Tuesday, July 7, 2026 8:20 pm

प्रदेश में गरबा कार्यक्रमों में पहचान बदलकर मुस्लिम युवाओं के पकड़े जाने का सिलसिला लगातार जारी है

 इंदौर  इंदौर शहर में नवरात्री के दौरान आयोजित होने वाले गरबा कार्यक्रमों में पहचान बदलकर मुस्लिम युवाओं के पकड़े जाने का सिलसिला लगातार जारी है। देवास के एक मुस्लिम युवक को टीजीएल गरबा में हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने पकड़ा तो उसके मोबाइल से लव जिहाद के मामले का भी खुलासा हो गया। अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। मंगलवार को लाभगंगा परिसर में आयोजित टीजीएल गरबा में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता नाम बदलकर युवतियों को निशाना बनाने के मकसद से पहुंचने वाले मुस्लिम युवकों की धरपकड़ के लिए सक्रिय थे। इस दौरान गरबा कर रही युवतियों से भीड़ में शामिल होकर छेड़छाड़ करते और वीडियो बनाते हुए एक संदिग्ध पकड़ा गया। उसने पहले अपना नाम पंकज बताया, कार्यकर्ताओं ने पंडाल के बाहर लाकर सख्ती से पूछताछ की तो युवक ने अपना असली नाम वसीम नागौरी निवासी बताया। युवक का कहना था कि वह यहां (गरबा) आना नहीं चाहता था, चार-पांच हिंदू दोस्त उसे दबाव बनाकर ले आए। हालांकि, जब उसके मोबाइल की जांच की गई तो उसकी पोल खुल गई। मोबाइल में अभिव्यक्ति और टीजीएल गरबा में भाग लेने आई कई युवतियों के फोटो और वीडियो मिले। अभिव्यक्ति में उसके युवतियों के साथ गरबा खेलने के दौरान खिंचे गए फोटो भी मिले। व्हाट्सएप चैटिंग देखने पर कई युवतियों से अश्लील चैटिंग मिली। एक युवती को मैसेज कर वह संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल भी कर रहा था। संबंध नहीं बनाने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकियां भी मिली। इसके बाद हिंदू जागरण मंच की टीम ने अच्छी खातिरदारी कर लव जिहादी को लसूड़िया पुलिस के हवाले कर दिया और सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान हिंदू जागरण मंच जिला संयोजक राजकुमार टेटवाल, मानसिंह राजावत, कपिल कौशल, तपन भोजराज आदी मौजूद थे। पुलिस मोबाइल की जांच के साथ युवक से पूछताछ कर रही है। टीआई तारेश सोनी ने बताया कि युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। उसकी शिकार बनी युवतियों के बारे में भी जानकारी इकट्ठा की जा रही है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। recent visitors 62

महू में नवरात्रि गरबा आयोजन में, वर्ग विशेष के युवक के आने से विवाद हो गया, जमकर हुई पत्थरबाजी

 महू  मध्य प्रदेश के महू में गरबा को लेकर माहौल गरम हो गया है। महू तहसील स्थित आंबेडकर विश्वविद्यालय में रविवार को विद्यार्थियों के गरबा आयोजन में वर्ग विशेष के युवक के आने से विवाद हो गया। इसके बाद उनकी युवक से जमकर मारपीट भी हुई। उसके बाद पथराव भी हुआ,जिसमें दो युवक घायल हुए हैं। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को विश्विद्यालय के विद्यार्थियों ने गरबा कार्यक्रम आयोजित किया था। यह कार्यक्रम विश्विद्यालय मुख्य गेट के पास बने मैदान में हो रहा था। इस दौरान बजरंग दल को सूचना मिली कि गरबा में वर्ग विशेष के युवक भी शामिल हुए हैं। recent visitors 89

Guna में गरबा समारोह में घुसे गैर-हिंदू युवक, मचा बवाल; पुलिस ने सभी युवकों को किया गिरफ्तार

