Tuesday, July 7, 2026 11:17 am

विरोध के नाम पर अराजकता भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी : सीएम योगी

लखनऊ  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि किसी भी जाति, मत-मजहब अथवा संप्रदाय से जुड़े हुए ईष्ट देवी-देवता, महापुरुषों अथवा साधु-संतों के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी अस्वीकार्य है, लेकिन विरोध के नाम पर अराजकता भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सोमवार को त्योहारों के दृष्टिगत मुख्य सचिव, डीजीपी, अपर मुख्य सचिव गृह, एवं अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हर मत, संप्रदाय की आस्था का सम्मान होना चाहिए। महापुरुषों के प्रति प्रत्येक नागरिक के मन मंय कृतज्ञता का भाव होना चाहिए, लेकिन इसके लिए बाध्य नहीं किया सकता और जबरन किसी पर थोपा भी नहीं जा सकता। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी व्यक्ति अगर आस्था के साथ खिलवाड़ करेगा, महापुरुषों, देवी-देवता, संप्रदाय आदि की आस्था के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करेगा, तो उसे कानून के दायरे में लाकर कठोरता पूर्वक सजा दिलवाई जाएगी, लेकिन सभी मत, मजहब, सम्प्रदाय के लोगों को एक-दूसरे का सम्मान करना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि विरोध के नाम पर अराजकता, तोड़-फोड़ अथवा आगजनी स्वीकार नहीं है, जो कोई ऐसा दुस्साहस करेगा, उसे उसकी कीमत चुकानी होगी। मुख्यमंत्री ने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए कि शारदीय नवरात्रि विजयदशमी का पर्व हर्षोल्लास, शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल के बीच संपन्न हो, यह प्रत्येक जनपद-प्रत्येक थाना को सुनिश्चित करना होगा। माहौल खराब करने वालों को चिन्हित कर कठोर कार्रवाई करें। कानून के विरुद्ध कार्य करने वालों के साथ सख्ती से निपटें। महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में फुट पेट्रोलिंग और पीआरवी 112 की पेट्रोलिंग तेज की जाए। उन्होंने कहा कि महिलाओं-बेटियों की सुरक्षा व सुविधा सुनिश्चित होनी चाहिए, इसके लिए सभी विभाग मिलकर काम करें।       recent visitors 65

