वाहन जब्त आरोपी को भेजा जेल, छत्तीसगढ़-कोण्डागांव में कार से पकड़ा गांजा

कोण्डागांव. जिला कोण्डागांव के थाना अनंतपुर पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले आरोपी कृष्णा साहू को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उमरकोट से कोण्डागांव की ओर जा रही लाल रंग की स्वीफ्ट कार (वाहन क्रं. सी.जी. 04 पी.ए. 1630) में अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी की जा रही है। इस सूचना पर थाना प्रभारी अखिलेश धीवर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अमरावती वैभव पेट्रोल पम्प के सामने मेन रोड SH-26 पर घेराबंदी कर वाहन को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी कृष्णा साहू उर्फ खाड़ु (उम्र 33 वर्ष), निवासी उमरकोट, उड़ीसा के कब्जे से 0.242 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 2,500 रुपए आंकी गई। आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया है और वाहन को जप्त कर लिया गया है। इस पूरे ऑपरेशन में सायबर टीम सहित पुलिस के अन्य जवानों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 59

बाइक सवार की मौत, छत्तीसगढ़-जांजगीर चांपा में तेज रफ्तार कार ने मारी जोरदार टक्कर

जांजगीर चांपा. जांजगीर चांपा जिले के इंदिरा उद्यान के पास तेज रफ्तार कार और बाइक में आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई। हादसे में बाइक युवक की मौत हो गई। कार चालक के खिलाफ थाने में अपराध दर्ज किया गया है। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के अनुसार, युवक दुर्गेश कौशिक जोकि केएसके प्लांट में ऑपरेटर के पद पर ठेका कर्मचारी है। अपने काम पर शुक्रवार को वह जा रहा रहा था। इस बीच पता चला कि केएसके प्लांट के सामने धरना प्रदर्शन की जानकारी होने पर वापस घर अकलतरा आ रहा था। इस बीच रात्रि 10.30 इंदिरा उद्यान के पास तेज रफ्तार कार चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही पूर्वक चलते हुए सामने से बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दुर्गेश कौशिक को गंभीर हालत में सीएचसी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने जांच उपरांत मृत घोषित किया। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 62

नक्सलियों की टूट गई कमर, छत्तीसगढ़-रायपुर में नक्सली हमले में घायल जवान से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम

रायपुर. देश के सबसे बड़े नक्सली मुठभेड़ में घायल एक जवान से मिलने छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम देर रात रायपुर के एक निजी अस्पताल पहुंचे। नक्सलियों से मुठभेड़ में घायल डीआरजी के जवान रामचंद्र यादव से मिलकर उसका हाल-चाल जाना। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। घायल जवान से घटना की पूरी जानकारी भी ली। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि मुठभेड़ में अब तक 31 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। सर्चिंग ऑपरेशन बंद कर दिया गया है। शाम पांच बजे के बाद बस्तर संभाग के आईजी सुंदरराज पी. नारायणपुर और दंतेवाड़ा के एसपी इस मुठभेड़ को लेकर पूरा खुलासा करेंगे। आज तक के नक्सल ऑपरेशन में जो कांकेर में हुआ था, उससे भी बड़ा नक्सल ऑपरेशन हुआ है। बहुत बड़ी संख्या में एके-47, एसएलआर बरामद हुआ है। बहुत सारे हथियार बरामद हुए हैं। उस क्षेत्र में नक्सलियों की कमर टूट गई है, पूरी की पूरी कंपनी खत्म हो गई है। नक्सलियों से फिर की मुख्यधारा में लौटने की अपील डिप्टी सीएम ने एक बार फिर नक्सलियों से अपील करते हुए कहा कि वो नक्सलियों से कहना चाहते हैं कि सभी को घर पर वापस आना चाहिए। छत्तीसगढ़ की सरकार अच्छी सरेंडर पॉलिसी के साथ सामने आ रही है। मुख्यधारा पर सभी लौटें। बस्तर और बस्तर का जल, जंगल और जमीन बस्तरवासियों का है। उन्होंने कहा कि बस्तर के विकास के मार्ग पर बिछे हुए आईईडी को अब खत्म कर देना चाहिए। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 55

हिना खान ने फैंस द्वारा भेजे गए गिफ्ट्स देखकर भावुक हुईं!

