एशिया कप 2025 का फॉर्मेट होगा टी20, रोहित ओर विराट नहीं ले पाएंगे भाग

नई दिल्ली. एशिया कप की मौजूदा चैंपियन भारत की टीम है, जिसने 2023 में रोहित शर्मा की कप्तानी में एशिया कप जीता था। अब अगला एशिया कप कब होगा, इसकी जानकारी सामने आ गई है। हालांकि, रोहित शर्मा और विराट कोहली के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। रोहित-विराट के फैंस को ये जानकर झटका लगेगा कि भले ही दोनों खिलाड़ी पिछले एशिया कप में खेले हों और टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई हो, लेकिन ये दोनों दिग्गज अगले एशिया कप में नहीं खेलेंगे, जो 2025 में आयोजित होने वाला है। इसके पीछे कारण आप यहां जान लीजिए। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, एशिया कप 2025 का आयोजन भारत में होना है। इसके अलावा 2027 में बांग्लादेश में एशिया कप आयोजित होगा। फिर पाकिस्तान 2029 में इसकी मेजबानी करता नजर आएगा। ये सभी टूर्नामेंट मेंस कैटेगरी में खेले जाएंगे। इसके अलावा भी एशियन क्रिकेट काउंसिल यानी एसीसी पांच और टूर्नामेंट को आयोजित करता है, जिसमें वुमेंस एशिया कप, मेंस अंडर 19 एशिया कप, मेंस इमर्जिंग टीम्स एशिया कप, वुमेंस अंडर 19 एशिया कप और वुमेंस इमर्जिंग टीम्स एशिया कप शामिल है। इन टूर्नामेंट के मीडिया राइट्स के लिए एसीसी ने 170 मिलियन यूएस डॉलर बेस प्राइस रखा है। इस पर बोली लगेगी और अगल 8 साल के मीडिया राइट्स बेके जाएंगे। इसके अलावा बात इस पर करते हैं कि जब एशिया कप अगले साल यानी 2025 में भारत में खेला जाएगा तो फिर रोहित शर्मा और विराट कोहली क्यों नहीं खेलेंगे? इसके पीछे का कारण है कि 2025 का एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। ऐसे में विराट और रोहित इस टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध नहीं होंगे, क्योंकि दोनों ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया हुआ है। 2025 में दिसंबर में इस टूर्नामेंट का आयोजन हो सकता है, क्योंकि फरवरी-मार्च में टी20 विश्व कप 2026 का आयोजन होगा। इस टूर्नामेंट की तैयारियों के लिए ये टूर्नामेंट अहम होगा। recent visitors 129

