Tuesday, July 7, 2026 2:43 am

राशिफल शुक्रवार 11अक्टूबर 2024

मेष राशि- मेष राशि के जातकों आज आपके और आपके पार्टनर के बीच की दूरियां दूर हो सकती हैं। साथी के साथ समय बिताकर दिन का आनंद उठाएं। इस बात की काफी संभावना है कि आज आपके काम की तारीफ हो सकती है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। सेहत बिगड़ सकती है। सिंगल लोगों को उस व्यक्ति की ओर अपने कदम आगे बढ़ाने चाहिए, जिसे वे पसंद करते हैं। वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों अगर आप लंबे समय से सिंगल हैं तो डेटिंग ऐप्स के जरिए आज आपका स्पेशल पर्सन आपको मिल सकता है। ऑफिस में अपने सहकर्मियों के साथ तालमेल बिठाने की कोशिश करें। आज के दिन का आनंद लें। खर्च बढ़ सकते हैं। कमिटेड लोग कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियों में उलझे रहेंगे। मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातक आज सोच पॉजिटिव सोच बनाए रखें। आपको ऐसा लग रहा है कि आप ही किसी रिश्ते को संभाले हुए हैं, तो आपको बात पर गौर करने की जरूरत है। आपको अपने बॉस के साथ बातचीत बढ़ानी चाहिए। काम में कम इन्टरेस्ट होने के कारण का पता लगाएं। अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलें। कर्क राशि- कर्क राशि वालों ऑफिस में ईर्ष्या की भावना से बचें। पिछले कुछ समय से अपने पार्टनर को अच्छा कमाता हुआ देखना आपके ऊपर असर कर रहा है। आज आपको किसी भी तरह के झगड़े में पड़ने से बचने की जरूरत है। अपने साथी के साथ मुद्दों पर बातचीत करें। अपने खराब मूड के पीछे का असली रीजन भी बताएं। सिंह राशि- सिंह राशि वालों आज कुछ सिंगल जातकों का दिल टूटने की संभावना है। ऑफिस की पॉलिटिक्स आपके लिए नकारात्मक साबित हो सकती है। आज ड्राइव करते समय आपको सावधान रहना चाहिए। एक रिश्ते से दूसरे रिश्ते में न जाने की जल्दबाजी न करें। पुराने रिश्ते से उबरने के लिए खुद को समय दें। कन्या राशि- कन्या राशि के जातकों आपका साथी आज अनोखे तरीकों से रोमांस दिखा सकता है। सिंगल लोग अपने क्रश के प्रति अधिक आकर्षित महसूस कर सकते हैं। आज के दिन का उपयोग अपने खर्चों व बजट की योजना बनाने लिए करें। डाइट में हरी साग सब्जी शामिल करें। तुला राशि- तुला आज करियर में कई बदलाव हो सकते हैं। कुछ लोगों के लिए मूव ऑन करने का टाइम आ गया है। काम का ज्यादा प्रेशर न लें। एक दूसरे के साथ टाइम स्पेन्ड करें। आर्थिक स्थिति पर विचार करने के लिए वक्त निकालें। काम के मामले में वर्क लाइफ बैलेंस बनाने पर ध्यान दें। सिंगल लोगों को कोई नया व्यक्ति मिल सकता है। वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के जातकों आपके और आपके साथी के बीच चल रही प्रॉब्लम आज दूर हो सकती है। अपनी मां के साथ कुछ वक्त बिताएं और उनकी सेहत पर भी ध्यान दें। अगर आप थोड़ा एक्साइटमेंट महसूस करना चाहते हैं तो आपको अपने दोस्तों के साथ कुछ सुकून भरे पल बिताएं। कुछ लोगों की कैजुअल डेटिंग आज कमिटेड रिश्ते में बदल सकती है। धनु राशि- धनु राशि वालों गलतियां दोहराने के लिए नहीं होती हैं। यह सबक आपने पहले ही सीख लिया है। सिंगल लोग आज डेट पर जा सकते हैं। आज अपनी स्किल्स दिखाने का कोई भी मौका हाथ से न जाने दें। अपनी मेंटल हेल्थ पर ध्यान दें। बहुत ज्यादा तनाव लेने से बचें। मकर राशि- मकर राशि के जातकों पैसों का लेनदेन करते समय सावधानी बरतें। इस बात की अधिक संभावना है कि आप किसी बहस में उलझ सकते हैं। अपनी जुबान पर कंट्रोल रखें क्योंकि इससे आपके साथी को ठेस पहुंच सकती है। अगर आप कुछ समय से बाहर जाने की योजना बना रहे हैं तो आज अच्छा मौका है। कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातकों को आज के दिन ईमानदार रहना चाहिए। काम से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए आज ही कदम उठाएं। टीम मीटिंग के दौरान गुस्से पर कंट्रोल रखें। धन का मामला आपके पक्ष में रहेगा। सिंगल लोगों को पार्टनर ढूंढने से थोड़ा ब्रेक लेना चाहिए क्योंकि जो आपका है वह खुद ही आपके पास आएगा। मीन राशि- मीन राशि के जातकों अपनी फिलिंग्स को आज खुलकर शेयर करें। काम की वजह से आज कमिटेड जातकों के पास एक-दूसरे के लिए समय नहीं बचेगा। तनाव कम करने के लिए अपनी फेवरेट एक्टिविटी को समय दें। खर्चों पर पकड़ बनाएं। जीवनसाथी की सेहत पर ध्यान दें। बॉडी को हाइड्रेटेड रखें। recent visitors 108

