दो सगे भाइयों गिरफ्तार, राजस्थान-अलवर में नकली सोने बिस्किट बेचकर एक लाख की ठगी

अलवर. अलवर शहर कोतवाली थाना पुलिस ने 2022 में एक युवक से नकली सोने के बिस्किट बेचकर ठगी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़ित विजय कुमार मीणा से एक लाख रुपये लेकर आरोपियों ने नकली बिस्किट बेचे थे। आया है। अलवर शहर कोतवाली थाना पुलिस ने साल 2022 में एक युवक से ठगी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाने के एएसआई इलियास खान ने बताया दिनांक 31 मार्च 2022 में परिवादी विजय कुमार मीणा निवासी आलूदा थाना नांगला राजावत जिला दौसा का रहने वाला है। उसने थाने पर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि दो युवकों का मेरे पास फोन आया कि हमारे पास सोने के बिस्किट हैं, जो हम आपको सस्ती रेट में बेचना चाहते हैं। इस पर परिवादी अलवर आया और अलवर में बैंक कॉलोनी के सामने और ब्रिज के नीचे दोनों युवकों ने उससे बातचीत की और उसके पास से एक लाख रुपये लेकर बिस्किट बेच दिए। जब व्यक्ति को पता लगा कि यह नकली सोने के बिस्किट हैं तो उसके बाद वह तुरन्त कोतवाली पुलिस के पास गया। उसके बाद उसने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी समयदीन व साहुन निवासी आधाका थाना तिजारा को पकड़ लिया। पुछताछ की गई तो इन दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इस पर दोनों भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार इन दोनों के बाप का नाम ममनदीन है। पुलिस ने इन दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी अनुसार दोनों सगे भाई हैं, आज पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय पेश जाएगा। पुलिस बिस्किट बरामद करने के लिए इनको रिमांड पर लगी जिसकी न्यायालय से मांग की जाएगी।वैसे टटलू बाजी का प्रकरण अलवर जिले काफी अंतराल के बाद हुआ है अन्यथा पहले तो हालात यह हो गए थे कि टटलू बाजों ने चेन्नई और मुंम्बई के लोगों तक को अपना शिकार बना लेते थे और आए दिन टटलू बाज किसी न किसी को ठग लेते थे लेकिन जब से साइबर अपराधों का सिलसिला शुरू हुआ है तब से ये सारे टटलू बाज साइबर अपराध में लग गए। recent visitors 108

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने किया रवाना, छत्तीसगढ़-जगदलपुर की गांव-गांव पहुंचेगा सदस्यता रथ

जगदलपुर. भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान तीव्र गति से चल रहा है। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा भाजपा के सदस्य बनाने सदस्यता रथ का परिचालन किया जायेगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण सिंह देव ने भाजपा जिला कार्यालय के समक्ष भाजपा सदस्यता रथ को भाजपा ध्वज दिखा कर रवाना किया। सदस्यता रथ जिले के सभी 11 मंडलों में भ्रमण करेगा और भाजपा के सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक सदस्य बनाने लोगों के मध्य पहुंचेगा। भाजपा सदस्यता रथ के परिचालन के शुभारंभ अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण सिंह देव ने कहा कि पहली सितंबर से भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान आरंभ हुआ है और सदस्यता अभियान के एक माह के उपरांत करोड़ों लोगों ने बढ़चढ़ कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। भाजपा के सदस्यता कार्यक्रम को निरंतर तीव्र गति प्रदान करने भाजयुमो द्वारा भाजपा सदस्यता रथ का परिचालन समूचे प्रदेश में आज से एक साथ आरंभ हुआ है। भाजपा सदस्यता रथ गांव-गांव तक पहुंचेगा। कॉलेज, छात्रावास का भ्रमण कर अधिक से अधिक सदस्य बनाने के लक्ष्य को पूरा करेगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सतत कार्य कर रहा है, लोगों के बीच भाजपा सदस्यता को लेकर हर जगह भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। भाजपा सदस्यता रथ के शुभारंभ के दौरान प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, विद्याशरण तिवारी, भाजयुमो जिला अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, योगेंद्र पांडे, दंतेश्वर नायडू, संजय पांडे, रजनीश पानीग्राही, बृजेश भदौरिया, सुरेश गुप्ता,आयेंद्र सिंह आर्य, मनोहर दत्त तिवारी, राजेश श्रीवास्तव, रंजीत पांडे, आशुतोष पांडे, राजपाल कसेर, राधेश्याम पंद्रे, सदस्यता अभियान प्रभारी लक्ष्मण झा, शशिनाथ पाठक, प्रकाश झा, अखिलेश शुक्ला, रमन चौहान, अभिलाष यादव, बसंत कश्यप,मनोज पटेल, आशु आचार्य, रोहित खत्री, सूर्यभूषण सिंह, अभिषेक तिवारी, योगेश मिश्रा, विकास पात्रो, आशीष मिश्रा, मंजू साहू, किरण सेन, रूपेश समरथ, सुरेश कश्यप, विनय राजू, योगेश पानीग्राही, सुभेंद्र भदौरिया, राज पांडे, पवन गुप्ता, प्रशांत पात्रा आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। recent visitors 69

