Wednesday, July 8, 2026 6:32 am

जनमिलिशिया कमाण्डर भी शामिल, छत्तीसगढ़-बीजापुर में चार नक्सली गिरफ्तार

बीजापुर. बीजापुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से सुरक्षाबल के जवानों में चार नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इसमें जनमिलिशिया कमाण्डर भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक, उसूर ब्लॉक के तर्रेम थाना द्वारा पुसबाका आरपीसी अंतर्गत जनमिलिशिया कमाण्डर आयतु ओयाम उर्फ मुन्ना आयतु पिता मंगलू ओयाम उम्र 35 निवासी कोत्तागुडा बिटिलपारा थाना बासागुड़ा को पकड़ा गया। पुलिस ने बताया कि पकड़े गया नक्सली 29 सितंबर 2024 को डिमाइनिंग ड्यूटी के दौरान नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईईडी को निष्क्रिय करने के दौरान विस्फोट होने से  घटना में सूरक्षाबल के 5 जवान घायल हो गए थे। चिन्नागेलूर की घटना में पकड़ा गया नक्सली आयतु शामिल था। वही भैरमगढ़ ब्लाक के मिरतुर थाना क्षेत्र के फुलादी के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी व थाना मिरतुर का संयुक्त बल अभियान पर निकला था। अभियान के दौरान फुलादी और तड़केल के बीच जंगल से 3 भूमकाल मिलिशिया सदस्यों को विस्फोटक के साथ पकड़ा गया। पकड़े गए नक्सलियों में सुखराम पोडियामी पिता स्व. बदरू पोडियामी उम्र 32 निवासी हकवा मुसीरपारा, मनीराम इरपा उर्फ ताड़खुडा पिता स्व. मंगू उम्र 30 निवासी हकवा पटेलपारा व लछिन्दर पोडियामी उर्फ आयतु पिता स्व. बुधराम उम्र 35 निवासी हकवा मुसीरपारा थाना मिरतुर शामिल है। पकड़े गए नक्सलियों के कब्जे से टिफिन बम, कॉर्डेक्स वायर, इलेक्ट्रिक वायर बरामद किया गया है। पकड़े गए नक्सली नक्सल संगठन में लंबे समय से सक्रिय रूप से काम कर रहे है। पकड़े गए उक्त नक्सलियों के विरुद्ध तर्रेम व मिरतुर थाना में वैधानिक कार्यवाही के बाद न्यायिक रिमांड पर न्यायालय बीजापुर में पेश किया गया हैं। recent visitors 50

बीडीए ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य के अवैध निर्माण पर की ध्वस्तीकरण कार्रवाई की

बरेली बरेली में पूर्व जिला पंचायत सदस्य के अवैध निर्माण पर बीडीए (बरेली विकास प्राधिकरण) ने बुलडोजर चलाया है। आरोपी पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने चार अक्तूबर को बीडीए की टीम को बंधक बनाकर मारपीट व गालीगलौज की थी। इस प्रकरण में कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद विकास प्राधिकरण ने यह कार्रवाई की है। बदायूं रोड पर अवैध निर्माण रोकने पहुंचे बीडीए के दो सुपरवाइजरों को पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजकुमार सिंह ने अपने बेटे व छह साथियों के साथ मिलकर बंधक बना लिया था। आरोप था कि कई बार अवैध निर्माण को रोकने का नोटिस भेजने के बाद भी नहीं रुका और आरोपी लगभग 50 बीघा जमीन पर लगातार निर्माण कराता रहा। बंधक बनाकर की थी मारपीट बीते शुक्रवार को भी बारादरी थाना क्षेत्र के संजय नगर निवासी बीडीए के सुपरवाइजर ओमप्रकाश अपने साथी बच्चन के साथ मौके पर पहुंचे थे, जहां आरोपियों ने बंधक बनाकर मारपीट की। मामले में बलवा, सरकारी काम में बाधा और लोक सेवक को बंधक बनाने की रिपोर्ट दर्ज की गई। इस प्रकरण में सोमवार को बीडीए ने आरोपी राजकुमार के अवैध निर्माण को भी ध्वस्त कर दिया है। आरोपी एक हजार वर्ग मीटर की जमीन पर नौ मीटर ऊंची दीवार खड़ी कर चुका था। हालांकि आरोपी राजकुमार का कहना है कि वह कॉलोनाइजर नहीं व्यापारी है। वह अपने प्लॉट की दीवार का निर्माण करा रहा था। पहले भी दिया जा चुका था नोटिस बीडीए ने राजकुमार सिंह अवैध निर्माण के खिलाफ 18 जून 2022 को भी नोटिस जारी किया था। सुनवाई के लिए 30 जून व सात सितंबर की तिथि नियत की गई थी। दोनों ही तारीखों पर आरोपी अनुपस्थित रहा। इसके बाद निर्माण को ध्वस्त कराने का आदेश बीडीए की ओर से दिया गया। इस पर सुपरवाइजर बच्चन वर्मा की ओर से रिपोर्ट लगाई गई है कि बार-बार जाने पर भी निर्माण स्थल पर राजकुमार सिंह नहीं मिला तो दरवाजे पर नोटिस चस्पा कर दिया गया था। सोमवार को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।   recent visitors 80