विज्ञान और प्रौद्योगिकी से विकास की तेज राह में विश्व आगे बढ़ रहा है : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी से विकास की तेज राह में विश्व आगे बढ़ रहा है, इसे सही दिशा देकर मानव कल्याण से जोड़ने के लिए समाज में सद्मूल्यों को विकसित करना होगा। विकास को वरदान बनाना है तो समाज में प्रेम, दया, करुणा, परोपकार और शांति की भावना को जागृत करना होगा। ब्रह्मकुमारी जैसे संस्थानों द्वारा जन-चेतना के लिए किये जा रहे कार्य सशक्त और समृद्ध भारत तथा वैश्विक खुशहाली के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उप मुख्यमंत्री शुक्ल राजस्थान के माउंट आबू में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित "आध्यात्मिकता द्वारा स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज का निर्माण" वैश्विक शिखर सम्मेलन के समापन समारोह में शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि 4 से 7 अक्टूबर तक आयोजित शिखर सम्मेलन के शुभारंभ सत्र में (4 अक्टूबर) राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु शामिल हुई थीं। प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में सपनों के भारत के निर्माण का चल रहा है महायज्ञ उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गौरवशाली नेतृत्व में भारत तेज गति से आगे बढ़ रहा है आज भारत विश्व की 5 वीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। आगामी 5 वर्षों में हम तीसरी और वर्ष 2047 तक विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होंगे। व्यापक स्तर पर तेज गति से विकास हो रहा है। तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था ने विकास के द्वार खोले हैं। नागरिकों को सक्षम बनाने के लिये उच्चस्तरीय शिक्षा, स्वास्थ्य की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। विकास की राह के हर पड़ाव में सहयोग प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सपनों के भारत के निर्माण का महायज्ञ चल रहा है। इस विकास को स्थायी बनाने के लिये मानव जाति का जागृत होना आवश्यक है। इसके लिये भारत की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत और आध्यमिकता का पुनरुत्थान करना होगा। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद कहते थे 21 वीं सदी भारत की होगी। भारत विश्वगुरु होगा। वर्तमान वैश्विक पारिस्थितियों में भारत का नेतृत्व नितांत आवश्यक है। आर्थिक विकास के साथ आध्यात्मिक विकास पर भी कार्य करना होगा। विकसित, समृद्ध और खुशहाल विश्व के निर्माण के लिये भारत की “वसुधैव कुटुंबकम्” की सोच पर सभी को चलना होगा। वैश्विक कल्याण के इस अहम दायित्व के निर्वहन के लिये आवश्यक है कि भारत का हर नागरिक सकारात्मक भूमिका निभाकर लोक-कल्याणकारी पुनीत यज्ञ में सहभागी बने। अच्छा मनुष्य बनकर ही स्वयं, समाज और विश्व का कल्याण किया जा सकता है सुनिश्चित उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि श्रद्धेय अटल जी कहते थे “आज मानव ने आकाश में पक्षी की तरह उड़ना सीख लिया है, मछली की तरह समुद्र में तैरना सीख लिया है लेकिन इंसान की तरह जमीन पर चलना नहीं सीख पाया।” उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि वैश्विक कल्याण के लिये मानव मूल्यों को जागृत करना होगा। समाज को तोड़ने वाली शक्तियाँ कार्य कर रही हैं, परंतु ख़ुशी की बात है कि समाज को जोड़ने वाली, चिंतन करने वाली, वैश्विक कल्याण के भाव वाली संस्थाएँ और विचारक सतत कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज विश्व ब्रह्मकुमारी जैसे संस्थानों को आशा भरी नज़रों से देख रहा है। यह वर्तमान पीढ़ी की ज़िम्मेदारी है आगामी पीढ़ी को भारत की समृद्ध संस्कृति और आध्यात्म से जोड़ने की दिशा में प्रयास करे। एक अच्छा मनुष्य बनकर ही स्वयं का, समाज का और विश्व का कल्याणकारी भविष्य सुनिश्चित किया जा सकता है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल को ब्रह्मकुमारी संस्थान के प्रतिनिधियों ने स्मृति चिन्ह भेंट किया। ब्रह्मकुमारी के राजयोगी बृजमोहन, राजयोगिनी सुचन्द्रिका दीदी सहित 20 हजार से अधिक प्रतिभागी इस सम्मेलन में शामिल थे। recent visitors 66

भिंड में 12 दिन पहले हुई महिला की हत्या में पुलिस को बड़ी कामयाबी, पति ही हत्यारा निकला

भिंड मध्य प्रदेश के भिंड में 12 दिन पहले हुई महिला की हत्या के मामले में पति ही हत्यारा निकला है। दरअसल मामला देहात थाना अंतर्गत ग्राम सिमराव का है,जहां पर 25 सितंबर को फरियादी उदयभान सिंह तोमर निवासी ग्राम सिमराव ने थाना देहात में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी पत्नी सोनी राजावत बिना बताए कहीं चली गई हैं। पुलिस द्वारा गंभीरता से मामले को लिया गया मृतका के परिजनों से बात की गई लड़की के परिजनों ने बताया कि लड़की के ससुराल वाले आए दिन लड़की के साथ दहेज के लिए मारपीट और गाली गलौज करते हैं यह मृतका के मायके पक्ष वालों ने पुलिस को पूछताछ में बताया था। तभी पुलिस को संदेह हुआ और मृतक महिला के घर वालों से पूछताछ की गई। जिसमें महिला का शव कुंवारी नदी के किनारे कछार में कीचड़ में मिला। वहीं गले का मंगलसूत्र जो था वह भी झाड़ से छुपा दिया गया था। पुलिस ने मृतका के पति सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, आरोपियों से अभी पुलिस पूछताछ कर रही है।   recent visitors 84

शेयर बाजार में आए भूचाल से सहमे अडानी ग्रुप के स्टॉक्स, सेंसेक्स 800 अंक लुढ़का, निफ्टी 24700 के करीब