अबूझमाड़ में सुरक्षा बलों को मिली अब तक सबसे बड़ी सफलता, नक्सली शव सहित घटनास्थल से एके-47, एसएलआर जैसे स्वचालित हथियार मिले

दंतेवाड़ा छत्‍तीसगढ़ के अबूझमाड़ क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर हुए मुठभेड़ में सुरक्षा बल को अब तक की सबसे बड़ी सफलता मिली है। बारसूर थाना क्षेत्र के दंतेवाड़ा व नारायणपुर जिला के सीमावर्ती क्षेत्र के थुलथुली गांव के पास स्थित जंगल व पहाड़ी में हुए मुठभेड़ में पुलिस ने अब तक 36 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। इस मुठभेड़ में 25-25 लाख रुपये के इनामी डिविजनल कमेटी सदस्य नक्सली कमलेश व बारसूर एरिया कमेटी की प्रभारी नीति सहित कई बड़े कैडर के नक्सलियों के मारे जाने की संभावना जताई गई है। पुलिस के अनुसार मुठभेड़ अभी जारी है और मारे गए नक्सलियों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो सकती है। मुठभेड़ स्थल से अब तक 14 नक्सलियों के शव सहित एके-47, एसएलआर जैसे स्वचालित बंदूकें व भारी मात्रा में विस्फोटक पुलिस को मिले हैं। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि मुठभेड़ में कई बड़े कैडर के इनामी नक्सली भी मारे गए हैं। बस्तर आइजीपी सुंदरराज पी. ने बताया कि अबूझमाड़ सीमा से सटे जंगल में पूर्व बस्तर डिविजन के नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर गुरुवार को नारायणपुर व दंतेवाड़ा जिला से संयुक्त डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) बल को अभियान पर भेजा गया था। नदी-पहाड़ों को पार कर शुक्रवार की दोपहर को सुरक्षा बल जैसे ही नेंदुर व थुलथुली के पास पहुंचे, पहाड़ी पर घात लगाए नक्सलियों ने सुरक्षा बल पर गोलीबारी शुरु कर दी। जवानों ने भी मोर्चा संभाल कर जवाबी कार्रवाई की है। दोपहर से लेकर देर शाम तक रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी है। जवान नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे है। जवानों के अभियान से लौटने के बाद वस्तुस्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इस वर्ष अब तक 193 ढेर सुरक्षा बल को इस वर्ष नक्सल विरोधी अभियान बड़ी सफलता मिली है। इस वर्ष जनवरी से लेकर अब तक सुरक्षा बल को मुठभेड़ के बाद 193 नक्सलियों के शव मिले हैं। इसके साथ ही बड़ी मात्रा में नक्सली हथियार व विस्फोटक भी पुलिस को मुठभेड़ स्थल से मिले हैं। 663 नक्सलियों की गिरफ्तारी व 556 नक्सलियों ने समर्पण किया है। इस वर्ष की बड़ी सफलताएं -27 मार्च को बीजापुर के चिपुरभट्टी में छह नक्सली ढेर। -02 अप्रैल को गंगालूर बीजापुर के गंगालूर में 13 नक्सली मारे गए। -16 अप्रैल को कांकेर के छोटेबेठिया में 29 नक्सली ढेर। -30 अप्रैल को अबूझमाड़ के टेकमेटा में 10 नक्सली मारे। -10 मई को बीजापुर के पीड़िया में 12 नक्सली ढेर। -23 मई रेकावाही में आठ को मारा। recent visitors 72

चार्जर से कनेक्टेड मोबाइल भी जला, राजस्थान-अजमेर की आइस फैक्ट्री में मिली युवक की जली लाश