अविश्वासी खान ने 3 अक्टूबर को अपना 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया और इस मौके पर सभी ने उन्हें गंभीर दावे और कैंसर की जंग के बारे में बताया। अब मासूम ने मासूमियत पर लोगों से मिले तोहफों और फूलों के गुलदस्ते का वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह ये सब लोगों से मिली तोहफों और फूलों के गुलदस्ते से भरी नजर आ रही हैं। लाश खान की आंख पर पट्टी के कमरे में ले जाया जाता है। जहां खूब तोहफ़े होते हैं। कई तरह के केक होते हैं और रंग-बिरंगे फूलों की माला लगाई जाती है। नवजात शिशु भी होते हैं। जब वह कमरे में आती हैं और आंखों से कपड़े निकालती हैं तो वह एकदम हैरान रह जाती हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि वह कैसे रिएक्ट करें। ये सब देख इमोशनल भी होते हैं खूबसूरत खूबसूरत खान। एक केक भी उन्हें किसी ने भेजा है, जिसमें वह दुल्हन वाले अटायर में रैंप वॉक करती हैं। वह देखता है तो उसकी खुशी का सिद्धांत नहीं होता है। अन्य शेयर करते हुए उन्होंने भारी-भरकम पोस्ट लिखा। उन्होंने दिल से धन्यवाद यू कहा। अविश्वासी खान ने लोगों का प्यार और समर्थन हासिल किया और इस सरप्राइज़ पर खुशी की तलाश की। उन्होंने कहा कि प्रियांक ने अपने कठिन समय में उनका साथ दिया है। उन्होंने अपनानाहोलिक्स को अपना तारक और गार्जियन बताया है। उन्होंने कहा कि उनके प्रेमी उनके साथ हैं और इस बात से वह वाक़िफ़ हैं। और उनके हर मुश्किल-आराम में वह उनके साथ हैं ये बात उनके प्रिय ने भी साबित की है। एक्टर्स ने कहा कि बर्थडे की बर्थडे पर बर्थडे की बर्थडे पार्टी को लेकर एक्टर्स ने कहा कि वह इस तरह की फिल्मों में अपने उत्साहवर्धन के लिए सभी को धन्यवाद कहते हैं। इस पोस्ट पर सुरभि ज्योति, स्टिरिट दिलैक, साहिर शेख, जूही परमार, श्रेनु पारिख समेत अन्य एक्टर्स ने जन्मदिन की बधाई दी। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 58

ऑस्कर में एंट्री के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस की ‘लापता लेडीज’ जापान में हुई रिलीज

मुंबई, जियो स्टूडियोज और आमिर खान प्रोडक्शंस की फिल्म लापता लेडीज जापान में रिलीज हो गयी है। किरण राव निर्देशित फ़िल्म लापता लेडीज' ने अपनी रिलीज के बाद काफी इंपैक्ट डाला है।इस फिल्म की दिलचस्प कहानी और हंसी मजाक से भरी दुनिया ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म में थिएटर्स में खूब प्यार पाया है, इतना ही नहीं इसकी ओटीटी रिलीज ने भी दर्शकों को प्रभावित किया है। यह फिल्म आज जापान में रिलीज हुई है। इसके अलावा, ऑस्कर में एंट्री करने के साथ फिल्म ने एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है। साथ ही फिल्म ने इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2024 में बेस्ट फिल्म क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड भी जीता है। ग्रामीण भारत में सेट की गई यह फिल्म दो दुल्हनों की कहानी है जो ट्रेन में सफर के दौरान अपने अपने परिवारों से बिछड़ जाती हैं। इसके बाद कई तरह के उतार चढ़ाव आते हैं और मुश्किल हालात पैदा होते हैं। 'लापता लेडीज' ग्रामीण भारत में लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण के विषयों पर आधारित एक फिल्म है। फिल्म दो दुल्हनों की कहानी पर आधारित है, जो 2001 में ट्रेन यात्रा के दौरान अनजाने में बदल जाती हैं। प्रतिभा रांटा, स्पर्श श्रीवास्तव और नितांशी गोयल अभिनीत इस फिल्म में एक मार्मिक कथा के साथ एक मजबूत सामाजिक संदेश भी है। जियो स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत, लापता लेडीज़ का निर्देशन किरण राव ने किया है और इसका निर्माण आमिर खान, किरण राव और ज्योति देशपांडे ने किया है। यह फिल्म आमिर खान प्रोडक्शंस और किंडलिंग प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी है, जिसकी पटकथा बिप्लब गोस्वामी की एक पुरस्कार विजेता कहानी पर आधारित है। पटकथा और संवाद स्नेहा देसाई द्वारा लिखे गए हैं, जबकि अतिरिक्त संवाद दिव्यनिधि शर्मा द्वारा लिखे गए हैं। गौरतलब है कि हाल ही में 'लापता लेडीज' को भारत के सर्वोच्च न्यायालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में प्रदर्शित किया गया, जिसमें न्यायाधीश, उनके परिवार और अधिकारी शामिल हुए। उस कार्यक्रम में राव ने फिल्म की स्क्रीनिंग में मुख्य न्यायाधीश की पहल के लिए आभार व्यक्त किया। मार्च में रिलीज़ हुई इस फिल्म में रवि किशन, छाया कदम और गीता अग्रवाल शर्मा ने भी अभिनय किया है। इस साल 96वें ऑस्कर के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 14 नवंबर है। जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत की गई 'लापता लेडीज' को किरण राव ने निर्देशित किया है और इसे आमिर खान और ज्योति देशपांडे ने प्रोड्यूस किया है। ये फिल्म आमिर खान प्रोडक्शंस और किंडलिंग प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाई गई है। ये एक अवॉर्ड विनिंग कहानी पर आधारित है, जो बिप्लब गोस्वामी की है। फिल्म का स्क्रीनप्ले और डायलॉग स्नेहा देसाई ने लिखे हैं। जबकि दिव्यनिधि शर्मा ने एडिशनल डायलॉग्स को आकार दिए हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 77

