उत्तर प्रदेश: पुलिस मुठभेड़ के बाद मासूम से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

औरैया. यूपी के औरैया जिले में 6 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाला शख्स पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार तड़के करीब 4:50 बजे ग्राम करमपुर मुढी मोड के पास एक सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें आरोपी घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, एसओजी टीम और कोतवाली औरैया पुलिस की संयुक्त टीम आरोपी की तलाश कर रही थी। रविवार सुबह चेकिंग के दौरान आरोपी का सामना पुलिस से हो गया। पुलिस को देखकर आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया। आरोपी को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए औरैया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी उसे बहला-फुसलाकर ले गया और दुष्कर्म किया। कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद संदिग्ध बच्ची को रोते बिलखते उसके घर छोड़ गया था। इसके बाद बच्ची की मां ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया और मामले की जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए 3 टीम का गठन किया गया। पीड़िता की मां ने बताया था कि हमारी बच्ची को एक आदमी ने घर पर पहुंचाया था, बच्ची की हालत खराब थी जिसके बाद हमने पुलिस में शिकायत की। मां के मुताबिक उसे नहीं पता की बच्ची किसके साथ गई थी और फिर उसे घर पर कौन छोड़ गया। केस में पुलिस को कोई ठोस सबूत नहीं मिल पा रहा था। फिर पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो संदिग्ध दिखा। इसी के आधार पर तलाशी अभियान चलाया गया तो आरोपी पकड़ में आया। बता दें कि इसी तरह का एक मामला पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना से भी सामने आया था। जहां, एक नाबालिग का शव बरामद होने के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई थी। इस मामले में ग्रामीणों ने पुलिस पर शिकायत दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया था। इससे आक्रोशित होकर ग्रामीणों ने थाने में तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दी थी। recent visitors 80

सर्राफा व्यापारी की हुई मौत, हत्या है या आत्महत्या

सीधी सर्राफा व्यापारी की उसके ही कुएं में तैरती मिली लाश, हत्या या आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही पुलिस  रामपुर नैकिन थाना के पिपरांव पुलिस चौकी के रैदुअरिया कला गांव निवासी सराफा व्यवसाई नेहा ज्वेलर के संचालक राजेश सोनी पिता रामावतार सोनी उम्र 49 वर्ष शुक्रवार की सुबह टहलने निकले तो फिर लौट कर नहीं आए आज शनिवार को दोपहर 12बजे उनके के घर के इंदारा यानि बड़े कुएं में शव औंधे मुंह तैरते हुए मिला है। घटना की सूचना पर रामपुर नैकिन थाना प्रभारी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दिया है। घटना के संबंध में मिली जानकारी अनुसार राजेश सोनी पिता रामावतार सोनी उम्र 49 वर्ष निवासी रैदुअरिया कला थाना रामपुर नैकिन सीधी शुक्रवार की सुबह रोज की तरह टहलने निकले थे। जब वे दस बजे तक लौट कर नहीं आए तो उनकी तलाश परिवार जन करने लगे। इस दौरान परिवार जनों को उनका मोबाइल और सोने की चैन अंगूठी सब कुछ घर में रखा हुआ मिला जिससे उनके गुमने की आशंकाएं होने लगी। परिजन व इष्ट मित्र राजेश की हर सम्भावित जगहों में तलाश करने के बाद मामले की सूचना पुलिस चौकी में दी गई। पुलिस 24 घंटे इंतजार करने और तलाश जारी रखने का सुझाव देकर चली गई। उधर परिवार जनों ने  रीवा, मैहर,शहडोल जिले के गांव में तलाश करते भटकते रहे लेकिन कोई सुराग नहीं लगा आज शनिवार को दोपहर में मृतक राजेश के रिस्तेदार खेत वाले घर गये और कुएं में झाक देखा तो शव औंधे मुंह तैरती हुई मिली। जिसकी सूचना परिजनों को दी तो पूरे घर में कोहराम मच गया। देखते ही देखते घटना स्थल पर हजारों की भीड़ इकट्ठी हो गई। दो रस्सियों से बांधा मिला हाथ पुलिस की मौजूदगी में कुएं से जब शव को बाहर निकाला गया तो राजेश के दोनों हाथ दो रस्सियों से बांधा हुआ मिला शरीर के पिछले हिस्से में पीटने जैसे निशाना मिले जिससे परिवार जनों ने हत्या की आशंकाएं जाहिर किए हैं। परिजनों के अनुसार हत्या कर शव को कुएं में फेंका गया है। वही इस पूरे मामले को लेकर थाना प्रभारी रामपुर नैकिन सुधांशु तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि लाश मिलने की जैसी ही सूचना मिली तत्काल मेरे साथ एसडीओपी और चौकी प्रभारी पिपराव भी पहुंच गए। लाश मिलने के बाद हमने पोस्टमार्टम के लिए शव को अस्पताल भेज दिया है और जांच की जा रही है। recent visitors 66

