MY SECRET NEWS

राशिफल मंगलवार 08 अक्टूबर 2024

मेष: मेष राशि वालों को आज चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। खुद पर भरोसा करें। अपने फैसलों के बारे में क्लियर रहें। जल्दबाजी मे गलतियां करने से बचें। सेहत पर ध्यान दें। अगर कोई टास्क ज्यादा रिस्की लगता है तो दूसरों को काम सौंपने या हेल्प लेने में संकोच न करें। कुछ बदलाव आपको परेशान कर सकते हैं लेकिन सावधानी से आगे बढ़ें। अपने काम में समझदारी बरतना महत्वपूर्ण है। वृषभ: वृषभ राशि वालों आज उन चीजों पर ध्यान केंद्रित करें, जो वास्तव में आपके लिए मायने रखती हैं। याद रखें कि सफलता ऐसे विकल्प चुनने से आती है, जो आपके लक्ष्य के अनुसार हों। आप वास्तव में जो चाहते हैं उस पर ध्यान देकर आप जीवन के नए अवसरों को अपनाने के लिए बेहतर ढंग से तैयार हो सकेंगे। अपने गोल्स पर फोकस करने के लिए समय निकालें। मिथुन: मिथुन राशि के जातक आज अपनी प्राथमिकताओं पर फोकस करें। सफलता पाना ही आपका मोटिव होना चाहिए। आज इस बात पर गौर करें की आपके लक्ष्य आपकी जरूरतों और इच्छाओं के साथ मेल खा रहे हैं या नहीं। कभी-कभी हम जो सोचते हैं, वह पूरा नहीं कर पाते हैं। इसमें उदास होने वाली कोई बात नहीं है। ऐसे विकल्प चुनने के लिए समय निकालें, जो आपके लॉंग टर्म गोल्स से मेल खाते हों। कर्क: कर्क राशि के जातकों को आज अपने रास्ते में आने वाली अच्छी चीजों के लिए तैयार रहना चाहिए। उन मौकों को अपनाएं जो आपका इंतजार कर रहे हैं। जीवन में विकास की प्रक्रिया पर भरोसा रखें। याद रखें कि हर बंद दरवाजा नए अवसरों की ओर ले जाता है। हो सकता है जल्द ही एक और मौका आपके सामने आने वाला है। आगे क्या होने वाला है उस पर ध्यान केंद्रित करें। सिंह: आज सिंह राशि के जातकों के लिए बदलावों भरा दिन साबित हो सकता है। कभी-कभी हमारी इच्छा के बावजूद, लोग उस तरह नहीं बर्ताव कर पाते जैसा हम उम्मीद करते हैं। चेंज की भावना भीतर से आनी चाहिए। यह ऐसी चीज नहीं है, जिसे हम दूसरों पर थोप सकते हैं। इस बात को स्वीकार करने से शांति की फीलिंग और समझ के साथ आगे बढ़ने की क्षमता पैदा हो सकती है। कन्या: कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन पॉजिटिव न्यूज लेकर आ सकता है। जल्दबाजी में आकर गलत डिसीजन न लें। अपने आस-पास की पॉजिटिव एनर्जी को अपनाएं। चाहे यह किसी प्रोजेक्ट पर पॉजिटिव फीडबैक हासिल करना हो या आइडिया एक्सेप्ट किए जाने और जश्न मनाने की भावना हो, संकेत एक शानदार दिन की ओर इशारा कर रहे हैं। अपनी इच्छाओं पर कंट्रोल बनाए रखें। तुला: तुला राशि के जातकों आज का दिन पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर रहने वाला है। करियर, परिवार और पार्टनरशिप के मामलों में आज खास ध्यान देने की जरूरत है। अगर आप सोच रहे हैं कि क्या आपका पार्टनर वास्तव में आपकी परवाह करता है, तो यह जानने के लिए आपकी उनके एक्शन व हाव-भाव पर नजर रखनी होगी। अपने आस-पास की पॉजिटिविटी पर ध्यान दें। अपनी बॉडी को हाइड्रेटेड रखें। वृश्चिक: आज के दिन वृश्चिक राशि वाले एक साथ कई कार्य करने में सक्षम हो सकते हैं। सेहत को लेकर काम और पर्सनल लाइफ के बीच बाउन्ड्री बनाना अच्छा रहेगा। पहचानें कि आपके लिए क्या बेस्ट है, भले ही इसका मतलब कभी-कभी दूसरों को निराश करना हो। दिल की आवाज पर भरोसा रखें। याद रखें कि नो कहना ठीक है और जब जरूरत पड़े तो खुद को ही चुनें। खुद की देखभाल को प्राथमिकता देना जरूरी है। धनु: धनु राशि के जातकों को अपनी खर्च करने की आदतों पर आज नजर रखनी चाहिए। फालतू चीजों की खरीदारी आकर्षक लग सकती है, लेकिन अच्छे और स्टेबल फ्यूचर के लिए बैलेंस जरूरी है। याद रखें, बचाया गया पैसा कमाया हुआ पैसा है। अपने सेविंग्स प्लान पर बारीकी से नजर डालें। देखें कि आप कहां बदलाव कर सकते हैं। संयम बरतने से, आप लंबे समय में अधिक लाभ कमाने के लिए खुद को तैयार कर लेंगे। मकर: मकर राशि वाले खुद को आज के दिन की एनर्जी का आनंद लेते हुए पाएंगे। ग्रहों की चाल के अनुसार, प्यार और धन के मामले में चीजें बेहतर हो रही हैं। इस बारे में डाउट होना नॉर्मल है कि आपके प्रयासों की तारीफ की जाएगी या नहीं। आज का राशिफल आपको पॉजिटिव सोच अपनाने की सलाह दे रहा है। रिलेशन को बनाए रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा वक्त पार्टनर के साथ स्पेन्ड करें। जरूरी मुद्दों पर बात करें। कुंभ: आज कुंभ राशि वाले खुद को मुश्किल सिचूऐशन का सामना करते हुए पा सकते हैं। आज का दिन थोड़ा कठिन लग सकता है। याद रखें कि ऐसा कुछ भी ऐसा नहीं है, जिसे आप संभाल नहीं सकते। कठिन परिस्थितियों से निपटने की अपनी क्षमता पर विश्वास करें। फिट रहने के लिए हेल्दी खाएं। आपके रास्ते में जो भी आएगा, उससे निपटने के लिए आपके पास आपकी क्रिएटिविटी और स्किल्स हैं। मीन: मीन राशि के लोगों अब समय आ गया है कि टॉक्सिक चीजों को लेट गो किया जाए। सेहत पहले से बेहतर होगी। कुछ अच्छा करने की दिशा में नए प्रोजेक्ट की शुरुआत हो सकती है। आज खुद को ऐसी सिचूऐशन में पाएंगे, जहां आपको थोड़ा दबाव महसूस हो सकता है। भरोसा रखें कि आपके जीवन का अगला चैप्टर सुधार का है। हो सकता है इसका मतलब किसी व्यक्ति को अलविदा कहना हो। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व … Read more

भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़े पूर्व विधायक शशि रंजन परमार ने मुकाबले को त्रिकोणीय बनाया हुआ है, जीत की संभावनाएं कम

चंडीगढ़ हरियाणा में विधानसभा चुनाव के नतीजे तीन राजनीतिक 'लाल' परिवारों की राजनीतिक दिशा और दशा तय करेंगे। 15वीं विधानसभा के लिए हुए चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी बंसी लाल और चौधरी भजन लाल के वारिस भाजपा और कांग्रेस के भरोसे हैं तो पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवी लाल के आठ वारिस अपने दम पर चुनावी रण में हैं। भिवानी में तोशाम विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रत्याशी और स्वर्गीय बंसी लाल की पौत्री श्रुति चौधरी (सांसद किरण चौधरी की बेटी) जीतें या पौत्र अनिरुद्ध चौधरी (कांग्रेस), विधानसभा में बंसी लाल परिवार की एंट्री तय है। हालांकि, यहां भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़े पूर्व विधायक शशि रंजन परमार ने मुकाबले को त्रिकोणीय बनाया हुआ है, लेकिन उनकी जीत की संभावनाएं कम हैं। भजन परिवार का 56 साल से गढ़ आदमपुर उधर, पंचकूला में स्वर्गीय भजन लाल के बेटे और पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन बिश्नोई (कांग्रेस) तो हिसार के आदमपुर में पौत्र भव्य बिश्नोई (भाजपा) और फतेहाबाद में भतीजे दूड़ा राम (भाजपा) की परीक्षा है। आदमपुर में 56 साल से भजन परिवार जीतता आ रहा है, लेकिन इस बार रिटायर्ड आइएएस चंद्र प्रकाश (कांग्रेस) से मिल रही कड़ी चुनौती के चलते भव्य की राह आसान नहीं। रानियां में चाचा-भतीजे के बीच मुकाबला हालांकि, पंचकूला में चंद्रमोहन बिश्नोई पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता (भाजपा) पर भारी पड़ते दिख रहे हैं। फतेहाबाद में दूड़ाराम (भाजपा) की कांग्रेस के बलवान दौलतपुरिया के साथ टक्कर है। स्वर्गीय ताऊ देवी लाल परिवार की बात करें तो सिरसा के रानियां में निर्दलीय चुनाव लड़ रहे रणजीत सिंह चौटाला अपने ही छोटे भाई एवं पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के पौत्र और इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) प्रत्याशी अर्जुन चौटाला और कांग्रेस प्रत्याशी सर्वमित्र कांबोज के साथ त्रिकोणीय मुकाबले में फंसे हुए हैं। उचाना को बचाना दुष्यंत के लिए बना साख इनेलो को तोड़कर जननायक जनता पार्टी (जजपा) बनाने वाले पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की जींद के उचाना में राह आसान नहीं। यहां उन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के बेटे और पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह (कांग्रेस) भारी पड़ रहे हैं। डबवाली में दिग्विजय सिंह चौटाला (जजपा) का अपने ही चाचा आदित्य चौटाला (इनेलो) और भाई अमित सिहाग (कांग्रेस) से त्रिकोणीय मुकाबला है। इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला के बेटे अभय सिंह चौटाला ऐलनाबाद और बहू सुनैना चौटाला (इनेलो) फतेहाबाद में त्रिकोणीय मुकाबले में उलझे हुए हैं। छह सांसदों और तीन पूर्व मंत्रियों के वारिसों का भविष्य होगा तय विधानसभा चुनाव के नतीजे छह सांसदों और तीन पूर्व मंत्रियों के वारिसों का राजनीतिक भविष्य भी तय करेंगे, जो पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री और गुड़गांव के सांसद राव इंद्रजीत की बेटी आरती राव का महेंद्रगढ़ के अटेली में कांग्रेस की अनीता यादव से मुकाबला है। मैदान में रणदीप सुरजेवाला के बेटे आदित्य इसी तरह कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सदस्य रणदीप सिंह सुरजेवाला के बेटे आदित्य सुरजेवाला की कैथल में भाजपा विधायक लीलाराम गुर्जर और हिसार के सांसद जयप्रकाश जेपी के बेटे विकास सहारण (कांग्रेस) की कलायत में पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा (भाजपा) और इनेलो प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा से टक्कर है। हिसार में बीजेपी पर भारी पड़ सकती हैं सावित्री जिंदल अंबाला के कांग्रेस सांसद वरुण मुलाना की पत्नी पूजा चौधरी को मुलाना में भाजपा की संतोष सारवान तथा राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा की माता शक्ति रानी शर्मा को कालका में कांग्रेस विधायक प्रदीप चौधरी से कड़ी चुनौती मिल रही है। कुरुक्षेत्र के भाजपा सांसद नवीन जिंदल की माता सावित्री जिंदल हिसार में भाजपा के कार्यवाहक मंत्री डॉ. कमल गुप्ता पर भारी पड़ रही हैं। पूर्व मंत्रियों में चौधरी निर्मल सिंह की बेटी चित्रा सरवारा (निर्दलीय) अंबाला कैंट में पूर्व मंत्री अनिल विज (भाजपा), आनंद सिंह दांगी के बेटे बलराम दांगी (कांग्रेस) रोहतक के महम में निर्दलीय बलराज कुंडू और भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान दीपक हुड्डा के साथ कड़े मुकाबले में फंसे हैं। पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान के बेटे सुनील सांगवान (भाजपा) की दादरी में राह आसान नहीं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 34

