बलौदाबाजार हिंसा मामला : पुलिस ने देवेंद्र यादव के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में 550 पन्नों का आरोप पत्र दाखिल

रायपुर बलौदाबाजार हिंसा मामले में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव के खिलाफ पुलिस ने सीजेएम कोर्ट में 550 पन्नों का आरोप पत्र दाखिल की है। यादव को डेढ़ दर्जन से अधिक गंभीर धाराओं के तहत आरोपित किया गया है। बता दें कि वे 17 अगस्त से जेल में बंद हैं, और इस मामले में अब तक कुल 185 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिसमें 13 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। चार दिन पहले अदालत ने यादव की न्यायिक रिमांड दो दिन के लिए और बढ़ा दी थी, क्योंकि पुलिस ने समय रहते चालान पेश नहीं किया था। देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया था कि पुलिस जानबूझकर चालान में देरी कर रही है ताकि उनके खिलाफ नए आरोप गढ़े जा सकें। इसी बीच, देवेंद्र यादव के वकील ने जमानत के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है, हालांकि इससे पहले उनकी जमानत याचिका 10 और 17 सितंबर को खारिज हो चुकी है।   recent visitors 107

कलेक्टर की अध्यक्षता में औद्योगिक ईकइयों के प्रतिनिधियो के साथ बैठक आयोजित

सिंगरौली विन्ध्यक्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों एवं रोजगार को बढ़ावा देने के दृष्टिकोण से कलेक्टर श्री चन्द्रशेखर शुक्ला के अध्यक्षता में जिले में स्थापित परियोजनाओं औद्योगिक ईकइयों के प्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई। कलेक्टर ने उपस्थित प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुये कहा कि औद्योगिक गतिविधियों एवं रोजगार को बढ़ावा देने के लिए रीवा जिले में राज्य शासन द्वारा 23 अक्टूबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के अध्यक्षता में रीजनल इंडस्ट्रियल कॉनक्लेव के संबंध में जिले में संचालित होने वाले निवेश को संबंध में बैठक आयोजित होगी। जिसमें आप सब को भी भाग लेना है । एवं अपने जिले मे जो भी नए निवेश संचालित किये जायेगे उसके संबंध में विधिवत कार्य योजना तैयार कर प्रजेनटेशन देना होगा।  बैठक के दौरान कम्पनियो के प्रतिनिधियों से नवीन निवेशो के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। बैठक के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह नागेश, एसडीएम राजेश शुक्ला, खनिज अधिकारी ए.के राय सहित  डीजीएम एनटीपीसी, जीएम एनसीएल सहित रिलायंस पावर, अदानी, बंधा कोल माईन्स, हिन्डालको सहित परियोजनाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। recent visitors 69

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात, राज्य की विकास योजनाओं और नक्सल उन्मूलन पर की चर्चा