पुलिस जिंदाबाद के लोगों ने लगाए नारे, छत्तीसगढ़-बलरामपुर में करोड़ों की लूट का खुलाशा

बलरामपुर. बलरामपुर रामानुजगंज नगर के हृदय स्थल में हुए दिनदहाड़े ज्वैलरी दुकान में हुई लूट के मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को पकड़कर बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस के इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्रवासियों में हर्ष है। अपराधियों को लेकर पुलिस देर शाम जब न्यायालय पेश करने रामानुजगंज पहुंची तो हजारों की संख्या में रामानुजगंजवासीयो के द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस जिंदाबाद के नारे लगाते हुए पुलिस कर्मियों का सम्मान किया। घटना के 22 दिन बाद पुलिस के द्वारा मामले के खुलासे के लिए किए गए प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरे जिलेवासियों की निगाह थी।प्रेस कांफ्रेंस के पहले कई प्रकार के अटकलें का दौर चल रहा था तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त थी। पुलिस के प्रेस कांफ्रेंस के बाद स्थिति स्पष्ट हुई। पुलिस का प्रेस कॉन्फ्रेंस देखते ही देखत इंटरनेट मीडिया में वायरस होने के साथ ही बधाइयों का ताता लग गया। घटना के बाद तात्कालिक पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल 20 मिनट के अंदर घटना स्थल पर पहुंच गए थे। वहीं वे घटना स्थल से वे तत्काल अपराधियों का पीछा करते झारखंड की ओर गए थे तात्कालिक पुलिस अधीक्षक के द्वारा कई महत्वपूर्ण सुराग लगाने में सफलता हासिल किया था। इस बीच उनके स्थानांतरण हो जाने से लग रहा था कि पुलिस का जांच धीमा हो जाएगा परंतु नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर रमनलाल के पदभार ग्रहण करने के साथ ही मिशन मोड में काम करना प्रारंभ कर दिया गया। 3 हफ्ते की कड़ी मेहनत के बाद आखिरकार पुलिस के हाथ अपराधियों के गिरेबान तक पहुंच गई। पूरे क्षेत्रवासी घटना को लेकर दहशत में थे वही अपराधियों को पकड़ने की मांग तेज होते जा रही थी प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के द्वारा राजेश ज्वेलर्स के संचालक राजेश सोनी से बात कर अपराधियों को जल्द पकड़ लेने का आश्वासन दिया था। इस बीच पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी एवं छह आरोपियों को धर दबोचा। आतिशबाजी के साथ हुआ पुलिस का अभिनंदन   मंगलवार की देर शाम विजय भाव में जब टीम में शामिल रामानुजगंज थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मी रामानुजगंज पहुंचे तो भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा आतिशबाजी के साथ लरंगसाय चौक पर जोरदार अभिनंदन किया गया एवं पुलिस के जयकारे के नारे लगाए गए। बढ़ते अपराध से दहशत में लोग विगत एक वर्ष से नगर में लूट, उठाई गिरी चोरी की कई घटनाएं घट चुकी थी परंतु किसी भी मामले में पुलिस के हाथ अपराधियों तक नहीं पहुंच पाए थे धीरे-धीरे लोगों का विश्वास पुलिस में कम हो रहा था इस बीच राजेश ज्वेलर्स में हुई बड़ी घटना ने लोगों को दहशत में ला दिया था। पुलिस को मिली सफलता ने पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ाया। प्रेमिका से बात करना पड़ा महंगा   अपराधियों तक पुलिस को पहुंचना बहुत ही कठिन था। क्योंकि अपराधी मोबाइल का उपयोग नहीं करते थे साथ ही वे बात करने के लिए दूसरे के मोबाइल का सहारा लेते थे। यहां तक की हॉटस्पॉट से नेट लेकर कार्य करते थे। प्रेमिका से बात करना अपराधियों को महंगा पड़ा आखिरकार पुलिस अपराधियों तक पहुंची गई। अंजलि मोहाली के पास इलाके में करती थी काम सोनू की प्रेमिका जिसके साथ सोनू का करीब 10 वर्ष से प्रेम संबंध है। वह मूल रूप से लातेहार की है वह चंडीगढ़ के मोहाली के पास इलाके में बड़े घरों में कार्य करती थी। उसके रहन-सहन एवं पहनावा देख कर उसके रहसीयत का पता चल रहा था। बाइक से लगा सुराग अपराधियों के द्वारा प्रयोग किए गए बाइक का पता चलते ही रामानुजगंज थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा था एवं बाइक की जप्त  की गई  पता चला कि बाइक औरंगाबाद का है जहां पुलिस बल पहुंचा। जब जांच को और आगे बढ़ाया गया तो आरोपी राहुल मेहता का पता चला जिसके बाद चैनपुर थाने से बुकिंग गैंग के बारे में जानकारी मिली इस प्रकार से जांच से आगे बढ़ती गई और धीरे-धीरे तार जुड़ते गए। पुलिस ने 500 से अधिक नंबर को किया ट्रेस नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक के साथ 20 पुलिस कर्मी 24 घंटे मामले के खुलासे में लग रहे यहां तक की पुलिस अधीक्षक स्वयं साइबर सेल में 7 राते  गुजारी। 24 घंटे अलर्ट मूड में रहे इसके बाद ही पुलिस के हाथ अपराधियों तक पहुंच सके हर छोटी से छोटी मूवमेंट की जानकारी पुलिस अधीक्षक टीम से लेते रहे। मौका स्थिति के अनुसार पुलिस की रणनीति भी बदलती रही तमाम चुनौती एवं मुश्किलों के बीच आखिरकार पुलिस अपराधियों तक पहुंच गई। कनॉड प्लेस से हुई तीन आरोपियों की गिरफ्तारी भीड़भाड़ वाले इलाके कनाडा प्लेस में तीन आरोपी खरीदारी कर रहे थे। पुलिस कर्मी इनकी रेकी करते रहे आखिरकार मौका देखकर धर दबोचा कनाडा प्लेश से आरोपियों को धर दबोचना आसान नहीं था आरोपी धर दबोचने के बाद किडनैपिंग होने का हल्ला करने लगे परंतु पुलिस के द्वारा सूझबूझ के साथ भीड़ के बीच से आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाया गया। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 68

