निगम आयुक्त ने किया मेडिकल स्टोरो का औचक निरीक्षण, नियमो का उलंघन करने वाले पर हुई जुर्माने की कार्यवाही

सिंगरौली नगरीय क्षेत्र में संचालित मेडिकल स्टोर संचालको के द्वारा मेडिकल वेस्ट का उचित निस्तारण नहीं किया जाता l मेडिकल वेस्ट को नगर निगम के कचरा संग्रहण गड़ियो में डाला जा रहा है। जबकि नियमानुसार मेडिकल वेस्ट को बायोमेडिकल प्लांट में डिस्पोज किया जाना है। जिसकी शिकायत लंबे समय से मिल रही थी जिसके परिपालन में कुछ मेडिकल संचालकों को सूचना और नोटिस दी गई कि वह मेडिकल वेस्ट को नगर निगम की कचरा गाड़ी में ना डालें l नगर निगम आयुक्त श्री डी.के शर्मा को इस आशय की जानकारी मिली कि नोटिस मिलने के बाद भी कुछ मेडिकल संचालक मेडिकल वेस्ट का उचित निराकरण नही कर रहे। मेडिकल वेस्ट को निगम की कचरा परिवहन की गाड़ियो में लगातार पॉलीथिनो में बंद करके डाला जा रहा है। इसी को दृष्टिगत रखते हुये आज निगम आयुक्त द्वारा निगम अमले के साथ न्यायालय परिसर के सामने स्थित मेडिकल स्टोर, तुलसी मार्ग पर संचालित मेडिकल स्टोर तथा थाना रोड में संचालित मेडिकल स्टोरो का औचक निरीक्षण किया l मेडिकल वेस्ट निस्तारण और उनके रजिस्ट्रेशन की जाॅच की गई। मेडिकल वेस्ट का उचित निस्तारण न करने पर 5 मेंडिकल स्टोर संचालको के विरूद्ध जुर्माना की कार्यवाही की गई। इसके साथ ही हिदायत दी गई कि मेडिकल स्टोर का संचालन नियमानुसार करे अगर पुनः निरीक्षण के दौरान नियमो का उलंघन करना पाया गया तो मेडिकल स्टोर संचालकों के खिलाफ जुर्माने की कार्यवाही के साथ मेडिकल स्टोर को सील करने की कार्यवाई भी होगी l तत्पश्चात निगमायुक्त के द्वारा जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेन्टर का निरीक्षण कर मेडिकल वेस्ट निस्तारण के संबंध में जानकारी ली गई।इस दौरान नगर निगम के उपायुक्त आरपी बैस, सहायक यंत्री एस.एन द्विवेदी, सीटाडेल मैनेजर रावेन्द्र सिंह, सहित निगम अमला उपस्थित रहा। recent visitors 56

मंडला में आकर्षक का केंद्र बनी 51 शक्तिपीठ की स्थापना

मण्डला  श्री सिद्ध सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति बड़ी खैरी मंडला द्वारा इस वर्ष नवरात्र पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। नवरात्र के नौ दिनों तक विविध कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई है। जिसका प्रारंभ नवरात्र के प्रथम दिवस से प्रारंभ किया गया। सर्वप्रथम बड़ी खैरी स्थित रामघाट नर्मदा तट पर समिति के पदाधिकारी एवं मातृशक्तियां पहुंची जहां पर मां नर्मदा की प्रतिमा का विधि-विधान से पूजन करते हुए घट पूजा की गई। और यहां से गाजे बाजे के साथ मां नर्मदा को पंडाल तक लाया गया जहां पर देर रात तक पूजन पाठ के साथ 51 शक्तिपीठ की स्थापना हुई। कार्यकर्ता नीतेश पटेल ने बताया कि मां दुर्गा के 53 वें स्थापना वर्ष को आकर्षक बनाने के लिए इस वर्ष श्री सिद्ध दुर्गोत्सव समिति द्वारा अनेक भव्य आयोजन करती है। नवरात्र में प्रत्येक दिन अनेक प्रकार की धार्मिक कार्यक्रम होंगे, जो जनमानस के लिए आकर्षण का केंद्र रहेंगा। यहां नवरात्रि के प्रथम दिवस पर वैदिक मंत्रोचारण के बीच घटस्थापना कर देवी माता का आव्हान किया जाता है। इसके बाद नवरात्रि का पूजन व व्रत रखा जाता है  मान्यता है कि शैलपुत्री की पूजा से चंद्र ग्रह से जुड़े नकरात्मक प्रभावों से मां रक्षा करती हैं चमेली का फूल देवी शैलपुत्री को काफी प्रिय है। देवी माता के शैलपुत्री रूप में उन्हें दो भुजाओं के साथ देखा जा सकता है उनके एक हाथ (दाहिने) में त्रिशूल होता है। वहीं दूसरे (बायें) हाथ में उन्हें कमल पुष्प के साथ देख सकते हैं। यहां पर झूला प्रदर्शनी सहित अनेक कलाकार आ चुकें हैं।   recent visitors 112