 गुना गुना जिले के कस्तूरी गार्डन में लॉयंस क्लब द्वारा आयोजित गरबा कार्यक्रम में घुसे संदिग्ध 5 मुस्लिम युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के गुना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार रात कस्तूरी गार्डन में पंखिड़ा गरबा कार्यक्रम हो रहा था। इस दौरान हिंदू जागरण मंच के कुछ कार्यकर्ताओं ने लॉयंस क्लब के सदस्यों को उनके कार्यक्रम कुछ मुस्लिम युवकों द्वारा गरबा खेले जाने की सूचना दी। इस पर लॉयंस क्लब के सदस्यों ने उन्हें इस बारे में कोई जानकारी होने से मना कर दिया। इसके बाद हिंदू जागरण मंच के कुछ कार्यकर्ताओं ने अंदर जाकर देखा तो वहां कई मुस्लिम युवक गरबा खेलते मिले। इस पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को इसकी शिकायत दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर वहां मौजूद 5 गैर हिंदू युवकों को गिरफ्तार कर लिया। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं की शिकायत के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार युवकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस घटना ने स्थानीय समुदाय में तनाव पैदा कर दिया है। कुछ लोगों ने इसे धार्मिक भेदभाव का मामला बताया है, जबकि अन्य इसे सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक कार्रवाई मान रहे हैं। वहीं, इस मामले में पुलिस का कहना है 5 गैर हिन्दू लड़के किसी तरह से गुना के कस्तूरी गार्डन में हो रहे गरबा के पास लेकर एंट्री करके गरबा में शामिल हो गए थे, जिनकी सूचना हिंदू जागरण मंच ने पुलिस को दी थी। सूचना पर 5 गैर हिन्दू लड़कों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन पर कार्रवाई की जा रही है। वहीं, जब इस मामले में हिंदू जागरण मंच के विभाग मंत्री केशव शर्मा ने कहा कि हिंदू समाज के इस कार्यक्रम में गैर हिन्दू युवकों का क्या काम है। ये लोग ऐसे ही आते हैं और लव जिहाद करते हैं। हमारी बहन-बेटियों को फंसाते हैं। यहीं से लव जिहाद शुरू होता है। केशव शर्मा ने कहा कि गरबा के नाम पर यह अश्लीलता और फूहड़ता नही चलेगी। इसके साथ ही उन्होंने गरबा आयोजन समितियों पर भी पैसों के लालच में धर्म से छेड़छाड़ करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। उन्होंने अपील की है कि जहां पर गरबा किया जा रहे है, वहां पर जांच की जाए। वहीं, पुलिस का कहना है कि इस मामले में संदिग्ध पांच युवकों को गिरफ्तार किया है उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। recent visitors 151

