Friday, July 3, 2026 9:11 am

प्रदेश की मांगी खुशहाली, राजस्थान-अजमेर के पुष्कर सरोवर में में पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष राठौड़ ने की पूजा

अजमेर. पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ जगत पिता ब्रह्म जी के दर्शन किए और अजमेर व प्रदेश की खुशहाली की मनोकामना मांगी। ब्रह्मा मंदिर के महंत वैभव वशिष्ठ ने विधि विधान से पूजा अर्चना कराई। साथ ही मंदिर परिसर में बने श्री सिद्धेश्वरी अंबे माता के दर्शन कर मातारानी का आशीर्वाद लिया। मंदिर में अरुण पाराशर ने धर्मेंद्र राठौड़ को दुप्पटा पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद विधि विधान व वैदिक मंत्रोच्चार से पुष्कर सरोवर की पूजा अर्चना की। तीर्थ पुरोहित वैद्यनाथ पाराशर ने मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान सरोवर की पूजा कराई। मेंघेद्र पाराशर ने आरती कराई। इस दौरान तीर्थ पुरोहित वैद्यनाथ पाराशर व संजय पाराशर, दामोदर मुखिया, एडवोकेट विकास मुखिया आदि पुष्कर वासियों ने राठौड़ का माल्यार्पण कर स्वागत किया। अवसर पर पार्षद नोरत गुर्जर, ब्लॉक अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष भंवर सिंह राठौड़, सरपंच विष्णु सिंह राठौड़ व कर्मचारी महासंघ के जिले अध्यक्ष भवानी सिंह राठौड़ सहित आदि मौजूद रहे। सरकार जारी करे बजट पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने राज्य सरकार से अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर के लिए पांच करोड़ का बजट जारी करने का आग्रह किया। साथ ही पेयजल के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाने बात कही। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर मेला अगले माह शुरू होने वाला है। ऐसे में पुष्कर मेले में देश व विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलनी चाहिए। इसके लिए राज्य सरकार पुष्कर मेले के लिए पांच करोड़ का बजट जारी करे। साथ ही राज्य सरकार से नगर परिषद में स्टाफ की नियुक्ति करने की मांग की, ताकि जनहित और सरकारी काम सुचारू चल सके। इसी के साथ उन्होंने जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत से भी पेयजल समस्या दूर कर बेहतर पेयजल व्यवस्था करने का अनुरोध किया। recent visitors 75

कर्ज से दबे होटल मालिकों ने ATM चोरी का किया था प्रयास, पुलिस मुठभेड़ में एक घायल, तीन गिरफ्तार, मिले नकदी और जेवरात

शामली कर्ज तले दबे होटल मालिकों ने थानाभवन और उत्तराखंड में तीन जगह एटीएम काटकर चोरी का प्रयास किया था।  थानाभवन पुलिस की आरोपितों से मुठभेड़ हो गई। एक के पैर में गोली लगी, जबकि तीन को पकड़ लिया। उनके पास से तमंचा, बोलेरो, कारतूस और नकदी के साथ ही सोने-चांदी के जेवर मिले हैं। आरोपित चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए आ रहे थे। एसपी ने गिरफ्तार करने वाली टीम को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की। पीएनबी का एटीएम काटकर किया था चोरी का प्रयास एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि 30 सितंबरकी रात थानाभवन क्षेत्र में पीएनबी के एटीएम को काटकर चोरी का प्रयास किया गया था। आसपास जाग होने पर आरोपित फरार हो गए थे। तभी से पुलिस की टीम बदमाशों की धरपकड़ के प्रयास में जुटी थी। गुरुवार रात थानाभवन पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। तभी एक बोलेरो को रुकने का इशारा किया तो उन्होंने फायरिंग कर दी। बदमाश हसनपुर लुहारी की ओर फरार हो गए। टीम ने घेरकर उनको पकड़ लिया। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी। एसपी ने बताया कि आरोपित अक्षय कुमार निवासी गांव दूधली थाना चरथावल जिला मुजफ्फरनगर, तन्मय व अस्मित भंडारी निवासी तपोवन लक्ष्मण झूला थाना मुनी की रेती जिला टिहरी गढ़वाल उत्तराखंड और आशीष निवासी गांव सपूलिया थाना सिंधोली जनपद शाहजहांपुर है। आशीष के पैर में गोली लगी है। वह गुरुवार रात भी चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए आए थे। चारों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया। अक्षय ने दो होटल किराये पर ले रखे हैं एसपी ने बताया कि अक्षय कुमार ने उत्तराखंड के तपोवन क्षेत्र में दो होटल किराये पर ले रखे हैं, जिनमें से एक तन्मय शर्मा का है, जबकि एक अन्य का है। एक होटल का किराया एक लाख रुपये और दूसरे का 40 हजार रुपये प्रति माह है। उसे काफी समय से नुकसान चल रहा था, इसलिए चोरी की योजना बनाई थी। इसी तरह से अस्मित का भी एक होटल तपोवन क्षेत्र में है। आशीष तपोवन में अक्षय के होटल में मैनेजर है। सात लाख रुपये सट्टे में हार गया था पूछताछ में तन्मय ने बताया कि उसने अपना होटल किराये पर आशीष को करीब एक साल से दे रखा है। कुछ समय से वह आन लाइन सट्टा लगा रहा है, जिसमें उसे करीब सात लाख रुपये का नुकसान हो चुका है। एसपी ने बताया कि अक्षय और अस्मित का काम भी सही नहीं चल रहा था, इसलिए तन्मय के कहने पर ही सभी ने चोरी की योजना बनाई थी। recent visitors 69

