Friday, July 3, 2026 6:32 am

दिग्विजय सिंह ने कहा- जब अंग्रेजों के राज में हिंदू खत्म नहीं हुआ तो अब मोदी राज में हिदुओं को खतरा क्यों?

इंदौर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने विजयदशमी की इंदौर, मप्र और देशवासियों को शुभकामनाएं दी। इंदौर में मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह प्रभु राम ने रावण का वध किया उसी तरह देश में सद्भाव अन्याय और अहिंसा के लिए काम करने वालों को भगवान राम का आशीर्वाद मिले। दुर्गाअष्टमी पर कन्या पूजन को लेकर कहा कि हमने तो पहले भी कन्या पूजन किया है। आपने ध्यान नहीं दिया। शस्त्र पूजन क्षत्रिय करते रहे हैं। जो अहिंसा करे वह आज का रावण है। वहीं मोहन भागवत के बयान को लेकर कहा कि देश सभी का संविधान सभी का है, पूरे देशवासियों को एक रहने को क्यों नहीं कहते आरएसएस या मोहन भागवत। वे सनातन की बात करते हैं तो पूरा विश्व हमारा है, हमारा एक ही नारा है हम पहले भारतीय है। भारतीय संविधान और सनातन एक ही है। जब मुगलों का राज था जब अंग्रेजी का राज था तब हिंदू खत्म नहीं हुआ तो अब हिंदू सम्राट मोदी के राज में हिंदू संकट में कैसे हो सकता है। वहीं एक गरबा में गैर हिंदू की नो एंट्री को लेकर कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सभी को आमंत्रित करना चाहिए, हम ईद मिलन और होली मिलन में जाते है। गरबा गुजरात से आई संस्कृति है इसमें सभी जाए एक जुटता नजर आए। भोपाल ड्रग्स कांड को लेकर कहा कि हमारे लिए यह युवाओं के लिए खतरे को घंटी है। देश के युवाओं को तीन चीजें बिगाड़ रही है ड्रग्स, नासिक से कैप्सूल चलता है, ऑनलाइन गेमिंग से युवा बहुत अधिक लुट रहे हैं। हर कोई करोड़ पति बनाना चाहता है। इसे बंद करना चाहिए।  तीसरा शराब है इसे भी बंद होना चाहिए। सरकार की नाक के नीचे ड्रग्स बांट रहा है आप कुछ नहीं कर पा रहे। एनसीबी गुजरात की पुलिस 15 दिन से वहां थी। भोपाल पुलिस कमिश्नर को कोई जानकारी नहीं है। यह हमारे लिए बड़ा कलंक है, हमारी राजधानी में सरकार की नाक के नीचे ड्रग्स फैक्ट्री चल रही थी। इसमें गुजरात पुलिस को एमपी पुलिस पर भरोसा नहीं था, उन्हें एमपी पुलिस पर मिलीभगत का शक था। थाने में शस्त्र पूजन पर कहा कि थाने में शस्त्र पूजा पर आपत्ति नहीं है, लेकिन वहां किसी एक धर्म का आयोजन होगा तो आपत्ति है। नरेला विधायक पर भ्रष्टाचार का आरोप है, उसकी एफआईआर करवाने थाने जाने कर भाजपा द्वारा सुंदर काण्ड करवा दिया जाता है। थानों में धार्मिक अनुष्ठान हो कोई आपत्ति नहीं है न्याय सभी को मिलना चाहिए हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई सबको।   recent visitors 74

ढाका में दुर्गा पूजा का पांच दिवसीय त्योहार माँ दुर्गा के आह्वान के साथ शुरू हुआ था, मां की मूर्ति पर फेंका पेट्रोल बम