ग्वालियर में होगा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सभी जिम्मेदारी संभाल रहे प्रचारकों का चार दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग

भोपाल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सभी सम-वैचारिक संगठनों के संगठन मंत्री और अन्य पदों की जिम्मेदारी संभाल रहे प्रचारकों का चार दिवसीय अखिल भारतीय प्रशिक्षण वर्ग इस बार ग्वालियर में आयोजित किया जा रहा है। 1 से 4 नवंबर तक यह वर्ग चलेगा। इसके लिए 30 अक्टूबर को सभी प्रचारक ग्वालियर के केदारधाम सरस्वती शिशु मंदिर में एकत्र होंगे। इसमें सरसंघचालक डा. मोहन भागवत और अखिल भारतीय टोली के सभी प्रमुख सदस्य शामिल होंगे। स्वयंसेवकों के लिए संघ शिक्षा वर्ग की तरह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने प्रचारकों के लिए भी समय-समय पर प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन करता है। आमतौर पर हर पांच वर्ष में संघ की ओर से सभी सम-वैचारिक संगठनों के उन संगठन मंत्रियों का प्रशिक्षण वर्ग किया जाता है, जो पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में विश्व हिंदू परिषद, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भारतीय मजदूर संघ, आरोग्य भारती, प्रज्ञा प्रवाह, चित्र भारती जैसे संगठनों में काम कर रहे हैं। इसी क्रम में ग्वालियर में संघ के सम-वैचारिक संगठनों में कार्यरत प्रचारकों को संघ चार दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा।   नए पाठ्यक्रम की बनेगी रूपरेखा संघ की स्थापना के अगले वर्ष 100 वर्ष पूरे हो रहे हैं। यही वजह है कि संघ इस वर्ग में अपने सम-वैचारिक संगठनों में भेजे गए प्रचारकों के प्रशिक्षण के पाठ्यक्रम में भी बदलाव करने जा रहा है। संघ की अखिल भारतीय टोली की मौजूदगी में ही नए पाठ्यक्रम की रूपरेखा तय की जाएगी। इसमें संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले सहित अन्य सहसरकार्यवाह भी उपस्थित रहेंगे। वर्ग के लिए संघ प्रमुख डा. मोहन भागवत 30 अक्टूबर को ग्वालियर पहुंचने की संभावना है। 31 अक्टूबर को अखिल भारतीय टोली की बैठक हो सकती है। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। recent visitors 94

कर्मचारियों के लिए वेतन एक या दो नवंबर को देने के स्थान पर 28-29 अक्टूबर को दे दिया जाए, अच्छे से मना पाएंगे दीपावली: मप्र सरकार