अधिवक्ता संघ राजनगर का शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न

खजुराहो अधिवक्ता संघ का शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम एक गरिमा पूर्ण कार्यक्रम के माध्यम से संपन्न हुआ, जिसमें नव निर्वाचित अध्यक्ष आर.के. उपाध्याय सचिव जय तिवारी एवं उनकी कार्यकारिणी तथा कार्यकारिणी के सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ वरिष्ठ अधिवक्ता हाशिम अंसारी जी के द्वारा दिलवाई गई । अधिवक्ता संघ राजनगर के इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रमुख रूप से मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित क्षेत्रीय विधायक अरविंद पटेरिया ने सभा को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष सचिव एवं उनकी समस्त कार्यकारिणी को बधाई देते हुए अधिवक्ताओं के द्वारा उठाई गई कुछ मांगों पर अपनी सहमति व्यक्त की , इस अवसर पर मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद जबलपुर से पधारे आर.के सैनी ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को सामूहिक निर्णय के साथ कार्य करने हेतु सुझाव दिया, वहीं डीजे रविंद्र सिंह रैना ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को अपनी बधाई देते हुए राजनगर बार संघ की प्रगति हेतु शुभकामनाएं देते हुए राजनगर बार संघ के द्वारा मांगी गई विभिन्न मांगों को गंभीरता पूर्वक विचार करने एवं उसे पूर्ण करने हेतु आश्वस्त भी किया । राजनगर अधिवक्ता संघ के इस कार्यक्रम में आज राजेश पांडे (सदस्य) वा विनोद दीक्षित के अलावा आमोद अग्रवाल एवं विष्णु द्विवेदी राजनगर कोर्ट के जज तथा राजनगर तहसीलदार धीरज गौतम के अतिरिक्त राजनगर नगर परिषद के अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, खजुराहो नगर परिषद के अध्यक्ष अरुण कुमार पप्पू अवस्थी, पूर्व राजनगर बार संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता गण एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे । कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ अधिवक्ताओं एवं के.पी चौरसिया फाउंडेशन के भंवर सिंह को मंच के माध्यम से उनके सराहनीय कार्यों हेतु सॉल श्रीफल से सम्मानित भी किया गया जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन अधिवक्ता माधव पाठक के द्वारा किया गया, अंत में आभार प्रदर्शन वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र सिंह ने व्यक्त किया कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ । recent visitors 63

पश्चिमी देशों से बोले – नेतन्याहू ‘आपके समर्थन के साथ या उसके बिना जीतेंगे’

येरूशलम. इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन की जमकर आलोचना की है। मैक्रॉन ने एक रेडियो साक्षात्कार में इजरायल को हथियारों की आपूर्ति रोकने का आह्वान किया था और कहा था कि सभी "सभ्य" देशों को दृढ़ रहना चाहिए। नेतन्याहू ने इसे शर्मनाक करार दिया। सवाल किया कि क्या उनकी तरह ईरान हिजबुल्लाह, हूती, हमास और उसके सहयोगियों पर हथियार प्रतिबंध लगा रहा है? नेतन्याहू ने शनिवार को एक वीडियो संदेश में कहा, मैक्रॉन और अन्य पश्चिमी नेता "अब इजरायल के खिलाफ हथियार प्रतिबंध की मांग कर रहे हैं", और जोर देकर कहा कि इजरायल "उनके समर्थन के साथ या उसके बिना जीतेगा"। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा, "लेकिन युद्ध जीतने के बाद भी उनकी शर्मिंदगी लंबे समय तक जारी रहेगी।" नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल आज "सभ्यता के दुश्मनों" के खिलाफ सात मोर्चों पर अपना बचाव कर रहा है। उन्होंने आगे कहा, "क्या ईरान हिजबुल्लाह, हूती, हमास और उसके अन्य सहयोगियों पर हथियार प्रतिबंध लगा रहा है? बिल्कुल नहीं। ये सब साथ खड़े हैं। लेकिन जो देश कथित तौर पर इस आतंकी संगठनों का विरोध करते हैं, वे इजरायल पर हथियार प्रतिबंध लगाने का आह्वान करते हैं।" नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायली सेना ने हिजबुल्लाह की मिसाइल और रॉकेट क्षमताओं का एक महत्वपूर्ण हिस्सा नष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा कि इजरायली सेना सीमा के पास लेबनानी समूह की सुरंग प्रणाली को नष्ट कर रही है। "हालांकि खतरा पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है, लेकिन हमने संघर्ष का संतुलन बदल दिया है।" "लगभग एक महीने पहले, जैसे ही हम गाजा में हमास बटालियनों को नष्ट करने के अंत के करीब पहुंचे, हमने उत्तरी इजरायल के निवासियों से किए गए वादे को पूरा करना शुरू कर दिया।" 23 सितंबर से, इजरायली सेना ने पूरे लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ अपने हवाई हमले तेज कर दिए हैं, जिसके परिणामस्वरूप कई नागरिक हताहत हुए हैं और कई क्षेत्रों से निवासियों को विस्थापित होना पड़ा है। हवाई हमलों में समूह के महासचिव हसन नसरल्लाह सहित प्रमुख हिजबुल्लाह नेताओं को भी निशाना बनाया गया और उनकी हत्या कर दी गई। इसके अलावा, इजरायल ने लेबनान में एक "सीमित" जमीनी अभियान शुरू किया है। recent visitors 63

