शिमला की संजौली मस्जिद पर चलेगा बुलडोजर, मस्जिद कमेटी अपने खर्च पर तोड़ेगी तीन फ्लोर

शिमला हिमाचल प्रदेश के शिमला में संजौली मस्जिद निर्माण को लेकर चले आ रहे विवाद में कोर्ट का फैसला आ गया है. कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए मस्जिद की तीन मंजिलों को तोड़ने का आदेश दिया है. कोर्ट ने तीसरी, चौथी और पांचवीं मंजिल तोड़ने के लिए कहा है. पिछले काफी समय से मस्जिद के अवैध निर्माण को लेकर विवाद बना हुआ था, लेकिन अब कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए सभी विवादों पर पूर्ण विराम लगा दिया है. कोर्ट ने यह फैसला मस्जिद कमेटी की ओर से लगाए गए आवेदन के बाद सुनाया है. संजौली मस्जिद के अवैध निर्माण को लेकर कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि आने वाले दो महीनों के अंदर मस्जिद के अवैध रूप से बनी तीन मंजिलों को तोड़ना होगा. साथ ही इस काम में आने वाला सारा खर्च मस्जिद कमेटी उठाएगी. कोर्ट ने मस्जिद की तीन मंजिलों को तोड़ने का काम मस्जिद प्रधान की देखरेख में होने का आदेश दिया है. संजौली मस्जिद के निर्माण का काम साल 2009 में शुरू हुआ था. साल 2010 आते-आते मस्जिद के निर्माण पर विवाद शुरू हो गया था. 2018 में बनी पांच मंजिला मस्जिद की इमारत विवाद बढ़ने के दो साल बाद यानी 2012 में वक्फ बोर्ड ने मस्जिद बनाने की अनुमति दी थी. जिसके बाद 2013 में एक व्यक्ति ने मस्जिद की ओर से एक मंजिला इमारत बनाने का प्रस्तावित नक्शा निगम में दिया था, लेकिन 2018 तक मस्जिद कमेटी ने बिना किसी वैध मंजूरी के पांच मंजिला इमारत बना डाली थी. तभी से इस मस्जिद को लेकर विवाद बहुत ही ज्यादा बढ़ गया था. इस पूरे विवाद पर लोगों का कहना है कि यह मस्जिद अवैध रूप से बनी हुई. जिसको जल्द से जल्द ध्वस्त किया जाना चाहिए. वक्फ बोर्ड ने माना 2 मंजिल अवैध बीते दिनों इस मामले में हिंदू संगठन के नेताओं ने भी अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया था. उनकी भी यही मांग थी कि प्रदेश भर में बनी सभी मस्जिदों की जांच की जानी चाहिए. कोर्ट ने मस्जिद के अवैध मंजिल को तोड़ने का फैसला मस्जिद कमेटी की ओर से लगाई गई एक एप्लीकेशन के बाद सुनाया है. एप्लीकेशन में मस्जिद कमेटी ने खुद मस्जिद के अवैध निर्माण को तोड़ने का प्रस्ताव रखा था. संजौली मस्जिद विवाद पर शिमला वक्फ बोर्ड ने भी माना है कि संजौली मस्जिद की दो मंजिल अवैध है.   recent visitors 59

पानीपत में खेलते समय हुआ हादसा- 3 साल की बच्ची को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, मौके पर ही हुई मौत