रेलवे में 14 हजार से पदों के लिए RRB ने दोबारा शुरू की भर्ती, इस तारीख से आवेदन कर सकते हैं उम्मीदवार

नई दिल्ली  रेलवे भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है. रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने रेलवे टेक्निशयन भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने का एक और मौका दिया है. इस भर्ती अभियान के माध्यम से 14000 से अधिक रिक्तियों को भरा जाएगा. जो योग्य उम्मीदवार पहले आवेदन नहीं कर पाए थे, वे अब 16 अक्टूबर 2024 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. इससे पहले रेलवे टेक्निशियन ग्रेड I सिंगल और टेक्निकल ग्रेड III भर्ती 2024 की एप्लीकेशन विंडो 9 मार्च से 8 अप्रैल 2024 तक खोली गई थी. ओपन लाइन (17 श्रेणियों) के लिए भरी जाने वाली रिक्तियों की संख्या 9144 थी, जिसे क्षेत्रीय रेलवे/उत्पादन इकाइयों से अतिरिक्त मांग प्राप्त होने के बाद आरआरबी द्वारा बढ़ाकर 14298 कर दिया गया था. आरआरबी ने फिर से ऑनलाइन एप्लीकेशन विंडो खोलकर युवाओं को रेलवे में सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) पाने का मौका दिया है. भर्ती परीक्षा से संबंधित जानकारी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी.   RRB Railway Technician Vacancy: यहां देखें वैकेंसी डिटेल्स टेक्नीशियन ग्रेड 1 सिग्नल: 1092 पद टेक्नीशियन ग्रेड 3 ओपन लाइन: 8052 पद टेक्नीशियन ग्रेड 3 वर्कशॉप एंड PUs: 5154 पद कुल खाली पदों की संख्या: 14298 शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा टेक्नीशियन ग्रेड 1 सिग्नल: मान्यता प्राप्त विश्विविद्यालय या संस्थान से फिजिक्स / इलेक्ट्रॉनिक्स / कंप्यूटर विज्ञान / इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी / इंस्ट्रूमेंटेशन में साइंस बैचलर डिग्री होनी चाहिए या बीएससी या बीई / बी.टेक / 3 वर्षीय इंजीनियरिंग पॉलिटेक्निक डिप्लोमा मांगा गया है. टेक्नीशियन ग्रेड 3 ओपन लाइन और टेक्नीशियन ग्रेड 3 वर्कशॉप एंड PUs: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होने के साथ संबंधित ट्रेड में एनसीवीटी या एससीवीटी से आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए. अभी अप्लाई करने के लिए यहां क्लिक करें- आयु सीमा: 01/07/2024 तक उम्मीदवारों की कम से कम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम टेक्नीशियन ग्रेड III के लिए 33 वर्ष और तकनीशियन ग्रेड I सिग्नल के लिए 36 वर्ष तक ही होनी चाहिए. हालांकि रेलवे भर्ती बोर्ड आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती विज्ञापन संख्या सीईएन 02/2024 रिक्ति नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अधिक जानकारी के लिए रेलवे भर्ती नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें. आवेदन शुल्क सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 500 रुपये, एससी/एसटी/पीएच कैटेगरी और महिला उम्मीदवारों को 250 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा. स्टेज I परीक्षा में बैठने के बाद यूआर/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस को 400/- और एससी/एसटी/पीएच/महिलाओं को 250/- शुल्क वापसी की जाएगी. परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग शुल्क मोड के माध्यम से करें.   recent visitors 79

