Friday, July 10, 2026 3:20 am

मध्यप्रदेश में चार दिन रहेगा मौसम का कहर: बारिश, ओले और 60 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी आंधियाँ

Weather havoc will prevail in Madhya Pradesh for four days: Rain, hail and storms will blow at the speed of 60 km/hour भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ली है। अगले चार दिन यानी 8 मई तक पूरे प्रदेश में आंधी, बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को इंदौर में पौने 3 इंच बारिश दर्ज की गई, जबकि भोपाल, उज्जैन, देवास और खंडवा समेत कई जिलों में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। कहाँ-कहाँ होगा असर? मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी मध्यप्रदेश के मैहर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। वहीं ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, श्योपुर और शिवपुरी में 60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। राज्यभर में बदला मौसम भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, रतलाम, खरगोन, देवास, खंडवा, नरसिंहपुर, सागर, दमोह, रीवा, सतना, सीधी जैसे लगभग सभी जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं और बारिश का दौर जारी रहेगा। कई जगह ओले गिरने की भी आशंका है। क्यों बदला मौसम? सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. अरुण शर्मा के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ लाइन के कारण यह मौसमी बदलाव आया है। रविवार को जो हालात बने, वैसा ही मौसम सोमवार और अगले तीन दिन भी बना रहेगा। गर्मी से राहत, लेकिन ज्यादा दिन नहीं रविवार को इंदौर में 70 मिमी बारिश हुई। भोपाल में भी ओले गिरे। इस बारिश के चलते अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री तक की गिरावट आई है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि मई का महीना प्रदेश में सबसे गर्म रहता है और आने वाले दिनों में पारा 45 से 48 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। किन जिलों में पड़ेगी सबसे ज्यादा गर्मी? ग्वालियर, छतरपुर, टीकमगढ़, भिंड, दतिया, खंडवा, बड़वानी, मुरैना, शिवपुरी और विदिशा जैसे जिलों में भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान है। खजुराहो और पृथ्वीपुर जैसे इलाकों में पारा 48 डिग्री तक पहुंच सकता है। सावधानी जरूरी आगामी दिनों में खराब मौसम को देखते हुए नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। किसान भी ओलावृष्टि और तेज हवाओं से अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाएं। recent visitors 116

एमपी में अगले चार दिन बारिश ओले का अलर्ट, कई जिलों में गर्मी करेगी परेशान, अगले 4 दिन रहेगा असर