किरेन रिजिजू ने कहा- कांग्रेस संविधान की दुश्मन है, हम उन्हें सबक सिखाएंगे

पुणे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सोमवार को कांग्रेस को संविधान का दुश्मन बताया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भाजपा कांग्रेस को सबक सिखाएगी क्योंकि "इन्होंने संविधान के सिद्धांतों को अपने पैरों तले कुचला है"। केंद्रीय मंत्री ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “आज की तारीख में कांग्रेस और इसके लोग संविधान को अपने हाथों में पकड़कर ढोंग कर रहे हैं कि वे संविधान के रक्षक हैं। लेकिन इन लोगों से बड़ा संविधान का दुश्मन कोई और नहीं है। वे हमेशा से ही संविधान के सिद्धांतों को कुचलते आए हैं। इन लोगों ने हमेशा से ही अपनी कार्यशैली से यह साबित कर दिखाया है कि इन्हें जनता के हितों से कोई लेना-देना नहीं है।” उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने हमेशा देश के लोकतंत्र की हत्या की है। मैं तो इस बात को खुले तौर पर कह सकता हूं, क्योंकि मैं तो कानून मंत्री भी रह चुका हूं। यह सब कुछ हमारी आंखों के सामने हुआ है। कांग्रेस ने इमरजेंसी लागू किया, हम लोगों ने देखा है यह सब। तो लोकतंत्र की हत्या किसने की है, यह तो सब जानते हैं। नेहरू जी ने क्या नहीं किया। आज की तारीख में ये लोग किस मुंह से संविधान और बाबा साहेब अंबेडकर का नाम ले रहे हैं।” किरेन रिजिजू ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय से होने के बाद भी उन्हें कानून मंत्री बनाया गया। इसके लिए वह खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं। उन्हें इस बात की खुशी है कि "जिस कुर्सी पर बाबा साहेब अंबेडकर बैठे थे, उसी कुर्सी पर मुझे भी बैठने का मौका मिला”। उन्होंने आगे कहा, “मेरा एक ही उद्देश्य है कि जो गलत अवधारणा स्थापित की जा रही है, उसे खत्म किया जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत के आधार पर काम कर रहे हैं। हम भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में प्रतिबद्ध हैं। इसके अलावा, हमने महाराष्ट्र के प्रत्येक जिले में संविधान भवन बनाने का फैसला किया है। इस दिशा में हम महाराष्ट्र के सीएम से बात करके आगे की रूपरेखा निर्धारित करने में लगे हैं। इस रूपरेखा को जमीन पर उतारने के लिए सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी।” Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 40

जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद तीन चरणों में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुका है, भाजपा दर्ज करेगी बड़ी जीत : रविंद्र रैना

जम्मू जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद तीन चरणों में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुका है। मतदान समाप्त होने के बाद तमाम एग्जिट पोल में जम्मू-कश्मीर में एनसी-कांग्रेस गठबंधन को बढ़त मिलने का अनुमान जताया गया है जिसे लेकर तमाम दलों के नेताओं की ओर से बयानबाजियों का दौर शुरू हो गया है। जम्मू-कश्मीर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने सोमवार को पार्टी की जीत का दावा करते हुए कहा, "जहां तक ​​जम्मू-कश्मीर में हुए चुनावों की बात है तो नतीजे कल (मंगलवार को) घोषित किए जाएंगे। हमें विश्वास है कि भारतीय जनता पार्टी महत्वपूर्ण जीत के साथ सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनकर उभरेगी। जरूरत पड़ी तो भाजपा निर्दलीय उम्मीदवारों के साथ सरकार बनाएगी। हमारा विश्वास है कि हम सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेंगे।" उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को जम्मू-कश्मीर में सभी चुनावों में हार का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए वह दुष्प्रचार करने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस पार्टी उन पांच मनोनीत एमएलसी के खिलाफ साजिश कर रही है, जो जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम के तहत मनोनीत किए गए हैं। जब देश की संसद में इन पांच एमएलसी के मनोनयन को लेकर बहस चल रही थी तब क्या कांग्रेस पार्टी सोई हुई थी। तब कांग्रेस नेता कहां थे? आज जब जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल सभी संवैधानिक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए और संविधान में दिए गए नियमों का पालन करते हुए इन पांच एमएलसी को नामित करते हैं तो विपक्षी दल झूठी बातें फैला रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक सच्चे देशभक्त और समर्पित कार्यकर्ता के रूप में अपना पूरा जीवन देश की सेवा में समर्पित कर दिया है। देश के प्रति समर्पण की भावना से किया गया उनका काम हर भारतीय के लिए प्रेरणा का काम करता है। हमें भरोसा है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हम जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने जा रहे हैं। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद 90 विधानसभा सीटों पर तीन चरणों में मतदान हुआ है। चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 26