भोपाल दीपावली पर्व को देखते हुए सरकार 11 लाख से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों को अक्टूबर का अग्रिम वेतन दे सकती है। वित्त विभाग ने इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को इस संबंध में प्रस्ताव दिया जा रहा है। अक्टूबर में कई त्योहार हैं। वेतन एक या दो नवंबर को देने के स्थान पर 28-29 अक्टूबर को दे दिया जाए। ऐसा होने से वह त्योहार अच्छे से मना सकेंगे। प्रदेश में नियमित अधिकारियों-कर्मचारियों की संख्या 7 लाख और पेंशनरों की 4 लाख के आसपास है। इन्हें वेतन, पेंशन और भत्ते देने में लगभग साढ़े तीन हजार करोड़ रुपये लगते हैं। प्रतिमाह एक-दो तारीख को वेतन का भुगतान किया जाता है, जिसके लिए कोषालय में बिल 28-29 तारीख को लगाए जाते हैं। मुख्यमंत्री का होगा अंतिम निर्णय दीपोत्सव को देखते हुए इस बार वेतन चार-पांच दिन पहले दिया जा सकता है, जिससे सभी कर्मचारी अच्छे से त्योहार मना सकें। इसके लिए वित्त विभाग ने पूर्व के उदाहरण देते हुए प्रस्ताव तैयार किया है, जिसे मुख्य सचिव अनुराग जैन के माध्यम से अंतिम निर्णय के लिए मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा। संगठनों ने की अग्रिम भुगतान की मांग कर्मचारी संगठनों ने भी अग्रिम भुगतान की मांग सरकार से की है। संविदा कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश राठौर ने मांग की है कि दीपावली को देखते हुए 25 अक्टूबर तक संविदा और आउटसोर्स वाले सभी कर्मचारियों को अग्रिम भुगतान किया जाए, जिससे वे अच्छे से त्योहार मना सकें। recent visitors 109

बंगाल में ममता सरकार पर बरसे जेपी नड्डा, सत्ता में बैठे हैं उनके मन में करुणा आए, अन्याय के खिलाफ लड़ सकें

कोलकाता भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने गुरुवार को कहा कि उनकी पार्टी बंगाल में हो रहे अन्याय से लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। दुर्गा पूजा में कोलकाता के एक दिवसीय दौरे पर आए नड्डा ने महानगर के प्रसिद्ध पूजा आयोजक संतोष मित्रा स्क्वायर के पूजा पंडाल का परिदर्शन के बाद यह बात कही। कोलकाता में सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला चिकित्सक से दुष्कर्म व हत्या के मामले को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। नड्डा सुबह करीब 11 बजे कोलकाता पहुंचने के बाद महासप्तमी के अवसर पर सबसे पहले हावड़ा में रामकृष्ण मिशन के मुख्यालय बेलूर मठ पहुंचे। दुर्गा पूजा में हुए शामिल नड्डा बेलूर मठ में दुर्गा पूजा में भी शामिल हुए। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री सुकांत मजूमदार और बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी भी उनके साथ थे। यहां दर्शन पूजन के बाद नड्डा दोपहर में मध्य कोलकाता के संतोष मित्रा स्क्वायर पूजा कमेटी के पंडाल में पहुंचे, जिसके प्रमुख कोलकाता नगर निगम में भाजपा के पार्षद सजल घोष हैं। लास वेगास क्षेत्र की तर्ज पर बनाए गए इस पंडाल का परिदर्शन और देवी दुर्गा के समक्ष प्रार्थना करने के बाद नड्डा ने बंगाल में अन्याय से लड़ने के लिए भाजपा की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा हमें नया जोश और तब तक अन्याय के खिलाफ लड़ने की नई ऊर्जा देती है, जब तक कि सत्य और न्याय की जीत न हो जाए। ममता सरकार पर बोला हमला जेपी नड्डा ने कहा, 'मां दुर्गा करुणा और शक्ति की प्रतीक हैं, लेकिन जब मैं बंगाल आता हूं और यहां महिलाओं के साथ हो रही क्रूरता देखता हूं तो मैं मां दुर्गा से विशेष प्रार्थना करता हूं कि यहां जो सत्ता में बैठे हैं उनके मन में करुणा आए और हम यहां हो रहे अन्याय के खिलाफ लड़ सकें।' उन्होंने ममता सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस की संस्कृति 'धमकी संस्कृति' बन गई है। गुंडागर्दी और कट मनी संस्कृति टीएमसी का पर्याय बन गई है। जनता हकीकत जानती है और मुझे पूरा भरोसा है कि वे टीएमसी को कड़ा सबक सिखाएंगे। नड्डा ने दुर्गा पूजा के अवसर पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं और इस त्योहार के सांस्कृतिक महत्व तथा अन्याय से लड़ने की भावना को पुनर्जीवित करने में इसके महत्व को रेखांकित किया। इसके बाद नड्डा ने बांग्ला को शास्त्रीय भाषा घोषित करने के केंद्र के हालिया फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करने के वास्ते कोलकाता के न्यूटाउन स्थित एक पांच सितारा होटल में आयोजित प्रतिष्ठित हस्तियों की एक बैठक में भाग लिया। हाल में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बांग्ला सहित पांच भाषाओं को शास्त्रीय भाषा के रूप में मान्यता दी है। recent visitors 77