नई दिल्ली छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से उनके निवास पर मुलाकात की।  इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य में पिछले नौ महीनों के दौरान हुए विकास कार्यों की जानकारी दी, जिसमें कृषि, कौशल विकास और शिक्षा के क्षेत्र में की गई प्रमुख पहलों को रेखांकित किया गया। इसके साथ ही उन्होंने राज्य में हाल ही हुए सफल नक्सल ऑपरेशन की जानकारी प्रधानमंत्री से साझा की। प्रधानमत्री ने इस ऑपरेशन की सफलता पर सुरक्षा बलों के साहस की सराहना की। मुलाकात के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आठ लाख आवास स्वीकृत किये जाने पर श्री नरेंद्र मोदी का आभार भी जताया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री को माओवाद के खिलाफ राज्य में चल रहे ऑपरेशन और विकास कार्यों की प्रगति पर विस्तृत जानकारी दी।  उन्होंने नारायणपुर-दंतेवाड़ा जिले के हालिया ऑपरेशन का जिक्र करते हुए बताया कि सुरक्षा बलों ने 31 नक्सलियों को मार गिराया है, जो राज्य में अब तक का सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन है। मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ में चल रहे विकास कार्यों का ब्योरा भी प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया राज्य सरकार सड़कों, स्कूलों, अस्पतालों और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। रोजगार सृजन और ग्रामीण विकास के लिए भी विशेष प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लोग मुख्यधारा से जुड़ सकें। प्रधानमंत्री मोदी ने इस सफलता की प्रशंसा की और कहा कि इससे न केवल राज्य में शांति बहाल हो रही है, बल्कि विकास की राह भी आसान हो रही है। मुख्यमंत्री साय ने बताया कि बस्तर और आदिवासी अंचलों में युवाओं के कौशल उन्नयन के लिए सरकार विशेष योजनाएँ चला रही है। इन योजनाओं के तहत युवाओं को विभिन्न तकनीकी और व्यावसायिक प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं, जिससे वे उच्च शिक्षा प्राप्त कर रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें। यह पहल राज्य के सामाजिक और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। कृषि के क्षेत्र में, मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री को बताया कि छत्तीसगढ़ में डिजिटल तकनीक और उन्नत कृषि विधियों का व्यापक प्रयोग हो रहा है। इससे किसानों की उत्पादकता और उनकी आय में वृद्धि हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये प्रयास प्रधानमंत्री के “विकसित भारत 2047” के लक्ष्य के साथ मेल खाते हैं, और छत्तीसगढ़ इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में भी राज्य ने बड़े बदलाव किए हैं। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को बताया कि आदिवासी अंचलों में बच्चों को उनकी मातृभाषा में शिक्षा प्रदान की जा रही है, जिससे बच्चों की शैक्षणिक प्रगति में सुधार हो रहा है। साथ ही, तकनीकी शिक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि राज्य के बच्चे आधुनिक तकनीकों में प्रशिक्षित हो सकें और भविष्य के लिए तैयार हो सकें। प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ सरकार के इन प्रयासों की सराहना की और कहा कि राज्य की विकास यात्रा अन्य राज्यों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने मुख्यमंत्री साय को राज्य की प्रगति के लिए और भी अधिक समर्थन और सहयोग का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बड़ी संख्या में आवास की स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत लाखों परिवारों को अपने घर का सपना साकार हुआ है, जिससे उनके जीवन में स्थिरता और सुरक्षा का भाव उत्पन्न होगा। recent visitors 61

गरबा पंडाल से लौट रहे दंपती से मस्जिद के पास मारपीट, दो पक्ष आमने-सामने, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने स्थिति को संभाला

आलीराजपुर शहर में देर रात गरबा पंडाल से लौट रहे एक दंपती से मारपीट के बाद दो पक्ष आमने-सामने हो गए। हंगामा इतना बढ़ा गया कि कलेक्टर अभय अरविंद बेडेकर और पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास को मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालना पड़ा। करीब तीन घंटे हंगामे के बाद सख्त कार्रवाई के आश्वासन पर लोग शांत हुए। पुलिस ने सात आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जिनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। गरबा पंडाल से लौटने के दौरान मस्जिद के पास बहस जानकारी अनुसार रविवार रात माली समाज के दंपती गरबा पंडाल से घर लौट रहे थे। इस दौरान जामा मस्जिद के निकट समुदाय विशेष के युवकों से शोर मचाने को लेकर उनकी बहस हो गई। आरोप है कि युवकों ने दंपती के साथ मारपीट कर दी। इसकी जानकारी मिलते ही समाज के लोग आरोपितों के घर के बाहर एकत्रित हो गए और दो पक्ष आमने-सामने हो गए। जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हंगमा इतना बढ़ा कि पुलिस के सामने ही लोग हाथापाई पर उतारू हो गए। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा। कलेक्टर ने दी चेतावानी इसके बाद कलेक्टर ने माइक संभाला और भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि जो भी आरोपित हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। कोई भी कानून अपने हाथ में लेने की कोशिश न करे। इसके बाद पुलिस पीड़ित पक्ष को लेकर थाने पहुंची और सात आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल शहर में शांति बनी हुई है। recent visitors 108

उचित मूल्य दुकानो से राशन की कालाबाजरी करने वाले के विरूद्ध करे कठोर कार्यवाहीःकलेक्टर