पानीपत पानीपत में 3 साल की बच्ची को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। घायल अवस्था में बच्ची को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची के परिजन वे हादसे के बारे में पुलिस को बताया। परिजन की शिकायत के आधार पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस फिलहाल चालक की तलाश में जुटी हुई है। मृतक बच्ची की पहचान 3 वर्षीय निशा के रूप में हुई है। बच्ची के पिता का नाम सुरेंद्र है। पुलिस को दी गई शिकायत में सुरेंद्र ने बताया कि 5 अक्टूबर शनिवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे उसकी बेटी निशा अपने 5 साल के भाई अंकुश के साथ घर के बाहर सड़क पर खेल रही थी। उस दौरान वहां पर एक कार चालक गाड़ी को तेज रफ्तार में बैक कर रहा था। उस दौरान निशा को कार से टक्कर लग गई, वह सड़क पर गिर गई। हादसे के बाद निशा के भाई  अंकुश ने परिजन को घटना के बारे में बताया। निशा के परिजन जब मौके पर पहुंचे तो, चब आरोपी चालक वहां से फरार हो चुका था। घायल निशा को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई थी। फिलहाल आरोपी चालक की तलाश कर रही है।  recent visitors 95

जींद में ब्यूटी पार्लर के लिए निकली युवती की नागक्षेत्र सरोवर में कूदने से मौत, परिजनों ने पार्लर संचालक पर कार्रवाई करने की मांग की

जींद हरियाणा के जींद में ब्यूटी पार्लर के लिए निकली युवती अचानक लापता हो गई। पार्लर संचालक ने युवती के नागक्षेत्र सरोवर में कूदने की सूचना दी। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और गोताखोर की मदद से युवती के शव को निकाला गया। परिजनों ने पार्लर संचालक पर कार्रवाई करने की मांग की।   सफीदों उपमंडल के गांव सिंघपुरा से शनिवार सुबह नगर के मेन बाजार में ब्यूटी पार्लर पर गई लड़की अचानक लापता हो गई। परिजनों को ब्यूटी पार्लर के मालिक द्वारा बताया गया कि उनकी लड़की नागक्षेत्र तीर्थ में कूद गई है। सूचना पाकर मौके पर परिजन पहुंचे और नागक्षेत्र सरोवर पर पुलिस को बुलाया। सरोवर के ऊपर लड़की की चुन्नी व चप्पल बरामद हुई। उसके बाद लड़की के परिजन नागक्षेत्र सरोवर से सीधे सिटी थाना में पहुंचे और जमकर हंगामा किया। मौके पर गोताखोर को बुलाया गया, जिसने सरोवर से युवती का शव बरामद किया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।  युवती के डूबने की सूचना के बाद थाने पहुंचे परिजनों व ग्रामीणों ने काफी देर तक हंगामा किया। परिजनों ने सिटी थाना प्रभारी को शिकायत लिखकर दी। थाने में करीब एक घंटे तक गहमागहमी रही, जिसके बाद सिटी एसएचओ ईश्वर सिंह ने जींद से गोताखोर को बुलाया और सफीदों के नागक्षेत्र तीर्थ से लड़की के शव को बरामद कर नागरिक अस्पताल पहुंचाया।     recent visitors 64

हरियाणा विधानसभा का चुनाव शांतिपूर्वक हुए सम्पन, अब सबकी नजरें आठ अक्टूर को होने वाले मतगणना पर टिंकी