टक्कर से 4 साल की बच्ची की मौत और 5 घायल, छत्तीसगढ़-जशपुर में भीड़ में जा घुसा बाइक सवार

जशपुर. पत्थलगांव थाना क्षेत्र के झक्कड़पुर गांव में नाटक कार्यक्रम देखने पैदल जा रही भीड़ को बाइक ने ठोकर मार दी. इस हादसे में चार साल बच्ची की मौके पर मौत हो गई. वहीं पांच लोग घायल हुए हैं. इनमें से 4 की हालत गंभीर है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को पत्थलगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायलों के प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों की टीम ने एक बच्ची समेत दो महिलाओं को अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया. recent visitors 64

स्थापना दिवस पर जुटे दस हजार स्वयंसेवक, राजस्थान-जोधपुर में आरएसएस ने किया शस्त्र पूजन

जोधपुर. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जोधपुर महानगर द्वारा पोलो ग्राउंड मैदान पर विजयदशमी उत्सव एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मेजर जनरल राणु सिंह राठौड़ के मुख्य आतिथ्य में यह कार्यक्रम हुआ, कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में स्वयंसवेक संघ के सह सर कार्यवाह डॉ. कृष्णगोपाल मौजूद रहे। जोधपुर के रातानाडा स्थिल पोलो ग्राउंड में यह आयोजन हुआ, जिसमें केंद्रीय मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत सहित संघ के प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत अनुशासन की पालना करते हुए सातवीं पंक्ति में साधारण कार्यकर्ता की तरह बैठे नजर आए। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि आज विजयदशमी का दिन है। आज का दिन असत्य पर सत्य की विजय, अधर्म पर धर्म की विजय का दिन है लेकिन हम सब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों के लिए और भी दिन महत्वपूर्ण है क्योंकि आज देश को पुन: समृद्ध गौरवशाली बनाने के दृष्टिकोण से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की गई थी। हिंदुओं को एकत्रित कर सर्वसमाज के कल्याण के लिए विश्व बंधुत्व की अपेक्षा और आकांक्षाओं को लेकर इस संघ को खड़ा किया गया था। संगठन आज से 100वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इस शताब्दी वर्ष में संगठन के सभी स्वयंसेवक बेहतर लक्ष्य को लेकर संगठन के कार्य और शक्ति को मजबूत बनाएंगे। उन्होंने कहा कि विजयदशमी का पर्व व्यक्ति के जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण दिन क्योंकि यह केवल रावण के दहन का दिन नहीं है। अपितु संकल्प दिवस भी है कि हम अपने जीवन में अपने भीतर अपने बाहर और समाज में जो बुराइयां हैं जो प्रदूषण है उन सबको समाप्त करने के लिए संकल्पबद्ध हों। इस आयोजन में कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल, पाली सांसद पीपी चौधरी, विधायक अतुल भंसाली, लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष और निर्मल गहलोत भी मौजूद रहे। recent visitors 67