अजमेर. जिले के गेगल थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित बर्फ फैक्ट्री में आज सुबह एक युवक जली हुई लाश मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल और डॉग स्क्वाड टीम को बुलाया गया। टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं। युवक की बॉडी को जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में शिफ्ट कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की बॉडी एक पलंग के ऊपर पूरी तरीके से जल चुकी थी। पलंग भी पूरा जला हुआ था। इसके साथ ही मृतक का मोबाइल भी पलंग पर चार्जर से कनेक्ट होकर लगा हुआ था। मोबाइल भी पुलिस को जला हुआ बरामद हुआ है। सीओ ग्रामीण रामचंद्र चौधरी ने बताया कि थाने से करीब 1 किलोमीटर दूर इंडस्ट्रियल एरिया में जेजे चिल्ड के नाम से बर्फ फैक्ट्री है। फैक्ट्री के अंदर सुबह 6 बजे के करीब जली हुई बॉडी मिलने की थाने पर सूचना मिली थी। मृतक की पहचान उत्तरप्रदेश ओरिया निवासी लव कुश (24) पुत्र अमर सिंह के नाम से हुई है। मृतक के परिवार वालों को इसकी सूचना देकर बॉडी को जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। युवक की किन परिस्थितियों में मौत हुई इसे लेकर जांच जारी है। recent visitors 73

2024-25 की पहली कोलकाता डर्बी में भिड़ेंगे मोहन बागान और मोहम्मडन एससी

कोलकाता इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2024-25 सीजन की पहली कोलकाता डर्बी आज शाम खेली जाएगी, जब मोहन बागान सुपर जायंट और मोहम्मडन एससी साल्ट लेक स्टेडियम में भिड़ेंगे। इन दोनों टीमों ने अब तक तीन-तीन मैच खेलकर चार-चार अंक बटोरे हैं। इस मैच के बाद आईएसएल मैचवीक 4 का अंत हो जाएगा और लीग अंतरराष्ट्रीय ब्रेक पर चली जाएगी। ये दोनों टीमें आईएसएल में पहली बार भिड़ेंगी। मैरिनर्स ने लीग में जिन टीमों का पहली बार सामना किया है, उनके खिलाफ अपने 11 मैचों में सात जीते हैं और दो ड्रा खेले और दो हारे हैं। चेन्नइयन एफसी पर जीत के साथ ही मोहम्मडन एससी आईएसएल में अपना पहला अवे मैच जीतने वाली पांचवीं टीम बन गई। अगर ब्लैक पैंथर्स मैरिनर्स को हरा देते हैं, तो वे शुरुआती दोनों अवे मैचों में जीतने वाली आईएसएल इतिहास की दूसरी टीम बन जाएंगे। मैरिनर्स ने अब तक तीन मैचों में सात गोल खाए हैं जिससे स्पेनिश हेड कोच जोस मोलिना चिंतित हैं। उन्होंने टीम की अटैकिंग फॉर्मेशन में एक खामी का पता लगाया है, जो इस समस्या की वजह है। मोलिना ने कहा, “हम बहुत ज्यादा गोल खा रहे हैं। कुछ गोल डिफेंस की गलतियों के कारण खा रहे हैं, लेकिन ज्यादातर गोल अटैकिंग फॉर्मेशन में खामियों के कारण खा रहे हैं। लिहाजा, हमें सुधार करने की जरूरत है।” मोहम्मडन एससी के रूसी हेड कोच एंड्री चेर्निशोव का मानना है कि चेन्नइयन एफसी के खिलाफ अपनी पहली जीत से उनकी टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ा है। उन्होंने कहा, “मैरिनर्स मजबूत टीम हैं। हम उनका सम्मान करते हैं। लेकिन हम भी मजबूत हैं; हम इस लीग में अच्छा फुटबॉल खेलना चाहते हैं। हमने पिछले तीन मैचों में यह दिखाया है। शुरुआती दो मैचों के बाद, खिलाड़ी समझ गए थे कि वे अच्छी फुटबॉल खेल सकते हैं। अब उन्हें समझ आ गया है कि वे आईएसएल में मैच जीत सकते हैं और यह हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है।”   recent visitors 80

हरियाणा विधानसभा चुनाव: ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर ने युवाओं से ‘बाहर निकलकर मतदान करने’ का आग्रह किया

Haryana assembly elections: Olympic medallist Manu Bhaker urges youth to 'come out and vote'