निशिकांत दुबे बोले- ‘टूल किट’ के तौर पर केसी वेणुगोपाल कर रहे काम

नई दिल्ली. संसद की लोक लेखा समिति (PAC) के सदस्य निशिकांत दुबे ने समिति के अध्यक्ष व कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि वेणुगोपाल केंद्र सरकार को बदनाम करने और देश के वित्तीय ढांचे व अर्थव्यवस्था को अस्थिर करने के लिए निरर्थक मुद्दे उठा रहे हैं। भाजपा सांसद दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को लिखे पत्र में वेणुगोपाल पर आरोप लगाया कि वह अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं। साथ ही, वह देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने के लिए 'टूल किट' के हिस्से के रूप में काम कर रहे हैं। दुबे ने वेणुगोपाल पर यह आरोप ऐसे समय में लगाए हैं जब ऐसी खबरें सामने आई हैं कि समिति सेबी की अध्यक्ष माधबी पुरी बुच को तलब कर सकती है, जिन पर अमेरिकी कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च की ओर से पेशेवर अनियमितता के आरोप लगाए गए हैं। इस बीच, पीएसी ने देश के शीर्ष नियामक प्राधिकरणों के कामकाज की समीक्षा करने का निर्णय लिया है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) और भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) के प्रमुखों को 24 अक्टूबर को बुलाया है। दुबे ने नौ सितंबर को वेणुगोपाल के कथित 'असंवैधानिक और तिरस्कारपूर्ण' आचरण के खिलाफ बिरला को पत्र लिखा था। संयोगवश, पीएसी ने 4 अक्टूबर को निर्णय लिया कि बुच को 24 अक्टूबर को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया जाए। दुबे के कड़े शब्दों वाले पत्र से यह स्पष्ट संकेत मिलता है कि समिति में बहुमत में मौजूद सत्तारूढ़ भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के सदस्य नियामक को मुश्किल में डालने के वेणुगोपाल के किसी भी कदम का विरोध कर सकते हैं। 'बेबुनियाद मुद्दों को उठाने की कोशिश' निशिकांत दुबे ने वेणुगोपाल पर असंवैधानिक और तिरस्कारपूर्ण आचरण का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में मतदाताओं की ओर से कांग्रेस को विपक्ष में बैठने के लिए मजबूर किए जाने के बाद समिति के अध्यक्ष राजनीति से प्रेरित होकर कार्य कर रहे हैं। कांग्रेस नेता वेणुगोपाल ने दुबे के इन आरोपों को लेकर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। भाजपा सांसद ने आरोप लगाया कि वेणुगोपाल को कांग्रेस ने उन मुद्दों को उठाने के तरीके और साधन तैयार करने के लिए चुना है जो बेबुनियाद हैं, जिसका एकमात्र उद्देश्य सरकार को बदनाम करना और देश के वित्तीय ढांचे तथा अर्थव्यवस्था को अस्थिर करना है। दुबे ने कहा कि दुनिया के विभिन्न देश, जो भारत के विकास को पचा नहीं पा रहे हैं। उन्होंने सेबी जैसे महत्वपूर्ण संगठनों को भ्रष्ट बताकर भारत की वित्तीय संरचना और अर्थव्यवस्था पर हमला करके इसे बदनाम करने के लिए 'टूल किट' तैयार किया है। दुबे बोले- ‘टूल किट’ का 'इंडिया चैप्टर' सक्रिय भाजपा नेता ने दावा किया कि हिंडनबर्ग जैसी विदेशी कंपनी की ओर से बुच के खिलाफ लगाए गए अपुष्ट आरोप इसी अभियान का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि इस ‘टूल किट’ का 'इंडिया चैप्टर' सक्रिय हो गया है। दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को लिखे अपने पत्र में कहा, ‘इसने अपनी ताकत का इस्तेमाल किया, जैसा कि वर्तमान में लोक लेखा समिति के अध्यक्ष के रूप में केसी वेणुगोपाल द्वारा किया जा रहा है, ताकि सरकार को और अधिक बदनाम किया जा सके। हमारी अर्थव्यवस्था की वित्तीय संभावनाओं को नुकसान पहुंचाया जा सके। इस बार भी, सेबी प्रमुख के खिलाफ हिंडनबर्ग रिसर्च नामक एक विदेशी संस्था की ओर से अपुष्ट आरोप लगाए गए हैं, जो देश के व्यापारिक घरानों, महत्वपूर्ण पदाधिकारियों और वित्तीय संस्थानों को निशाना बनाने के लिए कुख्यात है।’ recent visitors 99

हल्दी और बेसन से चेहरे की गंदगी कैसे हटाएं

ऐसे शुरू हो गई है नवरात्रि ऐसे में आपके घर और आस-पडोस में भी कीर्तन शुरू हो जाएंगे। कभी इंटरमीडिएट वाली सुमित की माँ के घर तो कभी दूसरी गली की रिया की माँ के घर, लेकिन वहां सिर्फ आप तो नहीं, बल्कि पुराने जमाने की सभी महिलाएं भी पुरानी वो भी सज-धज के। ऐसे में हम चाहते हैं कि आप और लोगों की उस भीड़ में भी सबसे ज्यादा खूबसूरत दिखें। इसलिए आज हम आपको इस लेख में एक ऐसा ऑफर बेचने वाले हैं, जिसमें आपकी त्वचा से साड़ी गंदगी और दाग-धब्बे तो साफ होंगे ही, साथ ही बाकी की साड़ी थकान भी मिट जाएगी। ये विदाई आपके चेहरे पर ऐसी खूबसूरती का वादा करती है कि कीर्तन में सभी महिलाएं आपकी सुंदरता का राज पूछने की कोशिश करती हैं। तो फिर बिना देर किए आइए जानते हैं चेहरे पर चमक लाने वाले इस लेप को बनाने का तरीका। त्वचा की सफाई क्यों जरूरी है? रिफ्यूज्ड हाउस के सामान के सामान और कूड़ा-कचरा, प्रदूषण, सामान के कारण हमारे चेहरे पर गंदगी जमा हो जाती है और चेहरा दिखने लगता है। ऐसे में जरूरी है कि हमारे इन खास गुरुओं को जरूर अपनाएं जो भी मिट्टी पर जमी धूल-मिट्टी को तो साफ चाहता है, साथ ही ऐसा चमकदार दिखता है कि हर कोई आपका खूबसूरत चेहरे पर निखार का राज ही तलाशता रहेगा। चेहरे पर निखार लाने वाले लेप के लिए क्या करना चाहिए? चेहरे पर निखार लाने के लिए हम आपको एक ऐसा लेप बनाने का तरीका बताते हैं, जिसे देखकर आपके चेहरे पर निखार आएगा। लेकिन इसे बनाने के लिए आपको इन युवाओं की जरूरत होगी- बेसन- 2 माइक्रो चावल का आटा- 1 माइक्रो हल्दी- 1/2 माइक्रो इवोवेरा- 1 चम्मच कच्चा दूध- 1/2 कटोरी ऐसे तैयार करें लेप से पहले आप एक बाउल लें इसमें ऊपर बताया गया है कि सभी युवाओं को अच्छे से मिक्स करके लेप तैयार कर लें।  अब आप इस लेप को अपने चेहरे के साथ-साथ सिर पर भी रखें और 20 मिनट के लिए आराम से निकल जाएं।  समय पूरा होने के बाद 5 मिनट तक चेहरे पर लगे लेप को हाथ से लेकर रैन्गकर लें और फिर पानी से चेहरा धो लें।  आपने खुद देखा कि उसका चेहरा चमकदार हो गया है।  आप इस औषधि का प्रयोग हर दूसरे दिन कर सकते हैं। चेहरे पर बेसन का लेप के फायदे बेसन का इस्तेमाल आज से नहीं बल्कि मेरी दादी और नानी के मंदिर से होता आ रहा है। आपकी मां ने भी कहा था कि बेसन का लेप लगाकर करो चेहरा साफ हो जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि बेसन त्वचा संबंधी आक्षेपों के लिए अद्भुत होता है। जैसे कि ये डेड स्किन सेल्स को लॉन्च किया जाता है, फेस पर नॉकआउट किया गया है, मुहासों और पिंपल्स का जन्म करने वाले को शो से वंचित किया गया है आदि। इसलिए आप भी इस नुस्खे का इस्तेमाल करें और अपने चेहरे पर निखार लाएं। recent visitors 125