नशीली दवा बेचने पर तीन आरोपियों को 10 साल की सजा और अर्थदंड, छत्तीसगढ़-कबीरधाम कोर्ट का फैसला

कबीरधाम. कबीरधाम जिला कोर्ट ने नशीली दवा बेचने वाले तीन आरोपी को 10 साल की सजा सुनाई है। अर्थदंड की राशि नहीं देने पर एक वर्ष सश्रम कारावास भुगताया जाएगा। ये आरोपी जब से पकड़े गए है, तब से ही जेल में है। यह फैसला विशेष न्यायाधीश (NDPS Act)योगिता विनय वासनिक ने दिया है। मामला 15फरवरी 2024 का है। पिपरिया थाना पुलिस ने आरोपी सहमत अली पिता हैदर अली, उम्र 30 वर्ष, निवासी अटल आवास घुघरीरोड कवर्धा, जिला कबीरधाम, अशोक पांडे पिता स्व.बाबूजी पांडे उम्र 62 वर्ष, निवासी बेलसरी, थाना तखतपुर, जिला-बिलासपुर व अर्जुन पिता होरीलाल सूर्यवंशी, उम्र 26 वर्ष, निवासी बड़े बाजार तखतपुर, थाना-तखतपुर, जिला-बिलासपुर (छग) के पास करीब 100 नग नशीली दवा (इंजेक्शन) बरामद किया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया। कोर्ट में करीब  9 माह चली सुनवाई बाद आरोपियों को 10-10वर्ष के सश्रम कारावास व एक लाख रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है। अर्थदंड की राशि नहीं देने पर एक वर्ष सश्रम कारावास भुगताया जाएगा। ये आरोपी जब से पकड़े गए है, तब से ही जेल में है। recent visitors 89

कमिश्नर ने जिला कलेक्टरों को संभाग स्तरीय जनकल्याण शिविर आयोजित करने के दिए निर्देश