ढाका बांग्लादेश की राजधानी ढाका के ताती बाजार इलाके में दुर्गा पूजा पंडाल पर अज्ञात लोगों ने पेट्रोल बम फेंका, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वायरल हो रहे वीडियो में एक घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाते हुए दिखाया गया है। इस घटना के बाद, हमलावर मौके से फरार हो गए। दुर्गा पूजा का पांच दिवसीय त्योहार बुधवार को माँ दुर्गा के आह्वान के साथ शुरू हुआ था। गुरुवार को चट्टोग्राम के जत्रा मोहन सेन हॉल में दुर्गा पूजा के मंच पर आधा दर्जन लोगों ने इस्लामी क्रांति का आह्वान करते हुए गाने गाए। इस घटना से स्थानीय हिंदू समुदाय में रोष फैल गया। इसके बाद पूजा समिति के संयुक्त महासचिव सजल दत्ता समेत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से तनाव और बढ़ गया है। प्रसिद्ध बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन ने घटना पर नाराजगी जताते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, “जिहादी दुर्गा पूजा पंडाल में इस्लामी जिहादी गाने गा रहे हैं। सोचिए अगर हिंदू मस्जिद में नमाज़ के दौरान ‘हरे राम हरे कृष्ण’ गाने लगें तो?” पूजा के दौरान हुई इन घटनाओं ने पूरे देश में चिंता और तनाव का माहौल पैदा कर दिया है। बता दें कि बांग्लादेश में 1 अक्टूबर से दुर्गा पूजा के दौरान अब तक 35 घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस ने इन मामलों में 11 केस दर्ज किए हैं, 24 जनरल डायरी (GD) बनाई गई हैं और 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस महानिरीक्षक (IGP) मोहम्मद मोइनुल इस्लाम ने बताया कि देशभर में 32,000 से अधिक पंडालों में पूजा मनाई जा रही है। उन्होंने शुक्रवार को ढाका के बनानी पूजा मंडप का दौरा किया। recent visitors 101

टाटा ग्रुप का 34 लाख करोड़ का साम्राज्य, संभालने में नोएल टाटा ने जताई उत्सुकता

नई दिल्ली रतन टाटा के निधन के बाद, उनके सौतेले भाई नोएल टाटा को टाटा ट्रस्ट का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। इस नई जिम्मेदारी के बारे में बात करते हुए, नोएल टाटा ने कहा कि वे रतन टाटा और टाटा समूह के संस्थापकों की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने इस अवसर पर अपने साथी ट्रस्टियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि वह इस जिम्मेदारी को लेकर सम्मानित और विनम्र महसूस कर रहे हैं। नोएल टाटा ने टाटा ट्रस्ट के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि "एक सदी से भी अधिक समय पहले स्थापित टाटा ट्रस्ट सामाजिक भलाई के लिए एक अनूठा माध्यम है। हम अपने विकास और परोपकारी पहलों को आगे बढ़ाने के लिए खुद को फिर से समर्पित कर रहे हैं।" टाटा ट्रस्ट का बयान टाटा ट्रस्ट्स ने भी नोएल टाटा की नियुक्ति पर एक बयान जारी किया, जिसमें बताया गया कि टाटा ट्रस्ट्स के कई ट्रस्टियों की मुंबई में एक संयुक्त बैठक हुई। बैठक में रतन एन. टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया गया और उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया गया। सर्वसम्मति से नोएल टाटा को टाटा ट्रस्ट का चेयरमैन नियुक्त किया गया, और यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू की गई। नोएल टाटा का परिचय नोएल टाटा, रतन टाटा के पिता नवल टाटा की दूसरी पत्नी सिमोना डुनोयर के बेटे हैं, इसलिए वे रतन टाटा के सौतेले भाई हैं। वे टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड, वोल्टास लिमिटेड, और टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन के रूप में कार्यरत हैं। इसके अलावा, वे टाटा स्टील और टाइटन कंपनी के उपाध्यक्ष भी हैं। टाटा ट्रस्ट का महत्व टाटा ग्रुप, जो लगभग 34 लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैप का मालिक है, की अधिकांश होल्डिंग कंपनियां टाटा संस के पास हैं। टाटा संस की 66% से अधिक हिस्सेदारी टाटा ट्रस्ट के पास है, जिससे टाटा ग्रुप का संचालन टाटा ट्रस्ट के अधीन होता है। ऐसे में नोएल टाटा का टाटा ट्रस्ट का चेयरमैन बनना एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। recent visitors 122

