Wednesday, July 8, 2026 7:26 am

पुलिस महानिरीक्षक शहडोल जोन ने पाली स्थित मां बिरासनी के किये दर्शन

 शहडोल  पुलिस महानिरीक्षक शहडोल जोन अनुराग शर्मा ने उमरिया जिले के पाली स्थित प्रसिद्ध स्थल मां बिरासिनी देवी मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की। उन्होंने पूजा अर्चना एवं दर्शन के पश्चात मंदिर में व्यवस्था और आने जाने वाले श्रद्धालु भक्तों की सुविधा के संदर्भ में जानकारी प्राप्त करते हुए व्यवस्थाओं के संबंध मे अवाश्यक दिशा निर्देश दिए। recent visitors 83

कान्हा टाइगर रिजर्व में वन्य जीव आयोजन का समापन

मंडला कहां टाइगर रिजर्व में एक सप्ताह  से चलने वाले वन्य जीव आयोजन का सफल आयोजन संपन्न हुआ वन्यजीव सप्ताह के समापन कार्यक्रम आयोजन सदर कार्यालय कान्हा टाइगर रिजर्व मंडला में किया गया । जिसमे फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता तात्कालिक भाषण एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में मंडला एवं महाराजपुर के शासकीय एवं अशासकीय स्कूल एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया ।  वन्यजीव संरक्षण सप्ताह के प्रारंभ से सदर कार्यालय में होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में एवं आज दिनांक को आयोजित प्रतियोगिता में सफल विद्यार्थियों को कार्यक्रम में पधारे कलेक्टर मंडला श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत संकलेचा, जिला पंचायत सीईओ श्री श्रेयांश कुमट, वनमंडल अधिकारी पूर्व सामान्य वन मंडल मंडला श्रीमती ऋषिभा नेताम एवं उप संचालक (कोर/बफर)  सुश्री अनीता के. बी. द्वारा कार्यक्रम में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर पुरस्कृत किया गया । recent visitors 55

कलेक्टर ने पॉलिटेक्निक कॉलेज में रावण दहन स्थल का किया निरीक्षण

शहडोल कलेक्टर डॉ. केदार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री कुमार प्रतीक ने दषहरा पर्व केे अवसर पर संभागीय मुख्यालय शहडोल के पॉलिटेक्निक कॉलेज में रावण दहन स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने रावण दहन स्थल में चारो ओर बैरिकैटिंग  करने के निर्देष दिए।  साथ ही कलेक्टर ने पुलिस व्यवस्था, बैठक, वाहन पार्किग, लोगों के आने-जाने हेतु रास्ते के संबंध में भी जानकारी ली तथा सभी  व्यवस्थाएं  बेहतर ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अरविंद शाह सहित अन्य अधिकारी साथ रहें। recent visitors 55

नहाने के दौरान डूबने से हुई मौत, छत्तीसगढ़-सक्ति में महानदी में दो दिन पहले डूबे युवक का मिला शव

सक्ति. सक्ति जिले के चंद्रपुर के महानदी में नहाने के दौरान पानी के तेज बहाव में बहने से युवक जे. रमेश 29 वर्ष की डूबने से मौत हुई है। शव को एसडीआरएफ की टीम ने 24 घंटे बाद खोज निकाला है।  रविवार की सुबह 8 बजे की घटना बताई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, चंद्रपुर थाना क्षेत्र की घटना है। मिली जानकारी के अनुसार भिलाई नगर के सेक्टर 1 के रहने वाले तीन दोस्त जे.रमेश, मनोज देवांगन, नरेंद्र साहू रविवार को चंद्रपुर में महानदी के किनारे विराजित मां चंद्रहासनी के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे हुए थे। इस दौरान तीनो ने महानदी में नहाने की बात कर दरहा घाट के पास पहुंचे और किनारे में नहा रहे थे तभी जे.रमेश का पैर रेत से फिसल गया और तेज बहाव में बह गया। वहीं दोनों दोस्त बचाने का प्रायस किया तब तक वह दूर जा चुका था तीनों को तैरना भी नही आता था। घटना की जानकारी चंद्रपुर पुलिस को मिलने पर मौके पर पहुंची और गोताखोरो मछुआरों नाविको की मदद ली गई मगर कुछ पता नही चल सका। बिलासपुर से एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया रविवार की शाम तक खोज बिन की मगर  दुबे युवक जे.रमेश का कुछ पता नही चला आज सोमवार को फिर से एसडीआरएफ की टीम ने खोज बीन शुरू की 8 बजे करीबन युवक का शव घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर नदी के झाड़ियों में शव मिला। चंद्रपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जिसके बाद परिजनों को सौंप दिया जायेगा। recent visitors 108

बचाने वालों को भी किया घायल, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में चरित्र शंका में पत्नी पर हमला

