अमेठी हत्याकांड में शिक्षक के पीड़ित परिजनों से मिले सीएम योगी, पुलिस इस मामले में अब जांच पड़ताल कर रही है

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शनिवार को अमेठी में विगत दिनों घटित नृशंस हत्याकांड के पीड़ित परिजनों ने भेंट की। इस दौरान विधायक ऊंचाहार मनोज पांडेय की उपस्थिति भी रही। वहीं, इस मामले में आरोपी चंदन वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले में अब जांच पड़ताल कर रही है और नए नए खुलासे कर रही है। जानकारी के मुताबिक, प्यार में धोखा खाने के बाद चंदन वर्मा ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। तब जिला अस्पताल के बाद उसका एम्स में इलाज हुआ था। चंदन ने इस वजह से खाया था जहर जांच में पता चला है कि मृतक पूनम भारती ने जब चंदन के खिलाफ छेड़खानी, एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया था। तो इससे चंदन को बड़ा झटका लगा था। उसे लगा कि प्यार में उसे धोखा मिला है। उसे यह दुख था कि जिस महिला से वह प्यार करता है, उसी ने उसके खिलाफ FIR दर्ज करा दी। इस बात से वह काफी दुखी था। इसी वजह से उसने जहरीला पदार्थ खाकर मरने की कोशिश की थी। जानकारी होने पर परिजनों ने तुरंत उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे एम्स रेफर कर दिया गया था। एम्स में ही उसका इलाज हुआ था और उसकी जान बच गई थी। पूनम से शादी करना चाहता था चंदन उस समय जब पुलिस ने जांच की तो चंदन ने खुद को बेकसूर बताया था। उसने कहा था कि उसके खिलाफ बेवजह केस दर्ज कराया गया। उसने कोई छेड़खानी नहीं की है। पुलिस ने बताया कि चंदन के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। बताया जा रहा है कि चंदन पूनम भारती को मारने की धमकी देता था, उसने उसका जीना हराम किया हुआ था। शिक्षक, उसकी पत्नी व दो बच्चों की हत्या करने के बाद आरोपी चंदन फरार हो गया था। गिरफ्तारी के बाद कई खुलासे हुए और चंदन का वाट्सएप स्टेटस शुक्रवार को वायरल हुआ, जिसमें उसने लिखा है  (5 लोग मरने वाले हैं, मैं तुम्हें जल्द ही दिखाऊंगा)। इसके साथ ही उसने लिखा था कि इंसान हमेशा दो लोगों से हार जाता है। एक अपने परिवार से, दूसरा अपनी पसंद के इंसान से। पुलिस के मुताबिक, चंदन के एक जिगरी दोस्त ने ये भी बताया कि चंदन पूनम से शादी करना चाहता था। पूनम उससे संबंध तो चाहती थी, लेकिन शादी से इनकार कर दी थी। ऐसे में चंदन उससे नाराज रहने लगा।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 56

एसबीआई के एटीएम में पड़ा ताला अधिकारियों को नहीं है कोई चिंता

खजुराहो देश का सबसे प्रतिष्ठित भारतीय स्टेट बैंक जो ग्राहक सेवा के नाम पर तरह-तरह के चार्ज तो जरूर लेती है लेकिन ग्राहक सेवा के नाम पर जीरो होता जा रहा है, हालिया उदाहरण के तौर पर विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी खजुराहो के लगभग सभी एसबीआई के एटीएम 15 दिनों से भी ज्यादा समय हो गया बंद पड़े हैं एटीएम में ताला डाला हुआ है लेकिन अधिकारियों को इस विषय पर कोई चिंता नहीं है ग्राहक परेशान होते हैं तो होते रहे । पर्यटन नगरी खजुराहो आने वाले पर्यटक एवं आमजन इन एटीएम के बंद होने से काफी परेशान है तथा लंबे समय से एटीएम के बंद होने के कारण एसबीआई की कार्यप्रणाली पर भी प्रश्न चिन्ह खड़े होते हैं, इसी विषय को लेकर आज वित्त मंत्री सहित एसबीआई के वरिष्ठ अधिकारियों को ट्वीट भी किया गया है लेकिन इसके बाद भी अब देखना होगा कि आखिर यह एटीएम कब तक खुलते हैं ।  सुभांशु शुक्ला खजुराहो। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 52

