुलिस ने रेत चोरी कर अबैध परिवहन करते हुये 3 टैक्टर ट्राली जब्त कर कार्रवाई की गई

टीकमगढ़  पुलिस अधीक्षक  रोहित काशवानी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  सीताराम एवं एसडीओपी  जतारा  अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन ,में अबैध रेत परिवहन को रोकने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना प्रभारी निरी० जीएस ,वाजपेयी थाना लिधौरा के नेतत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 02/10/24 को मुखबिर की सूचना पर सतगुंवा सिद्दन कि नदी घाट के पास से एक नीले रंग का स्वराज ट्रेक्टर model 735FE आरोपी राकेश पिता,हरचरन यादव उम्र 35 साल नि० ग्राम सतगुवा थाना लिधौरा, एक लाल रंग का मेसी टैक्टर model,MF241DI आरोपी ऋषिराज पिता बृजराज यादव उम्र 34 साल नि0 सतगुवा तथा एक स्लेटी रंग का आईसर कंपनी का टैक्टर model 368 आरोपी चालक रोहित पिता बबलू यादव उम्र 20 साल नि0,सतगुवा थाना लिधौरा के द्वारा अबैध रेत चोरी कर परिवहन करत पायि जाने पर उपरोक्त आरोपी चालकों से टैक्टर मय ट्रौली रेत सहित जब्त कर आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा 303 (2) बीएनएस का पंजीबद्द किया गया ।उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी लिधौरा निरी० जीएस वाजपेयी, उनि० राजेंद्र सिंह, सउनि असलम खान, सउनि रविन्द्र, प्र०आर० अरविन्द, प्र०आर० आदर्श, आर0 देवेन्द्र, आर0 554 अरविन्द, आर० अंकुल, आर० सौरभ, आर० ब्रिजप्रताप का सराहनीय योगदान रहा।। recent visitors 48

बदसलूकी और मारपीट के लगे आरोप, छत्तीसगढ़-कोरबा में कच्ची शराब पकड़ने पहुंची आबकारी टीम

कोरबा. कोरबा में आबकारी विभाग के ऊपर मारपीट का आरोप लगा है। आरोप है विभाग के अधिकारी और कर्मचारी बेवजह ही लोगों को परेशान करने में लगे हुए हैं। कटीखार गांव में सामने आया, जहां एक परिवार के साथ विभाग के लोगों ने मारपीट करते हुए एक महिला के साथ झूमाझटकी की। पीड़ित परिवार ने सिविल लाइन थाना पहुंचकर मामले की शिकायत की है। नकटीखार गांव में छापेमारी के दौरान विभाग पर एक परिवार ने दुर्व्यवहार करते हुए मारपीट करने का आरोप लगाया है। परिवार की महिला ने खुद के साथ झूमाझटकी करने के साथ ही कलाई को मरोड़ने का आरोप लगाया है। पीड़ित विमला बाई महिला ने बताया कि घर के आंगन में वो, उसकी बहन और पति घर के अंदर थे। विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उसके घर में घुसा और अवैध रुप से कच्ची शराब बेचे जाने का आरोप लगाते हुए उसके पति को उठाकर ले गए। मारपीट करने के साथ ही उसके साथ बुरा व्यवहार किया गया। यही नहीं उसके साथ  झूमाझटकी भी हुई। इस दौरान उसके दाया हाथ चूड़ी से कट गया। विरोध करने पर बदसूलीकी भी की गई। महिला ने बताया कि बहुत पहले महुआ शराब बेचते थे, लेकिन अब नहीं बेचते ये बात बताने के बावजूद भी जबरजस्ती की गई। इसलिए वो परिवार सहित सिविल लाइन थाना पहुंचे हैं और अपनी आपबीती बताई। आबकारी विभाग की इस तरह की हरकत इससे पहले भी आ चुकी है। कई बार शराब पकड़ने गई आबकारी टीम के साथ मारपीट और बंधक बना लिया गया है। recent visitors 66

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और वन मंत्री कश्यप ने भी मां दन्तेश्वरी की पूजा-अर्चना की

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने एक दिवसीय दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी की दर्शन और पूजा-अर्चना कर प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री साय के साथ छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और वन मंत्री केदार कश्यप ने भी मां दन्तेश्वरी की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर सांसद बस्तर महेश कश्यप, विधायक दंतेवाड़ा चैतराम अटामी, राज्य महिला आयोग के सदस्य श्रीमती ओजस्वी मण्डावी सहित क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि एवं डीआईजी कमलोचन कश्यप, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, एसपी गौरव राय समेत जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। recent visitors 83

बाबर आजम ने कप्तानी छोड़कर इस वक्त पीसीबी को मुश्किल में डाल दिया है, ‘बादशाह सलामत’ का पर्दाफाश, पाक दिग्गज भड़का