नारायणपुर-दंतेवाड़ा में सुरक्षाकर्मियों को मिली सफला की भूपेश बघेल ने की तारीफ

रायपुर, छत्तीसगढ़ में नारायणपुर-दंतेवाड़ा जिलों की सीमा पर शुक्रवार दोपहर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 31 नक्सली मारे गए। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुरक्षाकर्मियों की तारीफ की और उनके इस ऑपरेशन को सफल बताया। भूपेश बघेल ने कहा, “इस मुठभेड़ में 31 शव बरामद हो चुके हैं। अभी और भी शव मिलने की संभावना व्यक्त की जा रही है। नक्सलवादियों के खिलाफ हमारे जवानों ने जो ऑपरेशन चलाया, वह काफी सफल रहा। उन्हें मेरी तरफ से शुभकामनाएं।” बता दें कि इसे छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी मुठभेड़ बताया जा रहा है। नक्सलियों के खिलाफ पुलिस लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने भारी मात्रा में एलएमजी राइफल, एके 47 राइफल, एसएलआर राइफल, इंसास राइफल, कैलिबर 303 राइफल और अन्य हथियार बरामद किए गए हैं। तलाशी अभियान जारी है और सीआरपीएफ के अतिरिक्त बल भी नजर बनाए हुए हैं। पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई इस मुठभेड़ की पूरी जानकारी प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को दी है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया है कि गृह मंत्री अमित शाह ने नारायणपुर-दंतेवाड़ा सीमा पर पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए 31 नक्सलियों के संबंध में शुक्रवार रात छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय से बात की। बताया जा रहा है कि अमित शाह ने मुख्यमंत्री से पूरे ऑपरेशन के बारे में जानकारी ली है और आगे की योजनाओं के बारे में जाना है। जिस इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है, वहां पर अभी भी तलाशी अभियान जारी है। गौरतलब है कि सितंबर माह में माओवादी आतंक से पीड़ितों ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इस दौरान गृह मंत्री ने कहा था कि नक्सलवाद को खत्म करने की दिशा में भाजपा सरकार काम कर रही है। बस्तर से नक्सल को खत्म करने की डेडलाइन भी उन्होंने दी थी। अमित शाह ने कहा था, मार्च 2026 तक भाजपा सरकार नक्सलवाद से मुक्ति दिलाएगी। साथ ही अमित शाह ने नक्सलियों से अपील की थी कि वे आत्मसमर्पण करें। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 62