शहडोल  कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमन् शुक्ला ने संभाग के सभी जिला कलेक्टरों को संभाग स्तरीय जनकल्याण शिविर आयोजित करने के निर्देश दिये है। उन्होंने कहा है कि संवेदनशील प्रशासन राज्य शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है, इस हेतु आवश्यक है कि समस्याओं का त्वरित सकारात्मक समाधान हो, हितग्राही मूलक योजनाओं का समुचित सामयिक लाभ मिले। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिये संभाग के प्रत्येक जिले में संभाग स्तरीय जनकल्याण शिविर का आयोजन किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि शिविर हेतु ग्राम पंचायतों/ग्रामों के ऐसे क्लस्टर का चयन किया जाए जिसमें 8-10 ग्राम लाभान्वित हो सकें। शिविर में विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा तथा अन्य अनुसूचित जनजाति के संकेंद्रण वाले क्लस्टर का चयन किया जाए। क्लस्टर तथा स्थल चयन में यथासंभव क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से परामर्श किया जाए।  शिविर के आयोजन के पूर्व संबंधित ग्रामों के क्लस्टर में पोस्टर, बैनर, मुनादी आदि के द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए ताकि अधिकाधिक संख्या में हितग्राही/नागरिक सम्मिलित हो सकें। संभाग स्तरीय जनकल्याण शिविर में समस्त संभागीय/नोडल अधिकारी तथा संबंधित जिले के कलेक्टर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सहित समस्त जिला अधिकारी अनिवार्य रूप से सम्मिलित होंगे। शिविर में क्षेत्रीय सांसद, विधायक, जिला/जनपद/ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों को अनिवार्यतः आमंत्रित किया जाए। कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमन् शुक्ला ने निर्देशित किया है कि हितग्राही मूलक योजनाओं का फ्लेक्स, बैनर एवं पैम्फलेट के माध्यम से जानकारी दी जाए। किसी योजनान्तर्गत यदि सामग्री का वितरण किया जाना है तो उसका प्रदर्शन किया जाए। शिविर में काउन्टर पर ऐसे अधिकारी/कर्मचारी की ड्यिूटी भी लगाई जाए जो स्थानीय सरल भाषा में योजना, उनके लाभ, आवेदन की प्रक्रिया आदि से हितग्राहियों को अवगत करा सकें। शिविर स्थल पर ध्वनि विस्तारक यंत्र पर्याप्त संख्या में रखे जाएं। संबंधित जिला अधिकारी द्वारा स्वयं हितग्राहीमूलक योजनाओं के विषय में समग्र रूप से जानकारी दी जाए।  शिविर में पंजीयन स्थल तथा हेल्प डेस्क, कम्प्यूटर सिस्टम एवं ऑपरेटर के साथ लगाई जाए। इसी के साथ आवेदकों के आवेदन व समस्या लिखने हेतु दो कर्मचारियों की ड्यिूटी भी लगाई जाकर प्रत्येक आवेदन का कम्प्यूटर सिस्टम में इन्ट्री किया जाए। संबंधित जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा शिविर हेतु पर्याप्त संख्या में डॉक्टर्स तथा पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यिूटी लगाई जाए तथा पर्याप्त मात्रा में आवश्यक दवाओं की व्यवस्था रखी जाए। शिविर स्थल पर एम्बुलेन्स की भी व्यवस्था की जाए। महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग के अमले द्वारा संयुक्त रूप से गर्भवती, धात्री माताओं, कुपोषित बच्चों, टी.बी, सिकलसेल एनीमिया, जल जनित रोगों, किसी संक्रामक बीमारी आदि के लक्षण वाले व्यक्तियों का चिन्हांकन किया जाए तथा आगामी आवश्यक कार्यवाही की जाए। शिविर में संबंधित जिले के उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवायें द्वारा पर्याप्त संख्या में डॉक्टर्स एवं अन्य स्टाफ की ड्यिूटी लगाई जाए। पशुओं के परीक्षण, बीमारियों की रोकथाम, उपचार संबंधी सलाह एवं आवश्यक दवाओं का वितरण किया जाए। शिविर में निःशुल्क सामग्री, चेक, हितलाभ आदि का वितरण जनप्रतिनिधियों के द्वारा ही कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। 8-10 ग्रामों के क्लस्टर में शिविर आयोजित करने तथा उसका 7 दिवस पूर्व व्यापक प्रचार-प्रसार करने का उद्देश्य यह है कि संबंधित संभागीय एवं जिला अधिकारी यह पूर्व से ही सुनिश्चित कर लें कि निराकरण योग्य समस्याएं शिविर दिनांक से पूर्व ही निराकृत हो जाएं। शिविर स्थल पर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस बल भी तैनात किया जाए। recent visitors 45

युवती की मौत और महिला घायल, छत्तीसगढ़-दुर्ग में ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर

दुर्ग. सुपेला थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई है। ट्रक ने स्कूटी सवार युवती को अपनी चपेट में ले लिया। स्कूटी चला रही युवती की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साथ में बैठी एक महिला को सामान्य चोट आई है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर सुपेला और यातायात पुलिस मौके पर पहुंचकर पुलिस शव को सुपेला अस्पताल मोर्चुरी भेजकर मामले की जांच कर रही है। सुपेला थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि नेहरू नगर और कोसा नाला के बीच एक ट्रक ने स्कूटी सवार को अपने चपेट में ले लिया, जिसे स्कूटी चल रही युवती की मौके पर मौत हो गई। वहीं, साथ में पीछे बैठी महिला को सामान्य चोट आई है। मृतका की पहचान चांदनी वर्मा के रूप मे हुई, जो राजनांदगांव जिले के भैसतरा गांव की रहने वाली है और स्कूटी से रायपुर खरोरा अपनी बहन के घर जा रही थी। इसी दौरान नेहरू नगर के पास पहुंची पीछे से आ रहे ट्रक NL 01 AJ0110 के चालक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त किया है। सुपेला पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना में जुट गई है। recent visitors 54

अनूपपुर पुलिस ने नाबालिग को फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म के आरोप में तीन आरोपी गिरफ्तार किया

