Tuesday, July 7, 2026 10:03 am

खाद्य विभाग ने जांच कर लिखाई रिपोर्ट, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में शासकीय दुकान संचालक ने की लाखों की गड़बड़ी

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालक के द्वारा लाखों की गड़बड़ी करने के मामले में खाद्य विभाग ने जांच उपरांत संचालक के खिलाफ खरसिया थाने में रिपोर्ट लिखाई है। राशन दुकान संचालक के द्वारा गांव के ग्रामीणों को राशन नही देने की शिकायत मिल रही थी जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार खरसिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत भैनापारा शासकीय उचित मूल्य दुकान भैनापारा के विक्रेता जगदीश प्रसाद रौतिया उर्फ महेंद्र कुमार सिदार के द्वारा राशन वितरण में अनियमितता और खाद्यान्न चावल 264.60 क्विंटल शक्कर 7.35 क्विंटल नमक 4.44 क्विंटल चना 17.63 क्विंटल इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन 1 नग जिसकी कुल राशि 11 लाख 81 हजार 398 रूपये एवं शासकीय उचित मूल्य की दुकान गीधा में खाद्यान्न वितरण में अनियमितता और चावल 342.56 क्विंटल शक्कर 9.47 क्विंटल नमक 15.68 क्विंटल चना 16.81 क्विंटल जिसकी राशि 14 लाख 88 हजार 189 रुपए होती है। शासकीय उचित मूल्य दुकान के विके्रता जगदीश प्रसाद रौतिया ने भैनापारा के अलावा गीधा को 26 लाख 69 हजार 587 रूपये की गड़बड़ी को अंजाम दिया है। इस मामले में खाद्य विभाग ने जांच उपरांत शिकायत सही पाये जाने के बाद शासकीय उचित मूल्य दुकान के विक्रेता जगदीश प्रसाद रौतिया उर्फ महेंद्र कुमार सिदार के खिलाफ खरसिया थाने में एफआईआर दर्ज कराई है जिस पर पुलिस ने धारा 409 के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। इस संबंध में फूड इंस्पेक्टर बनमाली यादव ने बताया कि खरसिया क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम भैनापारा के ग्रामीणों ने पिछले साल दिसंबर माह में जगदीश प्रसाद रौतिया उर्फ महेंद्र कुमार सिदार के खिलाफ राशन नही देने की शिकायत की थी जिसके बाद जगदीश प्रसाद को गीधा राशन दुकान में अटैच कर दिया गया था। यहां भी उसके द्वारा राशन नहीं बांटने की शिकायत फरवरी माह में गांव के ग्रामीणों ने कलेक्टर जनदर्शन में किया था। जिस पर शिकायत के बाद जांच उपरांत राशन वितरण में गड़बड़ी पाये जाने के बाद खरसिया थाने में एफआईआर दर्ज कराया गया है। recent visitors 66

22 की ही हो सकी पहचान, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में 31 नक्सली मरे

जगदलपुर. दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के थुलथुली गांव में मारे गए 31 नक्सलियों के शव में से 16 नक्सलियों की पहचान शव आने के बाद ही पुलिस ने कर लिया था, शेष की जांच जारी रही, जहाँ 6 अन्य नक्सलियों की पहचान भी पुलिस ने कर ली है, जहाँ 10 नक्सलियों की पहचान अब भी बाकी है। मामले के बारे में जानकारी देते हुए दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने बताया कि 6 घंटे तक चले मुठभेड़ के बाद पुलिस ने 31 नक्सलियों के शव बरामद कर उसे दंतेवाड़ा जिले में लाया गया, जहाँ 16 नक्सली जिनमें 1. नीति, DKSZC, 2. सुरेश सलाम, डीवीसीएम, 3. मीना माडकम, डीवीसीएम,4. अर्जुन PPCM, पीएलजीए कंपनी 6, 5. सुंदर PPCM, पीएलजीए कंपनी 6, 6. बुधराम, PPCM पीएलजीए कंपनी 6, 7. सुक्कू, PPCM, पीएलजीए कंपनी 6, 8. सोहन, एसीएम, बारसूर एसी, 9. फूलो, PPCM, पीएलजीए कंपनी 6, 10. बसंती, PPCM, पीएलजीए कंपनी 6, 11. सोमे, PPCM, पीएलजीए कंपनी 6, 12. जमीला उर्फ बुधरी, PM, पीएलजीए कंपनी 6, 13. रामदेर, एसीएम, 14. सुकलू उर्फ विजय एसीएम, 15. जमली एसीएम,16. सोनू कोर्राम, एसीएम अमदेयी की पहचान की गई, जिसमें रविवार को पुलिस ने नंदू मंडावी भैरमगढ़ जिला बीजापुर इनामी 10 लाख, मीना नेताम नारायणपुर निवासी इनामी 8 लाख, महेश घोटिया मालेवाही जिला दंतेवाड़ा 8 लाख, मोहन मंडावी दंतेवाड़ा 8 लाख, जगनी कोर्राम नारायणपुर निवासी इनामी 8 लाख, अनिल बीजापुर इनामी 8 लाख की शिनाख्त की गई है, वही 10 अन्य नक्सलियों की पहचान की जा रही है। क्या-क्या हुआ बरामद पुलिस ने जब इलाके की सर्चिंग की तो वहीं मौके से 01 नग LMG, 04 नग AK 47 , 06 नग  SLR, 03 नग INSAS, 2 नग 303 सहित कई अन्य हथियार बरामद हुआ है।  recent visitors 60

कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 3’ का ट्रेलर टला, कारण अजय देवगन की ‘सिंघम अगेन’

कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 3' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। 7 अक्टूबर 2024 को इस फिल्म का टेलीकॉम रिलीज होने वाला था, लेकिन टोकन ने इसे आखिरी मिनट में पोस्टपोन कर दिया है। क्या है ऐसा 'सिंघम 3' का कारण? कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 3' का सभी बेसर्स से इंतजार कर रहे हैं। 'राष्ट्रीय कृष्ण' में तृप्ति डिमरी के अलावा विद्या बालन भी नजर आएंगी। कहा जा रहा है कि राकेश भी शामिल हैं, लेकिन अभी तक उनका लुक सामने नहीं आया है। 7 अक्टूबर यानी आज 'भूल भुलैया 3' की टेलिकॉम रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसे पोस्टपोन कर दिया गया है और इस फैसले से लोग हैरान हैं। कहा जा रहा है कि आखिरी मिनट में टेलिकॉम में कुछ बदलाव किए जा रहे हैं, जिसकी वजह से देरी हो रही है। इस वैल्युएशन से एक बड़ा फैसला लिया टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, 'कार्तिक आर्यन, विद्या बालन और पूरी टीम सोमवार को दर्शकों के लिए भूल भुलैया 3 के टेलिकॉम शो के लिए एक्साइटेड थे। लेकिन पिछली बार हुए बदलावों और कुछ खास एडिट्स के कारण यह फैसला लिया गया कि फिल्म का टेलिकॉम आज रिलीज नहीं होगा।' रामायण की फिल्म 'टेलीकॉम' कब आएगी? रिपोर्ट में आगे कहा गया, 'भूल भुलैया 3' इस हफ्ते के अंत में टेलिकॉम पर रिलीज हो सकती है। साथ ही ऑर्केस्ट्रा अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम अगेन' के टेलीकॉम को देखने का भी इंतजार कर रहे हैं। इन दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर क्लैश होने वाला है। 'सिंघम 3' की वजह से हुआ ये सब! सूत्र ने खुलासा किया है कि 'भूल भुलैया 3' की टीम ने आज अपना टेलिकॉम रिलीज करने का फैसला किया था, लेकिन उन्होंने इसे टाल दिया और 'सिंघम 3' के टेलिकॉम के बाद ही इसे रिलीज कर दिया गया। recent visitors 66

नौ दिन बिना अन्न-जल के कील की खाट पर लेटेंगी, छत्तीसगढ़-कोरबा में ईश्वरी के सपने में आईं मां दुर्गा

कोरबा. नवरात्र में देवी मां की आस्था में लोग पूजा अनुष्ठान विधान पूर्वक तो करते ही हैं, कुछ लोग एकदम अलग तरीका अपनाकर लोगों को आश्चर्य में भी डाल देते हैं। ऐसी ही आस्था के साथ हरदी बाजार के ग्राम नेवसा निवासी छोटेलाल चौहान की पत्नी ईश्वरी चौहान देवी मां की सेवा में जुटी हैं। उन्होंने नवरात्र में नुकीले कील से बनी खाट पर लेटकर देवी मां की साधना कर रही है। उनकी इस तरह की साधना का यह दूसरा प्रयास है। ईश्वरी चौहान का कहना है कि उन्हें माता रानी ने सपना में ऐसा करने का संकेत दिया था। वे कील की खाट पर लेटकर ज्योत, जवारा जलाकर सेवा में कर रही हैं, जहां परिवार के साथ गांव के लोग भी रोजाना भजन-कीर्तन और जसगीत में पहुंचकर माता रानी के दर्शन कर रहे हैं। recent visitors 61