भोपाल मध्य प्रदेश (MP) के मौसम  में बदलाव देखने को मिल रहा है अलग-अलग स्थान पर बनी तीन मौसम प्रणालियों के असर से अरब सागर (Arabian Sea) में नमी आने का सिलसिला शुरू हो गया है। सोमवार को जबलपुर समेत 11 जिलों में ओले गिरने का अलर्ट है, जबकि इंदौर, भोपाल और उज्जैन में गर्मी का असर रहेगा। अगले 4 दिन तक ओले, बारिश और आंधी का दौर बना रहेगा। इस दौरान कई जिलों में लू का भी अलर्ट है। इससे पहले रविवार को बारिश के बीच गर्मी का असर भी देखा गया। पूर्वी हिस्से में बारिश का दौर चला। छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, मंडला, डिंडौरी, सागर, विदिशा, नरसिंहपुर, सिवनी, उमरिया समेत कई जिलों में बारिश हुई। भोपाल में शाम को बूंदाबांदी का दौर शुरू हुआ। वहीं, पश्चिमी हिस्से में गर्मी का असर रहा। सोमवार को जिन जिलों में ओले गिरने का अलर्ट है, उनमें छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, जबलपुर, मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया और कटनी शामिल हैं। सिंगरौली, सागर, नर्मदापुरम, बैतूल, देवास में गरज-चमक और बूंदाबांदी हो सकती है। 29-30 अप्रैल और 1 मई को भी बारिश का दौर बना रहेगा, लेकिन लू और तेज गर्मी का असर भी देखने को मिल सकता है। ग्वालियर-चंबल संभाग में दिन में लू और रात में बारिश का अलर्ट है। नौगांव में 10 डिग्री लुढ़का पारा, कई जिलों में बारिश हुई इससे पहले रविवार को बारिश के बीच गर्मी का असर भी देखा गया। पूर्वी हिस्से में बारिश का दौर चला। छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, मंडला, डिंडौरी, सागर, विदिशा, नरसिंहपुर, सिवनी, उमरिया समेत कई जिलों में बारिश हुई। भोपाल में शाम को बूंदाबांदी का दौर शुरू हुआ। वहीं, पश्चिमी हिस्से में गर्मी का असर रहा। मौसम विभाग के अनुसार, छतरपुर जिले के नौगांव में एक ही दिन में 10 डिग्री पारा लुढ़क गया। यहां शनिवार को तापमान 43 डिग्री था, जो रविवार को 33 डिग्री पर आ गया। छिंदवाड़ा में 4 डिग्री, खजुराहो में 4.2 डिग्री, सीधी में 6 डिग्री, सिवनी में 2 डिग्री, मलाजखंड में 3.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। रतलाम सबसे गर्म रहा, पारा 43.4 डिग्री रहा प्रदेश में रविवार को रतलाम सबसे गर्म रहा। यहां दिन का तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, गुना में 41.6 डिग्री, धार-खरगोन में 41.2 डिग्री, नरसिंहपुर में 41 डिग्री, खंडवा में 40.5 डिग्री, टीकमगढ़ में 40.2 डिग्री और शिवपुरी में पारा 40 डिग्री रहा। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 39.2 डिग्री, इंदौर में 40.4 डिग्री, ग्वालियर में 40.2 डिग्री, उज्जैन में 41 डिग्री और जबलपुर में 37.5 डिग्री रहा। बाकी जिलों में तापमान 40 डिग्री से कम ही दर्ज किया गया। सबसे ठंडा सीधी रहा। यहां पारा 31.8 डिग्री रहा। एक दिन में 10 डिग्री लुढ़का पारा मौसम विभाग के अनुसार, छतरपुर जिले के नौगांव में एक ही दिन में 10 डिग्री पारा लुढ़क गया। यहां शनिवार को तापमान 43 डिग्री था, जो रविवार को 33 डिग्री पर आ गया। छिंदवाड़ा में 4 डिग्री, खजुराहो में 4.2 डिग्री, सीधी में 6 डिग्री, सिवनी में 2 डिग्री, मलाजखंड में 3.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश में 43 डिग्री पार पारा प्रदेश में रविवार को रतलाम सबसे गर्म रहा। यहां दिन का तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, गुना में 41.6 डिग्री, धार-खरगोन में 41.2 डिग्री, नरसिंहपुर में 41 डिग्री, खंडवा में 40.5 डिग्री, टीकमगढ़ में 40.2 डिग्री और शिवपुरी में पारा 40 डिग्री रहा। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 39.2 डिग्री, इंदौर में 40.4 डिग्री, ग्वालियर में 40.2 डिग्री, उज्जैन में 41 डिग्री और जबलपुर में 37.5 डिग्री रहा। बाकी जिलों में तापमान 40 डिग्री से कम ही दर्ज किया गया। सबसे ठंडा सीधी रहा। यहां पारा 31.8 डिग्री रहा। इस वजह से ऐसा मौसम मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) और एक साइक्लोनिक सकुर्लेशन एक्टिव है। इस वजह से प्रदेश में मौसम बदला हुआ है। अगले चार दिन तक कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। वहीं, गर्मी का असर भी बना रहेगा। अगले चार दिन ऐसा रहेगा प्रदेश का मौसम 28 अप्रैल: छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट,जबलपुर, मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। सिंगरौली, सागर, नर्मदापुरम, बैतूल, देवास में गरज-चमक का अलर्ट है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन में बादल छा सकते हैं, पर गर्मी का असर बना रहेगा। 29 अप्रैल: ग्वालियर, भिंड, दतिया, मुरैना, श्योपुर,गुना, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, इंदौर, देवास, खरगोन और खंडवा में लू चलने का अलर्ट है। छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। 30 अप्रैल: ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, दतिया,भिंड में दिन में लू चलेगी, जबकि रात में हल्की बारिश हो सकती है। अशोकनगर, गुना, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, इंदौर, देवास, खरगोन, खंडवा एवं बुरहानपुर में लू चल सकती है। रीवा, मऊगंज, सीधी और अनूपपुर में बूंदाबांदी के आसार है। 1 मई: इंदौर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन,अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, नीमच, मंदसौर, गुना, अशोकनगर में लू का अलर्ट है। वहीं, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया में दिन में लू और रात में बारिश हो सकती है। निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह, रायसेन, जबलपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, मैहर और सतना में बारिश का अलर्ट है। recent visitors 52