भिवानी हरियाणा विधानसभा का चुनाव सकुशल सम्मनन्न हो गया है। चुनाव के कई ‘एग्जिट पोल' में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने की संभावनाएं हैं।  लेकिन अब सभी की निगाहें आठ अक्टूर को होने वाले मतगणना पर टिंकी हैं। इसी कड़ी में बात करें भिवानी विधान सभा की तो हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के स्टांग रूम में थ्री लेयर सुरक्षा में ईवीएम की मशीने रखी गई है।  भिवानी विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी व एसडीएम महेश कुमार ने बताया कि आठ अक्तूबर को रिटर्निंग अधिकारी, उम्मीदवार, ऑब्र्जवर की उपस्थिति में स्टॉंग रूम खुलेगा। उन्होंने कहा कि स्टॉंग रूम में रखी ईवीएम की 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। एसडीएम महेश कुमार ने कहा : ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसबी, आईआरबी व लोकल पुलिस निगरानी कर रही है। उन्होंने कहा कि भिवानी जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों भिवानी, तोशाम, लोहारू व बवानीखेड़ा की ईवीएम मशीनें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिला प्रशासन व जिला रिटर्निंग अधिकारी के निर्देशों में स्ट्रांग रूम में पहुंचा दी गई है। इसके साथ ही ईवीएम मशीनों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे की निगरानी के साथ ही थ्री लेयर सुरक्षा लगाई गई है। भिवानी जिला में कुल 69.8 प्रतिशत मतदान हुआ था। अब इन मतों की गिनती आठ अक्तूबर को की जाएगी। भिवानी विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी व एसडीएम महेश कुमार ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड परिसर में सभी ईवीएम मशीनों को सुरक्षित रूप से एसएसबी, आईआरबी व लोकल पुलिस की थ्री लेयर सुरक्षा में रखा गया है। स्ट्रांग रूम की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है। आठ अक्तूबर को मतगणना के समय उम्मीदवार, ऑब्जर्वर व रिटर्निंग अधिकारी की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम खोले जाएंगे। मतगणना के दौरान शांति बनाए रखने के लिए मतगणना केंद्रों में उम्मीदवार, गणना एजेंट, आब्जर्वर व गणना अधिकारियों के अलावा किसी भी बाहरी व्यक्ति को अनुमति नहीं दी जाएगी। बाहर लाऊट स्पीक  माध्यम से मतगणना के आंकड़ों के बारे में जानकारी दे दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मतगणना केंद्रों में सुरक्षा के लिए बेरिकेटिंग रखी गई है। बेरिकेटिंग जालियों में ईवीएम मशीनें रखी गई है तथा दूसरी तरफ से गणना एजेंट राऊंड वाईज निगरानी रख सकेंगे। गौरतलब है कि भिवानी जिला के चार विधानसभा क्षेत्रों के परिणाम को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह है तथा आठ अक्तूबर को परिणामों की गिनती शुरू हो जाएगी।  recent visitors 72

माता के जागरण में गया था परिवार, सांपला के परिवार के घर चोरों ने एक घंटे में 10.50 लाख रुपये गहने किये साफ़

रोहतक रोहतक के सांपला में माता के जागरण में शामिल होने गए सांपला के परिवार के घर चोरों ने एक घंटे में 10.50 लाख रुपये की नकदी और करीब ढाई लाख रुपये के गहने चुराकर ले गए। पीड़ित परिवार घर लौटा तो घटना का पता चला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एफएसएल टीम ने निरीक्षण कर सैंपल लिए और जांच के लिए भेज दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनकी पुरानी अनाज मंडी में मोबाइल शॉप है। पांच अक्तूबर की रात करीब 9:30 बजे घर से माता के जागरण में शामिल होने के लिए रिश्तेदारों के यहां गए थे। उसी रात में एक घंटे बाद जब 10:30 बजे घर पहुंचे तो घर में कमरे और अलमारी का ताला तोड़कर चोरों ने करीब 10:50 लाख रुपये और करीब दो लाख रुपये के जेवरात और 50 हजार रुपये के मोबाइल समेत अन्य सामान चुराकर ले गए। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया और फिर एफएसएल टीम को सूचना दी। recent visitors 55