लव जिहाद बढ़ाने का आरोप, विरोध के बाद इंदौर में गरबा पंडाल हटाया

इंदौर  मध्यप्रदेश का आर्थिक राजधानी इंदौर के भंवरकुआ इलाके में होने वाला मूर्ति स्थापना और गरबा आयोजन को निरस्त कर दिया गया है। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने आयोजक पर लव जिहाद फैलाने का आरोप लगाया था। शिकायत मिलते ही पुलिस ने जांच की और आयोजन स्थल से टेंट, जगह-जगह लगे पोस्टर भी हटवा दिए। टीआई राजकुमार यादव ने बताया कि बजरंग दल के राम दांगी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने इस संबंध में शिकायत की थी। कार्यकर्ताओं ने पुलिस से शिकायत की है कि भावना नगर में पिछले कई सालों से फिरोज खान शिखर गरबा मंडल के नाम से नौ दिवसीय मूर्ति स्थापना के साथ गरबे का आयोजन करता है। यह आयोजन लव जिहाद को बढ़ाने देने के लिये किया जाता है। उन्हें सोशल मीडिया से इस बात की जानकारी लगी है। मूर्ति कलाकारों द्वारा माता की मूर्ति को बुर्के जैसी ड्रेस पहनाने की सूचना पर हिंदूवादियों ने हंगामा किया। हंगामे के बाद हिंदूवादियों ने थाने पहुंचकर पुलिस से मूर्तिकार और मूर्ति को नौ दिनों के लिए स्थापित करने वाले पर कार्रवाई की मांग की। घटना बुधवार देर शाम की है। टीआई मनोज सेंधव ने बताया कि हिंदूवादी नेता लक्की रघुवंशी ने अपने साथियों के साथ थाने पहुंचकर खजराना इलाके में रहने वाले बंगाली कारीगर द्वारा बुर्के वाली माताजी बनाने की शिकायत की है। शिकायत के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तफ्तीश की तो बुर्के जैसी बात नहीं मिली। लेकिन मूर्तिकार को थाने में लाकर पूछताछ की गई है। आयोजन की अनुमति दीपक हार्डिया के नाम से ली बजरंग दल के राम दांगी ने कहा- जो मूर्ति पूजा पर विश्वास नहीं करते वो विधि-विधान से किस तरह से नौ दिन मां की पूजा-अर्चना करेंगे। चेतावनी के बाद विवाद की स्थिति को देखते हुए यह आयोजन पुलिस प्रशासन ने देर रात निरस्त कर दिया। यहां पुलिस ने टेंट और अन्य सामान हटवाया। आयोजन की अनुमति दीपक हार्डिया के नाम से ली गई थी। उन्होंने कहा कि 24 सितंबर को ही बजरंग दल इस तरह के आयोजनों में वर्ग विशेष के लोगों की एंट्री के खिलाफ पुलिस प्रशासन को अलर्ट कर चुका है। recent visitors 56

गरबा उत्सव में सिर्फ ‘वराह’ पूजने वालों को मिले प्रवेश, गैर-हिंदुओं को रोकने के लिए ‘गोमूत्र’ के बाद अब नया सुझाव

भोपाल/इंदौर     मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक स्थानीय दक्षिणपंथी हिंदू संगठन ने मांग की है कि गरबा आयोजकों को सिर्फ उन लोगों को एंट्री की परमिशन देनी चाहिए जो भगवान विष्णु के तीसरे अवतार 'वराह' की पूजा करते हैं, ताकि अन्य समुदायों के सदस्यों को दूर रखा जा सके. हिंदू पौराणिक कथाओं में 'वराह अवतार' को भारतीय सूअर के रूप में दर्शाया गया है. इससे पहले, मध्य प्रदेश में एक भाजपा नेता ने मांग की थी कि 3 अक्टूबर से शुरू होने वाले नवरात्रि उत्सव के दौरान गरबा नृत्य में भाग लेने के इच्छुक लोगों के लिए 'गोमूत्र' पीना अनिवार्य होना चाहिए. भोपाल में 'संस्कृति बचाओ मंच' के प्रमुख चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि गरबा आयोजकों को किसी व्यक्ति को 'वराह' की पूजा करने के बाद ही पंडाल में प्रवेश की अनुमति देनी चाहिए. उन्होंने कहा कि पंडालों के प्रवेश द्वार पर वराह की तस्वीर लगाई जानी चाहिए. 'संस्कृति बचाओ मंच' के प्रमुख चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि ये शर्तें अन्य समुदायों के सदस्यों को गरबा आयोजनों से दूर रखने में मददगार साबित होंगी। खासकर उनके लिए जो वराह अवतार को अपवित्र मानते हैं। केवल सनातन धर्म में विश्वास रखने वाले लोग ही 'पंच-गव्य' लेने के लिए तैयार होंगे। पौराणिक कथाओं में वर्णित 'वराह अवतार' में हिन्दू समुदाय की बेहद गहरी आस्था है। इसमें भगवान के सिर को शूकर के रूप में दर्शाया गया है। अभी एक दिन पहले ही मध्य प्रदेश के इंदौर में भाजपा के एक नेता ने मांग की थी कि नवरात्रि उत्सव के दौरान गरबा आयोजनों में भाग लेने वालों के लिए गोमूत्र पीना अनिवार्य किया जाना चाहिए। इंदौर जिला भाजपा अध्यक्ष (ग्रामीण) चिंटू वर्मा ने सुझाव दिया था कि गरबा आयोजक केवल उन लोगों को प्रवेश दें जो गोमूत्र का आचमन करते हों। उन्होंने कहा था कि अक्सर गरबा आयोजनों में ऐसे लोग शामिल हो जाते हैं जिनको लेकर विवाद हो जाता है। उन्होंने आगे कहा कि केवल सनातन धर्म में विश्वास रखने वाले लोग ही 'पंच-गव्य' लेने के लिए तैयार होंगे. इससे पहले, इंदौर जिला भाजपा अध्यक्ष चिंटू वर्मा ने सुझाव दिया था कि गरबा आयोजक सिर्फ उन लोगों को प्रवेश की अनुमति दें जो गौमूत्र या गोमूत्र पीते हैं.   recent visitors 147