रायगढ़. जोबी चैकी क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर घर में सो रही पत्नी पर धारदार टांगी से वार कर गंभीर रूप से घायल कर देने का मामला सामने आया है। इस दौरान बीच बचाव करने आये महिला के ससुर पर भी आरोपी ने सिर पर वार कर उसे भी घायल कर दिया है। पीड़ित की रिपोर्ट बाद पुलिस ने आज आरोपी को जंगल से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, रायगढ़ जिले के जोबी चैकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम अगासमार निवासी बाबूलाल धनवार ने बताया कि 05 अक्टूबर की सुबह 5 बजे के करीब उसके ही गांव का रहने वाला जगतराम धनवार उसके घर का दरवाजा खटखटाते हुए उठाया और बताया कि रात करीब 3 से 4 बजे के आसपास उसका ही बेटा श्याम कुमार धनवार नींद में गफिल अपनी ही पत्नी सुशीला धनवार के गर्दन में चरित्र शंका को लेकर धारदार टंगिया से प्राणघातक वार कर दिया। आरोपी के पिता जगतराम धनवार ने बताया कि हो हल्ला सुनकर जब मौके पर पहुंचकर बीच बचाव शुरू किया तो श्याम जान से मारने की बात कहते हुए उसके भी सिर पर वार कर दिया। अपनी पत्नी और पिता पर धारदार टांगी से वार कर आरोपी जंगल की तरफ भाग गया था। जगतराम धनवार ने बताया लहुलूहान हालत में उन्होंने इस घटना की जानकारी संजीवनी 108 में दी जिसके बाद दोनों घायलों को पहले खरसिया सिविल अस्पताल खरसिया ले जाकर भर्ती कराया गया जहां स्थिति में सुधार नही होनें पर उन्हें रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है जहां उनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि सुशीला धनवार के गर्दन मे गंभीर चोंट पहुंचा है, जिसके कारण वह अभी बातचीत करने में असमर्थ है। वहीं जगतराम धनवार के सिर में चोंट आई। आरोपी के पिता ने उक्त मामले में रिपोर्ट जोबी चैकी में की है जिसके बाद पुलिस ने फरार आरोपी को आज जंगल में गिरफ्तार कर लिया है। recent visitors 65

महंत यति के बयान पर जगह- जगह बवाल, गाजियाबाद में 16 पर मामले दर्ज

गाजियाबाद गाजियाबाद के डासना के देवी मंदिर के महंत और जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद के पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान से यूपी में उठा बवाल थम नहीं रहा। मेरठ के साथ अलीगढ़, आगरा, एटा व कन्नौज में सोमवार को मुस्लिम समाज के लोग सड़कों पर उतरे तो गाजियाबाद में यति के समर्थकों ने प्रदर्शन किया। मेरठ में मुंडाली में बिना अनुमति प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया। यहां भीड़ ने रोके जाने पर पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस ने यहां 30 नामजद और 150 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जुलूस में शामिल युवा और बच्चे तलवार और लाठी-डंडे लहराते हुए धार्मिक और देशविरोधी नारेबाजी कर रहे थे। अलीगढ़ में एएमयू के छात्रों में उबाल दिखा। हजारों की संख्या में छात्रों ने विरोध मार्च निकाला। यहां मखदूम नगर निवासी मो. अकबर की तहरीर पर भी नरसिंहानंद के खिलाफ जीरो एफआईआर के तहत विवादित टिप्पणी करने का मामला दर्ज किया गया। आगरा में भी उत्तर प्रदेश मुस्लिम महापंचायत ने कलेक्ट्रेट तक मार्च निकाला। उधर, गाजियाबाद में बवाल के बाद दोनों पक्षों की ओर से कुल अब 16 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। इनमें 16 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। वहीं, सहारनपुर के शेखपुरा में हुए रविवार को हुए बवाल के मामले में सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के आधार पर कई अन्य उपद्रवियों की पहचान हो गई है।  जिन 13 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया था, उन्हें सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गाजियाबाद में यति के समर्थकों का हंगामा नरसिंहानंद के समर्थकों ने सोमवार को गाजियाबाद पुलिस आयुक्त के दफ्तर के बाहर हंगामा प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस अफसरों से सवाल किया कि आखिर यति नरसिंहानंद कहां हैं?। इस पर अधिकारियों ने सिर्फ इतना कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं। पुलिस ने कविनगर थाने में 150 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।   13 को महापंचायत का एलान यति नरसिंहानंद सरस्वती फाउंडेशन की महासचिव डॉ. उदिता त्यागी ने कहा कि अगर जल्द ही महामंडलेश्वर नहीं मिलते हैं तो हिंदू संगठन 13 अक्तूबर को महापंचायत करेंगे। उनका दावा है कि पुलिस पांच अक्तूबर को बम्हेटा के पार्षद प्रमोद यादव के घर से महामंडलेश्वर को ले गई थी। इसके बाद से उनका कुछ पता नहीं चल रहा है। मास्को से एमटेक, लंदन में नाैकरी, अब 80 केस दर्ज…विवादों में नरसिंहानंद पैगंबर को लेकर दिए बयान के बाद विवादों में घिरे डासना के देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद का असली नाम दीपक त्यागी है। बुलंदशहर के शिकारपुर तहसील के हिरनौट गांव के मूल निवासी से महामंडलेश्वर बनने तक का नरसिंहानंद का सफर चुनौती भरा रहा है। दीपक त्यागी के पिता राजेश्वर दयाल त्यागी सेना के सीडीएस विभाग में नौकरी करते थे। मेरठ और हापुड़ में शुरुआती पढ़ाई करने के दीपक ने मास्को से एमटेक किया है। 1992 में उन्होंने मैथमेटिक्स ओलंपियाड में रिकॉर्ड बनाया। पढ़ाई पूरी करने के बाद वह कपड़ों की ट्रेडिंग करने लगे। इसके बाद लंदन में नौकरी की। 1996 में उनकी शादी हुई। गाजियाबाद लाैटने के बाद उन्होंने राजनीति में अपने कदम बढ़ाए और सपा के महानगर अध्यक्ष बने।     यति नरसिंहानंद ने 2001 में दो साल की बेटी और पत्नी को छोड़कर संन्यास ले लिया। 2002 में ब्रहानंद सरस्वती से दीक्षा ली और यति नरसिंहानंद सरस्वती बन गए। कुछ दिनों तक दूधेश्वरनाथ मंदिर में रहे। संतों ने डासना देवी मंदिर का महंत बनाया। भड़काऊ और आपत्तिजनक बयान समेत कई विवादों में अब तक 80 केस दर्ज हो चुके हैं।   recent visitors 50