अमेरिकी वैज्ञानिकों की चेतावनी, अंतरिक्ष में उठने वाला है भयानक तूफान

नई दिल्ली. अंतरिक्ष में बड़ी आंधी उठने वाली है। अमेरिकी वैज्ञानिकों ने चेतावनी जारी की है कि यह बड़ा सौर तूफान पृथ्वी से टकराने वाला है। ऐसे में इस बात को भी समझने की आवश्यक्ता है कि यह भारत को कितना प्रभावित करेगा। नासा के वैज्ञानिकों का कहना है कि यह इलेक्ट्रॉनिक संचार को प्रभावित कर सकता है। आपको बता दें कि सौर तूफान, कणों, ऊर्जा, चुंबकीय क्षेत्रों और सामग्री का अचानक विस्फोट है जो सूर्य के कारण सौर मंडल में विस्फोट होता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाला सौर तूफान दूरसंचार और उपग्रहों को बाधित कर सकता है। भारतीय वैज्ञानिक इस पर नजर बनाए हुए हैं। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के विशेषज्ञों ने कहा कि उन्होंने भारतीय उपग्रह ऑपरेटरों को सभी एहतियात बरतने के लिए सूचित किया है। अगले कुछ दिन पृथ्वी के लिए महत्वपूर्ण हैं क्योंकि तूफान नीले ग्रह की ओर बढ़ रहा है। भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान की डायरेक्टर डॉ. सुब्रमण्यन ने कहा, "कुछ दिन पहले सौर उर्जा भड़क उठी थी। वह मई में हुई भड़क के समान ही शक्तिशाली है। इसलिए हम मैग्नेटोस्फीयर में किसी तरह के हस्तक्षेप की उम्मीद करेंगे। लेकिन हम इंतजार करना और देखना चाहेंगे क्योंकि पृथ्वी से टकराने में कुछ दिन लगते हैं। हम आज रात या कल रात कुछ करने की उम्मीद करते हैं ताकि पता चल सके कि कुछ हो रहा है या नहीं।" डॉ. सुब्रमण्यन ने कहा, "भविष्यवाणियां हैं कि ऐसा हो सकता है या नहीं भी हो सकता है, हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा।" मई में आए शक्तिशाली सौर तूफान ने उत्तरी गोलार्ध में ऑरोरा डिस्प्ले का निर्माण किया। जब यह तूफान पृथ्वी की ओर आता है तो पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र में एक बड़ी गड़बड़ी पैदा कर सकता है। इसे भू-चुंबकीय तूफान कहा जाता है। यह रेडियो ब्लैकआउट, बिजली की कटौती और ऑरोरा जैसे प्रभाव पैदा कर सकता है। हालांकि वे पृथ्वी पर किसी को भी सीधे नुकसान नहीं पहुंचाते हैं, क्योंकि ग्रह का चुंबकीय क्षेत्र और वायुमंडल हमें इन तूफानों से सबसे खराब होने से बचाता है। recent visitors 54