‘अगली मुलाकात मुख्यमंत्री आवास पर होगी’- अनिल विज

अंबाला हरियाणा के पूर्व गृहमंत्री अनिल विज ने शनिवार को दोहराया कि पार्टी चाहेगी तो वह मुख्यमंत्री बनेंगे।हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के दिन मीडिया से बातचीत में श्री विज ने कहा, "पार्टी चाहेगी तो आपसे अगली मुलाकात मुख्यमंत्री के रूप में होंगी।" उन्होंने दावा किया कि सरकार भारतीय जनता पार्टी की ही बनेगी। उनके मुख्यमंत्री पद पर दावा करने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी मुख्यमंत्री पद पर दावा नहीं किया। जब 2014 में भाजपा की सरकार बनी, तब भी वह मुख्यमंत्री बनाए जा सकते थे क्योंकि कांग्रेस की सरकार के कार्यकाल (2009-2014) में वह भाजपा विधायक दल के नेता थे और उन्होंने पांच साल सरकार की नाक में दम कर रखा था। श्री विज ने कहा कि मार्च में जब मनोहर लाल खट्टर को हटाकर नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाया गया तब भी उन्होंने पद पर कोई दावा नहीं किया। श्री विज ने कहा कि बाद में लोगों ने कहना शुरू किया कि वरिष्ठतम नेता होने के नाते विज को मुख्यमंत्री क्यों नहीं बनाया जा सकता, तब मैंने कहा कि यदि मुझे मुख्यमंत्री बनाया जाता है तो मैं हरियाणा की तकदीर और तस्वीर बदल दूंगा। भाजपा नेता ने कहा कि अब भी पार्टी चाहेगी तो वह मुख्यमंत्री बनेंगे क्योंकि उन्होंने कभी पार्टी का कोई आदेश नहीं टाला। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों श्री विज के मुख्यमंत्री पद पर दावे के बाद भाजपा का शीर्ष नेतृत्व स्पष्ट कर चुका है कि पार्टी हरियाणा चुनाव श्री सैनी के नेतृत्व में लड़ रही है और वही पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 72

‘तनु वेड्स मनु 3’ में ट्रिपल रोल निभाएंगी कंगना रनौत

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत फिल्म 'तनु वेड्स मनु 3' में ट्रिपल रोल निभाती नजर आ सकती हैं। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म 'तनु वेड्स मनु' वर्ष 2011 में रिलीज हुई थी। इसकी दूसरी किस्त 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' वर्ष 2015 में प्रदर्शित हुयी।दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा कलेक्शन किया। दोनों फिल्म में कंगना रनौत और आर. माधन ने मुख्य भूमिका निभायी थी।अब दर्शकों को इसकी तीसरी किस्त का बेसब्री से इंतजार है। कहा जा रहा है कि 'तनु वेड्स मनु' की तीसरी किस्त की तैयारी की जा रही है। चर्चा है कि निर्देशक आनंद एल राय और उनके राइटिंग पार्टनर हिमांशु शर्मा ने 'तनु वेड्स मनु 3' की कहानी को अंतिम रूप दे दिया है। कहा जा रहा है कि 'तनु वेड्स मनु 3' में कंगना रनौत ट्रिपल भूमिका में नजर आ सकती हैं। यदि सबकुछ सही रहा तो कंगना पहली बार तीन किरदार में नजर आयेंगी। 'तनु वेड्स मनु 3' की शूटिंग 2025 के मध्य में शुरू होने की संभावना है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 128