नवरात्रि पर योगी का नया फरमान, व्रत रखने वाले बंदियों को विशेष फलाहार की व्यवस्था

लखनऊ उत्तर प्रदेश की जेलों में शारदीय नवरात्र के दौरान व्रत रखने वाले बंदियों के लिए विशेष फलाहार और खाद्य सामग्री की व्यवस्था की गई है. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके लिए निर्देश दिया था. उसके बाद प्रदेश के सभी जेलों में बंदियों के लिए नौ दिनों के व्रत के दौरान विशेष व्यवस्था की गयी है. प्रदेश ऐसा करने वाला पहला राज्य होगा.   इस बार शारदीय नवरात्र पर यूपी सरकार ने जेल में बंद क़ैदियों के लिए विशेष व्यवस्था की है. जेल में बंद क़ैदी अपने धार्मिक रीतियों का पालन करते हुए नवरात्र में व्रत रखते हैं. इसलिए सरकार पूरे नौ दिन व्रत रखने वाले बंदियों के लिए उनके व्रत को देखते हुए जलपान,फलाहार और भोजन की व्यवस्था करेगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके लिए निर्देश दिए थे. उसके बाद कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने इस संबंध में महानिदेशक कारागार प्रशासन को निर्देश जारी कर दिए. इसके अनुपालन के लिए इसके लिए हर जेल को उपयुक्त और पर्याप्त मात्रा में खाद्य सामग्री उपलब्ध करायी जाएगी. बंदियों की संख्या और खाद्य सामग्री की क्वालिटी पर भी ध्यान दिया जा रहा है. गौरतलब है कि यूपी के जेलों में रोज़ा इफ़्तार पहले भी होता रहा है पर ये पहली बार है जब जेल में नवरात्र के लिए व्रत के भोजन और फलाहार की व्यवस्था की गयी है. कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि यूपी ऐसा करने वाला संभवतः देश का पहला राज्य होगा.   recent visitors 73

श्रीराम फायनेंस कम्पनी से पहले लिया लोन फिर हो गया गायब, तीन साल से पुलिस कर रही थी तालाश, बिनैका तिराहा में पकड़ाया आरोपी

मंडला  कोतवाली थाना अंतर्गत पुलिस ने तीन साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार रामनगर निवासी राकेश बरमैया द्वारा श्रीराम फायनेंस लिमिटेड से एक इनोवा वाहन 25 जून 2021 को फायनेंस कराया था फायनेंस के पश्चात् ही उक्त वाहन राकेश बरमैया द्वारा अविधिक तरीके से किसी अन्य व्यक्ति को विक्रय कर दिया था, जिसके बाद राकेश बरमैया से लोन समझौता की बात करने पर राकेश बरमैया द्वारा एक 3,50,000 का एक चैक समझौता के तौर पर दिया था, जो बैंक से अनादरित हो गया, कंपनी ने न्यायालय की शरण ली तथा 138 एन आई ए चैक बाउंसिंग का मामला राकेश बरमैया के विरूद्ध न्यायालय में दर्ज किया, जिसके बार न्यायालय ने अनेकों बार वारण्ट जारी किए, लेकिन राकेश बरमैया उपस्थिति दर्ज नही हो सकीं। पुन:  एक बार फिर न्यायालय ने आरोपी की गिरफ्तारी वारण्ट जारी किया। कोतवाली पुलिस ने उक्त आरोपी को 1 अक्टूबर को बिनैका तिराहा में घेराबंदी दबौच लिया गया। पुलिस ने उक्त आरोपी को न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेज दिया गया। recent visitors 49