पैरोल पर जेल से बाहर आया आरोपी फरार, जेल प्रशासन ने 4 महीने बाद दर्ज की रिपोर्ट

रायपुर केंदीय जेल रायपुर से पैरोल अवधि समाप्त होने के बाद भी हत्या का आरोपी राशिद अली उर्फ राजा बैझड़ वापस नहीं आया। हत्या के आरोपी का खुले में घूमने का इंटरनेट मीडिया में फोटो वायरल हो रहा है। फोटो वायरल होने के बाद जेल प्रबंधन ने हत्या के आरोपी के खिलाफ जेल में आमद दर्ज नहीं कराने की रिपोर्ट टिकरापारा थाने में दर्ज कराई। जेल प्रबंधन द्वारा थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार राशिद अली उर्फ राजा बैझड़ नौ जुलाई को पैरोल पर रिहा हुआ था। 25 जुलाई को शाम पांच बजे तक जेल में आमद दर्ज करानी थी। उसने जेल में आमद दर्ज नहीं कराया। राशिद के खिलाफ 2017 में कोतवाली थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर बदमाश संतोष दुबे ने पूजा सचदेव, मोनिका सचदेव और दो अन्य के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। कोर्ट ने वर्ष 2019 में कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। दोस्तों के साथ फोटो प्रसारित जेल से पैरोल पर छूटने के बाद राशिद ने संतोषी नगर सहित भाठागांव में अपने दोस्तों के साथ मिलने का फोटो इंटरनेट मीडिया में अपलोड किया है। कैरम खेलने का फोटो भी अपलोड किया है। इसके बाद आम लोगों के साथ प्रेस से जुड़े लोगों ने इस संबंध में पड़ताल किया तो राशिद के पैरोल छूटने की जानकारी मिली। चार माह बाद जागा जेल प्रशासन पैरोल अवधि समाप्त होने के बाद चार माह बाद जेल प्रबंधन जागा। इंटरनेट मीडिया में फोटो आने के बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। recent visitors 138

“शिक्षा भूषण” अखिल भारतीय शिक्षक सम्मान समारोह में सीएम बोले- शिक्षकों का सम्मान कर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं

भोपाल मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल रवींद्र भवन में “शिक्षा भूषण” अखिल भारतीय शिक्षक सम्मान समारोह में 3 महानुभावों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रोफेसर कुसुमलता केडिया, डॉ रामचंद्रन आर और प्रोफेसर के के अग्रवाल को शिक्षा भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया। तीनों शिक्षकों को शॉल, श्रीफल, एक लाख रुपए का चेक, सिल्वर प्लेट और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। गुरुकुल की परंपरा को बनाए रखे सम्मान समारोह में राज्यसभा सांसद उमेश नाथ महाराज ने कहा कि- हमारे देश में करोड़ों ऋषि मुनियों ने जन्म लिया और रिसर्च कर 4 वेद और 18 पुराण लिखे. उनकी ही रिसर्च को आज पीएचडी (phd) की उपाधि दी गई है. बड़ा दुर्भाग्य है कि लोग गुरुकुल की परंपरा को छोड़कर आज बच्चों को कान्वेंट स्कूल में पढ़ा रहे है. कान्वेंट की व्यवस्था में नकारात्मक स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया है. आज हम सब लोग यह संकल्प लें कि और गुरुकुल की परंपरा को बनाए रखे. ऋषि मुनियों की संपदा की सोच बनी रहे. हम आध्यात्मिकता में जीने की कोशिश करें. शिक्षा से पहले दीक्षा जरूरी है, जब तक दीक्षा नहीं होगी तब तक कैसे शिक्षा. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल के सदस्य व पूर्व सह सरकार्यवाह सुरेश सोनी ने कहा- शिक्षा का विकास हो रहा तो भ्रष्टाचार भी हो रहा, महिलाओं के साथ छेड़छाड़ भी बढ़ रही है. अमेरिका में स्कूल में बच्चे ही बच्चे को गोलों मार रहे है. कुछ न कुछ मौलिक गड़बड़ है उसको ठीक करना है, मंथन भी चल रहा है. इसीलिए नई शिक्षा नीति भी केंद्र सरकार लाई है. स्मार्ट क्लासेस चल रही है, बहुत बात हो रही है इससे आदमी बनाना चाहती है. लेकिन ऐसा संभव नहीं है. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि-शिक्षकों गुरुओं का सम्मान कर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। इस तरह के आयोजन के लिए बहुत बहुत धन्यवाद देता हूं। recent visitors 56