रतन टाटा की तबीयत खराब, मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल के ICU में हुए भर्ती

मुंबई जाने-माने उद्योगपति रतन टाटा की तबियत खराब है और उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. टाटा संस के चेयरमैन ऐमिरेट्स रतन टाटा की आयु 86 वर्ष है और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के कारण आईसीयू में भर्ती कराया गया है.  उन्हें सोमवार की सुबह अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष में ले जाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है. बता दें कि रतन टाटा को गंभीर हालत में रात 12:30 से 1:00 बजे के बीच अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनका ब्लड प्रेशर बहुत कम हो गया था और उन्हें तुरंत आईसीयू में ले जाया गया, जहां जाने-माने हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. शारुख अस्पी गोलवाला की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है. 1962 में शुरू हुई असल कहानी 28 दिसंबर 1937 को तत्कालीन बॉम्बे जो अब मुंबई के नाम से जाना जाता है. वहां रतन टाटा का जन्म हुआ. वह टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी टाटा के परपोते हैं. वे 1990 से 2012 तक समूह के अध्यक्ष थे और अक्टूबर 2016 से फरवरी 2017 तक अंतरिम अध्यक्ष थे. रतन टाटा समूह के धर्मार्थ ट्रस्टों के प्रमुख बने हुए हैं. टाटा की असल कहानी 1962 में शुरू हुई जब वे टाटा समूह में शामिल हुए. उन्होंने 1990 में समूह के अध्यक्ष बनने से पहले कई कार्य किए और धीरे-धीरे बिजनेस की सीढ़ी चढ़ते गए. उनके कार्यकाल में टाटा समूह ने घरेलू और विदेश दोनों ही स्तरों पर पर्याप्त वृद्धि और विस्तार का अनुभव किया. टाटा की दूरदर्शिता और रणनीतिक सोच ने कंपनी को टेलीकॉम, रिटेल और ऑटो जैसे नए उद्योगों में विस्तार करने की अनुमति दी. सरकार ने किया सम्मानित टाटा की सबसे खास उपलब्धियों में से एक 2008 में जगुआर लैंड रोवर का अधिग्रहण था, जो टाटा समूह के इतिहास में एक महत्वपूर्ण क्षण था. परोपकार और कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति उनके समर्पण ने उन्हें भारत के दो सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों पद्म भूषण और पद्म विभूषण सहित अनगिनत सम्मान दिलाए हैं. कैसा रहा रतन टाटा का करियर (Ratan Tata Profile) 28 दिसंबर, 1937 को बॉम्बे (अब मुंबई), भारत में जन्मे रतन टाटा, टाटा ग्रुप के फाउंडर जमशेदजी टाटा के परपोते हैं। वे 1990 से 2012 तक टाटा ग्रुप के चेयरमैन रहे और अक्टूबर 2016 से फरवरी 2017 तक अंतरिम चेयरमैन रहे। रतन टाटा ग्रुप के चैरिटी ट्रस्ट्स के प्रमुख बने हुए हैं। टाटा का करियर 1962 में शुरू हुआ जब वे टाटा ग्रुप में शामिल हुए। उन्होंने 1990 में चेयरमैन बनने से पहले ग्रुप में अलग-अलग पदों पर अपनी सेवाएं दीं। उनके कार्यकाल में, टाटा ग्रुप ने घरेलू और विदेशी दोनों ही लेवल पर शानदार ग्रोथ और विस्तार किया। क्या रही खास उपलब्धि टाटा की दूरदर्शिता और रणनीतिक सोच के जरिए ग्रुप टेलीकॉम, रिटेल और ऑटो जैसे नए सेक्टरों में दाखिल हुआ। टाटा की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक 2008 में जगुआर लैंड रोवर को खरीदना था, जो टाटा ग्रुप के इतिहास में एक अहम पल था। पद्म विभूषण से सम्मानित चैरिटी और कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति रतन टाटा के समर्पण ने उन्हें अनगिनत सम्मान दिलाए हैं, जिनमें भारत के दो सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण और पद्म विभूषण भी शामिल हैं। अपने पूरे करियर के दौरान, रतन टाटा को उनके असाधारण लीडरशिप के लिए जाना जाता रहा है।   recent visitors 70

Guna में गरबा समारोह में घुसे गैर-हिंदू युवक, मचा बवाल; पुलिस ने सभी युवकों को किया गिरफ्तार