Haryana assembly elections: Olympic medallist Manu Bhaker urges youth to ‘come out and vote’ हरियाणा ! दोहरी ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर ने शनिवार को युवाओं से बाहर निकलकर Haryana assembly elections में अपना वोट डालने का आग्रह किया।हाल ही में संपन्न पेरिस ओलंपिक में भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट और महिलाओं की व्यक्तिगत 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में दो कांस्य पदक जीतेअपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर भाकर ने कहा कि एक ‘जिम्मेदार नागरिक’ के तौर पर उन्होंने Haryana assembly elections में अपना वोट डाला।भाकर ने एक्स पर लिखा, “मुझे स्याही लगी है! एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में, मैंने आज सुबह हरियाणा विधानसभा चुनाव में गर्व के साथ अपना वोट डाला। मैं सभी युवा मतदाताओं से आग्रह करता हूं कि वे बाहर निकलें और बड़ी संख्या में मतदान करें। आपका वोट मायने रखता है।”हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों के लिए शनिवार को मतदान शुरू हुआ और सुबह 11 बजे तक 22.70 प्रतिशत मतदान हुआ, भारतीय चुनाव आयोग ने कहा। चुनाव आयोग ने कहा कि हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर दोपहर 1 बजे तक 36.69 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। Read More : https://mysecretnews.com/sophie-shows-her-utility/ दोपहर 1 बजे तक अंबाला में 39.47 प्रतिशत, भिवानी में 38.27 प्रतिशत, फतेहाबाद में 40 प्रतिशत, हिसार में 38.34 प्रतिशत, करनाल में 39.74 प्रतिशत, रोहतक में 36.19 प्रतिशत, सोनीपत में 33.64 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे कम मतदान पंचकूला में हुआ, जहां दोपहर 1 बजे तक 25.89 प्रतिशत लोगों ने वोट डाला। यह चुनाव काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि भाजपा राज्य में लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रही है, जबकि कांग्रेस पार्टी सत्ता विरोधी लहर और किसान आंदोलन तथा पहलवानों के विरोध के मुद्दों पर सत्ता वापस लेने की कोशिश कर रही है। Haryana assembly elections में मुख्य चुनाव लड़ने वाली पार्टियों में भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के साथ-साथ इंडियन नेशनल लोकदल-बहुजन समाज पार्टी (आईएनएलडी-बीएसपी) और जननायक जनता पार्टी (जेजेपी)-आजाद समाज पार्टी (एएसपी) के बीच चुनाव पूर्व गठबंधन शामिल है। Haryana assembly elections अधिकारी पंकज अग्रवाल के अनुसार, 5 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में 2,03,54,350 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 1,07,75,957 पुरुष, 95,77,926 महिलाएं और 467 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल, 1,031 उम्मीदवारों के साथ 90 निर्वाचन क्षेत्रों में 20,632 मतदान केंद्र स्थापित recent visitors 171

प्रदेश के किसानों की ओर से मुख्यमंत्री ने PM का जताया आभार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों की उन्नति जय जवान-जय किसान के नारे को कर रही है सार्थक : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय देश के 9 करोड़ 40 लाख से अधिक किसानों के खातों में पहुंची 20 हजार करोड़ रुपए से अधिक राशि प्रदेश के किसानों की ओर से मुख्यमंत्री ने PM का जताया आभार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त छत्तीसगढ़ के 24 लाख 98 हजार से अधिक किसानों के खातों में पीएम किसान सम्मान निधि के 566 करोड़ 77 लाख रुपए अंतरित रायपुर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज महाराष्ट्र के वाशिम जिले से देश के लगभग 9 करोड़ 40 लाख से अधिक किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त के रूप में 20 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि सीधे उनके खाते में अंतरित की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के 18वीं किस्त के ऑनलाइन अंतरण कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के 18वीं किस्त के रूप में प्रदेश के 24 लाख 98 हजार से अधिक किसानों के खातों में 566 करोड़ 77 लाख रुपए से अधिक की राशि अंतरित होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। साय ने इस मौके पर प्रदेश के किसानों को बधाई और शुभकामनाएं दी।            मुख्यमंत्री साय ने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के 17 वीं किश्त की तुलना में इस बार 66 हजार 485 अधिक किसानों ने योजना का लाभ उठाया है। इससे पहले भी 16 वीं किश्त की तुलना में 17वीं किश्त का लाभ उठाने वाले किसानों की संख्या 01 लाख 11 हजार 518 अधिक थी। उन्होंने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना की किश्त-दर-किश्त लाभान्वित होने वाले किसानों की संख्या में बढ़ोतरी होना इस बात का प्रमाण है कि भारत के कृषि क्षेत्र में कितनी तेजी से प्रगति हो रही है। यह मोदी सरकार पर किसानों के मजबूत भरोसे का भी प्रमाण है। साय ने कहा कि 18 वीं किश्त के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के जो किसान भाई-बहन आज लाभान्वित हो रहे हैं, उनमें 02 लाख 49 हजार 867 वन-पट्टा धारक हैं और 30 हजार 408 किसान पीवीटीजी योजना के अंतर्गत लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में किसानों की उन्नति जय जवान-जय किसान के नारे को सार्थक कर रही है।            इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सर्व मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, ईश्वर साहू, गुरु खुशवंत साहेब और डॉ. रामप्रताप मौजूद रहे। recent visitors 68