गरबा महोत्सव को लेकर आयोजकों ने गाइडलाइन जारी, गरबा करना है तो बैकलेस छोड़िये, इंडियन ट्रेडिशनल ड्रेस पहनिये

खंडवा मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से बड़ी खबर है. यहां आने वाले दिनों में होने वाले गरबा महोत्सव को लेकर आयोजकों ने गाइडलाइन जारी की है. इसके मुताबिक अब अगर आप बैकलेस पहनकर जाएंगीं, तो गरबा नहीं कर सकेंगी. आपको इंडियन ट्रेडिशनल ड्रेस से ही एंट्री मिलेगी. वहीं, दूसरी ओर गरबा पंडालों में जाने वालों को आईडी और आधार कार्ड दिखाने पर ही प्रवेश मिलेगा. किसी भी गैर हिंदू को गरबा पंडाल की किसी व्यवस्था का कोई काम नहीं दिया जाएगा. लोगों को पंडाल में प्रवेश तिलक लगाकर ही दिया जाएगा. विश्व हिंदू परिषद के विभाग सहमंत्री अनिमेष जोशी ने कहा कि नवरात्रि महोत्सव शुरू होने जा रहा है. इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं. इसके लिए गाइड लाइन तय की गई है. गरबा महोत्सव आयोजकों, हिंदू संगठनों ने तय किया है कि सिंगल पुरुष गरबा परिसर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे. उन्हें परिवार के साथ ही प्रवेश दिया जाएगा. हमने गरबा ड्रेस उपलब्ध कराने वालों के साथ विचार-विमर्श किया है. परिसर में महिलाओं को समर्पित पिंक-डे के साथ ही केसरिया-डे और देशभक्ति पर आधारित प्रस्तुतियां होंगी. इस बैठक में गरबा रास महोत्सव आयोजकों, हिंदू संगठनों, गरबा ड्रेस उपलब्ध कराने वालों, मातृशक्ति संगठन शामिल हुए. केसरिया गरबा महोत्सव में पिंक-केसरिया के रंग बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि इस बार केसरिया गरबा का आयोजन 5 से 11 अक्टूबर तक होगा. इसमें हिन्दू संगठन के पदाधिकारियों ने भी सभी को गरबा आयोजन को लेकर सुरक्षा और धर्म को लेकर कुछ बिंदु बताए. इन्हें सभी ने सहर्ष स्वीकार किया. रितेश कपूर ने बताया कि केसरिया गरबा में एक दिन महिलाओं को समर्पित रहेगा. यह पिंक-डे के रूप में मनाया जाएगा. आशीष जायसवाल ने कहा कि केसरिया और देशभक्ति पर आधारित प्रस्तुति भी होगी. उन्होंने कहा कि मां शक्ति की भक्ति के सबसे बड़े पर्व नवरात्र की शुरुआत होने जा रही है. नवरात्र में गरबा रास का विशेष महत्व है. खंडवा में गरबा पंडालों के लिए नियम तय हो गए हैं. recent visitors 112