मुंबई शेयर मार्केट में लगातार छठे दिन गिरावट है। इस गिरावट की चपेट में अडानी ग्रुप के शेयर भी आ गए हैं। मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज में भी गिरावट है। अडानी पोर्ट्स 4.11 पर्सेंट टूटकर सेंसेक्स और निफ्टी में टॉप लूजर है। अडानी टोटल गैस 2.94 पर्सेंट नीचे है। अडानी ग्रीन एनर्जी 2.96 पर्सेंट टूटा है। अडानी ग्रुप की बेंचमार्क कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज भी 3.35 पर्सेंट नीचे है और अडानी पावर भी 3.72 पर्सेंट पस्त है। अडानी एनर्जी सॉल्यूशन भी 3.19 पर्सेंट नीचे है। अडानी ग्रीन एनर्जी 2.80 पर्सेंट नीचे ट्रेड कर रहा है। एसीसी में 4.44 पर्सेंट, अंबुजा सीमेंट 3.15 और एनडीटीवी में 2.99 पर्सेंट गिरा है। यह स्थिति दोपहर डेढ़ बजे के आसपास की है। बैंकिंग से लेकर रियल्टी तक के शेयर धड़ाम गिरावट की इस आंधी में बैंकिंग से लेकर रियल्टी तक के शेयर धड़ाम हैं। बैंक निफ्टी 1.66 पर्सेंट गिरा है। निफ्टी ऑटो 0.87 पर्सेंट, फाइनेंशियल सर्विसेज 1.48 पर्सेंट, एफएमसीजी में 0.33 पर्सेंट, मेटल में 2.28 पर्सेंट की गिरावट है। आईटी ही एक ऐसा इंडेक्स है, जिसमें 0.61 पर्सेंट की तेजी है। निफ्टी मीडिया में 3.31 पर्सेंट की भारी गिरावट है। इसके बाद निफ्टी पीएसयू बैंक में 3.17 पर्सेंट की गिरावट है। प्राइवेट बैंक इंडेक्स भी 1.72 पर्सेंट लुढ़का है। रियल्टी भी 0.98 पर्सेंट गिरा है। हेल्थ केयर भी 0.41 पर्सेंट लुढ़का है। कंज्यूमर ड्यूराबेल्स भी 2.08 पर्सेंट टूट चुका है। ऑयल एंड गैस भी 2.44 पर्सेंट गिरा है। Adani Group Stocks: शेयर मार्केट में लगातार छठे दिन गिरावट है। इस गिरावट की चपेट में अडानी ग्रुप के शेयर भी आ गए हैं। मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज में भी गिरावट है। अडानी पोर्ट्स 4.11 पर्सेंट टूटकर सेंसेक्स और निफ्टी में टॉप लूजर है। अडानी टोटल गैस 2.94 पर्सेंट नीचे है। अडानी ग्रीन एनर्जी 2.96 पर्सेंट टूटा है। अडानी ग्रुप की बेंचमार्क कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज भी 3.35 पर्सेंट नीचे है और अडानी पावर भी 3.72 पर्सेंट पस्त है। अडानी एनर्जी सॉल्यूशन भी 3.19 पर्सेंट नीचे है। अडानी ग्रीन एनर्जी 2.80 पर्सेंट नीचे ट्रेड कर रहा है। एसीसी में 4.44 पर्सेंट, अंबुजा सीमेंट 3.15 और एनडीटीवी में 2.99 पर्सेंट गिरा है। यह स्थिति दोपहर डेढ़ बजे के आसपास की है। बैंकिंग से लेकर रियल्टी तक के शेयर धड़ाम गिरावट की इस आंधी में बैंकिंग से लेकर रियल्टी तक के शेयर धड़ाम हैं। बैंक निफ्टी 1.66 पर्सेंट गिरा है। निफ्टी ऑटो 0.87 पर्सेंट, फाइनेंशियल सर्विसेज 1.48 पर्सेंट, एफएमसीजी में 0.33 पर्सेंट, मेटल में 2.28 पर्सेंट की गिरावट है। आईटी ही एक ऐसा इंडेक्स है, जिसमें 0.61 पर्सेंट की तेजी है। निफ्टी मीडिया में 3.31 पर्सेंट की भारी गिरावट है। इसके बाद निफ्टी पीएसयू बैंक में 3.17 पर्सेंट की गिरावट है। प्राइवेट बैंक इंडेक्स भी 1.72 पर्सेंट लुढ़का है। रियल्टी भी 0.98 पर्सेंट गिरा है। हेल्थ केयर भी 0.41 पर्सेंट लुढ़का है। कंज्यूमर ड्यूराबेल्स भी 2.08 पर्सेंट टूट चुका है। ऑयल एंड गैस भी 2.44 पर्सेंट गिरा है। शेयर मार्केट में एक बार फिर भूचाल बता दें शेयर मार्केट में एक बार फिर भूचाल आ गया है। सेंसेक्स 887अंक लुढ़क कर 80787 पर आ गया है। निफ्टी गिरावट का दोहरा शतक लगाकर 24716 पर आ गया है। यह 298 अंक टूट चुका है। इससे पहले आज सुबह शेयर मार्केट में पांच दिन से चली आ रही गिरावट पर ब्रेक लग गया था। सेंसेक्स 238 अंकों की बढ़त के साथ 81926 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 69 अंक ऊपर 25084 पर खुलने में कामयाब रहा था। recent visitors 86

अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 2024: ब्रांडेड स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील, बिना लागत EMI!

अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में हर दिन कई शानदार और शानदार डिलियाँ लाइव हुई हैं। यदि आप कोई नया उपकरण लेना चाहते हैं, लेकिन आपका बजट काफी कम है, तो आपको दूसरे उपकरण से समझौता करने की ज़रूरत नहीं है। नो कॉस्ट ईएमआई के साथ रियल सेल स्मार्टफोन की कीमत भी लाइव है, जिससे आप प्रति माह 5000 रुपये की किस्त पर कोई भी मनपसंद स्मार्टफोन ले सकते हैं। इस कीमत को आप महीने के हिसाब से कम भी कर सकते हैं। Amazon Sale 2024 की ये डिलिवरी हर किसी के लिए खास हो सकती है। इस कार से आप कीमती सामान को बेहद कम कीमत पर ईएमआई पर ले सकते हैं। साथ ही इनटेक पर एक्स्ट्रा बचत करने के लिए आप एसबीआई क्रेडिट कार्ड से भी खरीदारी कर सकते हैं, जिससे आपको 10% तक का इंस्टेंट स्टॉक का फायदा हो सकता है। ये स्मार्टफोन वनप्लस ओपन (एपेक्स एडिशन, 16 जीबी रैम) पर नो कॉस्ट ईएमआई देगा: ये लेटेस्ट वनप्लस ओपन काफी ज्यादा ट्रेंड में चल रहा है। इस उपकरण का प्रोटोटाइपिक डिजाइन यह काफी मात्रा में असामालिटिव बना हुआ है। इसमें 16GB रैम के साथ 1TB की स्टोरेज भी देखने को मिलती है। इस उपकरण का हिंज भी काफी टिकाऊ और हाई क्वालिटी वाला है। यह 7 नेटवर्क नेटवर्क कनेक्शन सीमलेस नेटवर्क कनेक्शन देता है। इसकी स्क्रीन भी शानदार है। OIS कैमरा इलेक्ट्रॉनिक्स भी मिल रहा है। Xiaomi 14 (ब्लैक, 12GB रैम, 512GB स्टोरेज): अगर आप बेहतरीन कैमरा वाला Xiaomi 14 उपकरण लेना चाहते हैं, तो यह आपके लिए काफी बेहतरीन हो सकता है। इस उपकरण में 50MP Leica प्रोफेशनल ऑप्टिकल्स मिल रहा है, जिससे आप DSLR जैसी फोटो पर क्लिक कर सकते हैं और साथ ही बेहतरीन वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर सकते हैं। इसका डिज़ाइन भी काफी प्रीमियम है। Amazon ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में इस ऑफर पर 40% तक का हैवी डिस्काउंट भी मिल रहा है। OPPO F27 Pro+ 5G (मिडनाइट नेवी, 8GB RAM): यह फीचर्स से लैस काफी बेहतरीन OPPO F27 Pro+ माना जाता है। इस उपकरण को आप Amazon Sale 2024 से बेहद गरीब बेघरों पर भी ले सकते हैं। यह 6.7 इंच के फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले के साथ मिल रहा है। इसके साइड में 64MP का खास फीचर वाला कैमरा भी मिल रहा है। यह उपकरण टेलीकॉम 69 इलेक्ट्रानिक वॉटर ड्रायर के साथ उपलब्ध है। इसका डिजाइन भी काफी कमाल का है। विवो इस वीवो एक्स फोल्ड 3 प्रोटेक पर आपको नो कास्ट लैबोरेटरी के साथ ही डिजिटल ई-कॉमर्स ऑफर का डिस्काउंट भी दिया जा रहा है, जिससे आप भारी बचत भी कर सकते हैं। यह उपकरण काफी पतला भी है। इस उपकरण का वजन भी काफी कम है। यह उपकरण ZEISS प्रोफेशनल फोटोग्राफर कैमरा भी दिया गया है। इसका 2K इमर्सिव डिस्प्ले भी काफी बेहतरीन है। TECNO CAMON 30 Premier 5G (स्नोई सिल्वर, 12GB+512GB): अगर आप प्रीमियम स्पेसिफिकेशन वाली तकनीक लेना चाहते हैं, तो TECNO CAMON 30 Premier आपके लिए काफी बेस्ट टेक्नोलॉजी हो सकती है। इस कैमरे के बैक में 50MP के तीन कैमरे भी दिए गए हैं, जिनकी फोटोग्राफी भी काफी अच्छी हो सकती है। यह साइड एक्सिस रेंज फ़्रांइडर डिज़ाइन के साथ आ रहा है, जिसमें यह काफी मात्रा में असामेटिव हो जाता है। इसमें ऑटो फोकस के साथ ही आई स्पेशलिटी का फीचर भी मिल रहा है। recent visitors 110