जलशक्ति विभाग में पेयजल की नई दरें लागू होने के साथ अब नए कनेक्शन लेने के लिए भी जेब ढीली करनी पड़ेगी

मंडी जलशक्ति विभाग में पेयजल की नई दरें लागू होने के साथ अब नए कनेक्शन लेने के लिए भी जेब ढीली करनी पड़ेगी। शहर में 100 प्रतिशत कनेक्शन फीस में बढ़ोतरी कर 1000 रुपये घरेलू और व्यवसायिक के 1500 रुपये की गई है। गांव में यह 200 और 500 रुपये लगेंगे। विभाग ने इस बार एक नई कैटागिरी नान कर्मिशियल व नान डोमेस्टिक भी शामिल की है। इसके तहत कनेक्शन लेने के लिए 2500 रुपये चुकाने होंगे। 1 अक्टूबर को लागू हुई थीं नई दरें प्रदेश सरकार ने पहली अक्टूबर से शहरों और गांव में पेयजल की नई दरें निर्धारित की थी। इसके साथ ही पहले नया कनेक्शन लेने के लिए गांव में घरेलू कनेक्शन 200 और व्यवसायिक के 400 रुपये लगते थे। इसमें घरेलू कनेक्शन का फीस तो 200 रुपये ही है, लेकिन व्यसायिक 400 से बढ़ाकर 500 रुपये कर दी गई है। इसमें 10 रुपये फार्म के अतिरिक्त लगते थे। शहरी क्षेत्रों में कनेक्शन का दाम बढ़ाकर 1000 कर दिया गया वहीं, शहरी क्षेत्र में पहले घरेलू कनेक्शन के फार्म सहित 460 रुपये लगते थे, जिसे बढ़ाकर 1000 किया गया है। व्यवसायिक कनेक्शन के 50 रुपये के फार्म सहित 700 रुपये लगते थे, इसे बढ़ाकर 1500 रुपये किया गया है लेकिन फार्म की अलग से फीस लेने संबंधित आदेश जारी नहीं किए हैं। ऐसे में अब अगर आपको कनेक्शन लेना होगा तो जेब ढीली करनी पड़ेगी। वहीं सीवरेज कनेक्शन के भी शहर में 500 और 1000 रुपये लगेंगे। नई कैटागिरी बनी अधिकारियों के लिए समस्या इस बार अधिसूचना में शामिल नान घरेलू और व्यावसायिक कनेक्शन का 2500 रुपये निर्धारित किया गया है, लेकिन इसमें कौन से भवन शामिल होने हैं। यह स्थिति स्पष्ट नहीं हैं। हालांकि अधिकारियों की माने तो इसमें भवन निर्माण के आरंभ में लिए जाने वाले कनेक्शन शामिल हो सकते हैं। अब इसकी स्थिति स्पष्ट करने के लिए शुक्रवार को शिमला में बैठक रखी गई है। गांव में 200 और 500 रुपये में मिलेगा कनेक्शन। पेयजल के साथ नए कनेक्शन लेने के लिए रेट भी बढ़ाए। पहले शहर में लगते थे 460 और 700 रुपये, लेकिन अब बढ़ाकर 1000 और 1500 कर दिया गया है।     recent visitors 69

आज हेमकुंड साहिब व लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 2500 से अधिक श्रद्धालु रहे मौजूद