20 साल बाद शोपियां के नादिमर्ग गांव में कश्मीरी पंडितों ने की प्राचीन अर्धनारीश्वर मंदिर में पूजा और मूर्ति की स्थापना

श्रीनगर. कश्मीरी पंडितों ने 20 साल बाद उत्तरी कश्मीर के शोपियां जिले के नादिमर्ग गांव में प्राचीन अर्धनारीश्वर मंदिर में शनिवार को पूजा और मूर्ति स्थापना की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। नादिमर्ग स्थित प्राचीन मंदिर स्थल पर केंद्र शासित प्रदेश के दूर-दराज के इलाकों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए और पूजा में हिस्सा लेने के लिए मंदिर में उमड़ पड़े। अधिकारियों ने बताया कि 20 साल के अंतराल के बाद शांतिपूर्ण माहौल में पूजा समारोह आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय मुसलमानों ने कश्मीरी पंडित भाइयों का स्वागत किया, जो पूजा में हिस्सा लेने के लिए मौके पर पहुंचे थे। शोपियां के उपायुक्त (डीसी) मोहम्मद शाहिद सलीम डार ने अर्धनारीश्वर मंदिर का दौरा किया और कहा कि यह अवसर शांति और समृद्धि के युग का प्रतीक है। समारोह में जिला और उपमंडल अधिकारियों के साथ स्थानीय समुदायों ने भाग लिया। श्रद्धालुओं को आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वाले अन्य विभागों के साथ उचित सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। डीसी ने व्यवस्थाओं की समीक्षा की और श्रद्धालुओं से बातचीत की तथा सामुदायिक भवन या यात्रा भवन की स्थापना की मांग सहित उनके कल्याण संबंधी विभिन्न मुद्दों को सुना। उन्होंने इस मुद्दे पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। डीसी ने नादिमर्ग में कश्मीरी पंडितों के खाली पड़े घरों का भी दौरा किया। recent visitors 114

यूपी: सरकार ने फूड प्वाइजनिंग की घटनाएं के कारण लिया फैसला अब बिना पैक कुट्टू के आटे की नहीं होगी बिक्री

गोरखपुर. उत्‍तर प्रदेश के कई जिलों में फूड प्वाइजनिंग की घटनाएं सामने आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने जिले में बिना पैक कुट्टू के आटे की बिक्री पर रोक लगा दी है। पैक्ड कुट्टू आटे के पैकेट पर निर्माता का पूरा पता, फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथारिटी आफ इंडिया का लाइसेंस, पैंकिंग व एक्सपायरी तिथि अंकित होनी चाहिए। सहायक आयुक्त डा. सुधीर सिंह ने कहा कि निर्देशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। recent visitors 80