12 जिलों में बारिश की चेतावनी, राजस्थान में वेदर सर्कुलेशन सिस्टम ने बदला मौसम

जयपुर. पूर्वी हवाओं के प्रभाव से प्रदेश में मौसम तेजी से बदल रहा है। मानसून की विदाई के बाद भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। जयपुर मौसम केंद्र ने आज 12 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इसमें टोंक, बारां, कोटा, बूंदी, झालावाड़, भीलवाड़ा, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़ और राजसमंद के लिए मेघगर्जन व तेज तूफान की भी संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 3 दिनों तक मौसम में यह बदलाव बना रहेगा। पूर्वी हवाओं के प्रभावी होने से दक्षिण राजस्थान के कुछ हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की व मध्यम वर्षा होने की संभावना है। राजस्थान में बने नए वेदर सिस्टम से शुरू हुए बारिश के दौर से अब रात में ठंडक बढ़ने लगी। पिछले दिनों शेखावाटी के एरिया में हुई बारिश से यहां रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया। पिछले 24 घंटे के दौरान उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, भीलवाड़ा, पाली, राजसमंद, सिरोही, जालोर के साथ झालावाड़, कोटा, बारां, बूंदी और अजमेर के एरिया में आसमान में बादल छाए रहे। उदयपुर समेत कई जिलों में कुछ स्थानों पर छुटमुट बारिश भी हुई। मौसम के इस बादल से उदयपुर में दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। डूंगरपुर, जालोर, चित्तौड़गढ़, कोटा, बारां समेत अन्य कई जिलों में दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। recent visitors 102

विसर्जन के दौरान एक युवक की डूबने से मौत

उमरिया दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। प्रतिमा को जल प्रवाहित करने के लिए गांव के ही तालाब में ले जाया गया था, इस दौरान यह हादसा हुआ। युवक का नाम छोटू पटेल है, जो सेजवाही का रहने वाला था। प्रतिमा को जल में विसर्जन करने के लिए गांव के लोग गए थे, उनके साथ छोटू भी था। तालाब में गड्ढा होने के कारण छोटू पटेल डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। नवरात्र पर श्रद्धालुओं ने नौ दिनों तक पूजा अर्चना के बाद विजयदशमी पर देवी मां को नम आंखो से विदाई दी। नौरोजाबाद नगर के सभी दुर्गा समितियों ने राम लीला मैदान में विसर्जन चल समारोह के लिए मां दुर्गा की प्रतिमाओं के साथ एकत्रित हुए। जहां विधायक शिवनारायण सिंह के द्वारा मूर्ति विसर्जन चल समारोह को हरी झंडी दिखाई गई। नगर के राम लीला मैदान से मां दुर्गा की प्रतिमाओं का ऐतिहासिक चल समारोह 4 बजे सांय को प्रारंभ हुआ। विसर्जन चल समारोह रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों पीपल चौक, बस स्टैंड, पांच नंबर, इंदिरा चौक , मुंडी खोली, बाजारपुरा, होते हुए नगर परिषद द्वारा जोहिला नदी के किनारे बनाए गए विसर्जन कुंड में , सभी प्रतिमाओं का विसर्जन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। चल समारोह के दौरान डीजे और बैंड की थाप पर सभी श्रद्धालु नाचते नजर आए। चल समारोह में नगर परिषद की मुख्य नगर पालिका अधिकारी ज्योति सिंह, सुरक्षा के लिए नौरोजाबाद नगर निरीक्षक राजेश चंद्र मिश्रा, तहसीलदार अभय नंद शर्मा समेत प्रशासनिक अमला मौजूद रहा। recent visitors 77

दो दोस्त गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, छत्तीसगढ़-कोरबा में शराब के धोखे में पी गए जहर

कोरबा। पड़ोसी के घर में बोतल में शराब देखकर दो दोस्तों ने उसे पी लिया, लेकिन जैसे तबीयत खराब होने लगी, तब समझ आया कि जिसे वे शराब समझकर पीए थे, वह असल में जहर था. दोनों दोस्तों को गंभीर हालत को देखते हुए परिजनों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. घटना जिले के उरगा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव बगबुड़ा की है. 26 वर्षीय राधेलाल और 28 वर्षीय दूजराम दोनों एक ही गांव के रहने वाले बचपन के मित्र हैं. दोनों पड़ोसी के घर गए थे, जहां शराब की बोतल को देख दोनों को लालच आ गया, और उसे शराब समझकर गटक गए. थोड़ी देर बात दोनों को उल्टी-दस्त होने के साथ तबीयत बिगड़ने लगी. इसके बाद पता चला कि जिसे वे शराब समझकर पीए थे, वह दरअसल जहर था. दोनों की गंभीर हालत को देख परिजनों ने जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल कराया. recent visitors 69