मप्र में अप्रैल से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, छाएंगे बादल, इन जिलों में बारिश की संभावना, पढ़े IMD का नया पूर्वानुमान

भोपाल अप्रैल से मध्य प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान लू के साथ फिर बादल बारिश की स्थिति बनेगी।1 अप्रैल को भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम और जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं कहीं बारिश की संभावना जताई गई है। इससे पहले 31 मार्च तक तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। आज 29 मार्च को पारे में 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट रहेगी। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर में पारा 38 डिग्री के आसपास रह सकता है।शुक्रवार को ग्वालियर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि एक दिन पहले यहां 39. 5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। गुना में अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री दर्ज किया गया जबकि एक दिन पहले यहां का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री दर्ज किया गया था। अप्रैल में बादल बारिश, लू भी चलेगी     एमपी मौसम विभाग ने 1 अप्रैल को राजगढ़, विदिशा, भोपाल, देवास, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, खंडवा, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और सीहोर में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी की संभावना जताई है।     अप्रैल के दूसरे तीसरे हफ्ते में मालवा-निमाड़ यानी, इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में लू चलने का अनुमान है।बता दे कि दिन का तापमान 40 डिग्री से अधिक या सामान्य से 4.6 डिग्री तक ज्यादा हो तो हीट वेव की स्थिति मानी जाती है। एमपी मौसम विभाग पूर्वानुमान वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उसके आसपास बना हुआ है। मध्य पाकिस्तान में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ जाने और चक्रवात के समाप्त होगा और अधिकतम तापमान में कमी दर्ज होगी। इससे गर्मी से कुछ राहत मिलने लगेगी, लेकिन अप्रैल से फिर पारा बढ़ेगा और गर्मी अपना असर दिखाएगी।इस दौरान कहीं कहीं बारिश की भी स्थिति बनेगी।   recent visitors 52

ग्वालियर: सताएगी गर्मी, इस सप्ताह 40 डिग्री तक जा सकता है तापमान, रतलाम में तापमान 39° सेल्सियस पहुंचा