राहुल गांधी ने कहा- रेल हादसे में कितने परिवारों के तबाह होने पर जागेगी सरकार, नहीं कोई सबक लिया

नई दिल्ली लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने तमिलनाडु में हुए ट्रेन हादसे को लेकर शनिवार को सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जवाबदेही शीर्ष स्तर से शुरू होती है और अनेक दुर्घटनाओं के बावजूद कोई सबक नहीं लिया गया। उन्होंने यह सवाल भी किया कि आखिर कितने परिवारों के तबाह होने के बाद यह सरकार जागेगी? तमिलनाडु के पोन्नेरी-कावरापेट्टई रेलवे स्टेशनों के बीच चेन्नई-गुडूर रेलखंड पर ट्रेन संख्या 12578 मैसूर-दरभंगा एक्सप्रेस की पीछे से मालगाड़ी से टक्कर हो गई। इस हादसे में 19 लोग घायल हुए हैं। राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘मैसूर-दरभंगा ट्रेन दुर्घटना भयावह बालासोर दुर्घटना को प्रतिबिंबित करती है। एक यात्री ट्रेन एक मालगाड़ी से टकरा गई। अनेक दुर्घटनाओं में कई लोगों की जान चले जाने के बावजूद कोई सबक नहीं लिया जाता। जवाबदेही सबसे ऊपर से शुरू होती है।’ उन्होंने सवाल किया कि आखिर कितने परिवारों के तबाह होने के बाद यह सरकार जागेगी? बता दें कि दुर्घटनाग्रस्त दरभंगा बागमती एक्सप्रेस के यात्री शनिवार को एक विशेष ट्रेन से दरभंगा के लिए रवाना हो गए। दक्षिणी रेलवे ने यह जानकारी दी। घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश रेलवे अधिकारियों ने बताया कि घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं। अभी दुर्घटनास्थल पर पटरी की मरम्मत का काम तेजी से किया जा रहा है। रेलवे ने बताया कि ट्रेन संख्या 12578 मैसुरु-दरभंगा बागमती एक्सप्रेस 11 अक्टूबर को रात करीब साढ़े 8 बजे मालगाड़ी से टकरा गई थी। यात्रियों को बसों से पोन्नेरी और फिर 2 ईएमयू विशेष ट्रेन से चेन्नई सेंट्रल ले जाया गया। सभी यात्रियों के पहुंचने के बाद उन्हें दरभंगा जाने वाली विशेष ट्रेन में रवाना किया गया, जो अराक्कोणम, रेनीगुंटा और गुडुर से होकर गुजरेगी। यात्रियों को भोजन के पैकेट और पानी उपलब्ध कराया गया और विशेष ट्रेन सुबह 4 बजकर 45 मिनट पर रवाना हो गई। ट्रेनों के समय और रूट में हुआ बदलाव इस बीच, दक्षिणी रेलवे ने इस मार्ग से गुजरने वाली सभी ट्रेनों का रास्ता बदल दिया है। विशाखापत्तनम एक्सप्रेस को 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन से रवाना होना था, लेकिन उसका समय बदलकर अब दोपहर साढ़े 12 बजे कर दिया गया है। इसका मार्ग अराक्कोणम, रेनीगुंटा और गुडुर की ओर परिवर्तित कर दिया गया है। घटनास्थल पर पटरी की मरम्मत का काम तेजी से हो रहा है। दक्षिणी रेलवे के महाप्रबंधक, अतिरिक्त महाप्रबंधक, विभागों के प्रमुख और रेलवे के अन्य अधिकारी घटनास्थल पर मरम्मत कार्य का निरीक्षण कर रहे हैं। गंभीर रूप से घायल 3 यात्रियों को स्टेनली मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया और 4 यात्रियों का पोन्नेरी के सरकारी अस्पताल में उपचार किया गया, उन्हें मामूली चोटें आई थीं। recent visitors 75