सिंगरौली उचित मूल्य की दुकानो से राशन की कालाबाजारी करने वालो के विरूद्ध कठोर कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित किया जायें। तथा सीएम हेल्प लाईन में 50 दिवस की लंबित शिकायतो को विभागीय अधिकारी दो दिवस के अंदर निरारकण सुनिश्चित करे उक्त आशय का निर्देश कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समय सीमा बैठक के दौरान कलेक्टर श्री चन्द्रशेखर शुक्ला के द्वारा विभागीय अधिकारियो को दिया गया।  कलेक्टर ने समय सीमा बैठक के दौरान उचित मूल्य की दुकानो से हितग्राहियों को दिये जाने वाले खाद्यान की समीक्षा करते हुये कहा कि कुछ जगहो से इस आशय की जानकारी मिल रही है कि उचित मूल्य की दुकानो समय पर नही खुलती है तथा पात्रता के अनुसार हितग्राहियो को कम खाद्यान का वितरण किया जा रहा है जो अत्यन्त ही खेदजनक है। कलेक्टर ने सभी उपखण्ड अधिकारियों को निर्देश दिये कि अपने अपने स्तर से उचित मूल्य दुकानो का औचक निरीक्षण कराये साथ ही तहसीलदार, नायब तहसीलदारो एवं जिलाधिकारियो को भी इस आशय के निर्देश दिये कि अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान उचित मूल्य दुकानो, विद्यालयो, आगनवाड़ी केन्द्रो, छात्रावासो, मध्यान भोजन आदि का औचक निरीक्षण करे एवं लापरवाही करने वालो के विरूद्ध निःसंकोच कठोर कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करे।      कलेक्टर ने पीएम जन मन योजन के तहत हितग्राहियो के बनाये जा रहे आयुष्मान कार्ड की समीक्षा करते हुये कहा कि अभी तक लक्ष्य के अनुसार हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड नही बनाया जा रहा है। सभी क्षेत्रो के बीएमओं निगरानी रखे साथ ही सचिव रोजगार सहायक आशा कार्यकर्ता के साथ साथ इस कार्य में संलग्न दल लक्ष्य के अनुसार शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाया जाना सुनिश्चित करेगे। एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वाथ्य अधिकारी प्रति दिवस के प्रगति की जानकारी से अवगत कराया जाना सुनिश्चित करेगे।उन्होने बिना भवन अनुज्ञा के संचालित कोचिग सेंटरो को चिन्हित कर इनके विरूद्ध कार्यवही किये जाने का निर्देश नगर निगम आयुक्त को दिये। साथ ही सभी विभागो द्वार संचालित केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी के लाभ के प्रगति की समीक्षा करते हुये निर्देश दिये कि प्रति दिवस पॉच पॉच विभागो समीक्षा की जायेगी कि संबंधित विभाग के द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुसार हितग्राहियो को लाभान्वित कराया गया है या नही। उन्होंने उपस्थित अधिकारियो को निर्देश दिये कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप हितग्राहियो को योजनाओं का लाभ दिया जाना सुनिश्चित करे यदि लक्ष्य के अनुसार योजनाओं का लाभ हितग्राहियो को नही दिया गया तो संबंधित विभागीय अधिकारी जिम्मेदार होगे।       कलेक्टर ने सीएम हेल्प लाईन में लंबित शिकायतो के प्रगति की समीक्षा करते हुये कहा कि कुछ विभागो के द्वारा गंभीरता पूर्वक सीएम हेल्प लाईन में दर्ज शिकायतो का निराकरण नही किया जा रहा है जिससे कि जिले रैकिंग प्रभावित हो रही है। उन्होने निर्देश दिये कि विभागीय अधिकारी 50 दिवस की लंबित शिकायतो का दो दिवस के अंदर संतुष्टि पूर्वक निराकरण कराया जाना सुनिश्चित करे साथ ही लोक सेवा प्रबंधक को निर्देश दिये कि ऐसे अधिकारी जिनके द्वारा शिकायतो को अटेंड नही किया गया है उनके विरूद्ध प्रति शिकायत 100 रूपये की दर से जुर्माना लगाने की कार्यवाही करे। कलेक्टर ने लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत प्राप्त आवेदन पत्रो के निराकरण की समीक्षा करते हुये निर्देश दिये कि लोक सेवा गरंटी अधिनियम के तहत प्राप्त आवेदनो का समय पर निराकरण कर आवेदनकर्ता के लाभ दिया जाना सुनिश्चित करे। साथ ही जो आवेदन लंबित हो तो उनका निराकरण 15 अक्टूबर तक कराया जाना सुनिश्चित करे। नही तो संबंधित के विरूद्ध नियमानुसार अर्थदण्ड की कार्यवाही किया जायेगा। कलेक्टर ने आकांक्षी जिले के तहत निर्धारित पैरामीटर के अनुरूप कार्य किये जाने हेतु स्वास्थ्य, शिक्षा एवं महिला बाल विकास विभाग को निर्देश दिये। बैठक के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह नागेश, अपर कलेक्टर अरविंद झा, पी.के सेन गुप्ता, एसडीएम सृजन बर्मा, राजेश शुक्ला, नगर निगम आयुक्त डी.के शर्मा, डिप्टी कलेक्टर माइकेल तिर्की, तहसीलदार रमेश कोल, प्रीति सिकरवार, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुराग मोदी, मुख्य चिकित्सा एवं स्थ्वास्थ्य अधिकारी एन.के जैन, खनिज अधिकारी ए.के राय, महिला बाल विकास अधिकारी राजेश गुप्ता, जनपद पंचायत बैढ़न के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनिल तिवारी, सहायक संचालक कविता त्रिपाठी,  रोजगार अधिकारी सीमा बर्मा, उप संचालक उद्यानिकी एच.एन निमोरिया, सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग योगेन्द्र राज, अंग्रणी महाविद्यालय के प्राचार्य एम.यू सिद्दीकी, लोक सेवा प्रबंधक रमेश पटेल सहित जिलाधिकारी उपस्थित रहे। recent visitors 70