हेमकुंड श्री हेमकुंड साहिब व लोकपाल लक्ष्मण मन्दिर के कपाट गुरुवार को दोपहर एक बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। कपाट बंद होने के दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने अंतिम अरदास का साक्षी बनकर पवित्र सरोबर में डुबकी लगाई। कपाट बंद होने से पहले श्रद्धालुओं द्वारा निशान साहिब के वस्त्र भी बदले गए। इस वर्ष यात्रा काल के दौरान 1.84 लाख श्रद्धालुओं ने हेमकुंड साहिब व लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के दर्शन कर माथा टेका है। तीन कुंतल फूलों से सजाया हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने की प्रक्रिया सुबह से ही प्रारंभ हो गयी थी। हेमकुंड साहिब व लोकपाल लक्ष्मण मंदिर को तीन कुंतल फूलों से सजाया गया गया था। कपाट बंदी के कार्यक्रम को गौरवमयी बनाने के लिए पंजाब से सतनाम सिंह के नेतृत्व में सेवानिवृत सेना के जवानों का बैंड व गढ़वाल स्काउट के बैंड की धुन पर तड़के 2500 से अधिक श्रद्धालु हेमकुंड के बेस कैंप घाघरिया से हेमकुंड पहुंचे। कब क्‍या हुआ? प्रात: नौ बजकर 30 मिनट पर मुख्य ग्रंथी मिलाप सिंह व ग्रंथी कुलबंत सिंह के नेतृत्व में सुखमणि साहिब पाठ हुआ। 10 बजकर 50 मिनट पर पुणे से आए अमित सिंह के जत्थे ने सबद कीर्तन गायन किया। 12 बजकर 15 मिनट पर साल की अंतिम अरदास हुई। 12 बजकर 30 मिनट पर गुरु ग्रंथ साहिब का हुक्मनामा पढ़ने के बाद पंच प्यारों के नेतृत्व में गुरु ग्रंथ साहिब को सच्चखंड में विराजमान कर दोपहर एक बजे गुरुद्वारा के कपाट बंद किए गए। इसकी के साथ लोकपाल लक्ष्मण मंदिर में भी पूजा अर्चना के बाद मुख्य पुजारी ने सैकड़ों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में मंदिर के कपाट विधि विधान से शीतकाल के लिए बंद किए। 1886 में हुई थी खोज हेमकुंड साहिब की खोज अमृतसर पंजाब के पत्रकार पंडित तारा सिंह नरोत्तम ने 1886 में की थी। तब उन्होंने गुरूवाणी के दसम ग्रंथ में लिखित हेमकुंंड पर्वत है जहां, सप्तश्रंख शोबत है तहां, के आधार पर इस स्थान को खोज कर इसे गुरू की तपस्थली बताते हुए देश दुनिया के सामने विचार रखे थे। दशम ग्रंथ में लिखा है कि गुरू गोविंद सिंह ने अपने पूर्व जन्म में हेमकुंड साहिब में दुष्टदमन के रूप में कठोर तपस्या की थी। इसके बाद 1934 में बंगाल इंजीनियरिंग के हवलदार मोदन सिंह के साथ टिहरी राजदरबार में मुख्य ग्रंथी संत सोहन सिंह से मिलकर हेमकुंड पहुंकर यहां पर पूजा अरदास शुरू कराई। इसके बाद से ग्रीष्मकाल में हमेशा यहां की यात्रा सुचारू रही। 1992 में हेमकुंड गुरूद्वारा का भव्‍य निर्माण हुआ। recent visitors 81

नेशनल कॉन्फ्रेंस को मिल सकता है 4 और विधायको का साथ, जम्मू-कश्मीर में अपने दम पर बना सकती है सरकार