खाने में थूकना, पेशाब करना यह सभ्य मानव समाज के लिए कलंक है, मुस्लिम धर्मगुरुओं को कट्टरता से इनका का विरोध करना चाहिए- योगगुरु

 हरिद्वार योगगुरु स्वामी रामदेव ने मुस्लिम धर्मगुरुओं से मुस्लिम युवकों के खाने में थूकने, पेशाब आदि करने की घटनाओं का पुरजोर विरोध करने का आह्वान किया है. योगगुरु ने आश्चर्य जताते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं पर मुस्लिम धर्मगुरु चुप्पी साधे हुए है. उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं से मुस्लिम धर्म और कुरान पाक का प्रचार नहीं होता है. मुसलमान और कुरान ऐसी घटनाओं से बदनाम हो रहे है. शनिवार को कनखल के दिव्य योग मंदिर में योगगुरु स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने कन्या पूजन किया. इस दौरान योगगुरु और आचार्य ने लोगों को दशहरा की शुभकामनाएं दी. हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर वायरल थूकने, पेशाब करने और गंदगी फैलाने की वीडियो पर बोलते हुए योगगुरु ने कहा कि ऐसी घटनाओं का मुस्लिम मुल्लों, मौलवियों और धर्मगुरु को आगे आकर बोलना चाहिए. स्वामी रामदेव ने कहा कि ऐसी घटनाओं से इस्लाम का प्रचार नहीं होता है. कई दफा घटनाएं हो गई है. मुस्लिम धर्मगुरु ऐसी घटनाओं पर मौन हो जाते है. ऐसी घटनाएं रोकने के लिए मुस्लिम धर्मगुरुओं को बोलना चाहिए. कट्टरता से घटनाओं का विरोध करना चाहिए. यह सभ्य मानव समाज के लिए कलंक जैसी घटनाएं है. वायरल हो रहे वीडियो गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों में गाजियाबाद और नोएडा समेत तमाम जगहों पर खाना बनाते समय उसमें थूकने और पेशाब करने के वीडियो वायरल हो रहे हैं. ये तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. हालांकि योगी सरकार ने इस वीडियो के सामने आने के बाद अधिकारियों को निर्देश दिया है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने होटल्स और रेस्टोरेंट में जांच करने के साथ ही सीसीटीवी लगाने का निर्देश दिया है. साथ ही पुलिस और प्रशासन से ऐसी घटनाओं पर कड़ा एक्शन लेने के लिए कहा गया है. जबकि अन्य राज्यों में भी ऐसी घटनाओं पर एक्शन की मांग हो रही है.  बढ़ रहा है गैर-मुस्लिमों से दुश्मनी का भाव मुसलमान जहां हैं, वहां बस दो ही मानसिकता के साथ काम कर रहे हैं। पहली- गैर-मुस्लिमों को जैसे भी हो सके, प्रताड़ित करो, उनका धर्म भ्रष्ट करो और दूसरी- तरह-तरह के जिहाद से उनका धर्म परिवर्तन करवाओ। अब तो लगातार मिल रहे प्रमाणों से यह साबित सा हो गया है कि मुसलमान न हिंदुओं के साथ सामंजस्य चाहते हैं और ना हिंदुस्तान को अपना मानते हैं। लेकिन उनकी मांग यह है कि हिंदू समावेशी विचारों से तनिक भी नहीं भटकें, धर्मनिरपेक्षता का दामन न छोड़ें। फिर पारदर्शिता से परहेज क्यों? किसकी दुकान है, यह बताने में क्या हर्ज? क्यों बात-बात में इस्लाम को खतरे में देखने वाला मुसलमान अपने होटलों, ढाबों के नाम हिंदू देवी-देवताओं पर रखेगा? उत्तर प्रदेश और कांवड़ यात्रा के मार्ग ही नहीं, पूरे देश में अगर कोई कुछ छिपाकर कारोबार कर रहा है तो क्या वह गुनाह नहीं है? इतना दोहरपान लाते कहां से हैं, जनाब? मुसलमानों और कथित मुस्लिम हितैषी राजनीति के ठेकेदारों के दोहरेपेन की पराकाष्ठा देखें। जो आज हिंदुओं को कांवड़ यात्रा के अनुष्ठान में भी मुसलमानों के थूक, पेशाब वाली खाने-पीने की चीजें स्वीकार करने को कह रहे हैं, वही मुसलमानों की हलाल कॉस्मेटिक्स, हलाल दवाई और यहां तक कि हलाल होटल, हलाल यात्रा तक की तरफदारी करते हैं।  मुख्तार अब्बास नकवी, जावेद अख्तर, असदुद्दीन ओवैसी, एसटी हसन समेत उन तमाम मुसलमानों की गैरत कैसे मर गई जब मुसलमानों ने हलाल इकॉनमी खड़ी कर ली? इनमें से किसकी हिम्मत है जो मुसलमानों से पूछ ले कि आखिर चौबीसों घंटे, हर जगह, हर चीज में हलाल, हलाल की रट लगाने की क्या जरूरत है?  बल्कि उलटा ये हलाल के लिए मुसलमानों को उकसाएंगे, उनका साथ देंगे, हजार तरह के तर्क देंगे। लेकिन हिंदुओं को समावेशी होना चाहिए। हिंदुओं को तो मंदिरों में भी गंगाजल नहीं मुसलमानों का पेशाब पीकर जाना चाहिए। क्या ये यही चाहते हैं? इनमें है कोई माई का लाल जो दावा करे कि मुसलमान खाने-पीने के सामानों में थूक नहीं रहे, पेशाब नहीं कर रहे, उसे हर तरह से अपवित्र और गंदा नहीं कर रहे? है इनमें हिम्मत कि सोशल मीडिया और मुख्य धारा के मीडिया में आ रही थूक, पेशाब वाली खबरों और प्रमाण के रूप में पेश किए जा रहे वीडियोज को नकार दें? recent visitors 86