केरल की टीम रणजी ट्रॉफी अभियान की शुरुआत पंजाब के खिलाफ 11 अक्टूबर से करेगी, MP में तैयार कर चुके हैं कई खिलाड़ी

इंदौर अपने कुशल प्रशिक्षण से मध्य प्रदेश में कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की पौध तैयार करने वाले पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर अमय खुरासिया अब केरल में खिलाड़ियों को तैयार करेंगे। खुरासिया के अनुभव को देखते हुए केरल क्रिकेट संघ ने उन्हें मुख्य कोच की जिम्मेदारी दी है। केरल की टीम रणजी ट्रॉफी अभियान की शुरुआत पंजाब के खिलाफ 11 अक्टूबर से करेगी। अमय के मार्गदर्शन में केरल टीम त्रिवेंद्रम में अभ्यास में जुटी है। केरल की टीम गत सत्र में नॉकआउट में जगह बनाने से चूक गई थी। इसके बाद से राज्य संगठन प्रदर्शन में सुधार के लिए किसी अनुभवी कोच की तलाश में था। केरल का मुख्य कोच बनने के लिए कई दिग्गजों में होड़ थी। खुरासिया के अलावा आस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर शान टैट भी इस पद के दावेदार थे। टैट इससे पहले पाकिस्तान के गेंदबाजी कोच रह चुके हैं। मगर केरल क्रिकेट संघ ने खुरासिया के प्रशिक्षण के तरीकों पर भरोसा जताया। केरल टीम को कई बड़े नाम कोचिंग दे चुके हैं, जिनमें डेव वाटमोर जैसे दिग्गज शामिल हैं। बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज रहे अमय वर्ष 2004 से विभिन्न स्तरों पर कोचिंग कर रहे हैं। वे 10 साल तक मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन के मुख्य कोच रहे। इस दौरान उन्होंने तेज गेंदबाज आवेश खान, आक्रामक बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर, मध्य क्रम बल्लेबाज रजत पाटीदार सहित कई युवा खिलाड़ियों को तैयार किया। एक के बाद एक मध्य प्रदेश से खिलाड़ियों के भारतीय टीम में जगह बनाने के बाद अमय बतौर कोच राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आए। इनके अलावा कुलदीप सेन, शुभम शर्मा, ईश्वर पांडे, आशुतोष शर्मा सहित कई खिलाड़ियों को उन्होंने तैयार किया, जो बाद में मप्र और आइपीएल जैसी टीमों में छाए। कई राज्य संगठनों ने किया अपने साथ जोड़ने का प्रयास आइपीएल में आशुतोष शर्मा जैसे कई खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन का श्रेय खुरासिया की कोचिंग को दिया। इसके बाद से ही कई राज्य संगठन उन्हें अपने साथ जोड़ने के लिए प्रयासरत थे। इनमें राजस्थान, असम, बड़ौदा आदि राज्य शामिल थे। खुरासिया का शानदार रिकॉर्ड बीसीसीआइ के लेवल-सी कोच की शीर्ष प्रशिक्षण डिग्री हासिल कर चुके खुरासिया 119 प्रथमश्रेणी मैचों में 7304 रन बना चुके हैं, जिसमें व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ स्कोर 238 रन है। लगातार दो घरेलू सत्र में 500 से ज्यादा रन बनाकर वे सुर्खियों में आए थे। 12 अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच खेल चुके खुरासिया 1999 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में शामिल थे। 23 जनवरी को मध्य प्रदेश से मुकाबला केरल को रणजी सत्र में एलीट समूह-सी में स्थान मिला है, जहां पंजाब के अलावा कर्नाटक, बंगाल, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार और मध्य प्रदेश की टीमें शामिल हैं। मध्य प्रदेश से मुकाबला 23 जनवरी से खेला जाएगा। केरल की टीम में मध्य प्रदेश के ही हरफनमौला जलज सक्सेना भी शामिल हैं। उनके अलावा सचिन बेबी, बाबा अपराजिथ और संजू सैमसन जैसे नाम केरल टीम में मौजूद हैं। recent visitors 93