बादाम का तेल: हाइपरपिग्मेंटेशन से छुटकारा पाने में मददगार

चमड़े के सामान जैसे कि मेलास्मा या स्ट्रेंथनेस से लेकर समुद्र तट तक के लिए आम तौर पर लोग सस्ते चमड़े के उत्पादों पर खर्च करते हैं। लेकिन कभी-कभी इसकी जरूरत नहीं होती. ऐसे कई ऑनलाइन रेमेडीज़ मौजूद हैं, जो पुराने ज़माने से स्किन से जुड़े स्टूडियो के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। सबसे अच्छी बात तो यह है कि इससे आपको ज्यादा खर्च भी नहीं करना पड़ता। बादाम का तेल एक अनोखा रामबाण उपाय है। यह एंटीऑक्सीडेंट तेल एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन से भरपूर होता है। न्यूयॉर्क के बोर्ड सर्टी ओपेरिम डर्मेटस्टिओन ऐना कार्प वूमेन्स हेल्थ को बताते हैं कि बादाम के तेल से त्वचा में जलन और सूजन आसानी से पाई जा सकती है। लेकिन इसके लिए सही तरह से इसका तरीका पता होना जरूरी है। पिगमेंट्स पर ये बेहद ही असरदार त्वचा के लिए बेहतरीन बादाम का तेल, वैसे तो बादाम का तेल दो तरह का होता है- कड़वा और मीठा होता है। लेकिन डॉक्टर कार्प का कहना है कि बादाम का तेल और खाना पकाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। क्योंकि इसे खाने वाले बादाम से निकाला जाता है। इसमें विटामिन, विटामिन, एसिडिटी और कई तरह के दर्शन मौजूद होते हैं। त्वचा के लिए हमेशा कोल्ड-प्रेस्ड बादाम का तेल का इस्तेमाल करना बहुत ही हानिकारक होता है। त्वचा पर बादाम तेल लगाने के फायदे त्वचा की सूजन को ठीक करने में मदद करते हैं।  आलू को बनाने से पहले इसे बनाया जाता है।  इसमें विटामिन ए होता है, जो त्वचा को पोषण देता है।  विटामिन ई होता है जो हाइपरपिगमेंटेशन को कम करता है। बादाम तेल के नुकसान अगर आपको बादाम या बादाम से एलर्जी है, तो बादाम का तेल नहीं। इससे त्वचा में लालिमा, खुजली, सूजन या दाने हो सकते हैं। गंभीर मामलों में, यह एनाफिलेक्सिस का कारण भी बन सकता है, जो कि जन्मजात हो सकता है। हालाँकि, आमतौर पर बादाम के तेल से जल्दी कोई नुकसान नहीं होता है। त्वचा पर बादाम का तेल कैसे लगाएं? विद्वतजनों का कहना है कि बादाम का तेल हमेशा रात में बिकने के बाद खराब हो जाता है। इसका उपयोग मेकअप हटाने के लिए भी किया जा सकता है। हालाँकि इसके बाद फेसबुक पर ऐसा करना जरूरी है। इसे लेकर जाने में थोड़ी देर लग सकती है, अगर आपकी त्वचा अच्छी तरह से रिस्पॉन्स कर रही है तो आप इसे लेकर लंबे समय तक रिलीज रख सकते हैं। इससे पहले पैच टेस्ट जरूरी है कि बादाम का तेल आम तौर पर नॉन-कॉमेड जेनेटिक पर होता है, यानि कि यह पोर्स को बंद नहीं करता है। लेकिन अगर आपकी त्वचा तेल या मुहांसे वाली है तो इससे ब्रेकआउट हो सकते हैं। इसलिए डॉ. कार्प बादाम तेल को त्वचा पर लगाने से पहले पैच टेस्ट की सलाह दी जाती है। recent visitors 78