BSF की ओर से संदिग्ध ड्रॉपिंग जोन में तलाशी अभियान शुरू किया, हेरोइन और पिस्तौल भेजने की कोशिशें नाकाम

पंजाब पंजाब के फिरोजपुर में सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने पाकिस्तानी ड्रोन का मार गिराया। इस ड्रोन के जरिए हेरोइन और पिस्तौल ले जाने की कोशिश थी। बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात सतर्क बीएसएफ जवानों ने सीमावर्ती क्षेत्र में एक ड्रोन गतिविधि को रोकने के लिए गोलीबारी की और इसे निष्क्रिय करने के लिए तकनीकी जवाबी उपाय सक्रिय कर दिए। इसके बाद, BSF की ओर से संदिग्ध ड्रॉपिंग जोन में तलाशी अभियान शुरू किया गया। प्रवक्ता ने बताया कि सैनिकों ने फिरोजपुर इलाके में गिरे हुए ड्रोन को एक पैकेट संदिग्ध हेरोइन के साथ सफलतापूर्वक बरामद कर लिया। बरामद ड्रोन की पहचान चीन में निर्मित डीजेआई मविक-3 क्लासिक के रूप में की गई है। अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ पंजाब के जवानों की ओर से 24 घंटे के अंदर यह दूसरी जब्ती थी, जहां एक ड्रोन और नशीले पदार्थ बरामद किए गए। इससे पहले अमृतसर में BSF ने शुक्रवार को हेरोइन ले जा रहे एक ड्रोन को मार गिराया। प्रवक्ता ने बताया कि सुबह के समय ड्यूटी पर तैनात सतर्क बीएसएफ जवानों ने जिला अमृतसर के सीमावर्ती क्षेत्र में एक ड्रोन गतिविधि देखी और फिर उसे मार गिराया गया। कश्मीर घाटी में घुसपैठ की कोशिशें तेज दूसरी ओर, बीएसएफ के सीनियर अधिकारी ने कहा कि सर्दियों का मौसम नजदीक होने के साथ ही कश्मीर घाटी में घुसपैठ की कोशिशें तेज हो गई है। करीब 150 आतंकवादी नियंत्रण रेखा (LoC) के पार विभिन्न लांच पैड पर इंतजार कर रहे हैं, लेकिन सुरक्षा बल ऐसी किसी भी प्रयास को विफल कर देंगे। बीएसएफ के महानिरीक्षक अशोक यादव ने कहा, 'घुसपैठ की कोशिश जारी हैं। विभिन्न एजेंसियों से प्राप्त खुफिया सूचनाओं के आधार पर हम सीमा पर नियंत्रण की योजना बनाने के लिए सेना के साथ समन्वय करते हैं। हम लांचिंग पैड पर आतंकवादियों की संख्या को भी ध्यान में रखते हैं, जिससे हमें अपनी रणनीति बनाने और आतंकियों को काबू करने की योजना को आकार देने में मदद मिलती है।' recent visitors 100