भोपाल प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में इस वक्त भीषण गर्मी पड़ रही है। रतलाम में रविवार को दिन का पारा 39 डिग्री पर पहुंच गया। हालांकि ऐसा ही हाल नर्मदापुरम का रहा। यहां दिन का तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रात के तापमान की बात करें तो सबसे अधिक पश्चिमी मप्र के खरगोन और खंडवा में 22 डिग्री सेल्सियस रहा। धार में यह 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पूर्वी मध्य प्रदेश में मंडला और नरसिंहपुर में 36 डिग्री सेल्सियस दिन का तापमान रहा। इधर रात का तापमान सिर्फ मलाजखंड में 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा। अगले 24 घंटे में और सताएगी गर्मी     मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है, जो आगे भी एक-दो दिन जारी रहेगी। न्यूनतम तापमान कम हुए हैं। वर्तमान में सेंट्रल छत्तीसगढ़ में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है।     वहीं महाराष्ट्र तक एक ट्रफ लाइन द्रोणिका के रूप में बनी हुई है। 24 मार्च को एक पश्चिमी विक्षोभ आएगा। प्रदेश की राजधानी भोपाल में उत्तर से आ रही हवा से न्यूनतम तापमान में कमी आई है। प्रदेश में अगले 24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, हिमालय के ऊपर एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव है, लेकिन यह स्ट्रॉन्ग नहीं है। इस वजह से प्रदेश में असर कम रहेगा। पूरे प्रदेश में दिन का पारा बढ़ा इधर, रविवार को पूरे प्रदेश में दिन के पारे में बढ़ोतरी देखने को मिली। रतलाम में 39 डिग्री, नर्मदापुरम में 38.8 डिग्री, धार में 37.4 डिग्री, खरगोन में 37 डिग्री, गुना-बैतूल में 36.5 डिग्री, नरसिंहपुर में 36.4 डिग्री और मंडला में पारा 36 डिग्री रहा। बड़े शहरों की बात करें तो उज्जैन में सबसे ज्यादा 36 डिग्री, इंदौर में 35.4 डिग्री, भोपाल में 35.1 डिग्री, जबलपुर में 34.9 डिग्री और ग्वालियर में 34.7 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल में भी गर्मी का असर भोपाल में रविवार सुबह से ही गर्मी का असर देखा गया। इस वजह से अधिकतम तापमान 34 डिग्री के पार पहुंच गया। अन्य शहरों में भी ऐसा ही मौसम बना रहा। अमरकंटक में तेज बारिश इससे पहले शनिवार-रविवार की रात में प्रदेश के अमरकंटक में तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, यहां 4 इंच से ज्यादा पानी गिर गया। रीवा में भी बारिश दर्ज की गई। भिंड, अनूपपुर में तेज आंधी चली। वहीं, सतना, रीवा, अनूपपुर और भिंड में गरज-चमक की स्थिति भी बनी रही। इंदौर: सोमवार से होगा गर्मी का अहसास रविवार को शहर में हवाओं का रुख उत्तर व उत्तर पूर्वी रहा। दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली, वहीं रात के तापमान में हल्की गिरावट रही। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, सोमवार को शहर दोपहर में निकलने वाली धूप शहरवासियों को गर्मी का अहसास करवाएगी। दिन के साथ रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। जबलपुर: साफ हुआ आसमान, अब बढ़ेगा पारा जबलपुर में बादल हटते ही आसमान पूरी तरह से साफ हो गया है। हालांकि गत दिनों संभाग के जिलों में कहीं-कहीं हुई आंशिक वर्षा व ओलावृष्टि के कारण वातावरण में नम हवा के कारण गर्मी कुछ रात है। परंतु मार्च के अंतिम सप्ताह तक गर्मी का असर बढ़ने लगेगा। जिस तरह से धूप में तपन बढ़ रही है उसे देखते हुए कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में तीखी धूप पसीना छुड़ाने लगेगी। सप्ताह के अंत तक दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। फिलहाल अभी दिन में जहां गर्माहट है वहीं रात में ठंडक बनी हुई है। ग्वालियर: रात में ठंडी हवा, दिन में रही गर्मी शनिवार शाम को ग्वालियर अंचल में तेज ठंडी हवाएं चली थी। इससे लगा था कि रात सहित रविवार को दिन में तापमान कम हो जाएगा। तापमान तो कम हुआ, लेकिन बहुत मामूली। रात के तापमान में 0.6 व दिन के तापमान में 0.3 डिग्री की गिरावट हुई। रविवार को शहर का न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री और दिन का तापमान 34.7 डिसे रहा। हालांकि दिन व रात का पारा सामान्य तापमान से नीचे ही रहे। मौसम विज्ञान केंद्र की माने तो सोमवार को भी तापमान इसी तरह का रहेगा और दिन गर्म रहेगा। सोमवार से ही नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, ऐसे में मौसम में शाम तक बदलाव हो सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ निचले से ऊपरी क्षोभमंडल में एक ट्रफ के रूप में मौजूद है। इसके साथ ही 24 मार्च से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। इससे हिमालय क्षेत्र के मौसम में बदलाव आएगा। इसका असर भी अंचल के मौसम पर रहेगा। इस सप्ताह 40 डिग्री तक जा सकता है तापमान मौसम विभाग के पूर्वानुमान को मानें, तो इस सप्ताह के अंत तक तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। साथ ही रात भी गर्म हो जाएंगी और रात का तापमान भी 21 डिसे तक पहुंच सकता है। recent visitors 46