भोपाल: तेज रफ्तार कार ने श्यामला हिल्स पर दो सगी बहनों को मारी टक्कर, एक की मौत

भोपाल शहर के श्यामला हिल्स थाना इलाके में सड़क पार कर रही दो सगी बहनों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। उन्हें गंभीर घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने 42 वर्षीय राजिया को मृत घोषित कर दिया। वहीं छोटी बहन 32 वर्षीय शाजिया की हालत नाजुक बताई जाती है। घटना शनिवार शाम लगभग सात बजे की है। हादसे के बाद कार चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। चालक की तलाश की जा रही है। रिश्तेदार के घर से वापस लौट रही थीं थाना प्रभारी घूमेंद्र सिंह ने बताया कि राजिया जगन्नाथ कॉलोनी, ऐशबाग की रहने वाली थी। शनिवार को वह नीम वाली सड़क, जहांगीराबाद में रहने वाली छोटी बहन शाजिया के साथ अहाता रुस्तम खां में एक रिश्तेदार के घर आई थी। दोनों बहनें शाम को वापस घर लौट रही थीं। सिर में चोट लगने से मौके पर ही हुई मौत शाम करीब पौने सात बजे वे हिंदी भवन के सामने सड़क पार कर रही थीं, तभी स्मार्ट सिटी रोड से आ रही तेज रफ्तार कार ने दोनों को टक्कर मार दी थी। राजिया के सिर में गंभीर चोट लगी थी, जिस वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अस्पताल में भर्ती शाजिया की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उसके मालिक का पता लगाया जा रहा है। चालक की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। recent visitors 112

जम्मू-कश्मीर में BJP के साथ जाने वाली पार्टी हो जाएगी गायब: फारूक अब्दुल्ला

जम्मू. नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने शनिवार को विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित होने के बाद जम्मू-कश्मीर में अगली सरकार बनाने के लिए भाजपा के साथ चुनाव के बाद गठबंधन की किसी भी संभावना से इनकार किया। अब्दुल्ला ने जोर देकर कहा कि भाजपा के साथ गठबंधन करने वाली कोई भी पार्टी जम्मू-कश्मीर में गायब हो जाएगी। जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम ने कहा, “हमें यहां जो वोट मिला है, वह भाजपा के खिलाफ वोट है।” आपको बता दें कि उनकी पार्टी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ा था। मीडिया सूत्रों के अनुसार उन्होंने कहा, “भाजपा ने मुसलमानों को मुश्किलें दीं। उनकी दुकानें, घर, मस्जिद और स्कूल बुलडोजर से गिरा दिए। क्या आपको लगता है कि हम उनके साथ जाएंगे?” उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि हमारे लोग भाजपा को वोट नहीं देंगे। अगर भाजपा को लगता है कि वह सरकार बना लेगी तो वह कोयल की दुनिया में रहती है।” फारूक के बेटे उमर अब्दुल्ला ने अपने पिता की भावनाओं को दोहराते हुए कहा कि उनकी पार्टी भाजपा के साथ गठबंधन करने के बजाय विपक्ष में बैठना पसंद करेगी। उन्होंने कहा, "किसी भी तरह की व्यवस्था कश्मीर में किसी भी पार्टी को बर्बाद कर देगी।" आपको बता दें कि कुछ एग्जिट पोल में जम्मू-कश्मीर में किसी भी दल को बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। इसके बाद गठबंधन को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। 2019 में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने और लद्दाख सहित क्षेत्र को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के बाद से जम्मू-कश्मीर में यह पहला चुनाव था। जम्मू-कश्मीर में अब 95 विधानसभा सीटें है। 90 पर चुनाव होंगे और पांच उपराज्यपाल द्वारा मनोनीत किए जाएंगे। पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती की छोटी बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने भाजपा के नेतृत्व वाले केंद्र सरकार पर जम्मू-कश्मीर में नियम बदलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इन कदमों से सीएम की भूमिका को मेयर तक लाने और सरकार को शक्तिहीन बनाने की कोशिश की जा रही है है। इल्तिजा ने एक्स पर लिखा, "एलजी द्वारा पांच विधायकों को मनोनीत करने और मुख्य सचिव द्वारा कामकाज के नियमों में बदलाव करने से यह स्पष्ट है कि आने वाली सरकार एक दंतहीन बाघ होगी। भारत सरकार जम्मू-कश्मीर से अधिकार और स्वायत्तता के किसी भी पहलू को और कितना छीनेगी? रबर स्टैंप सीएम।" recent visitors 80