भारत में अगले दो वर्षों में टेक्नोलॉजी सेक्टर में बढ़ेगी 22 प्रतिशत नौकरियां

नई दिल्ली भारत में टेक्नोलॉजी से जुड़ी नौकरियों की मांग में बीते 12 महीनों में 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसी के साथ अगले 24 महीनों में यह मांग 22 प्रतिशत तक बढ़ने की उम्मीद है। गुरुवार को आई एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। ग्लोबल टेक्नोलॉजी एंड डिजिटल टैलेंट सॉल्यूशंस प्रोवाइडर एनएलीबी सर्विसेज के मुताबिक, आर्थिक मंदी के बाद यह आईटी टैलेंट इकोसिस्टम में 39 प्रतिशत के सकारात्मक बदलाव को दर्शाता है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में वैश्विक क्षमता केंद्र के नेतृत्व वाली भर्ती अगले तीन वर्षों में सालाना आधार पर 15 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है। कंपनियां में एआई और मशीन लर्निंग जैसे फील्ड उभरने के साथ टेक्नोलॉजी भूमिकाएं तेजी सी बढ़ रही हैं। यही वजह है कि स्किल्ड टैलेंट की मांग बढ़ी है। एनएलबी सर्विसेज के सीई सचिन अलुग का कहना है, ''बीते कुछ वर्षों में आईटी सेक्टर में सुस्त पड़े हायरिंग एनवायरमेंट के बावजूद टेक्नोलॉजी से जुड़ी कुछ भूमिकाओं की मांग में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इस मांग में बढ़ोतरी की वजह इंडस्ट्री 4.0 पर ध्यान केंद्रित किया जाना है, जिसमें लोकल मैन्युफैक्चरिंग, एआई अपनाने और कोरोना महामारी के बाद डिजिटल परिवर्तन शामिल है।" इस साल आईटी सिक्योरिटी स्पेशलिस्ट, सेल्सफोर्स डेवलपर्स, साइट रिलायबिलिटी इंजीनियर्स, क्लाउड इंजीनियर्स, डेटा एनालिस्ट और मशीन लर्निंग इंजीनियर्स जैसी नौकरियों की अधिक मांग है। वर्ष 2025 में भारत में सीनियर टेक भूमिकाएं जैसे चीफ एआई ऑफिसर, क्वांटम कम्प्यूटिंग ऑफिसर, डेटा एथिक्स ऑफिसर और साइबर सिक्योरिटी ऑफिसर की मांग बढ़ने की उम्मीद की जा रही है। आने वाले समय में आईटी का विस्तार केवल बड़े हब जैसे बेंगलुरू, गुरुग्राम और हैदराबाद तक सीमित नहीं रह जाएगा। चेन्नई, अहमदाबाद, पुणे और कोयंबटूर जैसे शहरों में मैन्युफैक्चरिंग, फिनटेक और ई-कॉमर्स जैसी इंडस्ट्री में जीसीसी बढ़ रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इन क्षेत्रों को चुनौतियों का सामना भी करना पड़ रहा है। खासकर स्किल्ड टैलेंट को लेकर मांग और आपूर्ति के बीच अंतर को कम करना एक बड़ी चुनौती है। इन चुनौतियों से निपटने के लिए देश की कंपनियां डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और अन्य उभरते क्षेत्रों में अपने कर्मचारियों को बेहतर कौशल प्रदान करने के लिए निवेश कर रही हैं। recent visitors 79