मध्यप्रदेश में 19-20 मार्च को बारिश का यलो-ऑरेंज अलर्ट, भोपाल, जबलपुर-चंबल में ज्यादा रहेगा असर

 भोपाल  अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के असर से आ रही नमी के कारण प्रदेश में बादल छाने लगे हैं। कहीं-कहीं हल्की वर्षा भी हो रही है। इससे दिन के तापमान में गिरावट दर्ज हुई है, लेकिन रात का तापमान बढ़ गया है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मंगलवार से बादल छंटने के कारण रात के तापमान में कुछ गिरावट होने लगेगी। उधर, 19 मार्च से रीवा, जबलपुर और शहडोल संभाग के जिलों में वर्षा होने के आसार हैं। इस दौरान कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं। मौसम विभाग ने 19 और 20 मार्च के लिए यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इससे पहले रविवार को दिन के पारे में 1 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। भोपाल, विदिशा, सागर, दमोह, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली में बादल छाए रहे। कहीं-कहीं बूंदाबांदी और गरज-चमक की स्थिति भी बनी रही। मौसम वैज्ञानिक वीएस यादव ने बताया, अभी राजस्थान के ऊपर और उत्तर-पश्चिमी मध्यप्रदेश के ऊपर दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम एक्टिव हैं। इस वजह से मौसम बदला हुआ है। 18 मार्च से फिर नया सिस्टम एक्टिव होगा। इसकी वजह से अगले 2 दिन तक बारिश हो सकती है। पिछले 4 दिन ऐसा रहा मौसम मौसम विभाग के अनुसार, 13 मार्च को मुरैना, भिंड में हल्की बारिश हुई। 14 मार्च को भिंड में बूंदाबांदी दर्ज की गई। वहीं, 15 मार्च को झाबुआ, रतलाम, भिंड, मुरैना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ में कहीं-कहीं बौछारें गिरी और बादल छाए रहे। राजधानी भोपाल में भी दिन में बादल देखने को मिले। बाकी शहरों में आसमान साफ रहा और गर्मी का असर देखा गया। 16 मार्च को भी कई जिलों में गरज-चमक, बूंदाबांदी और आंधी वाला मौसम रहा। अगले 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम     17 मार्च: कुछ जिलों में बादल छा सकते हैं। पूर्वी हिस्से में बूंदाबांदी की संभावना भी है।     18 मार्च: इंदौर, उज्जैन, भोपाल संभाग में बादल छा सकते हैं। पूर्वी हिस्से में बूंदाबांदी होने के आसार है।     19 मार्च: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, सागर और शहडोल संभाग में बादल, बारिश, गरज-चमक और आंधी का असर देखने को मिलेगा।     20 मार्च: दमोह, कटनी, उमरिया-शहडोल में आंधी, गरज-चमक का ऑरेंज अलर्ट। भोपाल, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सागर, रायसेन, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, जबलपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडोरी, अनूपपुर, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ में गरज-चमक, बारिश-आंधी का यलो अलर्ट। महीने के आखिरी में चलेगी लू मौसम विभाग के अनुसार, मार्च के आखिरी दिनों में प्रदेश में फिर से गर्मी का असर देखने को मिलेगा। कुछ इलाकों में लू भी चल सकती है। कई शहरों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है। सामान्यतः दिन का तापमान 40 डिग्री से अधिक या सामान्य से 4.6 डिग्री तक अधिक हो तो हीट वेव यानी लू की स्थिति मानी जाती है। अप्रैल-मई में हीट वेव का असर ज्यादा बता दें कि मार्च से गर्मी के सीजन की शुरुआत हो जाती है। अगले 4 महीने तेज गर्मी पड़ेगी। मौसम विभाग ने मार्च से मई तक 15 से 20 दिन तक हीट वेव चलने का अनुमान जताया है। अप्रैल-मई में हीट वेव का असर ज्यादा हो सकता है। इस कारण 30 से 35 दिन तक गर्म हवा चल सकती है। अप्रैल-मई सबसे ज्यादा गर्म रहेंगे मौसम विभाग ने इस साल अप्रैल और मई में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ने का अनुमान जताया है। इन दो महीने के अंदर ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के जिलों में पारा 45 डिग्री के पार पहुंच सकता है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग भी गर्म रहेंगे।     मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और उससे लगे जम्मू पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। उससे एक द्रोणिका भी संबद्ध है।     उत्तर-पूर्वी राजस्थान एवं उससे लगे हरियाणा पर भी हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात है। इस चक्रवात से लेकर मराठवाड़ा तक एक द्रोणिका बनी हुई है। रीवा, जबलपुर व शहडोल संभाग में हो सकती है बारिश     वरिष्ठ मौसम विज्ञानी एचएस पांडे ने बताया कि हवा के साथ नमी आने के कारण बादल बने हुए हैं। मंगलवार से बादल छंटने के साथ ही दिन का तापमान बढ़ने लगेगा, जबकि रात के तापमान में कुछ कमी दर्ज होगी।     मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि छत्तीसगढ़ के पास एक द्रोणिका बनने के कारण बंगाल की खाड़ी से नमी मिलेगी। इस वजह से रीवा, जबलपुर, शहडोल संभाग के जिलों में दो-तीन दिनों तक वर्षा हो सकती है। इस दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी बादल छा सकते हैं। बूंदाबांदी होने की भी संभावना रहेगी।   recent visitors 44