विद्यालय में भोजन करने के बाद थाली को स्वयं साफ करता छात्र

बच्चों से थाली साफ करा रहा है एकीकृत शासकीय बालक माध्यमिक विद्यालय झुंडपुरा रसोई घर पर मीनू अनुसार का चार्ट भी नहीं छपा है और दुसरी ओर भोजन बनाने वाले स्वसहायता समूह का नाम भी अंकित नही है झुंडपुरा शासन के द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बच्चों को संतुलित एवं पोषण युक्त आहार मिल सके इसलिए मिड डे मील योजना शासन के द्वारा स्व सहायता समूहों के माध्यम से विद्यालय में शुरू की गई जिससे व्यापक स्तर पर साक्षरता दर में अत्यधिक वृद्धि हुई सुदूर ग्रामीण आदिवासी क्षेत्रों में इस योजना के माध्यम से स्कूल में पढ़ने आने वाले बालक एवं बालिकाओं को भरपेट भोजन के साथ साथ संतुलित एवं पोषण युक्त आहार मिलने से उनके कुपोषण में कमी आई और स्वास्थ्य में वृद्धि हुई वहीं दूसरी ओर झुंडपुरा नगर परिषद के अंर्तगत आने वाले विद्यालययों की स्तिथि शासन की मनसा के बिल्कुल विपरीत है ऐसा ही मामला ऐकीकृत शासकीय बालक माध्यमिक विद्यालय झुंडपुरा पर देखने को मिलाजिसमें बच्चे खाना खाने के बाद अपने बर्तन स्वयं साफ करते नजर आए जो के नियमों के विरुद्ध है इसके लिए शासन ने रसोईया नियुक्त कर रखी हैं जो के सिर्फ कागजों में ही दर्ज हैं मुख्य बात यह है कि यहां बच्चे विद्यालय में भोजन करने के बाद खुद ही थाली साफ करने के लिए मजबूर है दूसरी ओर विद्यालय का रसोई घर स्थाई रूप से लगभग विगत तीन माह से बंद है लेकिन छात्र अनुपात के हिसाब से रसोइयां नियुक्त है लेकिन सभी राशोइयाँ भोजन बनाने नहीं जाती है और वह घर बैठे ही हर माह का के वेतन का आहरण प्रतिमाह प्राप्त हो रहा है जो कि शासन के नियमों के विरूद्ध है दुसरी ओर भोजन भी मीनू अनुसार नहीं बन रहा है जिसके कारण मध्यान भोजन की पंजी आधारित रिपोर्ट भी गलत बनाई जा रही है जिससे स्पष्ट होता है की छात्रों की संख्या में फेरबदल कर मध्यान भोजन की पंजी में उपस्तीथी संख्या बड़ाकर दर्शाई जाती है इस विषय में जब प्रधाना अध्यापिका विद्यालय में अनुपस्थित पाई गई जब उनसे इस विषय पर फ़ोन पर बात की तो उन्होंने बताया कि में अभी तीन दिन के अवकाश पर हूं। वर्जन- बालकों के द्वारा विद्यालय में भोजन की थाली साफ करना नियमों के विरुद्ध है अगर ऐसा हुआ है ऐसा है तो मैं कल इसकी जांच करवाता हूं और संबधितों के खिलाफ उचित कार्यवाही की जाएगी। मानिकचंद धाकड़ बीआरसी सबलगढ़ Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 48

मध्य प्रदेश सीएम हेल्पलाइन में फर्जी शिकायतें करने वालों की अब खैर नहीं

भोपाल मध्य प्रदेश सीएम हेल्पलाइन में फर्जी शिकायतें करने वालों की अब खैर नहीं। फर्जी या मामूली बातों पर शिकायत करने वाले सावधान हो जाएं। फर्जी शिकायतों से बचने के लिए सीएम हेल्पलाइन के नियमों में बदलाव किया गया है। नए नियम के मुताबिक, सीएम हेल्‍पलाइन में एक ही दिन में 10 से ज्यादा शिकायत करने वाले को ब्‍लॉक कर दिया जाएगा।  आपको बता दें कि सीएम हेल्पलाइन में रोजाना सैकड़ों की संख्या में फर्जी शिकायतें मिलने लगी हैं। ऐसी शिकायतों का निराकरण के लिए समय और श्रम भी व्यर्थ चला जाता है। बाद में पता चलता है कि शिकायत झूठी और बनावटी थी। वहीं, कुछ लोगों की छोटी छोटी बातों को लेकर शिकायत की आदत भी बन गई थी। इस सब से बचने के लिए नियमों में बदलाव किया गया है। सीएम मोहन के सख्त निर्देश ऐसे में सीएम हेल्पलाइन सुविधा का दुरुपयोग करने वालों की अब खैर नहीं है। झूठी शिकायत करने वालों के खिलाफ अब कार्रवाई की जाएगी। मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने सीएम हेल्पलाइन व्यवस्था में अधिकारियों को सख्‍त नियम बनाने के निर्देश दिए हैं। बैठक में मुख्य सचिव अनुराग जैन, मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रमुख सचिव राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव संजय कुमार शुक्ला और संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन निश्चित ही यह एक उपयोगी मंच है। कार्य अच्छा हो रहा है लेकिन इसका दुरुपयोग न हो यह भी ध्यान रखा जाए। बताया गया कि सीएम हेल्पलाइन के एकीकृत नंबर 181 पर प्रतिदिन लगभग 60 हजार काल आते हैं। सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों में से 97.3 प्रतिशत शिकायतों का निराकरण हो चुका है। इसी तरह 72 प्रतिशत शिकायतें संतुष्टि से बंद की जा चुकी हैं। लंबित शिकायतों का प्रतिशत मात्र 2.7 है। जन समस्या समाधान के लिए मप्र के दल ने गुजरात का भी किया भ्रमण प्रेजेंटेशन में बताया गया कि सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से 40 विभाग के 185 विभिन्न डैशबोर्ड कार्य कर रहे हैं। बताया गया कि गुजरात राज्य में आम जन की समस्याओं के समाधान के लिए मध्य प्रदेश के दल ने गुजरात भ्रमण किया है। अन्य राज्यों की बेस्ट प्रैक्टिसेज को प्रदेश में अपनाया जाएगा। महिला हेल्पलाइन और दिव्यांग हेल्पलाइन के संचालन के साथ ही शिकायत की स्थिति पता करने व्हाट्सएप चैट बोर्ड सुविधा भी प्रारंभ की गई। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 128