 गुना गुना जिले के कस्तूरी गार्डन में लॉयंस क्लब द्वारा आयोजित गरबा कार्यक्रम में घुसे संदिग्ध 5 मुस्लिम युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के गुना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार रात कस्तूरी गार्डन में पंखिड़ा गरबा कार्यक्रम हो रहा था। इस दौरान हिंदू जागरण मंच के कुछ कार्यकर्ताओं ने लॉयंस क्लब के सदस्यों को उनके कार्यक्रम कुछ मुस्लिम युवकों द्वारा गरबा खेले जाने की सूचना दी। इस पर लॉयंस क्लब के सदस्यों ने उन्हें इस बारे में कोई जानकारी होने से मना कर दिया। इसके बाद हिंदू जागरण मंच के कुछ कार्यकर्ताओं ने अंदर जाकर देखा तो वहां कई मुस्लिम युवक गरबा खेलते मिले। इस पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को इसकी शिकायत दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर वहां मौजूद 5 गैर हिंदू युवकों को गिरफ्तार कर लिया। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं की शिकायत के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार युवकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस घटना ने स्थानीय समुदाय में तनाव पैदा कर दिया है। कुछ लोगों ने इसे धार्मिक भेदभाव का मामला बताया है, जबकि अन्य इसे सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक कार्रवाई मान रहे हैं। वहीं, इस मामले में पुलिस का कहना है 5 गैर हिन्दू लड़के किसी तरह से गुना के कस्तूरी गार्डन में हो रहे गरबा के पास लेकर एंट्री करके गरबा में शामिल हो गए थे, जिनकी सूचना हिंदू जागरण मंच ने पुलिस को दी थी। सूचना पर 5 गैर हिन्दू लड़कों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन पर कार्रवाई की जा रही है। वहीं, जब इस मामले में हिंदू जागरण मंच के विभाग मंत्री केशव शर्मा ने कहा कि हिंदू समाज के इस कार्यक्रम में गैर हिन्दू युवकों का क्या काम है। ये लोग ऐसे ही आते हैं और लव जिहाद करते हैं। हमारी बहन-बेटियों को फंसाते हैं। यहीं से लव जिहाद शुरू होता है। केशव शर्मा ने कहा कि गरबा के नाम पर यह अश्लीलता और फूहड़ता नही चलेगी। इसके साथ ही उन्होंने गरबा आयोजन समितियों पर भी पैसों के लालच में धर्म से छेड़छाड़ करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। उन्होंने अपील की है कि जहां पर गरबा किया जा रहे है, वहां पर जांच की जाए। वहीं, पुलिस का कहना है कि इस मामले में संदिग्ध पांच युवकों को गिरफ्तार किया है उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। recent visitors 151

इंदौर में हिंदू संगठन के लोगों ने नदीम नामक युवक को पकड़ा, फर्जी नाम से हिन्दू लड़कियों से कर रहा था दोस्ती

इंदौर  हिंदू संगठन के लोगों ने नदीम नामक युवक को पकड़ा। मूलतः तालुका वारामाली वड़गांव निवालकर निवासी नदीम विराट के नाम से रह रहा था। रविवार को वह निजी कंपनी में काम करने वाली युवती के घर गया व अश्लील हरकत करने लगा। युवती से उसकी इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। नदीम उसे हिंदू नाम बताता था। रविवार को हिंदू संगठन से जुड़े मानसिंह राजावत साथियों के साथ पहुंचे और नदीम को पकड़ लिया। लसूडिया पुलिस ने लड़की की शिकायत पर नदीम के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस उससे गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक नदीम इंदौर में ही आकर रहने लगा था। इस दौरान वह युवती के घर पहुंचा और उससे छेड़छाड़ करने लगा। युवती के विरोध करने और चिल्लाने पर वो वहां से भाग गय था। व्यवसायी के बेटे का अश्लील वीडियो बनाया इंदौर की तेजाजी नगर पुलिस ने दाल मिल व्यवसायी के 15 वर्षीय बेटे का आपत्तिजनक वीडियो बनाने वाले तीन दोस्तों पर केस दर्ज किया है। तीनों आरोपित नाबालिग हैं। टीआइ देवेंद्र मरकाम के मुताबिक पीड़ित दसवीं का छात्र है। छात्र और आरोपित 20 मार्च को टर्फ पर खेल रहे थे। आरोपितों ने छात्र को जबर्दस्ती निर्वस्त्र किया और वीडियो बना लिया। दो दिन पूर्व छात्रों ने मजाक में वीडियो ग्रुप पर डाल दिया। छात्र के पिता ने पूछा तो पूरा वाकया बताया। शनिवार रात दोनों पक्ष थाने पहुंच गए। देर रात पुलिस ने तीनों नाबालिगों पर लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण, किशोर न्याय अधिनियम और आइटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। recent visitors 66