श्रीनगर जम्मू-कश्मीर विधानसभा के लिए निर्वाचित सात निर्दलीय उम्मीदवारों में से तीन नेशनल कान्फ्रेंस में अपनी घर वापसी के लिए तैयार हैं। इनके अलावा कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले एक विजयी उम्मीदवार भी हाथ के बजाय हल (नेकां का चुनाव चिन्ह) थामने के मूड में हैं। वहीं, कांग्रेस के बागी निर्दलीय उम्मीदवार को उमर अब्दुल्ला के मंत्रिमंडल में मंत्री बनाए जाने की भी चर्चा है। चुनाव परिणाम में सात निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहे हैं। इनमें से तीन नेशनल कान्फ्रेंस के बागी हैं, जिन्होंने टिकट न मिलने पर पार्टी से नाता तोड़कर निर्दलीय चुनाव लड़ा और जीता है। राजौरी के थन्नामंडी सीट पर भाजपा के मोहम्मद इकबाल मलिक को 6179 वोटों के अंतर से हराने वाले पूर्व जज मुजफ्फर इकबाल खान का संबंध नेकां से रहा है। जज की नौकरी छोड़ थामा था नेकां का दामन मुजफ्फर खान को नेकां ने उम्मीदवार बनाने का वादा किया था, लेकिन कांग्रेस से गठबंधन समझौते में यह सीट कांग्रेस के खाते में चली गई। पूर्व जज के पिता असलम खान 2002 में राजौरी से विधायक चुने गए थे। 2019 में मुजफ्फर खान ने जज की नौकरी छोड़कर नेकां का दामन थाम लिया था, लेकिन टिकट न मिलने पर निर्दलीय ही चुनाव मैदान में उतर पड़े और जीत गए। अब वह फिर से नेकां में शामिल हो जाएंगे। थन्नामंडी से कांग्रेस के मोहम्मद शब्बीर खान ने गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा और हार गए। ये विधायक कर सकते हैं घर वापसी किश्तवाड़ जिले के इंद्रवाल से निर्दलीय चुनाव जीते प्यारे लाल शर्मा भी नेकां के सदस्य रहे हैं। नेकां-कांग्रेस गठजोड़ होने के कारण इंद्रवाल से गठबंधन की तरफ से कांग्रेस के मोहम्मद जफरुल्लाह ने चुनाव लड़ा। अपना टिकट कटने से नाराज प्यारे लाल शर्मा ने निर्दलीय चुनाव लड़ा और जीत गए। वहीं नेकां में वापस जाने का एलान कर चुके हैं। पुंछ के सुरनकोट से निर्दलीय चुनाव जीतने वाले चौधरी अकरम खान ने वर्ष 2014 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीता था। कई निर्दवीय विधायक आ सकते हैं नेकां में करीब चार वर्ष पहले वह जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी का हिस्सा बने थे और कुछ समय बाद उन्होंने उससे नाता तोड़ नेकां का दामन थाम लिया था। सुरनकोट सीट से कांग्रेस के पक्ष में उम्मीदवार न उतारने के नेकां नेतृत्व के फैसले से आहत होकर अकरम खान ने निर्दलीय चुनाव लड़ा और जीता। उन्होंने गठबंधन के उम्मीदवार मोहम्मद शहनवाज चौधरी को 8851 वोटों के अंतर से हराया है। ये सभी निर्दलीय नेकां में लौटने को तैयार हैं। सभी नेकां नेतृत्व के साथ लगातार संवाद और संपर्क बनाए हुए हैं। इंद्रवाल से निर्वाचित प्यारे लाल शर्मा तो बुधवार को किश्तवाड़ से श्रीनगर के लिए रवाना हुए हैं। उनके गुरुवार को नेकां विधायक दल की बैठक में शामिल होने की उम्मीद है। ये निर्दलीय भी हैं कतार में जम्मू के छंब से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तारांचद को हराने वाले निर्दलीय सतीश शर्मा (कांग्रेस के बागी) भी कथित तौर पर नेकां में शामिल होने के मूड में हैं। नेकां उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने भी उनके साथ कथित तौर पर संपर्क किया है। यह भी कहा जा रहा है कि कांग्रेस नेतृत्व भी उन्हें मनाने का प्रयास कर रहा है। अलबत्ता, वह कांग्रेस नेतृत्व द्वारा की गई अपनी उपेक्षा से आहत हैं और लौटने के मूड में नहीं हैं। सतीश शर्मा से जब इस बावत संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनका फोन बंद था। वहीं कठुआ जिले के बनी में भाजपा उम्मीदवार व पूर्व विधायक जीवन लाल को हराने वाले निर्दलीय डा. रामेश्वर सिंह भी नेकां में जाने का मन बना चुके हैं और वह भी अगले एक दो दिन में हल के निशान वाला लाल झंडा थाम लेंगे। recent visitors 79