सपा सरकार बनने पर जेल जाएंगे बुलडोजर, रामगोपाल यादव ने कहा, अधिकारियों की सूची बन रही

मैनपुरी समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने सोमवार को भाजपा सरकार पर हमला बोला। सोमवार को कस्बा करहल में आयोजित सपा के दिवाकर समाज सम्मेलन में उन्होंने कहा कि पिछड़े वर्ग और अल्पसंख्यकों के घरों और संस्थानों पर बिना अदालत की अनुमति के बुलडोजर चलाए जा रहे हैं। रामगोपाल ने कहा, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी हमारे लोगों को झूठे मुकदमे लिखकर जेल में भेज रहे हैं। इनकी सूची तैयार की जा रही है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर ऐसे अधिकारियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराकर उनको जेल भेजा जाएगा, क्योंकि ऐसे अधिकारी सरकार के इशारे पर मनमाने तरीके से लोगों का उत्पीड़न कर रहे हैं। पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी बेगुनाहों को गोली मार रहे हैं। दलितों और पिछड़ों का आरक्षण छीना सम्मेलन में प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने दलितों और पिछड़ों का आरक्षण छीनने का काम किया है। जब से देश में भाजपा सरकार आई है, किसी दलित को सरकारी नौकरी नहीं मिली है। बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के बने कानून के विपरीत भाजपा सरकार चल रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र में आईएएस को प्रमुख सचिव पद पर पहुंचने के लिए लगभग 15 वर्ष तक आईएएस पद पर काम करने के बाद केंद्र में मुख्य सचिव पद पर तैनात किया जाता है। मगर भाजपा ने उद्योगपतियों के कहने पर 40 से अधिक लोगों को केंद्र में सीधे-सीधे मुख्य सचिव पर तैनात कर दिया। जब इसके बारे में विरोधी दलों को जानकारी हुई तब उन्होंने इस मामले को न्यायालय तक पहुंचाया। न्यायालय ने भाजपा सरकार से पूछा कि उक्त नियुक्तियों में कितने प्रतिशत आरक्षण के लोग रखे गए हैं। बताया गया एक भी आरक्षित वर्ग से नहीं लिया गया है। रामगोपाल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार जाति जनगणना कराना नहीं चाहती है, क्योंकि जनगणना में पिछड़े वर्ग के 54 प्रतिशत से अधिक आबादी निकलेगी। तब इनको 27 की जगह 54 प्रतिशत आरक्षण देना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में आरक्षण के वजह से ही सरकारी नौकरियां नहीं दी जा रही हैं। प्राइवेट सेक्टर के लिए रोजगार मेले लगवाते हैं। नौकरी के नाम पर ऐसे मेलों में धोखाधड़ी करके कंपनियों में भेजा जाता है। कुछ समय बाद वहां से भी प्राइवेट कंपनियां युवाओं को उनके घर भेज देती हैं। प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि करहल के उपचुनाव में तेजप्रताप यादव प्रत्याशी होंगे और इनको सभी मिलकर रिकार्ड मतों से जीत दिलाएं। recent visitors 82