MP में 2 मार्च को एक्टिव होगा नया सिस्टम, बदलेगा मौसम का मिजाज, फिर बादल बारिश

भोपाल मार्च के पहले सप्ताह में मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान नए वेदर सिस्टम के सक्रिय होने से फिर बादल बारिश की स्थिति बनेगी। आज शुक्रवार को प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। 2-4 दिनों तक यह स्थिति बनी रह सकती है एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, 2 मार्च से पश्चिम-उत्तर भारत में एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने जा रहा है, जिसके असर प्रदेश के मौसम में भी बड़ा देखने को मिलेगा। 4 मार्च से इंदौर, ग्वालियर, चंबल हिस्से में कहीं-कहीं बादल छाने के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।खास करके मंदसौर, रतलाम और नीमच जिलों में बारिश की संभावना है। ग्वालियर चंबल और अन्य इलाकों में भी बूंदाबांदी हो सकती है। फरवरी में मौसम का मिला-जुला असर रहा। शुरुआती दिनों में ही तेज ठंड पड़ी, लेकिन दूसरे सप्ताह से ठंड जैसी गायब सी हो गई। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, जबलपुर समेत कई शहरों में रात का पारा 10 डिग्री से अधिक ही रहा। वहीं, दिन में 34 डिग्री तक पहुंच चुका है। फरवरी के आखिरी दिन शुक्रवार को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा, लेकिन मार्च के पहले सप्ताह में मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिल सकता है। दो दिन बाद असर उत्तर-पश्चिमी भारत में सक्रिय होने वाले वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर प्रदेश में 2 दिन बाद यानी, 4 मार्च से देखने को मिल सकता है। इसके अलावा एक साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम भी एक्टिव है। इस कारण भोपाल समेत कई शहरों में बादल छाए रहे। मार्च के पहले हफ्ते में MP में बारिश     वर्तमान में पाकिस्तान के पास एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और उसके आसपास एक प्रेरित चक्रवात बन गया है।इस प्रेरित चक्रवात से लेकर अरब सागर तक एक द्रोणिका बनी हुई है।     अलग-अलग स्थानों पर बनी इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से हवाओं का रुख दक्षिण-पश्चिमी एवं दक्षिण-पूर्वी हो गया है, जिससे पारा चढ़ेगा।वही प्रेरित चक्रवात से लेकर अरब सागर तक द्रोणिका बनी रहने से अरब सागर से कुछ नमी भी आ रही है जिससे कहीं-कहीं आंशिक बादल छा रहे है।     मौसम का इस तरह मिजाज अभी दो-तीन दिन तक बना रह सकता है लेकिन 2 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत क्षेत्र में पहुंचने वाला है, जिसके असर से फिर बादल बारिश की स्थिति बनेगी।     आज 28 फरवरी को तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी। इस दौरान कहीं-कहीं बादल भी छा सकते हैं।1 मार्च को भोपाल, इंदौर समेत कई शहरों में दिन का पारा 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। रात के पारे में बढ़ोतरी, 10 डिग्री के पार पहुंचा प्रदेश में पांच दिन तक तेज ठंड पड़ी। इस वजह से पचमढ़ी समेत कई शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे ही रहा, लेकिन बुधवार-गुरुवार की रात में पारे में फिर से बढ़ोतरी होने लगी। कई शहरों में पारा 2 से 4 डिग्री तक बढ़ गया। पचमढ़ी में 10.2 डिग्री, कल्याणपुर में 10.3 डिग्री, शाजापुर के गिरवर में 11.2 डिग्री, उमरिया में 11.3 डिग्री, अशोकनगर के आंवरी में 11.6 डिग्री और मंडला में पारा 12 डिग्री तक दर्ज किया गया। इधर, गुरुवार को दिन के तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। अगले 2 दिन ऐसा मौसम 28 फरवरी: तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। कहीं-कहीं बादल भी छा सकते हैं। 1 मार्च: भोपाल, इंदौर समेत कई शहर में दिन का पारा 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। recent visitors 45