राष्ट्रीय खादी उत्सव मेले का मंगलवार अंतिम दिन

भोपाल भोपाल हाट में 27 सितम्बर 2024 से चल रहे राष्ट्रीय खादी महोत्सव का 8 अक्टूबर को समापन होगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग अंतर्गत आने वाले मध्यप्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा ग्रामीण अंचलों में कार्यरत कत्तिन बुनकरों एवं अन्य कारीगरों को रोजगार उपलब्ध कराने व खादी के उत्पाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भोपाल हाट में राष्ट्रीय खादी उत्सव का आयोजन किया गया है। 9 राज्यों के लगे हैं 86 स्टॉल राष्ट्रीय खादी महोत्सव में 9 राज्यों के 86 स्टॉल लगे हैं। इसमें अकेले मप्र के 26 स्टॉल है। इसके साथ ही राजस्थान, बिहार, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली उत्तराखंड, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश की खादी ग्रामोद्योग एवं हैंडीक्राफ्ट की इकाईयों द्वारा दुकानें लगाई गई हैं। मेले में प्रदेश एवं अन्य राज्यों की मलबरी सिल्क एवं मसलिन खादी की साड़ियां, कपड़ा, शाल, सूट सहित समस्त प्रकार के खादी वस्त्र के रेडीमेड गारमेंट्स, लेडीज कुर्ते एवं ग्रामोद्योग में माटीकला की सामग्री जूट, बैतबांस, लकड़ी के फर्नीचर, चमड़े के बैग, बेल्ट, पर्स, अगरबत्ती, शैंपू, सेनेटाइजर, शुद्ध एवं प्राकृतिक मसाले, शहद, अचार, पापड़, आटा, बेसन दलिया सहित विभिन्न सामग्रियों के स्टॉल लगाएं गए हैं, जिसमें बड़ी संख्या में ग्राहक पहुंचकर खरीददारी कर रहे हैं। कबीरा खादी वस्त्रों और विंध्या वैली के उत्पादों पर विशेष छूट खादी महोत्सव में मध्य प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा समस्त प्रकार के कबीरा खादी वस्त्रों पर ग्राहकों को विशेष छूट का लाभ दिया जा रहा है। इसके साथ ही प्रदेश के ग्रामोद्योग द्वारा उत्पादित एफएमजीसी उत्पाद विंध्या वैली पर विशेष छूट दी जा रही है। महोत्सव में मिट्टी के बर्तन बनाने की विधि, धागा बनाने व कपड़े की बुनाई का लगा स्टाल आकर्षण का केंद्र है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भोपाल हाट में खादी उत्सव में कला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हर दिन आयोजन किया जा रहा है। इसमें देशभक्ति गीत, सूफी गायन, लोक नृत्य एवं गायन प्रस्तुति, यादों की बारात, फैशन शो एवं पपेट शो, पुराने गीतों का पिटारा, गांधीजी भजन संध्या, किशोर कुमार नाइट, गज़ल, राधा कृष्णा लीला एवं गायन प्रस्तुति शामिल है। इस दौरान उपसंचालक श्री बीएस चिढार, प्रभारी उप संचालक श्री नीरज उइके, श्रीमती प्रांजलि कटारिया सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 34

भैरूंदा (सीहोर) में ग्राम विकास सम्मेलन आज, मुख्यमंत्री डॉ. यादव, केन्द्रीय कृषि मंत्री सहित अन्य मंत्रीगण होंगे शामिल

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में भैरूंदा में 8 अक्टूबर को दोपहर एक बजे "ग्राम विकास सम्मलेन" होगा। कार्यक्रम में केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश के ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल, राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा, पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, केन्द्र सरकार के ग्रामीण विकास एवं संचार राज्य मंत्री श्री डॉ. चन्द्र शेखर पेम्मासानी, केन्दीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री कमलेश पासवान और वन राज्य मंत्री श्री दिलीप अहिरवार शामिल होंगे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के मोबाइल ऐप “आवास सखी“ तथा “ग्राम सड़क सर्वे एवं प्लानिंग ऐप“ का सिंगल क्लिक के माध्यम से शुभारंभ होगा। साथ ही पीएमजीएसवाई-IV के अन्तर्गत 500 कि.मी. स्वीकृत सड़कों का शुभारंभ और स्वयं सहायता समूहों के लिए 150 करोड़ रूपए के बैंक ऋण व सामुदायिक निवेश राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया जाएगा। साथ ही 8 प्र-संस्करण इकाइयों का एवं 100 समुदाय प्रशिक्षण केन्द्रों का शुभारंभ किया जाएगा। साथ ही प्रदेश के 5 नए जिलों में आरसेटी केन्द्र की स्थापना की स्वीकृति भी दी जाएगी। सीहोर जिले के 52818 तेंदूपत्ता संग्रहकों को 2 करोड़ 70 लाख रूपये बोनस राशि का वितरण तथा मध्यप्रदेश सरकार की बांस मिशन योजना के अन्तर्गत 215 बांस हितग्राहियों को 2,90,000 बांस पौधों की अनुदान राशि 1,04,27,000 रूपये का वितरण किया जाएगा। रोड-शो भैरूंदा में आयोजित ग्राम विकास सम्मेलन के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान भैरूंदा में रोड-शो में शामिल होंगे। इस दौरान नगर की व्यापारिक, सामाजिक, सांस्कृतिक संस्थाओं के साथ ही नागरिकों द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भैरूंदा कार्यक्रम के पहले सलकनपुर पहुंचेंगे और श्री विजयासन देवी के दर्शन तथा पूजा-अर्चना करेंगे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 26