नवरात्रि में झूमेंगे बाजार होगा 50 हजार करोड़ से अधिक का व्यापार

मुंबई देश में  नवरात्र का त्योहार प्रारंभ हो गया है। 10 दिन चलने वाले नवरात्रि फेस्टिवल का जहां धार्मिक महत्व है, वहीं इसके चलते जो कारोबार होगा, उससे अर्थव्यवस्था को भी पंख लग जाएंगे। यानी अर्थव्यवस्था में अच्छा खासा उछाल देखने को मिलेगा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री और दिल्ली की चांदनी चौक सीट से भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने बताया कि दिल्ली सहित देश भर में अगले एक महीने तक त्योहारों की धूम रहेगी। 10 दिन के नवरात्र एवं रामलीला, डांडिया एवं गरबा उत्सवों से 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार होगा। दिल्ली में ही लगभग 5 हजार करोड़ रुपये के व्यापार होने की उम्मीद है।   खंडेलवाल के मुताबिक, नवरात्रि, रामलीला, गरबा तथा डांडिया जैसे उत्सव, जो हर वर्ष देश भर में दस दिन तक मनाए जाते हैं, इनके चलते इस बार देशभर में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। एक अनुमान के अनुसार, अगले दस दिनों में देश भर में लगभग 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार होने की संभावना है। अकेले दिल्ली में ही लगभग 8 हजार करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार होगा। इन उत्सवों के दौरान बाजारों में रौनक बढ़ने की उम्मीद है। जहां एक तरफ व्यापारियों को काफी फायदा होगा तो वहीं दूसरी ओर, लाखों लोगों को अस्थायी रोजगार भी मिलेगा। पिछले वर्ष दस दिन का यह व्यापार लगभग 35 हजार करोड़ रुपये का था। कैट के राष्ट्रीय महामंत्री खंडेलवाल ने बताया कि त्योहारों में खरीदी की विशेष बात यह है कि बिक्री किए जाने वाले अधिकांश उत्पाद, भारतीय ही होंगे। अब लोगों का चीन से बने सामानों से मोहभंग हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर 'वोकल फॉर लोकल' तथा 'आत्मनिर्भर भारत' अभियान ने देश भर में भारतीय सामानों की गुणवत्ता को बढ़ाया है। भारत में बना सामान, अब किसी भी विदेशी सामान से बेहतर है। यही कारण है कि उपभोक्ताओं का रुझान अब भारतीय वस्तुओं की खरीदी पर ही है। देश भर में नवरात्र, रामलीला, गरबा एवं डांडिया जैसे 1 लाख से अधिक छोटे-बड़े कार्यक्रम आयोजित होते हैं। इनमें विभिन्न प्रकार के धार्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम शामिल हैं। बड़े पैमाने पर देश भर में भक्ति संगीत के कार्यक्रम भी आयोजित होते हैं। इन उत्सवों के जरिए लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होते हैं। नवरात्र के समापन पर विजयदशमी, दुर्गा विसर्जन, करवा चौथ, धनतेरस, दीपावली, भाई दूज, छठ पूजा एवं तुलसी विवाह के बाद ही त्योहारों की यह श्रृंखला समाप्त होगी। अकेले दिल्ली में छोटी बड़ी लगभग एक हजार से अधिक रामलीलाएं आयोजित की जाती हैं। दुर्गा पूजा के लिए सैकड़ों पंडाल लगते हैं। मूल रूप से गुजरात में होने वाले डांडिया और गरबा के कार्यक्रम बड़े पैमाने पर अब दिल्ली सहित देश भर में आयोजित होने लगे हैं। करोड़ों लोग त्योहारों की खुशियां मनाते हैं। ऐसा माना जाता है कि त्योहार मनाने से घरों में सौभाग्य एवं संपन्नता का वास होता है। खंडेलवाल ने बताया, इस त्योहारों के सीजन में कपड़े एवं परिधान खासकर पारंपरिक परिधान जैसे साड़ी, लहंगा, और कुर्ते की मांग नवरात्र और रामलीला के दौरान काफी बढ़ती है। पूजा और धार्मिक आयोजनों के लिए लोग नए कपड़े खरीदते हैं। इसके चलते इस श्रेणी में व्यापार में उछाल देखने को मिलता है। बड़े पैमाने पर पूजा सामग्री की मांग भी होती है। पूजन के लिए आवश्यक वस्तुएं जैसे फल, फूल, नारियल, चुनरी, दीपक, अगरबत्ती और अन्य पूजन सामग्रियों की भारी मांग रहती है। खाद्य एवं मिठाई अन्य वस्तुएं हैं, जिनको त्योहारों के दौरान लोग खरीदते हैं। हलवा, लड्डू, बर्फी और अन्य मिठाइयों की खपत इस दौरान बढ़ जाती है। बड़ी मात्रा में फलों और फूलों की भी मांग रहती है। त्योहारों में घर और पूजा पंडालों को सजाने के लिए साज-सज्जा के सामान, जैसे दीयों, बंदनवार, रंगोली सामग्री और लाइटिंग की मांग बढ़ती है। नवरात्र और रामलीला उत्सव न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण हैं, बल्कि व्यापारिक दृष्टिकोण से भी अत्यंत लाभकारी होते हैं। खंडेलवाल ने कहा कि इन दस दिनों में पंडाल बनाने के लिए टेंट हाउस, सजाने के लिए सजावटी कंपनियां आदि को खूब काम मिलता है। इस मौके पर देश भर में बड़ी मात्रा में मेले तथा उत्सव संबंधी हजारों आयोजन होते हैं। इनमें लाखों लोग भाग लेते हैं। खंडेलवाल ने कहा, यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ सांस्कृतिक एकता और व्यापारिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहित करते हैं। recent visitors 106