इस्लामाबाद बाबर आजम ने हाल ही में पाकिस्तान की वनडे और टी20 टीम की कप्तानी से अचानक इस्तीफा दे दिया। उनके नेतृत्व में पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खराब प्रदर्शन किया था। उन्होंने एक साल में दूसरी बार कप्तानी से इस्तीफा दिया। उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद भी टीम की कमान छोड़ दी थी। बाबर के कप्तानी छोड़ने के बाद पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर बासित अली ने सीमित ओवर टीम के हेड कोच गैरी कर्स्टन को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज कर्स्टन को तंजिया अंदाज में 'बादशाह सलामत' कहा। बासित अली ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ''बाबर आजम ने कप्तानी छोड़कर इस वक्त पीसीबी को मुश्किल में डाल दिया है। बादशाह सलामत उसके साथ खेल खेल रहे थे। बादशाह सलामत कौन? गैरी कर्स्टन। बैक डोर डिप्लोमेसी में जो मीटिंग की थीं, सबका पर्दाफाश हो गया। अगर मोहम्मद रिजवान कप्तानी लेने से मना करता है, वैसे उसे इनकार नहीं करना चाहिए। अगर मना करता है तो पहली चॉइस फखर जमान हैं। बाकी जिन लोगों के नाम लिए जा रहे हैं, उनकी तो टीम में जगह ही पक्का नहीं है। उससे बेहतर है कि सईम अयूब से बात कर लें। बादशाह सलामत थोड़ी अक्ल इस्तेमाल करो।'' उन्होंने कहा, ''हर कोई ग्रीम स्मिथ नहीं होता है, जिसे यंग एज में बागडोर मिली तो दुनिया का सबसे अच्छा कप्तान बना। साउथ अफ्रीका के माहौल में और पाकिस्तान के माहौल में जमीन आसमान का फर्क है। जहां पर रह रहे हो, पैसे ले रहे रहो और खा रहे हो, उस हिसाब से सोचो। रिजवान मना करता है तो वनडे में सऊद शकील और फखर हैं। लेकिन नाम चल रहे हैं हारिस, शादाब, आगा सलमान और नसीम शाह के। वनडे में सबसे बेहतर चॉइस शकील रहेंगे, वह टेस्ट टीम के उपकप्तान हैं।'' पूर्व क्रिकेटर ने आगे कहा, ''अगर पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी साहब कोई अच्छा काम करना चाहते हैं तो इंग्लैंड टेस्ट सीरीज (7 अक्टूबर को शुरू होगी) से पहले सीमित ओवर टीम के कप्तान का ऐलान करें। यह फ्री में मशविरा दे रहा हूं। लोग पैसे लेकर आपको मशविरा देते हैं लेकिन में फ्री दे रहा हूं। अगर पाकिस्तान क्रिकेट को बचाना है तो इंग्लैंड सीरीज से पहले कप्तान की घोषणा कर दें। जो प्लेयर अपने-अपने दिलों में कप्तानी मिलने की ख्वाहिश लिए बैठे हैं, वो फिर क्रिकेट पर फोकस करेंगे। मेरा काम मशविरा देना थे, अमल करने की जिम्मेदारी मोहसिन साहब की है।'' recent visitors 175

पीड़िता ने दर्ज कराई शिकायत, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में लेनदेन को लेकर दो महिलाओं ने पीटा

रायगढ़. चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में पैसे के लेनदेन को लेकर दो महिलाओं ने मिलकर एक महिला की पिटाई कर दी। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले को जांच शुरू की है। चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सुभाष नगर बंगाली कॉलोनी निवासी एक महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि एक साल पहले उसने घरेलू काम के सिलेसिले में सविता गाईन नामक एक महिला से 10 हजार रुपय लिए थे। दो हजार रुपये वह दे चुकी है और बाकी पैसे धीरे-धीरे दे देगी, लेकिन सविता गाईन रुपये के लिए उसे धमकाती थी। पीड़िता ने बताया कि कल शाम तकरीबन सात बजे वह अपने घर में थी, तभी सविता गाइन और उसकी बहु पविती गाइन आई और एक राय होकर एक लाख रुपये की मांग करते हुए विवाद शुरू कर दिया। इस बीच पीड़िता के द्वारा तीनों बच्चे बाहर गये हैं, उनके आने के बाद बकाया पैसा देने की बात कहने पर सविता गाईन और उसकी  बहु  पविती गाईन गुस्से में आकर अश्लील गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए बाल खींचकर हाथ थप्पड़ से मारपीट शुरू कर दिया गया। जिससे गर्दन, सिर तथा बांये कंधे में चोट आने की बात कही गई है। बहरहाल पीड़िता की रिपोर्ट के बाद चक्रधर नगर पुलिस ने इस मामले में धारा 115 (2) 296, 3(5) 351 (2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। recent visitors 52

एक दिवसीय दंतेवाड़ा जिले के प्रवास पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के एक दिवसीय दंतेवाड़ा जिले के प्रवास के दौरान दंतेवाड़ा आगमन पर स्थानीय कारली पुलिस लाईन हेलीपैड में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री साय के साथ में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और वन मंत्री श्री केदार कश्यप भी पहुंचे। इस दौरान सांसद बस्तर श्री महेश कश्यप, विधायक दंतेवाड़ा श्री चैतराम अटामी, राज्य महिला आयोग के सदस्य श्रीमती ओजस्वी मण्डावी सहित क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि, डीआईजी श्री कमल लोचन कश्यप, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, एसपी श्री गौरव राय एवं गणमान्य नागरिकों ने स्वागत किया। recent visitors 59