दुर्गम गांवों में रहने वाले कई जनजातीय परिवारों की जीवन-रेखा बनी हर्रानाला से दुगलई सड़क

भोपाल कभी वो दिन भी थे, जब दुगलई गांव के लोगों को अपनी ही ग्राम पंचायत बिठली तक जाने के लिये एक लंबी यात्रा करनी पड़ती थी। या तो 5.50 कोस पैदल चलना या बालाघाट की ओर से 80 किमी की यात्रा कर बिठली पहुंचना उनकी बड़ी मजबूरी थी। क्योंकि तीसरा कोई विकल्प था ही नहीं। दौर बदला, विकास की बात हुई, तो एक सड़क बन गई, जो आगे चलकर छत्तीसगढ़ राज्य के सीमावर्ती गांवों से जुड़ जाती है। यही सड़क यहां के लोगों के लिये विकास की नई सड़क बन गई है। सड़क के बनने से दुगलई के लोगों को पैदल चलने की भारी परेशानी और दुर्दिनों से भी हमेशा के लिये मुक्ति मिल गई है। इस सड़क से मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ दो राज्यों के लोग मिलजुलकर अपनी देशज संस्कृति साझा कर रहे हैं। बालाघाट जिले की लांजी विधानसभा क्षेत्र का एक छोटा सा गांव है दुगलई। यह बिठली ग्राम पंचायत का पोषक ग्राम है। दुर्गम जंगल और पहाड़ी के बीच बसे दुगलई गांव तक पहुंचने के लिये पगडंडियों से होकर जाना पड़ता था। सालों यही चलता रहा। मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण (एमपीआरआरडीए) ने बड़ी मेहनत और सूझ-बूझ से 16 किमी लंबी सड़क बनाकर इस क्षेत्र के विकास की नई इबारत लिख दी है। बैहर विधानसभा क्षेत्र के हर्रानाला से शुरू होकर पहाड़, घाट और घने जंगल के बीच से होकर यह सड़क लांजी विधानसभा क्षेत्र के दुगलई गांव को जोडती है। इस एक सड़क से तीन तहसील बैहर, किरनापुर और लांजी के दुर्गम गांवों को सीधी कनेक्टिविटी मिल गई है। 20 ग्रामों को मिला सीधा सम्पर्क ग्राम बिठली, हर्रानाला, लूद, सारद, पाथरी, आमानाला, बमनी, कोंगेवानी, हर्राटोला, मंडवा, माड़ी, डोंगरिया, लातरी, कुर्रेझोडी, जालदा, लिमोटी, नवही, हिर्री, भिररी और नारंगी गांवो के लोगों सीधा संपर्क इसी सड़क से होने लगा है। करीब 11 करोड़ रूपये की लागत से बनी 16 किमी लंबी सड़क से ग्रामीणों का आवागमन सुगम हुआ है।। सड़क के मायने इस सड़क के बनने से क्षेत्र की आंतरिक सुरक्षा (वामपंथी अतिवाद से निपटने के लिये) और मजबूत हो गई है। क्षेत्र के गांव-गांव हमेशा और हर मौसम में एक-दूसरे से जुड़ गये हैं। क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ने लगी हैं। इससे कामकाजी लोगों, कारोबारियों, मरीजों और आमजनों को आवागमन की बारहमासी सुविधा मिल गई है। हजारों राशनकार्ड धारियों और सैकडों स्कूली बच्चों के लिये यह सड़क बेहद उपयोगी साबित हो रही है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 37