डिवाइस चोरी हो गया? अब इस नए गूगल फीचर के साथ आपका मोबाइल होगा ऑटो लॉक!

गूगल की तरफ से एक नया फीचर लाया जा रहा है, जो आने वाले दिनों में उन पेंसिल को जेल डॉक्यूमेंट का काम करना चाहते हैं, जो टेक्नोलॉजी चोरी का काम करते हैं। वास्तविक Google की ओर से नए फीचर को डिज़ाइन किया गया है, जोटेक को चुराने से पहले किया गया है। इसे Google चोरी का पता लगाने वाले लॉक फीचर के नाम से जाना जाता है। इस खासियत को ग्राहकों के लिए रोल आउट किया जा रहा है। गूगल के तीन नए स्पेशलिटी लाइक रिपोर्ट की श्रेणी, तो गूगल की चोरी का पता लगाने वाले तीन फीचर को पेश किया जाएगा। इसमें टेक्नोलॉजी स्टेरी लॉक, लैबोरेटरी जनरल लॉक और बिल्डर लॉक जैसी विशिष्टताएँ शामिल हैं। उदाहरणार्थ चोरी हो जाने पर उसे सुरक्षित बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस साल की शुरुआत में कंपनी के फोन को लॉक कर गूगल की ओर से तीन नई खासियतों के लिए टेक्नोलॉजी की शुरुआत की जाएगी। यह टूल – थेफ्ट डिविजन लॉक, वैलिड कैपिटल लॉक और क्लाइंट लॉक की मदद से ग्राहकों को खरीदने के लिए अपने लाइसेंस पर तुरंत लॉक करने का एक तरीका शामिल है, चोर किसी भी तरह की जानकारी तक पहुंच नहीं बना सकता है। स्क्रीनशॉट की रिपोर्ट, तो पहले दो टूल Xiaomi 14T Pro सामने आए थे, और कहा था कि कुछ रिचर्ड्स यूजर ने स्क्रीनशॉट की जानकारी दी है। कैसे काम पूछेगा नया फीचर इस फीचर में अगर कोई आपका फोन चोरी करता है, तो Google AI पता लगाएं कि किसी ने आपके हाथ से आपका फोन चुराया है। इसमें चोरी, बाइक या गाड़ी चलाने की कोशिश की जाती है, तो फोन की स्क्रीन लॉक हो जाएगी। इसके अलावा सरकारी फोन पर इंटरनेट से वर्चुअल लॉक करने की भी सुविधा मिलती है। गूगल के फाइंड माई मैगजीन के साथ आप अपने फोन को लॉक कर सकते हैं। तीसरा डिजिटल लॉक, जो आपको अपने गूगल अकाउंट की मदद से फोन पर लॉक करने की सुविधा देता है। recent visitors 67