मध्यप्रदेश के कईं जिलों में आज कोल्ड-डे का अलर्ट: नवंबर-दिसंबर के बाद जनवरी भी ठंडा,भोपाल में 3.6 डिग्री तापमान

Cold-day alert in many districts of Madhya Pradesh today: After November-December, January is also cold, temperature in Bhopal is 3.6 degrees भोपाल। जनवरी में कड़ाके की ठंड के दूसरे दौर से पूरा मध्यप्रदेश कांप रहा है। इस साल जनवरी में पहली बार इतनी सर्दी पड़ रही है। प्रदेश के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा रिकॉर्ड 0.2 डिग्री पर पहुंच गया है। वहीं, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा है। मंगलवार-बुधवार की रात यहां टेम्परेचर 3.6 डिग्री रहा। ऐसा ही मौसम गुरुवार को भी बना रहेगा। प्रदेश के 9 जिलों में कोल्ड-डे का अलर्ट है। वहीं, सुबह करीब 20 जिलों में कोहरा छाया है। बर्फीली हवा चलने से प्रदेश के शहरों में दिन-रात कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पिछली 2 रातों से पारा काफी नीचे लुढ़का है। मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख में बर्फ पिघल रही है। जिससे हवा की रफ्तार भी तेज हो गई है। बुधवार को जेट स्ट्रीम हवाओं की रफ्तार 268 किमी प्रतिघंटा रही। जनवरी में 20 से 22 दिन शीतलहर मौसम विभाग के अनुसार, जनवरी में प्रदेश का मौसम ठंडा ही रहेगा। 20 से 22 दिन तक शीतलहर चलने का अनुमान है। जनवरी के पहले सप्ताह में भी कड़ाके की ठंड पड़ी थी। अब दूसरा दौर शुरू हुआ है। अगले 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम 9 जनवरी: नीमच, मंदसौर, निवाड़ी, छतरपुर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में कोल्ड डे रहेगा। वहीं, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, कटनी, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी और अनूप पुर में कोहरा रहेगा। 10 जनवरी: गुना, अशोकनगर और श्योपुर में बूंदाबांदी हो सकती है। 11 जनवरी: ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, सागर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा और मऊगंज में कहीं-कहीं बारिश होने का अनुमान है। 12 जनवरी: दमोह, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और डिंडौरी में बारिश होने के आसार है। recent visitors 231