अनूपपुर 16 वर्षीय नाबालिग बालिका के परिजनो द्वारा थाना कोतवाली अनूपपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि रात्रि में अचानक बालिका घर से बिना बताये चली गई है,  जिसकी रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 419/24 धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना की गई।          पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान के निर्देशन में कोतवाली पुलिस एवं सायबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा घटना दिनांक को अनूपपुर नगर के सी.सी.टी.वी. फुटेज एवं मोबाईल काल डिटेल से प्राप्त जानकारी के आधार पर उक्त बालिका को दमन एवं दीप केन्द्र शासित प्रदेश के सिलवासा से दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की गई। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि नाबालिग बालिका की मोबाईल पर खेले जाने वाले आनलाईन फ्री फायर गेम एवं सोशल मीडिया इन्स्टांग्राम में नैनेश्वर हीरे (21 वर्ष) निवासी गोरेगांव मुम्बई (महाराष्ट्र) से परिचय होने के बाद दोस्ती हो गई जिसने नाबालिग बालिका को शादी करने का बहकावा देकर ट्रेन से कल्याण स्टेशन बुलवा लिया एवं गोरेगांव मुम्बई में अपने घर में रुकवाकर शादी का झांसा देकर नाबालिग बालिका से दुष्कर्म किया। नाबालिग बालिका को अपने घर में ठहराने में आरोपी नैनेश्वर हीरे के पिता महेन्द्र हीरे ने भी सहयोग किया और पुलिस के पकड़े जाने के डर से नैनेश्वर हीरे ने उक्त नाबालिग बालिका को गोरेगांव मुम्बई, महाराष्ट्र से दमन एवं दीव केन्द्र शासित प्रदेश में सिलवासा में अपने परिचित राजू पवार के घर पर रुकवा दिया जो पुलिस द्वारा प्रकरण में धारा 64 (1), 64 (2) (एम),65(1) ,142,87,96,3(5) भारतीय न्याय संहिता 3,4,5 (एल),  6 पाक्सो एक्ट जोड़ा जाकर उक्त तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना कोतवाली अनूपपुर लाया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान द्वारा तत्परता पूर्वक नाबालिग बालिका की पता साजी कर दमन एवं दीप केन्द्र शासित प्रदेश से सकुशल दस्तयाब कर परिजनों को सौंपे जाने के लिए टी. आई. कोतवाली अरविन्द जैन, उपनिरीक्षक सरित लकड़ा, सहायक, उपनिरीक्षक आर एन तिवारी, आरक्षक मोहन जामरा एवं महिला आरक्षक कविता विकल को पुरूष्कृत किये जाने की घोषणा की गई है।  गिरफ्तार आरोपियो के नाम 1. नैनेश्वर हीरे पिता महेन्द्र हीरे उम्र 21 सात निवासी रोहिदास नगर, गोरेगांव मुम्बई महाराष्ट्र 2. महेन्द्र हीरे पिता देवीदास हीरे उम्र 52 साल निवासी रोहिदास नगर, गोरेगांव मुम्बई महाराष्ट्र 3. राजू पंवार पिता गोकुल पंवार उम्र करीब 40 साल निवासी सिलवासा दमन एवं दीप केन्द्र शासित प्रदेश  पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है कि माता पिता एवं पालको को चाहिए कि वह नाबालिग बालक एवं बालिकाओ को सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, इन्स्टाग्राम, वाटसअप एवं विभिन्न आनलाईन इंटरनेट आधारित गेम के उपयोग के दौरान आवश्यक रूप से निगरानी रखे जिससे कि नाबालिग बालक बालिकाओं को इस प्रकार के अपराधों का शिकार होने से बचाया जा सके। recent visitors 57

ताजमहल का दीदार करने आगरा पहुंचे मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू

आगरा ताजमहल का दीदार करने के लिए मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू और प्रथम महिला साजिदा मोहम्मद आगरा पहुंच गईं हैं। आगरा में खेरिया एयरपोर्ट पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे सीधे ताज पहुंचे। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। उन्होंने ताज का दीदार किया और यहां फोटोग्राफी भी कराई। राष्ट्रपति एयरपोर्ट से सीधे शिल्पग्राम पहुंचें। वहां उन्हें प्रदेश की संस्कृति और धरोहर से अवगत कराने के लिए मयूर नृत्य और रास प्रदर्शित किया गया। ताजमहल भ्रमण के बाद एयरफोर्स स्टेशन के खेरिया टेक्निकल एयरपोर्ट से मालदीव के लिए रवाना होंगे। कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि यह भारत और मालदीव के मैत्रीपूर्ण संबंधों को और सुदृढ़ करने का एक ऐतिहासिक पल होगा। recent visitors 76