खत्म हो गया बॉन्ड का चक्कर, राज्य सरकार का बड़ा कदम, काउंसलिंग के बाद भी छोड़ सकेंगे सीट

भोपाल  प्रदेश के सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में एमडी-एमएस में प्रवेश लेने जा रहे डॉक्टरों के लिए अच्छी खबर है। अब काउंसलिंग के पहले दो चरण तक प्रवेश के बाद सीट छोड़ने पर उनके ऊपर सीट लीविंग बांड लागू नहीं होगा। मॉप-अप राउंड से यह प्रभावी होगा। पिछले सत्र तक दूसरे चरण में प्रवेश लेने के बाद सीट छोड़ने पर सीट लीविंग बांड लगता था। इसमें सरकारी कॉलेज में प्रवेश लेने वाले को 30 लाख रुपये और निजी कॉलेज वाले को पूरे पाठ्यक्रम की शुल्क बांड राशि के रूप में शासन को जमा करानी होती थी। अभ्यर्थी अच्छा कॉलेज या विषय मिलने के बाद भी त्यागपत्र नहीं दे पाते थे। एमबीबीएस में पहले ही यह व्यवस्था लागू हो चुकी है। उल्लेखनीय है कि पिछले सत्र में प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में पीजी की 1262 और निजी कॉलेजों में 830 सीटें थीं। इस वर्ष सरकारी और निजी दोनों कॉलेजों में कुछ सीटें बढ़ने के आसार हैं। प्रवेश नियमों में यह भी निर्धारित किया गया है कि अभ्यर्थियों को सिर्फ एक बार ही पंजीयन का अवसर दिया जाएगा। एमबीबीएस में दूसरी बार भी अवसर दिया था। एमडी-एमएस में प्रवेश के लिए दो अक्टूबर से पंजीयन प्रक्रिया भी प्रारंभ हो गई है। अभी जारी नहीं हुआ काउंसलिंग का कार्यक्रम हालांकि, अखिल भारतीय कोटे की सीटों का कार्यक्रम अभी तक जारी नहीं होने से चिकित्सा शिक्षा संचालनालय ने भी अभी काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी नहीं किया है। पहले चरण की काउंसलिंग में सीट आवंटन इसी माह होने के आसार हैं। MBBS and BDS: अब नहीं भरना होगा बॉन्ड मध्यप्रदेश सरकार ने ये ऐतिहासिक फैसला लिया है। आप चाहे सरकारी कॉलेज में एमबीबीएस बीडीएस में दाखिले ले रहे हों या प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में, आपको सीट लीविंग बॉन्ड भरने की जरूरत नहीं होगी। आने वाले सत्र से इसे लागू किया जाएगा। इस फैसले से सीधे सीधे 30 से 40 लाख रुपये तक की बचत हो सकेगी। क्योंकि किसी भी कारण से बीच में ही पढ़ाई छोड़ने पर आपको ये मोटी रकम नहीं भरनी होगी। Seat Leaving Bond क्या है? अब तक जो नियम हैं, उसके अनुसार MBBS Admission और BDS Admission के समय कॉलेज स्टूडेंट्स से एक बॉन्ड भरवाते हैं। इसमें ये लिखा होता है कि अगर छात्र/ छात्रा किसी भी कारण कोर्स पूरा नहीं करते हैं और बीच में ही कॉलेज छोड़ देते हैं, तो उन्हें एक निश्चित रकम कॉलेज को देनी होगी। ये रकम 5 लाख से 40 लाख रुपये तक.. बल्कि कई कॉलेजों में इससे ज्यादा भी होती है। इसी साल नेशनल मेडिकल कमीशन ने भी इस मामले में दखल दिया था। National Medical Commission ने 2024 की शुरुआत में कहा था कि 'हमारे पास आयोग के पास इस बॉन्ड को लेकर ढेर सारी शिकायतें आई हैं। ये बताती हैं कि हालात कितने गंभीर हैं। इस नियम के कारण स्टूडेंट्स स्ट्रेस, एंग्जायटी और डिप्रेशन तक का शिकार हो रहे हैं। खासकर पीजी मेडिकल स्टूडेंट्स।' इसके मद्देनजर NMC ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से मेडिकल कॉलेजं में सीट लीविंग बॉन्ड खत्म करने के लिए कहा था। recent visitors 86