हुड्डा का संकेत, कांग्रेस बना सकती है कुमारी शैलजा को हरियाणा का CM

चंडीगढ़. हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए मतगणना से पहले मुख्यमंत्री के नाम की चर्चा तेज हो चुकी है। तमाम एग्जिट पोल में राज्य में कांग्रेस की सरकार बनाने का अनुमान लगाया है। इस बीच कांग्रेस में खेमेबाजी शुरू हो चुकी है। हरियाणा कांग्रेस में कई नामों की चर्चा चल रही है। इस बच, वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विश्वास जताया है कि उनकी पार्टी राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। साथ ही उन्होंने कहा है कि आलाकमान तय करेगा कि हरियाणा का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। एग्जिट पोल्स की बात करें तो 90 सीटों में से 50-58 सीटों पर कांग्रेस के खाते में जाती दिख रही हैं। हरियाणा में बहुमत के लिए सिर्फ 46 सीटों की आवश्यक्ता है। वहीं, यहां भाजपा जीत की हैट्रिक लगाने से दूर होती नजर आ रही है। भाजपा को 20-28 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है। 2019 के विधानसभा चुनाव में भगवा पार्टी 40 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। हरियाणा में मुख्यमंत्री पद की दौड़ में कुमारी शैलजा का नाम भी उछाला जा रहे है। न्यूज-18 की रिपोर्ट के मुताबिक उनके बारे में जब कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि राजनीति ऐसी चीज है कि कोई भी आकांक्षा रख सकता है। उन्होंने कहा कि हालांकि एक प्रक्रिया होती है। विधायक अपनी राय देंगे और आलाकमान फैसला करेगा। हुड्डा ने कहा, "मुख्यमंत्री पद पर सभी का अधिकार होता है। यह लोकतंत्र है। आलाकमान जो भी फैसला करेगा, हम उसे स्वीकार करेंगे।'' भूपेंद्र हुड्डा ने कहा, "कुमारी शैलजा हमारी वरिष्ठ नेता हैं।" इससे पहले कांग्रेस के लिए एक प्रमुख दलित चेहरा और पांच बार सांसद रहीं कुमारी शैलजा ने गुरुवार को संकेत दिया कि मुख्यमंत्री पद के लिए शीर्ष नेताओं द्वारा उनके नाम पर विचार किए जाने की संभावना है। समाचार एजेंसी एएनआई ने उनके हवाले से कहा, "मुझे लगता है कि जिन नामों पर मुख्यमंत्री पद के लिए चर्चा होगी उनमें से एक मैं भी रहूंगी।''उन्होंने कहा कि आलाकमान कोई भी फैसला लेने से पहले वरिष्ठता और पार्टी में योगदान को ध्यान में रखेगा। आरको बता दें कि हरियाणा में सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान शनिवार को संपन्न हुआ। भाजपा अपने 10 साल के शासन को फिर से हासिल करने का लक्ष्य लेकर चल रही है, जबकि कांग्रेस सत्ता हासिल करने की कोशिश कर रही है। सी-वोटर के अनुसार, कांग्रेस को 50-58 सीटें जीतने का अनुमान है, जबकि भाजपा को 20-28 सीटें जीतने की उम्मीद है। एग्जिट पोल में जेजेपी+ को 0-2 सीटें और इनेलो गठबंधन और आप को कोई सीट नहीं मिलने का अनुमान है। अन्य के खाते में 10-14 सीटें जा सकती हैं। पीपुल्स पल्स एग्जिट पोल सर्वे ने भविष्यवाणी की है कि कांग्रेस 49 सीटें जीत सकती है, जबकि इसने भाजपा को 24 सीटें दी हैं। इसने जेजेपी+ को एक सीट और इनेलो+ तथा आप को कोई सीट नहीं मिलने की भविष्यवाणी की है। सर्वे में अन्य को 16 सीटें मिलने की उम्मीद है। recent visitors 74

आतंकी संगठन जैश के मोहम्मद से जुड़े मेहकार को उठाया, पाकिस्तान पहुंचा रहा था सूचनाएं!

मेरठ. एनआईए (नैशनल इन्वेस्टिगेटिंग एजेंसी) ने एटीएस को लेकर सरूरपुर के खिवाई में छापामारी की गई। आतंकी संगठन जैश के मोहम्मद से जुड़े मेहकार को उठाया। उसके दो साथियों से घंटों तक पूछताछ की। बताया जाता है कि इंटरनेट मीडिया के माध्यम से आनलाइन ग्रुप बनाकर जैश-ए-मोहम्मद को जानकारी दी जा रही थी। मस्जिद में सफाई का काम करता है मेहकार मेहकार कस्बे की एक मस्जिद में सफाई का काम करता है। पकड़े गए युवक के स्वजन को कहना है कि उनका आतंकी संगठन से कोई लेना देना नहीं है। मेहकार की इंस्टाग्राम आईडी किसी ने हैक कर ली थी। शनिवार की सुबह एनआईए की टीम ने आईबी के इनपुट पर एटीएस को साथ लेकर सरूरपुर थाना क्षेत्र के खिवाई गांव में छापामारी की। recent visitors 60