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, छत्तीसगढ़-सुकमा में एक लाख के इनामी सहित चार नक्सलियों का आत्मसमर्पण

सुकमा. सुकमा में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत एक बार फिर से बड़ी कामयाबी पुलिस को मिली है जहां 1 ईनामी नक्सली सहित कुल 4 नक्सलियों के द्वारा आत्मसमर्पण किया। छत्तीसगढ़ शासन की ”छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’’ एवं ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना से प्रभावित होकर तथा अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार नवीन सुरक्षा कैम्प स्थापित कर पुलिस के बढ़ते प्रभाव से आत्मसमर्पण किया गया। छ0ग0 शासन द्वारा पद के अनुरूप 1 नक्सली पर 1 लाख रूपये का घोषित है ईनाम। नक्सलियों को आत्मससमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में नक्सल सेल, डीआईजी कोंटा, सुकमा, जगदलपुर रेंज फिल्ड टीम (आरएफटी) एवं 50, 150, 219, 241 वाहिनी सीआरपीएफ के आसूचना शाखाओं के कार्मिकों की रही है विशेष प्रयास। जिला सुकमा में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में छत्तीसगढ़ शासन की ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’’ एवं सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना से प्रभावित होकर तथा अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैम्प स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते प्रभाव व नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों के द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर नक्सली संगठन में सक्रिय 1 ईनामी नक्सली सहित कुल 4 नक्सलियों क्रमशः 1. माड़वी जोगा पिता मल्ला (कोर्राजगुड़ा आरपीसी मिलिशिया कमाण्डर ईनामी 1 लाख रूपये) उम्र लगभग 27 वर्ष जाति मुरिया निवासी ग्राम कोर्राजगुड़ा बड़ेपारा थाना भेज्जी जिला सुकमा, 2. मुचाकी मासा पिता स्व. मुचाकी हड़मा (पूर्व प्लाटून नंबर 4 का पार्टी सदस्य) उम्र लगभग 38 वर्ष जाति मुरिया निवासी छोटेकेड़वाल थाना किस्टाराम जिला सुकमा, 3. सुन्नम राजू पिता स्व. सुन्नम भीमा (मेहता आरपीसी मिलिशिया सदस्य) उम्र लगभग 30 वर्ष जाति दोरला निवासी मेहता थाना कोंटा जिला सुकमा, एवं 4. मड़कम लच्छा पिता मुदराज (मेहता आरपीसी मिलिशिया सदस्य) उम्र लगभग 32 वर्ष जाति दोरला निवासी मेहता थाना कोंटा जिला सुकमा के द्वारा नक्सल संगठन को छोड़कर समाज की मुख्यधारा मे जुड़ने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला सुकमा में अमृतेश कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी 50 वाहिनी सीआरपीएफ, दुराई मुर्गन, सहायक कमाण्डेन्ट 219 वाहिनी सीआरपीएफ एवं निरीक्षक अभिलाष टण्डन, प्रभारी डीआरजी जिला सुकमा के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किये है। इनामी नक्सली माड़वी जोगा पिता मल्ला को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में नक्सल सेल आसूचना शाखा, मुचाकी मासा पिता स्व. हड़मा को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में डीआईजी सुकमा, जगदलपुर रेंज फिल्ड टीम (आरएफटी), 241,150 वाहिनी सीआरपीएफ के आसूचना शाखा एवं सुन्नम राजू पिता स्व. भीमा, मल्लम लच्छा पिता मुदराज को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में डीआईजी कोंटा रेंज फिल्ड टीम (आरएफटी), 50, 219 वाहिनी सीआरपीएफ के आसूचना शाखाओं के कार्मिकों की रही है विशेष प्रयास। उपरोक्त सदस्यों प्रतिबंधित नक्सल संगठन में जुड़कर विभिन्न नक्सली गतिविधियों जैसे पुलिस गस्त पार्टी की रेकी कर हमला करना, पुलिस पार्टी के आने-जाने वाले मार्गों पर स्पाईक/बम लगाना, मुख्य मार्गों को खोदकर मार्ग अवरूद्ध करना, शासन-प्रशासन के विरूद्ध बैनर, नक्सली पर्चा-पाम्पलेट लगाने एवं अन्य घटनाओं में शामिल रहे है। उक्त सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’’ के तहत् सहायता राशि व अन्य सुविधायें प्रदाय कराये जायेंगे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 59