अष्टमी व नवमी पर कन्या भोज के दौरान एक मुस्लिम बच्ची को भी जिमाने के लिए बैठा लिया, टीके का मुद्दा भी उठा

मेरठ अष्टमी व नवमी पर कन्या भोज के दौरान एक मुस्लिम बच्ची को भी जिमाने के लिए बैठा लिया गया। इसका कुछ हिंदू महिलाओं ने विरोध किया। वाद-विवाद में दोनों पक्ष की महिलाओं में मारपीट हो गई। दोनों पक्ष के लोग भी आमने-सामने आ गए। इसके बाद दोनों पक्षों में पत्थर चले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को खदेड़ा। दो महिलाओं को पुलिस हिरासत में लेकर थाने ले आई। बाद में उन्हें झगड़ा नहीं करने व जिम्मेदार लोगों की जिम्मेदारी पर छोड़ा गया। जागृति विहार सेक्टर एक में एक खाली प्लाट है। इसमें दोनों ही समुदाय के लोग झुग्गी बनाकर रहते हैं। अष्टमी व नवमी पर हिंदू परिवारों में कन्या भोज किया जा रहा था। इसमें कुछ मुस्लिम बच्ची व बच्चे भी पहुंच गए। इस पर पास में बैठे हिंदू पक्ष के बच्चों के स्वजन ने एतराज जताया। मुस्लिम पक्ष की महिलाओं ने भी विरोध कर रही महिलाओं से नाराजगी जताई। हिंदू पक्ष ने इसे गलत बताते हुए बच्चों को जिमाना जारी रखा। दूसरी ओर, कुछ लोगों का कहना है कि कन्या भोज के दौरान बच्चों को टीका लगाने पर मुस्लिम बच्चों के स्वजन ने एतराज जताया। इस पर विवाद हुआ। दोनों पक्ष की महिलाओं में कहासुनी के बाद मारपीट हुई। फिर दोनों पक्ष के पुरुष व अन्य लोग शामिल हो गए। उनमें पथराव होने लगा। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। जानकारी पर हिंदू जागरण मंच के पूर्व महानगर अध्यक्ष सचिन सिरोही ने इंस्पेक्टर मेडिकल शीलेश कुमार से बातचीत कर पथराव करने वाले दूसरे समुदाय के लोगों पर कार्रवाई की मांग की। हिंदू पक्ष का उत्पीड़न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इंस्पेक्टर ने क्या बताया? इंस्पेक्टर ने बताया कि मामला टीका लगाने का नहीं है। कन्या भोज में पुराने बच्चों को बुलाया गया था। नए पहुंचे बच्चों को शामिल नहीं किया तो उन्होंने घर जाकर शिकायत की। इस पर विवाद हुआ। कुछ लोग मुस्लिम बच्चों को कन्या भोज में बैठाने का भी विरोध कर रहे थे। उन्होंने बताया कि दो महिलाओं को हिरासत में लिया गया था। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया है। कोई तहरीर किसी पक्ष की ओर से नहीं मिली है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने भी बताया कि मेडिकल पुलिस को जांच कर कार्रवाई को कहा गया है। recent visitors 94